महासमुंद/छट्टी कार्यक्रम को लेकर पारिवारिक विवाद, महिला व पति से मारपीट—दांत टूटे, कई धाराओं में मामला दर्ज

महासमुंद/छट्टी कार्यक्रम को लेकर पारिवारिक विवाद, महिला व पति से मारपीट—दांत टूटे, कई धाराओं में मामला दर्ज

महासमुंद।शहर के वार्ड क्रमांक 12 पीटियाझर क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। छट्टी कार्यक्रम को लेकर हुई कहासुनी के दौरान ससुराल पक्ष द्वारा महिला एवं उसके पति के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में महिला व उसके पति को गंभीर चोटें आई हैं।

पीड़िता ने थाना महासमुंद में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह वार्ड नंबर 12 पीटियाझर, महासमुंद में निवासरत है तथा बीए तक शिक्षित है। मूलतः उसका ससुराल ग्राम खम्हरिया में है, जहां उसके सास-ससुर और देवर निवास करते हैं।

पीड़िता के अनुसार, दिनांक 07 फरवरी 2026 को दोपहर लगभग 2 से 2:30 बजे के बीच उसके ससुर खेमनाथ सिन्हा एवं देवर युवराज सिन्हा उसके घर आए थे। बातचीत के दौरान देवर ने अपने बच्चे के छट्टी कार्यक्रम की जानकारी दी, जो 08 फरवरी 2026 को प्रस्तावित था। इस पर पीड़िता ने सुझाव दिया कि उसके बच्चे डेविड सिन्हा का छट्टी कार्यक्रम भी साथ में रख लिया जाए।

इसी बात से नाराज होकर देवर युवराज सिन्हा आपे से बाहर हो गया और गाली-गलौज करते हुए पीड़िता के बाल पकड़कर मारपीट करने लगा। वहीं ससुर खेमनाथ सिन्हा ने भी पीड़िता को धक्का देकर जूते से मारने का आरोप है। विवाद बढ़ता देख जब पीड़िता का पति राजेश सिन्हा बीच-बचाव करने आया, तो दोनों आरोपियों ने मिलकर उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इस दौरान युवराज सिन्हा द्वारा लोहे की रॉड से भी हमला किया गया।

मारपीट के कारण पीड़िता के पति के सामने के दो दांत टूट गए तथा मुंह में गंभीर चोट आई है। वहीं पीड़िता के बाएं पैर और कंधे में चोट आई है और दर्द बना हुआ है।

घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस दोनों घायलों को जिला अस्पताल महासमुंद ले गई, जहां चिकित्सकीय परीक्षण (मुलाहिजा) कराया गया। इसके पश्चात पीड़िता द्वारा थाना महासमुंद में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 115(2), 117(2), 296 एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

महासमुंद ग्राम तोरला से मोटर साइकिल चोरी, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

महासमुंद ग्राम तोरला से मोटर साइकिल चोरी, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

महासमुंद। थाना पटेवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तोरला में मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई है। पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने रात्रि के समय घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बलदाबछार थाना कसडोल जिला बलौदाबाजार निवासी व्यक्ति वर्तमान में अपने ससुराल ग्राम तोरला थाना पटेवा में रहकर मजदूरी का कार्य करता है। दिनांक 01 फरवरी 2026 को वह अपनी हीरो होंडा पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 DR 2200 को ग्राम तोरला में करण सोडी के घर के सामने खड़ी कर रायपुर गया हुआ था।

रात्रि लगभग 11:30 बजे करण सोडी द्वारा फोन पर सूचना दी गई कि मोटरसाइकिल वहां मौजूद नहीं है। अनुमान है कि अज्ञात चोर द्वारा रात्रि 10:00 बजे से 11:00 बजे के बीच मोटरसाइकिल चोरी की गई। पीड़ित ने आसपास के गांवों में 06 फरवरी 2026 तक मोटरसाइकिल की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

चोरी गई मोटरसाइकिल ससुर गोवर्धन यादव के नाम पर पंजीकृत है। वाहन का इंजन नंबर HA10EDAGA52753 एवं चेचिस नंबर MBLHA10ERAGA40019 है। पुरानी एवं इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत करीब 15,000 रुपये बताई गई है।

मामले की रिपोर्ट पर थाना पटेवा पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में पूछताछ एवं संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है।

सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल तुमगांव थाना क्षेत्र का मामला, आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज

सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल तुमगांव थाना क्षेत्र का मामला, आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज

तुमगांव थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 6 जनवरी 2026 की शाम करीब 4 बजे ग्राम कौंवाझर स्थित चुल्हा चस्का ढाबा के सामने की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक रूपेश पारधी पिता जगत राम पारधी (उम्र 25 वर्ष), निवासी कौंवाझर, अपने दोस्त समीर ध्रुव के साथ मोटरसाइकिल से कौंवाझर से तुमगांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर क्रमांक CG 06 GF 9593 के चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में रूपेश पारधी के सिर, सीने व नाक में गंभीर चोटें आईं, जबकि समीर ध्रुव के आंख के ऊपर गंभीर चोट लगी। दोनों को 112 एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी तुमगांव ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल महासमुंद रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने रूपेश पारधी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल समीर ध्रुव को बेहतर इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल रायपुर रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस द्वारा प्राप्त पीएम रिपोर्ट, गवाहों के बयान व जांच के आधार पर आरोपी बाइक चालक के विरुद्ध धारा 281, 125(ए), 106(1) बीएनएस तथा 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

मर्ग क्रमांक 04/26 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर आवश्यक पंचनामा व अन्य कानूनी कार्रवाई पूरी की गई। घटना की सूचना एसडीएम महासमुंद को भी भेज दी गई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें और लापरवाही से बचें, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

बसना/ विधायक सम्पत अग्रवाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो वायरल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराई FIR

बसना/ विधायक सम्पत अग्रवाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो वायरल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराई FIR

लोकप्रिय विधायक सम्पत अग्रवाल को बदनाम करने की नीच कोशिश, आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेरे थाने

बसना/ राजनीति में वैचारिक मतभेद स्वीकार्य हैं, लेकिन जब विरोध नीचता और व्यक्तिगत चरित्र हनन पर उतर आए, तो वह अक्षम्य हो जाता है। बसना विधानसभा के जनप्रिय विधायक माननीय सम्पत अग्रवाल की स्वच्छ छवि को धूमिल करने और क्षेत्र की शांति भंग करने के लिए रचे गए एक ‘फेक न्यूज’ के गंदे खेल ने पूरे क्षेत्र में उबाल ला दिया है। एक फर्जी और भ्रामक वीडियो के जरिए समाज में जहर घोलने की इस घिनौनी साजिश के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि आरोपी महंत हरीश चंद्र दास ने सोशल मीडिया पर एक सफेद झूठ और मनगढ़ंत वीडियो प्रसारित किया है। इस वीडियो में निहायत ही शर्मनाक दावा किया गया कि 2 फरवरी 2026 को विधायक सम्पत अग्रवाल ने कलेक्टर के साथ ग्राम पिरदा का दौरा किया और वहां ‘कबीर कुटी’ की पवित्र भूमि को बेचने या उसकी संपत्ति का बंदरबांट करने की योजना बनाई।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह है कि जिस दिन की घटना का दावा आरोपी द्वारा किया जा रहा है, उस दिन विधायक डॉ सम्पत अग्रवाल कलेक्टर के साथ ग्राम पिरदा में मौजूद ही नहीं थे। यह स्पष्ट करता है कि आरोपी महंत द्वारा फैलाया गया वीडियो न केवल असत्य है, बल्कि पूरी तरह से आधारहीन और मनगढ़ंत है।सच्चाई तो यह है कि कबीर कुटी की भूमि या उसकी संपत्ति के विषय में विधायक जी द्वारा कभी कोई बयान नहीं दिया गया और न ही ऐसी किसी कथित योजना से उनका दूर-दूर तक कोई सरोकार है। दरअसल, यह पूरी पटकथा विधायक सम्पत अग्रवाल की बढ़ती जन-लोकप्रियता और उनके निष्कलंक राजनैतिक सफर से ईर्ष्या करने वाले विद्वेषी तत्वों द्वारा रची गई एक सुनियोजित और गहरी साजिश है, जिसका एकमात्र लक्ष्य जनता के बीच भ्रम फैलाना और एक जनसेवक की छवि को खंडित करना है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी शिकायतों में स्पष्ट रूप से कहा है कि आरोपी महंत हरीश चंद्र दास का उद्देश्य केवल अफवाह फैलाना नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों, जातियों और समुदायों के बीच शत्रुता और नफरत की आग लगाना है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि आरोपी खुद ‘तरेकेला’ की बेशकीमती भूमि के संबंध में अनुचित लाभ प्राप्त करने की फिराक में है और अपनी इस काली करतूत को छिपाने के लिए विधायक पर कीचड़ उछाल रहा है।

इस कुत्सित प्रयास से आहत और आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे विधायक की प्रतिष्ठा के साथ-साथ पूरे संगठन का अपमान माना है। पिथौरा, सांकरा, बसना और भंवरपुर पुलिस थानों में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। साक्ष्य के तौर पर पुलिस को वीडियो वाले पेन ड्राइव सौंपे गए हैं।

आक्रोशित कार्यकर्ताओ ने कहा कि हम अपने नेता का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। झूठ के पांव नहीं होते और समाज को बांटने वाली इस ओछी राजनीति का जवाब कानून के जरिए दिया जाएगा। पुलिस ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी नहीं हुई और कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन चुप नहीं बैठेगा।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी,मंडल अध्यक्ष हलधर साव, महामंत्री मनोज बारीक, महामंत्री झाड़ूराम परमार, विधायक प्रतिनिधि सोनू छाबड़ा, किसान मोर्चा अध्यक्ष गोविंद साहू ,सरपंच लारीपुर हेमंत ठाकुर, सरपंच सांनटेमरी (सांकरा थाना ) सतीश कुमार ध्रुव( पिथौरा थाना), पिरदा मण्डल अध्यक्ष अभिमन्यु प्रधान (बसना थाना), धर्मेंद्र पटेल (पुलिस चौकी भंवरपुर) पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाया।

महासमुंद/ जिले में अवैध रेत उत्खनन पर लगातार कार्रवाई, चैन माउंटेन मशीन जब्त

महासमुंद/ जिले में अवैध रेत उत्खनन पर लगातार कार्रवाई, चैन माउंटेन मशीन जब्त

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

जिला खनिज अधिकारी श्री फागुलाल नागेश के मार्गदर्शन में खनिज अमले द्वारा ग्राम पीढ़ी (महानदी तट) क्षेत्र में अवैध रूप से रेत उत्खनन करते हुए एक चैन माउंटेड मशीन को पकड़ा गया। मौके पर मौजूद मशीन चालक को तुमगांव थाना पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दो दिनों से पीढ़ी क्षेत्र से अवैध रूप से रेत का परिवहन रायपुर जिले के करमंडी खदान की ओर रैम्प मार्ग के माध्यम से किया जा रहा था। यह गतिविधि रात्रि के समय की जाती थी। खनिज अमले द्वारा पूर्व में सूचना के आधार पर निगरानी रखी जा रही थी। जैसे ही मशीन महासमुंद की ओर बढ़ी, टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उसे रोक लिया।

कलेक्टर के निर्देशानुसार जब्त मशीन पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में कहीं भी अवैध खनन एवं परिवहन पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ : लोक निर्माण विभाग द्वारा 13 कार्यों के लिए 299 करोड़ की निविदा को मंजूरी, 10 सड़कों के लिए 116 करोड़ स्वीकृत

छत्तीसगढ़ : लोक निर्माण विभाग द्वारा 13 कार्यों के लिए 299 करोड़ की निविदा को मंजूरी, 10 सड़कों के लिए 116 करोड़ स्वीकृत

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने जारी किए आदेश सभी क्षेत्रीय मुख्य अभियंता कार्यालयों के साथ ही प्रमुख अभियंता कार्यालय द्वारा की जाएगी कार्यों की सीधी मॉनिटरिंग

छत्तीसगढ़ राज्य में सड़कों और पुलों के निर्माण में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग द्वारा 13 कार्यों के लिए 299 करोड़ रुपए के निविदा को मंजूरी दी गई है। वहीं 10 सड़कों के निर्माण के लिए 116 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति भी प्रदान की गई है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने निविदा मंजूरी तथा प्रशासकीय स्वीकृति के आदेश भी जारी कर दिए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

सड़कों के नेटवर्क को मजबूत करने तथा छत्तीसगढ़ के विकास को गति देने लोक निर्माण विभाग द्वारा लगातार निर्माण कार्यों एवं निविदाओं को स्वीकृति दी जा रही हैं। कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने अंबिकापुर, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और जगदलपुर स्थित मुख्य अभियंता कार्यालयों के साथ ही प्रमुख अभियंता कार्यालय द्वारा सीधे मॉनिटरिंग की जाएगी। कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के लिए आम नागरिक भी निर्माण के दौरान कार्य के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

लोक निर्माण विभाग द्वारा रायपुर जिले में साढ़े 5 किमी लंबाई के फरफौदा-गुखेरा मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूीकरण के लिए पुल-पुलिया निर्माण सहित 11 करोड़ चार लाख रुपए तथा साढ़े 5 किमी लंबाई के चंदखुरी-जावा-मोंहदी मार्ग में पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण के लिए 13 करोड़ 34 लाख रुपए की निविदा को मंजूरी दी गई है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में हथबंद से सिमगा मार्ग में मुंबई-हावड़ा रेलवे लाइन पर रिंगनी लेवल क्रासिंग पर रेलवे ओव्हर ब्रिज के निर्माण के लिए 40 करोड़ 72 लाख रुपए तथा 2.84 किमी लंबाई के ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक तक टू-लेन सी.सी. मार्ग के निर्माण के लिए 25 करोड़ 98 लाख रुपए की निविदा स्वीकृत की गई है।

विभाग द्वारा नारायणपुर जिले के पल्ली-छोटेडोंगर-ओरछा मार्ग में किमी 13 से किमी 22 तक 10 किमी लंबाई में तथा किमी 23 से किमी 31 तक 9 किमी लंबाई में सीमेंट-कांक्रीट सड़क व पुलिया मजबूतीकरण के लिए क्रमशः 28 करोड़ 2 लाख रुपए तथा 26 करोड़ रुपए की निविदा को मंजूरी दी गई है। नवा रायपुर के सेक्टर-18 में निर्माणाधीन लोकभवन (राजभवन), लोकभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों के निवास, मुख्यमंत्री निवास, मंत्रीगणों के निवास एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के निवास के शेष कार्यों, वाटर सप्लाई, सेनेटरी फिटिंग, एकॉस्टिक, पेनेलिंग वर्क एवं विद्युतीकरण कार्यों के लिए 71 करोड़ 23 लाख रुपए तथा सेक्टर-19 में माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य, वाटर सप्लाई, सेनेटरी फिटिंग एवं विद्युतीकरण के लिए 36 करोड़ 30 लाख रुपए की निविदा स्वीकृत की गई है।

विभाग ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में बेला उदगी से बनसुकली मार्ग पर बनास नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग के लिए 10 करोड़ 18 लाख रुपए, जशपुर में जशपुर-सन्ना मार्ग पर घेरड़ेवा नाला पर उच्च स्तरीय पुल व पहुंच मार्ग के लिए 7 करोड़ 27 लाख रुपए, बलरामपुर-रामानुजगंज के नरसिंहपुर से मरकाडांड मार्ग पर महान नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग के लिए 9 करोड़ 88 लाख रुपए, धमतरी जिले में राजनांदगांव-गुण्डरदेही-धमतरी-नगरी सिहावा-बोराई (रा.मा.क्र.-23) के किमी 88/2 से किमी 107/2 तक 20 किमी लंबाई के मजबूतीकरण एवं डामर नवीनीकरण के लिए 11 करोड़ 82 लाख रुपए तथा महासमुंद में ग्राम सिरबोड़ा से पलसापाली के मध्य पलसापी नाला (सुरंगी नाला) पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग के लिए 6 करोड़ 96 लाख रुपए के निविदा को मंजूरी प्रदान की है।

7 जिलों की 10 सड़कों के लिए 116 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

लोक निर्माण विभाग ने वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल धमतरी जिले के दुधावा-मुरूमसिल्ली-बनरौद मार्ग के किमी 30/6 से किमी 44/2 तक 13.80 किमी लंबाई के मजबूतीकरण एवं डामर नवीनीकरण के लिए 21 करोड़ 79 लाख रुपए, नगरी-दुधावा-नगरी-बासीन (राज्य मार्ग क्रं.-6) के किमी 47 से किमी 55 तक 8 किमी लंबाई के उन्नयन एवं मजबूतीकरण के लिए 19 करोड़ 40 लाख रुपए तथा लोक निर्माण विभाग के कुरूद उपसंभाग में 5 किमी लंबाई के पचपेड़ी-तर्रागोंदी-भेलवाकुदा-टिपानी-सेमरा (बी) टू-लेन मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूीकरण के लिए 15 करोड़ 34 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं।

विभाग द्वारा राजनांदगांव जिले के गैंदाटोला-छुरिया-खोभा मार्ग के किमी 17 से किमी 21 तक 5.025 किमी लंबाई के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 6 करोड़ 96 लाख रुपए, कोण्डागांव जिले में कोण्डागांव-अमरावती-एरला राज्य मार्ग के किमी 32 से किमी 41/2-4 तक 8.7 किमी में मजबूतीकरण व पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण के लिए 7 करोड़ 15 लाख रुपए तथा कांकेर के राजनांदगांव-बैलाडीला मार्ग के किमी 145/10 (मेढ़की) निब्रा नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग के लिए 6 करोड़ 12 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।

लोक निर्माण विभाग ने बिलासपुर जिले में 8.675 किमी लंबाई के केनसरी से मुकुंदपुर पहुंच मार्ग के लिए 19 करोड़ 5 लाख रुपए, जशपुर में भेलवा से खाडुंग नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग के लिए 4 करोड़ 80 लाख रुपए, कांकेर के इच्छापुर-घोटिया मार्ग पर दूध नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग के लिए 6 करोड़ 53 लाख रुपए तथा बलरामपुर-रामानुजगंज में साढ़े 3 किमी लंबाई के राजपुर-कुसमी मुख्य मार्ग से खरकोना होते हुए अमेरा मार्ग के लिए 9 करोड़ 30 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

 

छत्तीसगढ़: भारत–अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता छत्तीसगढ़ के लिए नए आर्थिक अवसरों का द्वार खोलेगा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़: भारत–अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता छत्तीसगढ़ के लिए नए आर्थिक अवसरों का द्वार खोलेगा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौता (India–US Interim Trade Agreement) भारत की वैश्विक आर्थिक साख और सामर्थ्य को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस समझौते से छत्तीसगढ़ के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) को अमेरिकी बाजार तक नई पहुँच मिलेगी। विशेष रूप से राज्य के वन-आधारित उत्पाद, हथकरघा एवं हस्तशिल्प, वस्त्र तथा कृषि आधारित उत्पादों के लिए निर्यात, निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे प्रदेश के युवाओं को व्यापक लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस व्यापारिक ढांचे में किसानों के हितों और ग्रामीण आजीविका की पूरी तरह सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। साथ ही यह पहल महिला सशक्तिकरण को गति देने, स्थानीय उत्पादों की वैश्विक ब्रांडिंग को मजबूती प्रदान करने और मेक इन इंडिया की भावना को और सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारत–अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता छत्तीसगढ़ के लिए नए आर्थिक अवसरों का द्वार खोलेगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की दिशा में छत्तीसगढ़ एक सशक्त और सक्रिय भागीदार के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यह समझौता राज्य के समावेशी एवं सतत आर्थिक विकास को नई गति देगा।

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कोसीर एवं सरिया क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन पर सख्त कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कोसीर एवं सरिया क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन पर सख्त कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। खनिज अमले द्वारा विगत दिनों कोसीर एवं सरिया तहसील क्षेत्रों में अवैध रेत परिवहन में संलिप्त वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई है।

सारंगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम मल्दा, दहिदा एवं जसपुर क्षेत्र में गौण खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 02 ट्रैक्टरों को जब्त कर उन्हें थाना कोसीर के सुपुर्द किया गया, जबकि सरिया तहसील के पिहरा क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 03 ट्रैक्टरों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें थाना सरिया के सुपुर्द किया गया है।

जिला प्रशासन का कहना है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर नियंत्रण हेतु यह जांच-पड़ताल और कार्रवाई का अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में मस्तिष्क एवं स्पाइन रोग परामर्श शिविर 8 फरवरी को,सुबह 11बजे से विशेषज्ञ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पंकज शाह देंगे सेवाएं

बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में मस्तिष्क एवं स्पाइन रोग परामर्श शिविर 8 फरवरी को,सुबह 11बजे से विशेषज्ञ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पंकज शाह देंगे सेवाएं

बसना। क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में मस्तिष्क एवं स्पाइन रोगों से संबंधित विशेष परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 8 फरवरी 2026 (रविवार) को सुबह 11 बजे से आयोजित होगा।

शिविर में प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पंकज शाह (MBBS, MD, DNB Neurology) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और मरीजों को परामर्श प्रदान करेंगे। इस शिविर में असामान्य सिरदर्द, माइग्रेन, चक्कर आना, नस एवं मस्तिष्क संबंधी समस्याएं, मिर्गी, स्ट्रोक (लकवा), डिस्क प्रोलैप्स, पार्किन्सन (संतुलन खोना), ब्रेन हेमरेज, ब्रेन ट्यूमर, कमर दर्द, झुनझुनी एवं रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं का परीक्षण एवं परामर्श किया जाएगा।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उनके नजदीक उपलब्ध कराना है, ताकि समय रहते गंभीर बीमारियों का उपचार संभव हो सके।

परामर्श हेतु इच्छुक मरीज अग्रिम पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन एवं जानकारी के लिए संपर्क नंबर 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में यह शिविर क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

आज का राशिफल: जानिए किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान

आज का राशिफल: जानिए किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): मेहनत का फल मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। थकान रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। भूमि, आवास की समस्या रह सकती है। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान से कष्ट रहेगा।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। निजीजनों में असंतोष हो सकता है। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें। व्यावसायिक चिंता दूर हो सकेगी। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। विवाद न करें। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। अधीनस्थों की ओर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बढ़ेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना चाहिए। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): नए अनुबंध होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। झंझटों में न पड़ें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य नहीं होंगे। जीवनसाथी का ध्यान रखें।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। अतः उसका परित्याग करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): समय ठीक नहीं है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय काम बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। जोखिम न उठाएं। संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना है। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ौत्री होगी। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिल सकेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी। मित्रों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। थकान रहेगी। जोखिम न लें। विवाद से बचें। राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। वाणी पर संयम रखें।

राशि फलादेश