ओम हॉस्पिटल सरायपाली में एंबुलेंस ड्राइवरों की भर्ती जीवन बचाने वाली टीम में शामिल होने का मौका

ओम हॉस्पिटल सरायपाली में एंबुलेंस ड्राइवरों की भर्ती जीवन बचाने वाली टीम में शामिल होने का मौका

सरायपाली। ओम हॉस्पिटल सरायपाली ने एंबुलेंस ड्राइवरों के तीन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। यह सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि एक मानव सेवा का अवसर है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, एंबुलेंस ड्राइवर का काम सिर्फ वाहन चलाना नहीं, बल्कि आपातकालीन स्थिति में मरीज को सुरक्षित और तेज़ी से अस्पताल पहुंचाना भी है। ड्राइवर अस्पताल की आपात सेवा टीम का अहम हिस्सा होते हैं, जो हर पल तैयार रहते हैं — सड़क पर भी और सेवा के मैदान में भी।

ओम हॉस्पिटल प्रशासन ने बताया कि इस पद के लिए वेतन पर चर्चा संभव (Salary Negotiable) है। इच्छुक उम्मीदवार तत्काल संपर्क करें —
📞 74161 61671, 83700 08558

अस्पताल का पता — एल.टी. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह कॉलेज के पास, राष्ट्रीय राजमार्ग, सरायपाली (छ.ग.)।

प्रबंधन का कहना है कि एंबुलेंस ड्राइवरों की जिम्मेदारी सिर्फ मरीज को लाना-ले जाना नहीं, बल्कि हर सफर में जीवन की उम्मीद पहुंचाना है।

महासमुंद में सड़क हादसे और मारपीट की चार अलग-अलग घटनाएँ दर्ज, पुलिस ने की कार्रवाई शुरू

महासमुंद में सड़क हादसे और मारपीट की चार अलग-अलग घटनाएँ दर्ज, पुलिस ने की कार्रवाई शुरू

महासमुंद जिले में बीते दो दिनों के भीतर सड़क दुर्घटनाओं और मारपीट की चार अलग-अलग घटनाएँ सामने आई हैं, जिनकी रिपोर्ट संबंधित थानों में दर्ज की गई है। पुलिस ने सभी मामलों में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

1.खरोरा के पास तेज रफ्तार हाइवा ने कार को मारी ठोकर :श्रीराम वाटिका वार्ड क्रमांक 03 महासमुंद निवासी शिक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दिनांक 14 अक्टूबर को वह अपनी पत्नी के साथ रायपुर से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार (क्रमांक CG 06 GV 4736) ग्राम खरोरा के पास “कशिश कार श्रृंगार” दुकान के सामने पहुँची, पीछे से आ रही हाइवा (क्रमांक CG 04 NQ 6884) ने तेज और लापरवाहीपूर्वक ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार घूमकर डिवाइडर से टकरा गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सौभाग्यवश दंपति को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की है। (धारा 184-LKS, 281-BNS)

2.पुरानी रंजिश को लेकर युवक से मारपीट, चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज :वार्ड क्रमांक 07 नयापारा महासमुंद निवासी मजदूर ने शिकायत की है कि 1 अक्टूबर की शाम वह संतोषी मंदिर के पास दुर्गा माता विसर्जन कार्यक्रम देख रहा था, तभी मोहल्ले के कुछ युवकों ने उसे जबरन एक भवन के अंदर ले जाकर गाली-गलौज और मारपीट की।आरोपियों में योगेश चंद्राकर, सचिन पटेल, खिलेश भोसले और टिकेश्वर चंद्राकर शामिल हैं, जिन्होंने लोहे की साइकिल साकअप और हथौड़े से हमला कर घायल कर दिया। घायल को पहले जिला अस्पताल और फिर सोहम अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है। (धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS)

3. तेज रफ्तार स्कूटी ने मारी ठोकर, बुजुर्ग घायल: वार्ड क्रमांक 16 त्रिमूर्ति कॉलोनी महासमुंद निवासी उद्योगपति ने रिपोर्ट दी कि उनके चाचा देवकी प्रसाद मित्तल, जो स्कूटी से घर लौट रहे थे, को ग्राम खरोरा से महासमुंद की ओर आ रही एक तेज रफ्तार स्कूटी (CG 06 GU 7842) के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी।दुर्घटना में देवकी प्रसाद को सिर, कंधे, कमर और आंख के नीचे गंभीर चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल से रेफर कर रायपुर के व्हीवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। (धारा 184-MOT, 125(a)-BNS, 281-BNS)

4. बेमचा में रात में ताश खेलने को लेकर विवाद, चार लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज :वार्ड नंबर 01 बेमचा निवासी किसान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 अक्टूबर की रात लगभग 10:30 बजे वह अपने साथी के साथ टहलने निकला था। पंचायत चौक पर कुछ लोग ताश खेलते हुए गाली-गलौज कर रहे थे। जब उन्होंने रोकने की कोशिश की तो विवाद बढ़ गया और नंदलाल, दादू निर्मलकर व उनके पिता श्रवण निर्मलकर ने उन्हें और उनके साथी लीलाधर साहू को गालियां देते हुए हाथ-मुक्कों और डंडे से मारपीट की। घटना में दोनों को चोटें आईं, जिन्हें इलाज के बाद थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। (धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS) पुलिस ने सभी मामलों में अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

महासमुंद पटेवा/मुंगई माता मंदिर के सामने से मोटरसाइकिल चोरी रिपोर्ट दर्ज 

महासमुंद पटेवा/मुंगई माता मंदिर के सामने से मोटरसाइकिल चोरी रिपोर्ट दर्ज

पटेवा (महासमुंद)। ग्राम बावनकेरा निवासी एक किसान की मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों ने मुंगई माता मंदिर के सामने से पार कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बावनकेरा थाना पटेवा निवासी एक व्यक्ति, जो खेती किसानी का कार्य करता है, दिनांक 28 सितंबर 2025 को दोपहर लगभग 2 बजे अपनी हीरो होंडा CD Dawn मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 06 B 2736) से ग्राम मुंगई माता मंदिर दर्शन करने गया था। उन्होंने मोटरसाइकिल को मंदिर के सामने खड़ा कर अंदर जाकर दर्शन किया।

करीब 2:30 बजे जब वे लौटे तो मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। काफी खोजबीन और आसपास पूछताछ के बाद भी वाहन का कोई पता नहीं चला। चोरी हुई मोटरसाइकिल उनके ससुर लकेश्वर प्रसाद यदु के नाम पर पंजीकृत है, जिसका इंजन नंबर 04K27E17360 तथा चेसिस नंबर 04K27F18695 है। मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत लगभग 10,000 रुपये बताई गई है। वाहन चोरी की यह घटना अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई है। मामले में धारा 303(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सांकरा पुलिस की कार्रवाई — अवैध शराब बिक्री और शराब पिलाने के दो मामलों में कार्रवाई, दो गिरफ्तार

सांकरा पुलिस की कार्रवाई — अवैध शराब बिक्री और शराब पिलाने के दो मामलों में कार्रवाई, दो गिरफ्तार

महासमुंद/थाना सांकरा पुलिस ने मंगलवार को अवैध शराब बिक्री और पिलाने के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में महुआ शराब सहित अन्य सामग्री जब्त की है।

पहला मामला ग्राम अंसुला का है, जहाँ प्रधान आरक्षक के हमराह स्टाफ आरक्षक 603 व 52 को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव का एक व्यक्ति अपने घर के सामने आम लोगों को शराब पीने-पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। सूचना पर पुलिस ने दो गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर रेड की कार्रवाई की। पुलिस को देखकर शराब पीने वाले लोग भाग गए, जबकि घनाराम निषाद पिता पुरुषोत्तम निषाद (55 वर्ष), निवासी अंसुला को पकड़ा गया।

उसके कब्जे से चार खाली झिल्ली, तीन डिस्पोजल गिलास और दो खाली पानी पाउच, जिनसे महुआ शराब की गंध आ रही थी, जब्त किए गए। आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट के अंतर्गत पाया गया। उसे गिरफ्तार कर सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।

दूसरा मामला ग्राम छुवालीपतेरा का है, जहाँ प्रधान आरक्षक नीलकंठ नायक हमराह स्टाफ के साथ जुर्म-जरायम पतासाजी पर रवाना हुए थे। मुखबिर से सूचना मिली कि संतोष बंजारा पिता ज्ञानसिंह बंजारा (40 वर्ष), निवासी छुवालीपतेरा, अपने मकान बाड़ी में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने की तैयारी में है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार किया। उसके पास से 05 लीटर क्षमता वाली पीले रंग की प्लास्टिक जरीकैन में भरा 04 लीटर महुआ शराब (कीमत लगभग ₹800) जब्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत पाया गया। उसे विधिवत गिरफ्तार कर सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर मौके पर ही मुचलका पर रिहा किया गया।दोनों मामलों में पुलिस ने संबंधित अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

राशिफल विशेष, जहां आप पाएंगे आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

राशिफल विशेष, जहां आप पाएंगे आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो) :नौकरी में कार्यभार रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें। एकाएक स्वास्थ्‍य खराब हो सकता है, लापरवाही न करें। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ दौड़धूप होगी। विवाद से स्वाभिमान को चोट पहूंच सकती है। काम में मन नहीं लगेगा।

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) :व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। लाभ देगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि में जल्दबाजी न करें। लाभ होगा।

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) :दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए काम करने का मन बनेगा। फिजूलखर्ची ज्यादा होगी। शत्रु भय रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। दूर यात्रा की योजना बनेगी। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में चैन रहेगा। जोखिम न लें।

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ने के योग हैं। कोई बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) :स्वयं के काम पर ध्यान दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। कार्यकुशलता कम होगी। कोई बड़ा खर्च एकाएक सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें। किसी व्यक्ति के काम की जवाबदारी न लें।

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) :व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें। घर के छोटे सदस्यों संबंधी चिंता रहेगी।

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) :सुख के साधन जुटेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धनहानि हो सकती है। सावधानी आवश्यक है। थकान महसूस होगी।

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) :तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। किसी जानकार व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय सताएगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे) :भागदौड़ होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। लाभ के लिए प्रयास करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से क्लेश हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों से कहासुनी हो सकती है।

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि अपमान हो। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में चैन रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी।

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) :भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्‍य संबंधी चिंता बनी रहेगी। आशंका व कुशंका रहेगी। कार्य में बाधा संभव है। उत्साह बना रहेगा। नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। सुख के साधन जुटेंगे।

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) :यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवेक का प्रयोग करें। समस्याएं कम होंगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा।

छत्तीसगढ़: गांव की साधारण महिला 2.50 लाख की सालाना कमाई आप भी कर सकते हैं, कोई बड़ी बात नहीं जानिए प्रीति गुप्ता की कहानी

छत्तीसगढ़: गांव की साधारण महिला 2.50 लाख की सालाना कमाई आप भी कर सकते हैं, कोई बड़ी बात नहीं जानिए प्रीति गुप्ता की कहानी

लखपति दीदी का सपना हुआ साकार – प्रीति गुप्ता
लखपति दीदी का सपना हुआ साकार – प्रीति गुप्ता
सालाना लगभग 2.50 लाख रुपए की हो रही आमदनी प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) गैर कृषि क्षेत्र में विनिर्माण, व्यापार या सेवा क्षेत्रों में लगे आय सृजन करने वाले सूक्ष्म उद्यमों को 20 लाख रुपये तक के सूक्ष्म ऋण-लोन की सुविधा प्रदान करती है, जिसमें कृषि से संबंधित गतिविधियाँ जैसे मुर्गी पालन डेयरी, मधुमक्खी पालन आदि शामिल हैं। यह योजना सदस्य ऋण संस्थानों द्वारा सूक्ष्म और लघु संस्थाओं की गैर कॉर्पाेरेट, गैर कृषि क्षेत्र की आय-सृजन गतिविधियों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। ग्राम बुढाडांड की रहने वाली श्रीमती प्रीति गुप्ता आज कई महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं, जो अपनी मेहनत और संकल्प से आर्थिक स्वतंत्रता की नई मिसाल कायम कर रही हैं।

मुद्रा लोन से मिली मदद हो रही है अच्छी आय
प्रीति गुप्ता महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैं जो अपने दुकान में सौंदर्य प्रसाधन से लेकर घरेलू सामान का विक्रय करती है। उनके चेहरे पर एक अलग ही आत्मविश्वास झलकता है। वह उत्साह से बताती है कि मुद्रा लोन की मदद से वह अपना व्यापार खड़ी कर पाई है। लक्ष्मी स्व-सहायता समूह से जुड़ी प्रीति ने बताया कि उन्हें 01 लाख रुपए मुद्रा लोन के रूप में मिला था। आज वह अपने व्यापार से सालाना लगभग 2.50 लाख रुपए तक कमाई कर पाती है।

लखपति दीदी बनने का सपना हुआ साकार
जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा के ग्राम बुढाडांड की रहने वाली प्रीति गुप्ता ने मुद्रा लोन लेकर दुर्गा श्रृंगार एवं किराना दुकान की शुरुआत की। प्रारंभ में छोटे स्तर पर दुकान संचालित करने वाली प्रीति ने धीरे-धीरे ग्राहकों की जरूरतों को समझते हुए दुकान का विस्तार करती जा रही है। आज उनकी दुकान गांव की प्रमुख दुकानों में गिनी जाती है। सौंदर्य प्रसाधन से लेकर हर जरूरत का सामान उनकी दुकान में उपलब्ध है। मुद्रा लोन से मिली आर्थिक सहायता एवं मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि आज वे प्रतिवर्ष लगभग 2.50 लाख का शुद्ध लाभ कमा रही हैं। उन्होंने अपने आत्मविश्वास, परिश्रम और बिहान योजना के सहयोग से लखपति दीदी बनने का सपना साकार किया है।

श्रीमती प्रीति मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की वजह से आज मेरे जैसी कितनी महिलाएं आत्मनिर्भर हो पाई हैं। उन्होंने कहा कि बिहान ने मुझे अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर दिया।

महासमुंद/आर.बी.सी. 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

महासमुंद/आर.बी.सी. 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 3 मृतकों के निकटतम वारिसान के लिए चार लाख रुपए के मान से कुल 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम तमोरा के मृतक श्री ठाकुर राम पटेल की पत्नी श्रीमती संतोषी बाई एवं पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम तिलकपुर के मृतक श्री मालिकराम बरिका के पुत्र केशर बरिहा के लिए तथा सांप के काटने से मृत्यु होने पर पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम भीथीडीह डिपापारा की मृत्तिका सादमति खड़िया की माता श्रीमती सगनी बाई के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

महासमुंद :अवैध धान परिवहन, डम्पिंग पर अधिकारियों को छापामार कार्रवाई के निर्देश — बिचौलियों की सूची तैयार कर 182 धान खरीदी केन्द्रों में साफ-सफाई व उचित प्रबंधन करने के निर्देश

महासमुंद :अवैध धान परिवहन, डम्पिंग पर अधिकारियों को छापामार कार्रवाई के निर्देश — बिचौलियों की सूची तैयार कर 182 धान खरीदी केन्द्रों में साफ-सफाई व उचित प्रबंधन करने के निर्देश

महासमुंद, 14 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागीय योजनाओं, विभागवार लंबित मामलों एवं कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की। इस अवसर पर, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी, सभी विभाग के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। वीसी के माध्यम से जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ सहित सभी ब्लॉक स्तरीय संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने कलेक्टर कांफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन के लिए अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी शासन की मंशानुरूप आम जनता के हितों के लिए संवेदनशीलता एवं गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन के केंद्र में समाज के अंतिम व्यक्ति और जरूरतमंद व्यक्ति हो यह हमेशा ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि कार्यालय में अनुशासन हो और समय पर कार्यालय खुले। सप्ताह के प्रथम दो दिवस अधिकारी कार्यालय में उपस्थित रहें और आम जनता से मिले। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप विभागवार समीक्षा की।

 

कलेक्टर ने कृषि विभाग की समीक्षा में कहा कि जिन किसानों का एकीकृत पोर्टल पर एवं एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन नहीं हुआ है उनकी पहचान कर और शिविर लगाकर अनिवार्यत पंजीयन करें। गिरदावरी अंतर्गत ग्राम सभा में प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण भी किया जाए। धान खरीदी की तैयारी के लिए कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार 15 नवम्बर से धान खरीदी करने जा रही हैं। अभी से संवेदनशील केन्द्रां में निगरानी रखें तथा अवैध धान परिवहन और डम्पिंग को लेकर राजस्व अधिकारी छापामार कार्रवाई करें। ऐसे बिचौलियों का भी लिस्ट तैयार रखें जो धान खरीदी के दौरान सक्रिय हो जाते हैं। उन्होंने सभी 182 धान संग्रहण केन्द्रों में साफ-सफाई, उचित प्रबंधन करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने यह भी कहा कि वनाधिकार पट्टा और विशेष पिछड़ी जाति भूमि धारकों को किसान सम्मान निधि की राशि मिलेगी। जिसके लिए उनका शत-प्रतिशत पंजीयन कराकर ई-केवाईसी करवाएं। कलेक्टर ने विद्युत विभाग अंतर्गत पीए सूर्य घर बिजली योजना के लिए लक्ष्य के अनुरूप अधिकाधिक हितग्राहियों का चयन करने और उन्हें लाभ दिलाने के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिन बैंकों में प्रकरण लंबित है उसे निराकृत कर लाभ दिलाएं। स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए विशेष अभियान चलाने निर्देश दिए हैं। बच्चों में कुपोषण से निजात पाने स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग को आपसी समन्वय से पोषण पुनर्वास केंद्र में कुपोषित बच्चों को भेजने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी समय पर खुले और पूरक पोषक आहार नियमित रूप से मिल यह सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को कहा कि शासन की मंशानुरूप निर्देशों का पालन करे और समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पादर्शिता के साथ निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने अन्य विभागों की भी समीक्षा की।
इसके अलावा ई-ऑफिस के अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह मूव किए गए फाइलों की स्थिति अपडेट करने तथा ई-ऑफिस के अंतर्गत ही पत्राचार व्यवहार में लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को होटल, ढाबा एवं मिठाई दुकानों में सतत रूप से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सांसद खेल महोत्सव अंतर्गत संकुल स्तर पर आयोजित होने वाले खेल प्रतियोगिता की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही बैठक में समय-सीमा में प्राप्त पत्रों की समीक्षा, जनशिकायत निवारण एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम, न्यायालयीन प्रकरणों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

महासमुंद/राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शासकीय माता कर्मा महाविद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

महासमुंद/राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शासकीय माता कर्मा महाविद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

महासमुंद/ रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय माता कर्मा महाविद्यालय महासमुंद में जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों एवं युवाओं में किशोर स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, तंबाकू नियंत्रण और स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के आदेशानुसार तथा नोडल अधिकारी डॉ. छत्रपाल चंद्राकर के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य टीम द्वारा छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां प्रदान की गईं। इस अवसर पर श्री हरिशंकर साहू हेल्थ एजुकेटर सह जिला मीडिया प्रभारी ने किशोर स्वास्थ्य, मोबाइल एडिक्शन एवं स्वच्छता पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने छात्राओं को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी तथा मोबाइल का सीमित उपयोग करने कहा। मानसिक स्वास्थ्य काउंसलर श्री रामगोपाल खूंटे ने युवाओं में बढ़ती मानसिक चुनौतियों और तनाव के कारणों की जानकारी देते हुए मानसिक स्वास्थ्य को जीवन का अभिन्न हिस्सा बताया। तंबाकू नियंत्रण काउंसलर श्रीमति मेघा ताम्रकार ने नशा एवं तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी। आर.एम.एन.सी.एच. काउंसलर श्रीमति कविता चंद्राकर ने किशोरियों को महिला स्वास्थ्य, पोषण एवं एनीमिया नियंत्रण से जुड़ी आवश्यक जानकारियाँ दीं।

कार्यक्रम के दौरान रंगोली एवं पोस्टर प्रदर्शनी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बालिका सशक्तिकरण, मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति और स्वास्थ्य संदेशों को रचनात्मक चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया। विजेता प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक डॉ. सरस्वती, सहायक प्राध्यापक डॉ. स्वेतलाना नागला एवं अन्य स्टाफ सदस्यों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि बालिकाओं एवं किशोरों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तिकरण से जुड़े संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुँचाए जाएंगे।

पिथौरा: रात दो बजे उजाला पैलेस में क्या हुआ…? पत्नी ने खोला दर्दनाक राज़ / 2 मामला सिंघुपाली के न्यू कमल ढाबा के पास युवक की मौत, 3 / गढ़बेड़ा में पिता-पुत्री की कार हादसे में बची जान

पिथोरा: रात दो बजे उजाला पैलेस में क्या हुआ…? पत्नी ने खोला दर्दनाक राज़ / 2 मामला सिंघुपाली के न्यू कमल ढाबा के पास युवक की मौत, 3 / गढ़बेड़ा में पिता-पुत्री की कार हादसे में बची जान

 

सिंघुपाली के न्यू कमल ढाबा के पास युवक की मौत, गढ़बेड़ा में पिता-पुत्री की कार हादसे में बची जान
NH-53 पर दो अलग-अलग हादसे — एक की मौत, दूसरी में पिता-पुत्री बाल-बाल बचे थाना पिथौरा क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएँ घटित हुईं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरे हादसे में एक पिता और पुत्री बाल-बाल बच गए। दोनों मामलों में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

पहला मामला — अज्ञात बाइक चालक की ठोकर से युवक की मौत
ग्राम परसापाली निवासी एक व्यक्ति ने थाना पिथौरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह खेती-किसानी का कार्य करता है। दिनांक 13.10.2025 को वह अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 P 8113 में घनश्याम ध्रुव के साथ ग्राम सरगतोरा देवपूजा कार्यक्रम में शामिल होने गया था।

पूजा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर दोनों दोपहर करीब 03.15 बजे ग्राम सरगतोरा से मोटर सायकल क्रमांक CG 06 P 8113 में घनश्याम ध्रुव को बैठाकर अपने घर ग्राम परसापाली लौट रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 03.45 बजे ग्राम सिंघुपाली स्थित न्यू कमल ढाबा के पास उन्होंने मोटर सायकल को राष्ट्रीय राजमार्ग 53 के किनारे खड़ा किया और पेशाब करने के लिए उतरे।

उसी समय पीछे से आ रही एक अज्ञात मोटर सायकल का चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए घनश्याम ध्रुव को ठोकर मारकर भाग गया। ठोकर लगने से घनश्याम ध्रुव को सिर एवं शरीर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। फरियादी ने घटना की रिपोर्ट थाना पिथौरा में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश प्रारंभ कर दी है।

 

दूसरा मामला — ट्रक की ठोकर से कार क्षतिग्रस्त, पिता-पुत्री सुरक्षित
दूसरा मामला क्रमांक 01, रावणभाठा, पिथौरा निवासी व्यक्ति का है। रिपोर्ट के अनुसार, दिनांक 11.10.2025 को वह अपने डिज़ायर कार क्रमांक CG 06 GJ 3188 में अपनी पुत्री वैभवी देवांगन के साथ निजी कार्य से रायपुर जा रहा था।

जब वे ग्राम गढ़बेड़ा स्थित चीनी ढाबा के पास (NH-53) पहुँचे, उसी समय पीछे से आ रही ट्रक क्रमांक WB 11 E 7385 का चालक अपने ट्रक को तेज गति और लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उनकी कार को पीछे से ठोकर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, सौभाग्य से कार में सवार चालक और उसकी पुत्री को कोई चोट नहीं आई।

घटना की रिपोर्ट थाना पिथौरा में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
स्रोत: थाना पिथौरा, जिला महासमुंद
✍️ रिपोर्ट — महाजनपद न्यूज़ डेस्क

 

पिथोरा: रात दो बजे उजाला पैलेस में क्या हुआ…? पत्नी ने खोला दर्दनाक राज़   पिथौरा। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला अंतर्गत पिथौरा थाना के ग्राम दुरूगपाली की रहने वाली पुष्पांजलि पटेल पति मुकेश पटेल उम्र 19 वर्ष ने पिथोरा के उजाला पैलेस में रहती है घटना रात 2 बजे की है मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने की शिकायत थाना पिथौरा में दर्ज कराई है।

प्रार्थीया ने पुलिस को दिए लिखित आवेदन में बताया है कि वह अपने पति मुकेश पटेल के साथ उजाला पैलेस, लहरौद पिथौरा में रहकर रोजी मजदूरी का कार्य करती है। उसके पति मुकेश पटेल उजाला पैलेस पिथौरा में टेंट लगाने का काम करता है।

दिनांक 05.10.2025 की रात्रि करीब 02.00 बजे, उसके पति मुकेश पटेल ने घर में घरेलू बातों को लेकर मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए हाथ, मुक्का और लात से मारपीट की। मारपीट के दौरान उसने जान से मारने की धमकी भी दी।

आवेदिका ने बताया कि घटना के दौरान उसके प्राइवेट पार्ट में चोट लगने से खून निकलने लगा। घायल अवस्था में उसने अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसके माता-पिता उसे इलाज कराने के लिए पदमपुर, ओडिशा लेकर गए। वहां उपचार कराने के बाद वह दिनांक 13.10.2025 को थाना पिथौरा पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

आवेदन में पुष्पांजलि पटेल ने उल्लेख किया है कि वह और उसका पति दोनों उजाला पैलेस परिसर में ही निवास करते हैं, और घटना के समय वह वहीं मौजूद थी।

थाना पिथौरा पुलिस ने प्रार्थीया की शिकायत पर अपराध धारा 296, 115(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (B.N.S.) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

पुलिस ने बताया कि प्रकरण में आवेदिका का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है और आगे की विवेचना जारी है। स्रोत: थाना पिथौरा, जिला महासमुंद
✍️ रिपोर्ट — महाजनपद न्यूज़ डेस्क