महासमुंद/ सिविल सेवा परीक्षा की कोचिंग के लिए अपात्र अभ्यर्थियों को प्रावधिक रूप से प्राक्चयन परीक्षा में शामिल होने की अनुमति प्राक्चयन परीक्षा 28 दिसम्बर को रायपुर में आयोजित

महासमुंद/ सिविल सेवा परीक्षा की कोचिंग के लिए अपात्र अभ्यर्थियों को प्रावधिक रूप से प्राक्चयन परीक्षा में शामिल होने की अनुमति प्राक्चयन परीक्षा 28 दिसम्बर को रायपुर में आयोजित

महासमुंद/ वर्ष 2025-26 में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु राजीव युवा उत्थान योजना वर्ष 2019 के भाग (।) के अंतर्गत अभ्यर्थियों के चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आवेदन परीक्षण के उपरांत अभ्यर्थियों की प्राक्चयन परीक्षा रविवार 28 दिसंबर 2025 को दोपहर 12.00 बजे से 02.00 बजे तक जिला रायपुर छत्तीसगढ़ में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास ने जानकारी दी है कि उक्त प्राक्चयन परीक्षा के लिए जिन अभ्यर्थियों को अभिलेखों के अभाव में अपात्र घोषित किया गया था, उन्हें प्रावधिक रूप से परीक्षा में शामिल होने की अनुमति प्रदान की गई है। ऐसे अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर प्राक्चयन परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in तथा https://hmstribal.cg.nic.in पर उपलब्ध है।वर्ष 2025-26 में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु राजीव युवा उत्थान योजना वर्ष 2019 के भाग (।) के अंतर्गत अभ्यर्थियों के चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आवेदन परीक्षण के उपरांत अभ्यर्थियों की प्राक्चयन परीक्षा रविवार 28 दिसंबर 2025 को दोपहर 12.00 बजे से 02.00 बजे तक जिला रायपुर छत्तीसगढ़ में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास ने जानकारी दी है कि उक्त प्राक्चयन परीक्षा के लिए जिन अभ्यर्थियों को अभिलेखों के अभाव में अपात्र घोषित किया गया था, उन्हें प्रावधिक रूप से परीक्षा में शामिल होने की अनुमति प्रदान की गई है। ऐसे अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर प्राक्चयन परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in तथा https://hmstribal.cg.nic.in पर उपलब्ध है।

महासमुंद/ पीएम-अजय योजना के तहत महासमुंद जिले को 518 हितग्राहियों का लक्ष्य इच्छुक एवं पात्र आवेदकों से 30 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

महासमुंद/ पीएम-अजय योजना के तहत महासमुंद जिले को 518 हितग्राहियों का लक्ष्य इच्छुक एवं पात्र आवेदकों से 30 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

महासमुंद/ वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय (पीएम-अजय) योजनांतर्गत जिला महासमुंद को 518 हितग्राहियों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के पात्र हितग्राहियों को बैंकों के माध्यम से स्वरोजगार एवं आर्थिक विकास हेतु ऋण सुविधा प्रदान की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र आवेदकों से 30 जनवरी 2026 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति ने बताया कि पीएम-अजय योजना के तहत इकाई लागत की कोई अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं है। योजना अंतर्गत किराना, मनिहारी, कपड़ा व्यवसाय, नाई सैलून, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, फैंसी स्टोर, मोटर मैकेनिक, साइकिल मरम्मत, टीवी-रेडियो एवं मोबाइल रिपेयरिंग, वेल्डिंग, मुर्गी पालन, बकरी पालन, सब्जी व्यवसाय, दोना-पत्तल निर्माण, लघु एवं कुटीर उद्योग सहित स्थानीय आवश्यकता अनुसार अन्य आयजनक व्यवसायों के लिए ऋण हेतु आवेदन किया जा सकता है।

योजना के लिए आवेदक का जिले का मूल निवासी होना अनिवार्य है तथा वह अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित होना चाहिए। आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 50 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु प्रमाण हेतु स्कूल द्वारा जारी दस्तावेज दाखिल-खारिज/5वीं, 8वीं, 10वीं की अंकसूची या मूल दस्तावेज के साथ शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आवेदक की वार्षिक आय 2,50,000 तक होनी चाहिए। आवेदन के साथ सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र मान्य होंगे। इसके अतिरिक्त मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड, बैंक पासबुक या बिजली बिल संलग्न करना आवश्यक है। आवेदक पर किसी शासकीय योजना के अंतर्गत पूर्व का ऋण बकाया नहीं होना चाहिए, जिसके लिए संबंधित विभाग/बैंक द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र या शपथ पत्र देना होगा।

योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को भारत सरकार के मापदंडों के अनुसार स्वीकृत ऋण राशि का 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 50,000 तक (जो भी कम हो) अनुदान के रूप में प्रदान किया जाएगा। आवेदन पत्र जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति महासमुंद तथा जनपद पंचायतों से कार्यालयीन समय में प्राप्त किए जा सकते हैं।

सांसद खेल महोत्सव का वन खेल परिसर महासमुंद में हुआ शुभारंभ सांसद खेल महोत्सव से ग्रामीण प्रतिभाओं को उभरने का मिला मौका सांसद चौधरी

सांसद खेल महोत्सव का वन खेल परिसर महासमुंद में हुआ शुभारंभ सांसद खेल महोत्सव से ग्रामीण प्रतिभाओं को उभरने का मिला मौका सांसद चौधरी

महासमुंद/ लोकसभा स्तरीय दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ आज वन खेल परिसर महासमुंद में मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मशाल प्रज्वलन के साथ किया गया। शुभारंभ अवसर पर विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोगरा पटेल, छत्तीगसढ़ बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह मौजूद थे। सांसद खेल महोत्सव का गुरूवार 25 दिसम्बर को समापन होगा।

इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने सांसद खेल महोत्सव को युवा शक्ति का उत्सव बताया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि अनुशासन एवं खेल भावना भी विकसित करता है। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव से ग्रामीण प्रतिभाओं को उभरने का मौका मिला है। उन्होंने जानकारी दी कि इस महोत्सव के लिए 29 अगस्त से पंजीयन प्रारंभ हुआ था, जिसमें लगभग 86 हजार बच्चों ने पंजीयन कराया। संकुल स्तर से खिलाड़ियों ने भाग लिया है। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन एवं खेल भावना के साथ खेलते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि गांव से लेकर लोकसभा तक युवाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। युवाओं की क्षमताओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने पंचायत से पार्लियामेंट तक युवाओं की सक्रिय सहभागिता पर जोर देते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह खेल महोत्सव वास्तविक प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जो खिलाड़ी सच्ची प्रतिभा रखते हैं, उन्हें उचित मंच मिलना चाहिए और यही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी, श्री महेंद्र सिक्का, श्री प्रशांत श्रीवास्तव, श्री आनंद साहू, श्री संदीप घोष, श्री शरद मराठा, श्री राहुल चंद्राकर, श्री सुरेन्द्र चावला, जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने खेल भावना की शपथ ली। मशाल प्रज्वलन के पश्चात महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिताओं की शुरुआत 100 मीटर दौड़ से की गई, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 3 चरण में आयोजित किया गया। प्रथम चरण में संकुल स्तरीय सांसद खेल महोत्सव में ग्रामीण 25 एवं शहरी 05 कुल 30 संकुल में आयोजित किया गया। विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव में संकुल के विजेता टीम एवं विजेता खिलाड़ी अपने-अपने विधानसभा में शामिल हुए। सामूहिक खेलों के लिए आयु वर्ग 14 से 19 वर्ष एवं 19 से 24 वर्ष तथा व्यक्तिगत खेलों के लिए आयु वर्ग 14 से 17 वर्ष, 18 से 20 वर्ष एवं 21 से 24 वर्ष के बालक एवं बालिका शामिल हुए। सामूहिक खेलों में खो-खो, कबड्डी एवं बॉलीबॉल तथा व्यक्तिगत खेलों में 100 मीटर दौंड, 400 मीटर दौंड, गोलाफेंक, भालाफेंक, लंबीकूद, ऊंचीकूद, गेड़ी दौड़ खेल शामिल है। सांसद खेल महोत्सव में 8 विधानसभा के 1155 खिलाड़ी जिसमें 664 बालक एवं 491 बालिका खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें बसना विधानसभा क्षेत्र के 182 खिलाड़ी, सरायपाली के 123, महासमुंद के 131, खल्लारी के 145, राजिम के 146, बिंद्रानवागढ़ के 149, कुरूद के 148 एवं धमतरी के 131 खिलाड़ी शामिल हुए।

सरायपाली/ग्राम मालीडीह में प्रशासन गांव की ओर अभियान का हुआ आयोजन सरकार आपके साथ है और आपकी हर उचित समस्या का समाधान करना हमारा दायित्व – विधायक श्री राजू सिन्हा 

सरायपाली/ग्राम मालीडीह में प्रशासन गांव की ओर अभियान का हुआ आयोजन सरकार आपके साथ है और आपकी हर उचित समस्या का समाधान करना हमारा दायित्व – विधायक श्री राजू सिन्हा 0

महासमुंद/ सुशासन सप्ताह 2025 के अंतर्गत जिले में प्रशासन गांव की ओर अभियान का आयोजन 19 दिसंबर 2025 से 26 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है। इसी क्रम में 23 दिसम्बर को महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम मलीडीह में आयोजित शिविर में विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, जनपद सीईओ बी एस मंडावी, श्री प्रशांत श्रीवास्वत, श्री शरद मराठा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

शिविर में विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने सभी विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अभियान के तहत आम नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करें। विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता और गंभीरता से त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें तथा जनता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

विधायक श्री सिन्हा ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान शासन की उस सोच को दर्शाता है, जिसमें सरकार स्वयं चलकर जनता के द्वार तक पहुंच रही है। इस शिविर का उद्देश्य है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी जरूरतमंद लाभ से वंचित न रहे। चाहे वह किसान हो, मजदूर हो, महिला हो, युवा हो या बुजुर्ग, हर वर्ग के लिए शासन की योजनाएं बनी हैं। उन्होंने ग्रामीण जनों से कहा कि इस शिविर का पूरा लाभ लें, अपनी समस्याएं निःसंकोच रखें और योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें। सरकार आपके साथ है और आपकी हर उचित समस्या का समाधान करना हमारा दायित्व है।

शिविर में 19 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। परिवहन विभाग द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस हेतु शिविर लगाया गया। इसके अलावा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया। शिविर में मांग आधारित 142 आवेदन एवं शिकायत के 2 आवेदन कुल 144 आवेदन प्राप्त हुए इनमें 75 मांग आधारित एवं 2 शिकायत के कुल 77 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। इसी तरह 23 दिसम्बर को बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल बकमा में, बसना विकासखण्ड अंतर्गत हाई स्कूल रोहिना एवं पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत हाई स्कूल परिसर अरण्ड में तथा सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक शाल केंदुवा में भी शिविर का आयोजन हुआ।

जिले के सभी विकासखण्डों के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों एवं शासकीय विद्यालय परिसरों, पंचायत भवनों एवं सामुदायिक स्थलों पर शिविर आयोजित किया जा रहा है। सभी शिविरों का समय प्रातः 11ः00 बजे से अपराह्न 3ः00 बजे तक निर्धारित है। जिसमें आगामी शिविर 26 दिसम्बर को महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन बनपचरी में आयोजित होगा। इसी तरह बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खैरटखुर्द में तथा सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत हाई स्कूल टेमरी में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की गई है।

सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत तीन प्रकरणों में 1224 कट्टा अवैध धान एवं ट्रैक्टर जप्त

सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत तीन प्रकरणों में 1224 कट्टा अवैध धान एवं ट्रैक्टर जप्त

महासमुंद/ जिले में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में विकासखंड सरायपाली अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुपमा आनंद के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा तीन प्रकरणों में 1224 कट्टा धान एवं टै्रक्टर जप्त किया गया।

राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम को ग्राम बलेंडा में ओड़िशा से लाकर अवैध रूप से धान डंप किए जाने की सूचना मिलने पर उनके द्वारा मौके पर निरीक्षण गया। जांच के दौरान परस राम यादव के घर में 160 कट्टा अवैध धान पाया गया। मौके पर मौजूद परस राम यादव ने टीम को बताया कि उक्त धान उसका नहीं है, बल्कि गिरजा शंकर का है, जिसे ओड़िशा से लाकर उसके घर में डंप किया गया है। निरीक्षण के समय यह भी पाया गया कि अवैध धान को दो ट्रैक्टरों में लोड किया जा रहा था। टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए 42 कट्टा धान सहित ट्रैक्टर को जब्त कर थाना सिंघोड़ा के सुपुर्द किया गया। वहीं ग्राम जोगनीपाली में निरीक्षण के दौरान 1022 कट्टा अवैध धान पाया गया जिसे राजस्व एवं मंडी की टीम द्वारा जब्त किया गया साथ ही गोदाम को शील किया गया।

जिला प्रशासन ने कहा है कि अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के मामलों में आगे भी कड़ी निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

छत्तीसगढ़ : कुएं में गिरे तेंदुए की मौत, अवैध शिकार की आशंका पर एक आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ : कुएं में गिरे तेंदुए की मौत, अवैध शिकार की आशंका पर एक आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ धमतरी वन मंडल के अंतर्गत उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र में 22 दिसंबर 2025 को वन गश्त के दौरान एक स्थानीय चरवाहे ने ग्राम कोरगांव स्थित एक कुएँ में तेंदुआ गिरने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन अमला तत्काल मौके पर पहुँचा, लेकिन कुएँ में तेंदुआ नहीं मिला।

वन विभाग की टीम ने आसपास के वन क्षेत्र में सघन तलाश और निरीक्षण किया। खोज के दौरान आरक्षित वन कक्ष क्रमांक 23, ग्राम कोरगांव (कनडबरा) में एक तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया। निरीक्षण में मृत तेंदुए के चारों पैरों के पंजे कटे हुए मिले, जिससे अवैध शिकार की आशंका व्यक्त की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर रात्रिकालीन गहन जांच शुरू की गई। जांच में उदंती-सीतानदी टाइगर रिज़र्व की डॉग स्क्वाड की भी सहायता ली गई। जांच के दौरान ग्राम कोरगांव निवासी गोवर्धन पटेल, पिता आत्माराम पटेल (आयु 35 वर्ष) के कब्जे से तेंदुए के नाखून/पंजे तथा पंजे काटने में प्रयुक्त हथियार बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 की संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसके अलावा इस मामले में संलिप्तता की आशंका के चलते तीन अन्य व्यक्तियों से भी पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेंदुए की मृत्यु का कारण कुएँ में डूबना प्रतीत हो रहा है। चूँकि तेंदुआ अनुसूची-प् के अंतर्गत संरक्षित वन्यप्राणी है, इसलिए नियमानुसार तीन सदस्यीय पशु चिकित्सक दल द्वारा शव परीक्षण कराया गया।

पोस्टमार्टम के बाद मृत तेंदुए के अवयव फॉरेंसिक जांच हेतु जबलपुर प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। फॉरेंसिक रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात ही तेंदुए की मृत्यु के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी।

 

छत्तीसगढ़: लोक निर्माण विभाग के 13 उप अभियंता सहायक अभियंता पदोन्नत

छत्तीसगढ़: लोक निर्माण विभाग के 13 उप अभियंता सहायक अभियंता पदोन्नत

छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने लोक निर्माण विभाग के 13 उप अभियंताओं (सिविल) को सहायक अभियंता के रूप में पदोन्नत किया है। पदोन्नत अभियंताओं में सर्वश्री तेनसिंह सूर्यवंशी, प्रमोद कुमार मेश्राम, जगदीश प्रसाद, कृष्ण कुमार रात्रे, तुलसी राम जोशी, नारद सिंह ध्रुव, रामभरोस भगत, राज्यशेखर मेश्राम, प्रदीप कुमार सिंह, टी.आर. साहू, रविंद्र कुमार नागरे, अरविंद कुमार गुप्ता और कमलेश शेण्डे शामिल हैं। इन सभी पदोन्नत अभियंताओं की नवीन पदस्थापना पृथक से की जाएगी।

 

आज का राशिफल: प्रेम, पैसा और सेहत, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल

आज का राशिफल: प्रेम, पैसा और सेहत, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): मेहनत का फल मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। थकान रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। भूमि, आवास की समस्या रह सकती है। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान से कष्ट रहेगा।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। निजीजनों में असंतोष हो सकता है। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें। व्यावसायिक चिंता दूर हो सकेगी। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। विवाद न करें। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। अधीनस्थों की ओर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बढ़ेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना चाहिए। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): नए अनुबंध होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। झंझटों में न पड़ें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य नहीं होंगे। जीवनसाथी का ध्यान रखें।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। अतः उसका परित्याग करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): समय ठीक नहीं है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय काम बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। जोखिम न उठाएं। संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना है। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ौत्री होगी। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिल सकेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी। मित्रों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। थकान रहेगी। जोखिम न लें। विवाद से बचें। राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। वाणी पर संयम रखें।

राशि फलादेश

महासमुंद/अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई बीती रात और आज कुल 728 कट्टा धान जप्त

महासमुंद/अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई बीती रात और आज कुल 728 कट्टा धान जप्त

महासमुंद/ जिले में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर अवैध धान भंडारण एवं अंतर्राज्यीय परिवहन पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा बीती रात और आज अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 728 कट्टा अवैध व संदिग्ध धान जब्त किया गया।

सरायपाली विकासखंड अंतर्गत एसडीएम अनुपमा आनंद के नेतृत्व में ग्राम खम्हारपाली में संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई के दौरान 118 कट्टा अवैध धान पाया गया। मौके पर ही धान को जब्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए थाना सिंघोड़ा को सुपुर्द किया गया। इसी तरह ग्राम जंगलबेड़ा में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा संग्रहित 450 कट्टा संदिग्ध धान पाया गया। राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा धान को जब्त कर जांच प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। संबंधित व्यक्ति की पहचान एवं धान के स्रोत की विस्तृत जांच की जा रही है। वहीं अंतर्राज्यीय अवैध परिवहन पर कार्रवाई करते हुए सिरपुर चेकपोस्ट पर ओडिशा से धान लेकर आ रहे एक वाहन को रोका गया। जांच के दौरान वाहन में 160 कट्टा धान पाया गया, जिसे मंडी एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा जब्त किया गया। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन ने निर्देशित करते हुए कहा है कि धान खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता बनाए रखने तथा किसानों के हितों की रक्षा के लिए अवैध भंडारण, परिवहन एवं व्यापार पर सख्ती से निगरानी जारी रहेगी।

महासमुंद/स्वच्छता पखवाड़ा सह किसान दिवस पर कृषक संगोष्ठी एवं कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन

महासमुंद/स्वच्छता पखवाड़ा सह किसान दिवस पर कृषक संगोष्ठी एवं कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन

महासमुंद/ भारतवर्ष के पांचवे प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी के जन्म दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष 23 दिसम्बर को किसान दिवस मनाया जाता है, इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, भलेसर महासमुंद में किसान संगोष्ठी एवं कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। विदित हो कि 16 से 31 दिसम्बर 2025 तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन भी किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में वर्चुअल मोड के माध्यम से केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी एवं कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी के द्वारा किसानों को संबोधित किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि महात्मा गांधी नरेगा के स्थान पर विकसित भारत जी राम जी का नया बिल पास हुआ है जिसमें हितग्राहियों को 125 दिवस का रोजगार मिलेगा अब भुगतान 7 दिवस के अंदर संभव हो सकेगा। इसके अलावा खेती करने वाले कृषकों को मजदूरों की समस्या रहती थी उसे देखते हुए फसल कटाई के समय विकसित भारत जी राम जी कार्य 2 माह स्थगित रहेगा जिससे कृषि कार्य में मजदूरों की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित किसान दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम भलेसर के सरपंच श्री सेवाराम कुर्रे जी उपस्थित थे। साथ ही ग्राम के वरिष्ठ कृषक एवं पंच प्रतिनिधि श्री मनोहर जी भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों के द्वारा अन्नदाता किसान भाइयों को रबी फसल की उन्नत खेती, उद्यानिकी फसलों की खेती, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, रबी फसलों में उर्वरक एवं शस्य प्रबंधन, फसल अवशेष प्रबंधन में प्रयोग होने वाले यंत्र एवं सूक्ष्मजीवों की उपयोगिता के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।

वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों को रबी के मौसम में धान फसल के स्थान पर दलहन, तिलहन एवं कम जल मांग वाली फसलों को लगाने की सलाह दी गई। साथ ही साथ इन फसलों को लगाने से मृदा एवं पर्यावरण में होने वाले लाभ एवं जलवायु परिवर्तन एवं वैश्विक तापक्रम के प्रभाव को कम करके भूमिगत जल का किस प्रकार संरक्षण किया जा सकता है इस विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। उक्त कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डॉ आर.एल. शर्मा, मृदा वैज्ञानिक, डॉ. कुणाल चन्द्राकर, प्रक्षेत्र प्रबंधक, श्री कमल कांत लोधी एवं वरिष्ठ अनुसंधान सहायक श्री तरूण प्रधान के द्वारा व्याख्या दिया गया एवं कृषकों से विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिले के कृषकों के साथ-साथ कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, महासमुंद एवं फिंगेश्वर के चतुर्थ वर्ष के रावे कार्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया गया।