महासमुंद/सरकार की पारदर्शी व्यवस्था से जिले के किसानों में उत्साह जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित

महासमुंद/सरकार की पारदर्शी व्यवस्था से जिले के किसानों में उत्साह जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित

महासमुंद/ राज्य सरकार की मंशानुरूप जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सभी उपार्जन केंद्रों में पूरी पारदर्शिता और सुव्यवस्थित व्यवस्था के साथ जारी है। किसान ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से टोकन कटवा कर अपनी उपज बेच रहे हैं और समय पर उचित मूल्य मिलने से शासन की इस पहल को सराह रहे हैं।

इसी क्रम में बिरकोनी उपार्जन केंद्र में किसान उत्साहपूर्वक अपनी उपज लेकर केंद्रों पर पहुँच रहे हैं। ग्राम बिरकोनी के किसान मनोहर चंद्रवंशी ने डेढ़ एकड़ खेत से उपार्जित 30 क्विंटल धान की बिक्री की। उन्होंने खरीदी केंद्र में ही ऑफलाइन टोकन बनवाया और बताया कि सरकार की व्यवस्था से उन्हें बिना किसी परेशानी के समय पर समर्थन मूल्य मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने शासन का आभार व्यक्त किया।

इसी गांव के किसान दुष्यंत साहू ने अपनी 3 एकड़ 35 डिसमिल भूमि से उत्पन्न 70 क्विंटल धान बेचा। उन्होंने भी ऑफलाइन टोकन सुविधा का लाभ लिया। उनका कहना है कि खरीदी केंद्र की प्रक्रिया बिल्कुल सुगम रही और कहीं कोई दिक्कत नहीं आई। उन्होंने भी राज्य सरकार की पारदर्शी और किसान हितैषी व्यवस्था की सराहना की। ग्राम बिरकोनी के ही कृषक विजय वैष्णव ने 3.5 एकड़ जमीन से उत्पादित 76 क्विंटल धान बेचा। उन्होंने बताया कि खरीदी केंद्र में सभी व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित थीं, जिससे वे आसानी से अपनी उपज बेच पाए।

किसानों का कहना है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है और खेती के प्रति उत्साह बढ़ा है। जिले भर में इन दिनों हजारों किसान खरीदी केंद्रों पर पहुँचकर अपनी उपज बेच रहे हैं। सहकारी समितियाँ और खरीदी केंद्र चुस्ती से काम कर रहे हैं ताकि किसी भी किसान को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सरायपाली/महासमुंद “खण्डहर में चल रहा था ‘शराब का गुप्त ठिकाना’, छापेमारी में एक गिरफ्तार!”

सरायपाली/महासमुंद “खण्डहर में चल रहा था ‘शराब का गुप्त ठिकाना’, छापेमारी में एक गिरफ्तार!”

सरायपाली/महासमुंद। थाना सरायपाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अटल आवास खण्डहर मकान के पास चल रहे अवैध शराब पिलाने के ठिकाने पर दबिश देकर एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ा है।

प्रधान आरक्षक के अनुसार दिनांक 03 दिसंबर 2025 को हमराह आरक्षक क्रमांक 53, 157 एवं 867 के साथ टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि टीका राम साहू नामक व्यक्ति खण्डहर मकान के आड़ में लोगों को अवैध रूप से शराब पिलाने का काम कर रहा है।

सूचना की तस्दीक हेतु गवाह केशव चौहान एवं रामेश्वर सिन्हा को धारा 179 बीएनएसएस का नोटिस देकर साथ लिया गया और बताए गए स्थान पर रेड की कार्रवाई की गई। पुलिस को देखकर शराब पी रहे लोग मौके से भाग निकले, लेकिन एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिसने अपना नाम टीका राम साहू पिता नरसिंग साहू (उम्र 34 वर्ष), निवासी ललितपुर चौकी भँवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद बताया।

मौके से पुलिस ने गवाहों के समक्ष आरोपी के कब्जे से—

02 नग रोमियो देशी प्लेन शराब (180 ML) की खाली शीशी जिसमें शराब की गंध थी

02 नग डिस्पोजल ग्लास जिसमें शराब के सेवन के चिन्ह मिले

—जप्त किया गया। आरोपी शराब पिलाने की बात स्वीकार करने के बाद किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया। अपराध जमानतीय होने से जमानतदार पेश करने पर अभियुक्त को जमानत में रिहा किया गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर चर्चा तेज है।

पिथौरा-तेन्दुकोना बगारपाली मोड़ पर दिल दहला देने वाला हादसा, चाचा-भतीजे की मौके पर मौत – तेज रफ्तार ‘इंट्रा वाहन’ बना मौत का कारण! 

पिथौरा-तेन्दुकोना बगारपाली मोड़ पर दिल दहला देने वाला हादसा, चाचा-भतीजे की मौके पर मौत – तेज रफ्तार ‘इंट्रा वाहन’ बना मौत का कारण!

तेन्दुकोना/महासमुंद। पिथौरा-तेन्दुकोना मार्ग पर बगारपाली मोड़ के पास बुधवार दोपहर दर्दनाक सड़क दुर्घटना में चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों को बचाने की कोई गुंजाइश नहीं बची। टाटा मोटर्स लिमिटेड के इंट्रा V30 GOLD CX CLV वाहन क्रमांक CG11BQ8493 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से टक्कर मार दी, जिससे दोनों की जान चली गई।

मृतकों की पहचान नाम उम्र पता रमन ध्रुव 16 वर्ष निवासी मुडागांव, थाना बागबाहरा ,लखन ध्रुव 26 वर्ष निवासी मुडागांव, थाना बागबाहरा

कैसे हुआ हादसा? सूचनाकर्ता नेतराम ध्रुव पिता स्व. जयसिंग ध्रुव ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनका पुत्र रमन ध्रुव अपने चाचा लखन ध्रुव के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक CG06HA5833 में उर्री डोंगरी घूमने निकला था। वापस लौटते समय बगारपाली मोड़ पर सामने से आ रहे इंट्रा वाहन चालक ने तेज रफ्तार में वाहन को लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

कानूनी कार्रवाई शुरू थाना तेन्दुकोना पुलिस ने मर्ग क्रमांक 32/2025 एवं 33/2025 धारा 194 बीएनएसएस पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की। जांच के दौरान वाहन चालक की लापरवाही स्पष्ट पाए जाने पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। अब मामले में चालक के विरुद्ध धारा 106(1) BNS एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत अपराध कायम कर आगे की विवेचना की जा रही है।

प्रशासन को सूचना घटना की जानकारी उप जिलाधिकारी पिथौरा को प्रेषित कर दी गई है। पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

हादसे ने फिर उठाए सवाल…क्या सड़क सुरक्षा सिर्फ कागज़ों तक सीमित है?क्या तेज रफ्तार वाहन बेलगाम होकर सड़कों पर मौत बांटते रहेंगे?दोनों दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि।परिवार को इस दुखद समय में ईश्वर शक्ति प्रदान करे।

 

पिथौरा /मुढ़ीपार मोड़ पर सनसनी: दो नकाबपोश बाइक सवारों ने दिनदहाड़े छीना सोने का लॉकेट, महिला गंभीर घायल!

पिथौरा /मुढ़ीपार मोड़ पर सनसनी: दो नकाबपोश बाइक सवारों ने दिनदहाड़े छीना सोने का लॉकेट, महिला गंभीर घायल!

जिला महासमुंद। थाना पिथौरा क्षेत्र के ग्राम मुढ़ीपार मोड़ में दिनदहाड़े हुई झपटमारी की घटना ने क्षेत्र में दहशत फैला दी है। मंगलवार, 03 दिसंबर 2025 दोपहर लगभग 01:30 से 02:00 बजे के बीच दो अज्ञात नकाबपोश बाइक सवारों ने एक महिला से सोने का लॉकेट छीन लिया और वारदात के दौरान महिला को सड़क पर गिराकर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।

घटना के संबंध में पीड़ित भावेश यादव, निवासी ग्राम बसुलाडबरी ने थाना पिथौरा में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। भावेश ने बताया कि वह अपनी माता सोनसिर यादव के साथ मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स (CG 06 GS 6272) में ग्राम राजाडेरा जा रहे थे, तभी दो नकाबपोश युवक स्पोर्ट्स बाइक (काला रंग) में उनका पीछा करते हुए आए और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया।

छीना गया सोने का लॉकेट लगभग 50,000 रुपये मूल्य का बताया जा रहा है। झपटमारी के दौरान महिला जमीन पर गिर गई, जिससे उनके सिर के पीछे गंभीर चोट और बाएं हाथ में चोट आई है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी बड़ी बेरहमी से लॉकेट खींच रहे थे, जिससे उनकी मां की जान भी जा सकती थी।

पुलिस ने अपराध दर्ज किया

पीड़ित आवेदन के आधार पर थाना पिथौरा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 304, 110, 3(5) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। आरोपी फरार — इलाके में CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज, संभावित मार्गों और बाइक की पहचान कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। लगातार बढ़ती घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल।

महासमुंद जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025-26 का आयोजन 9 से 10 दिसम्बर तक होगा 

महासमुंद जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025-26 का आयोजन 9 से 10 दिसम्बर तक होगा

महासमुन्द/ राज्य के युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य शासन के द्वारा युवा उत्सव का आयोजन जिला एवं राज्य स्तर पर किया जाना है। प्रतिभागियों का पंजीयन माई भारत पोर्टल में किया जाना है। एक प्रतिभागी किसी भी स्तर के प्रतिस्पर्धा हेतु केवल 01 विद्या में भाग ले सकेगा। 01 प्रतिभागी एक से अधिक विधाओं में सम्मिलित नहीं हो सकते।

आयोजन का स्तर जिला स्तर पर 24 नवम्बर से 05 दिसंबर 2025 के मध्य, राज्य स्तरीय युवा उत्सव 22 से 24 दिसम्बर संभावित है। जिसे प्रतिभागियों के लिए आयु वर्ग 15 से 29 वर्ष तक तथा संगतकारों का 18 से 40 वर्ष तक निर्धारित है। सम्मिलित विधाओं में लोकनृत्य, पंथी नृत्य, राउत नाचा, सुआ नृत्य, करमा नृत्य, लोक गीत में 10-10 प्रतिभागी शामिल होंगे। इसी तरह वाद-विवाद, नवाचार(साइंस मेला), पारंपरिक वेशभूषा में 02-02, कहानी लेखन, चित्रकला, कविता लेखन में 01-01, एकांकी मे 12, रॉक बैंड में 10 विजेता प्रतिभागी राज्य स्तर पर शामिल होंगे।

जिले के प्रतिभागी/कलाकार जिनकी उम्र 15 से 29 वर्ष हो वह जिला स्तरीय युवा उत्सव में शामिल हो सकेंगे। समस्त प्रतिभागियों को माई भारत पोर्टल में पंजीयन किया जाना आवश्यक है। जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण महासमुन्द द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव 9 से 10 दिसम्बर 2025 (संभावित) को महासमुन्द में आयोजित होगा। आयोजन प्रभारी कलेक्टर एवं नोड़ल अधिकारी खेल अधिकारी होंगे। अधिक जानकारी के लिए खेल अधिकारी 96175-00748 से संपर्क किया जा सकता है।

महासमुंद/एमआईएस सहायक के पद पर नियुक्ति के लिए 22 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित

महासमुंद/एमआईएस सहायक के पद पर नियुक्ति के लिए 22 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित

महासमुंद/ अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी अधिनियम 2006 एवं नियमों के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन के लिए पिथौरा और बागबाहरा अनुभाग स्तर पर एमआईएस सहायक की नियुक्ति किया जाना है।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती शिल्पा साय ने बताया कि यह पद अशासकीय एवं पूर्णतः अस्थाई होंगे तथा निर्धारित एवं नियत की गई अवधि के अंतर्गत सीमित होंगे यह पद पूर्णतः अस्थानांतरणीय होंगे। इस हेतु अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में स्नातक उत्तीर्ण हो, कम्प्यूटर का ज्ञान हो, जिसमें एम ऑफिस की जानकारी अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु 01 जनवरी 2025 की स्थिति में 40 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी हो। क्रियान्वयन से संबंधित कार्य कुशलता एवं प्रदर्शन के आधार पर अनुभव का लाभ दिया जाएगा। इस हेतु राज्य में कार्यरत शासकीय अथवा पंजीकृत अशासकीय संस्था का अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।

आवेदन निर्धारित प्रपत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित 22 दिसम्बर 2025 तक सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्रों का परीक्षण उपरांत पात्र आवेदकों को साक्षात्कार के लिए 29 दिसम्बर 2025 को सूचित किया जाएगा तथा साक्षात्कार अवधि 05 जनवरी से 09 जनवरी 2026 तक निर्धारित किया गया है। साक्षात्कार के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर चयन सूची 13 जनवरी 2026 तक जारी किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पर अवलोकन कर सकते हैं।

महासमुंद/देशव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा 07 दिसम्बर को जिले से 9939 शिक्षार्थी मूल्यांकन परीक्षा में होंगे शामिल

महासमुंद/देशव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा 07 दिसम्बर को जिले से 9939 शिक्षार्थी मूल्यांकन परीक्षा में होंगे शामिल

महासमुंद/ उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत 07 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक नव शिक्षार्थियों के आंकलन हेतु देशव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उपाध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण श्री हेमंत रमेश नंदनवार के समन्वय से किया जा रहा है। इस शिक्षार्थी आंकलन परीक्षा में 15 वर्ष से अधिक आयु समूह के नवसाक्षरों को शामिल किए जाएंगें। जिले में शिक्षार्थियों के आंकलन हेतु 492 परीक्षा केन्द्रों जिले के नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत क्षेत्र के लिए बनाया गया है। उक्त केन्द्र के लिए 492 केन्द्राध्यक्ष सह पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिले से 9939 शिक्षार्थियों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा में शामिल होने का लक्ष्य रखा गया हैं। इसके लिए शिक्षार्थी अपनी सुविधा अनुसार निर्धारित समय के भीतर आंकलन परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे। शिक्षार्थी को प्रश्न.पत्र हल करने के लिए तीन घण्टे का समय निर्धारित है। प्रश्न पत्र के तीन भाग पढ़ना, लिखना और गणित है। प्रत्येक भाग 50 अंकों का होगा और सभी प्रश्नों का उत्तर देना होगा। मूल्यांकन परीक्षा आयोजन के संबंध में कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण महासमुन्द के द्वारा सभी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं विकास खण्ड परियोजना अधिकारी विकासखण्ड साक्षरता मिशन प्राधिकरण को शिक्षार्थी आंकलन में गुणवत्ता बनाए रखने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है। परीक्षा हेतु जिले के समस्त संकुल समन्वयक प्रधान पाठक शिक्षक एवं स्वयंसेवी शिक्षक इस जन अभियान को सफल बनाने में जुट गये है।

उल्लास नवभारता साक्षरता कार्यक्रम के तहत 07 दिसम्बर 2025 को आयोजित बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा हेतु जिला स्तर पर गठित मॉनिटरिंग दल में जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य डाईट, जिला मिशन समन्वयक, जिला परियोजना अधिकारी, जिला नोडल अधिकरी होंगें तथा विकासखण्ड स्तर पर मॉनिटरिंग दल में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड नोडल अधिकारी, बीआरसीसी महासमुन्द, बागबाहरा, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली को मॉनिटरिंग कार्य का दायित्व दिया गया जिले के सभी संकुल प्राचार्य अपने कार्य क्षेत्र के नोडल अधिकारी होंगें एवं सभी संकुल समन्वयकों के द्वारा अपने-अपने कार्य क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण करेंगें।

 

महासमुंद/स्वास्थ्य विभाग द्वारा ठंड से बचाव हेतु दिशा निर्देश जारी

महासमुंद/स्वास्थ्य विभाग द्वारा ठंड से बचाव हेतु दिशा निर्देश जारी

महासमुंद/ देश भर के 17 राज्य के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी ठण्ड महसूस की जा रही है, शीतलहर का मौसम सर्दियों के दौरान नवम्बर से मार्च तक रहता है जिसमें दिसम्बर एवं जनवरी में अधिक ठण्ड रहती है। वर्तमान में चल रहे मौसम को लेकर और आने वाले शीत लहर को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव द्वारा जिले के आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारत मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा अलर्ट जारी किया गया है कि माह दिसंबर से जनवरी के बीच ठंड की व्यापकता शीतलहर का रूप लेती है। इस वर्ष भी दिसम्बर माह से ठंड प्रारंभ हो जाएगी जिस संबंध में बचाव हेतु दिशा निर्देश स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि मौसम संबंधी समाचार व आपातकाल के संबंध में जारी समाचारां को ध्यान से सुने व पढ़े। शीत लहर के समय जितना संभव हो सके घर के अंदर ही रहे और कोशिश करे कि अति आवश्यक हो तो बाहर यात्रा करें। पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े जैसे दस्ताने, टोपी, मफलर एवं जूते आदि पहने। शीत लहर के समय चुस्त कपड़े ना पहने यह रक्त संचार को कम करते हैं इसीलिए हल्के ढीले-ढाले एवं सूती बाहर की तरफ एवं ऊनी कपड़े अंदर की तरफ पहने। नियमित रूप से गर्म पानी पीते रहे। पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों से युक्त भोजन ग्रहण करें एवं विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं एवं नियमित रूप से गर्म तरल पदार्थ अवश्य पीयें।

इसके साथ ही अत्यधिक ठंड के समय दीर्घकालिक बीमारियों जैसे डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, श्वास संबंधी बीमारियों वाले मरीज, वृद्ध पुरुष/महिलाएं जिनकी आयु 64 वर्ष से अधिक, 06 वर्ष से कम आयु के बच्चे, गर्भवती महिलाएं आदि को ऐसी स्थिति में देखभाल करें। अधिक ठंड पड़ने पर पर्याप्त वेंटिलेशन होने पर ही रूम हीटर का उपयोग सावधानी एवं सतर्कता के साथ करें एवं बंद कमरे गर्म करने के लिए कोयले का उपयोग ना करें क्योंकि यह कोयला जलने पर कार्बन मोनोऑक्साइड उत्पन्न होती है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है जिससे किसी की भी मृत्यु हो सकती है। शीत लहर में अधिक ठंड के लंबे समय तक सम्पर्क में रहने से त्वचा कठोर एवं सुन्न कर सकती हैं शरीर के अंगों जैसे हाथ पैर की उंगलियों, नाक एवं कान में लाल फफोले हो सकते है यह बहुत खतरनाक है। आपातकालीन समय के लिए आवश्यक खाद्य पदार्थ, पानी, ईधन, बैटरी चार्जर इमरजेंसी लाईट एवं आवश्यक दवाईयां तैयार रखें। शीतलहर से संबंधित प्राथमिक उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓🌻गुरुवार, ०४ दिसम्बर २०२५🌻सूर्योदय: 🌄 ०७:०५ सूर्यास्त: 🌅 ०५:२९ चन्द्रोदय: 🌝 १६:२६ चन्द्रास्त: 🌜❌❌❌ अयन 🌘 दक्षिणायणे (दक्षिण गोले) ऋतु: 🌳 हेमन्त शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु) विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी) मास 👉 मार्गशीर्ष  पक्ष 👉 शुक्ल  तिथि 👉 चतुर्दशी (०८:३७ से पूर्णिमा, २८:४३ से प्रतिपदा) नक्षत्र 👉 कृत्तिका (१४:५४ से रोहिणी) योग 👉 शिव (१२:३४ से सिद्ध) प्रथम करण 👉 वणिज (०८:३७ तक) द्वितीय कारण 👉 विष्टि (१८:४० तक)

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी विदेश यात्रा पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570 फोन पेय 8889391334

गोचर ग्रहा: ॥ 

सूर्य 🌟 वृश्चिक

चंद्र 🌟 वृष

मंगल 🌟 वृश्चिक (अस्त, पश्चिम , मार्गी)

बुध 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी )

गुरु 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, वक्री)

शुक्र 🌟 वृश्चिक (उदित, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, मार्गी)

राहु 🌟 कुम्भ

केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

चौघड़िया विचार☄

॥ दिन का चौघड़िया ॥ 

१ – शुभ २ – रोग

३ – उद्वेग ४ – चर

५ – लाभ ६ – अमृत

७ – काल ८ – शुभ

रात्रि का चौघड़िया॥ 

१ – अमृत २ – चर

३ – रोग ४ – काल

५ – लाभ ६ – उद्वेग

७ – शुभ ८ – अमृत

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा

दक्षिण-पूर्व (दही का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष श्री सत्यनारायण (पूर्णिमा) व्रत, श्री दत महाप्रभु-अन्नपूर्णा, त्रिपुर भैरव जयन्ती (लवण दान) पूर्णिमा तिथि क्षय, विवाहादि मुहूर्त मिथुन-कर्क ल० (सायं ०६:४१ से रात्रि १०:३७ तक), नींव खुदाई एवं गृहारम्भ मुहूर्त दिन ११:५६ से दोपहर १२:३८ तक, गृह प्रवेश मुहूर्त प्रातः १०:५८ से दोपहर १२:१७ तक, व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त सायं ०४:११ से ०५:२९ तक आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण 

आज १४:५४ तक जन्मे शिशुओ का नाम कृतिका नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (उ, ए) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम रोहिणी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (ओ, वा, वी) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त

वृश्चिक – २९:३७ से ०७:५६

धनु – ०७:५६ से १०:००

मकर – १०:०० से ११:४१

कुम्भ – ११:४१ से १३:०७

मीन – १३:०७ से १४:३०

मेष – १४:३० से १६:०४

वृषभ – १६:०४ से १७:५९

मिथुन – १७:५९ से २०:१४

कर्क – २०:१४ से २२:३५

सिंह – २२:३५ से २४:५४+

कन्या – २४:५४+ से २७:१२+

तुला – २७:१२+ से २९:३३+

पञ्चक रहित मुहूर्त

शुभ मुहूर्त – ०६:५८ से ०७:५६

रज पञ्चक – ०७:५६ से ०८:३७

शुभ मुहूर्त – ०८:३७ से १०:००

चोर पञ्चक – १०:०० से ११:४१

शुभ मुहूर्त – ११:४१ से १३:०७

रोग पञ्चक – १३:०७ से १४:३०

चोर पञ्चक – १४:३० से १४:५४

शुभ मुहूर्त – १४:५४ से १६:०४

रोग पञ्चक – १६:०४ से १७:५९

शुभ मुहूर्त – १७:५९ से २०:१४

मृत्यु पञ्चक – २०:१४ से २२:३५

अग्नि पञ्चक – २२:३५ से २४:५४+

शुभ मुहूर्त – २४:५४+ से २७:१२+

शुभ मुहूर्त – २७:१२+ से २८:४३+

रज पञ्चक – २८:४३+ से २९:३३+

शुभ मुहूर्त – २९:३३+ से ३०:५८+

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आप अपने आस-पास कई बदलाव अनुभव करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज आपके मन के अनुसार कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी लेकिन मध्यान के समय आप अपनी आलसी प्रवृति के कारण लाभ के अवसर हाथ से गवां सकते है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमो को प्राथमिकता से पूर्ण करना हितकर रहेगा। संध्या के समय थानाक रहने पर भी अपने आपको परिस्थितयो के अनुसार ढाल कर लाभ उठाएंगे। सहकर्मी आपकी कार्य कुशलता के कायल हो जाएंगे। किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में खर्च करेंगे। विरोधियो अथवा प्रतिस्पर्धियों को आज हलके में लेना हानि कराएगा। आकस्मिक खर्च होंगे। घरेलू सुख सामान्य रहेगा। ठंडी वस्तुओ का परहेज करें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज के दिन आपमें भावुकता अधिक रहने के कारण छोटी-छोटी बाते दिल पर लेंगे अपने कार्यो को छोड़ अन्य के काम मे टांग अड़ाएंगे इसके परिणामस्वरूप स्नेहीजनों से आज दूरी बन सकती है। सेहत सामान्य रहेगी लेकिन एकाग्रता की कमी हर कार्य मे बाधक बनेगी। व्यर्थ की बहस या झगड़ो से बचें अपने काम से काम रखे तो अपनी दिनचर्या से लाभ उठा सकते है। सरकारी कार्य लंबित रहेंगे। मध्यान बाद माश्पेशी में अकड़न की समस्या रह सकती है। व्यावसायिक यात्रा का विचार बनेगा। घर का वातावरण स्थिर रहेगा। संध्या के समय आपके स्वयं लिए निर्णय सफल होंगे आवश्यकता अनुसार धन लाभ हो जाएगा लेकिन भ्रामक खबरों पर यकीन ना करें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज के दिन आपको दैनिक कार्यो के अतिरिक्त भाग दौड़ करनी पड़ेगा लेकिन इसका कोई सकारात्मक परिणाम नही मिलेगा। आज अधिकांश कार्य किसी अन्य पर निर्भर रहने के कारण अधूरे रह सकते है जोर जबरदस्ती करने पर हानि ही होगी। कार्य व्यवसाय अथवा सरकारी क्षेत्र से अशुभ समाचार मिलने या किसी अप्रिय घटना की संभावना मन को बेचैन रखेगी। धन की आमद सीमित रहेगी लेकिन ख़र्च अनियंत्रित होने पर बजट प्रभावित होगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी अथवा अधिकारी वर्ग से गलतफहमी बनेगी फिर भी मामला गंभीर नही होने देंगे। परिवार के सदस्य से हानि हो सकती है धैर्य से काम लें। यात्रा से सेहत में अकस्मात नरमी आएगी। बुजुर्गो के प्रति आदर भाव बढेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। दिन के आरंभिक भाग में विदेश स्थित रिश्तेदारो अथवा व्यवहारों से शुभ समाचार मिलेंगे। विदेश यात्रा का अवसर भी मिल सकता है। नए अनुबंधों की शुरुआत के लिए आज का दिन उत्तम है। कमीशन के व्यवसाय से अधिक लाभ की संभावना है। सामाजिक व्यवहार बढ़ने से कार्य क्षेत्र पर भी आज कई बार आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे परंतु सभी का लाभ नहीं उठा पाएंगे। फिर भी आवश्यकता से अधिक धन लाभ सहज हो जाएगा। परिजनों के सहयोग से भाग्योन्नति होगी। आज के दिन प्रेम-प्यार से दूर रहें लंबी यात्रा अधिक आवश्यक होने पर ही करें नए पुराने मित्रो से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। गर्म सर्द की परेशानी की संभावना है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज के दिन पूर्वार्ध में पहले मिली सफलता के कारण निश्चिन्त रहेंगे महत्त्वपूर्ण कार्यो में लापरवाही करेंगे लेकिन मध्यान के बाद ही स्थिति को भाँप कर मेहनत के लिये प्रेरित होंगे। आज किये परिश्रम का फल निकट भविष्य में कुछ ना कुछ आर्थिक अथवा अन्य प्रकार से वृद्धि कराएगा। घर मे सुखोपभोग के साधन की खरीद की योजना बनेगी परन्तु आज बजट की कमी के कारण टालना भी पड़ सकता है। धन लाभ आशाजनक लेकिन भाग दौड़ के बाद ही होगा खर्च साथ लगे रहने से परिजनों की इच्छापूर्ति करने में विलंब होगा फिर भी आपसी तालमेल बना रहेगा स्वास्थ्य को लेकर आशंकित रहेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज का दिन संभावनाओं पर ज्यादा केंद्रित रहेगा। परिश्रम करने में कमी नही रखेंगे फिर भी सफलता असफलता संपर्क में रहने वालों पर निर्भर रहेगी। मध्यान तक का समय उदासीनता में बीतेगा इसके बाद व्यस्तता बढ़ेगी कार्य व्यवसाय में गति आने से लाभ की संभावना जागेगी लेकिन धन प्राप्ति में विलंब होगा फिर भी आज के दिन से वृद्धि की आशा रख सकते है भले ही इसमें विलंब क्यो ना हो। सहकर्मी अपने मनमाने व्यवहार से कुछ समय के लिये परेशानी में डालेंगे लेकिन इससे बाहर भी स्वयं ही निकालेंगे। गृहस्थ में शांति रहेगी परन्तु आज किसी व्यक्ति विशेष का अभाव भी अनुभव करेंगे। सेहत को लेकर थोड़ी समस्या बनेगी पर प्रदर्शित नही करेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज का दिन आपको प्रतिकूल फल देगा। आज दिन भर शरीर में स्फूर्ति की कमी रहेगी भावुकता भी अधिक रहने से स्वास्थ्य पर इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है। आज आप अधिकांश कार्यो को बे मन से करेंगे जिससे कार्यो में विलम्ब होगा। सहकर्मियों से अहं को लेकर मतभेद होगा। अधिकारी वर्ग से सावधान रहें। प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से व्यवसाय मंदा रहेगा मध्यान पश्चात स्थिति में सुधार आएगा पुराने संपर्कों से आंशिक लाभ होगा। अटपटे व्यवहार के कारण सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन भी संघर्षमय रहेगा। संध्या बाद एकाग्रता बढ़ेगी पत्नी-संतान का सहयोग भी मिलेगा लेकिन घर के बुजुर्ग आपसे नाराज ही रहेंगे। यात्रा आज स्थगित रखे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज के दिन आप अपनी ही धुन में रहेंगे। मन की ज्यादा सुनेंगे और करेंगे भी वैसा ही किसी का कार्यो में दखल देना कुछ ज्यादा ही अखरेगा जरासी बात पर नाराज हो जाएंगे जिससे मुख्य लक्ष्य से भटक सकते है। कार्य व्यवसाय आज अन्य दिन की तुलना में थोड़ा धीमा रहेगा इसका एक कारण आपका मानसिक रूप से तैयार ना होना भी रहेगा। लाभ हानि की परवाह किये बिना ही कार्य हाथ मे लेंगे बाद में ले देकर पूरा करने का प्रयास कुछ ना कुछ हानि ही कराएगा। घर में किसी ना किसी से व्यर्थ की बातों पर बहस कर समय खराब करेंगे। मानसिक रूप से बेचैनी अधिक रहने पर पूजा पाठ से भी विमुख रहेंगे एक साथ दो जगह मन भटकने के कारण आध्यात्मिकता का लाभ नही मिल सकेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आज का दिन भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र पर आज बेहतर काम के लिए सम्मानित होंगे। पूर्व निर्धारित कार्य ले देकर पूर्ण होने से मन को राहत पहुचेगी। सरकारी कार्यो में भी आज आसानी से सफलता मिलेगी। संध्या के समय आकस्मिक लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी पिता का सहयोग अथवा पैतृक कार्यो से समृद्धि आएगी। सामाजिक कार्यों में योगदान देंगे। किसी प्रियजन से शुभ समाचार मिलेगा लेकिन ध्यान रहे आज लालची प्रवृति के कारण सामाजिक सम्मान में कमी भी आ सकती है। गले सम्बंधित रोग होने की संभावना है। आवश्यक कार्य आज ही पूर्ण कर लें कल पर टालना विलंब कराएगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज के दिन आपको बुद्धि विवेक का लाभ मिलेगा आपकी सोच दूरदर्शी रहेगी लेकिन इससे मनिच्छित सफलता नही मिल सकेगी दिन के पहले भाग में घर मे पुरानी बात के कारण मतभेद रहेंगे शांत रहने का प्रयास करें अन्यथा दिन भर मानसिक अशांति रहेगी। कार्य क्षेत्र पर नए तरीके से काम करने का प्रयास करेंगे इससे अन्य लोगो मे आपकी बुद्धि कौशल का प्रचार होगा पर धन लाभ के लिये तरसना पड़ेगा परिश्रम करने पर भी अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। लोग केवल मीठा बोलकर अपना हित साधेंगे सहयोग कोई नही करेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार की आवश्यकता पूर्ती करने में असमर्थ रहेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज के दिन आपमे धैर्य की कमी रहेगी। किसी भी कार्यो को लेकर पहले लापरवाही करेंगे बाद में उसे जल्दबाजी में करने पर कुछ ना कुछ कमी रह जायेगी। धन संबंधित मामलों में जल्दबाजी ना करें अन्यथा आज के दिन का उचित लाभ लेने से वंचित रह जाएंगे कार्य व्यवसाय से आरंभ में ज्यादा आशा नही रहेगी लेकिन धीरे धीरे जमने पर अकस्मात धन के मार्ग खुलने से उत्साह बढेगा। दान-पुण्य के साथ किसी की सहायता पर खर्च करना पड़ेगा परोपकार की भावना के कारण अखरेगा नही। आज घर मे समय पर वादा पूर्ति ना करने पर विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य आज सामान्य ही रहेगा। क्रोध से बचें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आज आप धन लाभ की कामना से अधिकांश कार्य करेंगे लाभ होगा भी लेकिन खर्च लगे रहने से हाथ मे रुकेगा नही। कार्य व्यवसाय में तेजी मंदी लगी रहने के कारण बनी बनाई योजना लटकी रह जायेगी। आज आप असमर्थ होते हुए भी अन्य लोगो की सहायता के लिये तत्पर रहेंगे लेकिन परिजनों को आपका परोपकार कम ही जमेगा। आवश्यकता की वस्तुओं की जगह आज व्यर्थ के कार्यो पर खर्च होगा। घर मे किसी न किसी से इच्छा पूर्ति ना होने पर नाराजगी रहेगी। संध्या का समय अपेक्षा से अधिक आनंद दायक रहेगा। मित्र परिजनों के साथ मनोरंजन के अवसर मिलेंगे लेकिन एक दूसरे के प्रति आदर का अभाव रहेगा।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

महासमुंद /जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती निहारिका बारिक ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक

महासमुंद /जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती निहारिका बारिक ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक

महासमुंद / पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की सचिव तथा जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती निहारिका बारिक ने आज जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले में संचालित केंद्र एवं राज्य प्रायोजित योजनाओं, उनके क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। उनके साथ बिहान/एनआरएलएम के संचालक अश्वनी देवांगन, अपर आयुक्त विकास श्री एस. आलोक पंचायत मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह व जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रवि साहू, एसडीएम अक्षा गुप्ता एव स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, कृषि, उद्यानिकी सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में प्रभारी सचिव ने कहा कि मनरेगा के तहत अधिक से अधिक वाटर रिचार्ज के लए पहल करें। आजीविका डबरी का निर्माण करें एवं इससे बिहान के महिला समूह को जोड़े। अजीविका डबरी में मछली पालन, साग सब्जी उत्पादन कर स्थानीय महिला समूह की आजीविका को बढ़ाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि पंचायतों को पूर्ण ओडीएफ प्लस बनाने के लिए पंचायतवार कार्ययोजना बनाकर पूर्ण करें। गांवों में भी घर-घर कचरा संग्रहण और अपशिष्ट प्रबंधन के लिए ठोस कार्ययोजना बनाएं। उन्होंने बिहान के कार्यां की समीक्षा करते हुए कहा कि महिला समूहों को समय पर ऋण चुकाने पर और उन्हें ऋण देने के लिए प्रोत्साहित करें। साथ ही कहा कि बैंकर्स बिना किसी कारण के महिला समूह के लोन प्रकरण को स्वीकृत करने में विलंब न करें। साथ ही कुशल व्यवहार करें। कलेक्टर ने जिले में धान खरीदी की जानकारी देते हुए बताया कि 182 केंद्रों में एक लाख 30 हजार टन धान की खरीदी की जा चुकी है। यहां किसानों की एंट्री से पहले ही रजिस्टर्ड किया जा रहा है। श्री लंगेह ने बताया कि अभी तक जिले में 110 प्रकरणों में 12 हजार क्विंटल धान की जप्ती की गई है तथा यह अभियान जारी है।

स्वास्थ्य विभाग की प्रगति, संसाधन उपलब्धता और सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष फोकस किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर सुविधाओं के लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन आवश्यक पहल करते हुए मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं। संस्था-गर्भवती प्रसव की दर बढ़ाने हेतु अतिरिक्त प्रयास करने के निर्देश दिए। गर्भवती माताओं को नियमित एएनसी जाँच, टीकाकरण तथा पोषण परामर्श सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना एवं मातृ वंदना योजना का शत प्रतिशत लाभ लक्षित हितग्राहियों तक पहुँचाने पर जोर दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों में ऑपरेशन थिएटर विकसित करने, मशीनरी एवं स्टाफ उपलब्धता की समीक्षा की गई। कुपोषण मुक्ति अभियान अंतर्गत गंभीर एवं अति गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान कर पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती सुनिश्चित करने निर्देशित किया।

कृषि विभाग की समीक्षा में उन्होंने धान के अलावा अन्य फसलों के लिए अधिक से अधिक किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान चलाकर किसानों को धान के बदले रागी, कोदो, कुटकी आदि फसल लेने के लिए जागरूक करें। प्रभारी सचिव ने स्कूल छात्रावास में पीएम पोषण योजना के तहत गर्म भोजन देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आश्रम और छात्रावासों का हर सप्ताह निरीक्षण सुनिश्चित हो। पीएम जनमन की समीक्षा में कहा गया कि सभी निर्माणाधीन घरों में अनिवार्य रूप से शौचालय की व्यवस्था हो। साथ ही यह प्रयास करें की इन घरों में पीएम सूर्य घर योजना अंतर्गत सोलर पैनल लगाएं ताकि निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति होती रहे। साथ ही बैठक में प्रभारी सचिव श्रीमती बारिक ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), आजीविका मिशन, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण सड़क विकास, कृषि आदान वितरण पशुपालन, उद्यान और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुँचे। कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। फील्ड विजिट बढ़ाई जाए और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।