पिथौरा तहसील में 50 क्विंटल धान एवं एक वाहन जप्त

पिथौरा तहसील में 50 क्विंटल धान एवं एक वाहन जप्त

पिथौरा//जिला महासमुंद में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है। कलेक्टर श्री विनय लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु संयुक्त टीम एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा सतत निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज पिथौरा तहसील में एसडीएम श्री बजरंग वर्मा के नेतृत्व में राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान श्री अरुण अग्रवाल, निवासी मुढ़ीपार से

धान 75 पैकेट ,मात्रा लगभग 30 क्विंटल अवैध परिवहन करते पाया गया। इसी तरह भोजराम पटेल,निवासी मुढ़ीपार द्वारा धान 50 पैकेट,मात्रा लगभग 20 क्विंटल का अवैध भंडारण पाया गया। जिसे जप्त किया गया। इसके साथ ही वाहन मेटडोर को भी जप्त कर थाना पिथौरा में सुपुर्द किया गया है।

प्रशासन ने कहा है कि जिले में धान की अवैध खरीदी-बिक्री, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए आगे भी सघन कार्रवाई जारी रहेगी। किसानों के हितों की रक्षा हेतु आवश्यक कदम निरंतर उठाए जा रहे हैं।

महासमुंद/फर्जी इंस्टाग्राम ID से वायरल हुए थाने के बयान! नाबालिग पीड़िता के केस में नया मोड़… शक की सुई जमानत पर छूटे आरोपी पर!

महासमुंद/फर्जी इंस्टाग्राम ID से वायरल हुए थाने के बयान! नाबालिग पीड़िता के केस में नया मोड़… शक की सुई जमानत पर छूटे आरोपी पर

महासमुंद/खल्लारी। सोशल मीडिया पर प्रतिष्ठा धूमिल करने की नीयत से फर्जी इंस्टाग्राम बनाकर आपराधिक साजिश रचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम गबौद निवासी कृषक दीवान ने थाना प्रभारी खल्लारी को लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री के नाम से ‘poojadiwan0_1_’ नामक फर्जी इंस्टाग्राम ID बनाकर थाने में दिए गए निजी कथन व मेडिकल संबंधी दस्तावेजों को अपलोड कर परिवार की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने और मानसिक प्रताड़ना देने का गंभीर कृत्य किया गया है।

प्रार्थी के अनुसार उनकी पुत्री नाबालिक (उम्र 16 वर्ष) कक्षा 11वीं की छात्रा है। कुछ माह पूर्व उसकी शिकायत पर आरोपी देवकरण पिता घनश्याम विश्वकर्मा निवासी पटपरपाली थाना छुरा के विरुद्ध दुष्कर्म का अपराध क्रमांक 70/2025 थाना खल्लारी में दर्ज है। प्रार्थी को संदेह है कि हाल ही में देवकरण के जमानत पर छूटने के बाद सोशल मीडिया में निजी बयान एवं दस्तावेज वायरल करवाकर मानसिक प्रताड़ना, मानहानि एवं निजता भंग करने की साजिश संभवतः उसी द्वारा की जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आवेदन के आधार पर धारा 72 BNS, 66C एवं 66E IT Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। अपलोड किए गए दस्तावेजों को सोशल मीडिया से हटाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

पीड़ित परिवार ने मांग की है कि फर्जी ID बनाकर निजी बयान वायरल करने वाले आरोपी के विरुद्ध तुरंत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

10th-12th 2026 Model Paper: सीजी बोर्ड दसवीं-बारहवीं के सभी विषयों के मॉडल पेपर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

10th-12th 2026 Model Paper: सीजी बोर्ड दसवीं-बारहवीं के सभी विषयों के मॉडल पेपर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के ब्लूप्रिंट के आधार पर तैयार सभी विषयों के मॉडल प्रश्नपत्र अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। इससे प्रदेशभर के विद्यार्थियों और शिक्षकों को परीक्षा की तैयारी में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।

इन विषयों के मॉडल पेपर उपलब्ध

कक्षा 10वीं – हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान सहित सभी मुख्य विषयों के मॉडल प्रश्नपत्र जारी किए गए हैं।

कक्षा 12वीं – हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान, गणित, लेखाशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, अर्थशास्त्र और भारतीय संगीत सहित सभी स्ट्रीम्स के मॉडल पेपर्स अपलोड किए गए हैं।

मॉडल प्रश्नपत्र क्यों उपयोगी? माशिमं अधिकारियों के अनुसार, मॉडल प्रश्नपत्रों से विद्यार्थी प्रश्नपत्र की संरचना और पैटर्न को अच्छी तरह समझ सकेंगे।

मल्टीपल चॉइस, लघुउत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों का सही अनुपात और फॉर्मेट स्पष्ट है। इससे छात्रों को समय प्रबंधन, लेखन कौशल और परीक्षा रणनीति बनाने में मदद मिलेगी। शिक्षकों को भी ब्लूप्रिंट के आधार पर बेहतर शिक्षण योजना तैयार करने में सुविधा होगी।

स्कूलों में शुरू हुई तैयारी मॉडल प्रश्नपत्र जारी होने के बाद प्रदेश के कई विद्यालयों ने इन पेपर्स के आधार पर अभ्यास सेट तैयार करना, कक्षा परीक्षण आयोजित करना, प्री-बोर्ड की तैयारी तेज करने जैसी गतिविधियाँ शुरू कर दी हैं।

जनवरी में होंगे प्री-बोर्ड इस वर्ष 10वीं और 12वीं के प्री-बोर्ड परीक्षा जनवरी में प्रस्तावित हैं। ऐसे में मॉडल प्रश्नपत्र छात्रों के लिए तैयारी की दिशा तय करने में बेहद उपयोगी साबित होंगे।

Maoist Surrender: हिड़मा की मौत के बाद संगठन में दहशत… तेलंगाना में आज आज़ाद, एर्रा समेत कई शीर्ष माओवादी कर सकते हैं समर्पण

Maoist Surrender: हिड़मा की मौत के बाद संगठन में दहशत… तेलंगाना में आज आज़ाद, एर्रा समेत कई शीर्ष माओवादी कर सकते हैं समर्पण

जगदलपुर: शीर्ष माओवादी हिड़मा के मारे जाने के बाद माओवादी संगठन के भीतर अब मारे जाने का खौफ देखा जा रहा है। यह जानकारी आ रही है कि शीर्ष माओवादी आजाद, एर्रा समेत संगठन के कुल 37 सदस्य शनिवार को तेलंगाना डीजीपी शिवधर रेड्डी के सामने आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में संगठन के कई बड़े और प्रभावशाली कैडर शामिल हैं। बताया जा रहा है, इनमें केंद्र और राज्य समिति स्तर के कई सदस्य हैं, जो बस्तर में सक्रिय रहे हैं और यहां फोर्स का दबाव बढ़ने के बाद तेलंगाना भाग गए थे।

अधिकारियों का मानना है कि इतने बड़े स्तर पर आत्मसमर्पण से न सिर्फ माओवादी संगठन की ताकत कमजोर होगी, बल्कि क्षेत्र में शांति स्थापित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। सरकार और सुरक्षा बलों के लगातार प्रयासों और सार्थक कदमों से देश में माओवाद अब अपने अंतिम सांसे गिन रहा है।

अंतिम सांसे ले रहा माओवाद पिछले कुछ समय में बसव राजू, हिड़मा जैसे बड़े माओवादी नेताओं की मौत और 1600 से अधिक छोटे-बड़े माओवादी नेताओं के सरेंडर करने के बाद यह विचारधारा बिलकुल सिमटती जा रही है। केंद्र सरकार की ओर से मार्च 2026 तक देश के माओवाद को पूरी तरह जड़ से समाप्त कर देने की घोषणा की गई है। उस दिशा में लगातार प्रयास जारी है।

कुख्यात माओवादी नेता और कमांडर हिड़मा के इनकाउंटर में मारे जाने के बाद अन्य माओवादियों में खौफ हो गया है। कुछ दिनों पहले सुकमा और आंध्र प्रदेश की सीमा पर हुए मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों ने 13 माओवादियों को ढेर कर दिया था। जिसमें हिड़मा, शंकर हिड़मा की पत्नी ज्योति सहित कई बड़े नेता शामिल थे।

पिथौरा: जगदीशपुर में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत कक्षा नवमीं की 37 छात्राओं को सरस्वती साइकिल वितरण किया गया। 

पिथौरा: जगदीशपुर में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत कक्षा नवमीं की 37 छात्राओं को सरस्वती साइकिल वितरण किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, विशिष्ठ अतिथि सरपंच ग्राम पंचायत जगदीशपुर रिद्धि मनसा नायक, सरपंच ग्राम पंचायत नरसिंगपुर नवनील माझी, शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष, तथा प्राचार्य सोना जी के आतिथ्य में सम्पन्न हुई। छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती सायकल योजना ने कई छात्राओं की जिंदगी में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। इस योजना के तहत शासन द्वारा छात्राओं को मुफ्त साइकिलें वितरित की जा रही हैं ताकि वे स्कूल तक आसानी से पहुंच सकें। इसी कड़ी में आज जेनसेन मेमोरियल स्कूल जगदीशपुर विकासखंड पिथौरा में सरस्वती सायकल योजना के तहत 37 छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। कार्यकर्म के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरप्रसाद पटेल ने कहा कि सरस्वती सायकल योजना का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज से आने वाले छात्राओं की सुविधाओं और उनके शिक्षा में निरंतर को बढ़ावा देना है।

आज यहां सरस्वती सायकल पाकर छात्राओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किए। सरस्वती सायकल योजना ने न केवल छात्राओं को स्कूल तक पहुंचने में मदद की है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाया है। अब वे स्कूल जाने के लिए उत्साहित हैं और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रयास कर रही हैं। इस योजना के तहत शासन ने अब तक लाखों छात्राओं को मुफ्त साइकिलें वितरित की हैं। यह योजना न केवल छात्राओं को शिक्षा के अवसर प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भी बना रही है। इस योजना के परिणाम स्वरूप छत्तीसगढ़ में छात्राओं की स्कूल उपस्थिति में वृद्धि हुई है। अब वे स्कूल जाने के लिए उत्साहित हैं और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रयास कर रही हैं। आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में मंच संचालन व्याख्याता टी.के दास ने किया एवं समस्त स्टाफ गण तथा बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे।

सरायपाली /बिछिया गांव में बैठक के बाद बढ़ा विवाद: पिता–पुत्र ने अश्लील गाली व लाठी–डंडे से हमला, तीन लोग घायल

सरायपाली /बिछिया गांव में बैठक के बाद बढ़ा विवाद: पिता–पुत्र ने अश्लील गाली व लाठी–डंडे से हमला, तीन लोग घायल

सरायपाली। गांव बिछिया में जमीन संबंधी मामले को लेकर हुई बैठक के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट तक पहुंच गया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बिछिया निवासी जगेश्वर चौहान (61 वर्ष) ने थाना सरायपाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि दिनांक 20 नवंबर 2025 की शाम लगभग 7 से 7:30 बजे के बीच गांव में जमीन विवाद के संबंध में बैठक समाप्त होने के बाद सिताराम चौहान उन्हें घर छोड़ने के लिए आ रहे थे।

इसी दौरान गनपत चौहान ने पैसों की लेन-देन को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया और कथित तौर पर धक्का देकर गिरा दिया। शोर सुनकर जगेश्वर के पुत्र भागीरथी और रामकुमार बचाने के लिए पहुंचे तो गनपत चौहान एवं दयाराम चौहान ने मिलकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि दयाराम चौहान ने लाठी-डंडा से हमला कर भागीरथी को चोट पहुंचाई, जबकि झगड़े में जगेश्वर चौहान के दाहिने हाथ के कंधे में तथा रामकुमार के दाहिने पैर के टखने में चोटें आईं।

पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी गनपत चौहान एवं दयाराम चौहान के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।पीड़ित ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आगे की विवेचना में जुटी हुई है।

बसना/भंवरपुर तेज़ रफ्तार पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर — युवक हुआ बेसुध, रायपुर तक रेफर… 6 महीने बाद खुला हादसे का राज!

बसना/भंवरपुर तेज़ रफ्तार पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर — युवक हुआ बेसुध, रायपुर तक रेफर… 6 महीने बाद खुला हादसे का राज!

बसना/भंवरपुर। ग्राम भैसाखुरी के किसान अंजोर सिंह साव के साथ हुई सड़क दुर्घटना का मामला अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। लगभग छह महीने पहले 03 जून 2025 को हुई इस भीषण टक्कर की एफआईआर 20 नवंबर 2025 को दर्ज की गई, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई तेज हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, अंजोर सिंह अपने पुत्र टिकेश्वर साव का इलाज कराने ग्राम नौगडी से मोटरसाइकिल (CG 25 G 8020) पर लौट रहे थे। जैसे ही वे ग्राम नौगडी बस्ती मेन रोड के पास पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही पिकअप वाहन (CG 13 AB 3798) ने मोटरसाइकिल को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरते ही बेहोश हो गए और सिर व गले में गंभीर चोटें आईं।

दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने परिवार को सूचना दी। परिजन पहले उन्हें सरकारी अस्पताल, फिर श्याम अस्पताल भंवरपुर और वहां से रेफर होने पर नवकार हॉस्पिटल रायपुर ले गए, जहां काफी दिनों तक इलाज जारी रहा।

इलाज के बाद होश में आने और स्वास्थ्य में सुधार होने पर पीड़ित ने आज 20 नवंबर 2025 को चौकी भंवरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई, जो आगे थाना बसना भेजी गई। हादसे में मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। दुर्घटना के प्रत्यक्षदर्शी मौजूद होने का दावा भी पीड़ित ने किया है।

पुलिस ने अपराध क्रमांक 00/2025 में धारा 281, 125(ए) बीएनएस व 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ : प्रधानमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना केन्द्रीय क्षेत्रीय छात्रवृत्ति योजना महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयीन विद्यार्थियों हेतु आवेदन की अंतिम तिथि अब 30 नवम्बर 2025 तक बढ़ाई गई

छत्तीसगढ़ : प्रधानमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना केन्द्रीय क्षेत्रीय छात्रवृत्ति योजना महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयीन विद्यार्थियों हेतु आवेदन की अंतिम तिथि अब 30 नवम्बर 2025 तक बढ़ाई गई

मानव संसाधन विकास मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना (PM–USP CSSS) के अंतर्गत केन्द्रीय क्षेत्रीय छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। शैक्षणिक सत्र 2024–25 हेतु राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) पर किए जाने वाले नवीन एवं नवीनीकरण आवेदनों की तिथि पूर्व निर्धारित 15 नवम्बर 2025 से बढ़ाकर अब 30 नवम्बर 2025 कर दी गई है।

मंत्रालय द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि वर्ष 2025 के नए आवेदनों के साथ ही वर्ष 2020, 2021, 2022, 2023 और 2024 के नवीनीकरण आवेदन भी अब 30 नवम्बर तक स्वीकार किए जाएंगे। ऐसे विद्यार्थी, जो किसी कारणवश अपना आवेदन जमा नहीं कर सके थे, वे राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

सभी विद्यार्थियों के लिए यह अनिवार्य किया गया है कि वे अपने आवेदन का महाविद्यालय स्तर पर ऑनलाइन सत्यापन अवश्य सुनिश्चित करें, क्योंकि महाविद्यालय सत्यापन पूरा होने के बाद ही माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आगे की प्रक्रिया संभव हो पाएगी। वहीं महाविद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे विद्यार्थियों के आवेदन पत्रों का प्रतिदिन ऑनलाइन सत्यापन कर उन्हें समय पर संबंधित कार्यालय तक अग्रेषित करें, ताकि पात्र विद्यार्थियों को योजना का लाभ समय पर मिल सके।

 

राशिफल विशेष: भाग्य, धन, प्रेम और काम – आज क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें राशिफल

राशिफल विशेष: भाग्य, धन, प्रेम और काम – आज क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद से दूर रहें। कुसंगति से बचें। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। निवेश शुभ रहेगा।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में सोच-समझकर हाथ डालें। जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। समय का अपव्यय होगा। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश होगा। काम में मन नहीं लगेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति विशेष से अनबन हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धनार्जन होगा।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में प्रतिष्ठित अतिथियों का आगमन हो सकता है। व्यय होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी। दुष्‍टजनों से दूर रहें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। शत्रु शांत रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। निवेशादि शुभ रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। ऐश्वर्य पर खर्च होगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा।

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं, प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। आराम का समय मिलेगा। आशंका-कुशंका रहेगी।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी। यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। थकान महसूस होगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक शिथिलता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल रहेगा। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में अपेक्षानुरूप कार्य न होने से अधिकारी की नाराजी झेलना पड़ेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में शांति रहेगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा। कष्ट, भय व चिंता का वातावरण बन सकता है। विवेक से कार्य करें। समस्या दूर होगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल बनेगी।

 

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में आवारा कुत्तों पर सख्ती: हाईकोर्ट के आदेश पर शिक्षा विभाग अलर्ट

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में आवारा कुत्तों पर सख्ती: हाईकोर्ट के आदेश पर शिक्षा विभाग अलर्ट

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने महत्वपूर्ण कार्रवाई शुरू कर दी है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा Suo Moto Writ Petition (Civil) No. 05/2025 में दिए गए निर्देशों के बाद विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और संयुक्त संचालकों को स्पष्ट आदेश जारी किए हैं।

जारी निर्देशों के अनुसार—

1️⃣ हर स्कूल में एक नोडल अधिकारी नियुक्त होगा, जो स्कूल परिसर के आसपास मौजूद आवारा कुत्तों की जानकारी संबंधित ग्राम पंचायत/जिला पंचायत/नगर निकाय को देगा।

2️⃣ पंचायत व नगर निकाय की मदद से स्कूल परिसर में आवारा कुत्तों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

3️⃣ यदि किसी बच्चे को आवारा कुत्ते से नुकसान होता है, तो तत्काल उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजना अनिवार्य किया गया है।

यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर जारी किया गया है, ताकि प्रदेशभर के स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

संवाददाता – भूषण साहू