आज का राशिफल, कैसा होगा दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए दैनिक राशिफल

आज का राशिफल, कैसा होगा दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए दैनिक राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। फालतू खर्च होगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। कारोबार में लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): चोट व रोग से बाधा संभव है। झंझटों में न पड़ें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय अनुकूल है, लाभ लें। प्रमाद न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से बचें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति बनी रहेगी।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्यभार तथा अधिकार दोनों बढ़ सकते हैं। बाहर जाने की योजना बनेगी। शत्रुओं का पराभव होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में चैन रहेगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काम करने की इच्छा नहीं होगी। विवाद से क्लेश संभव है। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। मेहनत अधिक और लाभ कम रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। घर में तनाव रह सकता है। दूसरे लोग आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उत्साह की अधिकता तथा व्यस्तता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कारोबार ठीक चलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है, लाभ लें। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी के कामकाज बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। रोजगार मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। लापरवाही न करें।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): रचनात्मक कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आयोजन होगा। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता रहेगी। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-बाहर सभी ओर से सफलता तथा प्रसन्नता प्राप्त होगा।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। दौड़धूप अधिक होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग कम मिलेगा। कार्य की अधिकता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। बड़ा काम करने का मन बनेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य अनुकूल रहेगा। रुके कार्य पूरे होंगे। प्रसन्नता रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय होगा।

राशि फलादेश

 

नहर किनारे आम के पेड़ तले चल रहा था “गुप्त खेल”, महासमुंद पुलिस ने दबिश देकर खोला राज!

नहर किनारे आम के पेड़ तले चल रहा था “गुप्त खेल”, महासमुंद पुलिस ने दबिश देकर खोला राज!

महासमुंद |महासमुंद पुलिस की सतर्कता से अवैध शराब बिक्री के एक मामले का खुलासा हुआ है। टाउन-देहात भ्रमण के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भलेसर रोड स्थित नहर किनारे आम के पेड़ के पास एक व्यक्ति अवैध शराब छिपाकर बिक्री की तैयारी में है।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम खगेश्वर श्रीवास्तव (28 वर्ष), निवासी महामायापारा महासमुंद बताया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक पीले-लाल रंग की प्लास्टिक बोरी में रखी 33 पौवा अंग्रेजी “Icon Premium Whisky” बरामद हुई। प्रत्येक शीशी में 180 एमएल शराब भरी थी, कुल 5940 एमएल शराब जिसकी कीमत लगभग 3300 रुपये बताई गई।

आरोपी के पास शराब रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब को मौके पर ही सीलबंद कर जब्त किया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर एक और बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

बसना /तेज रफ्तार कार का कहर: साइकिल सवार बुजुर्ग सहित स्कूटी चालक घायल, आरोपी पर मामला दर्ज

बसना /तेज रफ्तार कार का कहर: साइकिल सवार बुजुर्ग सहित स्कूटी चालक घायल, आरोपी पर मामला दर्ज

बसना। नगर के जगदीशपुर रोड स्थित लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स के सामने शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए साइकिल सवार बुजुर्ग को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 03 निवासी घायल के पुत्र ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पिता रामकृष्ण बारिक शाम करीब 7:45 बजे साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कार क्रमांक CG06HB2066 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में उनके बाएं हाथ, कंधे एवं शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं, वहीं साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।

बताया जा रहा है कि उक्त कार चालक ने इससे पहले हरिओम फल दुकान के सामने एक स्कूटी (CG06GX5362) को भी टक्कर मार दी, जिसमें स्कूटी चालक विनया साहू घायल हो गईं। उन्हें भी परिजनों द्वारा उपचार हेतु शासकीय अस्पताल बसना में भर्ती कराया गया है।

घायल बुजुर्ग को उनके पुत्र द्वारा मोटरसाइकिल से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

पुलिस ने मामले में आरोपी कार चालक के खिलाफ धारा 125(ए)-BNS एवं 281-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

महासमुंद प्रशासन अलर्ट: LPG, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पर कड़ी नजर

महासमुंद प्रशासन अलर्ट: LPG, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पर कड़ी नजर

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देशानुसार जिले में एलपीजी गैस, पेट्रोल, डीजल एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। शासन के निर्देशों के परिपालन में वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत करते रखते हुए स्थापित इस नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 99265,45105 निर्धारित किया गया है।

इस नियंत्रण कक्ष के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं वितरण पर सतत निगरानी रखी जाएगी। सहायक खाद्य अधिकारी श्री मनीष यादव को इस हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में विकासखंड स्तर पर राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की गई है, जो महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली विकासखंडों में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की निगरानी करेगी।

गठित दल द्वारा घरेलू एलपीजी गैस, पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था तथा दैनिक आवश्यक वस्तुओं की नियमित समीक्षा की जाएगी। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग एवं किसी भी प्रकार के दुरुपयोग पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर श्री लंगेह ने संबंधित अधिकारियों को साप्ताहिक प्रतिवेदन जिला कार्यालय (खाद्य शाखा) में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

जिले में घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता सामान्य, अफवाहों से बचने की अपील

कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने जिले में घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर स्पष्ट किया है कि वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सतत आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने बताया कि जिले में संचालित सभी गैस एजेंसियों एवं ऑयल कंपनियों के अधिकारियों की नियमित बैठक लेकर घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं दैनिक आवश्यकता की समीक्षा की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने निर्देशित किया कि गैस सिलेंडरों की दैनिक आवक एवं वितरण पर निरंतर निगरानी रखी जाए तथा घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग एवं अन्य दुरुपयोग को रोकने के लिए संयुक्त टीम द्वारा समय-समय पर जांच की जाए। जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कलेक्टर श्री लंगेह ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम पर ध्यान न दें। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आपूर्ति व्यवस्था की स्थिति की जानकारी समय-समय पर नागरिकों को साझा की जाए, ताकि आमजन को सही एवं तथ्यात्मक जानकारी मिलती रहे।

महासमुंद में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा, आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा, आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद/ वनमंत्री श्री केदार कश्यप की मंशानुसार सघन गस्ती अभियान के तहत् 10 अप्रैल को महासमुंद वनमंडल के बागबाहरा परिक्षेत्र अंतर्गत खल्लारी सर्किल के दक्षिण खल्लारी परिसर में विशेष सघन जांच अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान ग्राम चुरकी क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी परिवहन करते हुए एक स्वराज माजदा ट्रक (क्रमांक CG 08/L-0851) को पकड़ा गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अवैध रूप से परिवहन की जा रही बीजा लकड़ी 19 नग (1.523 घनमीटर) एवं अन्य प्रजाति की लकड़ी 4 नग (0.353 घनमीटर), कुल 23 नग (1.858 घनमीटर) पाई गई, जिसे मौके पर ही जप्त कर लिया गया। जप्ती उपरांत वाहन चालक श्री राकेश, पिता श्री गोरेलाल सतनामी, निवासी फरफोद, आरंग, जिला रायपुर को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान चालक द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया। उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध वन अपराध क्रमांक 14402/24 , 10 अप्रैल 2026 को पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

इस कार्यवाही में वन प्रबंधन समिति चुरकी के अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ-साथ परिक्षेत्र अधिकारी श्री लोकनाथ ध्रुव, डिप्टी रेंजर श्री मोतीलाल साहू, वन रक्षक श्री कमल यादव, श्री अमित दीवान एवं श्री विवेकानंद क्षेत्रपाल का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

महासमुंद में खाद्य विभाग की छापेमार कार्रवाई, कई उत्पाद जांच के दायरे में

महासमुंद में खाद्य विभाग की छापेमार कार्रवाई, कई उत्पाद जांच के दायरे में

महासमुंद/ आयुक्त खाद्य एवं कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देशानुसार जिले में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूना संग्रहण की कार्रवाई की गई।10 अप्रैल को मेसर्स अंबिका बेवरेजेस, महासमुंद से अंजल एक्वा पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के दो नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान ऑनलाइन जांच कर खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन हेतु आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही विशेष अभियान के तहत सॉफ्ट ड्रिंक के 5 तथा कैफिनेटेड बेवरेजेस के 2 सर्विलेंस नमूने भी संकलित किए गए।

इसी क्रम में आज 11 अप्रैल को फर्म जय भोले बेवरेजेस, पिथौरा से देवधारा पानी पाउच का नमूना, फाइव स्टार आइस कैंडी एवं स्वैग कैफिनेटेड बेवरेजेस के सर्विलेंस सैंपल लिए गए। वहीं विकास किराना, पिथौरा से पान पराग पान मसाला का नमूना जांच हेतु लिया गया। निरीक्षण के दौरान जय भोले बेवरेजेस, पिथौरा में कुछ अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित फर्म के विरुद्ध इंप्रूवमेंट नोटिस जारी करने की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। सभी संकलित नमूनों को खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में जांच हेतु भेज दिया गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आज का राशिफल: सफलता, प्रेम और धन—क्या कहता है आपका भाग्य जानिए राशिफल

आज का राशिफल: सफलता, प्रेम और धन—क्या कहता है आपका भाग्य जानिए राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य हो जाने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद से बचें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): व्यापार ठीक चलेगा। आय होगी। विवेक का प्रयोग करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। विवाद से बचें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। लाभ होगा। प्रशंसा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रमाद न करें।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न लें। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण व लाभदायक रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम न लें। नौकरी में चैन रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। ध्यान रखें। तीर्थदर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): व्यापार ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग से हानि की आशंका है, सावधानी रखें। दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्षोभ होगा। फालतू की बातों पर ध्यान न दें।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बन सकती है। कार्यसिद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। शत्रुओं का पराभव होगा।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पारिवारिक मांगलिक कार्य हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। शोक संदेश मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी के उकसाने में न आएं। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे। मेहनत सफल रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। धनार्जन होगा।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): नए मित्र बनेंगे। अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। कार्यों में गति आएगी। विवेक का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। पुराने संगी-साथी व रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।

राशि फलादेश

 

कुएं में मिली लाश का खुला खौफनाक राज: पिता-बेटे ने रची थी मौत की साजिश, महासमुंद पुलिस ने सुलझाया अंधा कत्ल

कुएं में मिली लाश का खुला खौफनाक राज: पिता-बेटे ने रची थी मौत की साजिश, महासमुंद पुलिस ने सुलझाया अंधा कत्ल

महासमुंद, 11 अप्रैल 2026। महासमुंद जिले में कुंए से बरामद अज्ञात युवक के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है। इस मामले में मृतक के पिता और नाबालिग भाई की संलिप्तता सामने आई है, जिन्होंने मिलकर हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने का प्रयास किया था।

दिनांक 09 अप्रैल 2026 को यशवंत चंद्राकर के मुर्गी फार्म के पास स्थित एनीकट कुंए में प्लास्टिक बोरी में भरा युवक का शव तैरता हुआ मिला था, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। सूचना पर थाना महासमुंद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान मृतक की पहचान सत्यानारायण ध्रुव (27 वर्ष), निवासी ग्राम लाफिनखुर्द के रूप में हुई। पूछताछ में सामने आया कि मृतक शराब का आदी था और अक्सर अपने माता-पिता से विवाद करता था।

घटना दिनांक 06 मार्च 2026 की है, जब नशे में मृतक ने अपनी मां के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आए छोटे भाई (विधि से संघर्षरत बालक) को भी धक्का देने पर गुस्से में उसने घर में रखे पत्थर के सिल से लगातार वार कर दिए, जिससे सत्यानारायण की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पिता महेश ध्रुव (54 वर्ष) और नाबालिग बेटे ने मिलकर शव को प्लास्टिक बोरी में भरकर मोटरसाइकिल (डिलक्स CG 04MU/1345) से ले जाकर कुंए में पत्थर बांधकर फेंक दिया, ताकि साक्ष्य छिपाया जा सके।

पुलिस ने आरोपी महेश ध्रुव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, वहीं विधि से संघर्षरत बालक को बाल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार आरोपी: महेश ध्रुव, पिता स्व. डेरहा राम, उम्र 54 वर्ष, निवासी लाफिनखुर्द, थाना व जिला महासमुंद (छ.ग.)

👉 महासमुंद पुलिस की सतर्कता और सूझबूझ से एक जघन्य हत्या का पर्दाफाश हुआ है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

बागबाहरा शराब भट्ठी के पास अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की रेड, आरोपी गिरफ्तार — 13 पौवा शराब व नगदी जब्त

बागबाहरा शराब भट्ठी के पास अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की रेड, आरोपी गिरफ्तार — 13 पौवा शराब व नगदी जब्त

बागबाहरा। थाना बागबाहरा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी शराब एवं नगदी बरामद की है।

उप निरीक्षक शिव कुमार थाना बागबाहरा के नेतृत्व में दिनांक 10 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम आरक्षक क्रमांक 286 कृष्णा पटेल एवं 886 खेमराज दीवान के साथ टाऊन/देहात पेट्रोलिंग पर रवाना हुई थी। इसी दौरान बस स्टैंड बागबाहरा क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब भट्ठी के पास अवैध रूप से शराब बेच रहा है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में मौके पर दबिश दी। वहां एक संदिग्ध व्यक्ति के पास रखी सफेद बोरी की तलाशी लेने पर 13 पौवा देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 एमएल, कुल 2340 एमएल) तथा बिक्री रकम 500 रुपये बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रोहित कुमार सेवई (36 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 07 कर्रापारा, बागबाहरा बताया। आरोपी के पास शराब रखने एवं बिक्री संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।

पुलिस द्वारा मौके पर ही शराब, नगदी एवं बोरी को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जमानतीय अपराध होने के कारण जमानत पर रिहा किया गया।

जप्त मशरूका:13 पौवा देशी प्लेन शराब (कुल 2340 एमएल)

नगदी 500 रुपये ,एक सफेद रंग की बोरी

👉 कुल कीमत: 1540 रुपये पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।

आज का राशिफल: नौकरी, व्यापार और प्रेम में क्या है खास? जानिए दैनिक राशिफल

आज का राशिफल: नौकरी, व्यापार और प्रेम में क्या है खास? जानिए दैनिक राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): आज यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही होगा। समय अनुकूल है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। बेरोजगारी के प्रयास सफल रहेंगे।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर खर्च होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में नि‍श्चितता रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जल्दबाजी न करें। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): आय में वृद्धि होगी। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। यात्रा लाभदायक रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पारिवारिक चिंता रहेगी। जो‍खिम न लें।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): आर्थिक उन्नति की योजना बनेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। नए उपक्रम प्रारंभ हो सकते हैं। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। थकान व कमजोरी रहेगी। किसी बड़े काम को करने की तीव्र इच्छा जागृत होगी।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। दुष्टजनों से सावधान रहें। प्रमाद न करें। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): बनते कामों में विघ्न आ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय होगी। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। चोट व दुर्घटना के प्रति सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर अधिक व्यय होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। शत्रु पस्त होंगे।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। जोखिम न उठाएं। प्रसन्नता रहेगी। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। रोजगार मिलेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कानूनी अड़चन सामने आएगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेचैनी रहेगी। व्यर्थ दौड़धूप रहेगी।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): मेहनत अधिक होगी। लाभ के अवसर टलेंगे। मानसिक बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। कोई बड़ी बाधा उठ खड़ी हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें, गुम हो सकती है। विवाद के बढ़ावा न दें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): व्यापार लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। प्रमाद न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। बुद्धि का प्रयोग करेंग। कार्य में सफलता मिलेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। लाभ में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय सुखपूर्वक व्यतीत होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी।

राशि फलादेश