राजस्व विभाग की कार्रवाई, बसना अंतर्गत 545 कट्टा अवैध धान जप्त

राजस्व विभाग की कार्रवाई, बसना अंतर्गत 545 कट्टा अवैध धान जप्त

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले में धान खरीदी वर्ष 2025-26 में धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर संबंधित अधिकारियों को विशेष निगरानी एवं कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में आज एसडीएम श्री हरिशंकर पैकरा एवं तहसीलदार श्री कृष्ण कुमार साहू के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बसना तहसील अंतर्गत ग्राम सलखण्ड एवं टांगपसा उपार्जन केंद्र में अवैध धान तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई की। जिसमें टीम द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर कुल 545 कट्टा अवैध धान जप्त किया गया है।

कार्रवाई के दौरान ग्राम सलखण्ड में टीम ने दबिश देकर कुल 400 कट्टा धान को अपने कब्जे में लिया। वहीं उपार्जन केन्द्र टांगपसा में 145 कट्टा धान जब्त किया। जिसमें रबी फसल के धान का मिलावट पाया गया। जप्त किए गए धान की प्राथमिक जांच रिपोर्ट तैयार कर आगे की विधिक प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा सरकार की किसान हितैषी नीतियों और पारदर्शी खरीदी व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन द्वारा जिले में इस प्रकार की निगरानी आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगी।

महासमुंद/विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित संकुल समन्वयकों को शालाओं में दर्ज शत प्रतिशत बच्चों का अपार आईडी बनाने दिए निर्देश

महासमुंद/विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित संकुल समन्वयकों को शालाओं में दर्ज शत प्रतिशत बच्चों का अपार आईडी बनाने दिए निर्देश

महासमुंद/ विकासखंड सरायपाली के समस्त संकुल समन्वयकों का विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री रेखराज शर्मा के द्वारा विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक कार्यालय सरायपाली में किया गया। उक्त बैठक में शिक्षा विभाग के समस्त बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्धारित 19 बिंदुओं एवं 14 बिंदुओं पर शिक्षा सचिव कार्यालय से जारी पत्र पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर समीक्षा किया गया एवं जिला मिशन समन्वयक द्वारा संकुल समन्वयकों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए यह बताया गया कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में जब वार्षिक परीक्षा का आयोजन कर बच्चों का अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित किया जायेगा तो उक्त परीक्षाफल में कक्षा पहली से चौथी एवं कक्षा छठवीं से सातवीं हेतु त्रैमासिक परीक्षा का 20 प्रतिशत का अधिभार एवं अर्धवार्षिक परीक्षा का 20 प्रतिशत का अधिभार तथा वार्षिक परीक्षा का 60 प्रतिशत का अधिभार निश्चित होगा। वहीं 5 वीं 8 वीं बोर्ड परीक्षा में अर्धवार्षिक परीक्षा का 20 प्रतिशत तथा वार्षिक परीक्षा परिणाम का 80 प्रतिशत का अधिभार निश्चित होगा।

बैठक में संकुल समन्वयकों को आगामी 31 दिसंबर 2025 तक शालाओं में दर्ज शत प्रतिशत बच्चों का अपार आईडी बनाने हेतु निर्देशित किया गया वहीं जाति प्रमाण पत्र हेतु भी पात्र विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र हेतु फॉर्म संकलन कर संकुल आईडी पर अपलोड करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक देवानंद नायक के द्वारा संकुल समन्वयकों को अपने संकुल अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्य की समीक्षा, अपार आईडी, शैक्षिक गुणवत्ता, दिव्यांग छात्रों के प्रशिक्षण तथा शिक्षकों के ऑनलाइन पंजीयन, उपस्थिति आदि पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया। उक्त बैठक में संजय ध्रुव एपीसी महासमुंद, डी एन दीवान सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली, अनिल सिंह साव विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक बसना एवं समस्त संकुल समन्वयक सरायपाली उपस्थित रहे।

बसना *विकासखंड स्तरीय वातावरण निर्माण एवं दिव्यांग प्रशिक्षण बड़े टेमरी में सम्पन्न*

बसना *विकासखंड स्तरीय वातावरण निर्माण एवं दिव्यांग प्रशिक्षण बड़े टेमरी में सम्पन्न*

बसना – समग्र शिक्षा के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय वातावरण निर्माण एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) का दो दिवसीय प्रशिक्षण बड़े टेमरी में सम्पन्न हुआ। जिसमें विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे विकासखंड स्रोत समन्वयक अनिल सिंह साव,प्राचार्य शरद प्रधान,समन्वयक डिजेन्द्र कुर्रे, FLN नोडल शरण दास, गजानंद भोई व्याख्याता अंग्रेजी कुदारीबाहरा,मास्टर ट्रेनर गजेन्द्र नायक, वारिश कुमार, सालिक राम टंडन एवं अंकित कमलेश मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

विकासखंड स्तरीय दिव्यांग प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की पहचान करना और उन्हें सशक्त बनाना है। इसके तहत, शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिव्यांग बच्चों की पहचान और उन्हें विशेष शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। यह प्रशिक्षण समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देता है और दिव्यांग छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करता है। कुछ मामलों में, यह प्रशिक्षण बच्चों को सहायक उपकरण (जैसे ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर) प्रदान करने या व्यावसायिक कौशल सिखाने से भी संबंधित हो सकता है। दिव्यांगता के 21 प्रकार को बताया गया।

साथ ही दिव्यांगता के कारण जन्म के पूर्व एवं जन्म के बाद कैसे बचा जा सकता है। उसको विस्तारपूर्वक बताया गया।दिव्यांग बच्चों एवं सामान्य बच्चों के साथ पालकगण को सकारात्मक वातावरण निर्माण करना चरणबद्ध तरीके से बताया गया।सफल प्रशिक्षण के लिए जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे सर जिला स्रोत समन्वयक महासमुंद रेखराज शर्मा सर ने बधाई दिये।

महासमुंद/जोगनीपाली शिविर में 265 लोगों का पंजीयन, यूडीआईडी कार्ड के लिए कुल 135 फार्म संकलित गनेकेरा बसना में शिविर का आयोजन 24 नवम्बर को

महासमुंद/जोगनीपाली शिविर में 265 लोगों का पंजीयन, यूडीआईडी कार्ड के लिए कुल 135 फार्म संकलित गनेकेरा बसना में शिविर का आयोजन 24 नवम्बर को

महासमुंद/ जिला अंतर्गत दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत अधिसूचित 21 प्रकार के दिव्यांगता के आधार पर दिव्यांगता धारक व्यक्तियों का प्रमाणीकरण करने, पूर्व में जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के नवीनीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने हेतु जिला प्रशासन के निर्देश पर एवं उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह के मार्गदर्शन में तथा जिला चिकित्सालय महासमुंद के मेडिकल बोर्ड के समन्वय से विकासखण्ड स्तर शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में 20 नवम्बर को विकासखण्ड सरायपाली के ग्राम पंचायत जोगनीपाली में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 600 व्यक्ति सम्मिलित हुए। जिसमें 265 लोगों का पंजीयन, प्रमाणीकरण 99, नवीनीकरण 38, विभिन्न उपकरण चिन्हांकन 10 तथा यूडीआईडी कार्ड के लिए कुल 135 फार्म संकलन किया गया।

इस दौरान श्री लोकनाथ बारिक सभापति, समाज कल्याण, श्री उद्धव नंद, मतस्य पालन समिति, जनपद पंचायत सरायपाली, श्रीमती अनिता चौधरी, जोगनीपाली, श्रीमती कुमारी भास्कर, सभापति स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायत महासमुंद, ग्राम पंचायत जोगनीपाली सरपंच श्रीमती शिवकुमारी चौधरी, श्री प्रकाश मेश्राम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सरायपाली, श्री जयलाल भोई समाज शिक्षा संगठन जनपद पंचायत सरायपाली एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। आगामी शिविर 24 नवम्बर 2025 को विकासखण्ड बसना के ग्राम पंचायत गनेकेरा में आयोजित किया जाएगा

महासमुन्द जिले की 05 देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान हेतु किराए पर भवन लिए जाने 28 नवंबर तक निविदा आमंत्रित

महासमुन्द जिले की 05 देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान हेतु किराए पर भवन लिए जाने 28 नवंबर तक निविदा आमंत्रित

महासमुन्द / वर्ष 2025-26 के लिए जिले की 05 देशी कम्पोजिट मदिरा दुकानों के संचालन के लिए भवन किराए पर लिए जाने हेतु जिला आबकारी विभाग द्वारा तृतीय निविदा आमंत्रित की गई है। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित शर्तों एवं निविदा फार्म 28 नवंबर 2025 को दोपहर 1ः00 बजे तक जिला आबकारी कार्यालय, महासमुंद से प्राप्त कर सकते हैं।

निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 28 नवंबर 2025 को दोपहर 2ः00 बजे तक निर्धारित की गई है। निविदा से संबंधित नियम, शर्तें एवं विस्तृत जानकारी जिला आबकारी विभाग महासमुंद तथा विभाग की वेबसाईट www.cg.nic.in/mahasamund पर अवलोकन किया जा सकता है। नवीन 05 मदिरा दुकानों का स्थानांतरण किए जाने व स्वरूप परिवर्तन कर दुकानों के संचालन हेतु भवन किराए पर लिया जाना है। उक्त दुकानों में ग्राम पंचायत रायतुम, खट्टी, बम्हनी, बड़े सजापली एवं आंवराडबरी में संचालित किया जाएगा।

महासमुंद जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार अब 123 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी शुरू, 01 लाख 44 हजार 506 क्विंटल धान खरीदा गया

महासमुंद जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार अब 123 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी शुरू, 01 लाख 44 हजार 506 क्विंटल धान खरीदा गया

महासमुंद 21 नवंबर 2025/ राज्य शासन के मंशानुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत कृषक उन्नति योजना के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी बिना किसी रुकावट के तेजी से जारी है। जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का आज 7वां दिन हैं। जिले के 130 समितियों के 182 उपार्जन केन्द्रों में से 123 केन्द्रों में आज दिनांक तक एक लाख 44 हजार 506.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिन केन्द्रों में धान खरीदी की शुरुआत नहीं हुई है लगभग उन सभी उपार्जन केंद्रों में किसानों से निर्बाध रूप से धान खरीदने की पूरी तैयारी की गई है।

जिले में किसान उत्साह से धान खरीदी केंद्रों में धान लेकर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में आज प्राथमिक सहकारी समिति बेमचा में धान बेचने आए कृषक श्री प्रहलाद चंद्राकर एवं श्री देवेन्द्र साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में किसानों के हित में उठाए गए कदमों से हमें भरोसा मिल रहा है कि हमारा धान उचित मूल्य पर सुरक्षित तरीके से खरीदी जाएगा। उन्होंने बताया कि खरीदी केन्द्र में व्यवस्था बेहतर और खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी है। वे बताते है कि बिना किसी परेशानी के उन्होंने धान का विक्रय किया। उन्होंने सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं और सहयोग के लिए शासन एवं प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया

महासमुंद/मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से जनता हो रही लाभान्वित मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से अब तक लगभग पौने दो लाख मरीजों का इलाज

महासमुंद/मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से जनता हो रही लाभान्वित मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से अब तक लगभग पौने दो लाख मरीजों का इलाज

महासमुंद/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना को प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। योजना का मुख्य लक्ष्य शहरी स्लम क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद नागरिकों को निःशुल्क, गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में नगर पालिका परिषद महासमुंद के विभिन्न वार्डों में नियमित स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अशोक सलामे की देखरेख में शिविरों का संचालन सुचारू रूप से किया जा रहा है।

प्रोजेक्ट मैनेजर धर्मेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि महासमुंद जिले के शहरी क्षेत्रों में संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से अब तक लगभग पौने दो लाख मरीजों का इलाज किया जा चुका है। इनमें से 50 हजार से अधिक नागरिकों के मुफ्त लैब टेस्ट कराए गए हैं तथा डेढ़ लाख से अधिक मरीजों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं।

शिविरों में डॉक्टर, फार्मासिस्ट, नर्स और प्रशिक्षित लैब टेक्नीशियन की टीम द्वारा मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श और जांच की सुविधा दी जाती है। योजना के अंतर्गत 170 प्रकार की आवश्यक दवाइयां तथा 41 प्रकार की लैब जांच पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके साथ ही नगर के सफाई मित्रों के लिए भी प्रति माह नियमित स्वास्थ्य जांच की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे उनके स्वास्थ्य संरक्षण को सुनिश्चित किया जा सके। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत मोबाइल चिकित्सा दल शहर के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर नागरिकों को उनके घर के पास ही उच्चतम स्वास्थ्य परामर्श, जांच और दवाइयों की सुविधा प्रदान कर रहा है।

महासमुंद कृषि विभाग के समन्वित प्रयासों से किसानों के समृद्धि के द्वार खुले विभिन्न नवाचारी योजनाओं से आर्थिक उन्नति की दिशा में कारगर पहल

महासमुंद कृषि विभाग के समन्वित प्रयासों से किसानों के समृद्धि के द्वार खुले विभिन्न नवाचारी योजनाओं से आर्थिक उन्नति की दिशा में कारगर पहल

महासमुंद जिले में कृषि विकास को गतिशील एवं लाभकारी बनाने के लिए केन्द्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। आधुनिक सिंचाई तकनीकों के विस्तार से लेकर किसानों को प्रत्यक्ष लाभ पहुँचाने वाली योजनाओं तक, जिले ने लक्ष्य प्राप्ति में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के सफल क्रियान्वयन ने कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के साथ जल संरक्षण, फसल उत्पादकता वृद्धि और किसानों की आर्थिक उन्नति की दिशा में विशेष योगदान दिया है।

जिले में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। निर्धारित 151 हेक्टेयर सिंचाई लक्ष्य के विरुद्ध 84 कृषकों के खेतों में 149.66 हेक्टेयर क्षेत्र में ड्रिप एवं स्प्रिंकलर के माध्यम से सिंचाई व्यवस्था स्थापित की गई। लक्ष्य के लगभग पूर्ण होने से किसानों को आधुनिक सिंचाई सुविधाओं का महत्वाकांक्षी लाभ मिला है। वर्ष 2025-26 के लिए कृषि विभाग ने कुल 264 हेक्टेयर क्षेत्र में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली विस्तार का लक्ष्य रखा है, जिसमें 235 हेक्टेयर क्षेत्र में ड्रिप सिंचाई तथा 29 हेक्टेयर क्षेत्र में स्प्रिंकलर सिंचाई स्थापित की जाएगी। इस योजना से जल संरक्षण, फसलों की उत्पादकता वृद्धि और कृषि लागत में कमी की दिशा में प्रगति होगी।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जिले में 1,26,234 किसानों को योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है और पात्र किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया निरंतर जारी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के तहत जिले में 25.25 करोड़ रूपए की राशि किसानों को उनके खाते में प्राप्त हुई है। जिले में 1,39,063 किसानों का लैंड सीडिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसी प्रकार 1,37,835 किसानों की आधार सीडिंग तथा 1,40,733 किसानों का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है। जिले में 1,461 पात्र पीव्हीटीजी हितग्राही इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत हैं।

इसी तरह राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत वर्ष 2025-26 में 1,920 हेक्टेयर क्षेत्र में मिलेट्स रागी फसल प्रदर्शन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा 1,320 हेक्टेयर में मक्का, 260 हेक्टेयर में उड़द एवं मूंग, 50 हेक्टेयर में मूंगफली तथा 20-20 हेक्टेयर में सूरजमुखी एवं तिल फसल प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही 250 हेक्टेयर क्षेत्र में शैलो ट्यूबवेल सब्सिडी प्रदान करने का लक्ष्य भी रखा गया है।

NH-53 पर सनसनीखेज वारदात! दो बदमाशों ने की मोबाइल लूट की कोशिश, नाकाम होने पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला

NH-53 पर सनसनीखेज वारदात! दो बदमाशों ने की मोबाइल लूट की कोशिश, नाकाम होने पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला

तुमगांव। क्षेत्र में बुधवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। ग्राम टेमरी (थाना कसडोल) निवासी मनोज कुमार डहरिया (37 वर्ष) पर दो अज्ञात बदमाशों ने उस समय हमला कर दिया जब वह NH-53 रोड स्थित शौचालय में अपनी ड्यूटी कर रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम करीब 6:30 बजे मोटरसाइकिल में सवार दो युवक मौके पर पहुंचे और मनोज का मोबाइल छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने अचानक चाकू से कई वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावरों में एक मोटा तथा दूसरा पतला बताया जा रहा है, जिसमें पतले आरोपी ने सिर पर सफेद गमछा बांधा हुआ था। वारदात के बाद दोनों आरोपी पिथौरा की ओर फरार हो गए।

खून से लथपथ मनोज किसी तरह ढाबा की ओर भागा, जहां मौजूद एक व्यक्ति ने डायल-112 को सूचना दी। पुलिस की मदद से उसे तत्काल तुमगांव अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल महासमुंद रेफर किया गया।

घटना के संबंध में मनोज द्वारा थाना तुमगांव में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने धारा 309(6), 109, 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

तुमगांव एवं आसपास के क्षेत्रों में इस घटना से दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तुरंत देने की अपील की है।

सिंघोडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ग्राम मार्ग पर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 

सिंघोडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ग्राम मार्ग पर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार,

थाना सिंघोडा के सउनि नीलाम्बर सिंह नेताम द्वारा दिवसाधिकारी रहते हुए 20 नवंबर 2025 को अवैध शराब परिवहन के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम आरक्षक 518, 672 और गवाहों के साथ शासकीय वाहन CG 03 A 1086 में तस्दीक हेतु रवाना हुई।

ग्राम सिंघोडा चौक के पास अर्जुन मिरी और परमानंद स्वाई को कार्यवाही में सहयोग हेतु नोटिस देकर टीम गहनाखार–परसकोल मार्ग पहुंची, जहां मुखबिर के बताए हुलिये का एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। घेराबंदी कर पकड़े जाने पर उसने अपना नाम महादेव सिदार (45 वर्ष), निवासी परसकोल बताया।

उसके कब्जे से पीले रंग की 5 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकिन में 5 लीटर तथा सफेद रंग की 1 लीटर प्लास्टिक बोतल में 1 लीटर, कुल 6 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 1200 रुपये है। आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

मौके पर शराब को जप्त कर सीलबंद किया गया तथा तलाशी, बरामदगी एवं जप्ती की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी की गई। आरोपी के कृत्य को धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पाते हुए, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के पालन में धारा 35(1)(b)(ii) भा.ना.सु.सं. 2023 के तहत चेकलिस्ट तैयार कर 16:30 बजे विधिवत गिरफ्तारी की गई।

घटनास्थल का निरीक्षण कर नजरी नक्शा तैयार किया गया तथा देहाती नालसी क्रमांक 0/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।