महासमुंद में 24 दिसंबर को प्लेसमेंट कैम्प, निजी बैंकों में भर्ती का अवसर

महासमुंद में 24 दिसंबर को प्लेसमेंट कैम्प, निजी बैंकों में भर्ती का अवसर

महासमुन्द/ स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन/रोजगार कार्यालय महासमुंद द्वारा 24 दिसंबर 2025 को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प मचेवा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित रोजगार कार्यालय परिसर, महासमुन्द में प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक आयोजित होगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक NIIT लिमिटेड द्वारा बैंकिंग सेक्टर में भर्ती की जाएगी। इसमें रिलेशनशिप मैनेजर एक्सिस बैंक तथा एचडीएफसी बैंक के 08- 08 पद के लिए स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 22,000 रुपये से 36,000 रुपये प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा। एक्सिस बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के लिए निर्धारित 08 पदों पर केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन के पात्र होंगे। दोनों ही पदों के लिए आवेदकों की आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है।

प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार विभाग के पोर्टल

https://erojgar.cg.gov.in/MainSite/JobSeeker/RegistrationWithAdhar.aspx या रोजगार विभाग के मोबाइल एप https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgemployment.cge_rozgarapp

पर ऑनलाइन रोजगार पंजीयन के साथ-साथ प्लेसमेंट कैम्प हेतु पंजीयन करना अनिवार्य है। ऑनलाइन पंजीयन के बिना अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर शैक्षणिक योग्यता की छायाप्रति सहित उपस्थित होकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाएं।

महासमुंद/कलेक्टर श्री लंगेह ने जन चौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं

महासमुंद/कलेक्टर श्री लंगेह ने जन चौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। आज जन चौपाल में 73 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।

जन चौपाल में ग्राम गिरना निवासी गायत्री निषाद ने वृद्धा पेंशन की जानकारी के लिए आवेदन किया। इसी तरह ग्राम लाफ़िनकला निवासी जेठूराम सतनाम ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन न्याय योजना की राशि के संबंध में, ग्राम लभराखुर्द निवासी ताराचंद धीवर ने मजदूर पंजीयन कार्ड हेतु, ग्राम बकमा निवासी टोमीन साहू ने श्रम पंजीयन कार्ड में संशोधन के लिए, ग्राम बनसिवनी निवासी टेकचंद बांधे ने सुपुत्र के इलाज हेतु आर्थिक सहायता के लिए, ग्राम बिराजपाली निवासी गोवर्धन बरिहा ने तीन पहिया बैटरी वाहन प्रदान करने हेतु, दिव्यांग तीरंदाज खिलाड़ी सविता निषाद ने खेल हेतु आर्थिक सहायता के लिए आवेदन किए। इसके अलावा भौतिक सत्यापन, धान बेचने में समस्या संबंधी शिकायत, एग्रीस्टैक पंजीयन, पीएम आवास, लम्बित राशि भुगतान संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

महासमुंद/विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशन के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित 

महासमुंद/विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशन के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित

महासमुंद/ भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार 28 अक्टूबर 2025 से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य प्रारंभ किया गया। इसके तहत मतदाताओं के सत्यापन एवं एसआईआर के डिजिटाइजेशन हेतु 04 नवम्बर से 18 दिसम्बर (संशोधित तिथि) के बीच बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर पूर्ण किया गया। आयोग के निर्देशानुसार आज एसआईआर के तहत निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजनीतिक दलों की बैठक एवं मीडिया प्रतिनिधियों की प्रेसवार्ता आहूत कर निर्वाचक नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन के संबंध में विधानसभावार मतदाताओं की संख्या एवं इससे संबंधित जानकारी दी गई।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने बताया कि निर्वाचक नामावली के आज प्रारंभिक प्रकाशन के उपरांत प्रारंभिक सूची में सम्मिलित मतदाता दावा एवं आपत्ति 22 जनवरी 2026 तक प्रस्तुत कर सकेंगे। दावा एवं आपत्ति में प्राप्त वास्तविक एवं पात्र मतदाताओं का पंजीकरण कर पुनः मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत पाए गए मतदाताओं के नाम केवल एक ही स्थान पर शामिल किए जाएंगे। दावा-आपत्ति की सूची सीईओ छत्तीसगढ़ की वेबसाइट में भी अपलोड की जाएगी। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा ईआरओ द्वारा नोटिस जारी करने एवं सुनवाई की समय-सीमा आज से 14 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। इसी तरह मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी मतदाताओं एवं सभी राजनीतिक दलों की सहभागिता से जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 39 सरायपाली, 40 बसना, 41 खल्लारी एवं 42 महासमुंद में कुल 7 लाख 93 हजार 722 मतदाताओं ने अपने गणना पत्र जमा करवाएं, जिनका नाम प्रारम्भिक प्रकाशन सूची में सम्मिलित हैं। इनमें 3 लाख 94 हजार 607 पुरूष मतदाता, 3 लाख 99 हजार 107 महिला मतदाता और 8 अन्य (थर्ड जेंडर) मतदाता शामिल हैं। महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 86 हजार 820 मतदाता, खल्लारी में 2 लाख 3 हजार 231, बसना में 2 लाख 10 हजार 657 मतदाता एवं सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 93 हजार 14 मतदाताओं के नाम प्रारंभिक सूची में दर्ज किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रारंभिक प्रकाशन के पूर्व जिले में कुल 8 लाख 86 हजार 422 मतदाताओं के नाम दर्ज थे, जिनमें 4 लाख 33 हजार 59 पुरूष मतदाता, 4 लाख 53 हजार 344 महिला मतदाता तथा 19 अन्य (थर्ड जेंडर) मतदाता शामिल थे।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिनके गणना प्रपत्र विभिन्न कारणों से अप्राप्त रहे ऐसे कुल 92 हजार 700 मतदाता है, जो कुल मतदाता का 10.46 प्रतिशत है। जिसमें 24 हजार 497 मतदाता मृत, 37 हजार 66 मतदाता स्थानांतरित व 23 हजार 149 मतदाता अनुपस्थित रहे। इसी तरह 7 हजार 359 मतदाताओं का दोहरा पंजीकरण था तथा 629 अन्य कारणों से अप्राप्त रहे। ऐसे मतदाताओं की सूची मसमबजपवदण्बहण्हवअण्पदध्।ैक्स्पेज लिंक पर मतदान केन्द्रवार देख सकते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि युवा वोटर जो 01 जनवरी 2026 तक 18 साल हो गए हैं या हो जाएंगे, उन्हें फॉर्म 6 के साथ एनेक्सर 4 में दिए गए जरूरी घोषणा पत्र के साथ अप्लाई करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अब तक 4000 फॉम 6 जमा किए गए है, जिसका जांच और घोषणा पत्र जमा करने के बाद नाम वोटर लिस्ट में जोड़े जाएंगे। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस चरण में 4 निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 7 सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा 1083 बीएलओ ने जिम्मेदारी पूर्वक कार्य का निर्वहन किया है। इसके साथ ही 5 प्रमुख राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों सहित उनके क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय सहभागिता की तथा 2509 बूथ लेवल एजेंट भी राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त किए गए थे। बैठक के अंत में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन की सूची सीडी एवं हार्ड कॉपी में प्रदान की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सचिन भूतड़ा, एसडीएम अक्षा गुप्ता सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि जिसमें खल्लारी विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव, भारतीय जनता पार्टी से श्री येतराम साहू, श्री राहुल चंद्राकर, श्री आनंद साहू, कांग्रेस से श्री दाऊलाल चंद्राकर, आम आदमी पार्टी से श्री राकेश झाबक, श्री भूपेन्द्र चंद्राकर, बहुजन समाज पार्टी से श्री हंसाराम सोनवानी एवं प्रेस कांफ्रेंस में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

बसना/ गुरुघासीदास जयंती कार्यक्रम में बवाल बच्चे को आग तापने से रोका, विरोध करने पर युवक से मारपीट—जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

बसना/ गुरुघासीदास जयंती कार्यक्रम में बवाल बच्चे को आग तापने से रोका, विरोध करने पर युवक से मारपीट—जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

महासमुंद | बसना ग्राम हेडसपाली में आयोजित गुरुघासीदास जयंती कार्यक्रम के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बच्चे को आग तापने से रोकने का विरोध करना एक ग्रामीण को भारी पड़ गया। आरोपी द्वारा गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुनीराम लहरे (40 वर्ष) निवासी ग्राम हेडसपाली ने चौकी भंवरपुर में मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि 21 दिसंबर 2025 की रात लगभग 10 बजे, जैतखंभ चौक पर कुछ लोग आग ताप रहे थे। इसी दौरान एक छोटा बच्चा भी आग के पास आया, जिसे भीमा लहरे ने आग तापने से मना करते हुए गालियां देना शुरू कर दिया।

जब पुनीराम लहरे ने बच्चे को न रोकने की बात कही, तो आरोपी भीमा लहरे ने मां-बहन की अश्लील गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी और हाथ में पहने चूड़े से हमला कर दिया। मारपीट में पीड़ित के सिर और सीने में चोट आई। घटना के प्रत्यक्षदर्शी बद्रीप्रसाद, अजय और चैनदास बताए गए हैं।

मामले में बसना थाना अंतर्गत धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

👉 स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश, कार्यक्रम की शांति भंग होने पर सवाल उठे हैं।

महासमुंद/ जिले के 04 पीएम श्री शालाओं में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु तीन माह के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षक की भर्ती पात्र आवेदक 29 दिसम्बर तक कर सकते हैं आवेदन

महासमुंद/ जिले के 04 पीएम श्री शालाओं में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु तीन माह के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षक की भर्ती पात्र आवेदक 29 दिसम्बर तक कर सकते हैं आवेदन

महासमुंद/ कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में जिले के 04 पीएमश्री शालाओं में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किया जाना है।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे ने बताया कि समग्र शिक्षा के पीएमश्री योजना अंतर्गत जिले के 04 पीएमश्री विद्यालयों में निर्धारित मानदेय 10 हजार रुपए (एकमुश्त) केवल तीन माह हेतु आत्मरक्षा प्रशिक्षक रखे जाने आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन की प्रक्रिया पूर्णतः ऑफलाइन होगा। संबंधित विद्यालयों में आवेदन 29 दिसम्बर 2025 अपरान्ह 05ः00 बजे तक स्वीकार किया जाएगा। 01 अभ्यर्थी केवल 01 विद्यालय में आवेदन कर सकेंगे। आवेदक पद की न्यूनतम अर्हताऐं, नियम व शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाइट www.mahasamund.gov.in में अवलोकन कर सकते हैं।

महासमुंद/ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2025-26 15 जनवरी तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन

महासमुंद/ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2025-26 15 जनवरी तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन

महासमुंद/ शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए जिले में संचालित समस्त शैक्षणिक शासकीय व अशासकीय महाविद्यालय, मेडिकल, कृषि, वेटनरी, पॉलीटेक्निक कॉलेज, आई.टी.आई., नर्सिंग, डी.एड. एवं बी.एड. में अध्ययन कर रहें अनुसूचित, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु पात्र होंगे। ऑनलाइन आवेदन https://postmatric-scholarsip.cg.nic.in वेबसाइट पर किया जा सकता है।

आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त ने बताया कि ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए नवीन एवं नवीनीकरण ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 तक निर्धारित है। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था जिम्मेदार होंगे। पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाएगा। सभी विद्यार्थी आवेदन करते समय ध्यान रखें कि उनका बचत खाता एक्टिव हो एवं आधार सीडेड बैंक खाता नम्बर की प्रविष्टि कराएं। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु किए गए आवेदन का सत्यापन आधार से लिंक मोबाईल नम्बर पर ओ.टी.पी. के माध्यम से किया जाएगा। विद्यार्थी आवेदन करते समय आधार नम्बर पर पंजीकृत मोबाइल नम्बर की प्रविष्टि कराएं। वर्ष 2025-26 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को एनएसपी पोर्टल से ओटीआर प्राप्त करना आवश्यक है। इसके लिए राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल में प्रदाय निर्देशों का अवलोकन किया जा सकता है। इस संबंध में संबंधित संस्थाओं द्वारा जानकारी प्रदाय की जाएगी।

महासमुंद/कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

महासमुंद/कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सुबह 10 बजे से समय-सीमा की बैठक लेकर संचालित कार्यक्रमों एवं शासकीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में प्रशासन गांव की ओर अभियान, मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, धान खरीदी की प्रगति, अवैध परिवहन नियंत्रण, ई-केवाईसी एवं आवास योजनाओं सहित अन्य विषयों पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी, सभी विभागीय जिलाधिकारी, जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ तथा वीसी के माध्यम से ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने प्रशासन गांव की ओर अभियान की समीक्षा करते हुए आयोजित शिविर में ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक, आरटीओ एवं आधार कार्ड से संबंधित शिविर लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि आसपास के ग्रामीण अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में भाग लें तथा आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि इस माह तक सभी स्वीकृत कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाएं। जनपद सीईओ, आरईएस एवं पीडब्ल्यूडी विभाग को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी कर्मचारियों की दैनिक उपस्थिति के लिए आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली अनिवार्य होगी तथा 01 जनवरी से सभी शासकीय पत्रों का आदान प्रदान ई-ऑफिस के माध्यम से कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिला नोडल अधिकारी प्रत्येक सप्ताह भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से करें, विशेषकर शनिवार एवं रविवार को। जिन राइस मिलों का डीओ कट चुका है, वहां से उठाव सुनिश्चित किया जाए। बोगस उठाव पाए जाने पर संबंधित प्रबंधक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही राइस मिल्स का भी पीवी ऐप के माध्यम से सत्यापन करने के निर्देश दिए गए। धान खरीदी में छोटे एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने धान उठाव को लेकर भी निर्देश दिए कि मिलरों एवं परिवहन एजेंसियों के समन्वय से निर्धारित लक्ष्य के अनुसार नियमित एवं सुचारू उठाव सुनिश्चित किया जाए। उठाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने लोडिंग के दौरान पूरी प्रक्रिया का शॉर्ट वीडियो बनाने कहा।

कलेक्टर ने बैठक में सांसद खेल महोत्सव की तैयारियों की भी समीक्षा की। अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। यह खेल महोत्सव 24 एवं 25 दिसंबर को महासमुंद स्थित वन विभाग के खेल परिसर में आयोजित होगा। इसके साथ ही सिरपुर महोत्सव 2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि इस वर्ष आयोजन 1 से 3 फरवरी तक भव्य रूप में किया जाएगा। महोत्सव में प्रसिद्ध एवं स्थानीय कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति दी जाएगी। कलेक्टर ने अभी से तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर द्वारा जल संचयन अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक जल संवर्धन कार्य किए जाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि 16,000 स्ट्रक्चर का प्रस्ताव तैयार किया गया है। कलेक्टर ने राशन कार्ड ई-केवाईसी पर समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में अब भी लंबित राशन कार्डों का ई-केवाईसी मिशन मोड में जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि राशन वितरण के दौरान लाभार्थियों को बुलाकर वहीं बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाए और मृत व अनुपलब्ध सदस्यों का विलोपन किया जाए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास स्वीकृति, निर्माण प्रगति, लंबित प्रकरण, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किश्त के भुगतान तथा जियो-टैगिंग की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही उन्होंने अपार आईडी शिविर लगाने, शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा पीएम जनमन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जन चौपाल, समय-सीमा पत्रक और राजस्व प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

छत्तीसगढ़ : बरसात में मार्ग अवरुद्ध होने की समस्या से मिलेगी स्थायी राहत 22 उच्चस्तरीय पुलों के लिए 109 करोड़ से अधिक, 215 छोटे पुल–पुलिया हेतु 20 करोड़ 93 लाख रुपये की स्वीकृति

छत्तीसगढ़ : बरसात में मार्ग अवरुद्ध होने की समस्या से मिलेगी स्थायी राहत 22 उच्चस्तरीय पुलों के लिए 109 करोड़ से अधिक, 215 छोटे पुल–पुलिया हेतु 20 करोड़ 93 लाख रुपये की स्वीकृति

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को दी ऐतिहासिक सौगात 22 उच्चस्तरीय पुलों के लिए 109 करोड़ से अधिक, 215 छोटे पुल–पुलिया हेतु 20 करोड़ 93 लाख रुपये की स्वीकृति मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन के दो वर्षों के भीतर छत्तीसगढ़ में आधारभूत ढांचे को सशक्त करने की दिशा में लगातार ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुर जिले को बड़ी सौगात देते हुए बरसात के मौसम में मार्ग अवरुद्ध होने और गांवों का संपर्क टूटने की वर्षों पुरानी समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

प्रदेश सरकार ने जशपुर जिले में 22 उच्चस्तरीय पुलों के निर्माण के लिए 109 करोड़ 09 लाख रुपये तथा 215 छोटे पुल-पुलिया निर्माण के लिए 20 करोड़ 93 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इन निर्माण कार्यों से जिले के ग्रामीण, वनांचल एवं दूरस्थ क्षेत्रों में वर्षभर निर्बाध आवागमन सुनिश्चित होगा और आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की स्वीकृति से जिले के प्रमुख मार्गों पर उच्चस्तरीय पुलों का निर्माण किया जाएगा, जिनमें केराकोना–बैगाटोली, चलनी–परसाडीपा, अलोरी–मतलोगा, जशपुर–सन्ना, जशपुर नगर मुख्य मार्ग, बगीचा–आरा, बगीचा–रेंगले, कलीबा–टांगरबहार, बांसापतरा–दुलदुला, गुलझरिया–बम्हनी, कुनकुरी–रनपुर, भालुमुंडा–खजूरखाट, बोडाझापर–चटकपुर, धौरासांड–दाइजबहार, डुमरबहार–तमता, घुघरी–ढोढरअम्बा, कोतबा–लवाकेरा सहित दुलदुला क्षेत्र के विभिन्न मार्ग शामिल हैं। इन पुलों के निर्माण से नदी-नालों पर निर्भर मार्गों में वर्षभर सुगम और सुरक्षित आवागमन संभव हो सकेगा।

इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने गांव-टोला और पारा को मुख्य मार्गों से जोड़ने के उद्देश्य से जिले में 215 छोटे पुल-पुलिया निर्माण को भी स्वीकृति दी है। इन कार्यों पर 20 करोड़ 93 लाख रुपये की लागत आएगी। इससे किसानों, विद्यार्थियों, मरीजों और आम नागरिकों को खेतों, बाजारों, स्कूलों, अस्पतालों और पंचायत मुख्यालयों तक हर मौसम में आसान पहुंच मिलेगी।

अब तक बरसात के दिनों में कई क्षेत्रों में पुल-पुलिया के अभाव में संपर्क पूरी तरह टूट जाता था, जिससे आवागमन जोखिमपूर्ण हो जाता था। नए पुलों और पुलियों के निर्माण से न केवल जान-माल की सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई गति मिलेगी। साथ ही दूरी और समय की बचत से आमजन को सीधा लाभ प्राप्त होगा।

जशपुर जिले को मिली इस ऐतिहासिक सौगात पर क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि दो वर्षों के सुशासन के परिणाम अब जमीन पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं और सड़कों-पुलों के माध्यम से जशपुर जिला विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

 

महासमुंद/ निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन 23 दिसंबर को प्रेस कांफ्रेंस 23 दिसम्बर को शाम 4 बजे

महासमुंद/ निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन 23 दिसंबर को प्रेस कांफ्रेंस 23 दिसम्बर को शाम 4 बजे

महासमुंद/ निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम अंतर्गत अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में जिला महासमुंद के चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा। इनमें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 39 सराईपाली, 40 बसना, 41 खल्लारी एवं 42 महासमुंद शामिल हैं।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मंगलवार 23 दिसंबर 2025 को इन सभी विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन किया जाना है। इस अवसर पर निर्वाचक सूची से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने एवं मीडिया को अवगत कराने हेतु प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस 23 दिसंबर 2025 को सायं 04ः00 बजे कलेक्टर कार्यालय महासमुंद के सभाकक्ष में आयोजित होगी। कलेक्टर श्री लंगेह ने समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों से नियत तिथि, समय एवं स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

आज का राशिफल: करियर, धन और प्रेम—जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल: करियर, धन और प्रेम—जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। सम्मान व कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ मिलने के योग हैं।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारी का पूर्ण ध्यान रखें। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति होगी। कानूनी विवादों का निपटारा होगा।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): बुरी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दौड़धूप अधिक होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। संतान पर अनावश्यक रोक न लगाएँ। धन लाभ होने की भी संभावना है। सामाजिक कार्यों में सीमित रहें।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): मेहनत का फल मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश, यात्रा व नौकरी लाभ देंगे। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। इच्छित काम पूर्ण हो सकेंगे। स्वास्थ्य की समस्या सुलझेगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): अतिथियों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। स्वाभिमान रहेगा। प्रमाद न करें। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। वैवाहिक अड़चनें समाप्त होंगी। आय-व्यय में असंतुलन की स्थिति बन सकती है। विरोधी परास्त होंगे।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भौतिक विकास के कार्यों को बल मिलेगा। भागीदारी के प्रस्ताव आएँगे। दिनचर्या नियमित रहेगी। रिश्तेदारों से भेंट हो सकेगी। दूसरों की आलोचना, निंदा से दूर रहें। फालतू खर्च होगा।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): क्रोध पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। नई योजनाओं का सूत्रपात होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यावसायिक समस्याओं का हल आपके माध्यम से हो सकेगा। दूसरों से व्यर्थ में न उलझें।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): लेन-देन में सावधानी रखें। पुरानी लेनदारी वसूल होगी। यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। व्यवहार-कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। व्यापारिक निर्णय लेने में देरी नहीं करना चाहिए। लाभ होगा।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): योजना फलीभूत होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। प्रयास व सहयोग से अनुकूलता आएगी। पिता से व्यापार के विषय में मतभेद हो सकते हैं।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सुखद यात्रा के योग हैं। रचनात्मक काम होंगे। आलस्य को त्यागकर कार्यों को समय पर करने से सफलता प्राप्त हो सकती है।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। सोच-समझकर व्यय करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। व्यापार अच्छा चलेगा।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। कानूनी बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद कर पाएँगे। काम के प्रति लापरवाही न करें। प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग व समर्थन मिलेगा। लाभ होगा।

राशि फलादेश