महासमुंद/दीनदयाल ध्रुव को भृत्य पद पर मिली अनुकम्पा नियुक्ति

महासमुंद/दीनदयाल ध्रुव को भृत्य पद पर मिली अनुकम्पा नियुक्ति

महासमुंद/ छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र में निहित प्रावधन के अनुसार श्री दीनदयाल ध्रुव, पिता स्वर्गीय श्री परमानंद ध्रुव, निवासी ग्राम मुड़मार, तहसील एवं जिला महासमुंद को भृत्य पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने श्री दीनदयाल ध्रुव को नियुक्ति प्रदान करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अनुकम्पा नियुक्ति शासन की प्राथमिकता में है। ऐसे प्रकरणों को समय सीमा में समाधान करें। अनुकम्पा नियुक्ति केवल एक कर्मचारी तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करता है। जिला प्रशासन द्वारा ऐसे प्रकरणों पर संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जा रहा है।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे ने बताया कि श्री दीनदयाल ध्रुव को विकासखंड महासमुंद अंतर्गत शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बोरियाझर में भृत्य पद पर पदस्थ किया गया है। श्री दीनदयाल ध्रुव को आदेश जारी होने की तिथि से 15 दिवस के भीतर अपने पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही नियुक्ति शासन द्वारा निर्धारित अन्य नियमों एवं शर्तों के अधीन होगी।

महासमुंद/नाव्या परियोजना अंतर्गत 60 शाला त्यागी किशोरी बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने दिया जा रहा सिलाई प्रशिक्षण

महासमुंद/नाव्या परियोजना अंतर्गत 60 शाला त्यागी किशोरी बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने दिया जा रहा सिलाई प्रशिक्षण

महासमुंद/ भारत सरकार की नवीनतम पायलट परियोजना नाव्या के अंतर्गत जिले में 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग की शाला त्यागी किशोरी बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने कौशल विकास से जोड़ते हुए उन्हें रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले में आईटीआई लभराखुर्द को प्रशिक्षण केंद्र के रूप में चयनित किया गया है, जहां 18 मार्च से सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। प्रथम चरण में 60 बालिकाओं का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण से जोड़ा गया है। प्रशिक्षण के दौरान बालिकाओं को सिलाई-कढ़ाई की व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक जानकारी प्रदान की जा रही है, जिससे वे कौशल प्राप्त कर भविष्य में स्वरोजगार स्थापित कर सकें।

नाव्या परियोजना का उद्देश्य शाला त्यागी बालिकाओं को मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत ये बालिकाएं स्वयं का रोजगार प्रारंभ करने अथवा अन्य रोजगार के अवसर प्राप्त करने में सक्षम होंगी। प्रशिक्षण के संबंध में अधिक जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग कौशल विकास प्राधिकरण से सम्पर्क किया जा सकता है।

सरायपाली/आदिवासी बालक आश्रम अमरकोट बना बच्चों के सर्वांगीण विकास का केन्द्र

सरायपाली/आदिवासी बालक आश्रम अमरकोट बना बच्चों के सर्वांगीण विकास का केन्द्र

महासमुंद/ सरायपाली विकासखंड मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित आदिवासी बालक आश्रम अमरकोट ने सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में कदम बढ़ाया है। पहले यहां बच्चों में स्वास्थ्य समस्याएं, पढ़ाई में रुचि की कमी और अनुशासनहीनता जैसी चुनौतियाँ आम थी। लेकिन समय के साथ आश्रम में एक अधीक्षक और कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों से बच्चों के जीवन में नई ऊर्जा और दिशा का संचार हुआ। आज अमरकोट आश्रम शाला बच्चों के सर्वांगीण विकास का केंद्र बन चुकी है। यहां के छोटे-छोटे बच्चे अब अनुशासन, संस्कार, शिष्टाचार और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

आश्रम में बच्चों को बागवानी, किचन गार्डन और वृक्षारोपण जैसी गतिविधियों से जोड़ा गया, जिससे उनमें प्रकृति के प्रति लगाव और जिम्मेदारी की भावना विकसित हुई। आश्रम के भोजन की गुणवत्ता में सुधार किया गया और साफ-सफाई, रहन-सहन व नियमित दिनचर्या पर विशेष ध्यान दिया गया। अब यहां के छात्र अपनी पढ़ाई में रुचि लेने लगे हैं। उन्हें अपने कमरे और सामान की देखरेख, स्वच्छता और अनुशासन का महत्व सिखाया जा रहा है।

खेल-कूद के क्षेत्र में भी बच्चों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिलती है। खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट, बैडमिंटन के साथ-साथ पारंपरिक खेलों जैसे गोटी और पिठ्ठल में भी वे पूरे उत्साह से हिस्सा लेते हैं। इससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास सुनिश्चित हो रहा है। आश्रम की दिनचर्या बच्चों के जीवन को नई दिशा दे रही है। सुबह योग और प्रार्थना से शुरुआत, दिन में पढ़ाई और शाम को प्रेरणादायक कहानियों के माध्यम से उन्हें जीवन के मूल्य सिखाए जा रहे हैं। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम, ड्राइंग और पेंटिंग जैसी गतिविधियाँ बच्चों की प्रतिभा को निखारने में सहायक सिद्ध हो रही हैं।

पिथौरा : चोरी की संपत्ति अवैध डीज़ल की बिक्री करने वालों के विरुद्ध पुलिस की रेड कार्यवाही में 03 आरोपी गिरफ्तार

पिथौरा : चोरी की संपत्ति
अवैध डीज़ल की बिक्री करने वालों के विरुद्ध पुलिस की रेड कार्यवाही में 03 आरोपी गिरफ्तार

थाना पिथौरा पुलिस की अवैध डीज़ल की खरीदी- बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही पुलिस की रेड कार्यवाही में 03 आरोपी गिरफ्तार।
आवश्यक वस्तु अधिनियम, चोरी एवं चोरी की संपत्ति खरीदने के तहत प्रकरण दर्ज कर की जा रही है कार्यवाही ।ज्वलनशील पदार्थ को सुरक्षा मानकों के बिना गलत तरीके से संधारण करने संबंधी अपराध धारा के तहत भी कार्यवाही*

प्रकरण में 150 लीटर अवैध डीज़ल जब् डीज़ल नापने का सामान, 01 आयशर कंपनी का माजदा वाहन सहित कुल जुमला किमती 6,15,900 रूपये की संपत्ति जप्त।
संगठनात्मक अवैध गतिविधि पर अंकुश लगाने महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

दिनांक 08/04/2026 को मुखबिर सूचना पर आरोपी निर्मल यादव अपने किराना दुकान/मकान में अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थ डीजल व अन्य सामाग्री को अपने सहयोगी खेमराज पटेल के साथ बिना सुरक्षा प्रबंध के रखने, भण्डारण करने तथा वाहन आयशर माजदा क्रमांक CG 23 H 7776 के चालक गिरधर सिन्हा के द्वारा अपने वाहन से डीजल चोरी कर निकालकर बेचते हुये पाये जाने पर उक्त तीनो आरोपियो के कब्जे से बरामदशुदा मशरूका, वाहन को जप्त किया गया। आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 287, 303(2),317(2), 3(5) BNS, आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3,7 का पाये जाने से थाना पिथौरा जिला महासमुंद में आज दिनांक 08/04/2026 को अपराध क्रमांक 95/2026 पंजीबद्ध कर आरोपियो को ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा जा रहा है।

*गिरफ्तार आरोपियो का नाम*
1- निर्मल यादव पिता चमरू यादव उम्र 32 वर्ष ग्राम मेमरा थाना पिथौरा जिला महासमुंद छ.ग.
2- खेमराज पटेल पिता अमृत पटेल उम्र 20 साल ग्राम चिखली थाना पिथौरा जिला महासमुंद
छ.ग.।
3- गिरधर सिन्हा पिता हीरासिंह सिन्हा उम्र 35 वर्ष साकिन फुलकर्रा थाना फिंगेश्वर जिला
गरियाबंद छ.ग.।ज प्त संपत्ति–*01- 150 लीटर डीजल कीमती करीबन 15000 रूपये व अन्य सामान पाईप, चांडी, टीना का लीटर मापक आदि कीमती 900 रूपये।02- एक आयशर माजदा क्रमांक CG 23 H 7776 कीमती 6,00,000 रूपये।जुमला जप्त संपत्ति कीमती 6,15,900 रूपये।

महासमुंद/सांई मंदिर के पास मौत का रहस्य: रात में किसने मारी टक्कर? बुजुर्ग की मौत, आरोपी वाहन गायब

महासमुंद/सांई मंदिर के पास मौत का रहस्य: रात में किसने मारी टक्कर? बुजुर्ग की मौत, आरोपी वाहन गायब

महासमुंद। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक रहस्यमयी सड़क हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्राम खरोरा निवासी 63 वर्षीय रामानंद विश्वकर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि हादसे को अंजाम देने वाला अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, 06 अप्रैल 2026 की शाम रामानंद विश्वकर्मा अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 A 8534 से साराडीह मोड़ से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे एनएच-353 स्थित सांई मंदिर के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल अवस्था में उन्हें तत्काल महानदी हॉस्पिटल महासमुंद में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 07 अप्रैल 2026 की सुबह 08:10 बजे उनकी मौत हो गई। डॉक्टर पुरूषोत्तम बघेल द्वारा अस्पताल से जारी मेमो के आधार पर पुलिस ने मर्ग क्रमांक 51/2026 धारा 194 BNSS के तहत जांच शुरू की।

प्रथम दृष्टया मामला लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का पाए जाने पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) BNS के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। शव पंचनामा कार्यवाही पूर्ण कर मामले की सूचना एसडीएम महासमुंद को भेज दी गई है।

घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है—आखिर वह वाहन कौन सा था, जिसने बुजुर्ग की जान ले ली और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया? पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

भंवरपुर पुलिस की 9 जुआरीयो पर  कार्यवाही ₹1.36 लाख का सामान भी जब्त

भंवरपुर पुलिस की 9 जुआरीयो पर  कार्यवाही ₹1.36 लाख का सामान भी जब्त

महासमुंद जिले के थाना बसना अंतर्गत पुलिस चौकी भंवरपुर ने जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दिनांक 07 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम बनडबरी से संतपाली जाने वाले कच्चे रास्ते पर नीम पेड़ के पास कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रूपयों का दांव लगाकर “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रकाश नंद के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर रेड कार्रवाई की गई।
रेड के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 9 जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

पकड़े गए आरोपियों में जीतराम चौहान, केशव साहू, होरीलाल राणा, विनय नायक, सीताराम राणा, बसंत कुमार निषाद, तुलसीराम राणा, उपेन्द्र नायक एवं रूकमन पटेल शामिल हैं, जो थाना सरायपाली क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास एवं फड़ से कुल ₹12,300 नगद, 8 नग मोबाइल (कीमत लगभग ₹30,000), 6 नग पुरानी मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹94,000), 52 पत्ती ताश एवं अन्य सामग्री जब्त की गई। जब्त संपत्ति की कुल कीमत ₹1,36,300 आंकी गई है।

पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके पर विधिवत गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण जमानतीय होने के कारण आरोपियों को जमानत मुचलके पर रिहा किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
इस कार्रवाई में पुलिस स्टाफ एवं गवाहों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

भंवरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, ₹1.36 लाख का सामान जब्त

भंवरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, ₹1.36 लाख का सामान जब्त

महासमुंद जिले के थाना बसना अंतर्गत पुलिस चौकी भंवरपुर ने जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दिनांक 07 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम बनडबरी से संतपाली जाने वाले कच्चे रास्ते पर नीम पेड़ के पास कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रूपयों का दांव लगाकर “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रकाश नंद के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर रेड कार्रवाई की गई।

रेड के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 9 जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

पकड़े गए आरोपियों में जीतराम चौहान, केशव साहू, होरीलाल राणा, विनय नायक, सीताराम राणा, बसंत कुमार निषाद, तुलसीराम राणा, उपेन्द्र नायक एवं रूकमन पटेल शामिल हैं, जो थाना सरायपाली क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास एवं फड़ से कुल ₹12,300 नगद, 8 नग मोबाइल (कीमत लगभग ₹30,000), 6 नग पुरानी मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹94,000), 52 पत्ती ताश एवं अन्य सामग्री जब्त की गई। जब्त संपत्ति की कुल कीमत ₹1,36,300 आंकी गई है।

पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके पर विधिवत गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण जमानतीय होने के कारण आरोपियों को जमानत मुचलके पर रिहा किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

इस कार्रवाई में पुलिस स्टाफ एवं गवाहों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

सरायपाली: ओम हॉस्पिटल में आयुष्मान, राशन कार्ड व इंश्योरेंस से इलाज, बीपीएल को मुफ्त सुविधा — माहवारी दर्द को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी: डॉक्टरों की चेतावनी

सरायपाली: ओम हॉस्पिटल में आयुष्मान, राशन कार्ड व इंश्योरेंस से इलाज, बीपीएल को मुफ्त सुविधा — माहवारी दर्द को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी: डॉक्टरों की चेतावनी

महिलाओं में माहवारी दर्द को नजरअंदाज करना खतरनाक: समय पर जांच और उपचार जरूरी – ओम हॉस्पिटल
सरायपाली। महिलाओं में माहवारी के दौरान होने वाले दर्द और अन्य समस्याओं को सामान्य मानकर नजरअंदाज करना गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकता है। NABH एंट्री लेवल से मान्यता प्राप्त ओम हॉस्पिटल द्वारा जारी जागरूकता संदेश में बताया गया है कि पीरियड्स के दौरान होने वाली तकलीफ को “नॉर्मल” समझकर टालना सही नहीं है, बल्कि समय पर जांच और उचित इलाज बेहद जरूरी है।
विशेषज्ञों के अनुसार पीरियड्स के दौरान पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द, कमर या जांघों में दर्द, मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द, अत्यधिक ब्लीडिंग और नींद न आना जैसी समस्याएं आम हैं, लेकिन इनकी अनदेखी आगे चलकर गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। सही समय पर जांच और उपचार से इन समस्याओं को नियंत्रित कर पीरियड्स को सुरक्षित और कम दर्दनाक बनाया जा सकता है।
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपिका अग्रवाल (MBBS, DNB, OBS & Gynae) ने बताया कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए और किसी भी असामान्य लक्षण पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
ओम हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड एवं अन्य इंश्योरेंस के माध्यम से उपचार की सुविधा उपलब्ध है, वहीं बीपीएल कार्डधारकों के लिए निःशुल्क इलाज की व्यवस्था भी की गई है। अस्पताल में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 5 बजे से 7 बजे तक विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध रहती हैं, साथ ही प्रत्येक गुरुवार को निःशुल्क परामर्श दिया जाता है।
अस्पताल प्रबंधन ने महिलाओं से अपील की है कि वे अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेकर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।

महासमुंद : रात से निकला था जंगल में युवक की निर्मम हत्या, सिर-गर्दन पर गंभीर चोट के निशान FIR दर्ज : NH-353 किनारे खड़ी मोपेड चोरी, मछली बेचकर लौटे युवक की गाड़ी पार एनएच-53 पर भीषण सड़क हादसा: झारखंड के युवक की मौत, शादी का सामान लेकर लौट रहे थे

जंगल में युवक की निर्मम हत्या, सिर-गर्दन पर गंभीर चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी महासमुंद। थाना महासमुंद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खट्टी के छुईहाभाठा जंगल में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रकाश पटेल पिता यज्ञनारायण पटेल (23 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 12, गायत्री मंदिर खैरा, थाना व जिला महासमुंद के रूप में हुई है।
थाना महासमुंद में पदस्थ सउनि अश्वनी मारकण्डे के अनुसार 06 अप्रैल 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खट्टी के छुईहाभाठा जंगल, कुम्ही पेड़ के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां मृतक के परिजन उपस्थित मिले।
प्रार्थी रूपेश पटेल पिता व्यास नारायण पटेल (23 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 12 खैरा, की रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 00/26 धारा 194 बीएनएसएस एवं अपराध क्रमांक 00/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया गया। रिपोर्ट में प्रार्थी ने बताया कि उसका चचेरा भाई प्रकाश पटेल 05 अप्रैल 2026 की रात्रि में घर नहीं लौटा था। सुबह परिजनों द्वारा उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मृतक के मित्र आदित्य अग्रवाल से पूछताछ करने पर उसने बताया कि रात करीब 12 बजे प्रकाश पटेल अपने घर के पास खड़ा था, जिसके बाद वह अपने घर चला गया और उसके बाद प्रकाश कहां गया, इसकी जानकारी नहीं है। इसी दौरान व्हाट्सएप ग्रुप में ग्राम खट्टी में एक युवक की लाश मिलने की फोटो वायरल हुई, जिसे देखने पर मृतक की पहचान प्रकाश पटेल के रूप में हुई। इसके बाद प्रार्थी अपने साथी अजय प्रजापति के साथ घटनास्थल पहुंचा, जहां शव की पुष्टि की गई।
घटनास्थल पर मृतक के चेहरे, मुंह, सीना एवं गर्दन पर गंभीर चोट के निशान पाए गए तथा उसके गले में पीले रंग का गमछा बंधा हुआ था। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने पर पुलिस ने शव पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल महासमुंद भेजा।
पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि मृतक की मृत्यु सिर, चेहरे एवं गर्दन पर गंभीर चोटों के कारण हुए अत्यधिक रक्तस्राव एवं शॉक से हुई है। चोटों की प्रकृति हत्यात्मक (Homicidal) पाई गई है। रिपोर्ट के अनुसार चोटें कठोर, कुंद, धारदार एवं नुकीली वस्तुओं से पहुंचाई गई हैं। मृत्यु की अवधि पोस्टमार्टम के 24 घंटे के भीतर की बताई गई है। अंतिम राय एफएसएल एवं एचपीई रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दी जाएगी।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा आरोपियों की पतासाजी के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। अपराध की सूचना न्यायालय को प्रेषित की गई है।

 

एनएच-353 किनारे खड़ी मोपेड पार, मछली बेचकर लौटे युवक की गाड़ी चोरी
महासमुंद। शहर के वार्ड क्रमांक 04 नयापारा निवासी ईश्वर सेन की मोपेड अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई। घटना 01 मार्च 2026 की शाम एनएच-353 मार्ग स्थित सोहम अस्पताल के सामने की है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ईश्वर सेन, जो सब्जी एवं मछली बेचने का कार्य करता है, दिनांक 01.03.2026 को अपनी मोटर सायकल TVS XL 100 (क्रमांक CG 06 HD 9982) से ग्राम पचेडा मछली बेचने गया था। वापसी के दौरान शाम करीब 07:30 बजे वह सोहम अस्पताल के सामने एनएच-353 सड़क किनारे अपनी गाड़ी खड़ी कर कुछ दूरी पर चला गया।
करीब 10 मिनट बाद वापस आने पर उसने देखा कि जहां वाहन खड़ा किया था, वहां से मोपेड गायब थी। आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद वाहन का कोई पता नहीं चल सका।
चोरी हुई मोपेड का चेचिस नंबर MD621BP20S1C16366 एवं इंजन नंबर BP2CS1104433 है, जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई गई है। उक्त वाहन उसके पुत्र कोमल सेन के नाम पर पंजीकृत है।
पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है तथा आरोपियों की पतासाजी के प्रयास जारी हैं।

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत
महासमुंद। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना एनएच-353 स्थित सांई मंदिर के पास की है। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रामानंद विश्वकर्मा (63 वर्ष), निवासी ग्राम खरोरा, थाना व जिला महासमुंद, दिनांक 06 अप्रैल 2026 को साराडीह मोड़ से अपनी मोटर सायकल क्रमांक CG 06 A 8534 से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सांई मंदिर के पास एनएच-353 रोड पर किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से उनकी मोटर सायकल को टक्कर मार दी।
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल रामानंद विश्वकर्मा को तत्काल महानदी अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दिनांक 07 अप्रैल 2026 को सुबह 08:10 बजे उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना अस्पताल द्वारा पुलिस को मेमो के माध्यम से दी गई। सूचक विजय कुमार पटेल (38 वर्ष), निवासी महानदी अस्पताल महासमुंद की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में मर्ग क्रमांक 51/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर शव पंचनामा कार्रवाई की गई।
प्राथमिक जांच में यह पाया गया कि दुर्घटना अज्ञात वाहन चालक की तेज एवं लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग के कारण हुई है। प्रथम दृष्टया धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध घटित होना पाए जाने पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
पुलिस द्वारा मामले की सूचना संबंधित कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को प्रेषित कर दी गई है तथा अज्ञात वाहन व उसके चालक की पतासाजी के प्रयास जारी हैं।

 

एनएच-53 पर भीषण सड़क हादसा: झारखंड के युवक की मौत, शादी का सामान लेकर लौट रहे थे
महासमुंद। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-53 पर ग्राम बिरकोनी के पास हुए भीषण सड़क हादसे में झारखंड निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ यात्रा कर रहे अन्य साथी घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अमन साहू (27 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 05, नोवामुंडी, जिला पश्चिम सिंहभूम (झारखंड), अपने दोस्तों एवं चचेरे भाई के साथ शादी का सामान खरीदने रायपुर आया था। सामान खरीदने के बाद दिनांक 05 अप्रैल 2026 को सभी लोग अर्टिगा कार क्रमांक JH 05 CP 5207 से वापस अपने गृह ग्राम नोवामुंडी जा रहे थे।
रात्रि करीब 10:30 बजे जब वे ग्राम बिरकोनी स्थित एनएच-53 पर महाराजा ढाबा के पास पहुंचे, उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी कार को दाहिनी ओर से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में अमन साहू सहित उसके साथी विश्ववजीत, सिपुल अपट, विवेक करवा एवं सुधीर नाग घायल हो गए।
घटना में अमन साहू को गर्दन में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल महासमुंद लाया गया। अस्पताल से प्राप्त मेमो के आधार पर पुलिस ने मर्ग क्रमांक 48/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर शव पंचनामा कार्रवाई की।
सूचक विजय कुमार साहू (28 वर्ष), वार्ड बॉय जिला अस्पताल महासमुंद की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना अज्ञात वाहन चालक की तेज एवं लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग के कारण होना पाया गया है।
प्रथम दृष्टया धारा 281, 125-ए एवं 106(1) बीएनएस के तहत अपराध घटित होना पाए जाने पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। घटना की सूचना संबंधित कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को भेज दी गई है तथा अज्ञात वाहन एवं चालक की पतासाजी के प्रयास जारी हैं।

आज का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए दैनिक राशिफल

आज का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए दैनिक राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। करियर के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। आपके प्रयासों को पहचान मिलेगी और वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे संबंधों में मधुरता आएगी।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आज आपका भाग्य पूरी तरह से साथ देगा। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। नौकरी में बदलाव का सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और किसी मांगलिक कार्य का संयोग बन सकता है। सेहत में सुधार होगा।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं, लेकिन सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा।

राशि फलादेश

कर्क

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज आप अपनी रचनात्मकता पर ध्यान केंद्रित करेंगे। आपके काम से लोग प्रभावित होंगे और आपको सराहना मिलेगी। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और किसी संस्था से जुड़ने का मौका मिल सकता है। अपनी योजनाओं को गति देंगे और आर्थिक सौदेबाजी में सफल रहेंगे।

राशि फलादेश

 

सिंह

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का दिन आपके करियर में उतार-चढ़ाव ला सकता है। हालांकि, मित्रों और शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। आय के नए स्रोत खुलने और बड़े धन लाभ की संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

राशि फलादेश

कन्या

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

आज आप अपनी निर्णय लेने की क्षमता से लाभ उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में कामकाज के चलते व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन सभी रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। इससे भविष्य में लाभ कमाने के मौके मिलेंगे। यात्रा का योग बन सकता है।

राशि फलादेश

तुला

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा हो सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। कोई भी बड़ा निवेश सोच-समझकर करें। प्राइवेट नौकरी करने वालों को अपनी मेहनत के लिए पहचान मिलेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, लेकिन जीवनसाथी से गलतफहमी हो सकती है।

राशि फलादेश

वृश्चिक

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

आज आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की के योग हैं। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी, और आप आत्म-विश्वास से खिल उठेंगे। मित्रों का परामर्श आपके लिए मार्गदर्शक होगा।

राशि फलादेश

धनु

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज आपको जुआ, सट्टा या लॉटरी जैसे जोखिम भरे कामों से बचना चाहिए। अपनी जुबान पर नियंत्रण रखें, अन्यथा परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। प्रेम और व्यापार दोनों के लिए दिन अच्छा है। दोस्ती और समझदारी से सफल निर्णय लेकर सकारात्मक माहौल बना सकते हैं।

राशि फलादेश

मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

आज आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। कार्य और व्यापार में तरक्की मिलेगी। कार्यक्षेत्र में प्रबंधन से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम-संतान का पूरा साथ मिलेगा। आज करियर संबंधी निर्णयों पर पुनर्विचार करने का समय है। रोमांटिक आकर्षण में स्पष्टता रखें।

राशि फलादेश

 

कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चों वाला हो सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। यात्रा पर जाने के योग हैं। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रह सकता है। रोमांस बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

राशि फलादेश

मीन

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

आज आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयासों से लाभ मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी और पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में आपको सफलता मिल सकती है। अनपेक्षित सफल अवसर, लचीलेपन की ज़रूरत है।

राशि फलादेश