महासमुंद/विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एड्स जागरूकता एवं बच्चों से संबंधित अपराध पर आधारित कार्यशाला संपन्न छात्र-छात्राओं एवं डॉक्टर सहित न्यायाधीशगण हुए जागरूकता रैली में शामिल

महासमुंद/विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एड्स जागरूकता एवं बच्चों से संबंधित अपराध पर आधारित कार्यशाला संपन्न छात्र-छात्राओं एवं डॉक्टर सहित न्यायाधीशगण हुए जागरूकता रैली में शामिल

महासमुंद/ छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं स्टेट प्लान आफ एक्शन के तहत विशेष दिवस पर किए जाने वाले कार्यक्रम के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद की अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया के मार्गदर्शन पर आज विश्व एड्स दिवस 01 दिसंबर के अवसर पर जिला न्यायालय महासमुंद के सभाकक्ष में रिवरडेल स्कूल के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में विधिक जागरूकता पर अधारित एड्स और साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद की सचिव श्रीमती आफरीन बानो ने बताया कि विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय महासमुंद के सभाकक्ष में एक विशेष साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं एचआईव्ही एडस पर अधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया साथ ही रिवरडेल स्कूल से पहुंचे छात्र-छात्राओं के साथ जागरूकता रैली भी निकाली गई जिसे प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गयां।

  कार्यक्रम में एड्स एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में गुप्तेश आचार्य ने एड्स एवं साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों और डिजिटल सुरक्षा के उपायों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके अलावा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित छात्र-छात्रों के मध्य विधि विषयों पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया साथ ही भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दी गई। कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग से उपस्थिति चिकित्सक व सह स्टाफगण भी उपस्थित रहे। इसी प्रकार कार्यक्रम अवसर पर प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया द्वारा अपने उद्बोधन में उपस्थित छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई। इस अवसर पर कुटुम्ब न्यायालय के न्यायाधीश श्री प्रभुल्ल कुमार सोनवानी, प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सुश्री संघपुष्पा भतपहरी, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एफ.टी.सी, श्रीमती मोनिका जायसवाल, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री आनंद बोरकर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री चेतना ठाकुर, सचिव श्रीमती आफरीन बानो सहित अन्य न्यायिक अधिकारीगण, चिकित्सा अधिकारी पारखी मेहता एवं कर्मचारीगण, रिवरडेल स्कूल से पहुंचे शिक्षक गण और अधिकार मित्र उपस्थित रहे।

महासमुंद जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य सतत रूप से जारी 84 प्रतिशत तक पहुंचा डिजिटाइजेशन

महासमुंद जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य सतत रूप से जारी 84 प्रतिशत तक पहुंचा डिजिटाइजेशन

महासमुंद/ छत्तीसगढ़ राज्य में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य 04 नवम्बर 2025 से प्रारम्भ है। इसी क्रम में महासमुंद जिले के चारों विधानसभा सरापाली-39, बसना-40, खल्लारी-41 एवं महासमुंद-42 में कुल 1083 बीएलओ द्वारा निर्वाचक गणना प्रपत्रों का शत प्रतिशत वितरण पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही जिले में प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है, जो अब तक 84.64 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने सभी बीएलओ को एसआईआर की संपूर्ण प्रक्रिया समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

जिले में कुल 8 लाख 86 हजार 422 मतदाता पंजीकृत है, इनमें 7 लाख 50 हजार 260 मतदाताओं के गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज्ड किया जा चुका है। जिसमें सरायपाली अंतर्गत 84.60 प्रतिशत, बसना अंतर्गत 89.01 प्रतिशत, खल्लारी अंतर्गत 87.06 प्रतिशत एवं महासमुंद अंतर्गत 77.44 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है।

उल्लेखनीय है कि एसआईआर प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख 4 दिसम्बर तक थी। चुनाव आयोग द्वारा जारी नया शेड्यूल के अनुसार एसआईआर समय सीमा में 7 दिवस बढ़ाने पर अब 11 दिसम्बर तक विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य जारी रहेगा।

महासमुंद/ जिले के 6 जरूरतमंदों के लिए 95 हजार रुपए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

महासमुंद/ जिले के 6 जरूरतमंदों के लिए 95 हजार रुपए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

महासमुंद/ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के 6 जरूरतमंदों के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इनमें चिकित्सकीय उपचार हेतु 4 लोगों के लिए 65 हजार रुपए एवं शिक्षा हेतु 2 लोगों के लिए 30 हजार रुपए के मान से कुल 95 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

इनमें महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत चिकित्सा के लिए ग्राम रसोड़ा की श्रीमती काजल सोना, ग्राम बोंदानवापाली की काजल राणा, ग्राम लहंगर की श्रीमती मीना बाई देवदास एवं पिथौरा के ग्राम कोल्दा निवासी श्री भुवन लाल के लिए तथा शिक्षा हेतु महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम गाड़ाघाट बोहंदी के श्री केशव नायक एवं ग्राम लाफ़िन खुर्द की रोशनी साहू के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

स्वीकृत राशि प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को मतदाता परिचय पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, राशन कार्ड, स्वयं के दो फोटो सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज संबंधित तहसील कार्यालय में प्रस्तुत करने होंगे। इसके बाद स्वीकृत राशि का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया जाएगा।

महासमुन्द/अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 2025 दिव्यांगजनों के लिए 3 दिसंबर को विविध गतिविधियों का आयोजन

महासमुन्द/अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 2025 दिव्यांगजनों के लिए 3 दिसंबर को विविध गतिविधियों का आयोजन

महासमुन्द/ दिव्यांग व्यक्तियों के प्रति समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने, उन्हें समान अवसर एवं अधिकार प्रदान कराने तथा उनके सामर्थ्य से समाज को परिचित कराने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 3 दिसंबर 2025 को प्रातः 9 बजे से सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भलेसर रोड महासमुंद में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए विविध गतिविधियाँ आयोजित की जाएगी। जिसमें खेल-कूद प्रतियोगिताएँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉक शो, फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर शामिल है। इसके साथ ही अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर जिले का नाम रोशन करने वाले दिव्यांगजनों को सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार दिव्यांगता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे अशासकीय एवं स्वैच्छिक संस्थाओं का भी सम्मान किया जाएगा। उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्रीमती संगीता सिंह ने अधिक से अधिक दिव्यांगजन, स्कूली एवं महाविद्यालयीन दिव्यांग छात्र-छात्राओं तथा दिव्यांगता क्षेत्र में सक्रिय अशासकीय स्वैच्छिक संस्थाओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

महासमुंद जिले के 182 धान उपार्जन केन्द्रों में अब तक 97 हजार 213 मीट्रिक टन धान की खरीदी ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से धान बेचने की प्रक्रिया आसान हुई – कृषक भागवत और शिवचरण

महासमुंद जिले के 182 धान उपार्जन केन्द्रों में अब तक 97 हजार 213 मीट्रिक टन धान की खरीद ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से धान बेचने की प्रक्रिया आसान हुई – कृषक भागवत और शिवचरण

महासमुंद/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में राज्य सरकार के मंशानुरूप जिले में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। आज धान खरीदी का 12वां दिन है। जिले के सभी 182 धान उपार्जन केन्द्रों में आज दिनांक तक 97 हजार 213 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।इसी क्रम में जिले के ग्रामीण सेवा सहकारी समिति झालखम्हरिया धान उपार्जन केंद्र में विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी सुगमता से जारी है। झालखम्हरिया के केंद्र प्रबंधक श्री भोजराम साहू ने बताया कि धान खरीदी का कार्य बिना किसी व्यवधान के जारी है। अधिकांश किसान पहले से ही ऑनलाइन टोकन कटवाकर निर्धारित समय पर धान लेकर केंद्र पहुंच रहे हैं। इससे खरीदी प्रक्रिया तेज़, सरल और भीड़ रहित है।

झालखम्हरिया उपार्जन केन्द्र में धान बेचने आए ग्राम मांगरा के किसान श्री भागवत साहू ने 42 क्विंटल धान बेचकर खरीदी प्रक्रिया पूरी की। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन टोकन प्रणाली से उन्हें केंद्र पर इंतजार नहीं करना पड़ा और पूरी प्रक्रिया सहज रही। इसी तरह झालखम्हरिया के किसान श्री शिवचरण साहू ने 107 क्विंटल धान का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि वे निर्धारित समय पर पहुंचे और बिना किसी परेशानी के खरीदी प्रक्रिया संपन्न की। यहां पहुंचे अन्य किसानों ने बताया कि इस बार टोकन व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है एवं ऑनलाइन है। तौलाई सही हो रही है, बारदाने की कोई कमी नहीं है और सरकार की व्यवस्थाओं से वे पूरी तरह संतुष्ट हैं। कृषक श्री भागवत एवं श्री शिवचरण सहित अनेक किसानों ने ऑनलाइन टोकन व्यवस्था व खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाने के लिए राज्य शासन की सराहना करते हुए धन्यवाद किया है।

महासमुंद जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक 02 दिसम्बर को

महासमुंद जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक 02 दिसम्बर को

महासमुंद / जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक मंगलवार 02 दिसम्बर को आयोजित होगा। बैठक लोकसभा क्षेत्र महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न होगी। बैठक का आयोजन दोपहर 03ः00 बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष में किया जाएगा। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सभी संबंधित सदस्य को बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ अलग अलग वारदाते: सड़क हादसे, मारपीट और धमकी की घटनाओं से हड़कंप

सारंगढ़-बिलाईगढ़ अलग अलग वारदाते: सड़क हादसे, मारपीट और धमकी की घटनाओं से हड़कंप

दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत – तीन अलग-अलग मारपीट के मामले दर्ज 1️⃣ तेज रफ्तार ने छीनी जान: पीछे से मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक की मौत

सारंगढ़। थाना सारंगढ़ क्षेत्र में कृष्णा वाटिका के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में हेमंत देवांगन (38 वर्ष) की मौत हो गई। जांच रिपोर्ट के अनुसार मृतक 10 नवंबर की दोपहर करीब 2:30 बजे मोटरसाइकिल से चंद्रपुर जा रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13 AY-3620 के चालक ने लापरवाही पूर्वक ठोकर मार दी। गंभीर चोट लगने से हेमंत की मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट प्राप्त कर पुलिस ने आरोपी चालक पर धारा 106(1) B.N.S. के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

2️⃣ खेत में पानी विवाद ने लिया झगड़े का रूप – मारपीट और धमकी का मामला दर्ज

सरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सुखापाली में पानी निकासी को लेकर विवाद में गांव के व्यक्ति जीवन पटेल पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और लात-घूंसे व चप्पल से मारपीट का आरोप लगा है।पीड़ित सेतराम नायक (50 वर्ष) ने रिपोर्ट में बताया कि घटना सुबह 7 से 8 बजे के बीच हुई और बीच बचाव सरपंच एवं ग्रामीणों ने किया।पुलिस ने मामले में धारा 296, 351(2), 115(2) BNS के तहत अपराध दर्ज किया है।

3️⃣ चखना दुकान में विवाद, दो पक्षों में मारपीट – कान पर असर और सिर पर चोट

सरसींवा शराब दुकान क्षेत्र में शाम 4:10 बजे दो पक्षों के बीच झगड़ा मारपीट में बदल गया। पहले पक्ष के अनुसार विशाल कुर्रे और राज कुर्रे ने दुकान संचालक से गाली-गलौज कर हाथ थप्पड़ मारे जिससे उसके दोनों कानों में सुनाई कम होने की समस्या हुई। दूसरे पक्ष के अनुसार विवाद खाली शीशी को लेकर हुआ जिसमें डंडा और बोतल से मारपीट का आरोप लगाते हुए सिर पर चोट और खून निकलने की पुष्टि की गई। दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

4️⃣ सुबह की सैर बनी आख़िरी – मिनी ट्रक की ठोकर से शिक्षक के भाई की मौत

सरसींवा-भटगांव मुख्य मार्ग पर सुबह 6 बजे एक और सड़क हादसे में डायस कुमार टंडेल की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब अशोक लीलैंड छोटे हाथी वाहन (CG-04 NZ-3856) के चालक ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। गंभीर हालत में पीड़ित को तत्काल पेण्ड्रावन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया है।

लगातार घटनाओं से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल एक ही दिन में दर्ज हुए कई अपराधों—दो मौत, दो सड़क हादसे और तीन मारपीट की घटनाओं ने क्षेत्र में दहशत तथा कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने सभी मामलों में अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

महासमुंद/तुमगांव में सस्पेंस भरा सड़क हादसा: अज्ञात कार चालक फरार, दो घायल 

महासमुंद/तुमगांव में सस्पेंस भरा सड़क हादसा: अज्ञात कार चालक फरार, दो घायल

तुमगांव/अछोला। क्षेत्र में शनिवार की शाम एक रहस्यमयी सड़क हादसा सामने आया, जिसमें अज्ञात कार चालक ने पीछे से टक्कर मारकर दो युवकों को घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। हादसे से लोगों में आक्रोश के साथ दहशत व्याप्त है।

घटना दिनांक 29 नवंबर 2025 शाम करीब 5.30 बजे की है। ग्राम जोबा निवासी पीड़ित अपने साथी निलेश ध्रुव को छोड़ने पल्सर मोटरसाइकिल से ग्राम अछोला की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे अछोला धान मंडी के पहले पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात कार ने लापरवाहीपूर्वक उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इस हादसे में पीड़ित के दाहिने पैर और बांए गाल में चोट आई है। वहीं साथी निलेश ध्रुव के दाहिने पैर में चोट व छाती में तेज दर्द की शिकायत है। हादसे में मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

घटना के बाद घायलों ने अपने पिताजी व चाचा भीष्मलाल को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार कराने के पश्चात पीड़ित थाना पहुंचा और घटना की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है।

फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है। हादसे ने कई सवाल छोड़े हैं —क्या आरोपी शराब के नशे में था? क्या यह महज हादसा है या लापरवाही का नतीजा? या फिर कोई और सस्पेंस छिपा है? तुमगांव अपडेट देता रहेगा — मामला अभी बाकी है…

महासमुंद /सांकरा आमानाला में दर्दनाक हादसा: दोस्ती की सवारी मौत की सफर में बदली

महासमुंद /सांकरा आमानाला में दर्दनाक हादसा: दोस्ती की सवारी मौत की सफर में बदली

थाना सांकरा— मोटरसाइकिल सवारी के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में भतकुंदा निवासी सफल कुमार सामल (उम्र 33 वर्ष) की मौत हो गई। घटना 4 नवंबर 2025 की देर रात करीब 02:58 बजे की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सफल सामल अपने दोस्त उदेराम के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक CG-06 E 1986 में ग्राम टेमरी भोजन करने पहुंचे थे। देर रात दोनों वापस भतकुंदा लौट रहे थे। मोटरसाइकिल उदेराम चला रहा था और सफल सामल पीछे बैठे थे।

जैसे ही दोनों आमानाला भतकुंदा मोड़ के पास पहुंचे, उसी दौरान चालक उदेराम ने मोटरसाइकिल को तेज और लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए अपना नियंत्रण खो दिया और बाइक सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि: पीछे बैठे सफल सामल के सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं चालक उदेराम को पैर में चोट लगी घटना के बाद घायलों को डायल 112 की सहायता से सीएचसी पिथौरा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत सफल सामल को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कार्रवाई: थाना सांकरा में दर्ज मर्ग क्रमांक 40/25 धारा 194 BNSS के तहत मर्ग जांच की गई। गवाहों और परिजनों के कथन के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि दुर्घटना चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुई। जिस पर दुर्घटना के आरोपी चालक उदेराम के खिलाफ धारा 106(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

चिकित्सा सूचना:  मामले में सीएचसी पिथौरा के एम्बुलेंस चालक लोकेश मानिकपुरी द्वारा आरटीए (Road Traffic Accident) मेमो के आधार पर पुलिस को सूचना दी गई थी।

बागबाहरा/झालखम्हरिया में दर्दनाक हादसा: चलती बाइक ने ली एक जिंदगी, चालक फरार — जांच जारी

बागबाहरा/झालखम्हरिया में दर्दनाक हादसा: चलती बाइक ने ली एक जिंदगी, चालक फरार — जांच जारी

बागबाहरा/महासमुंद। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत झालखम्हरिया स्थित भार्गव पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 35 वर्षीय दिलीप देव (कुर्रे) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद से आरोपी बाइक सवार फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश पुलिस ने तेज कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक दिलीप देव (कुर्रे) पिता गगन देव, निवासी मानबाय थाना बागबाहरा, गुरुवार शाम करीब 7 बजे सड़क किनारे पैदल चल रहा था। इसी दौरान बागबाहरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार Honda Shine बाइक क्रमांक CG 06 GY 8429 के चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मृतक के कमर, सिर, नाक और पैर में गंभीर चोटें आईं। तत्काल 112 की मदद से घायल को जिला अस्पताल महासमुंद पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के प्रत्यक्षदर्शी कुलेश्वर मनहरे ने पुलिस को बताया कि बाइक चालक अत्यधिक तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था, जिससे हादसा हुआ।

पुलिस ने मामले में धारा 106(1) BNS एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया एवं रिपोर्ट एसडीएम कोटा को प्रेषित की गई है। थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी बाइक चालक की पहचान हो चुकी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

मुख्य बिंदु पैदल जा रहे युवक को पीछे से बाइक सवार ने मारी टक्कर इलाज के दौरान युवक की मौत आरोपी चालक मौके से फरार पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की  इस घटना ने एक बार फिर सड़कों पर रफ्तार की लापरवाही और लापरवाह चालकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।