पिथौरा : गांधी जयंती पर ग्राम सभा स्थगित: ग्रामीणों ने जताया विरोध, सरपंच पर उठे सवाल

पिथौरा : गांधी जयंती पर ग्राम सभा स्थगित: ग्रामीणों ने जताया विरोध, सरपंच पर उठे सवाल

महात्मा गांधी जी की जयंती पर ग्राम पंचायत भवन डोंगरीपाली में आयोजित होने वाली ग्राम सभा अचानक स्थगित कर दी गई। सरपंच श्रीमती किरण दुलीकेशन साहू द्वारा बिना किसी कारण बताए इस बैठक को रद्द कर दिया गया, जिससे पंचों और ग्रामीणों में नाराज़गी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व ग्रामवासियों को मुनियादी के माध्यम से सूचना दी गई थी कि 2 अक्टूबर को पंचायत भवन में ग्राम सभा आयोजित होगी और सभी की उपस्थिति अनिवार्य है। लेकिन जब ग्रामीण व पंच सदस्य निर्धारित समय पर पहुंचे तो पंचायत भवन बंद मिला और ताला जड़ा हुआ था।

ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच ने बिना किसी पंच या ग्रामीण को सूचित किए ग्राम सभा स्थगित कर दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश सरपंच उपस्थित नहीं हो पातीं तो भी पंचायत भवन को ताला लगाना और बैठक को बिना सूचना रद्द करना अनुचित है। ग्रामीणों ने इसे न केवल पंचों और गांव वालों का अपमान बताया बल्कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर आयोजित सभा को निरस्त करना भी गंभीर बताया।

बसना में 5 अक्टूबर को निःशुल्क दंत शिविर,मरीजों को निःशुल्क परामर्श, जांच एक्स-रे की सुविधा साथ ही अन्य उपचारों पर विशेष छूट भी उपलब्ध होगी।अग्रवाल नर्सिंग होम मे

इस दौरान पंच गण खिरोद पटेल, अमितेष बरिहा, लक्ष्मी लाल यादव, श्रीमती चम्पोलता यादव, मीरा बाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण—एम.डी. सागर, सोनाराम पटेल, गंगाधर बरिहा, सीताराम साहू, चंपत यादव, गोविंद भोई, वेणुधर पटेल, भुवनेश्वर मलिक, युधिष्ठिर, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे और सभी ने मिलकर सरपंच के इस कदम का विरोध दर्ज कराया।

CG बसना : नवरात्र के बाद गढ़फुलझर में रामचंडी दिवस की तैयारियां तेज, मुख्यमंत्री सहित दिग्गज नेता होंगे शामिल

 

बसना :- रामचंडी मंदिर गढ़ फूलझर में नवरात्र का पर्व धूमधाम से मनाया गया। 9 दिनों तक भक्तों ने न सिर्फ माँ रामचंडी की पूजा अर्चना की बल्कि माता रानी की सेवा कर प्रसाद ग्रहण किया।

नवरात्र में भक्तों ने व्रत रखकर विशेष आरती में भाग लिया तथा नवमी तिथि को विशेष हवन पूजन कर नौ कन्याओं की विधि विधान से पूजा कर कन्या भोज कराया।
समिति अध्यक्ष चंद्रकांत भोई ने बताया कि नवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा रोज भजन आरती के साथ शाम को बैठकी कीर्तन आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। संध्या के समय अपार संख्या में भक्त उपस्थित होकर आरती में भाग लिये। इस वर्ष 3058 भक्तों ने मां रामचंडी के दरबार में मनोकामना ज्योत प्रज्वलित किए। आरती के पश्चात सभी भक्तों के लिए भोग भंडारा रखा गया था जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान किया। मां के दर्शन करने समाज के लोगों के साथ-साथ अन्य समाज के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचकर मां का आशीर्वाद एवं प्रसाद ग्रहण किये।
संभागीय अध्यक्ष गिरधारी साहू ने बताया कि नवरात्र पर्व के सफल आयोजन के बाद 5 अक्टूबर को आश्विन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी को रामचंडी दिवस का आयोजन रखा गया है।

जिसमें मध्य रात्रि को माँ रामचंडी की विशेष पूजा की जाएगी। इस अवसर पर वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन समारोह का आयोजन रखा गया है जिसके मुख्य अतिथि छग के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे तथा अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष गिरधारी साहू करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, खाद्य आपूर्ति नागरिक मंत्री एवं महासमुंद जिला प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल, पर्यटन एवं संस्कृति न्यास मंत्री राजेश अग्रवाल, महासमुंद लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी, बसना विधायक डॉ संपत अग्रवाल, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव, सरायपाली विधायक चातुरी नंद, पूर्व संसदीय सचिव त्रिविक्रम भोई, पूर्व राज्य मंत्री देवेंद्र बहादुर सिंह, संरक्षक द्वय हरिचरण प्रधान एवं व्यासदेव भोई, जिला पंचायत सदस्य मोक्ष प्रधान एवं ग्राम पंचायत गढ़फुलझर सरपंच श्रीमती हरप्रीत कौर उपस्थित रहेंगे।

 

सचिव ललित साहू ने बताया कि रामचंडी दिवस को सफल बनाने एवं भव्य रूप प्रदान करने के लिए कुल कार्यकारिणी एवं मंदिर समिति के पदाधिकारियों की बैठक रखी गई जिसमें समाज के लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए समाज के लोग विशेष रूप से जुटे हुए हैं तथा इस दिन महाभंडारा का आयोजन रखा गया है। रामचंडी दिवस के

बसना में 5 अक्टूबर को निःशुल्क दंत शिविर,मरीजों को निःशुल्क परामर्श, जांच एक्स-रे की सुविधा साथ ही अन्य उपचारों पर विशेष छूट भी उपलब्ध होगी।अग्रवाल नर्सिंग होम मे

अवसर पर युवा प्रकोष्ठ के द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन रखा गया है। इस अवसर पर आयोजित इस विशाल सम्मेलन में सरायपाली, बसना, पिथौरा अंचल सहित रायगढ़, सारंगढ़, सरगुजा, जशपुर एवं उड़ीसा क्षेत्र के सामाजिक बंधु शामिल होंगे। उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी कमलेश साहू ने दी।

महासमुन्द अछोली मे नवरात्र समापन, माँ दुर्गा विसर्जन के कार्यक्रम पहुंचे :अशवंत तुषार साहू

महासमुन्द अछोली मे नवरात्र समापन, माँ दुर्गा विसर्जन के कार्यक्रम पहुंचे :अशवंत तुषार साहू

 

महासमुन्द विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अछोली मे नवरात्र के समापन के अवश्य पर माँ दुर्गा विसर्जन के कार्यक्रम में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू शामिल हुआ , जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और विजयदशमी के दिन किया जाता है। इस दौरान मां दुर्गा की आरती उतारी जाती है, उन्हें सिंदूर चढ़ाया जाता है, और पारंपरिक ढोल-नगाड़ों व जयकारों के साथ उनकी मूर्ति का विसर्जन पवित्र नदी में किया । भक्त मां से अगले वर्ष फिर आने का निवेदन करते हुये अगले बरस तू जल्दी आ का नारा लगाते हुये सैकड़ो की संख्या में

जयकारा लगाते हुए विदाई दिया

महासमुंद/जिले में कुष्ठ जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ

महासमुंद/जिले में कुष्ठ जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ

 

महासमुंद/राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जयंती के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार आज जिले में कुष्ठ जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कुष्ठ कार्यालय में किया गया, जहाँ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर डॉ. राव ने बताया कि 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले कुष्ठ जागरूकता सप्ताह के दौरान ग्राम पंचायतों की ग्राम सभाओं में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन एवं मितानिन प्रशिक्षक समाज में व्याप्त कुष्ठ रोग संबंधी भ्रांतियों को दूर करने, कुष्ठ रोगियों के साथ भेदभाव न करने तथा छुपे हुए कुष्ठ रोगियों की पहचान कर उन्हें एमडीटी उपचार से लाभान्वित कराने संबंधी जानकारी देंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, मितानिनों एवं मितानिन प्रशिक्षकों को वाचन पत्र पढ़कर यह शपथ दिलाई गई कि वे कुष्ठ रोगियों के साथ भेदभाव नहीं करेंगे और छुपे हुए रोगियों की पहचान कर उनके उपचार हेतु कार्य करेंगे। इस अवसर पर जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. वी.पी. सिंह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राव, उपस्थित कर्मचारियों, मितानिनों एवं प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कुष्ठ जागरूकता सप्ताह को सफल बनाने की अपील की।

अंबिकापुर में पेट्रोल पंप पर महिला कर्मचारी की हत्या, दूसरे लड़के से बात करने लगी तो चाकू से किए 40 वार

अंबिकापुर में पेट्रोल पंप पर महिला कर्मचारी की हत्या, दूसरे लड़के से बात करने लगी तो चाकू से किए 40 वार

 

अंबिकापुर के रिंग रोड चोपड़ापारा स्थित श्री कृपा फ्यूल्स पेट्रोल पंप में गुरुवार की सुबह महिला कर्मचारी की चाकू से गोद-गोद कर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपित को लोगों ने पकड़ पुलिस को सौंप दिया है। बीच-बचाव कर रहे पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी भी घायल हुआ है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ पाया गया है।

बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम मगाजी शाहपुर निवासी भारती टोप्पो, अंबिकापुर के रिंग रोड चोपड़ापारा स्थित कृपा फ्यूल्स में सेल्स गर्ल का काम करती थी। गुरुवार सुबह वह अन्य कर्मचारियों के साथ काम पर लगी थी। सुबह लगभग पौने बारह बजे मोटरसाइकिल से एक युवक पेट्रोल पंप में पहुंचा। महिला कर्मचारी के नजदीक ही उसने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की। महिला कर्मचारी कुछ समझ पाती इसके पहले ही युवक ने अपने पास रखे चाकू से उस पर वार करने का प्रयास किया।

जान बचाने के लिए भागती रही

युवती वहां से भागी तो आरोपित ने चाकू लेकर उसे पेट्रोल पंप परिसर में ही दौड़ाना शुरू कर दिया। युवती भागने का प्रयास करती रही लेकिन आरोपित ने चाकू से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। एक के बाद एक चाकू के वार को सहते हुए युवती भागती रही। समूचे परिसर में खून के छींटे गिरते रहे। बीच-बचाव कर रहे संतोष नामक कर्मचारी पर भी युवक ने चाकू से हमला किया।

इसी बीच एक चाकू युवती के सीने से पीठ की ओर घुस गया। युवती वहीं औंधे मुंह गिर पड़ी। इसके बाद भी आरोपित ने उस पर चाकू से कई प्रहार किए। चाकू के करीब 40 वार के कारण युवती बेहोश हो गई। तब तक हो हल्ला मच गया। नजदीक में ही दुकान संचालित करने वाले गुरुदेव सिंह ने आरोपित को पकड़ने का प्रयास किया। आरोपित ने उसका भी गला दबाने की कोशिश की।

एयरगन से उसने फायर भी किया। आरोपित ने अपने पास एक लोहे का रॉड भी रखी थी। घटना के बाद आरोपित वहां से तेजी से गली के रास्ते भागने लगा। लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वो उन्हें भी डराने लगा। चोपडापारा में रहने वाले ठेकेदार अरुण सिंह किरना ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपित को धर दबोचा।

उसी रास्ते से एक कार में पुलिस अधिकारी गुजर रहे थे। ठेकेदार ने उसी कार में आरोपित को बैठाकर गांधीनगर थाने पहुंचा दिया। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची। घटनास्थल पर आरोपित की मोटरसाइकिल, बैग, चश्मा, चप्पल बरामद किया गया है। युवती को नजदीक के मिशन अस्पताल ले जाया गया था,जहां उसकी मौत हो गई।

प्रेम प्रसंग बना हत्या का कारण

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपित योगेंद्र पैकरा, मूलतः मगाजी कुसमी का रहने वाला है। वह पिछले तीन-चार दिनों से पेट्रोल पंप में आ रहा था। युवती से उसका प्रेम संबंध था। संबंधों में दरार आ जाने के कारण उसने घटना का अंजाम दिया। पकड़ में आने के बाद वह बोल रहा था कि युवती को उसने काफी समझाया था, लेकिन वह समझने को तैयार नहीं थी।

दो दिन पहले उसका मोबाइल भी तोड़ दिया था, इसके बाद भी उसने किसी दूसरे युवक से बातचीत जारी रखा थी। उसने यह भी बोला कि युवती तो अब नहीं रही और उसका जीवन भी बर्बाद हो गया। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए स्पष्ट है कि आरोपित पूरी तैयारी के साथ हत्या की नीयत से ही पेट्रोल पंप पहुंचा था।

CG : सरायपाली से छल, सारंगढ़ को जिला ,जनता मांगे जवाब “भाजपा का वादा: सरायपाली बनेगा जिला विकास का सितारा” सरला कोसरिया

सरायपाली का दर्द, कांग्रेस का विश्वासघात – भाजपा की विकास लहर देगी करारा जवाब

सरायपाली।
छत्तीसगढ़ की राजनीति में सरायपाली का दर्द अब जनता की आवाज़ बन चुका है। कांग्रेस के पाँच साल के शासन में सरायपाली को जिला बनाने का वादा तो गूंजता रहा, लेकिन नतीजा शून्य निकला। व्यापारी हों, सामाजिक संगठन हों या राजनीतिक दल – सभी ने एकजुट होकर जिला बनाने की मांग उठाई, लेकिन भूपेश बघेल सरकार ने जनता के सपनों को तोड़ दिया।

सारंगढ़ को जिला बनाकर कांग्रेस ने न केवल सरायपाली की उम्मीदों को धोखा दिया, बल्कि यहां की जनता के घावों पर नमक छिड़का। यह तब और चुभने वाला बना जब जनता देख रही थी कि सरायपाली हर मायने में जिला बनने का हकदार है। यहां पहले से राष्ट्रीयकृत और गैर-राष्ट्रीयकृत बैंक, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, अपर कलेक्टर कार्यालय, पंजीयक कार्यालय और 100 बिस्तरों वाला अस्पताल जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। इसके बावजूद कांग्रेस सरकार ने सरायपाली को अनदेखा कर दिया।

जनता पूछ रही है – जब सब कुछ सरायपाली में है, तो जिला क्यों नहीं? भाजपा का कहना है कि कांग्रेस ने विकास के नाम पर सिर्फ छल और धोखा दिया है। स्थानीय विधायक की वाहवाही और श्रेय लूटने की राजनीति से जनता त्रस्त हो चुकी है। विकास का एक पत्थर तक कांग्रेस ने सरायपाली में नहीं रखा।

इसके विपरीत भाजपा सरकार के दौरान विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरायपाली को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का खजाना मिला। क्षेत्र में बड़े-बड़े पुल, पुलिया, एनीकट, बांध, सड़क, सामुदायिक भवन, महतारी सदन और नाली निर्माण जैसे कार्य हुए, जिसने सरायपाली को विकास की नई दिशा दी। भाजपा का विज़न स्पष्ट है – “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे।”

भाजपा नेताओं ने साफ कर दिया है कि उनकी सरकार सरायपाली को विकास का सितारा बनाएगी। कृषि महाविद्यालय, कन्या महाविद्यालय, नालंदा परिसर (सेंट्रल लाइब्रेरी), किसान विश्राम गृह और यातायात थाना जैसी कई योजनाएं तैयार हैं, जिन्हें सत्ता में आते ही धरातल पर उतारा जाएगा।

भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस सरकार “श्रेय चोर” की राजनीति कर रही है। विभागों से जानकारी लेकर केवल झूठा श्रेय लूटना ही कांग्रेस की कार्यशैली बन गई है। लेकिन सरायपाली की जनता अब कांग्रेस के झूठ, फरेब, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी को भली-भांति पहचान चुकी है।

अब कांग्रेस का झूठ नहीं चलेगा, अब भाजपा का सच चमकेगा!

भाजपा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी श्रीमती सरला कोसरिया और वरिष्ठ नेताओं ने सरायपाली के विकास का संकल्प लिया है। उनका कहना है कि कांग्रेस का विश्वासघात जनता अब और नहीं सहेगी।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में 30 आबकारी अधिकारियों को प्रवर्तन निदेशालय का समन

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में 30 आबकारी अधिकारियों को प्रवर्तन निदेशालय का समन

 

छत्तीसगढ़ 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में आरोपित आबकारी विभाग के 30 अफसरों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन जारी किया है। ये वही अफसर हैं, जिन्हें इसी घोटाले को लेकर ईओडब्ल्यू में दर्ज केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है और जमानत पर हैं। जिन आबकारी अफसरों को समन जारी किया गया है, उनमें एक अतिरिक्त कमिश्नर, पांच उपायुक्त, 14 सहायक आयुक्त, सात जिला आबकारी अधिकारी समेत तीन अन्य अधिकारी शामिल हैं। इनमें से सात अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए 3,200 करोड़ के शराब घोटाले में ईडी ने प्रदेश के सभी जिलो में पदस्थ रहे तत्कालीन करीब 30 आबकारी अधिकारियों को आरोपित बनाया गया है। जांच एजेंसी ने मनी लांड्रिंग को लेकर पीएमएलए की धारा 50 के तहत पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। इस घोटाले की जांच ईओडब्ल्यू भी कर रही है। उसने चार्जशीट में उक्त अधिकारियों के नाम शामिल किए हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए ये अफसर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर रायपुर विशेष कोर्ट में इन्हें एक-एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी है।

इन अधिकारियों को भेजा गया नोटिस

अतिरिक्त आबकारी आयुक्त आशीष श्रीवास्तव,उपायुक्त अनिमेष नेताम,विजय सेन शर्मा,अरविंद कुमार पटले,नीतू नोतानी ठाकुर,नोहर सिंह ठाकुर,प्रमोद कुमार नेताम,रामकृष्ण मिश्रा,विकास कुमार गोस्वामी, नवीन प्रताप सिंह तोमर, सौरभ बख्शी, दिनकर वासनिक, सोनल नेताम, प्रकाश पाल, आलेख राम सिदार, आशीष कोसम और राजेश जयसवाल के साथ ही सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त जीएस नुरूटी, वेदराम लहरे और एलएल ध्रुव, जिला आबकारी अधिकारी (डीइओ) इकबाल खान, मोहित कुमार जायसवाल, गरीबपाल सिंह, सेवानिवृत्त जिला आबकारी अधिकारी जेआर मंडावी, देवलाल वैद्य,एके अनंत और सहायक जिला आबकारी अधिकारी जनार्दन कौरव,नितिन खंडूजा,सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंजूश्री कसार व एके सिंह शामिल हैं। ये सभी वर्ष 2019 और 2023 के बीच जिलों में तैनात थे।

छत्तीसगढ़ में एनआईए ने धन उगाही में लगे चार माओवादियों के विरुद्ध दायर किया आरोप पत्र

छत्तीसगढ़ में एनआईए ने धन उगाही में लगे चार माओवादियों के विरुद्ध दायर किया आरोप पत्र

 

जगदलपुर। राज्य में हिंसक गतिविधियों के लिए धन उगाही में लिप्त चार माओवादियों के विरुद्ध राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआईए) ने आरोप पत्र दायर किया है। इनमें से एक आरोपित फरार है। सभी आरोपित मूलवासी बचाओ मंच (एमबीएम) से जुड़े थे, जो कि माओवादी हिंसकों का प्रमुख संगठन है। इसे पिछले साल अक्टूबर में राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ विशेष सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम, 2005 के तहत प्रतिबंधित किया गया था। मई 2023 में बीजापुर पुलिस ने दो एमबीएम कार्यकर्ताओं गजेंद्र मंडावी और लक्ष्मण कुंजाम को छह लाख रुपये के साथ पकड़ा था।

आरोपित माओवादी हिंसकों के लिए आर्थिक संसाधन जुटाने, संग्रह करने और उन्हें वितरित करने का काम कर रहे थे, ताकि माओवादी हिंसक गतिविधियों को आगे बढ़ाया जा सके। इनके द्वारा वसूली गई धनराशि का उपयोग सरकार विरोधी प्रदर्शनों को आयोजित करने और राज्य में विकास कार्यों को बाधित करने में इस्तेमाल किया गया।

मंडावी और कुंजाम के विरुद्ध जांच एजेंसी पहले ही आरोप पत्र दायर कर चुकी है। इनसे पूछताछ के आधार पर सुनीता पोटाम, शंकर मुचाकी और दशरथ मोदियाम को भी गिरफ्तार किया गया था, जबकि एक आरोपित मल्लेश कुंजाम फरार है। उक्त चारों के विरुद्ध मंगलवार को आरोप पत्र दायर किया गया।

गृहमंत्री शाह चार को जाएंगे दंतेवाड़ा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय हो गया है। शाह शुक्रवार तीन अक्टूबर की रात अहमदाबाद से रायपुर पहुंचेंगे। नवा रायपुर स्थित रिसार्ट में रात्रि विश्राम के बाद चार अक्टूबर की सुबह दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी के दर्शन करेंगे। शाह मांझी, मुरिया पुजारियों से चर्चा करेंगे। इस दौरान शाह बस्तर में चल रहे माओवादी विरोधी अभियान की समीक्षा करेंगे।

जग्गू को कोर्ट ने भेजा जेल

शहरी क्षेत्रों में शीर्ष माओवादियों के लिए सुरक्षित ठिकानों की तलाश कर रहे माओवादी दंपती जग्गू उर्फ रमेश कुरसम व उसकी पत्नी कमला को पुलिस ने 24 सितंबर को रायपुर से गिरफ्तार किया था। दंपती पर 13 लाख रुपये का इनाम था। कमला को पुलिस ने जेल भेज दिया था, जबकि रमेश को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था।

राज्य अन्वेषण अभिकरण (एसआईए) ने बिलासपुर स्थित एनआईए कोर्ट में रमेश को पेश किया, जहां से उसे नौ अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इससे पहले एजेंसी ने उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। रमेश से पूछताछ के बाद कोरबा से उसके साथी रामा किचाम को भी गिरफ्तार किया गया था।

CG News:चरित्र संदेह पर हैवान बना पति, पत्नी की कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, चेहरे पर नहीं था अफसोस का भाव

CG News:चरित्र संदेह पर हैवान बना पति, पत्नी की कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, चेहरे पर नहीं था अफसोस का भाव

 

कोरबा। पत्नी के चरित्र पर शक करने पर पति के साथ रोजाना विवाद का दुष्परिणाम सामने आया। विवाद बढ़ने पर पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर वार कर दिया। गंभीर रुप से चोट लगने पर पत्नी की स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली की है। पुलिस ने बताया कि यहां चैतराम धनवार 45 वर्ष मूलत: पाली- सपालवा ग्राम का निवासी है और वह अपनी पत्नी बंधन बाई धनवार 43 वर्ष और बच्चों के साथ अपने ससुराल बरपाली में रहता था।

रोजी-मजदूरी कर परिवार जीवाकोपार्जन करता था। उसकी बड़ी पुत्री का विवाह भी बरपाली ग्राम में हुआ था। बताया जा रहा है कि चैतराम अक्सर अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और इसी बात को लेकर दोनों के मध्य विवाद होता था। बुधवार की सुबह बंधन बाई खाना खा रही थी, तभी चैतराम आया और विवाद करने लगा। इससे दोनों के मध्य जमकर बहस होने लगी।

नाराज चैतराम ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठा कर पत्नी के सिर पर हमला कर दिया। चोट लगने पर बंधन बाई की चीख निकल गए। आवाज सुन कर आसपड़ोस में रहने वाले घर पहुंच गए। तब उन्होंने बंधन बाई को खून से लथपथ देखा। पड़ोसियों ने इसकी सूचना कोटवार को दी। कोटवार की सूचना पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची, पर गंभीर रुप से चोट लगने पर बंधनबाई की मौत हो चुकी है।

वैधानिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपित पति चैतराम को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि दोनों के मध्य चरित्र संदेह को लेकर अक्सर विवाद होता था। इससे नाराज पति ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपित को गिरफ्तार कर आगे कार्रवाई की जा रही है। पत्नी की हत्या के बाद भी चैतराम के चेहरे पर पश्चाताप के भाव नहीं दिखे, बल्कि वह मुस्कुराता हुआ दिख रहा था।

Ravan Dahan: रायपुर में छह से ज्यादा जगहों पर रावण दहन के बड़े आयोजन, ड्रोन से होगी निगरानी

Ravan Dahan: रायपुर में छह से ज्यादा जगहों पर रावण दहन के बड़े आयोजन, ड्रोन से होगी निगरानी

 

रायपुर। दशहरा और दुर्गा विसर्जन के मौके पर गुरुवार शाम को भारी भीड़ उमड़ेगी। शहर के छह से ज्यादा बड़े स्थलों पर रावण दहन और दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होगा, जिस कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने शाम चार बजे से रात दो बजे तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू करने का निर्णय लिया है। वहीं प्रमुख स्थलों में ड्रोन के जरिए भी निगरानी रखी जाएगी।

सबसे बड़ा आयोजन डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में

शहर का सबसे बड़ा रावण दहन कार्यक्रम डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में होगा। यहां लगभग 20 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है। इस आयोजन में राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इसी तरह भाठागांव से मठपारा चौक तक का इलाका भी मुख्य आयोजन स्थल रहेगा। पुलिस का अनुमान है कि इन दोनों स्थानों पर ट्रैफिक का दबाव सबसे ज्यादा रहेगा।

अन्य स्थानों पर भी भीड़

शंकर नगर चौक, रांवाभाठा बीरगांव, बीटीआइ मैदान शंकर नगर, सप्रे शाला मैदान, समता कालोनी और दलदल सिवनी में भी बड़े पैमाने पर रावण दहन का आयोजन होगा। सभी जगहों पर भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक दोनों के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है।

यातायात में इस प्रकार किया है बदलाव

ट्रैफिक पुलिस ने इन मार्गों पर डायवर्जन की व्यवस्था की है। जिन सड़कों से आयोजन स्थल जुड़ते हैं, वहां शाम 4 बजे के बाद केवल कार्यक्रम से जुड़े वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। भारी वाहनों का प्रवेश आयोजन समाप्त होने के एक घंटे बाद तक प्रतिबंधित रहेगा।

ट्रैफिक पुलिस ने की तैयारी

पुलिस का कहना है कि ओवरब्रिज के नीचे हर साल लंबा जाम लगता है। इस बार भीड़ को देखते हुए रावण दहन समाप्त होने के बाद भी ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। भनपुरी से आने वाले वाहनों को श्रीनगर और गुढ़ियारी की ओर डायवर्ट किया जाएगा, जबकि शहर से भनपुरी जाने वाले वाहन ओवरब्रिज से होकर जाएंगे।

शहर में आने वाली गाड़ियों की होगी जांच

1000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। आईटीएमएस कैमरों से लगातार निगरानी रखी जाएगी। शहर में आने वाली गाड़ियों की जांच होगी, संदेह होने पर गाड़ियों की डिक्की तक खोली जाएगी। तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट और रांग साइड चलने वाले चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। यह सख्ती रात दो बजे तक जारी रहेगी।

महिला पुलिस-क्राइम ब्रांच की टीम भी अलर्ट

शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिला पुलिस को सादी वर्दी में तैनात किया गया है। पाकेटमारों, लूट और चोरी की घटनाओं पर रोक के लिए विशेष स्क्वाड बनाया गया है। चाकू लेकर घूमने वालों और उपद्रवियों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। क्राइम ब्रांच के साथ वरिष्ठ अधिकारियों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है।