सरायपाली : भतीजी या बहाना?DEO ने चरित्र एवं कार्य व्यवहार में सुधारने चेतावनी क्यों दी शिक्षक को क्या मिला सजा? लेकिन सच्चाई अब भी परदे में!

सरायपाली : भतीजी या बहाना?DEO ने चरित्र एवं कार्य व्यवहार में सुधारने चेतावनी क्यों दी शिक्षक को क्या मिला सजा? लेकिन सच्चाई अब भी परदे में!

सरायपाली : शिकायत कर्ता और ज़िला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार अनुसार अभिनय शाह ने दिनांक – 18/07/2025 को जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द (छ.ग.), संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर (छ.ग.) एवं संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ को इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संलग्न करते हुए लिखित शिकायत प्रेषित कर सहायक शिक्षक राजेश प्रधान पदस्थापना शासकीय प्राथमिक शाला बस्ती सरायपाली, (विकासखण्ड सरायपाली) के व्दारा शासकीय कर्मचारी होकर हर्बल लाइफ प्रोडक्ट का व्यापार व प्रचार के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने हेतु अनुरोध किया, उक्त सम्बन्ध में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द (छ.ग.) के पत्र क्रमांक/4149/शिकायत/जांच/2025 महासमुन्द दिनांक 01/08/2025 के अनुसार जांच दल गठित किया गया, जिसमें प्रकाशचंद मांझी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सरायपाली, सतीश पटेल विकासखण्ड स्त्रोत समन्यवक सरायपाली, जितेन्द्र रावल व्याख्याता शासकीय हाईस्कूल बाराडोली सरायपाली को नियुक्त किया, जिसमें जांच प्रतिवेदन प्रेषित करने के पश्चात् आज कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द (छ.ग.) के पत्र क्रमांक/5913/शिका./लघुशास्ति/2025 महासमुन्द दिनांक 15/10/2025 के अनुसार जांच प्रतिवेदन कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द (छ.ग.) में दिनांक 16/08/2025 को प्राप्त हुआ।

जांच प्रतिवेदन के अनुसार राजेश प्रधान, सहायक शिक्षक द्वारा नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के उत्पादों के उपयोग के साथ-साथ कंपनी का प्रचार-प्रसार करना प्रतीत होना पाया गया। फ्लस्वरूप अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा की गई है। राजेश प्रधान सहायक शिक्षक से आरोप के सम्बन्ध में पक्ष जाना गया था, जिस पर राजेश प्रधान नोटरी से शपथ पत्र सत्यापित कराकर दिनाक 18/08/2025 अनुसार इस कार्यालय में दिनांक 03/09/2025 को प्रस्तुत किया गया। जिसके अनुसार उनके मोबाईल नम्बर 8770812080 का उपयोग उनकी भतीजी द्वारा किया जाता है। उक्त राजेश प्रधान के भतीजी व्दारा उक्त पोस्ट अनजाने में किया गया। उक्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द (छ.ग.) द्वारा राजेश प्रधान के जानकारी एवं स्वीकृति में किए पोस्ट मानते हुए दो वार्षिक वेतन-वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकें जाने हेतु आदेश जारी किया है। जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द के इस हुए कार्यवाही आदेश में अनेक प्रश्न चिन्ह खड़े हो गए।

1. जब जांच कमेटी अपना जांच प्रतिवेदन कार्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द (छ.ग.) को दिनांक 16/08/2025 को भेज चुकी है तो फिर जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द के व्दारा राजेश प्रधान का शपथ पत्र 03/09/2025 को स्वीकार करना उचित था क्या ?
2. क्या शपथपत्र को जांच दौरान जांच कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया जाना चाहिए था ?
3. क्या राजेश प्रधान के द्वारा दिया गया शपथपत्र पूर्णतः सहीं है इसका क्या प्रमाण है ?
4. राजेश प्रधान के द्वारा शपथपत्र में बताया गया कि उसका भतिजी ने अनजाने में पोस्ट किया गया, राजेश प्रधान के नाम से बने सोशल मीडिया एकाउंट फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब चैनल पर अनेक हर्बल लाइफ प्रोडक्ट प्रचार-प्रसार के पोस्ट थे क्या इतना पोस्ट सब अनजाने में हो जाता है ?
5. क्या राजेश प्रधान के द्वारा प्रस्तुत शपथपत्र की जांच होनी चाहिए थी ?
6. राजेश प्रधान के द्वारा प्रस्तुत शपथपत्र में अपना नम्बर भतीजी को चलाना बताया गया है, इस बात का क्या प्रमाण है कि उसका मोबाइल या सीम उसका भतीजी चला रहीं थीं।

महासमुंद : 29 नई धान खरीदी केंद्र से होगी खरीदी देखें कहाँ मिला सौगात, आपका गाँव किस सोसायटी में आएगा? 130 सोसायटी का पुनर्गठन, के बाद कहा कहा हुवा प्रभावित शासन ने जारी किया आदेश देखें पुरी सूची

इस कार्यवाही के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता अभिनय शाह से बात किया गया तो शिकायतकर्ता ने बताया कि इस कार्यवाही से वह असंतुष्ट है, कार्यवाही में सहानुभूति दिया गया है, कार्यवाही व जांच प्रतिवेदन और राजेश प्रधान का शपथपत्र की सत्यप्रमाणित प्रतिलिपि हेतु सूचना के अधिकार आवेदन किया गया है आते ही कार्यवाही आदेश के विरुद्ध अपील करेंगे और राजेश प्रधान के द्वारा प्रस्तुत शपथपत्र के की जांच हेतु थाने में लिखित आवेदन प्रस्तुत करेंगे।

छत्तीसगढ़: विश्व में ऐसा कोई उदाहरण नहीं जहां गर्भवती महिला भ्रूण गर्भाशय में न पलकर पेट में बड़ा हुआ / धान खरीदी होगी अब बायोमैट्रिक पद्धति से मोबाइल एप से भी मिलेंगे टोकन /शासकीय कर्मचारियों को अग्रिम वेतन, श्रमिकों के खातों में 16 करोड़ की सहायता राशि”

छत्तीसगढ़: विश्व में ऐसा कोई उदाहरण नहीं जहां गर्भवती महिला भ्रूण गर्भाशय में न पलकर पेट में बड़ा हुआ / धान खरीदी होगी अब बायोमैट्रिक पद्धति से मोबाइल एप से भी मिलेंगे टोकन /शासकीय कर्मचारियों को अग्रिम वेतन, श्रमिकों के खातों में 16 करोड़ की सहायता राशि”

 

 

छत्तीसगढ़ नि:स्वार्थ सेवा, जीवन बचाने की चिकित्सा क्षमता और मानवीय करुणा के कारण डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है। कई बार रोगी की जान बचाने के लिए अपने अधिकतम प्रयास की सीमा से ऊपर उठकर वे रोगी को मौत के मुँह से भी निकालकर ले आते हैं। कुछ ऐसे ही सेवा, समर्पण और करुणा की परिभाषा और मिसाल कायम करते हुए चिकित्सालय के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डॉक्टरों ने न केवल महिला का जीवन सुरक्षित किया बल्कि महिला के जटिलताओं से भरे गर्भ को बचाते हुए उसे मातृत्व सुख का अहसास भी दिलाया।पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल रायपुर के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की टीम ने अत्यंत दुर्लभ और जटिल परिस्थिति में 40 वर्षीय एक गर्भवती महिला की सफल डिलीवरी कर माँ और शिशु दोनों को जीवनदान दिया।
यह मामला सेकेंडरी एब्डोमिनल प्रेग्नेंसी का है, जिसमें भ्रूण गर्भाशय में न होकर पेट (एब्डोमिनल कैविटी) में विकसित हो रहा था। डॉक्टरों के अनुसार यह मध्य भारत का पहला और दुनिया के अत्यंत दुर्लभ मामलों में से एक है।

कई जटिलताएँ और सफल उपचार,दो बार मिला जीवन दान
इस गर्भावस्था के दौरान महिला इमर्जेंसी में चौथे महीने के मध्यरात्रि में अम्बेडकर अस्पताल रेफर होकर आई। स्त्री रोग विभाग ने गंभीरता समझ तुरंत कार्डियोलॉजिस्ट से संपर्क किया और तुरंत एंजियोप्लास्टी हुई। अम्बेडकर अस्पताल के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में हुई इस प्रक्रिया में डॉक्टरों ने विशेष सावधानी बरती ताकि गर्भस्थ शिशु को कोई हानि न पहुँचे। महिला खून पतला करने की दवाओं पर भी थी, गर्भ सुरक्षित रहा।
यह गर्भावस्था के दौरान एंजियोप्लास्टी करने का पहला मामला था।

स्त्री प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति जायसवाल स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रुचि किशोर गुप्ता बताती हैं कि – गर्भावस्था के 37वें हफ्ते में महिला पुन: स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग आई और उसे तुरंत भर्ती किया गया। केस की गंभीरता को देखते हुए गायनी, सर्जरी, एनेस्थीसिया और कार्डियोलॉजी विभाग की संयुक्त टीम बनाई गई। ऑपरेशन के दौरान हमने पाया कि शिशु गर्भाशय में नहीं, बल्कि पेट में विकसित हो रहा था और आंवल कई अंगों से रक्त ले रही थी। टीम ने सुरक्षित रूप से शिशु को बाहर निकाला। साथ ही भारी रक्तस्राव की संभावना को रोकने के लिए सावधानीपूर्वक चिपकी प्लेसेंटा के साथ गर्भाशय को भी निकालना पड़ा।

दोनों डॉक्टरों का कहना है कि इस केस पर विस्तृत अध्ययन कर इसे अंतरराष्ट्रीय मेडिकल जर्नल में प्रकाशित करने की तैयारी की जा रही है।माँ और शिशु दोनों स्वस्थ
टीम के अथक प्रयासों से शिशु सकुशल पैदा हुआ और माँ भी पूरी तरह स्वस्थ है। महिला की डिलीवरी के बाद उसमें कोई जटिलता ना आए और उसका शिशु भी पूरी तरीके से स्वस्थ रहे इसके लिए हमने लगातार एक महीने तक महिला एवं शिशु को अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद अपने यहां फॉलोअप के लिए बुलाया। तब हमने इस केस के बारे में बाकी लोगों को जानकारी दी क्योंकि यह शिशु महिला के लिए “प्रेशियस चाइल्ड” है। उसकी कोई संतान नहीं थी। कई वर्ष पूर्व महिला को एक बच्चा हुआ था जो डाउन सिंड्रोम और हृदय रोग से ग्रस्त था और उसकी मृत्यु हो गई। अतः ऐसी महिला को मातृत्व सुख का एहसास कराना हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।

पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. विवेक चौधरी एवं अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में मरीज जब अस्पताल आई, तब स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की टीम ने अद्भुत तत्परता और समर्पण के साथ उसका जीवन बचाया।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा ही इस कार्य में सभी टीमों ने आपसी सहयोग और समन्वय की मिसाल पेश की। यह सामूहिक प्रयास चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल परिवार की उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को दर्शाता है। पूरी चिकित्सक टीम इस सफलता की हार्दिक बधाई की पात्र है। आशा है कि भविष्य में भी इसी एकजुटता और समर्पण के साथ संस्थान निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा।

विशेषज्ञों की राय
डॉ. ज्योति जायसवाल ने बताया कि सेकेंडरी एब्डोमिनल प्रेग्नेंसी एक्टोपिक प्रेग्नेंसी का वह रूप है, जिसमें भ्रूण पहले गर्भाशय/ट्यूब में ठहरता है और बाद में पेट के अंगों में जाकर विकसित होने लगता है। यह माँ के लिए अत्यंत खतरनाक स्थिति होती है और अधिकांशतः भ्रूण जीवित नही रहते। ऑपरेशन ही इसका एकमात्र समाधान है। ”सेकेंडरी” इसलिए कहा जाता है क्योंकि संभवतः भ्रूण पहले गर्भाशय/फैलोपियन ट्यूब में ठहरता है और प्रारम्भिक समय में ही वहां से हट कर पेट के अंगों (जैसे- आंत, लिवर, स्प्लीन या ओमेंटम या गर्भाशय की बाहरी सतह ) पर जाकर चिपक जाता है। यह माँ के लिए बेहद खतरनाक स्थिति है, क्योंकि इसमें भारी रक्तस्राव और जटिलताओं का खतरा रहता है। माँ और शिशु की जान का पूरा जोखिम रहता है।

डॉक्टरों की टीम
इस ऑपरेशन में स्त्री रोग विभाग से डॉ. ज्योति जायसवाल, डॉ. रुचि किशोर गुप्ता, डॉ. सुमा एक्का , डाॅ. नीलम सिंह, डाॅ. रुमी, एनेस्थीसिया विभाग से डाॅ. शशांक, डाॅ. अमृता , जनरल सर्जरी विभाग से डॉ. अमित अग्रवाल (मल्टीडिसीप्लीन टीम) थी। ऑपरेशन के बाद भी मरीज के स्वास्थ्यलाभ के लिये स्त्री रोग विभाग, कार्डियोलॉजी विभाग और मेडिसिन विभाग से विशेषज्ञ शामिल रहे। मरीज एवं उनके परिवार ने भी डॉक्टर्स की टीम के प्रति अपना आभार प्रकट किया।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी बायोमैट्रिक पद्धति से की जाएगी। किसानों की सुविधा के लिए धान उपार्जन केन्द्रों में ऑफलाईन के अलावा मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाईन टोकन जारी किए जाएंगे। सचिव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम, प्रबंध संचालक विपणन संघ एवं संचालक खाद्य विभाग के मार्गदर्शन में आज सरगुजा एवं दुर्ग संभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को व्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से धान खरीदी सम्पन्न कराने के लिए पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। अलग-अलग संभागों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 अक्टूबर तक चलेगी। धान खरीदी का कार्य 15 नवंबर से प्रारंभ होगा।

प्रशिक्षण में अधिकारियों ने बताया कि विपणन संघ मुख्यालय स्तर पर इन्टीग्रेटेड कन्ट्रोल एंड कमांड सेन्टर की स्थापना की जाएगी एवं मोबाईल एप्प के माध्यम से विभिन्न प्रकार के एलर्ट आदि भेजे जाएंगे। उपार्जन केन्द्रों में धान के उचित रखरखाव, किसानों की सुविधाओं के संबंध में व्यवस्था किये जाने हेतु उपार्जन केन्द्र प्रभारियों और इससे जुड़े अधिकारियों को प्रशिक्षण में जानकारी दी गई। उपार्जन केन्द्रों को गतवर्षों में दर्ज प्रकरणों एवं संभावित अनियमितताओं के आधार पर संवेदनशील तथा सामान्य में वर्गीकृत किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशील उपार्जन केन्द्रों में विशेष निगरानी रखी जावेगी। इन केन्द्रों में पृथक से नोडल अधिकारी भी नियुक्त किये जायेगें। जिनके द्वारा समय-समय पर उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा इन्टीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेन्टर से प्राप्त अलर्ट मैसेज के आधार पर उड़नदस्ता द्वारा तत्काल कार्यवाही की जाएगी। प्रदेश के सीमावर्ती उपार्जन केन्द्रों में पर्याप्त चेक पोस्ट की स्थापना की जा रही है, जिससे अवैध धान के आवक को रोका जा सके।

जिलों में धान उपार्जन वर्ष 2025-26 का प्रशिक्षण कार्य 31 अक्टूबर 2025 तक जिला एवं अनुविभाग में पूर्ण करा लिया जावे। गतवर्ष की भाँति इस वर्ष भी बायोमेट्रिक आधारित धान उपार्जन किया जाएगा। वहीं 3 नवंबर से 6 नवंबर के मध्य उपार्जन केन्द्रों में ट्रायल रन का आयोजन होगा एवं 9 नवंबर से टोकन आवेदन किया जा सकेगा। धान खरीदी के लिए सीमांत एवं लघु कृषकों को 02 टोकन एवं दीर्घ कृषकों को अधिकतम 03 टोकन प्रदाय किया जा सकेगा। अतः सभी जिलों को 30 अक्टूबर तक धान उपार्जन से संबंधित सभी तैयारी पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है।

प्रशिक्षण में अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष समितियों को शार्टेज की मात्रा निरंक करने तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सुचारू रूप से धान उपार्जन पूर्ण करने पर नियमानुसार इन्सेटिव का भी प्रावधान रखा गया है। भारत सरकार द्वारा उपार्जन केन्द्रों के स्वमूल्यांकन हेतु उपलब्ध पोर्टल पीसीएसएपी में उपार्जन केन्द्रों द्वारा धान खरीदी के संबंध मे आवश्यक व्यवस्था पूर्ण कर लेने के उपरांत प्रविष्टि करनी होगी। प्रविष्टि के आधार पर एल-4 ग्रेडिंग पाये जाने पर ही इन्सेटिव की पात्रता उप समिति को होगी। समितियों में डाटा एन्ट्री आपरेटरों का नियोजन 06 माह के लिए समितियों के माध्यम से किये जाने का प्रावधान इस वर्ष की पॉलिसी में किया गया है। ऐसी समितियां जहां अनियमितताएं पाई गई हो, वहां के डाटा एन्ट्री आपरेटरों का नवीन नियोजन किये जाने के निर्देश दिए गये है।

छत्तीसगढ़: दीपावली से पहले शासकीय कर्मचारियों को अग्रिम वेतन भुगतान

दीपावली के शुभ अवसर पर राज्य शासन ने अपने शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए माह अक्टूबर 2025 का वेतन 17 एवं 18 अक्टूबर को अग्रिम रूप से भुगतान करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने सभी विभागों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मेरे लिए शासन केवल तंत्र नहीं, बल्कि उन कर्मठ साथियों का परिवार है जो पूरे मन से जनता की सेवा में लगे हैं। दीपावली पूर्व अग्रिम वेतन भुगतान का यह निर्णय उसी आत्मीयता का प्रतीक है — कि सरकार अपने हर साथी की खुशियों में सहभागी बने और हर घर में उजियारा तथा प्रसन्नता फैले।

उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व प्रसन्नता, एकता और उत्साह का प्रतीक है। शासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी इस पर्व को परिवार सहित उल्लासपूर्वक मना सके और किसी प्रकार की आर्थिक असुविधा का सामना न करना पड़े।

वेतन भुगतान की प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न करने हेतु राज्य के सभी कोषालय एवं उपकोषालय 18 अक्टूबर (शनिवार, अवकाश दिवस) को भी खुले रहेंगे, ताकि किसी कर्मचारी को भुगतान प्राप्त करने में कोई कठिनाई न हो।

राज्य शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि मजदूरी, मानदेय एवं पारिश्रमिक जैसे अन्य मदों में भी नियमानुसार अग्रिम भुगतान किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दीपावली पूर्व अग्रिम वेतन भुगतान से न केवल शासकीय कर्मचारियों को आर्थिक सुविधा और राहत प्राप्त होगी, बल्कि इससे जीएसटी बचत उत्सव के दौरान राज्य के बाजारों में रौनक, व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि और आर्थिक प्रवाह में तीव्रता आएगी। इससे स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों और छोटे उद्यमियों को भी प्रत्यक्ष लाभ होगा तथा राज्य की अर्थव्यवस्था में उत्सव और विश्वास का वातावरण बनेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शासन का हर निर्णय अपने कर्मठ साथियों की खुशियों और सम्मान से जुड़ा है। दीपावली से पहले अग्रिम वेतन भुगतान उसी आत्मीय भावना का प्रतीक है कि हर घर में उजियारा फैले और हर हृदय में प्रसन्नता एवं विश्वास का दीप जले।

 

 

रायपुर, 16 अक्टूबर 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत श्रमिकों को दीवाली से पूर्व 16 करोड़ रूपए सहायता राशि उनके बैंक खातों में अंतरित कर दी गई है। श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में मंडल के अध्यक्ष डॉ रामप्रताप सिंह द्वारा डीबीटी के माध्यम से श्रमिकों के खातें में अंतरित की गई। श्रम कल्याण मंडल द्वारा संचालित 18 योजनाओं के अंतर्गत 64,195 हितग्राहियों को 15 करोड़ 99 लाख 14 हजार 559 रूपए की राशि प्रदान की गई

महासमुंद : 29 नई धान खरीदी केंद्र से होगी खरीदी देखें कहाँ मिला सौगात, आपका गाँव किस सोसायटी में आएगा? 130 सोसायटी का पुनर्गठन, के बाद कहा कहा हुवा प्रभावित शासन ने जारी किया आदेश देखें पुरी सूची

महासमुंद : 29 नई धान खरीदी केंद्र से होगी खरीदी देखें कहाँ मिला सौगात, आपका गाँव किस सोसायटी में आएगा? 130 सोसायटी का पुनर्गठन, के बाद कहा कहा हुवा प्रभावित शासन ने जारी किया आदेश देखें पुरी सूची

 

महासमुंद, अक्टूबर 2025 //
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 16-1 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रदेश की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटियों का पुनर्गठन करने हेतु “जिला महासमुंद, छत्तीसगढ़ की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटियों की पुनर्गठन योजना, 2025” अधिसूचना क्रमांक एफ/15-11/15-02/2025/4/1076 दिनांक 02 अप्रैल 2025 के माध्यम से जारी की गई थी।

पंजीयक, सहकारी संस्थाएँ, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव दिनांक 23 जून 2025 के अनुसार, जिला महासमुंद में विद्यमान 130 सोसायटियों का पुनर्गठन कर 31 नवीन सोसायटियों का गठन किए जाने का प्रस्ताव रखा गया था। उक्त प्रस्ताव पर विचार करते हुए विभाग द्वारा अधिसूचना क्रमांक एफ/एफ 15-11/15-02/2025/4/1878 दिनांक 07 अगस्त 2025 जारी की गई, जिसमें संबंधित सदस्य, व्यक्ति अथवा हितधारक से दिनांक 22 अगस्त 2025 तक आपत्ति अथवा दावा प्रस्तुत करने हेतु समय-सीमा निर्धारित की गई थी।

निर्धारित अवधि में प्राप्त 15 दावे/आपत्तियों का परीक्षण विभाग द्वारा किया गया, जिसमें 14 आपत्तियों को अमान्य तथा 1 आवेदन को मान्य पाया गया।विभाग द्वारा जारी अधिसूचना क्रमांक एफ/15-11/15-02/2025/4/1076 दिनांक 02 अप्रैल 2025 की कंडिका क्रमांक-5 की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात राज्य शासन ने जिला महासमुंद के विद्यमान 130 सोसायटियों का पुनर्गठन कर 29 नवीन सोसायटियों का गठन अनुमोदित किया है।

योजना के मुख्य बिंदु :

1. पुनर्गठन की प्रक्रिया “अनुसूची-एक, दो एवं तीन” में वर्णित प्रावधानों के अनुसार पूर्ण की जाएगी।

2. नवीन सोसायटियों का गठन, पंजीयन एवं संचालन की जिम्मेदारी संबंधित संयुक्त पंजीयक/पंजीयक सहकारी संस्थाएँ निभाएँगे।

3. पुनर्गठित सोसायटियों के कार्यक्षेत्र, सदस्यता, देनदारियाँ, दायित्व एवं संपत्तियाँ यथावत संबंधित नवीन सोसायटियों में अंतर्निहित होंगी।

4. प्रभावित सोसायटियों के कर्मचारी मूल सोसायटी के कर्मचारी माने जाएंगे तथा पंजीयक द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार उन्हें स्थानांतरित किया जा सकेगा।

5. किसी भी विवाद की स्थिति में निपटारा छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 64 के तहत संयुक्त पंजीयक/पंजीयक द्वारा किया जाएगा।

6. योजना के क्रियान्वयन में आने वाली कठिनाइयों अथवा विवादों के समाधान हेतु राज्य शासन एवं पंजीयक आवश्यकतानुसार आदेश अथवा दिशा-निर्देश जारी कर सकेंगे।

 

उद्देश्य :

इस योजना का उद्देश्य कृषि ऋण व्यवस्था को सुदृढ़ करना, किसानों को प्राथमिक स्तर पर सहज ऋण सुविधा उपलब्ध कराना तथा सहकारी संस्थाओं के कार्यक्षेत्र को सशक्त एवं पारदर्शी बनाना है।

इस प्रकार, “जिला महासमुंद, छत्तीसगढ़ की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटियों की पुनर्गठन योजना, 2025” का अंतिम रूप से अनुमोदन एवं प्रकाशन राज्य शासन द्वारा किया गया है।

 

“भाग्य की दस्तक: कार्तिक की एकादशी पर कौन से राशि वालों पर बरसेगी कृपा, किसे मिलेगा चेतावनी

“भाग्य की दस्तक: कार्तिक की एकादशी पर कौन से राशि वालों पर बरसेगी कृपा, किसे मिलेगा चेतावनी

सुप्रभातम
आज का पञ्चाङ्ग
शुक्रवार, १७ अक्टूबर २०२५
सूर्योदय: 🌄 ०६:३१
सूर्यास्त: 🌅 ०५:५३
चन्द्रोदय: 🌝 २७:१९
चन्द्रास्त: 🌜१५:३५
अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)
ऋतु: 🏔️ शरद
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
मास 👉 कार्तिक
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 एकादशी (११:१२ से द्वादशी)
नक्षत्र 👉 मघा (१३:५७ से पूर्वाफाल्गुनी)
योग 👉 शुक्ल (२५:४९ से ब्रह्म)
प्रथम करण 👉 बालव (११:१२ तक)
द्वितीय करण 👉 कौलव (२३:४२ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 तुला
चंद्र 🌟 धनु
मंगल 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 कन्या (उदय, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 सिंह (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:३९ से १२:२५
अमृत काल 👉 ११:२६ से १३:०७
विजय मुहूर्त 👉 १३:५६ से १४:४१
गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:४४ से १८:०९
सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:४४ से १९:००
निशिता मुहूर्त 👉 २३:३७ से २४:२७
राहुकाल 👉 १०:३६ से १२:०२
राहुवास 👉 दक्षिण-पूर्व
यमगण्ड 👉 १४:५३ से १६:१८
दुर्मुहूर्त 👉 ०८:३७ से ०९:२२
होमाहुति 👉 राहु – १३:५७ से केतु
दिशा शूल 👉 पश्चिम
अग्निवास 👉 आकाश
चन्द्र वास 👉 पूर्व
शिववास 👉 कैलाश पर (११:१२ से नन्दी पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
उत्तर-पूर्व (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
रमा एकादशी व्रत (सबका), गोवत्स द्वादशी (बछ बारस), संक्रान्ति सूर्य तुला में १३:४५ से (पुण्यकाल प्रातः ०९:४५ से सायं ०५:५१ तक) आदि।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज १३:५७ तक जन्मे शिशुओ का नाम मघा नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (मू, मे) तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (मो, टा, टी) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
कन्या – २८:०७+ बजे से ०६:२५
तुला – ०६:२५ से ०८:४५
वृश्चिक – ०८:४५ से ११:०५
धनु – ११:०५ से १३:०८
मकर – १३:०८ से १४:४९
कुम्भ – १४:४९ से १६:१५
मीन – १६:१५ से १७:३९
मेष – १७:३९ से १९:१३
वृषभ – १९:१३ से २१:०७
मिथुन – २१:०७ से २३:२२
कर्क – २३:२२ से २५:४४+
सिंह – २५:४४+ से २८:०३+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी विदेश यात्रा पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570
फोन पेय 8889391334

〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:२० से ०६:२५
रज पञ्चक – ०६:२५ से ०८:४५
शुभ मुहूर्त – ०८:४५ से ११:०५
चोर पञ्चक – ११:०५ से ११:१२
शुभ मुहूर्त – ११:१२ से १३:०८
रोग पञ्चक – १३:०८ से १३:५७
शुभ मुहूर्त – १३:५७ से १४:४९
मृत्यु पञ्चक – १४:४९ से १६:१५
अग्नि पञ्चक – १६:१५ से १७:३९
शुभ मुहूर्त – १७:३९ से १९:१३
मृत्यु पञ्चक – १९:१३ से २१:०७
अग्नि पञ्चक – २१:०७ से २३:२२
शुभ मुहूर्त – २३:२२ से २५:४४+
रज पञ्चक – २५:४४+ से २८:०३+
शुभ मुहूर्त – २८:०३+ से ३०:२१+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका आज का दिन अत्यन्त खर्चीला रहेगा। आज पारिवारिक आवश्यकताओ की पूर्ति करते-करते धन कम पड़ जाएगा। परंतु कार्य क्षेत्र पर आज लाभ के सौदे होने से आर्थिक स्थिति बराबर रहेगी। अतरिक्त आय के प्रयास भी सफल होंगे लेकिन अनैतिक कार्यो में मां हानि के योग भी है इसका विशेष ध्यान रखें। अविवाहितो को योग्य साथी की तलाश पूरी होगी। सामाजिक क्षेत्र पर परिजनों का मान बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। घरेलू वातावरण कुछ समय के लिये अशांत होगा गलतफहमियां दूर होने पर स्वतः ही शान्त हो जाएगा। सेहत लगभग ठीक ही रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपका आज का दिन स्वास्थ्य के लिए हानिकर रहेगा। मौसमी बीमारियों का प्रकोप रहने से शरीर शिथिल रहेगा। आज शल्य चिकित्सा भी करवानी पड़ सकती है। वाहन से दुर्घटना का भय है सावधानी रखें। कार्य क्षेत्र पर आज किसी के बहकावे में आकर धन की हानि हो सकती है। आज किसी से ना उलझें अन्यथा बात बढ़ सकती है। परिजनों के साथ अधिक समय बिताएं लेकिन मर्यादा में रहकर ही। मित्र परिचितों से छोटी सी बात पर संबंधों में खटास आने की संभावना है आज के दिन मौन का अधिकाधिक प्रयोग करना ही बेहतर रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आप के मन के अनुरूप रहेगा। आज दिखावे आडंबर पर अधिक खर्च करेंगे। मौज-शौक मनोरंजन में दिन का अधिकांश समय व्यतीत होगा। कार्य व्यवसाय में ज्यादा समय नही देंगे फिर भी आज आशा से अधिक धन लाभ होगा। प्रतिस्पर्धा कम रहने के बाद भी ज्यादातर कामो में दिमागी कसरत करनी पड़ेगी। सामाजिक स्तर पर आज आपकी छवि धनी लोगो की तरह बनेगी। बुजुर्गो को सम्मान दें बहुत गहरा ज्ञान मिल सकता है। सेहत आपकी ही लापरवाही से नरम हो सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन प्रतिकूल रहने वाला है। सेहत में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। कार्य क्षेत्र के साथ घर पर भी आज आपके विचारों की अनदेखी हो सकती है। एक तो दिनचर्या धीमी रहेगी ऊपर से कार्य प्रयत्न करने पर भी विलम्ब से बनेंगे। आज मन में अहम् की भावना अधिक रहने से किसी की आगे झुकना पसंद नहीं करेंगे। हतोत्साहित ना हो दोपहर के बाद धन लाभ के प्रयत्न सफल होंगे। छोटी बड़ी किसी भी यात्रा से बचें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन कार्य क्षेत्र पर कुछ ज्यादा करने के लिये नही रहेगा फिर भी मध्याह्न का समय महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने वाला रहेगा आपके कार्य कुशलता की सर्वत्र प्रशंसा होगी। परन्तु अतिआत्मविश्वास आज नुक्सान भी करा सकता है। किसी कार्य में उलझने की अपेक्षा स्वतः ही होने दे लाभ अवश्य होगा। धार्मिक यात्रा होने की सम्भवना रहेगी। परिवार में वातावरण शांत रहेगा। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी पेशाओ को विविध घरेलू झंझटों का सामना करना पड़ेगा। सेहत अनुकूल रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन भी आपको अशुभ फलदायक रहेगा। दिन के आरंभ में ही कुछ न कुछ उल्टा होने की भनक लग जायेगी परिजनों के विपरीत व्यवहार से मन दुखी होगा। किसी गुप्त चिंता के कारण अंदर ही अंदर घुटेंगे। भावुकता भी आज अधिक रहने से हास्य की बाते भी मन को चुभ सकती है। सामाजिक व्यवहार आज कम रखें मान हानि की संभावना है। व्यर्थ के विवादों से खुद को दूर रखें भलाई करने पर बुराई ही मिलेगी। शांति से आज का दिन व्यतीत करें। सेहत का विशेष ख्याल रहे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन भी आपके लिए अधिक परिश्रम वाला रहेगा। घरेलु कार्यो एवं व्यवसाय के बीच आज तालमेल बैठाना परेशानी भरा रहेगा। दैनिक कार्यो में विलंब होने से सारे दिन की बनी बनाई योजना चौपट हो सकती है। आलस्य को त्याग लक्ष्य पर ध्यान लगाए थोडे विलम्ब से ही सही सफलता अवश्य मिलेगी। धन की आमद आज अनिश्चित रहेगी। परिजनों के साथ नरमी बरतें अन्यथा छोटी सी बात का बतंगड़ बनते देर नही लगेगी। सेहत में थोड़े बहुत उतार चढ़ाव लगे रहेंगे आप इनकी परवाह भी नही करेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन भी मन में दुविधा रहेगी। आज मन में संदिग्ध विचार आएंगे। गलत व्यवहार अथवा आचरण के कारण घर अथवा समाज में छवि खराब हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर आज कोई भी नए प्रयोग ना करें हानि उठानी पड़ सकती है। किसी भी कार्य मे जबरदस्ती ठीक नही अपने आप जो मिल जाये उसी में सन्तोष करें अन्यथा हाथ आया भी निकल सकता है। प्रेम-प्रसंगों के कारण आज मन व्याकुल रहेगा। व्यसनों के ऊपर धन खर्च होगा। फिजूल खर्ची से बचें। परिजनों के परामर्श से ही कार्य करें। ठंडी वस्तुओ के सेवन से बचें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आप आनंद मनोरंजन में बितायेंगे। पूर्व में किये गए प्रयास आज सफल होने से मानसिक शांति मिलेगी धन की आमद भी अकस्मात होने से दिनभर प्रसन्न रहेंगे। नए कार्य अनुबंधों की योजना तैयार रखें शीघ्र ही इसपर कार्य आरम्भ कर सकते है। आज किया गया पूँजी निवेश भविष्य के लिए उत्तम रहेगा। स्त्री एवं प्रेम प्रसंगों में निकटता का अनुभव होगा। संध्या बाद का समय परिजनों के साथ शांति से व्यतीत होगा। आज कुछ न कुछ शारीरिक समस्या पर खर्च होने की संभावना है सतर्क रहें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन का अधिकांश समय आशाओं के विपरीत रहेगा। आर्थिक एवं पारिवारिक कारणों से मन में बेचैनी रहेगी किसी से आज कोई उम्मीद लगाकर ना रखें निराश होना पड़ेगा। परिजनों की आवश्यकता पूर्ती ना होने पर घर में विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्य क्षेत्र पर भी आज का दिन सावधानी से बिताएं गलत निर्णय लेने से अधिक हानि उठानी पड़ सकती है। जोखिम के कार्यो में निवेश से बचें। धन लाभ की जगह व्यर्थ के खर्च परेशान करेंगे। सिर, गला या छाती संबंधित समस्या हो सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के आप शांति से दिन बिताने की योजना बनाएंगे लेकिन पूरे दिन घरेलु कार्यो में फंसे रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज ज्यादा ध्यान नहीं दे पाने से सीमित संसाधनों से ही निर्वाह करना होगा। धन की आमद भी कम ही रहेगी। परिजनों के साथ किसी महत्त्वपूर्ण विषय अथवा आयोजन की रूपरेखा बनेगी। किसी पुराने रुके हुए कार्यो में मध्यान के बाद सफलता मिलने की संभावना है। दूर रहने वाले प्रियजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। सेहत उत्तम रहेगी फिर भी खान पान का ध्यान रखें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए सफलता देने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज कम।समय देंगे फिर भी जितना समय देंगे वह आपके अनुकूल रहेगा। थोड़े प्रयास से बडा लाभ कमा सकते है धन की आमद कही न कही से हो ही जाएगी। परंतु इसके लिए व्यवहार में नरमी रखना भी आवश्यक है। नौकरी पेशा जातको की पदोन्नति में आ रही बाधा शांत होगी। सामाजिक कार्यो में रूचि लेने से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। घर की जगह बाहर का वातावरण अधिक भायेगा यह कलह की वजह भी बन सकता है ध्यान दें।

महासमुंद : ओड़ीसा व अन्य राज्यों से अवैध धान परिवहन पर सख्त निगरानी 16 जांच चौकियां स्थापित किया जाएगा

महासमुंद : ओड़ीसा व अन्य राज्यों से अवैध धान परिवहन पर सख्त निगरानी 16 जांच चौकियां स्थापित किया जाएगा

महासमुंद, 16 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन की खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की धान एवं मक्का उपार्जन नीति के तहत इस वर्ष किसानों से समर्थन मूल्य पर सुचारू और पारदर्शी रूप से धान खरीदी सुनिश्चित करने की दिशा में प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिले में उड़ीसा एवं अन्य राज्यों से अवैध रूप से धान लाकर छत्तीसगढ़ के उपार्जन केंद्रों में विक्रय को रोकने के लिए कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देश पर 16 जांच चौकियों (चेक पोस्ट) की स्थापना की जा रही है।

ये चौकियां जिले की सीमाओं पर आगामी 01 नवंबर 2025 से धान उपार्जन अवधि की समाप्ति तक संचालित रहेंगी। इन चौकियों पर राजस्व, कृषि उपज मंडी समिति, वन विभाग और पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी जांच चौकियों पर वाहनों की गहन जांच की जाएगी ताकि बाहरी राज्यों से आने वाले अवैध धान के परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। इसके साथ ही, सभी तहसीलों में एक-एक निरीक्षण दल भी गठित किया गया है, जो क्षेत्र में अवैध भंडारण और परिवहन गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखेगा। कलेक्टर श्री लंगेह ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे धान खरीदी प्रारंभ होने से पहले ही सतर्क रहें और आवश्यकतानुसार छापामार कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन ने इस वर्ष भी किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए सुदृढ़ और पारदर्शी व्यवस्था लागू की है। शासन की नीति के अनुसार, राज्य के पंजीकृत किसानों से ही धान की खरीदी की जाएगी तथा प्रत्येक उपार्जन केंद्र में टोकन प्रणाली और बारदाने की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि जिले के वास्तविक किसान अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त करें और बाहरी राज्यों से आने वाले अवैध व्यापारियों के कारण राज्य की नीति और किसानों के हितों को कोई क्षति न पहुंचे।

महासमुंद/जिला स्तरीय संयुक्त टीम द्वारा औद्योगिक केन्द्रों का निरीक्षण, अनियमितता पर नोटिस जारी

महासमुंद/जिला स्तरीय संयुक्त टीम द्वारा औद्योगिक केन्द्रों का निरीक्षण, अनियमितता पर नोटिस जारी

महासमुन्द/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश के परिपालन में जिला स्तरीय संयुक्त टीम द्वारा बिरकोनी औद्योगिक क्षेत्र में संचालित विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण किया गया। संयुक्त निरीक्षण दल में प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री शशिकांत सिंह, श्रम पदाधिकारी श्रम विभाग श्री डी.एन. पात्र एवं परिवहन अधिकारी परिवहन विभाग श्री आर.के. ध्रुव उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान रातू सरिया उद्योग, ओजस एग्रो केमिकल तथा मेसर्स वीर इंडस्ट्रीज बिरकोनी का परीक्षण किया गया। इस दौरान जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा परिवहन विभाग की जांच में किसी भी प्रकार की कमी नहीं पाई गई। श्रम विभाग द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948, समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976 तथा वेतन भुगतान अधिनियम 1936 के अंतर्गत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्थानों द्वारा आवश्यक रिकार्ड प्रस्तुत नहीं किया गया तथा सूचनाएँ प्रदर्शित नहीं पाई गईं। इस संबंध में संबंधित औद्योगिक इकाइयों के प्रबंधन को नोटिस जारी किया जा रहा है। साथ ही छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अंतर्गत वेलफेयर फंड जमा किया जाना पाया गया। संयुक्त टीम द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि भविष्य में समस्त औद्योगिक इकाइयाँ श्रम कानूनों एवं शासन के निर्देशों का पूर्ण पालन करें।

महासमुंद/आयुक्त खाद्य सुरक्षा तथा कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार त्योहारी सीजन पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच हेतु सतत निरीक्षण जारी

महासमुंद/आयुक्त खाद्य सुरक्षा तथा कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार त्योहारी सीजन पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच हेतु सतत निरीक्षण जारी

महासमुन्द/ आयुक्त खाद्य सुरक्षा तथा कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच का विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

निरीक्षण में 14 से 16 अक्टूबर 2025 तक खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शंखनाद भोई द्वारा त्यौहारी सीजन में अत्यधिक उपयोग होने वाली मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों जैसे पेड़ा, खोवा, कलाकंद, पनीर, सलोनी, बेसन लड्डू आदि के कुल 07 सर्विलेंस एवं आटा, चावल के विधिक नमूने संकलित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी, रायपुर को जांच हेतु प्रेषित किए गए हैं।

दीपावली पर्व के मद्देनजर 25 सितम्बर 2025 से अब तक महासमुन्द जिले से कुल 27 सर्विलेंस एवं 09 विधिक नमूने संकलित किए जा चुके हैं। इसके साथ ही चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा विभिन्न होटलों का निरीक्षण कर 50 नमूनों का मौके पर प्रारंभिक परीक्षण किया गया, जिनमें से 03 खाद्य पदार्थ अवमानक पाए गए हैं। निरीक्षण के दौरान होटल संचालकों को स्वच्छता बनाए रखने एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों के विक्रय के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अवमानक खाद्य पदार्थों का विक्रय पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच एवं निरीक्षण की कार्यवाही सतत रूप से जारी रहेगी।

महासमुंद/रजत जयंती वर्ष के अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

महासमुंद/रजत जयंती वर्ष के अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

महासमुंद/ रजत जयंती वर्ष के अवसर पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. ज्योति गजभिए के मार्गदर्शन में आज माता कर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय, मचेवा (महासमुंद) में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी शासकीय आयुष पॉली क्लिनिक डॉ. सर्वेश दूबे ने अपने व्याख्यान में आयुर्वेद के माध्यम से आहार-विहार, ऋतुचर्या, दिनचर्या, जठराग्नि, ओज, मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम के विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। डॉ. दूबे ने आचार रसायन के महत्व तथा असम्यक निद्रा से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया। उन्होंने प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में आयुर्वेदिक सिद्धांतों को अपनाकर स्वस्थ, संतुलित एवं तनाव मुक्त जीवन जीने के उपाय बताए। संगोष्ठी में कुल 52 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें 47 छात्राएँ एवं 5 स्टाफ सदस्य शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन लाइफस्टाइल क्लिनिक, शासकीय आयुष पॉली क्लिनिक महासमुंद द्वारा किया गया।

महासमुंद/आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना से स्वस्थ हो रहा जिला 10 लाख से अधिक हितग्राही बने आयुष्मान कार्डधारी, 27 हजार वरिष्ठजन को मिला वय वंदन कार्ड का लाभ

महासमुंद/आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना से स्वस्थ हो रहा जिला 10 लाख से अधिक हितग्राही बने आयुष्मान कार्डधारी, 27 हजार वरिष्ठजन को मिला वय वंदन कार्ड का लाभ

महासमुंद/ रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अवसर पर महासमुंद जिला जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल हो रहा है। शासन की मंशानुरूप आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का लक्ष्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को गुणवत्तापूर्ण, कैशलेस और सुलभ स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है।

कलेक्टर श्री विनय लंगेह के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 257 जन आरोग्य मंदिरों के माध्यम से जन-जागरूकता और सेवा विस्तार का कार्य निरंतर जारी है। इन केंद्रों पर नागरिकों को योजना की जानकारी, पात्रता जांच, दस्तावेज सत्यापन और आयुष्मान कार्ड निर्माण की सुविधा एक ही स्थान पर प्रदान की जा रही है।

अब तक जिले में 10 लाख 16 हजार 800 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं, जो निर्धारित लक्ष्य का लगभग 88.4 प्रतिशत है। इनमें ग्रामीण क्षेत्र के 9 लाख 9 हजार 955 और शहरी क्षेत्र के 1 लाख 6 हजार 845 लाभार्थी शामिल हैं। विकासखण्ड स्तर पर पिथौरा, बागबाहरा, बसना, सरायपाली और महासमुंद सभी क्षेत्रों में विशेष शिविरों एवं घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से कार्ड निर्माण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है।

वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु जिले में 27 हजार 816 आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाए गए हैं, जिनमें से अधिकांश लाभार्थी ग्रामीण अंचलों से हैं। यह कार्ड 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रुपये तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करता है।

उल्लेखनीय है कि आयुष्मान कार्डधारी परिवार सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में बिना किसी अग्रिम भुगतान के कैशलेश इलाज प्राप्त कर सकते हैं। योजना से स्वास्थ्य सेवाओं में न केवल विश्वास बढ़ा है, बल्कि लोगों की चिकित्सा पहुँच भी अधिक सहज और समान हुई है।

महासमुंद : दीपावली से पहले प्रशासन सख्त—सभी पटाखा दुकानों के लिए जारी हुए सख्त नए नियम” इस दिन स्थानीय अवकाश घोषित

महासमुंद : दीपावली से पहले प्रशासन सख्त—सभी पटाखा दुकानों के लिए जारी हुए सख्त नए नियम”
इस दिन स्थानीय अवकाश घोषित

महासमुन्द, 16 अक्टूबर 2025/ अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा राज्य आपदा मोचन बल के निर्देशानुसार आगामी दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए नगर सेना, नवा रायपुर द्वारा जिले में संचालित समस्त स्थायी एवं अस्थायी पटाखा दुकानों में अग्नि सुरक्षा के संबंध में सावधानियां बरतने हेतु निर्देश जारी किए गए हैं।
इसी तारतम्य में जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी, नगर सेना महासमुन्द द्वारा जिले के सभी पटाखा दुकानदारों एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

पटाखा दुकानों के लिए अग्नि सुरक्षा के लिए दिए गए दिशा निर्देश में पटाखा दुकान अज्वलनशील सामग्री (जैसे टीन शेड) से निर्मित होनी चाहिए, किसी भी प्रकार के कपड़ा, बांस, रस्सी या टेंट से नहीं। प्रत्येक दुकान के बीच कम से कम तीन मीटर की दूरी रखी जाए तथा दुकानें आमने-सामने न बनाई जाएं। प्रकाश व्यवस्था के लिए तेल का लैम्प, गैस लैंप या खुली बिजली बत्ती का उपयोग न करें। किसी भी पटाखा दुकान से 50 मीटर के दायरे में आतिशबाजी प्रदर्शन प्रतिबंधित रहेगा। विद्युत तारों में कोई खुला ज्वाइंट न हो तथा मास्टर स्विच में फ्यूज या सर्किट ब्रेकर अवश्य लगा हो। पटाखा दुकानें ट्रांसफार्मर या हाई टेंशन पावर लाइन के नीचे या पास में न हों। प्रत्येक दुकान में 5 किलोग्राम क्षमता का डीसीपी अग्निशामक यंत्र अनिवार्य रूप से रखा जाए। दुकानों के सामने 500 लीटर पानी की ड्रम एवं बाल्टियों की व्यवस्था की जाए। दुकानों के सामने बाइक या कार की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहे। अग्निशमन विभाग एवं एम्बुलेंस के फोन नंबर दुकान परिसर के प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित किए जाएं। साथ ही अग्निशमन वाहन के आवागमन हेतु पर्याप्त खुला स्थान रखा जाए।
जिला अग्निशमन अधिकारी ने सभी व्यापारी, दुकानदार एवं नागरिको को सावधानी बरतने और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पूर्ण पालन करने कहा है।

महासमुंद 16 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा कैलेण्डर वर्ष 2025 के लिए समस्त शासकीय कार्यालयों तथा संस्थाओं के लिए पूर्व में जारी आदेश में संशोधित किया गया है। संशोधित आदेशानुसार दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 21 अक्टूबर को घोषित स्थानीय अवकाश को परिवर्तित करते हुए भाई दूज (दीपावली) के दिन गुरुवार 23 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। उपरोक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय, उपकोषालय के लिए लागू नहीं होगा