CG: पिथौरा :जनपद सीईओ पर ग्रामीणों का निशाना” कलेक्टर कार्यालय के सामने 16 अक्टूबर को होगा धरना

CG: पिथौरा :जनपद सीईओ पर ग्रामीणों का निशाना” कलेक्टर कार्यालय के सामने 16 अक्टूबर को होगा धरना,

डोंगरिपाली, जिला महासमुंद।
ग्राम पंचायत डोंगरिपाली के ग्रामीणों ने जनपद पंचायत पिथौरा के सीईओ श्री चंद्रप्रकाश मनहर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे जांच प्रतिवेदन देने से इंकार कर रहे हैं और दोषियों को जानबूझकर बचा रहे हैं। इस मामले में ग्रामीणों ने 16 अक्टूबर 2025 को कलेक्टर कार्यालय महासमुंद के समक्ष धरना-प्रदर्शन की घोषणा की है।

ग्रामीणों द्वारा जारी आवेदन पत्र में कहा गया है कि समग्र योजनाओं के तहत किए गए कार्यों की जांच 09 से 11 सितंबर 2025 के बीच की गई थी, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आई थीं। जांच दल में शामिल अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की थी, जिसके बाद शिकायतकर्ता एम.डी. सागर ने जांच प्रतिवेदन की प्रति की मांग की थी।

आदेश के बावजूद नहीं मिला जांच प्रतिवेदन दिनांक 26 सितंबर 2025 को जिला सीईओ श्री हेमंत नंदनवार ने जनपद सीईओ पिथौरा को शिकायतकर्ता को जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था, परंतु उक्त आदेश का पालन नहीं किया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने 07 अक्टूबर को आवेदन देकर 13 अक्टूबर को जनपद पंचायत पिथौरा का घेराव करने की सूचना दी थी।

सीईओ ने मोबाइल पर कहा — “जांच प्रतिवेदन नहीं मिलेगा”
शिकायतकर्ता एम.डी. सागर के अनुसार, 10 अक्टूबर को जनपद सीईओ श्री चंद्रप्रकाश मनहर ने फोन पर साफ कहा कि “तुम्हें जांच प्रतिवेदन नहीं मिलेगा।” 13 अक्टूबर को ग्रामीण जब जनपद पंचायत पिथौरा पहुंचे, तो सीईओ कार्यालय में उपस्थित नहीं थे और जांच दस्तावेज़ देने से मना कर दिया गया।

दोषियों को बचाने का आरोप
ग्रामीणों ने अपने आवेदन में लिखा है कि जनपद सीईओ दोषियों को बचा रहे हैं, जिसके कारण शासन-प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि 15 अक्टूबर 2025 तक शिकायतकर्ता को जांच प्रतिवेदन और संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं, तो 16 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक कलेक्टर कार्यालय महासमुंद के सामने शांतिपूर्ण धरना दिया जाएगा।

शासन-प्रशासन पर जिम्मेदारी तय

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

सरायपाली : 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की मौजूदगी में मनाया गया जोगानीपाली 58वां शरद पूर्णिमा महोत्सव, आस्था, संस्कृति और संगठन की मिसाल बना आयोजन विधायक श्रीमती चातुरी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई,  अध्यक्षता श्रीमती अनीता चौधरी

सरायपाली : 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की मौजूदगी में मनाया गया जोगानीपाली 58वां शरद पूर्णिमा महोत्सव, आस्था, संस्कृति और संगठन की मिसाल बना आयोजन विधायक श्रीमती चातुरी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई,  अध्यक्षता श्रीमती अनीता चौधरी

जोगनीपाली (महासमुंद)। Saraipali mahajanpad news joganipali
परंपरा, आस्था और संस्कृति के अद्भुत संगम के रूप में ग्राम जोगनीपाली में इस वर्ष 58वां शरद पूर्णिमा महोत्सव अत्यंत भव्य और उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था ज्वाला महिला समूह जोगनीपाली एवं ग्राम पंचायत जोगनीपाली के संयुक्त तत्वावधान में की गई।
इस वर्ष विशेष बात यह रही कि आयोजन में 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ ने उपस्थिति दर्ज कराई और पूरी रात सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती चातुरी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, जबकि अध्यक्षता श्रीमती अनीता चौधरी (समाजसेविका एवं महिला नेतृत्वकर्ता) ने की। मंच पर सरपंच श्रीमती शिवकुमारी महेंद्र चौधरी, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती उर्मिला खाखा, सरपंच श्री युगल साहू (इच्छापुर), सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र चौधरी, प्रतिनिधि जयप्रकाश साहू, तथा श्री महोहर खाखा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
मंच संचालन का दायित्व कैलाश चौहान ने निभाया।

🔸 महिला समूह ने संभाली पूरी जिम्मेदारी

इस भव्य आयोजन की संपूर्ण रूपरेखा ज्वाला महिला समूह की अध्यक्षा श्रीमती गंगा बाई एवं उनकी समर्पित टीम ने तैयार की।
समूह की सदस्याएँ — तारा सिदार, नीरू ददसेना, केवरा चौहान, सावित्री भोई, सुन्द्रो बाई, जनकुमारी सिदार, बनकुवर सिदार, ताजिया सिदार, निवार सिदार — ने मंच व्यवस्था, अतिथि स्वागत, सांस्कृतिक संयोजन, भोजन वितरण और प्रकाश-सज्जा जैसे सभी कार्यों को जिम्मेदारी और अनुशासन से सम्पन्न किया।

🔸 सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ बनीं आकर्षण का केंद्र

शरद पूर्णिमा की उजली चाँदनी में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ और मंच पर एक के बाद एक मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सतगुरु भागवत पार्टी पंधी द्वारा प्रस्तुत धार्मिक कथा एवं सतगुरु भागवत पार्टी केन्दुधार की भक्तिमय झांकियों ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।
इसके पश्चात गम्मत पार्टी बरिहापाली की हास्य-व्यंग्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर रात तक हँसाया और सोचने पर मजबूर किया।

सावित्री कहार लोककला मंच रायपौर की पारंपरिक नृत्य और लोकगीत प्रस्तुतियों ने छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की झलक पेश की।
रातभर चले इस सांस्कृतिक महोत्सव में 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया और ग्रामीण जीवन की आत्मा से जुड़ी इस परंपरा की गरिमा को और बढ़ाया।

🔸 शताब्दी पुरानी परंपरा का प्रतीक बना मेला

जानकारी के अनुसार, चाँदली डोंगर में यह शरद पूर्णिमा मेला अत्यंत प्राचीन परंपरा का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत लगभग 150 वर्ष पूर्व महेश मुनि द्वारा की गई थी।
उनके प्रयासों से आरंभ हुई यह पूजा आज ग्राम की आस्था का केंद्र बन चुकी है। पिछले 10 वर्षों से ज्वाला महिला समूह इस आयोजन को अत्यंत समर्पण और अनुशासन के साथ संभाल रहा है।

🔸 एकता, आस्था और नारीशक्ति का प्रतीक आयोजन

हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं ने शरद पूर्णिमा की रात्रि में चंद्र दर्शन, भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।
ग्रामवासियों का कहना है कि यह मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक समरसता और नारी सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण है।
संपूर्ण ग्रामवासियों, अतिथियों और महिला समूह की मेहनत से यह 58वीं शरद पूर्णिमा महोत्सव एक ऐतिहासिक और स्मरणीय आयोजन के रूप में दर्ज हो गया है।

CG,: कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस — कानून-व्यवस्था, मादक पदार्थ नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश

CG,: कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस — कानून-व्यवस्था, मादक पदार्थ नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश

रायपुर, 13 अक्टूबर 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि पुलिस की छवि ऐसी होनी चाहिए, जिससे अपराधियों में कानून का भय और आम नागरिकों में सुरक्षा का अहसास उत्पन्न हो। मुख्यमंत्री श्री साय आज मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में प्रदेश की कानून-व्यवस्था की समग्र स्थिति, मादक पदार्थ नियंत्रण, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और प्रशासनिक समन्वय को सुदृढ़ करने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर गृह मंत्री श्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव श्री विकास शील, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक दोनों की भूमिका समान रूप से महत्वपूर्ण है। जिन जिलों में दोनों के बीच समन्वय मजबूत है, वहां बेहतर परिणाम प्राप्त हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून-व्यवस्था के मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई को प्रशासनिक उदासीनता माना जाएगा और ऐसे मामलों में कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सड़कों पर अव्यवस्था फैलाने, चाकूबाजी और हत्या जैसे जघन्य अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए। गौ-तस्करी और धर्मांतरण जैसे संवेदनशील मामलों पर सघन निगरानी रखी जाए और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जिन जिलों ने अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय सुधार किया है, उनके अनुभवों को अन्य जिलों में मॉडल के रूप में लागू किया जाए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने नशाखोरी और मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर सख्त रुख अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशा अपराधों की जड़ है, और इसे समाप्त करना ही कानून-व्यवस्था सुधार की पहली शर्त है। मुख्यमंत्री श्री साय ने एनकॉर्ड (NCORD) के तहत राज्यव्यापी अभियान चलाने, सीमावर्ती जिलों में तस्करी पर रोक लगाने और एनडीपीएस एक्ट के तहत समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में घुसपैठियों की पहचान और नियंत्रण के लिए विशेष टास्क फोर्स (STF) गठित की गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि सीमावर्ती जिलों में सघन जांच की जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो। उन्होंने यह भी कहा कि अपराधों की अनदेखी अक्सर गंभीर अपराधों को जन्म देती है, इसलिए प्रत्येक मामले में समयबद्ध कार्रवाई आवश्यक है।

बैठक में आत्मसमर्पित माओवादियों के पुनर्वास और आजीविका सशक्तिकरण पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार की पुनर्वास नीति में माओवादियों का विश्वास बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। आत्मसमर्पित माओवादियों को कौशल विकास प्रशिक्षण देकर स्थानीय रोजगार या स्वरोजगार से जोड़ा जाए, ताकि वे मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर सकें।

कलेक्टर एसपी कॉन्फ्रेंस में सड़क सुरक्षा को लेकर भी गहन मंथन हुआ। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था सुधार हेतु कठोर कदम उठाने पर जोर दिया गया। हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही, ब्लैक स्पॉट की पहचान कर सुधारात्मक कार्य किए जाने, रात 10 बजे के बाद डीजे या लाउडस्पीकर के उपयोग पर रोक लगाने और नशे में वाहन चलाने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सड़क पर आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी प्रभावी कदम उठाने को कहा गया।

कॉन्फ्रेंस में साइबर अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया कि साइबर अपराध आधुनिक युग का सबसे जटिल खतरा बन चुका है। इसे रोकने के लिए पुलिस बल को निरंतर तकनीकी प्रशिक्षण दिए जाने पर बल दिया गया। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर का प्रचार-प्रसार जनसंपर्क विभाग के सहयोग से व्यापक स्तर पर किए जाने के निर्देश दिए गए। बैठक में निर्देश दिए गए कि साइबर अपराधों के नए-नए तरीकों को देखते हुए प्रत्येक जिले में जागरूकता अभियान चलाए जाएं, ताकि आम नागरिक ठगी, फिशिंग और ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसे अपराधों से सुरक्षित रह सकें।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन, टीम भावना और साझा उत्तरदायित्व ही विकसित छत्तीसगढ़ की वास्तविक नींव है। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन तभी सशक्त बन सकते हैं, जब प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्व को ईमानदारी से निभाए और टीम के रूप में मिलकर परिणाम दे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि योजनाओं की सफलता केवल नीतियों पर नहीं, बल्कि उन्हें लागू करने वाली टीम की पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही पर निर्भर करती है। यही भावनात्मक और प्रशासनिक समन्वय “विकसित छत्तीसगढ़” को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।

बलौदाबाजार : झिरिया जलाशय योजना के लिए 9.78 करोड़ रूपए स्वीकृत करोड़ रूपए स्वीकृत

बलौदाबाजार : झिरिया जलाशय योजना के लिए 9.78 करोड़ रूपए स्वीकृत करोड़ रूपए स्वीकृत

छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखण्ड-सिमगा के अंतर्गत झिरिया जलाशय योजना के कार्यों हेतु 9 करोड़ 78 लाख 19 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना का कार्य पूर्ण होने पर 250 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ की फसलों की सिंचाई सुविधा मिलेगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से जलाशय योजना का कार्य कराने मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

सरायपाली : रायपुर से परीक्षा दिलाकर लौट रहे दो युवकों की बसना मे सड़क हादसे एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल ओड़िसा के कार ने……………

सरायपाली : रायपुर से परीक्षा दिलाकर लौट रहे दो युवकों की बसना मे सड़क हादसे एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल ओड़िसा के कार ने……………

महासमुंद/सरायपाली।
थाना सरायपाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चकरदा निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा रविवार शाम जगदीशपुर ओवरब्रिज के पास हुआ, जब दोनों रायपुर से परीक्षा दिलाकर अपने गांव लौट रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम चकरदा निवासी ठण्डाराम पटेल और मनोज पटेल दोनों रविवार, 12 अक्टूबर 2025 की सुबह करीब 4 बजे मोटरसाइकिल (सुपर स्प्लेंडर क्रमांक CG 06 GU 4742) से रायपुर वार्ड बॉय की परीक्षा दिलाने गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों शाम को रायपुर से अपने गांव लौट रहे थे।

करीब शाम 6.30 बजे के आसपास जब वे जगदीशपुर ओवरब्रिज के आगे पहुंचे, उसी समय विपरीत दिशा से रॉंग साइड में आ रही कार (क्रमांक OD 17 D 7555) के चालक ने अपने वाहन को तेज रफ्तार, लापरवाहीपूर्वक एवं खतरनाक ढंग से चलाते हुए मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।
इस हादसे में ठण्डाराम पटेल के माथे, दाहिनी भुजा और दोनों तरफ पेट में गंभीर चोटें आईं, जबकि मनोज कुमार के बाएं हाथ और मुंह में चोट लगी।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची और दोनों घायलों को शासकीय अस्पताल बसना लाया गया।
डॉक्टरों ने जांच के बाद ठण्डाराम पटेल को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार पटेल को प्राथमिक उपचार के बाद चांपा के अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि बेटे ठण्डाराम का अंतिम संस्कार करने के बाद उन्होंने थाना सरायपाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट पढ़कर सुनाई गई, जो उनके बताए अनुसार सही पाई गई।

पुलिस ने कार क्रमांक OD 17 D 7555 के चालक के विरुद्ध तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने से मृत्यु कारित करने की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बसना : मछली पकड़ने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट — एक का सिर फटा, कई घायल, बिजली कनेक्शन भी काटा गया दोनों पक्ष के खिलाप एफआईआर

बसना : मछली पकड़ने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट — एक का सिर फटा, कई घायल, बिजली कनेक्शन भी काटा गया दोनों पक्ष के खिलाप एफआईआर

महासमुंद/बसना/भंवरपुर।
थाना बसना के चौकी भंवरपुर क्षेत्र के ग्राम करनापाली सेलसरोवर में रविवार की रात खेत की मेड पर मछली जाल के कचरे को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चल गए। एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों ओर से धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है।

पहला पक्ष : लविराम चौहान की रिपोर्ट ग्राम करनापाली सेलसरोवर निवासी लविराम चौहान (28 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करता है।
दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को दिन में उसने अपने खेत की मेड पर मछली मारने वाला जाल बिछाकर रखा था। उसका खेत ऊपर है और नीचे की ओर पंचराम ओगरे का खेत है।
रात्रि करीब 9 बजे, जब वह अपने घर के सामने खड़ा था, तभी पंचराम ओगरे (55 वर्ष) और उसका पुत्र किशनलाल ओगरे (32 वर्ष) उसके घर के दरवाजे के पास आए और बोले कि —

> “तू हमारे खेत के बहते हुए पानी में अपने जाल का कचरा फेंक रहा है, जिससे हमारे जाल में कचरा फंस रहा है।”

 

लविराम ने कहा कि उसने कोई कचरा नहीं फेंका, उसका जाल उसके खेत में ही रखा है।
इस पर दोनों आरोपियों ने मां-बहन की गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।
फिर किशनलाल ओगरे ने डंडे से उसके सिर पर वार किया, जिससे चोट लगी।

शिकायत के अनुसार, पिता संधु चौहान, भाई घुरवा चौहान और पत्नी सुनीता चौहान बीच-बचाव करने पहुंचे तो दोनों आरोपियों ने उन्हें भी डंडे से मारा।
संधु चौहान के सिर से खून बह निकला, जबकि सुनीता के सिर पर और घुरवा चौहान के बाएं हाथ में चोट आई।
घटना को उसकी पत्नी और भाई ने स्वयं देखा व बीच-बचाव किया।

लविराम ने कहा —

> “मां-बहन की गालियां सुनकर मुझे बहुत बुरा लगा है। रिपोर्ट को पढ़कर सुनाया गया, जो सही लिखा गया है। मैं कार्रवाई चाहता हूं।”

 

रिपोर्ट पर आरक्षक क्रमांक 823 चन्द्रध्वज भोई, चौकी भंवरपुर ने देहाती नालसी दर्ज कर मामला थाना बसना भेजा, जहाँ अपराध क्रमांक 00/2025 धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध किया गया।

🔸 दूसरा पक्ष : किशनलाल ओगरे की रिपोर्ट

उसी घटना को लेकर ग्राम करनापाली सेलसरोवर निवासी किशनलाल ओगरे पिता पंचराम ओगरे, उम्र 34 वर्ष ने भी मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई।
रिपोर्ट के अनुसार, किशनलाल ने बताया कि वह मजदूरी करता है।
दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को उसने अपने खेत में मछली मारने वाला जाल बिछा रखा था।
उसके खेत से लगे खेत में घुरवा सिंह चौहान का खेत है, जो अपने खेत के बहते पानी से कचरा डालकर घर जा रहा था।
किशनलाल ने जब उसे आवाज देकर मना किया, तो उसने बात नहीं मानी और अपने घर चला गया।

थोड़ी देर बाद, उसके घर के सामने लविराम चौहान, घुरवा सिंह चौहान, संधु चौहान और श्यामलाल चौहान खड़े होकर उसका नाम लेकर मां-बहन की गंदी गालियां देने लगे और जान से मारने की धमकी दी।

जब किशनलाल की दीदी सुलोचना वहां पहुंची तो उसे देखकर भी गालियां दी गईं।
आवाज सुनकर उसके पिता पंचराम ओगरे और पत्नी खीरबाई मौके पर आए।
इस दौरान लविराम चौहान, संधु चौहान, घुरवा चौहान और श्यामलाल चौहान ने फिर से गालियां देते हुए हमला किया।

रिपोर्ट में लिखा गया है कि —

> “घुरवा सिंह चौहान ने मेरे पिताजी पंचराम ओगरे को लकड़ी के डंडे से मारा, जिससे उनके सिर में चोट लगी और खून निकला। जब मैंने बीच-बचाव किया, तो मुझे भी डंडे से मारा गया, जिससे मेरे दाहिने हाथ में चोट आई।”

 

बीच-बचाव में उसकी पत्नी खीरबाई और दीदी सुलोचना बंजारे को भी हल्की चोटें आईं।
किशनलाल ने यह भी कहा कि चौहान परिवार के लोगों ने गुस्से में आकर मेरे घर का बिजली कनेक्शन काट दिया, जिससे घर में बिजली नहीं रही।

घटना को उसकी मां श्रीया बाई और दीदी सुलोचना बंजारे ने देखा और सुना।
किशनलाल ने कहा —

> “मां-बहन की गालियां सुनकर मुझे बहुत बुरा लगा है। रिपोर्ट को पढ़कर सुनाया गया, मेरे बताए अनुसार सही लिखा गया है, मैं कार्रवाई चाहता हूं।”

 

इस रिपोर्ट को भी आरक्षक क्रमांक 823 चन्द्रध्वज भोई ने थाना बसना भेजा, जहाँ उसी अपराध क्रमांक 00/2025 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

🔸 पुलिस की कार्रवाई

चौकी भंवरपुर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों को क्रॉस-कंप्लेंट (Cross FIR) के रूप में लिया है।
दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
जांच अधिकारी आर.823 चन्द्रध्वज भोई ने बताया कि दोनों परिवारों के बयान, गवाह और चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि —

> “घटना खेत की मेड पर बहते पानी और मछली के जाल के कचरे को लेकर शुरू हुई, जो दोनों ओर से गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गई। जांच निष्पक्ष रूप से की जा रही है, दोषी पाए जाने पर दोनों पक्षों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”

बसना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 65 वर्षीय ग्रामीण की जान — उपचार के दौरान मौत, चालक पर कार्रवाई

बसना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 65 वर्षीय ग्रामीण की जान — उपचार के दौरान मौत, चालक पर कार्रवाई

महासमुंद/बसना/भंवरपुर।
थाना बसना क्षेत्र के ग्राम खोकसा मेन रोड महुआ पेड़ के पास 12 जुलाई 2025 को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
हादसे के संबंध में चौकी भंवरपुर में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 823 चन्द्रध्वज भोई ने बताया कि उक्त मामले में मर्ग क्रमांक 79/25 धारा 94 बीएनएसएस पर जांच की गई थी।
मर्ग जांच, परिजन एवं प्रत्यक्षदर्शियों के कथन, तथा डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर चालक की गलती स्पष्ट होने पर धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

दिनांक 12.07.2025, शाम लगभग 04.00 बजे, ग्राम खोकसा मेन रोड महुआ पेड़ के पास
ट्रैक्टर आयसर मुंडी क्रमांक CG06 GE 7055 के चालक भागरती यादव पिता समारू यादव (27 वर्ष), निवासी खोकसा थाना बसना जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) ने अपने वाहन को तेज रफ्तार, लापरवाहीपूर्वक एवं खतरनाक ढंग से चलाते हुए
मोटरसाइकिल TVS XL 100 क्रमांक CG04 NJ 0882 को सामने से ठोकर मार दी।

टक्कर से मोटरसाइकिल चालक नागेश्वर चौहान नीचे गिर गया और पीछे बैठे परदेशी चौहान पिता स्व. फतेहराम चौहान (65 वर्ष) निवासी वार्ड नं. 12 बम्हनीडीह, थाना बसना, गंभीर रूप से घायल हो गए।
ट्रैक्टर मुंडी के पिछले हिस्से की चपेट में आने से परदेशी चौहान के दाहिने पैर, कमर और माथे में गहरी चोटें आईं।

घायल को तत्काल समीर साहू पिता संतराम साहू (28 वर्ष), एम्बुलेंस चालक, ओम अस्पताल रायपुर की सहायता से ओम अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया।
जहां डॉ. सुधांशु गुप्ता, ऑर्थोपेडिक विभाग द्वारा उपचार किया गया।
उपचार के दौरान दिनांक 14.07.2025 को प्रातः 04.10 बजे परदेशी चौहान की मृत्यु हो गई।

 

 

राशिफल विशेष, जहां आप पाएंगे आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

राशिफल विशेष, जहां आप पाएंगे आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो) :मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय बढ़ेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय सताएगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। बुरे लोगों से दूर रहें।

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) :दूर से सुखद सूचना मिल सकती है। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ बढ़ेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) :नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। नए मित्र बनेंगे। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बन सकती है। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शुभ समय।

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय भावना में बहकर न करें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। आय बनी रहेगी। थकान महसूस होगी।

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) :परिवार तथा मित्रों के साथ कोई मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने का योग है। मित्रों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रशंसा प्राप्त होगी। समय अनुकूल है। आलस्य त्यागकर प्रयास करें।

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) :कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। कारोबार में वृद्धि पर विचार हो सकता है। नौकरी में अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में मनोनुकूल लाभ होगा। उत्साह व प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्‍य उत्तम रहेगा। शुभ समय।

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) :किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की आयोजना हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन सहायता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति में बाधाएं दूर होंगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा व्यय हो सकता है।

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) :चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति से व्यर्थ विवाद हो सकता है। मानसिक क्लेश होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में कमी हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। लोगों से अधिक अपेक्षा न करें।

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे) :जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे तथा समस्या बढ़ सकती है। विरोध होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहर जाने की योजना बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग कार्य में आसानी देगा। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी) :भूमि, भवन, दुकान, शोरूम व फैक्टरी इत्यादि की खरीद-फरोख्त हो सकती है। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) :कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। कोई मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। शरीर कष्ट से बचें।

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) :दूसरे से अधिक अपेक्षा करेंगे। जल्दबाजी से काम में बाधा उत्पन्न होगी। दौड़धूप अधिक रहेगी। बुरी सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। बनते कामों में देरी होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

बसना/अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर ग्राम लोहड़ीपुर में बालिकाओं का हुआ सम्मान

बसना/अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर ग्राम लोहड़ीपुर में बालिकाओं का हुआ सम्मान

बसना/लोहड़ीपुर अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला लोहड़ीपुर में छत्तीसगढ़ राज्य मानस संगठन के पदाधिकारियों द्वारा बालिकाओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई, जिसके पश्चात बालिकाओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य मानस संगठन के जिला उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र कुमार चौहान ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए उन्हें शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। वहीं ब्लॉक संरक्षक श्री लहाराम कर्ष ने कहानी के माध्यम से बालिकाओं को प्रेरित किया और ग्राम पंचायत लोहड़ीपुर के उपसरपंच प्रतिनिधि श्री उसत कुमार टंडन ने भी बच्चों को अपने विचारों से प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन सहायक शिक्षक श्री प्रदीप कुमार साव ने किया। इस अवसर पर बालिकाओं को कॉपी और पेन देकर सम्मानित किया गया तथा अंत में सभी को मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम में प्रधान पाठक श्रीमती पुष्पलता साव, स्वयंसेवक शिक्षिका कुमारी सुमित्रा मानिकपुरी सहित विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

सरायपाली/महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर विकास कुमार हुए प्राइड ऑफ टीचर अवार्ड से सम्मानित

सरायपाली/महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर विकास कुमार हुए प्राइड ऑफ टीचर अवार्ड से सम्मानित

सराईपाली/विश्वभाषा के प्रथम महाकाव्य रामायण के रचयिता एवं भारतीय संस्कृति के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को गोंडवाना भवन, धमतरी (छ.ग.) में एक भव्य प्रादेशिक सत्संग, प्रबोधन एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में साहित्य, शिक्षा, समाजसेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अनेक विभूतियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में श्री विकास कुमार व्याख्याता शा.उ.मा. विद्यालय तोरेसिंहा, सरायपाली को उनके उत्कृष्ट कार्य और समाज के प्रति योगदान के लिए प्राइड ऑफ टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन समता साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ़ राज्य एवं साप्ताहिक छत्तीसगढ़ साथी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुंदर दास मानिकपुरी जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (राष्ट्रीय पनिका समाज विकास परिषद नई दिल्ली ) अध्यक्षता श्रीमती सुशीला देवी जी प्रांतीय संरक्षक (समता साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ राज्य ) विशिष्ट अतिथि श्रीमती टोमिन बाई निषाद जी ( प्रसिद्ध पंडवानी लोकगायिका ) श्री जे . आर. बंजारे जी प्रांताध्यक्ष ( समता साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ राज्य) ने की तथा राज्यभर से आए कवि, साहित्यकार, शिक्षक एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में , राज्य एवं स्थानीय स्तर के अनेक पुरस्कार भी वितरित किए गए। इस अवसर पर वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन, उनके आदर्शों और सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला।

इस सम्मान के लिए विकास कुमार ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान आगे समाजहित के कार्यों में और अधिक प्रेरणा देगा। उन्होने अपने चयन के लिए विद्यालय के प्राचार्य तथा अपने सहयोगी स्टाफ , शाला विकास समिति, पालक समिति एवं प्रेरणा देने वाले पिता श्री किशन लाल निषाद ,शिक्षक श्री लक्ष्मीधर प्रधान और श्री सुशील प्रधान जी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

“ज्ञान ही शिवत्व है, संघर्ष ही शक्ति है”