अग्रवाल नर्सिंग होम में सुप्रसिद्ध रूमेटोलॉजिस्ट डॉ. नमन जैन 11 दिसंबर को बसना में देंगे मरीजों को परामर्श

अग्रवाल नर्सिंग होम में सुप्रसिद्ध रूमेटोलॉजिस्ट डॉ. नमन जैन 11 दिसंबर को बसना में देंगे मरीजों को परामर्श

बसना। प्रदेश के सुप्रसिद्ध रूमेटोलॉजिस्ट एवं रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर के प्रशिक्षित जोड़ एवं गठिया रोग विशेषज्ञ (रूमेटोलॉजिस्ट) डॉ. नमन जैन 11 दिसंबर 2025 को बसना पहुंच रहे हैं। मरीजों की सुविधा के लिए वे हर माह के दूसरे गुरुवार उपचार हेतु उपलब्ध रहते हैं। इस दौरान वे अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में ओपीडी लगाएंगे।परामर्श समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा।

🔹 किन मरीजों को मिलेगा उपचार?

डॉ. जैन गठिया एवं ऑटोइम्यून रोगों से संबंधित बीमारियों का इलाज करते हैं, जिनमें शामिल हैं—

जोड़ों में दर्द, सूजन, अकड़न और जकड़न

पीठ व गर्दन दर्द, मांसपेशियों की कमजोरी

नया और पुराना गठिया

ऑटोइम्यून रोग

लंबे समय तक चलने वाला बुखार

बिना वजह कमजोरी या शरीर में दर्द

आंख, मुंह का सूखापन

SLE, Sjögren Syndrome एवं अन्य जाँच और उपचार

📞 पंजीयन एवं जानकारी हेतु संपर्क: 👉 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना, जिला–महासमुंद (छत्तीसगढ़)

 

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन 

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

आज का पञ्चाङ्ग🌻मंगलवार, ०९ दिसम्बर २०२५🌻 सूर्योदय: 🌄 ०७:०८, सूर्यास्त: 🌅 ०५:३०, चन्द्रोदय: 🌝 २२:०३,चन्द्रास्त: 🌜११:०४, अयन 🌘 दक्षिणायणे (दक्षिण गोले),ऋतु: 🌳 हेमन्त, शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु), विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी), मास 👉 पौष ,पक्ष 👉 कृष्ण , तिथि 👉 पञ्चमी (१४:२८ से षष्ठी), नक्षत्र 👉 आश्लेशा (२६:२२ से मघा), योग 👉 इन्द्र (१४:३३ से वैधृति), प्रथम करण 👉 तैतिल (१४:२८ तक)द्वितीय करण 👉 गर (२६:०० तक)

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी विदेश यात्रा पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570 फोन पेय 8889391334

गोचर ग्रहा: ॥ सूर्य 🌟 वृश्चिक ,चंद्र 🌟 सिंह (२६:२२ से), मंगल 🌟 धनु (अस्त, पश्चिम , मार्गी), बुध 🌟 वृश्चिक (उदित, पूर्व, मार्गी ), गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, वक्री), शुक्र 🌟 वृश्चिक (उदित, पश्चिम, मार्गी), शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, मार्गी), राहु 🌟 कुम्भ , केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार: अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४९ से १२:३०, अमृत काल 👉 २४:४८ से २६:२२, सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 ०७:०१ से २६:२२, रवियोग 👉 २६:२२ से ३१:०२, विजय मुहूर्त 👉 १३:५२ से १४:३३, गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:१४ से १७:४२, सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:१७ से १८:४०, निशिता मुहूर्त 👉 २३:४२ से २४:३७, राहुकाल 👉 १४:४३ से १६:००, , राहुवास 👉 पश्चिम, यमगण्ड 👉 ०९:३५ से १०:५२, दुर्मुहूर्त 👉 ०९:०५ से ०९:४६, होमाहुति 👉 गुरु, दिशा शूल 👉 उत्तर, अग्निवास 👉 पृथ्वी (१४:२८ तक), चन्द्र वास 👉 उत्तर (पूर्व २६:२२ से), शिववास 👉 नन्दी पर (१४:२८ से भोजन में)

☄चौघड़िया विचार☄ ॥ दिन का चौघड़िया ॥ १ – रोग २ – उद्वेग ३ – चर ४ – लाभ ५ -अमृत ६ – काल ७ – शुभ ८ – रोग

रात्रि का चौघड़िया॥  १ – काल २ – लाभ ३ – उद्वेग ४ – शुभ ५ – अमृत ६ – च ७ – रोग ८ – काल नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। शुभ यात्रा दिशा : उत्तर-पूर्व (धनिया अथवा दलिया का सेवन कर यात्रा करें)

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण  : आज २६:२२ तक जन्मे शिशुओ का नाम आश्लेषा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (डी, डू, डे, डो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम मघा नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (मा) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त: वृश्चिक – २९:१७ से ०७:३६, धनु – ०७:३६ से ०९:४०, मकर – ०९:४० से ११:२१, कुम्भ – ११:२१ से १२:४७, मीन – १२:४७ से १४:१०, मेष – १४:१० से १५:४४, वृषभ – १५:४४ से १७:३९, मिथुन – १७:३९ से १९:५४, कर्क – १९:५४ से २२:१६, सिंह – २२:१६ से २४:३४+, कन्या – २४:३४+ से २६:५२+, तुला – २६:५२+ से २९:१३+

पञ्चक रहित मुहूर्त: रज पञ्चक – ०७:०१ से ०७:३६, शुभ मुहूर्त – ०७:३६ से ०९:४०, चोर पञ्चक – ०९:४० से ११:२१, शुभ मुहूर्त – ११:२१ से १२:४७, रोग पञ्चक – १२:४७ से १४:१०,चोर पञ्चक – १४:१० से १४:२८,शुभ मुहूर्त – १४:२८ से १५:४४, रोग पञ्चक – १५:४४ से १७:३९ शुभ मुहूर्त – १७:३९ से १९:५४, मृत्यु पञ्चक – १९:५४ से २२:१६, अग्नि पञ्चक – २२:१६ से २४:३४+, शुभ मुहूर्त – २४:३४+ से २६:२२+, रज पञ्चक – २६:२२+ से २६:५२+, शुभ मुहूर्त – २६:५२+ से २९:१३+, चोर पञ्चक – २९:१३+ से ३१:०२+

आज का राशिफल: मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज के दिन भी कई अशांति वाले प्रसंग बनेंगे। आज आप अन्य लोगो से मतलब का व्यवहार रखेंगे जिस कारण काम पड़ने पर मदद करने की जगह लोग अपना स्वार्थ साधेंगे। आर्थिक स्थिति भी गड़बड़ाने से क्रोध अधिक आएगा। संबंधों के प्रति लापरवाह रहेंगे जिससे घर मे अशांति के प्रसंग ज्यादा बढ़ेंगे। महिलाओ के अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ विचार मेल नही खाएंगे। व्यवसायी वर्ग मध्यान बाद तक व्यापार को लेकर परेशान रहेंगे इसके बाद स्थिति में सुधार आएगा परन्तु आपकी छोटि मानसिकता आज ओरो को परेशान करेगी। सेहत का भी ध्यान रखें असंयमित दिनचर्या हानि पहुचायेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज आपकी दिनचार्य व्यवस्थित रहेगी अधिकांश कार्यो की योजना पूर्व में ही बना लेंगे फिर भी कुछ काम अकस्मात आने से फेरबदल करना पड़ेगा। नौकरी व्यवसाय में धन के साथ सम्मान की प्राप्ति भी होगी। अधिकारी वर्ग आपसे महत्त्वपूर्ण विषयों को लेकर परामर्श करेंगे। व्यापारी वर्ग को कुछ दिनों से अटके कार्य आज पूर्ण होने से तसल्ली मिलेगी। लेकिन परिवार में आर्थिक अथवा किसी अन्य वजह से खींच-तान होने की संभावना है। धन की अपेक्षा संबंधों को अधिक महत्त्व दे अन्यथा वैर-विरोध का सामना करना पड़ेगा। मध्यान के बाद का समय पूरे दिन की अपेक्षा ज्यादा सुखदायी रहेगा। धार्मिक कार्य एवं संतानो पर खर्च होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आपका आज का दिन थोड़ा उतार चढ़ाव वाला रहेगा लेकिन आज की मेहनत संध्या बाद से रंग लाने लगेगी आलस्य भी बने रहने से जल्दी से किसी कार्य के लिये हाँ नही करेंगे अपनी इस प्रवृत्ति को बदले अन्यथा भविष्य में आर्थिक परेशानी खड़ी होगी। मनमानी रवैये के चलते भी हानि हो सकती है। कार्य व्यवसाय में आज कुछ विशेष सफलता नही मिलेगी। परिवार में आज किसी सदस्य की इच्छा पूर्ति ना होने पर वातावरण खराब होगा। नए कार्य की योजना बना रहे है तो आज अवश्य आरम्भ करें। नौकरी पेशा जातक काम मे ऊबन अनुभव करेंगे। मनोरंजन के अवसर नही मिलने से निराशा बढ़ेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज का दिन परिश्रम को छोड़ अन्य सभी विषयों में उत्तम रहेगा। मेहनत आज अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक करनी पड़ेगी लेकिन इसका फल आशानुकूल मिलने से संतोष होगा। आपको आस-पास का वातावरण भी उत्साह बढ़ाने वाला मिलेगा। कार्य व्यवसाय में आरंभिक उदासीनता के बाद मध्यान पश्चात लाभजनक स्थिति बनेगी। निवेश भी निसंकोच होकर कर सकते है लाभ ही होगा। कुछ दिनों से जिस वस्तु की कामना कर रहे थे आज उसकी प्राप्ति होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। धन लाभ के साथ साथ खर्च में भी बढ़ोतरी होगी फिर भी आर्थिक संतुलन बना रहेगा। आज कोई निकटस्थ व्यक्ति घर अथवा कार्य क्षेत्र पर आपके भेदों को सार्वजनिक कर सकता है सतर्क रहें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज का दिन भी आपकी आशाओ के विपरीत रहेगा। दिन के आरंभ से ही कुछ गड़बड़ होने की आशंका रहेगी कार्य क्षेत्र अथवा परिवार में कोई छोटी-बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है अकस्मात होने से सतर्क होने का समय मुश्किल ही मिलेगा। किसी से बंधी आशा टूटने से मन दुखी होगा। आर्थिक कारणों से मध्यान तक का समय संघर्ष वाला रहेगा कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से लाभ में कमी आएगी इसके बाद कही से थोड़ा धन लाभ होने से राहत मिलेगी। घर मे धार्मिक कार्य होने से मन हल्का होगा। महिलाये आज परिजनों के ऊपर अधिक आश्रित रहेंगी। संतानो के विषय मे नई चिंता बनेगी। वाहन अथवा उपकरणों से सावधानी बरतें दुर्घटना का भय है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज का दिन लाभदायक है लेकिन मानसिक रूप से गंभीर होने भी आवश्यक है निर्णय लेने में आज भी दुविधा होगी दिमाग पर ज्यादा दबाव न डालें निसंकोच होकर फैसले ले विजय आज आपकी ही होगी। अधिकांश कार्यो में सहज सफलता मिल जाएगी। फिर भी धन संबंधित कार्य देखभाल कर ही करें। प्रतिस्पर्धा कम रहेगी जिससे लाभ के अवसर बढ़ेंगे। सेहत भी अनुकूल रहने से हर प्रकार की परिस्थितियों में काम कर लेंगे। जो लोग अबतक आपके विपरीत चल रहे थे वो भी आपका सहयोग एवं प्रशंशा करेंगे फिर भी आकस्मिक वाद-विवाद के प्रसंग बनेंगे इससे बच कर रहें। घर मे थोड़ी उग्रता रहने पर भी प्रेम बना रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज का दिन कार्य सफलता वाला रहेगा। सेहत ठीक रहने पर भी कार्यो के प्रति आलस्य दिखाएंगे लेकिन जिस भी कार्य को हाथ मे लेंगे उसमे हानि लाभ की परवाह नही करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी मौज शौक की प्रवृति के पीछे खर्च अधिक होगा। घर मे सुख सुविधा के सामान की बढ़ोतरी होगी। धन संबंधित योजनाओ को गति देने के लिए आज किसी अन्य की सहायता की आवश्यकता पड़ेगी। मध्यान तक किये परिश्रम का फल संध्या तक मिल जाएगा। जोड़-तोड़ कर धन कोष में वृद्धि होगी लेकिन दैनिक से अतिरिक्त खर्च आने से बचत नही हो पाएगी। आज किसी की सहायता मजबूरी में करेंगे। बाहर घूमने का आयोजन होगा धार्मिक कार्यो पर खर्च बढेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज का दिन आध्यात्मिक उन्नति वाला रहेगा। दिन के आरंभ से ही घर मे धार्मिक कार्य को लेकर चहल-पहल रहेगी इसके लिए दैनिक कार्यो में बदलाव भी करना पड़ेगा। आध्यात्मिक एवं परोपकारी स्वभाव का लाभ किसी ना किसी रूप में अवश्य मिलेगा। नौकरी पेशा जातको को नई जगह से प्रस्ताव मिलेंगे। बेरोजगारों के भी नए रोजगार से जुड़ने की संभावना है प्रयासरत रहें। धन लाभ रुक-रुक कर परन्तु प्रचुर मात्रा में होगा जिससे अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर सकेंगे। फिजूल के खर्च भी मध्यान के बाद अकस्मात ही बढ़ेंगे इनकी परवाह आज नही करेंगे। पति-पत्नि में मामूली नोक-झोंक हो सकती है। संध्या के समय थकान ज्यादा रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आज भी मध्यान तक सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा मध्यान बाद ही इसमे स्थिरता आएगी फिर भी ज्यादा परिश्रम वाले कार्यो से बचें। बनी बनाई योजनाए अधर में लटकी रहेंगी। परिवार अथवा रिश्तेदारी में दुखद घटना होने की संभावना है। जोखिम वाले कार्यो से दूर रहना ही हितकर रहेगा। नौकरी पेशा जातको पर आकस्मिक कोई संकट आ सकता है अधिकारियों से बच कर रहें। कार्य व्यवसाय में उदासीनता दिखाने से होने वाले लाभ में कमी आएगी। आपके स्वभाव में रूखापन रहने से स्नेहीजनों को तकलीफ होगी। परिवार अथवा अन्य से किये वादे पूरे नही कर सकेंगे। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। महिलाओ को शारीरिक कमजोरी अनुभव होगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज का दिन आपके उच्च प्रतिष्ठित लोगो से संबंध बनेंगे सरकारी कार्यो के लिए दिन उत्तम है सरकार की तरफ से शुभ समाचार मिलने से व्यवसाय एवं अन्य महत्त्वपूर्ण कार्यो की उलझन दूर होगी। धन लाभ की कामना लगी रहेगी इसके लिए कुछ ना कुछ तिकड़म लगाते रहेंगे आमद मध्यान पश्चात ही संभव हो सकेगी। प्रयास करने पर पुराने धन की वापसी हो सकती है। महिलाये खरीदारी पर धन खर्च करेंगी अज्ञानता में हानि होने की संभावना है सतर्क रहें। आपकी जरूरत लोगो को अधिक होने से सम्मान के साथ धन लाभ के अवसर भी मिलते रहेंगे। गृहस्थ में पूर्ण ध्यान नही देने से किसी की नाराजगी देखनी पड़ेगी लेकिन कुछ समय के लिए ही।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज के दिन लाभ-हानि बराबर रहेगी। दिन के आरंभ से ही लाभदायक प्रसंग बनेंगे। आज आप व्यवसाय के साथ सामाजिक कार्य भी आने से अधिक व्यस्त रहेंगे कमाई संतोषजनक रहेगी लेकिन खर्च भी आज कम नही रहेंगे। आध्यात्म के प्रति आस्था बढ़ने पर भी धन कमाने को ज्यादा महत्त्व देंगे। आपकी मनोवृति सुखोपभोग की अधिक रहेगी। जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उनके निर्णय आरंभिक व्यवधान के बाद आपके ही पक्ष में रहेंगे। सरकारी कार्यो भी आज किसी के सहयोग मिलने से आगे बढ़ेंगे। महिलाये आज जो भी विचारेंगी फल उसके विपरीत ही मिलेगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा के प्रसंग बन सकते है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आज के दिन आपकी मानसिकता कम समय एवं परिश्रम से अधिक लाभ पाने की रहेगी पर आज आपके कार्यो में सफाई कम रहेगी विफलता मिलने पर क्रोध भी आएगा फिर भी कार्यो के प्रति एकाग्र रहे शीघ्र ही परिस्थितियां आपके अनुकूल बनने वाली है। सहकर्मी सहयोग करने में आनाकानी करेंगे जिससे कुछ समय के लिए कार्यो में अवरोध रहेगा लेकिन शीघ्र ही अन्य विकल्प भी मिल जायेंगे। मध्यान के बाद जिस भी काम मे निवेश करेंगे भविष्य में उससे दुगना धन मिलने की संभावना रहेगी लेकिन आज धन की आमद कम रहेगी। पारिवारिक वातावरण में थोड़ा विरोधाभास रहेगा परन्तु महत्त्वपूर्ण विषयो में सभी एकजुट हो जाएंगे। सेहत में सुधार आएगा।

महासमुंद/जिले में राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा सम्पन्न 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 8335 शिक्षार्थियों ने भाग लिया

महासमुंद/जिले में राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा सम्पन्न 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 8335 शिक्षार्थियों ने भाग लिया

महासमुंद/ उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत 07 दिसंबर को जिले में राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। परीक्षा में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 8335 शिक्षार्थियों ने भाग लिया, जिसमें 6713 महिलाएँ और 1622 पुरुष शामिल थे। जिले में सुचारू संचालन हेतु कुल 502 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे, जिनमें विकासखंड महासमुंद में 134, बागबाहरा में 128, पिथौरा में 55, बसना में 41 और सरायपाली में 144 केंद्र शामिल रहे। शिक्षार्थियों को अपनी सुविधा अनुसार सुबह 10ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक निर्धारित समय में परीक्षा देने की सुविधा उपलब्ध कराई गई तथा प्रश्न पत्र हल करने हेतु तीन घंटे का समय निर्धारित था।

परीक्षा आयोजन की मॉनिटरिंग राज्य एवं जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा की गई। लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर के सहायक संचालक श्री आलोक चांडक, जिला परियोजना अधिकारी कमल नारायण चन्द्राकर, जिला नोडल अधिकारी श्रीमती सम्पा बोस, श्रीमती तारिका सोरी तथा विकासखंड नोडल अधिकारी ईश्वर चन्द्राकर ने महासमुंद विकासखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों परसट्ठी, बम्हनी, साराडीह एवं लभराखुर्द का निरीक्षण किया। इसी क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी एवं सदस्य सचिव जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण महासमुंद श्री विजय कुमार लहरे ने विकासखंड बागबाहरा के परीक्षा केंद्र डोंगरीपाली का निरीक्षण किया। जिला मिशन समन्वयक (समग्र शिक्षा) रेखराज शर्मा ने पिथौरा विकासखंड के परीक्षा केंद्र ठाकुरदिया खुर्द का निरीक्षण किया। जिला एवं विकासखंड स्तर पर गठित मानिटरिंग दलों मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, तहसीलदार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, नोडल अधिकारी, बीआरसीसी एवं संकुल समन्वयकों ने पांचों विकासखंडों में परीक्षा संचालन की व्यापक निगरानी की।

विकासखंड साक्षरता मिशन प्राधिकरण महासमुंद के अध्यक्ष बी.एस. मंडावी एवं जनपद पंचायत महासमुंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने लोहारडीह और घोंगीबहरा केंद्र का निरीक्षण किया। सदस्य सियाराम कर्माकर (श्रम निरीक्षक) ने अमलोर केंद्र का निरीक्षण किया। बागबाहरा विकासखंड के शिक्षा अधिकारी श्री के.के. वर्मा एवं सहायक शिक्षा अधिकारी रामता मन्नाडे द्वारा अंबेडकर नगर केंद्र का निरीक्षण किया गया। सरायपाली के सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवनारायण दीवान ने उल्लास परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा व्यवस्था में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएँ, मितानिन, रसोइये और स्वीपरों ने शिक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक लाने-ले जाने में सहयोग प्रदान किया। राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान के दौरान जोगीपाली परीक्षा केंद्र में विशेष रूप से श्रीमती बूंद कुँवर पटेल (सास) और श्रीमती रूखमणी पटेल (बहू) ने एक साथ परीक्षा में शामिल होकर साक्षरता अभियान को प्रेरणादायी संदेश दिया।

महासमुंद कलेक्टर ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा खराब गुणवत्ता और लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को किया जाएगा ब्लैक लिस्टेड पाईप लाइन बिछाते समय सड़कों की खुदाई न करें – कलेक्टर श्री लंगेह

महासमुंद कलेक्टर ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा खराब गुणवत्ता और लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को किया जाएगा ब्लैक लिस्टेड पाईप लाइन बिछाते समय सड़कों की खुदाई न करें – कलेक्टर श्री लंगेह

महासमुंद /कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में चल रहे सभी निर्माण एवं आपूर्ति कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार तथा पीएचई विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री डी.पी. वर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी, क्रियान्वयन एजेंसी के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री लंगेह ने पीएचई विभाग के अंतर्गत चल रहे सभी निर्माण, मरम्मत एवं जलापूर्ति संबंधी कार्यों की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि जहां बोरवेल सूख रहे हैं, वहां प्राथमिकता के साथ वाटर रिचार्ज हेतु इंजेक्शन वेल तैयार किए जाएं, ताकि जल उपलब्धता लगातार बनी रहे। यह कार्य मनरेगा के तहत तेजी से कराने को कहा गया।

कलेक्टर ने कहा कि हर घर नल से पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा व आपूर्ति सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए सभी एजेंसियां निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करें। बैठक में सभी ठेकेदारों के कार्यों की भी बारीकी से समीक्षा की गई। उन्होंने ठेकेदारों द्वारा समय पर कार्य नहीं करने, सामग्री की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं रहने तथा समय-समय पर निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने सभी संबंधितों को चेतावनी दी। कार्यां की समीक्षा के दौरान अनिल कंस्ट्रक्शन एवं सप्लायर एवं सिद्धी इंफ्रास्ट्रक्चर को ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई हेतु नोटिस देने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि पाइपलाइन बिछाते समय सड़कें न उखाड़ी जाएं, और यदि कहीं खुदाई की गई है तो उसे तुरंत भरकर पूर्ववत कर दिया जाए। जिन गांवों में पानी टंकी का निर्माण हो चुका हैं वहां पाईप लाइन बिछाने का कार्य तेजी से करें। इसी तरह कई स्थानों पर टंकी निर्माणाधीन है, उसे दिसम्बर माह तक पूर्ण कर लेवें। पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति सभी घरों को प्राथमिकता से नल कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। इसी तरह समीक्षा के दौरान कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा में कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार पर दंडात्मक एवं अनुबंध निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने कहा कि जिन ग्रामों में 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं, वहां जल्द से जल्द हर घर जल प्रमाणन का कार्य ग्राम पंचायतों से समन्वय कर कराया जाए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि टुल्लू पंप से पानी खींचने की शिकायत कुछ ग्रामों में मिली है, इसे तुरंत रोकते हुए संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सभी अधिकारियों एवं ठेकेदारों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

महासमुंद/जिले में राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा सम्पन्न 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 8335 शिक्षार्थियों ने भाग लिया

महासमुंद/जिले में राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा सम्पन्न 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 8335 शिक्षार्थियों ने भाग लिया

महासमुंद/ उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत 07 दिसंबर को जिले में राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। परीक्षा में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 8335 शिक्षार्थियों ने भाग लिया, जिसमें 6713 महिलाएँ और 1622 पुरुष शामिल थे। जिले में सुचारू संचालन हेतु कुल 502 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे, जिनमें विकासखंड महासमुंद में 134, बागबाहरा में 128, पिथौरा में 55, बसना में 41 और सरायपाली में 144 केंद्र शामिल रहे। शिक्षार्थियों को अपनी सुविधा अनुसार सुबह 10ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक निर्धारित समय में परीक्षा देने की सुविधा उपलब्ध कराई गई तथा प्रश्न पत्र हल करने हेतु तीन घंटे का समय निर्धारित था।

परीक्षा आयोजन की मॉनिटरिंग राज्य एवं जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा की गई। लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर के सहायक संचालक श्री आलोक चांडक, जिला परियोजना अधिकारी कमल नारायण चन्द्राकर, जिला नोडल अधिकारी श्रीमती सम्पा बोस, श्रीमती तारिका सोरी तथा विकासखंड नोडल अधिकारी ईश्वर चन्द्राकर ने महासमुंद विकासखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों परसट्ठी, बम्हनी, साराडीह एवं लभराखुर्द का निरीक्षण किया। इसी क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी एवं सदस्य सचिव जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण महासमुंद श्री विजय कुमार लहरे ने विकासखंड बागबाहरा के परीक्षा केंद्र डोंगरीपाली का निरीक्षण किया। जिला मिशन समन्वयक (समग्र शिक्षा) रेखराज शर्मा ने पिथौरा विकासखंड के परीक्षा केंद्र ठाकुरदिया खुर्द का निरीक्षण किया। जिला एवं विकासखंड स्तर पर गठित मानिटरिंग दलों मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, तहसीलदार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, नोडल अधिकारी, बीआरसीसी एवं संकुल समन्वयकों ने पांचों विकासखंडों में परीक्षा संचालन की व्यापक निगरानी की।

विकासखंड साक्षरता मिशन प्राधिकरण महासमुंद के अध्यक्ष बी.एस. मंडावी एवं जनपद पंचायत महासमुंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने लोहारडीह और घोंगीबहरा केंद्र का निरीक्षण किया। सदस्य सियाराम कर्माकर (श्रम निरीक्षक) ने अमलोर केंद्र का निरीक्षण किया। बागबाहरा विकासखंड के शिक्षा अधिकारी श्री के.के. वर्मा एवं सहायक शिक्षा अधिकारी रामता मन्नाडे द्वारा अंबेडकर नगर केंद्र का निरीक्षण किया गया। सरायपाली के सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवनारायण दीवान ने उल्लास परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा व्यवस्था में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएँ, मितानिन, रसोइये और स्वीपरों ने शिक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक लाने-ले जाने में सहयोग प्रदान किया। राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान के दौरान जोगीपाली परीक्षा केंद्र में विशेष रूप से श्रीमती बूंद कुँवर पटेल (सास) और श्रीमती रूखमणी पटेल (बहू) ने एक साथ परीक्षा में शामिल होकर साक्षरता अभियान को प्रेरणादायी संदेश दिया।

महासमुंद शिविर में कुल 304 दिव्यांगजन उपस्थित हुए, 152 ने कराया पंजीयन

महासमुंद शिविर में कुल 304 दिव्यांगजन उपस्थित हुए, 152 ने कराया पंजीयन

महासमुंद/ दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत महासमुंद जिले में दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण, प्रमाण पत्र नवीनीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड निर्माण हेतु जिला प्रशासन के निर्देश पर तथा समाज कल्याण विभाग की उप संचालक श्रीमती संगीता सिंह के मार्गदर्शन में विकासखण्ड स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 08 दिसंबर को विकासखण्ड महासमुंद अंतर्गत नगर पंचायत तुमगांव में सियान क्लब, वार्ड क्रमांक 07 में प्रातः 10ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में कुल 304 दिव्यांगजन उपस्थित हुए, जिनमें 152 ने पंजीयन कराया, 71 व्यक्तियों का प्रमाणीकरण किया गया, 26 प्रमाणपत्रों का नवीनीकरण हुआ, 10 व्यक्तियों के लिए विभिन्न उपकरणों का चिन्हांकन किया गया तथा यूडीआईडी कार्ड हेतु 97 फार्म संकलित किए गए। शिविर जिला मेडिकल बोर्ड, जिला चिकित्सालय महासमुंद की चिकित्सक टीम, समाज शिक्षा संगठक श्री हेमराज सोनबेर, जनपद पंचायत महासमुंद एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति और समन्वय में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

महासमुंद जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 09 एवं 10 दिसम्बर को शंकराचार्य भवन एवं मंगल भवन खैरा में महोत्सव के संचालन के लिए विभिन्न विभागों को सौंपा गया दायित्व

महासमुंद जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 09 एवं 10 दिसम्बर को शंकराचार्य भवन एवं मंगल भवन खैरा में महोत्सव के संचालन के लिए विभिन्न विभागों को सौंपा गया दायित्व

महासमुंद/ जिला प्रशासन एवं खेल तथा युवा कल्याण विभाग महासमुंद द्वारा 09 एवं 10 दिसंबर 2025 को प्रातः 10 बजे से शंकराचार्य भवन एवं मंगल भवन खैरा में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा महोत्सव के सफलतापूर्वक संचालन के लिए विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपा गया है।

आयोजन स्थल में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस विभाग को दी गई है, नगर पालिका द्वारा स्वच्छता सुनिश्चित की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी को निर्णायकों और शिक्षकों की ड्यूटी लगाने, आयोजन की प्रारंभिक तैयारी, प्रतिभागियों के पंजीयन, सूची एवं परिणाम तैयार करने तथा विद्यार्थियों की उत्कृष्ट भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा आयोजन स्थल पर मेडिकल किट और प्राथमिक/आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। माई भारत महासमुंद द्वारा प्रतिभागियों के पंजीयन और पुरस्कार वितरण में सहयोग किया जाएगा। उद्यानिकी विभाग द्वारा समारोह स्थल की सजावट व्यवस्था की जाएगी। परिवहन विभाग आवागमन हेतु वाहनों की व्यवस्था करेगा और जनपद पंचायतें ग्राम पंचायतों के उत्कृष्ट कलाकारों को सूचना देकर उनकी भागीदारी सुनिश्चित करेंगी। अनुविभागीय अधिकारी (रा.) आयोजन स्थल की तैयारी, विभागीय समन्वय, आदिवासी विकास विभाग द्वारा आवश्यक कार्य हेतु कर्मचारियों की उपलब्धता और विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री रेखराज शर्मा और श्री टेकराम सेन द्वारा किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि आपसी समन्वय के साथ युवा महोत्सव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराएं।

महासमुंद/अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी ने किया जिला जेल का निरीक्षण भोजन व्यवस्था सहित चिकित्सकीय सुविधाओं का लिया जायजा

महासमुंद/अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी ने किया जिला जेल का निरीक्षण भोजन व्यवस्था सहित चिकित्सकीय सुविधाओं का लिया जायजा

महासमुंद/अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी महासमुंद द्वारा आज बेमचा स्थित जिला जेल महासमुंद का निरीक्षण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महासमुंद, (छ0ग0) की सचिव श्रीमती आफरीन बानो द्वारा अपने विज्ञप्ति में बताया कि माननीय छ0ग0 उच्च न्यायालय द्वारा रिट याचिका क्रमांक डब्लू.पी.पी.आई.एल 11/2013 में पारित आदेश दिनांक 15.12.2021 में प्रदत्त आदेशानुसार एवं छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में बेमचा स्थित जिला जेल में अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी के पदाधिकारों द्वारा निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महासमुंद सुश्री चेतना ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय द्वारा माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेश के पालन में बंदियो को दी जाने वाली विधिक सहायता, जेल में स्थापित व्हीसी कक्ष, बैरकों की व्यवस्था, जेल बिल्डिंग की व्यवस्था, नए बैरको का निर्माण, मुलाकात कक्ष, जेल विस्तारीकरण हेतु जमीन हस्तांतरण, बंदियों को प्रदत्त सुविधा, टायलेट की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, बंदियों के कपड़ो की दशा, पेयजल की व्यवस्था के साथ-साथ बंदियों को दी जा रही प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था आदि का भी जायजा लिया।

अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी द्वारा बंदियों से प्रत्यक्ष रूप से जेल में उनके रहन-सहन, दिए जाने वाली औपचारिक सुविधा तथा न्यायालय में लंबित उनके प्रकरण तथा उनके अधिवक्ता तथा उनके समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई तथा नवनिर्मित अतिरिक्त बैरको का भी जायजा लिया गया। कमेटी के निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री अक्षा गुप्ता, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री प्रियदर्शन गोस्वामी एवं श्री आदित्य जैन, तहसीलदार श्री जुगल किशोर, जेल चिकित्सा अधिकारी महेन्द्र चैधरी, थाना प्रथारी महासमुंद शरद दुबे सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

महासमुंद जिले में अब तक कुल 1,81,264 मीट्रिक टन धान की खरीदी कुल 172 प्रकरणों में 26,047 क्विंटल धान जप्त

महासमुंद जिले में अब तक कुल 1,81,264 मीट्रिक टन धान की खरीदी कुल 172 प्रकरणों में 26,047 क्विंटल धान जप्त

महासमुंद/ राज्य सरकार के मंशानुरूप महासमुंद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य पूरी पारदर्शिता, सुरक्षा और सुचारूता के साथ निरंतर जारी है। आज धान खरीदी का 17वां दिन है। जिले के 182 धान उपार्जन केंद्रों में आज दिनांक तक कुल 1,81,264 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जिसमें मोटा धान 1,51,965 टन, पतला 12.2 टन तथा सरना 29,286.9 टन धान खरीदी की गई हैं। किसान समर्थन मूल्य पर धान का उचित दाम मिलने से उत्साहित है तथा खरीदी व्यवस्था से संतुष्ट हैं।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार खरीदी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन, सहकारिता, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिला स्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। केंद्रों में किसानों की सुविधा हेतु स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था, प्राथमिक उपचार, तौल उपकरणों की नियमित जांच सुनिश्चित की गई है। सभी उपार्जन केंद्रों में केंद्रीय मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से प्रतिदिन खरीदी का आंकड़ा ऑनलाइन दर्ज किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण तुलाई, उचित व्यवस्था तथा किसानों को सुचारू सेवा सुनिश्चित की जा रही है। समितियों में धान की गिरदावरी (फसल पंजीयन) मिलान एवं सत्यापन का कार्य भी जारी है, ताकि अवैध विक्रय पर रोक लग सके। निगरानी दलों को 24×7 सक्रिय रखा गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई किया जा सके। राइस मिलों को मिलिंग क्षमता के अनुसार धान उठाव, भंडारण और सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। भुगतान प्रक्रिया को तेजी से निपटाने के लिए बैंक व सहकारी समितियाँ समन्वय कर रही हैं। खरीदी केंद्रों से धान उठाव की प्रक्रिया भी जारी है।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शिता से चलाने हेतु अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अब तक अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं विक्रय से जुड़े 154 प्रकरण दर्ज किए गए। 18 राइस मिलों का भौतिक सत्यापन कर प्रकरण दर्ज किया गया है। कुल 172 प्रकरणों से संयुक्त टीम राजस्व, मंडी, सहकारिता एवं पुलिस विभाग द्वारा 26047.84 क्विंटल धान जप्त किया गया है। जिसमें महासमुंद जिला छत्तीसगढ़ राज्य में अग्रणी स्थान पर है। जिले के प्रमुख मार्गों, अंतर्राज्यीय जांच चौकी, राइस मिलों और उपार्जन केंद्रों में लगातार निरीक्षण एवं सख्ती से निगरानी की जा रही है। प्रशासन द्वारा बताया गया है कि धान उपार्जन अवधि में किसी भी प्रकार का अवैध भंडारण, परिवहन या अनुचित गतिविधि पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। ताकि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित हो सके।

इसी क्रम में अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है। आज बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत तहसील कोमखान एवं सरायपाली में अलग-अलग प्रकरणों में कुल 791 कट्टा धान जप्ती की कार्रवाई की गई। जिसमें तहसील कोमाखान के ग्राम लिटियादादर में परिवहन करते हुए 350 कट्टा अवैध धान टीम ने जप्त की। जप्त किए गए सभी कट्टों को आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना कोमाखान को सुपुर्द किया गया। इसी तरह तहसील सरायपाली में भी संयुक्त टीम ने ग्राम पतेरापाली में 441 कट्टा धान अवैध रूप से परिवहन किए जाने की सूचना पर तत्काल दबिश देकर धान जप्त किया गया। जप्त धान को नियमानुसार थाना सरायपाली को सौंपा गया।

महासमुंद/जिला पंचायत सीईओ श्री नंदनवार ने की वीसी के माध्यम से योजनाओं की समीक्षा

महासमुंद/जिला पंचायत सीईओ श्री नंदनवार ने की वीसी के माध्यम से योजनाओं की समीक्षा

महासमुंद/ जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत नंदनवार ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत कार्यालय की सभी संबंधित शाखाओं के प्रभारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एसडीओ, परियोजना अधिकारी, तकनीकी सहायक एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मौजूद रहे।

समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री नंदनवार ने महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत आजीविका डबरी निर्माण तथा पूर्व वर्ष के अपूर्ण और प्रगति पर चल रहे कार्यों को तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। जल संरक्षण एवं जल संवर्धन से जुड़े कार्यों की स्वीकृति हेतु आवश्यक प्रस्ताव शीघ्र भेजने पर भी जोर दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए सीईओ श्री नंदनवार ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि सभी स्वीकृत आवासों की प्रगति समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाए।

इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सामुदायिक शौचालय, वॉटरशेड, सेग्रिगेशन शेड सहित अन्य प्रगतिरत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्त करना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने जिले में संचालित सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।