राशिफल विशेष धनतेरस: एक रात, सात राशियों की किस्मत दांव पर जानिए क्या कहती है आपकी राशि

राशिफल विशेष धनतेरस: एक रात, सात राशियों की किस्मत दांव पर जानिए क्या कहती है आपकी राशि

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓🌻शनिवार, १८ अक्टूबर २०२५🌻सूर्योदय: 🌄 ०६:३२, सूर्यास्त: 🌅 ०५:५२ चन्द्रोदय: 🌝 २८:१४, चन्द्रास्त: 🌜१६:०३

अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय),ऋतु: 🏔️ शरद, शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु), विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी), मास 👉 कार्तिक , पक्ष 👉 कृष्ण , तिथि 👉 द्वादशी (१२:१८ से त्रयोदशी), नक्षत्र 👉 पूर्वाफाल्गुनी (१५:४१ से उत्तराफाल्गुनी), योग 👉 ब्रह्म – २५:४८ से इन्द्र), प्रथम करण 👉 तैतिल – १२:१८ तक), द्वितीय करण 👉 गर – २५:०२ तक)

॥ गोचर ग्रहा:  सूर्य 🌟 तुला , चंद्र 🌟 कन्या (२२:११ से), मंगल 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी), बुध 🌟 तुला (उदय, पूर्व, मार्गी), गुरु 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी), शुक्र 🌟 कन्या (उदित, पश्चिम, मार्गी), शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री), राहु 🌟 कुम्भ ,केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार: अभिजित मुहूर्त 👉 ११:३९ से १२:२४, अमृत काल 👉 ०८:५० से १०:३३, विजय मुहूर्त 👉 १३:५५ से १४:४१, गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:४३ से १८:०८, सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:४३ से १८:५९, निशिता मुहूर्त 👉 २३:३७ से २४:२७, राहुकाल 👉 ०९:११ से १०:३६, राहुवास 👉 पूर्व, यमगण्ड 👉 १३:२७ से १४:५२, दुर्मुहूर्त 👉 ०६:२१ से ०७:०६, होमाहुति 👉 केतु, दिशा शूल 👉 पूर्व, नक्षत्र शूल 👉 उत्तर (१५:४१ से), अग्निवास 👉 पृथ्वी, चन्द्र वास 👉 पूर्व (दक्षिण २२:११ से), शिववास 👉 नन्दी पर (१२:१८ से भोजन में)

☄चौघड़िया विचार☄॥ दिन का चौघड़िया ॥ १ – काल २ – शुभ ३ – रोग ४ – उद्वेग ५ – चर ६ – लाभ ७ – अमृत ८ – काल ॥रात्रि का चौघड़िया॥ १ – लाभ २ – उद्वेग ३ – शुभ ४ – अमृत ५ – चर ६ – रोग ७ – काल ८ – ला

शुभ यात्रा दिशा :दक्षिण-पूर्व (वाय विन्डिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष :शनि प्रदोष व्रत, धनतेरस (आचार्य धनवन्तरी जन्मोत्सव), यम दीप दान, गुरू कर्क में १९:४७ से, गृह प्रवेश मुहूर्त+व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त प्रातः ०७:५५ से ०९:२० तक आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण :आज १५:४१ तक जन्मे शिशुओ का नाम पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (टी, टू) तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (टे, टो, प) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त :तुला – ३०:२१ से ०८:४२, वृश्चिक – ०८:४२ से ११:०१, धनु – ११:०१ से १३:०४, मकर – १३:०४ से १४:४५, कुम्भ – १४:४५ से १६:११, मीन – १६:११ से १७:३५, मेष – १७:३५ से १९:०९,वृषभ – १९:०९ से २१:०३, मिथुन – २१:०३ से २३:१८, कर्क – २३:१८ से २५:४०+, सिंह – २५:४०+ से २७:५९+,कन्या – २७:५९+ से ३०:१७+

पञ्चक रहित मुहूर्त :शुभ मुहूर्त – ०६:२१ से ०८:४२, रोग पञ्चक – ०८:४२ से ११:०१,वशुभ मुहूर्त – ११:०१ से १२:१८, मृत्यु पञ्चक – १२:१८ से १३:०४, अग्नि पञ्चक – १३:०४ से १४:४५, शुभ मुहूर्त – १४:४५ से १५:४१, रज पञ्चक – १५:४१ से १६:११, शुभ मुहूर्त – १६:११ से १७:३५ ,शुभ मुहूर्त – १७:३५ से १९:०९, रज पञ्चक – १९:०९ से २१:०३, शुभ मुहूर्त – २१:०३ से २३:१८ ,चोर पञ्चक – २३:१८ से २५:४०+, शुभ मुहूर्त – २५:४०+ से २७:५९+, रोग पञ्चक – २७:५९+ से ३०:१७+, शुभ मुहूर्त – ३०:१७+ से ३०:२१+

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम में सफ़लता पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद9926826570 फोन पेय 8889391334

आज का राशिफल :मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज के दिन व्यक्तित्त्व निखरा रहने से आप जहां भी रहेंगे वहां अपनी अलग पहचान बनाएंगे। कार्य क्षेत्र से धन के साथ-साथ वर्चस्व में भी वृद्धि होगी। कई दिनों से चल रहा प्रयास आज रंग लाएगा व्यापार को नई दिशा देने में सफल रहेंगे। धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो जाएगा। आज आपकी उदारता से सहकर्मी भी प्रसन्न रहेंगे। आपमें नेतृत्व करने की प्रबल अभिलाषा रहेगी जो की शीघ्र पूर्ण होने वाली है। परिजनों की जरूरतों को पूर्ण करने से घर में प्रेम का वातावरण रहेगा। बुजुर्गो के साथ भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे। स्यास्थ्य को लेकर मध्याह्न बाद थोड़े आशंकित रहेंगे मौसम का प्रभाव शरीर पर देखने को मिलेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) :आपको आज का दिन विवेकी व्यवहार से बिताने की सलाह है। आपके ऊपर कई लोगो की नजर रहेगी लोग आज आपकी छोटी-छोटी गलतियां तलाशेंगे। आज सुनेंगे सबकी लेकिन ना तो खुद कुछ करेंगे ना किसी और को ही करने देंगे। मौज-शौक की प्रवृत्ति परेशानी में डाल सकती है। मन में आध्यात्मिक विचार भी रहेंगे परन्तु इनका पालन नहीं कर पाएंगे। कार्य क्षेत्र पर दिन सामान्य ही व्यतीत होगा। धन सम्बंधित कार्य देरी से बनेंगे आवश्यकता के समय औरो का मुंह ताकेंगे। मनमाना व्यवहार करने से बचें। सेहत भी बीच बीच मे नरम होने की संभावना है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) :आपका आज का दिन सामान्यतः शुभ ही रहेगा। परन्तु आज घरेलु खर्च अधिक रहने से आर्थिक समस्या खड़ी हो सकती है। घर में दैनिक उपभोग की वस्तुओं के साथ सुख के साधनों पर अधिक खर्च होगा। मित्र-परिजन आज आपकी दरियादिली के कायल हो जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर आज मध्याह्न तक ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे मध्याह्न के बाद गंभीर होकर कार्य मे जुटने से और संतोषजनक व्यवसाय होने से धन की आमद बनी रहेगी। सामाजिक कार्य से अथवा धार्मिक यात्रा के योग भी बन रहे है। आरोग्य लगभग सामान्य ही रहेगा। भूख लगने पर ही खाये अन्यथा पेट संबंधित समस्या हो सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :आज का दिन भी सुख शांति से व्यतीत करेंगे। आलस्य आज अधिक रह सकता है जिससे दिनचर्या दिन के आरंभ से ही धीमी रहेगी लेकिन भाग्य का साथ मिलने से कार्य-व्यवसाय से आज भी उम्मीद के अनुसार लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यो पर समय के साथ धन भी खर्च करेंगे छवि बेहतर बनेगी। कमीशन अथवा थोक के व्यवसाय में अधिक लाभ होगा। नौकरी पेशाओ को अतिरिक्त कार्य मिलने से परेशानी आएगी लेकिन इसका लाभ मिलने से संतोष होगा। परिजनों से आत्मियता बनी रहेगी लेकिन पत्नी से शंकालु प्रवृति के चलते विवाद भी हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) :आपका आज का दिन प्रेम-प्रसंगों में यादगार अनुभूति कराएगा। प्रातः काल से ही लघु यात्रा की योजना बनाएंगे। आज फिजूल खर्च भी अधिक रहने वाला है जिस पर नियंत्रण की आवश्यकता है। किसी सामाजिक कार्यक्रम के कारण कार्य व्यवसाय का दायित्व आज नौकरों अथवा सहकर्मियों के ऊपर छोड़ना पड़ेगा जिसके कारण लाभ की ज्यादा अपेक्षाएं ना रखें। परिजनों के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में उपस्थित हो सकते है। कार्य स्थल के साथ पारिवारिक वातावरण भी अस्त व्यस्त रहेगा। धन लाभ सामान्य से कम रहेगा। सेहत छुटपुट बातो को छोड़ ठीक रहेगी रात्रि के बाद अत्यंत थकान बुखार आने की संभावना है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) :आपका आज का दिन लगभग चिंता परेशानी में ही व्यतीत होने वाला है। प्रातः काल से दिमाग़ को ठंडा रखने का प्रयास करेंगे लेकिन आसपास का वातावरण क्रोध दिलाएगा। घरेलु कलह के कारण दोपहर तक बेचैनी रहेगी। आवेश में आकर आज किसी प्रियजन का दिल दुखायेंगे इसकी ग्लानि भी मन में रहेगी। परिजनों के स्वास्थ्य पर भी आज विशेष खर्च हो सकता है। कार्य क्षेत्र पर आय के साधन उपलब्ध होने के बाद भी बेमन से कार्य करने के कारण अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। मानसिक तनाव को ना बढ़ने दे अन्यथा रक्तचाप के साथ अन्य शारीरिक समस्या जन्म ले सकती है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) :आपका आज का दिन हर प्रकार से लाभदायक रहने वाला है। विशेषकर कार्य क्षेत्र पर आज आपकी रुकी हुई योजनाओं में आकस्मिक गति आने से धन लाभ के मार्ग खुलेंगे नौकरी पेशाओ को भी अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा लेकिन कोई उलझन में डालने वाला कार्य भी मिलने से कुछ परेशानी होगी। परिवार में भी आज आपसी सौहार्द बनने से मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। पत्नी का सहयोग आज महत्त्वपूर्ण सिद्ध होगा। कार्य भर बढ़ने से पर्यटन सैर की योजना अधूरी रह सकती है। शरीर मे वात का प्रकोप रहने से जोड़ो अथवा शरीर मे दर्द अकड़न की शिकायत हो सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) :आपका आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आज कार्य क्षेत्र से समय निकाल कर एकांत में समय व्यतीत करना पसंद करेंगे घरेलु कार्य में फंस कर आज का दिन खराब ना हो ये शंका दिमाग में लगी रहेगी लेकिन इसमें कुछ न कुछ व्यवधान जरूर आएगा। कार्य व्यवसाय में आज थोड़े समय में ही दिन भर की पूर्ति कर लेंगे। संतोषजनक धन लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिये दिन सामान्य ही रहेगा। मध्यान के बाद का समय आनंद मनोरंजन में व्यतीत करेंगे। घर में आज आपकी कोई बात किसी परिजन को चुभ सकती है। सेहत को लेकर कुछ समय परेशान हो सकते है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) :आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। किसी दिव्य अनुभूति के कारण आध्यात्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। धार्मिक क्रियाओं में समय एवं धन का सदुपयोग करेंगे लेकिन कार्य का बोझ आज अधिक रहने के कारण धार्मिक कार्यो को ज्यादा समय नही दे पाएंगे या ध्यान इधर उधर भटकेगा। आर्थिक उलझने रहने पर भी इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे। संध्या के बाद किसी भी काम में थोड़े से प्रयास से सफलता मिल सकती है। परिजनों विशेष बुजुर्गो का सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य में कुछ कमी का भी अनुभव करेंगे। आज की यात्रा कुछ ना कुछ लाभ देकर जाएगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) :आज के दिन आपको सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह है। असंयमित दिनचर्या के कारण आज शारीरिक रूप से कमजोरी थकान अनुभव होगी अकस्मात बुखार आने की भी संभावना है। आकस्मिक यात्रा के योग दुविधा में डाल सकते है यथा संभव आज यात्रा टालें। कार्य क्षेत्र पर आज मन मारकर काम करना पड़ेगा कम समय मे अधिक लाभ कमाने के प्रलोभन में आकर आज कोई भी वर्जित कार्य ना करें धन के साथ सम्मान हानि हो सकती है। घर के सदस्यों के साथ तालमेल बनाये अन्यथा जरूरत के समय परेशानी होगी। उधारी के व्यवहार संयमित रखें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) :आज का दिन व्यापारियों के लिए लाभदायक रहेगा लेकिन इसके लिये आलस्य का त्याग करना पड़ेगा। आपके पूर्व नियोजित कार्यक्रम अधिक व्यस्तता के कारण निरस्त होंगे लेकिन आज किये नए खासकर जोखिम के कार्यो से अधिक लाभ की संभावना है। आज परिवार के ऊपर बजट से ऊपर खर्च करना पड़ सकता है। सेहत आज सामान्य ही रहेगी लेकिन अनियमित दिनचार्य के कारण कमर पीठ दर्द की शिकायत रह सकती है। संध्या के बाद थोड़ा मनोरंजन होने से थकान मिटेगी। गृहस्थ जीवन शांत रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) :आज का दिन आपको मिला जुला फल देने वाला रहेगा। दिन के आरंभ से मध्याह्न तक किसी कार्य को करने के लिये जोड़ तोड़ में लगे रहेंगे आज आप पुराने कार्यो को विराम देकर नए अनुबंध हाथ में लेने के प्रयास करेंगे परंतु इसमें कई व्यवधान आ सकते है प्रयासरत रहें सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी पेशा जातको को आज अतरिक्त कार्य करने का शुभ फल मिलेगा। आर्थिक मामलो में विलम्ब होगा लेकिन धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो जाएगा। संध्या बाद का समय परिजनों के साथ शांति से व्यतीत करेंगे। सर्दी के कारण जुखाम बुखार की शिकायत हो सकती है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

सांकरा: सरकारी नाप-जोख में मचा बवाल: पटवारी को थप्पड़, एक लहूलुहान

सांकरा: सीमांकन के दौरान दो पक्ष भिड़े, नाप करने पहुंचे पटवारी को भी जड़ा थप्पड़

महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहरीन डोंगरी में सीमांकन करने के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो परिवार के बीच जमीन विवाद को लेकर विवाद था। इसको लेकर जांच कराने को लेकर राजस्व विभाग में शिकायत की थी। दरअसल दोनों परिवार के बीच पुस्तैनी जमीन को लेकर आपस में बंटवारा हुआ था। बाद में जमीन कम होने को लेकर शिकायत की थी।

मामले को लेकर शुक्रवार को पटवारी, आरआई जांच के लिए ग्राम पंचायत लोहरीन डोंगरी गांव पहुंची थी। टीम मौके पर जांच कर रही थी। इसी दौरान हेमंत पटेल और आरोपी धनुर्जय ,बसंत, सुरेश पटेल के बीच फिर से गाली गलौच कर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट में उतर आए।

जिस जगह विवाद हुआ। वहां मकान निर्माण का काम चल रहा था। हेमंत पटेल को धर्नुजय पटेल, बसंत, सुरेश पटेल ने जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में हेमंत पटेल गंभीर रुप से घायल हो गया। खून से लथपथ युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। विवाद के दौरान पटवारी पटवारी राजेन्द्र डोंगरे एक थप्पल जड़ दिया। मामले में सरकारी काम में बाधा डालने पर मामला भी दर्ज किया गया है।

 

पुलिस और प्रशासनिक टीम ने बीच-बचाव कर स्थिति को काबू में करने की कोशिश की, लेकिन पीड़ित पक्ष आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पटवारी संघ के पदाधिकारी भी थाना पहुंचे और पुलिस की कार्यवाही पर सवाल खड़े किए। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

“बलौदाबाजार पुलिस एक्शन में — झगड़े, चोरी और दुर्घटनाओं की दस बड़ी घटनाओं पर कार्रवाई”

“बलौदाबाजार पुलिस एक्शन में — झगड़े, चोरी और दुर्घटनाओं की दस बड़ी घटनाओं पर कार्रवाई”

1️⃣ सतनाम चौक लटुवा में दो पक्षों में मारपीट  : बलौदाबाजार,ग्राम लटुवा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार सतनाम चौक निवासी युवक अपने चाचा के लड़के सोनू मांडले के साथ तालाब नहाने जा रहा था, तभी गांव के समीर सोनवानी ने रास्ते में रोककर मां-बहन की गालियां दी और लोहे की वस्तु से मारपीट की। झगड़े में युवक के नाक, जबड़े और गले में चोट आई है। बीच-बचाव करने पर सोनू मांडले को भी चोट लगी। मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपराध धारा 115(2), 296, 351(2) BNS के तहत दर्ज किया गया है।

2️⃣ गणेश विसर्जन के दौरान डीजे पिकअप की टक्कर से युवक की मौत :बलौदाबाजार, ग्राम सकरी में गणेश विसर्जन के दौरान डीजे पिकअप वाहन चालक की लापरवाही से रूपेश साहू (19 वर्ष) की मौत हो गई। जांच में पाया गया कि चालक लोकेश वर्मा ने वाहन क्रमांक CG 22 V 3470 को खतरनाक तरीके से चलाते हुए एक्सीडेंट किया। हादसे में रूपेश के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला धारा 106(1) BNS व 184 एमवी एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

3️⃣ ओवरब्रिज के नीचे स्थित मेकेनिक की दुकान में चोरी  :भाटापारा,बलभद्र वार्ड ओवरब्रिज के नीचे स्थित एक इंजन मेकेनिक की दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। मेकेनिक ढाबाडीह निवासी का कहना है कि सुबह दुकान पहुंचने पर ताला टूटा मिला और भीतर से बैटरी, वायर, टूल्स, टर्बो, जैक सहित करीब ₹10,000 का सामान गायब था। पुलिस ने मामला धारा 305(a), 331(4)-BNS के तहत दर्ज कर जांच शुरू की है।

4️⃣ छरछेद में तेज रफ्तार बाइक ने परिवार को मारी टक्कर :भटगांव,ग्राम छरछेद में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। बाइक सवार व्यक्ति अपनी पत्नी और बेटी के साथ जा रहा था तभी पीछे से एक मोटरसाइकिल (CG 11 AD 4157) ने टक्कर मारी। हादसे में पिता को हाथ-पैर और पसली में, पत्नी को सिर में और बेटी को हाथ में चोटें आईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।

5️⃣ सरकारी स्कूल के डिजिटल कक्षा से ₹85 हजार का सामान चोरी  :कसडोल,पीएमश्री गुरु घासीदास विद्यालय परिसर स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कसडोल के ग्रंथालय कक्ष से डिजिटल क्लासरूम का सामान चोरी हो गया। अज्ञात व्यक्ति ने कक्ष का ताला तोड़कर प्रोजेक्टर, LED TV, मॉनिटर, CPU, हेडफोन आदि करीब ₹85,000 की सामग्री पार कर दी। घटना की सूचना शिक्षा विभाग को दी गई है और पुलिस जांच में जुटी है।

 6️⃣ पलारी में शराब चखना ठेले पर दबिश, आरोपी गिरफ्तार :पलारी, पुलिस ने मुखबिर सूचना पर बालसमुंद तालाब के पास छापा मारते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो अपने ठेले पर शराब पिलाने का कार्य कर रहा था। आरोपी बालकदास मानिकपुरी से शराब की गंधयुक्त शीशी और डिस्पोजल गिलास जब्त किया गया। आरोपी पर धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जमानत पर रिहा किया गया।

7️⃣ सरपंच से दस्तावेज पर हस्ताक्षर की बात पर मारपीट :ग्राम बनसांकरा निवासी युवक अपनी बेटी के आय प्रमाणपत्र पर हस्ताक्षर कराने सरपंच के घर गया, जहां सरपंच राहुल ठाकुर ने हस्ताक्षर करने से मना किया और गालियां देते हुए हाथ-मुक्का से मारपीट की। युवक के चेहरे पर चोट आई है। पुलिस ने मामला धारा 115(2), 296, 351(3)-BNS के तहत दर्ज किया है।

8️⃣ पुरानी रंजिश में बेटे से मारपीट, पत्थर से हमला  :मुसवा नवागांव ,गांव में पुरानी रंजिश को लेकर तीन लोगों ने एक युवक पर हमला कर दिया। आरोपी राजेश टंडन, दिनेश टंडन और दिनेश का बेटा ने टेकराम घृतलहरे को पत्थर और हाथ-मुक्कों से चोट पहुंचाई। युवक के सिर और पैर में चोटें आईं। पुलिस ने अपराध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज किया है।

9️⃣ सरपंच को दी धमकी, गाली-गलौज का मामला दर्ज : ग्राम बनसांकरा के सरपंच राहुल ठाकुर ने शिकायत दर्ज कराई है कि सुबह लक्की साहू नामक व्यक्ति दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराने आया था। जब सरपंच ने नियम अनुसार हस्ताक्षर से मना किया तो उसने मां-बहन की गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला धारा 296, 351(2)-BNS के तहत पंजीबद्ध किया है।

 🔟 नाचा कार्यक्रम में मारपीट, युवक की आंख और सिर में चोट :ग्राम केसली में नाचा कार्यक्रम के दौरान विवाद हो गया। गांव के तुषार ध्रुव ने राकेश ध्रुव से मजाक करने की बात पर गुस्से में आकर रिपोर्टकर्ता व उसके साथी लाभेश ध्रुव को गालियां दीं और चुड़ा से हमला कर दिया। हमले में एक की आंख और सिर में चोट आई है। पुलिस ने मामला धारा 115(2), 296-BNS के तहत दर्ज किया है।

महासमुंद/ एच.आई.व्ही., एड्स जागरूकता अभियान का आयोजन

महासमुंद/ एच.आई.व्ही., एड्स जागरूकता अभियान का आयोजन

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव तथा जिला नोडल अधिकारी एच.आई.व्ही एवं एड्स डॉ. विकास चंद्राकर के मार्गदर्शन में जिले में इंटेंसिफाइड आई.ई.सी. कैम्पेन 12 सितम्बर से 11 अक्टूबर 2025 तक किया गया। जिसमें एच.आई.व्ही., एड्स की रोकथाम के लिए वृहद प्रचार-प्रसार किया गया। जिसके तहत सभी विकासखण्डों में आईसीटीसी केन्द्रों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गई। जिसमें स्कूल एवं कॉलेज में छात्र-छात्राओं का उन्मुखीकरण किया गया, साथ ही रैली के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मैदानी स्तर पर मितानिन के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में एच.आई.व्ही., एड्स हेतु जागरूकता के लिए दीवार लेखन किए गए एवं वार्ड मोहल्ले में काउंसलर के द्वारा बैठक आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया। सभी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के द्वारा चयनित ग्रामों में घर-घर जाकर प्रचार प्रसार सामग्रियाँ वितरण की गई और एच.आई.व्ही, एड्स फैलने के कारण, बचाव के तरीके बताए गए साथ ही सभी को अपना एच.आई.व्ही की स्थिति का जांच करवाने को कहा गया।

इसके अलावा चयनित ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा के दिन एच.आइ.र्वी, एड्स के साथ जी रहे लोगों को समाज में समान अधिकार दिलाने एवं भेदभाव दूर करने हेतु शपथ वाचन कराया गया, सभी विकासखण्डों में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। संबंधित क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार, घर-घर जाकर पाम्पलेट वितरण किया गया, जिसमें एच.आई.व्ही, एड्स, टीबी, मलेरिया, हेपेटाइटिस, बीपी, शुगर, आदि की जानकारी दी गई। एच.आई.व्ही एक्ट 2017 के विषय में बताया गया एवं एच.आई.व्ही, एड्स की विस्तृत जानकारी हेतु टोल फ्री नंबर 1097 की भी जानकारी कैम्प के माध्यम से दी गई।

सरायपाली बसना से महासमुंद तक 16 जांच चौकियां अलर्ट पर — सीमावर्ती इलाकों में धान परिवहन पर सख्त निगरानी

महासमुंद/ धान सीमा पर सख्त पहरा! — 16 चौकियों पर निगरानी, अब नहीं बचेगा अवैध परिवहन

महासमुंद/ खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का उपार्जन नीति निर्देशों के पालन में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान जिले में धान की अवैध धान परिवहन को रोकने जिला प्रशासन द्वारा निगरानी व्यवस्था शुरू कर दी है।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले की सीमाओं पर कुल 16 जांच चौकियों की स्थापना की जा रही है। ये जांच चौकियां 1 नवम्बर 2025 से धान उपार्जन अवधि समाप्त होने तक सक्रिय रहेंगी। जांच चौकियों के प्रभारी अधिकारी संबंधित तहसील के तहसीलदार होंगे। इन जांच चौकियों में राजस्व, कृषि उपज मंडी समिति, वन विभाग एवं जिला सेनानी के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। संबंधित चौकियों पर पदस्थ कर्मचारी शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सीमावर्ती राज्यों से आने वाले धान परिवहन वाहनों की सघन जांच और निगरानी करेंगे। साथ ही कलेक्टर श्री लंगेह द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर नियंत्रण रखने के लिए उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। उड़नदस्ता दल में सबंधित तहसील के उप वन मंडलाधिकारी, खाद्य निरीक्षक, सहकारिता निरीक्षक, मंड़ी सचिव व परिवहन निरीक्षक शामिल होंगे। जो संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के मार्गदर्शन में कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

सरायपाली एवं बागबाहरा में 5-5, जबकि बसना एवं पिथौरा में 3-3 अंतर्राज्यीय जांच चौकियां स्थापित की जाएगी। इन चौकियों पर संबंधित क्षेत्रों के धान खरीदी केन्द्रों की सतत निगरानी एवं जांच की व्यवस्था की गई है। जिसमें सरायपाली तहसील अंतर्गत बंजारी जांच चौकी पर चिवराकुंट धान खरीदी केन्द्र की निगरानी की जाएगी। इसी प्रकार पालीडीह/सिरपुर जांच चौकी पर सिरबोड़ा, बलौदा व सेमलिया, पझरापाली जांच चौकी पर तोषगांव, जंगलबेड़ा जांच चौकी पर जंगलबेड़ा, तथा छिबर्रा घाट चौकी पर भोथलडीह धान खरीदी केन्द्र की निगरानी होगी। बसना क्षेत्र में पलसापाली जांच चौकी पर अंकोरी, केरामुड़ा/कुदारी बाहरा चौकी पर कुरचुंडी तथा साल्हेझरिया चौकी पर गढ़फुलझर धान खरीदी केन्द्र की निगरानी की जाएगी। पिथौरा क्षेत्र में कटंगतराई जांच चौकी पर सल्डीह, छोटेलोरम/लारीपुर चौकी पर जेराभरन एवं परसवानी, तथा चरोदा चौकी पर बेल्डीह, बुंदेली एवं सुखीपाली धान खरीदी केन्द्रों की जांच होगी। वहीं बागबाहरा क्षेत्र अंतर्गत टेमरी जांच चौकी पर पटपरपाली, नर्रा जांच चौकी पर कोमाखान एवं नर्रा, खेमड़ा जांच चौकी पर खेमड़ा, देवरी एवं बागघामुड़ा, खट्टी जांच चौकी पर कछारडी एवं कसेकेरा, तथा रेवा जांच चौकी पर मुनगाशेर धान खरीदी केन्द्र की सतर्क निगरानी की जाएगी।

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान ओडिशा एवं अन्य राज्यों से धान लाकर छत्तीसगढ़ के उपार्जन केन्द्रों में विक्रय किए जाने की संभावना को देखते हुए शासन ने विशेष सतर्कता के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देशानुसार 30 अप्रैल 2026 तक अन्य राज्यों से धान का आयात केवल संचालक, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की अनुमति से ही किया जा सकेगा। सुपर फाइन किस्म का धान जिसकी लागत 3300 प्रति क्विंटल से अधिक हो के आयात के लिए संचालक की अनुमति आवश्यक नहीं होगी, लेकिन संबंधित आयातक को इसकी सूचना जिला खाद्य अधिकारी/खाद्य नियंत्रक को देना अनिवार्य होगा।

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी चौकी पर धान के अवैध परिवहन या विक्रय की गतिविधि पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारी मंडी अधिनियम के अंतर्गत वाहन एवं धान जप्त कर प्रकरण दर्ज करेंगे। कलेक्टर ने सभी जांच चौकियों को सतत् सक्रिय रहकर सीमावर्ती क्षेत्रों में धान की अवैध आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

छत्तीसगढ़ “दिवाली से पहले बड़ा तोहफ़ा — 88 हज़ार श्रमिकों के खातों में पहुँचे 26 करोड़ 90 लाख!”

छत्तीसगढ़ “दिवाली से पहले बड़ा तोहफ़ा — 88 हज़ार श्रमिकों के खातों में पहुँचे 26 करोड़ 90 लाख!”

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत श्रमिकों को दीवाली से पूर्व 26 करोड़ 90 लाख 1 हजार 202 रूपए सहायता राशि उनके बैंक खातों में डीबीटी के जरिए अंतरित कर दी गई है। श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में मंडल के अध्यक्ष डॉ रामप्रताप सिंह द्वारा डीबीटी के माध्यम से श्रमिकों के खातें में अंतरित की गई।  श्रम विभाग के सचिव सह श्रमायुक्त श्री हिमशिखर गुप्ता ने बताया कि श्रम कल्याण मंडल द्वारा संचालित 18 योजनाओं के अंतर्गत 88,568 हितग्राहियों को 26 करोड़ 90 लाख 1 हजार 202 रूपए की राशि प्रदान की गई है।

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के संचिव श्री गिरीश रामटेके ने बताया कि दीदी-ई रिक्शा सहायता योजना के अंतर्गत 12 हितग्राहियों को 12 लाख रूपए, निर्माण श्रमिकों के बच्चे हेतु गणवेश एवं पुस्तक कॉपी सहायता योजना के अंतर्गत 42 हजार 494 श्रमिकों को 5 करोड़ 49 लाख 5 हजार रूपए, मिनीमाता महातारी जतन योजना के अंतर्गत 1804 श्रमिकों को 3 करोड़ 60 लाख 80 हजार रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना के तहत् 2124 श्रमिकों को 31 लाख 86 हजार रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना 207 हितग्राहियों को 2 करोड़ 11 लाख रूपए, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत् 557 श्रमिकों के बच्चों को 60 लाख़ 40 हजार 350 रूपए, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के अंतर्गत 2867 श्रमिकों को 5 करोड़ 73 लाख 40 हजार रूपए,  34051 मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत् 24655 श्रमिकों के बच्चे को 6 करोड़ 67 लाख 37 हज़ार 500 रूपए, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना के अंतर्गत 2636 श्रमिकों को 91 लाख 74 हजार 240 रूपए,  मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत् 192 हितग्राहियों को 3 लाख 84 हजार रूपए, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना के अंतर्गत 1519 श्रमिकों को 56 लाख 24 हजार 212 रूपए, निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 2 हितग्राही को 1 लाख रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना 33 हितग्राहियों को 33 लाख रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना 9 श्रमिकों को 1 लाख 80 हजार रूपए, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना 16 श्रमिकों को 1 लाख 26 हजार 400 रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना 46 हितग्राहियों को 67 हजार 500 रूपए डीबीटी के माध्यम से अंतरित किए गए।

महासमुंद/”भंवरपुर में गिरफ्तारी, सरायपाली में शराब जब्ती — बेमचा में जागरूकता, खल्लारी में सुधार — एक दिन, चार कार्रवाई, चार संदेश!”

महासमुंद/”भंवरपुर में गिरफ्तारी, सरायपाली में जब्ती — बेमचा में जागरूकता, खल्लारी में सुधार — एक दिन, चार कार्रवाई, चार संदेश!”

1️⃣ भंवरपुर में अवैध शराब जब्ती — आरोपी गिरफ्तार :मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई, आरोपी जमानत पर रिहा भंवरपुर,चौकी भंवरपुर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।प्रधान आरक्षक राजेश सोनी (आर.क्र. 597) ने बताया कि हमराह स्टाफ आर. 709, 429, 602 के साथ टाउन भंवरपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने बाड़ी में अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुआ है। सूचना पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और आरोपी मेतराम उर्फ नेतू खुंटे पिता उत्तम खुंटे (उम्र 36 वर्ष, निवासी भंवरपुर) को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से पीले रंग की 5 लीटर की प्लास्टिक जरीकेन में भरी लगभग 1 लीटर (1000 एमएल) अवैध महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 200 रुपये बताई गई।आरोपी शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद धारा 34(A) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर पूछताछ उपरांत जमानती अपराध होने के कारण जमानत मुचलका पर रिहा कर दिया गया।

2️⃣ सरायपाली पुलिस की कार्रवाई — स्कूटी में ले जा रहा था 48 पौवा देशी शराब : 63,840 रुपये का माल एवं वाहन जब्त, आरोपी गिरफ्तार सरायपाली पुलिस ने झिलमिला चौक के पास मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। प्रधान आरक्षक ने बताया कि हमराह आरक्षक 867, 157 और 53 के साथ जुर्म–जरायम पतासाजी के लिए निकले थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति होंडा एक्टिवा (क्रमांक CG06 GW 2861) में अवैध शराब लेकर सारंगढ़ रोड से सरायपाली की ओर आ रहा है।पुलिस ने घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम खेमराज यादव पिता स्व. नारायण यादव (उम्र 23 वर्ष), निवासी जामपाली थाना बलौदा, जिला महासमुंद बताया।

तलाशी में स्कूटी से 48 पौवा (8640 एमएल) रोमियो देशी मदिरा प्लेन शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग ₹3,840 आँकी गई। शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी की कीमत ₹60,000 आंकी गई। पुलिस ने कुल ₹63,840 के जुमले माल को जब्त कर आरोपी को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। यह अजमानतीय अपराध होने से आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

3️⃣ ग्राम बेमचा में उपभोक्ता जागरूकता शिविर संपन्न :ग्रामीणों को ई–हियरिंग, ई–फाइलिंग एवं उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी दी गई महासमुंद राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला उपभोक्ता आयोग महासमुंद द्वारा ग्राम बेमचा में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में ग्रामीण उपभोक्ताओं को ई-जागृति पोर्टल, ई–फाइलिंग एवं ई–हियरिंग जैसी डिजिटल सुविधाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आयोग अध्यक्ष श्री गोपाल रंजन पाणिग्रही ने ऑनलाइन शिकायत पंजीयन एवं सुनवाई प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

सरपंच श्री देवेंद्र चंद्राकर ने उपभोक्ताओं को भ्रामक प्रचार से सावधान रहने की सलाह दी।। उत्तरआयोग सदस्य श्रीमती टी. दुर्गा ज्योति राव, श्री गिरीश श्रीवास्तव और डी.एम.ए. श्री युवराज साहू ने उपभोक्ता अधिकारों और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी।शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला–पुरुष, महिला स्वसहायता समूह, अधिवक्ता श्री गोपीनाथ जांगड़े, श्री सतीश मेनन और श्री योगेश सोनवानी उपस्थित रहे

4️⃣ खल्लारी जोन में जोन स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न :जाति प्रमाण पत्र एवं अपार आईडी निर्माण पर दिया गया विशेष जोर महासमुंद मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए निर्देशों के पालन में तथा कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में खल्लारी जोन में जोन स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला मिशन समन्वयक श्री रेखराज शर्मा ने विद्यार्थियों की अपार आईडी एवं जाति प्रमाण पत्र निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिसंबर माह तक प्रत्येक विद्यालय में 100% विद्यार्थियों की अपार आईडी तैयार होना अनिवार्य है।बैठक में परीक्षा परिणाम सुधार, ड्रॉपआउट विद्यार्थियों की पुनः नामांकन प्रक्रिया, रिमेडियल क्लासेस, हरित विद्यालय अभियान एवं मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता जैसे बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।

विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री के.के. वर्मा ने कहा कि सभी संस्था प्रमुख समयबद्ध तरीके से लक्ष्यों की पूर्ति करें ताकि विकासखण्ड बागबाहरा को जिले में आदर्श मॉडल ब्लॉक के रूप में स्थापित किया जा सके।बैठक में एपीसी श्रीमती संपा बोस, बीआरसी श्रीमती भूपेश्वरी साहू, प्राचार्य श्रीमती सविता चंद्राकर सहित सभी संकुल समन्वयक एवं शिक्षक उपस्थित थे।

बसना : 120 गांव की कहानी एक फाइल, कई किलोमीटर, कई चक्कर… आखिर क्यों भंवरपुर क्षेत्र के लोग न्याय और राहत के लिए बसना जाने को मजबूर हैं?

बसना : 120 गांव की कहानी एक फाइल, कई किलोमीटर, कई चक्कर… आखिर क्यों भंवरपुर क्षेत्र के लोग न्याय और राहत के लिए बसना जाने को मजबूर हैं?”

भंवरपुर से कुबेर नायक क़ी रिपोर्ट
महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक अंतर्गत भंवरपुर उपतहसील में नायब तहसीलदार का पद करीब 4 माह से रिक्त होने से जहां राजस्व संबंधी लंबित मामलों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है वहीं न्यायालय संबंधी प्रकरण की सुनवाई नियमित रूप से नहीं होने से लोगों को समय पर न्याय नहीं मिल पा रहा है। स्थाई नायब तहसीलदार की पदस्थापना नहीं होने किसान वर्ग काफी त्रस्त है क्योंकि छोटे से काम के लिए भी उन्हें बसना का चक्कर काटना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तत्कालीन नायब तहसीलदार अर्पण कुर्रे एक मार्च 2024 से 23 जून 2025 तक पदस्थ रहे। उनके स्थानांतरण के पश्चात नायब तहसीलदार का प्रभार तहसीलदार बसना को दिया गया।

लोगों को न्याय पाने के लिए भंवरपुर को पार कर बसा जाना पड़ता है इससे लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात के दौरान भंवरपुर को उप तहसील बनाए जाने की घोषणा की थी। उनकी घोषणा के अनुरूप भंवरपुर को उपतहसील बनाया गया, जिसके अंतर्गत 120 गांव को सम्मिलित किया गया है। अर्पण कुर्रे का स्थानांतरण 23 जून 2025 को हुआ है उसके बाद से नायब तहसीलदार की पदस्थापना नहीं की गई।

नायब तहसीलदार का पद रिक्त होने से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि हफ्ते में एक-दो दिन ही तहसीलदार यहां पर बैठते हैं बाकी दिन बाबू के भरोसे ही उप तहसील का संचालन हो रहा है। नायब तहसीलदार के नियमित नहीं बैठने से न्यायालयीन कार्य के साथ-साथ राजस्व संबंधी कार्य भी प्रभावित हो रहै है। खासकर आय, जाति, निवास, नामांतरण, बटवारा, बी वन, खसरा, नक्शा त्रुटि सुधार जैसे कार्य समय पर नहीं हो पा रहा है। यहां तक की न्यायालय प्रकरणों की नियमित सुनवाई नहीं होने से लोगों को पेशी पर पेशी मिल रहा है मगर न्याय नहीं मिल रहा है। क्षेत्र के किसानों ने उपतहसील कार्यालय भंवरपुर में नियमित रूप से नायब तहसीलदार की पदस्थापना किये जाने की मांग शासन से की है इन दिनों धान खरीदी के लिए एग्री स्टेक पोर्टल में पंजीयन का काम जोरों से चल रहा है।

जिन किसानों का पंजीयन नहीं हो रहा है या पेंडिंग दिखा रहा है ऐसे किसा ने को तहसील कार्यालय का चक्कर काटना पड़ रहा है सानू ने बताया की धारा 115 के तहत छोटा सा काम जिसमें संयुक्त खाता में अलग-अलग नाम लिखे जाने का काम भी के लिए तहसीलदार का मुंह ताकना पड़ रहा है और तहसीलदार से अप्रूवल नहीं होने के कारण से एग्री स्टेक पोर्टल पर किसानों का धान पंजीयन नहीं हो पा रहा ऐसे में बहुत सारे किसान इस बार धान बेचने से वंचित हो जाएंगे

छत्तीसगढ़ : सरकार के डेडलाइन फरमान के बाद 208 नक्सलियों ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ : सरकार के डेडलाइन फरमान के बाद 208 नक्सलियों ने किया सरेंडर

आज छत्तीसगढ़ में कुल 208 नक्सली 153 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया है। जिसके बाद ये पुनर्वास की प्रक्रिया से गुज़रेंगे। इसके साथ ही अबूझमाड़ का अधिकांश हिस्सा नक्सली प्रभाव से मुक्त हो गया है और उत्तरी बस्तर में लाल आतंक का अंत हो जाएगा। अब केवल दक्षिणी बस्तर ही बचा है। अधिकारियों ने 208 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि दंडकारण्य में आत्मसमर्पण करने वाले 208 माओवादी कार्यकर्ताओं में से 110 महिलाएँ और 98 पुरुष हैं। इनमें एक केंद्रीय समिति सदस्य (सीसीएम), चार दंडकारण्य विशेष क्षेत्रीय समिति (डीकेएसजेडसी) सदस्य, एक क्षेत्रीय समिति सदस्य, 21 संभागीय समिति सदस्य (डीवीसीएम), 61 क्षेत्रीय समिति सदस्य (एसीएम), 98 पार्टी सदस्य और 22 पीएलजीए/आरपीसी/अन्य सदस्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि दंडकारण्य अभियान के दौरान कुल 153 हथियार सौंपे गए, जिनमें 19 एके-47 राइफलें, 17 एसएलआर राइफलें, 23 इंसास राइफलें, 1 इंसास एलएमजी, 36 .303 राइफलें, चार कार्बाइन, 11 बीजीएल लांचर, 41 बारह-बोर/सिंगल-शॉट बंदूकें और एक पिस्तौल शामिल हैं।

इससे पहले छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने गुरुवार को एक्स पोस्ट में लिखा, ‘उत्तर बस्तर और अबूझमाड़ हुए नक्सलमुक्त, बस्तर में शांति और विकास का नया युग…माननीय केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी आपका आभार, आपने देशभर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान की ऐतिहासिक सफलता को रेखांकित किया। बीते दो दिनों में 258 नक्सलियों का आत्मसमर्पण इस बात का प्रतीक है कि बंदूक नहीं, विश्वास की शक्ति जीत रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज नक्सलवाद के अंत की दहलीज़ पर है। छत्तीसगढ़ में पिछले 22 महीनों में 477 नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए, 2110 ने आत्मसमर्पण किया और 1785 गिरफ्तार हुए हैं जो हमारे छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त करने के अडिग संकल्प का प्रमाण है।’

सीएम साय ने आगे लिखा, ’31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त बनाने का लक्ष्य अब बहुत निकट है। यह परिवर्तन हमारी “नक्सलवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025” और “नियद नेल्ला नार” योजना की सफलता का प्रमाण है। डबल इंजन सरकार की संवेदनशील नीतियों, बस्तर में स्थापित हो रहे सुरक्षा शिविरों तथा वनांचलों में शासन के प्रति बढ़ते विश्वास ने ही इस सकारात्मक परिवर्तन को संभव बनाया है। हमारी सरकार के प्रयासों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब तक 64 सुरक्षा कैंप स्थापित किए जा चुके हैं, जिनसे न केवल सुरक्षा सुदृढ़ हुई है, बल्कि विकास और विश्वास की किरण भी हर गांव तक पहुँची है। मैं हमारे सुरक्षाबलों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन करता हूँ। बस्तर अब भय का नहीं, विश्वास का प्रतीक बन चुका है।’

महासमुंद/ “एक कार्ड जिसने बदल दी लाखों की ज़िंदगी — जानिए ‘आयुष्मान’ की नई कहानी!”

महासमुंद/”एक कार्ड जिसने बदल दी लाखों की ज़िंदगी — जानिए ‘आयुष्मान’ की नई कहानी!”

आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना से स्वस्थ हो रहा महासमुंद जिला 10 लाख से अधिक हितग्राही बने आयुष्मान कार्डधारी, 27 हजार वरिष्ठजन को मिला वय वंदन कार्ड का लाभ रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अवसर पर महासमुंद जिला जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल हो रहा है। शासन की मंशानुरूप आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का लक्ष्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को गुणवत्तापूर्ण, कैशलेस और सुलभ स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है।

कलेक्टर श्री विनय लंगेह के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 257 जन आरोग्य मंदिरों के माध्यम से जन-जागरूकता और सेवा विस्तार का कार्य निरंतर जारी है। इन केंद्रों पर नागरिकों को योजना की जानकारी, पात्रता जांच, दस्तावेज सत्यापन और आयुष्मान कार्ड निर्माण की सुविधा एक ही स्थान पर प्रदान की जा रही है।

अब तक जिले में 10 लाख 16 हजार 800 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं, जो निर्धारित लक्ष्य का लगभग 88.4 प्रतिशत है। इनमें ग्रामीण क्षेत्र के 9 लाख 9 हजार 955 और शहरी क्षेत्र के 1 लाख 6 हजार 845 लाभार्थी शामिल हैं। विकासखण्ड स्तर पर पिथौरा, बागबाहरा, बसना, सरायपाली और महासमुंद सभी क्षेत्रों में विशेष शिविरों एवं घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से कार्ड निर्माण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है।

वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु जिले में 27 हजार 816 आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाए गए हैं, जिनमें से अधिकांश लाभार्थी ग्रामीण अंचलों से हैं। यह कार्ड 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रुपये तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करता है।

उल्लेखनीय है कि आयुष्मान कार्डधारी परिवार सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में बिना किसी अग्रिम भुगतान के कैशलेश इलाज प्राप्त कर सकते हैं। योजना से स्वास्थ्य सेवाओं में न केवल विश्वास बढ़ा है, बल्कि लोगों की चिकित्सा पहुँच भी अधिक सहज और समान हुई है।