छत्तीसगढ़ -/ फर्जी धान खरीदी रोकने के लिए इस वर्ष बायोमेट्रिक प्रणाली से होगा धान खरीदी नही भेज पाएंगे नौकर रिश्तेदार का भी लगेगा ………….
छत्तीसगढ़ -/
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस वर्ष 2023-24 से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी करने का निर्णय लिया गया है। फर्जी खरीदी रोकने के लिए इस वर्ष से धान खरीदी हेतु आधार आधारित बायोमेट्रिक ऑथोराइजेसन अपनाया जायेगा। अर्थात धान बेचने हेतु किसान को स्वयं अथवा उसके द्वारा नामित व्यक्ति द्वारा समिति में आकर धान बेचते समय अपने उंगलियों के निशान की सहायता से आधार पर आधारित बायोमेट्रिक प्रणाली पूरी करनी होगी।

इसके लिए सभी समितियों में 31 अक्टूबर 2023 तक सभी किसानों के आधार नंबर और उसके द्वारा नामित एक अन्य रिश्तेदार का आधार नंबर दर्ज करवाना होगा। अर्थात कोई भी किसान खुद या उसके द्वारा नामित किसी अन्य रिश्तेदार को धान बेचते समय खरीदी केंद्र जाकर उंगलियों के निशान देकर आधार से सत्यापित करना होगा।
