बसना : अवैध धान कैसे कोचिया और किसानों को प्रति क्विंटल 500 – 500 सौ का फायदा और छत्तीसगढ़ सरकार को 1100 का नुकसान समझे पूरा गणित ओडीसा से लेकर छत्तीसगढ़ तक कि सफर । बसना – अवैध धान का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है 2 बार गाड़ी जप्त कार्यवाही के बाद भी गिरा रहे है अवैध धान पंहुचा रहे छ्ग शाशन को नुकसान ।
बसना क्षेत्र मे अवैध धान के सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है इस साल छत्तीसगढ़ मे बीजेपी नए 3100 रु प्रती क्विंटल एक मुश्त और लगभग 20 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी के घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ में किसानों में भारी खुसी देखने को मिल रहा है लेकिन बता दें 20 क्विंटल और एक मुश्त भुगतान की घोषणाओं ने धान खरीदी में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है लेकिन इसका फायदा कई धान के दलाल और कुछ गांव के कोचिया उठा रहे है गांव गांव में पता करने पर किसान बताते है की ओडीसा से 2 हजार के रेट में धान माफियाओं द्वारा अवैध रूप से परिवहन कर दलालों द्वारा सीधा किसानों को 2500 से 2600 रु प्रति क्विंटल के रेट में बेच रहे है मतलब किसान केंद्र सरकार द्वारा तय किए गए समर्थन मूल्य से भी अधिक रेट में धान खरीद रहे है और अपने पट्टे पर बेच रहे है कुछ लोग अन्य के खाली पट्टो पर भी धान बेच रहे है चुकी किसानों और गांव के छोटे छोटे कोचियाओ का कहना है की 3100 रु प्रति क्विंटल की हिसाब से भुगतान होगा समझ सकते है कि 2000 रु प्रति क्विंटल से धान उठाकर किसानों को 2500 रु में बेच रहे है मतलब धान माफिया सीधा वाहन और लेवर खर्च काटकर प्रति क्विंटल 300 से 400 रु कमा रहे है वही किसान भी 3100 रु के भुगतान के आस में प्रति क्विंटल 600 रु तक कमाई होगी और छत्तीसगढ़ शासन को लगभग 1100 रु का नुकसान यह खेल महासमुन्द जिले और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में चल रहा है ।
घटना कल रात की है जहां सरायपाली तरफ से कासी पाली मोड़ होते हुए 2 माजदा वाहन में धान लोड होकर बम्हनिन डीह आए थे कुछ संवाददाताओ ने वाहनों के ड्रायवर से पूछने पर धान होना बताए जिनके पास किसी भी प्रकार का कागजात नही था जिसके बाद तुरंत भंवरपुर के चौकी प्रभारी को दुरभाष के माध्यम से सूचना दिया गया भंवरपुर चौकी प्रभारी ने कहा कि स्टाफ भेजवा रहा हु लेकिन तब तक वहाँ वाहन मालिक पहुँच चुके थे जिसके बाद बम्हनिन डीह में ही भंवरपुर पुलिस कर्मियों के आने से पहले ही वाहन को खाली करा दिया गया है संवाददाताओं ने राजस्व और मंडी विभाग के कई कर्मचारियों को भी फोन किया लेकिन किसी ने फोन नही उठाया ।
बता दे कि परसो रात को भी सोनू अग्रवाल का ही गाड़ी को भंवरपुर पुलिस ने चनाट के रामभाठा में अवैध धान के परिवहन करते कार्यवाही किया है जिसमे लगभग 280 बोरी धान को जपत किया गया है सूत्र बताते है की लगभग 1
सप्ताह पहले अवैध धान पर कार्यवाही किया गया है जिसके बाद भी अवैध धान का सिलसिला जारी है ।ऐसा नही है कि सरकार द्वारा बनाए गए अवैध धान को पकड़ने वाली टीम कार्यवाही नही कर रहा है लेकिन इतने सख्त कार्यवाही के बाद भी आंख में धूल झोककर आधी रात को धान खाली कराया जा रहा है जो छत्तीसगढ़ सरकार को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा



