सरायपाली में सनसनी: ज्वेलरी दुकान में रहस्यमयी चोरी, फुटेज में दिखा संदिग्ध

सरायपाली में सनसनी: ज्वेलरी दुकान में रहस्यमयी चोरी, फुटेज में दिखा संदिग्ध

सरायपाली के व्यस्त बाज़ार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वार्ड क्रमांक 12 स्थित जय अंबे ज्वेलर्स से दिनदहाड़े सोने का लटकन चोरी हो गया। घटना शुक्रवार सुबह करीब 11:45 बजे की बताई जा रही है। दुकान संचालक ने बताया कि वह अपने स्टाफ विद्या, प्रहलाद और पुत्र यश अग्रवाल के साथ दुकान में बैठे थे, तभी CCTV फुटेज में एक अज्ञात युवक दिखा — आसमानी रंग की फुल टी-शर्ट पहने, हाथ में ट्रे देखता हुआ।

कुछ ही क्षणों में वह युवक ट्रे से 6 ग्राम वजनी सोने का एक जोड़ी लटकन, जिसकी कीमत लगभग ₹60,000 बताई जा रही है, लेकर चुपचाप निकल गया। चोरी किए गए जेवर पर “JAJ” हॉलमार्क अंकित है।

दुकान मालिक ने जब CCTV फुटेज दोबारा देखा तो मामला साफ हुआ — यह कोई सामान्य ग्राहक नहीं, बल्कि सधे कदमों वाला चालाक चोर था। फुटेज देखने और स्टॉक मिलाने के बाद उन्होंने तुरंत दुकान बंद कर थाना सरायपाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर फुटेज को कब्जे में ले लिया है और आरोपी की पहचान में जुटी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह चोरी योजना बनाकर की गई लगती है, क्योंकि आरोपी ने बेहद आत्मविश्वास के साथ पूरी वारदात को कुछ ही सेकंड में अंजाम दिया।

बलौदाबाजार खबरें “कहीं पंचायत में हंगामा, कहीं सड़क पर खून—एक दिन में दस बड़ी घटनाएं”

बलौदाबाजार खबरें “कहीं पंचायत में हंगामा, कहीं सड़क पर खून—एक दिन में दस बड़ी घटनाएं”

1️⃣ पंचायत बैठक में विवाद, तीन लोगों पर मारपीट का आरोप :ग्राम पुरेना खपरी,ग्राम पंचायत बैठक के दौरान विवाद की घटना सामने आई है। ग्राम पुरेना खपरी निवासी कार्तिक राम साहू (38 वर्ष) ने रिपोर्ट में बताया कि वह शाम 5 बजे पंचायत बैठक में पहुंचे थे, तभी गांव के नारायण यादव ने देर से आने की बात पर अश्लील गाली गलौज कर हाथ-पैर से मारपीट की। इसके बाद उसने अपने बेटों शुभम यादव और साहिल को बुलवाकर उनसे भी मारपीट कराई।मारपीट में साहू के दोनों पैर और कान के पास चोट आई है। घटना को ओमप्रकाश डहरिया और अखिलेश साहू ने देखा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।धारा : 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS

2️⃣ पुरानी रंजिश में दो पर मारपीट का आरोप :ग्राम लटुवा,पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर हमला किया गया। सतनाम चौक निवासी युवक ने बताया कि वह अपने चाचा के लड़के सोनू मांडले के साथ तालाब नहाने जा रहा था, तभी गांव के समीर सोनवानी ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज और लोहे की वस्तु से हमला किया।झगड़े में दोनों को चोटें आईं। बीच-बचाव में पहुंचे लोगों ने दोनों को छुड़ाया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।धारा : 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS

3️⃣ मेकेनिक की दुकान से चोरी, दस हजार का सामान पार  :भाटापारा, बलभद्र वार्ड में एक मेकेनिक की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सामान चोरी कर लिया। ढाबाडीह निवासी मिस्त्री ने बताया कि वह रोज ओवरब्रिज के नीचे दुकान चलाता है। सुबह आने पर ताला टूटा मिला।चोर मजदा बैटरी, वायर, टूल्स, गियर हांडी, टर्बो आदि करीब 10 हजार रुपये का सामान ले गए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है।धारा : 305(a)-BNS, 331(4)-BNS

4️⃣ गिधौरी में सट्टा खेलाते युवक की गिरफ्तारी : गिधौरी थाना पुलिस ने बलराम केंवट (33) को सट्टा खेलाते रंगेहाथ पकड़ा। मछली मार्केट के पीछे रेड कार्यवाही में उसके पास से सट्टा पट्टी, पेन और ₹1200 नगद बरामद हुए।आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 व 4(क) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।कायमी अधिकारी : सउनि तिलक सिंह ठाकुर, थाना गिधौरी

5️⃣ झगड़े में बीच बचाव करने गए युवक पर हमला : ग्राम कोसमसरा गांव के गुरु घासीदास चौक पर हुए झगड़े में बीच बचाव करने गए युवक पर हमला कर दिया गया। विक्रम डांडेकर के झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर सुनील पठारे ने गाली-गलौज कर हाथ मुक्का और कड़ा से वार किया।हमले में उसके सिर पर चोट आई। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।धारा : 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS

6️⃣ तेज रफ्तार बाइक से तीन लोग घायल :ग्राम छरछेद तेज और लापरवाह गति से चल रही बाइक की टक्कर से पति-पत्नी और बच्ची घायल हो गए। ग्राम छरछेद निवासी ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ लौट रहे थे, तभी मोटरसायकल CG11 AD 4157 ने पीछे से टक्कर मार दी।तीनों को चोटें आईं। पुलिस ने धारा 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज किया है।

7️⃣ खैरी में 140 लीटर महुआ शराब जब्त :थाना पलारी पुलिस ने मुखबिर सूचना पर रेड कर ग्राम खैरी गौठान से 140 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की है। शराब पंचायत भवन में छिपाकर रखी गई थी।पुलिस ने मौके से गैस टंकी, चूल्हा और बर्तन भी जब्त किए।धारा : 34(2) आबकारी एक्ट

8️⃣ पंचायत सरपंच और साथियों पर हमला :ग्राम पंचायत बनसांकरा के सरपंच पर चार युवकों ने हमला कर दिया। सरपंच ने बताया कि रात में केवल साहू के घर के पास खड़े थे, तभी मयंक वर्मा, पिंटू साहू, ईश्वर साहू व अन्य ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की।हमले में सरपंच और धनेश्वर यादव घायल हुए।धारा : 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS

9️⃣ बाइक विवाद में चाकू से हमला, युवक घायल :ग्राम दतरेंगी, गांव में बाइक चलाने की बात को लेकर झगड़े में जितेश चक्रधारी और उसके साथी ने युवक पर चाकू से हमला किया। घायल युवक की पीठ और सिर पर चोट आई है।पुलिस ने प्राणघातक हमले का मामला दर्ज किया है।

🔟 पारिवारिक विवाद में मारपीट, तीन लोग घायल : नगर पंचायत लवन परिवारिक विवाद के चलते हुए झगड़े में पति-पत्नी और बहन घायल हो गए। वार्ड क्रमांक 13 निवासी जगेश्वर रात्रे पर आरोप है कि उसने गाली-गलौज कर परिजनों के साथ मारपीट की।महिला के चूड़ी टूट गई और सिर में चोट आई। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

महासमुंद जिले की पांच बड़ी खबरें : सड़क हादसा, सीमांकन विवाद, घरेलू हिंसा और अवैध शराब पर कार्रवाई

महासमुंद जिले की पांच बड़ी खबरें : सड़क हादसा, सीमांकन विवाद, घरेलू हिंसा और अवैध शराब पर कार्रवाई

1️⃣ तेज रफ्तार स्कूटी ने मारी ठोकर, दो घायल – एक गंभीर :महासमुंद ग्राम केशवा निवासी संतोष कुमार सतनामी और उनके भाई सड़क हादसे में घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दोनों शुक्रवार को अपनी भांजी से मिलने गुल्लू गुखेरा गए थे। शाम लगभग 4.30 बजे NH 353 पर सिद्धि राइस मिल के सामने पहुंचने पर महासमुंद से आ रही स्कूटी (क्रमांक CG06 GC 9458) ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक टक्कर मार दी।हादसे में मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। एक की कमर व पैर में चोट आई, जबकि संतोष सतनामी गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। राहगीरों की मदद से 112 को सूचना दी गई और दोनों को जिला अस्पताल महासमुंद लाया गया। संतोष को गंभीर हालत में सोहम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

2️⃣ सीमांकन विवाद में मारपीट, राजस्व टीम के सामने झगड़ा: पिथौरा बिजराभाठा गांव में जमीन के सीमांकन के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। राजस्व निरीक्षक मुकेश साहू की टीम मौके पर जांच कर रही थी, जिसमें पटवारी रूपधर नायक, पूजा कुशवाहा और राजेंद्र डोंगरे शामिल थे।जांच के दौरान दोपहर लगभग 2 बजे हेमंत पटेल व उसके पुत्रों मोहित व सुरेंद्र ने विवाद बढ़ाते हुए सुरेश पटेल और अन्य पक्षकारों के साथ गाली-गलौज कर हाथापाई की। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने मामला शांत कराया। बसंत पटेल और प्रेमशंकर पटेल ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने मारपीट व धमकी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

3️⃣ पति ने पत्नी से की मारपीट, चौकी सिरपुर में अपराध दर्ज :सिरपुर ग्राम चुहरी निवासी पूर्णिमा निषाद ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति रामेश्वर निषाद अलग रहता है और बीते 16 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे घर आया। जब उसने अपनी तीन वर्षीय बच्ची को साथ ले जाने का प्रयास किया तो पत्नी के मना करने पर गाली-गलौज कर हाथ-मुक्का से मारपीट की, जिससे उसकी आंख व सिर में चोट आई।महिला की रिपोर्ट पर चौकी सिरपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 115(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

4️⃣ घर के सामने शराब पिलाने वाला गिरफ्तार, 36(C) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई :थाना बसना पुलिस ने पठियापाली में अवैध शराब पिलाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुरूषोत्तम जगत (उम्र 37 वर्ष) को घर के सामने शराब पिलाते हुए पकड़ा। मौके से दो खाली शीशी और दो डिस्पोजल गिलास जब्त किए गए, जिनसे शराब की गंध आ रही थी। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(C) के तहत मामला दर्ज कर जमानत पर रिहा किया गया।

5️⃣ होटल के पास अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार :सरायपाली पुलिस ने कृष्णा पैलेस होटल के पास भंवरपुर रोड किनारे अवैध शराब रखने वाले युवक को पकड़ा है। गश्त के दौरान मुखबिर सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी सुशील चौहान (उम्र 35 वर्ष, साकिन लाखनपाली) को गिरफ्तार किया।उसके पास से सफेद प्लास्टिक जरीकेन में 3 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त की गई। आरोपी के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।

बागबाहरा/ “रायपुर से लौटते समय युवक की मौत —

बागबाहरा/ “रायपुर से लौटते युवक की मौत — हादसा या कुछ और? जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी”

बागबाहरा/थाना बागबाहरा क्षेत्र के ग्राम टेढीनारा निवासी 30 वर्षीय गिरधर दीवान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने रहस्य पैदा कर दिया है। मामले की जांच थाना बागबाहरा में पदस्थ उप निरीक्षक द्वारा की जा रही है। मर्ग क्र. 88/2025 धारा 194 बीएनएसएस के तहत दर्ज इस मामले में प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक गिरधर दीवान अपने दो साथियों — निरंजन दीवान और मधु कुमार दीवान — के साथ 12 अक्टूबर 2025 की रात करीब 9 बजे रायपुर के लिंगराज कोल्ड स्टोर से अपने गांव टेढीनारा के लिए निकला था।

रात करीब 11:30 बजे ग्राम पतेरापाली के पास पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक चल रही मोटरसाइकिल (CG 06 HD 8640) ने उनकी बाइक (CG 06 HE 1165) को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घायल युवकों को डायल 112 वाहन की मदद से बागबाहरा अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया। दो दिन बाद, 14 अक्टूबर की सुबह गिरधर दीवान की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए पुनः अस्पताल लाए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी सुबह 8:50 बजे मृत्यु हो गई।

अस्पताल से जारी मेमो में गिरधर दीवान की मृत्यु की पुष्टि डॉक्टर योगांक चंद्राकर, चिकित्सा अधिकारी, शासकीय अस्पताल बागबाहरा ने की है। मर्ग जांच में यह स्पष्ट हुआ कि गिरधर दीवान की मौत तेज व लापरवाह वाहन चलाने से हुए हादसे का परिणाम है। इस आधार पर आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 281, 125(ए), 106(1) बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

👉 अब सवाल ये है —क्या यह केवल सड़क हादसा था या किसी साजिश की कड़ी छिपी है पीछे?पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार अब इस मौत के रहस्य को सुलझाने की सबसे अहम कुंजी बन गया है।

सरायपाली : अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने सरपंच, पुरुषोत्तम पटेल बधाई देने वालों का लगा तांता

सरायपाली : अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने सरपंच, बधाई देने वालों का लगा तांता

 

सरायपाली, 18 अक्टूबर 2025।
ग्राम पंचायत मेढ़पाली के सरपंच पुरुषोत्तम पटेल को दोबारा अधिवक्ता संघ सरायपाली के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया है। उनके पुनः चयन पर अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ दीं। सभी ने कहा कि श्री पटेल ने अपने कार्यकाल में संगठन की एकता, न्याय व्यवस्था की मजबूती और अधिवक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके पुनः अध्यक्ष बनने से अधिवक्ता संघ में उत्साह और विश्वास का माहौल है।

छत्तीसगढ़: बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में ऐतिहासिक दिन, बंदूक छोड़ संविधान अपनाने वालों का स्वागत – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़: बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में ऐतिहासिक दिन, बंदूक छोड़ संविधान अपनाने वालों का स्वागत – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ 153 हथियारों के साथ 210 नक्सलियों का आत्मसमर्पण बस्तर में रचा गया इतिहास, वंदे मातरम की गूंज से शांति, विकास और विश्वास के नये युग की शुरूआत पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन: दण्डकारण्य के 210 माओवादी कैडर लौटे समाज की मुख्यधारा में एक सेंट्रल कमेटी सदस्य, चार डीकेएसजेडसी सदस्य, 21 डिविजनल कमेटी सदस्य सहित अनेक वरिष्ठ माओवादी नेता का आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर में 210 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण को राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि जो युवा कभी माओवाद के झूठे विचारधारा के जाल में फंसे थे, उन्होंने आज संविधान, लोकतंत्र और विकास की मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज का दिन केवल बस्तर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए ऐतिहासिक है। जिन युवाओं ने वर्षों तक अंधेरी राहों पर भटककर हिंसा का मार्ग चुना, उन्होंने आज अपने कंधों से बंदूक उतारकर संविधान को थामा है। यह न केवल आत्मसमर्पण का क्षण है, बल्कि विश्वास, परिवर्तन और नये जीवन की शुरुआत है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर में बंदूकें छोड़कर सुशासन पर विश्वास जताने वाले इन युवाओं से मेरी मुलाकात मेरे जीवन के सबसे भावनात्मक और संतोष देने वाले पलों में से एक रही। यह दृश्य इस बात का प्रमाण है कि बदलाव नीतियों और विश्वास से आता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य शासन की नक्सलवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025, “नियद नेल्ला नार योजना” और “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” जैसी योजनाएँ विश्वास और परिवर्तन का आह्वान हैं। इन्हीं नीतियों के प्रभाव से नक्सल प्रभावित इलाकों में बंदूक छोड़कर लोग शासन की विश्वास और विकास की प्रतिज्ञा को स्वीकार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज का यह दृश्य केवल सरकार की सफलता नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के शांतिपूर्ण भविष्य का शिलान्यास है। हमारी सरकार आत्मसमर्पितों के पुनर्वास और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार की प्रतिज्ञा है कि छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से पूर्णतः मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में यह प्रतिज्ञा पूर्ण हो रही है। छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए युग की ओर अग्रसर है।

पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन: दण्डकारण्य के 210 माओवादी कैडर लौटे समाज की मुख्यधारा में : राज्य शासन की व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति और शांति, संवाद एवं विकास पर केंद्रित सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप बस्तर संभाग में आज नक्सल विरोधी मुहिम को ऐतिहासिक सफलता मिली है। ‘पूना मारगेम दृ पुनर्वास से पुनर्जीवन’ कार्यक्रम के अंतर्गत दण्डकारण्य क्षेत्र के 210 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है।

यह आत्मसमर्पण विश्वास, सुरक्षा और विकास की दिशा में बस्तर की नई सुबह का संकेत है। लंबे समय से नक्सली गतिविधियों से प्रभावित अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर क्षेत्र में यह ऐतिहासिक घटनाक्रम नक्सल उन्मूलन अभियान के इतिहास में एक निर्णायक मोड़ के रूप में दर्ज होगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा अपनाई गई व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति ने क्षेत्र में स्थायी शांति की मजबूत नींव रखी है। पुलिस, सुरक्षा बलों, स्थानीय प्रशासन, सामाजिक संगठनों और सजग नागरिकों के समन्वित प्रयासों से हिंसा की संस्कृति को संवाद और विकास की संस्कृति में परिवर्तित किया जा सका है।

बस्तर के लिए ऐतिहासिक दिन, 153 अत्याधुनिक हत्यारों के साथ आत्मसमपन: यह पहली बार है जब नक्सल विरोधी अभियान के इतिहास में इतनी बड़ी संख्या में वरिष्ठ माओवादी कैडरों ने एक साथ आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में एक सेंट्रल कमेटी सदस्य, चार डीकेएसजेडसी सदस्य, 21 डिविजनल कमेटी सदस्य सहित अनेक वरिष्ठ माओवादी नेता शामिल हैं। इन कैडरों ने कुल 153 अत्याधुनिक हथियार जिनमें AK/47 SLR,  INSA रायफल और LMG शामिल हैं, समर्पित किए हैं। यह केवल हथियारों का समर्पण नहीं, बल्कि हिंसा और भय के युग का प्रतीकात्मक अंत है। एक ऐसी घोषणा, जो बस्तर में शांति और भरोसे के युग की शुरुआत का संकेत देती है।

मुख्यधारा में लौटने वाले प्रमुख माओवादी नेता :मुख्यधारा में लौटने वाले प्रमुख माओवादी नेताओं में सीसीएम रूपेश उर्फ सतीश, डीकेएसजेडसी सदस्य भास्कर उर्फ राजमन मांडवी, रनीता, राजू सलाम, धन्नू वेत्ती उर्फ संतू, आरसीएम रतन एलम सहित कई वांछित और इनामी कैडर शामिल हैं। इन सभी ने संविधान पर आस्था व्यक्त करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में सम्मानजनक जीवन जीने का संकल्प लिया।

मांझी-चालकी विधि से हुआ स्वागत, वंदे मातरम की गूंज के साथ संविधान के प्रति दिखाई निष्ठा :यह ऐतिहासिक आयोजन जगदलपुर पुलिस लाइन परिसर में हुआ, जहाँ आत्मसमर्पित कैडरों का स्वागत पारंपरिक मांझी-चालकी विधि से किया गया। उन्हें संविधान की प्रति और शांति, प्रेम एवं नए जीवन का प्रतीक लाल गुलाब भेंट कर सम्मानित किया गया। मांझी-चालकी प्रतिनिधियों ने कहा कि बस्तर की परंपरा सदैव प्रेम, सहअस्तित्व और शांति का संदेश देती रही है। जो साथी अब लौटे हैं, वे इस परंपरा को नई शक्ति देंगे और समाज में विश्वास की नींव को और मजबूत करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी आत्मसमर्पित कैडरों ने संविधान की शपथ लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। उन्होंने प्रतिज्ञा ली कि वे अब हिंसा के बजाय विकास और राष्ट्रनिर्माण की दिशा में योगदान देंगे। ‘वंदे मातरम’ की गूंज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह क्षण केवल 210 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण का नहीं, बल्कि बस्तर में विश्वास, विकास और शांति के नए युग की शुरुआत का प्रतीक बन गया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग द्वारा आत्मसमर्पित माओवादियों को पुनर्वास सहायता राशि, आवास और आजीविका योजनाओं की जानकारी दी गई। राज्य शासन इन युवाओं को स्वरोजगार, कौशल विकास और शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जी सकें।

Dandakaranya Surrender:  Total Cadre Profile 1. CCM 01 cadre 2. DKSZC 04 cadres 3. Regional Committee Member 01 cadre 4. DVCM 21 cadres5. ACM level 61 cadres 6. Party Members 98 cadres 7. PLGA member/ RPC members/ Others 22 nos= Total 208 cadres  Total 110 Female] 98 Male

Dandakarnya Surrender: Total Weapon Details 1. AK 47 Rifle 19 nos 2. SLR rifle 17 nos

3. INSAS rifle 23 nos 4. INSAS LMG 01 nos

5. 303 Rifle 36 nos 6. Carbine 04 nos

7. BGL Launcher 11 nos 8. 12 Bore/ Single shot 41 nos 9. Pistol 01 nos =Total 153 weapons

सरायपाली : रात के सन्नाटे में सड़क पर पड़ा था पूरा परिवार… और फिर पुलिस ने शुरू की असली कहानी की तलाश खुला क्राइम का राज

सरायपाली : रात के सन्नाटे में सड़क पर पड़ा था पूरा परिवार… और फिर पुलिस ने शुरू की असली कहानी की तलाश खुला क्राइम का राज. महासमुंद, 15 अक्टूबर 2025
थाना सिंघोड़ा पुलिस ने एक सड़क हादसे के बाद ऐसा खुलासा किया, जिसने पूरे क्षेत्र को चौंका दिया। खम्हारपाली RTO चेक पोस्ट के पास हुए एक एक्सीडेंट में घायल अवस्था में मिले एक पुरुष, महिला और बच्चे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

🚓 सूचना और रवाना हुई पुलिस टीम थाना सिंघोड़ा में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (सउनि) कौशल साहू ने बताया कि दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को थाना प्रभारी महोदय द्वारा सूचना दी गई कि खम्हारपाली RTO चेक पोस्ट के पास एक महिला, पुरुष एवं बच्चा बेहोश हालत में पड़े हैं। सूचना की तस्दीकी हेतु हमराह आरक्षक क्रमांक 799, 596, 04, 731, 934 के साथ हाईवे पेट्रोलिंग टीम को सूचित कर पुलिस शासकीय वाहन बोलेरो क्रमांक CG 03 A 1086 में घटनास्थल के लिए रवाना हुआ गया।

📍 घटनास्थल पर हालात पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पाया गया कि एक नीले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 10 N 0436) सड़क किनारे गिरी हुई थी। प्लास्टिक के स्टॉपर से टकराने के कारण एक्सीडेंट हुआ था। वहीं पास ही एक महिला और एक पुरुष बेहोश हालत में पड़े थे, जबकि उनके साथ एक बच्चा भी घायल अवस्था में था।

महिला के बाएं घुटने, पीठ पर चोट, पुरुष के सिर, दाहिने कान और हाथ में चोट, और बच्चे के हाथ में खरोंच आई थी। सभी घायलों को तत्काल उपचार हेतु आरक्षक 04 और 596 को हाईवे वाहन चालक यशवंत ठाकुर (आर. क्र. 830) के साथ सीएचसी सरायपाली भेजा गया।

🎒 मौके पर मिला संदिग्ध सामान

घटनास्थल पर ही मोटरसाइकिल के पास दो नग हल्के नीले रंग के पिट्ठू बैग पड़े हुए थे। संदेह होने पर जब बैगों की जांच की गई तो उनमें मादक पदार्थ जैसा गांजा पाया गया। तत्काल मौके पर गवाह अक्षय रात्रे और परसराम नवरंग को बुलाकर तलाशी और बरामदगी की कार्यवाही कराई गई। दोनों गवाहों को नोटिस देकर उनकी उपस्थिति में बिना वारंट सूचना तलाशी प्रतिवेदन तैयार किया गया।

⚖️ गवाहों की मौजूदगी में कार्यवाही

घटनास्थल से आरक्षक 934 पद्मलोचन यादव को डाक देने के लिए एसडीओपी कार्यालय सरायपाली भेजा गया। वहीं आरक्षक 731 राजुलाल प्रधान को डीसी देकर तौलकर्ता तलब करने रवाना किया गया। कुछ समय बाद वह फकीरो नवरंग (उम्र 32 वर्ष, निवासी सिंघोड़ा) को लेकर लौटे, जो इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और 500 ग्राम का बाट लेकर पहुंचे।

तराजू और बाट का भौतिक सत्यापन पंचनामा तैयार किया गया। 500 ग्राम का बाट रखकर जांच की गई जो सटीक पाई गई। इसके बाद गवाहों की मौजूदगी में दोनों पिट्ठू बैगों में रखे मादक पदार्थ का तौल किया गया।

पहले बैग में 6.500 किलोग्राम गांजा, और दूसरे बैग में भी 6.500 किलोग्राम गांजा, कुल मिलाकर 13 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा पाया गया। तौल पंचनामा तैयार किया गया।

🧾 बरामदगी और जप्ती का विवरण

बरामदशुदा मादक पदार्थ को गवाहों की मौजूदगी में सील चपड़ा से सीलबंद किया गया और हस्ताक्षर युक्त पर्ची चस्पा की गई। मौके से निम्न वस्तुएं जप्त की गईं –

1️⃣ हल्के नीले रंग के दो नग पिट्ठू बैग जिनमें 13 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, अनुमानित कीमत ₹1,95,000।
2️⃣ नीले रंग की पल्सर मोटर साइकिल क्रमांक CG 10 N 0436, इंजन नंबर DHZCCE96596, चेचिस नंबर MD2A11CZXCCE97592, कीमत ₹35,000।

कुल जप्त संपत्ति का जमला ₹2,30,000 आंका गया।

📸 वीडियोग्राफी और विधिक कार्यवाही

पूरी कार्यवाही धारा 105 भारतीय न्याय संहिता 2023 के प्रावधानों के तहत विडियोग्राफी और फोटोग्राफी के माध्यम से रिकॉर्ड की गई। आरोपी दंपती के घायल होने के कारण उन्हें सीएचसी सरायपाली भेजा गया, जहाँ महिला आरक्षक 898 भी सुरक्षा हेतु मौजूद रहीं।

मौके पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) तथा BNS की धारा 281, 125(ए) के तहत देहाती नालसी क्रमांक 0/2025 तैयार की गई।
पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है, और बताया कि आरोपी दंपती के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

🚨 त्वरित कार्रवाई में खुला नशे का जाल

थाना सिंघोड़ा पुलिस की सतर्कता ने एक सामान्य सड़क हादसे को नशे के कारोबार के बड़े खुलासे में बदल दिया।
प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बरामद गांजा ओडिशा सीमा से लाया जा रहा था और संभवतः किसी तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।

रिपोर्टिंग: संवाददाता /महाजनपद न्यूज महासमुंद क्राइम रिपोर्ट
स्रोत: थाना सिंघोड़ा, जिला महासमुंद (छ.ग.)

महासमुंद:दोस्त के घर में रेप…बनाया अश्लील वीडियो लड़की से बोला-किसी को बताया तो तलवार से काट डालूंगा, फिर फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम पर कर दिया वायरल

महासमुंद:दोस्त के घर में रेप…बनाया अश्लील वीडियो लड़की से बोला-किसी को बताया तो तलवार से काट डालूंगा, फिर फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम पर कर दिया वायरल

महासमुंद में नाबालिग से रेपकर अश्लील वीडियो बनाया और फिर वायरल कर दिया।
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नाबालिग लड़की से रेपकर अश्लील वीडियो बनाया, फिर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। नाबालिग को धमकाया भी। आरोपी ने कहा कि किसी को बताया तो तलवार से काट डालूंगा। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम शिवा निहाल है। अश्लील वीडियो के जरिए कई बार ब्लैकमेल कर नाबालिग से रेप किया। जब नाबालिग ने मिलने से मना किया तो फोटो वीडियो उसके दोस्तों को और रिश्तेदारों को भेज दिया। फोटोज के साथ गालियां भी लिखी थी।

पीड़िता के मुताबिक आरोपी की हरकतों से परेशान होकर जब वह सिटी कोतवाली थाने पहुंची तो पुलिस ने दो दिन तक FIR दर्ज नहीं की। 2 दिन तक पुलिसकर्मी घुमाते रहे। तीसरे दिन मेडिकल के बाद FIR दर्ज की।

 

दरअसल, आरोपी शिवा निहाल ने 20 जून की शाम करीब 6 बजे लालदाढ़ीपारा स्थित अपने दोस्त के घर में नाबालिग को बुलाया। वह बात करते-करते गेट बंद किया। इस दौरान नाबालिग ने पूछा क्यों गेट बंद कर रहे हो तो आरोपी ने जबरन किस किया और रेप की वारदात को अंजाम दिया।

इस दौरान आरोपी ने रेप करते वक्त नाबालिग का वीडियो भी बना लिया। आरोपी से खुद को बचाने की कोशिश करते वक्त किशोरी के गले पर चोट भी आई थी। शिवा निहाल ने वारदात के बाद नाबालिग से कहा कि किसी को बताओगे तो तुम्हें जान से मार डालूंगा। इससे नाबालिग डरी सहमी हुई थी।

 

पीड़िता ने बताया कि रेप की वारदात के बाद इंस्टाग्राम पर शिवा धमकी भरा मैसेज करने लगा। वीडियो काॅलिंग के जरिए डराने धमकाने के लिए तलवार दिखाया करता था। आए दिन मैसेज कर बुलाया करता था। नहीं जाने पर अश्लील तस्वीरें और गंदी बातें लिखकर भेजा करता था।

पीड़िता ने बताया कि जब मिलने से इनकार किया तो आरोपी शिवा ने 12 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर अश्लील वीडियो को पोस्ट कर दिया। इंस्टाग्राम पर वह चैट किया करती थी, उसे ब्लॉक कर दिया। दूसरों से अश्लील वीडियो के बारे में पता चला।

नाबालिग ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद 13 अक्टूबर को थाने पहुंची, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 2 दिन परेशान होने के बाद 15 अक्टूबर की शाम FIR दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि आरोपी एक कांग्रेस नेता का करीबी है।

 

मामले में एडिशनल एसपी प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाने में छिपियापारा के रहने वाले शिवा निहाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जून 2025 में इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती की बात पीड़िता ने कही है। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया।

एडिशनल एसपी ने बताया कि पुलिस ने इंस्टाग्राम से अश्लील वीडियो को हटा दिया है। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राशिफल विशेष धनतेरस: एक रात, सात राशियों की किस्मत दांव पर जानिए क्या कहती है आपकी राशि

राशिफल विशेष धनतेरस: एक रात, सात राशियों की किस्मत दांव पर जानिए क्या कहती है आपकी राशि

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓🌻शनिवार, १८ अक्टूबर २०२५🌻सूर्योदय: 🌄 ०६:३२, सूर्यास्त: 🌅 ०५:५२ चन्द्रोदय: 🌝 २८:१४, चन्द्रास्त: 🌜१६:०३

अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय),ऋतु: 🏔️ शरद, शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु), विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी), मास 👉 कार्तिक , पक्ष 👉 कृष्ण , तिथि 👉 द्वादशी (१२:१८ से त्रयोदशी), नक्षत्र 👉 पूर्वाफाल्गुनी (१५:४१ से उत्तराफाल्गुनी), योग 👉 ब्रह्म – २५:४८ से इन्द्र), प्रथम करण 👉 तैतिल – १२:१८ तक), द्वितीय करण 👉 गर – २५:०२ तक)

॥ गोचर ग्रहा:  सूर्य 🌟 तुला , चंद्र 🌟 कन्या (२२:११ से), मंगल 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी), बुध 🌟 तुला (उदय, पूर्व, मार्गी), गुरु 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी), शुक्र 🌟 कन्या (उदित, पश्चिम, मार्गी), शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री), राहु 🌟 कुम्भ ,केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार: अभिजित मुहूर्त 👉 ११:३९ से १२:२४, अमृत काल 👉 ०८:५० से १०:३३, विजय मुहूर्त 👉 १३:५५ से १४:४१, गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:४३ से १८:०८, सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:४३ से १८:५९, निशिता मुहूर्त 👉 २३:३७ से २४:२७, राहुकाल 👉 ०९:११ से १०:३६, राहुवास 👉 पूर्व, यमगण्ड 👉 १३:२७ से १४:५२, दुर्मुहूर्त 👉 ०६:२१ से ०७:०६, होमाहुति 👉 केतु, दिशा शूल 👉 पूर्व, नक्षत्र शूल 👉 उत्तर (१५:४१ से), अग्निवास 👉 पृथ्वी, चन्द्र वास 👉 पूर्व (दक्षिण २२:११ से), शिववास 👉 नन्दी पर (१२:१८ से भोजन में)

☄चौघड़िया विचार☄॥ दिन का चौघड़िया ॥ १ – काल २ – शुभ ३ – रोग ४ – उद्वेग ५ – चर ६ – लाभ ७ – अमृत ८ – काल ॥रात्रि का चौघड़िया॥ १ – लाभ २ – उद्वेग ३ – शुभ ४ – अमृत ५ – चर ६ – रोग ७ – काल ८ – ला

शुभ यात्रा दिशा :दक्षिण-पूर्व (वाय विन्डिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष :शनि प्रदोष व्रत, धनतेरस (आचार्य धनवन्तरी जन्मोत्सव), यम दीप दान, गुरू कर्क में १९:४७ से, गृह प्रवेश मुहूर्त+व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त प्रातः ०७:५५ से ०९:२० तक आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण :आज १५:४१ तक जन्मे शिशुओ का नाम पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (टी, टू) तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (टे, टो, प) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त :तुला – ३०:२१ से ०८:४२, वृश्चिक – ०८:४२ से ११:०१, धनु – ११:०१ से १३:०४, मकर – १३:०४ से १४:४५, कुम्भ – १४:४५ से १६:११, मीन – १६:११ से १७:३५, मेष – १७:३५ से १९:०९,वृषभ – १९:०९ से २१:०३, मिथुन – २१:०३ से २३:१८, कर्क – २३:१८ से २५:४०+, सिंह – २५:४०+ से २७:५९+,कन्या – २७:५९+ से ३०:१७+

पञ्चक रहित मुहूर्त :शुभ मुहूर्त – ०६:२१ से ०८:४२, रोग पञ्चक – ०८:४२ से ११:०१,वशुभ मुहूर्त – ११:०१ से १२:१८, मृत्यु पञ्चक – १२:१८ से १३:०४, अग्नि पञ्चक – १३:०४ से १४:४५, शुभ मुहूर्त – १४:४५ से १५:४१, रज पञ्चक – १५:४१ से १६:११, शुभ मुहूर्त – १६:११ से १७:३५ ,शुभ मुहूर्त – १७:३५ से १९:०९, रज पञ्चक – १९:०९ से २१:०३, शुभ मुहूर्त – २१:०३ से २३:१८ ,चोर पञ्चक – २३:१८ से २५:४०+, शुभ मुहूर्त – २५:४०+ से २७:५९+, रोग पञ्चक – २७:५९+ से ३०:१७+, शुभ मुहूर्त – ३०:१७+ से ३०:२१+

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम में सफ़लता पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद9926826570 फोन पेय 8889391334

आज का राशिफल :मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज के दिन व्यक्तित्त्व निखरा रहने से आप जहां भी रहेंगे वहां अपनी अलग पहचान बनाएंगे। कार्य क्षेत्र से धन के साथ-साथ वर्चस्व में भी वृद्धि होगी। कई दिनों से चल रहा प्रयास आज रंग लाएगा व्यापार को नई दिशा देने में सफल रहेंगे। धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो जाएगा। आज आपकी उदारता से सहकर्मी भी प्रसन्न रहेंगे। आपमें नेतृत्व करने की प्रबल अभिलाषा रहेगी जो की शीघ्र पूर्ण होने वाली है। परिजनों की जरूरतों को पूर्ण करने से घर में प्रेम का वातावरण रहेगा। बुजुर्गो के साथ भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे। स्यास्थ्य को लेकर मध्याह्न बाद थोड़े आशंकित रहेंगे मौसम का प्रभाव शरीर पर देखने को मिलेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) :आपको आज का दिन विवेकी व्यवहार से बिताने की सलाह है। आपके ऊपर कई लोगो की नजर रहेगी लोग आज आपकी छोटी-छोटी गलतियां तलाशेंगे। आज सुनेंगे सबकी लेकिन ना तो खुद कुछ करेंगे ना किसी और को ही करने देंगे। मौज-शौक की प्रवृत्ति परेशानी में डाल सकती है। मन में आध्यात्मिक विचार भी रहेंगे परन्तु इनका पालन नहीं कर पाएंगे। कार्य क्षेत्र पर दिन सामान्य ही व्यतीत होगा। धन सम्बंधित कार्य देरी से बनेंगे आवश्यकता के समय औरो का मुंह ताकेंगे। मनमाना व्यवहार करने से बचें। सेहत भी बीच बीच मे नरम होने की संभावना है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) :आपका आज का दिन सामान्यतः शुभ ही रहेगा। परन्तु आज घरेलु खर्च अधिक रहने से आर्थिक समस्या खड़ी हो सकती है। घर में दैनिक उपभोग की वस्तुओं के साथ सुख के साधनों पर अधिक खर्च होगा। मित्र-परिजन आज आपकी दरियादिली के कायल हो जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर आज मध्याह्न तक ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे मध्याह्न के बाद गंभीर होकर कार्य मे जुटने से और संतोषजनक व्यवसाय होने से धन की आमद बनी रहेगी। सामाजिक कार्य से अथवा धार्मिक यात्रा के योग भी बन रहे है। आरोग्य लगभग सामान्य ही रहेगा। भूख लगने पर ही खाये अन्यथा पेट संबंधित समस्या हो सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :आज का दिन भी सुख शांति से व्यतीत करेंगे। आलस्य आज अधिक रह सकता है जिससे दिनचर्या दिन के आरंभ से ही धीमी रहेगी लेकिन भाग्य का साथ मिलने से कार्य-व्यवसाय से आज भी उम्मीद के अनुसार लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यो पर समय के साथ धन भी खर्च करेंगे छवि बेहतर बनेगी। कमीशन अथवा थोक के व्यवसाय में अधिक लाभ होगा। नौकरी पेशाओ को अतिरिक्त कार्य मिलने से परेशानी आएगी लेकिन इसका लाभ मिलने से संतोष होगा। परिजनों से आत्मियता बनी रहेगी लेकिन पत्नी से शंकालु प्रवृति के चलते विवाद भी हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) :आपका आज का दिन प्रेम-प्रसंगों में यादगार अनुभूति कराएगा। प्रातः काल से ही लघु यात्रा की योजना बनाएंगे। आज फिजूल खर्च भी अधिक रहने वाला है जिस पर नियंत्रण की आवश्यकता है। किसी सामाजिक कार्यक्रम के कारण कार्य व्यवसाय का दायित्व आज नौकरों अथवा सहकर्मियों के ऊपर छोड़ना पड़ेगा जिसके कारण लाभ की ज्यादा अपेक्षाएं ना रखें। परिजनों के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में उपस्थित हो सकते है। कार्य स्थल के साथ पारिवारिक वातावरण भी अस्त व्यस्त रहेगा। धन लाभ सामान्य से कम रहेगा। सेहत छुटपुट बातो को छोड़ ठीक रहेगी रात्रि के बाद अत्यंत थकान बुखार आने की संभावना है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) :आपका आज का दिन लगभग चिंता परेशानी में ही व्यतीत होने वाला है। प्रातः काल से दिमाग़ को ठंडा रखने का प्रयास करेंगे लेकिन आसपास का वातावरण क्रोध दिलाएगा। घरेलु कलह के कारण दोपहर तक बेचैनी रहेगी। आवेश में आकर आज किसी प्रियजन का दिल दुखायेंगे इसकी ग्लानि भी मन में रहेगी। परिजनों के स्वास्थ्य पर भी आज विशेष खर्च हो सकता है। कार्य क्षेत्र पर आय के साधन उपलब्ध होने के बाद भी बेमन से कार्य करने के कारण अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। मानसिक तनाव को ना बढ़ने दे अन्यथा रक्तचाप के साथ अन्य शारीरिक समस्या जन्म ले सकती है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) :आपका आज का दिन हर प्रकार से लाभदायक रहने वाला है। विशेषकर कार्य क्षेत्र पर आज आपकी रुकी हुई योजनाओं में आकस्मिक गति आने से धन लाभ के मार्ग खुलेंगे नौकरी पेशाओ को भी अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा लेकिन कोई उलझन में डालने वाला कार्य भी मिलने से कुछ परेशानी होगी। परिवार में भी आज आपसी सौहार्द बनने से मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। पत्नी का सहयोग आज महत्त्वपूर्ण सिद्ध होगा। कार्य भर बढ़ने से पर्यटन सैर की योजना अधूरी रह सकती है। शरीर मे वात का प्रकोप रहने से जोड़ो अथवा शरीर मे दर्द अकड़न की शिकायत हो सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) :आपका आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आज कार्य क्षेत्र से समय निकाल कर एकांत में समय व्यतीत करना पसंद करेंगे घरेलु कार्य में फंस कर आज का दिन खराब ना हो ये शंका दिमाग में लगी रहेगी लेकिन इसमें कुछ न कुछ व्यवधान जरूर आएगा। कार्य व्यवसाय में आज थोड़े समय में ही दिन भर की पूर्ति कर लेंगे। संतोषजनक धन लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिये दिन सामान्य ही रहेगा। मध्यान के बाद का समय आनंद मनोरंजन में व्यतीत करेंगे। घर में आज आपकी कोई बात किसी परिजन को चुभ सकती है। सेहत को लेकर कुछ समय परेशान हो सकते है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) :आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। किसी दिव्य अनुभूति के कारण आध्यात्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। धार्मिक क्रियाओं में समय एवं धन का सदुपयोग करेंगे लेकिन कार्य का बोझ आज अधिक रहने के कारण धार्मिक कार्यो को ज्यादा समय नही दे पाएंगे या ध्यान इधर उधर भटकेगा। आर्थिक उलझने रहने पर भी इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे। संध्या के बाद किसी भी काम में थोड़े से प्रयास से सफलता मिल सकती है। परिजनों विशेष बुजुर्गो का सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य में कुछ कमी का भी अनुभव करेंगे। आज की यात्रा कुछ ना कुछ लाभ देकर जाएगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) :आज के दिन आपको सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह है। असंयमित दिनचर्या के कारण आज शारीरिक रूप से कमजोरी थकान अनुभव होगी अकस्मात बुखार आने की भी संभावना है। आकस्मिक यात्रा के योग दुविधा में डाल सकते है यथा संभव आज यात्रा टालें। कार्य क्षेत्र पर आज मन मारकर काम करना पड़ेगा कम समय मे अधिक लाभ कमाने के प्रलोभन में आकर आज कोई भी वर्जित कार्य ना करें धन के साथ सम्मान हानि हो सकती है। घर के सदस्यों के साथ तालमेल बनाये अन्यथा जरूरत के समय परेशानी होगी। उधारी के व्यवहार संयमित रखें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) :आज का दिन व्यापारियों के लिए लाभदायक रहेगा लेकिन इसके लिये आलस्य का त्याग करना पड़ेगा। आपके पूर्व नियोजित कार्यक्रम अधिक व्यस्तता के कारण निरस्त होंगे लेकिन आज किये नए खासकर जोखिम के कार्यो से अधिक लाभ की संभावना है। आज परिवार के ऊपर बजट से ऊपर खर्च करना पड़ सकता है। सेहत आज सामान्य ही रहेगी लेकिन अनियमित दिनचार्य के कारण कमर पीठ दर्द की शिकायत रह सकती है। संध्या के बाद थोड़ा मनोरंजन होने से थकान मिटेगी। गृहस्थ जीवन शांत रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) :आज का दिन आपको मिला जुला फल देने वाला रहेगा। दिन के आरंभ से मध्याह्न तक किसी कार्य को करने के लिये जोड़ तोड़ में लगे रहेंगे आज आप पुराने कार्यो को विराम देकर नए अनुबंध हाथ में लेने के प्रयास करेंगे परंतु इसमें कई व्यवधान आ सकते है प्रयासरत रहें सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी पेशा जातको को आज अतरिक्त कार्य करने का शुभ फल मिलेगा। आर्थिक मामलो में विलम्ब होगा लेकिन धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो जाएगा। संध्या बाद का समय परिजनों के साथ शांति से व्यतीत करेंगे। सर्दी के कारण जुखाम बुखार की शिकायत हो सकती है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

सांकरा: सरकारी नाप-जोख में मचा बवाल: पटवारी को थप्पड़, एक लहूलुहान

सांकरा: सीमांकन के दौरान दो पक्ष भिड़े, नाप करने पहुंचे पटवारी को भी जड़ा थप्पड़

महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहरीन डोंगरी में सीमांकन करने के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो परिवार के बीच जमीन विवाद को लेकर विवाद था। इसको लेकर जांच कराने को लेकर राजस्व विभाग में शिकायत की थी। दरअसल दोनों परिवार के बीच पुस्तैनी जमीन को लेकर आपस में बंटवारा हुआ था। बाद में जमीन कम होने को लेकर शिकायत की थी।

मामले को लेकर शुक्रवार को पटवारी, आरआई जांच के लिए ग्राम पंचायत लोहरीन डोंगरी गांव पहुंची थी। टीम मौके पर जांच कर रही थी। इसी दौरान हेमंत पटेल और आरोपी धनुर्जय ,बसंत, सुरेश पटेल के बीच फिर से गाली गलौच कर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट में उतर आए।

जिस जगह विवाद हुआ। वहां मकान निर्माण का काम चल रहा था। हेमंत पटेल को धर्नुजय पटेल, बसंत, सुरेश पटेल ने जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में हेमंत पटेल गंभीर रुप से घायल हो गया। खून से लथपथ युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। विवाद के दौरान पटवारी पटवारी राजेन्द्र डोंगरे एक थप्पल जड़ दिया। मामले में सरकारी काम में बाधा डालने पर मामला भी दर्ज किया गया है।

 

पुलिस और प्रशासनिक टीम ने बीच-बचाव कर स्थिति को काबू में करने की कोशिश की, लेकिन पीड़ित पक्ष आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पटवारी संघ के पदाधिकारी भी थाना पहुंचे और पुलिस की कार्यवाही पर सवाल खड़े किए। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।