तेन्दूकोना/पड़ोसी विवाद में मारपीट और उंगली काटने की वारदात, युवक गंभीर – आरोपी पर BNS की कई धाराओं में अपराध दर्ज

तेन्दूकोना/पड़ोसी विवाद में मारपीट और उंगली काटने की वारदात, युवक गंभीर – आरोपी पर BNS की कई धाराओं में अपराध दर्ज

तेन्दूकोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी बुन्देली में बुधवार 19 नवंबर की शाम लगभग 7 बजे ग्राम जगदल्‍ला में मारपीट और जान से मारने की धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जगदल्‍ला निवासी हुमन लाल चक्रधारी (31 वर्ष) अपने पड़ोसी खिरोद चक्रधारी के घर के सामने खड़े थे, तभी गांव के ही रूद्र कुमार चक्रधारी वहां पहुंचा और श्यामलाल यादव को काम पर बुलाने की बात को लेकर विवाद करने लगा।

विवाद बढ़ने पर आरोपी रूद्र कुमार ने सार्वजनिक स्थान पर हुमन लाल के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्के से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसने हुमन लाल के बाएं हाथ की बीच वाली उंगली को दांत से काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की चीख सुनकर प्रमोद चक्रधारी और अजय चक्रधारी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया।

घटना से डरे सहमे हुमन लाल ने अगले दिन 20 नवंबर को थाना तेन्दूकोना में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में आरोपी रूद्र कुमार के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2) BNS के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।

प्रकरण की प्रति माननीय न्यायालय JMFC पिथौरा जिला महासमुंद को प्रेषित कर दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

झलप बाजार में तेज रफ्तार का कहर! मोटरसाइकिल ने मारी जोरदार टक्कर,  एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल – रायपुर रेफर

झलप बाजार में तेज रफ्तार का कहर! मोटरसाइकिल ने मारी जोरदार टक्कर,  एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल – रायपुर रेफर

महासमुंद जिले के पटेवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरेकेल के किसान परिवार पर दुखद हादसा आया, जब 15 नवंबर की शाम लगभग 4 बजे झलप बाजार में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, रघुनाथ पटेल झलप में मेघनाथ यादव के मुर्गी दुकान के सामने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी किए हुए थे। तभी ग्राम सरेकेल निवासी चन्द्रशेखर बघेल अपनी बाइक को अत्यधिक तेजी और लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए आया और रघुनाथ पटेल को सीधा टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों मेघनाथ यादव, अवध राम साहू और रूपचंद पटेल ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर घायल रघुनाथ को सरकारी अस्पताल झलप पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें रायपुर स्थित बालाजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया गया कि रघुनाथ के बाएं पैर, सीने और दाहिने कंधे में गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद पीड़ित के भाई ने 20 नवंबर को थाना पटेवा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। दुर्घटना करने वाली मोटरसाइकिल का नंबर स्पष्ट नहीं हो पाया है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर सड़क हादसे का कारण बनी—अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

ओम हॉस्पिटल सरायपाली में 76 वर्षीय मरीज की सफल सर्जरी, कई महीनों की तकलीफ से मिली राहत

ओम हॉस्पिटल सरायपाली में 76 वर्षीय मरीज की सफल सर्जरी, कई महीनों की तकलीफ से मिली राहत

सरायपाली। ओम हॉस्पिटल सरायपाली में एक और सफल उपचार का मामला सामने आया है। खोकसा, सरायपाली निवासी 76 वर्षीय श्री रतराम चौहान पिछले कई महीनों से पेशाब संबंधित गंभीर समस्या से जूझ रहे थे। रातभर नींद न लगना, तेज जलन, और पेशाब रुक-रुककर आना जैसे लक्षणों के कारण उनका रोजमर्रा का जीवन बेहद कठिन हो गया था। परिजन भी चिंता में थे और कई जगह इलाज कराने के बाद भी उन्हें राहत नहीं मिली।

ओम हॉस्पिटल पहुँचने पर जाँच के दौरान पाया गया कि प्रोस्टेट बढ़ जाने के कारण मरीज की मूत्रनली लगभग बंद हो चुकी थी। स्थिति चिंताजनक देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत Cystoscopy + TURP सर्जरी की सलाह दी। मरीज और परिजनों की सहमति पर यह सर्जरी आज ओम हॉस्पिटल सरायपाली में सफलतापूर्वक की गई। खास बात यह है कि मरीज का इलाज पूरी तरह निःशुल्क किया गया।

अभियान का नेतृत्व डॉ. राजेश अग्रवाल (यूरोलॉजिस्ट) और उनकी अनुभवी टीम ने किया। ऑपरेशन पूरी सावधानी के साथ किया गया और मरीज अब सुरक्षित हैं तथा धीरे-धीरे स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

परिजन एवं ग्रामीणों ने ओम हॉस्पिटल की टीम के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।

ओम हॉस्पिटल सरायपाली ने फिर साबित किया है कि “आपका स्वास्थ्य, हमारी प्राथमिकता” सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि उनकी सेवा का मूल आधार है।

बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में नि:शुल्क चर्म रोग शिविर का आयोजन, 21 नवंबर को मिलेगी विशेषज्ञ डॉ. एन.एस. पटानी से परामर्श की सुविधा

बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में नि:शुल्क चर्म रोग शिविर का आयोजन, 21 नवंबर को मिलेगी विशेषज्ञ डॉ. एन.एस. पटानी से परामर्श की सुविधा

महासमुंद। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बसना द्वारा 21 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नि:शुल्क चर्म रोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में अहमदाबाद (गुजरात) के प्रसिद्ध त्वचा एवं गुप्त रोग विशेषज्ञ डॉ. एन.एस. पटानी (MBBS, MD – Skin) अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगे, जिन्हें 25 से अधिक वर्षों का अनुभवी चिकित्सकीय कार्यकाल प्राप्त है।

शिविर में मरीजों को दाद, खाज-खुजली, सफेद दाग, सोरायसिस, फंगल संक्रमण, बाल झड़ना, चेहरे के चकत्ते, शरीर में दाने, नाखूनों के सफेद/कालेपन, एवं अन्य गंभीर त्वचा रोगों की जांच व परामर्श बिल्कुल नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। ग्रामीण एवं शहरी इलाकों से बड़ी संख्या में मरीजों के पहुँचने की संभावना है, जिससे क्षेत्रवासियों में उत्साह देखा जा रहा है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर का उद्देश्य आमजन को त्वचा संबंधी समस्याओं से राहत दिलाना और विशेषज्ञ उपचार तक आसान पहुंच उपलब्ध कराना है। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए अस्पताल द्वारा हेल्पलाइन नंबर 9303623130, 7773086100, 7770868473 जारी किए गए हैं।

अग्रवाल नर्सिंग होम ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ अवश्य उठाएँ।

महासमुंद/कृषि मंडी के बाहर सनसनी… हाथ में बड़ा चाकू लहराकर आमजन में दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

महासमुंद/कृषि मंडी के बाहर सनसनी… हाथ में बड़ा चाकू लहराकर आमजन में दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

महासमुंद। थाना महासमुंद पुलिस ने गुरुवार दोपहर कृषि उपज मंडी के सामने अफरा-तफरी मचाने वाले युवक सुशील सोनी (30 वर्ष) को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। युवक हाथ में बड़ा चाकू लहराते हुए “मार दूंगा” चिल्लाकर राहगीरों को आतंकित कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

मुखबिर से खबर मिलने पर प्रधान आरक्षक एवं टाउन पेट्रोलिंग टीम ने दो स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर बताए गए स्थान पर तस्दीक की। मौके पर आरोपी सुशील सोनी हाथ में 17.5 इंच लंबा लोहे का चाकू लहराते पाया गया। आरोपी को हिकमत-अमली से काबू में लेकर तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से वही चाकू बरामद हुआ। दस्तावेज पूछे जाने पर वह किसी प्रकार का लाइसेंस या अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका।

पंचनामा तैयार कर चाकू को सीलबंद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत देहाती नालसी क्रमांक 0/25 दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले को अजमानजीय अपराध मानते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बलौदाबाजार/ग्राम तिल्दा (डोंगरा) में रात के अंधेरे में रेत चोरी का पर्दाफाश – 8 आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार/ ग्राम तिल्दा (डोंगरा) में रात के अंधेरे में रेत चोरी का पर्दाफाश – 8 आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार/ग्राम तिल्दा (डोंगरा) में रेत की अवैध चोरी करने वाले 08 आरोपियों को पुलिस ने धर-दबोचा। खनिज विभाग द्वारा जब्त कर सुपूर्दनामें में रखी गई रेत को आरोपियों ने बिना अनुमति चोरी कर ले जाने की कोशिश की, जिसकी सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

अधिकारी के मना करने और सख्त निर्देशों के बावजूद आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर रेत चोरी करने में लगे हुए थे। लगातार मिल रही शिकायतों और निगरानी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी— 1. रामकुमार यादव, 41 वर्ष

2. मनोज कुमार कैवर्त, 43 वर्ष

3. वतन बंजारे, 35 वर्ष

4. भरत डौंडिया, 32 वर्ष

5. गब्बर डहरिया, 36 वर्ष

6. काशीराम दरिया, 34 वर्ष

7. देव कुमार निराला, 29 वर्ष

8. राहुल पैकरा, 26 वर्ष (सभी निवासी ग्राम तिल्दा (डोंगरा), थाना लवन)

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन और चोरी पर रोकथाम की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

महासमुंद/जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ एवं आपरेटर संघ के कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त 21नवंबर से लौटेंगे काम पर

महासमुंद/जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ एवं आपरेटर संघ के कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त 21नवंबर से लौटेंगे काम पर

महासमुंद/ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अंतर्गत किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ एवं आपरेटर संघ के हड़ताली समिति प्रबंधक, सहायक समिति प्रबंधक, विक्रेता, कम्प्यूटर ऑपरेटर, एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी आज अपनी मांगों को लेकर कर रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त करने संबंधी पत्र जिला प्रशासन को सौंपा। वे अपने कार्य पर कल से उपस्थित होंगे।अब वे धान उपार्जन केन्द्रों में पूर्व की भांति अपनी सेवाएं देंगे।

आज देर शाम जिला कार्यालय के सभा कक्ष में संघ के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने अपर कलेक्टर श्री रवि साहू, खाद्य अधिकारी श्री अजय यादव, नोडल अधिकारी श्री अविनाश शर्मा एवं उप पंजीयक श्री द्वारिका नाथ के समक्ष पत्र सौंपा।

आज कौन चमकेगा, किसे मिलेगी सफलता? जानें अपना राशिफल

आज कौन चमकेगा, किसे मिलेगी सफलता? जानें अपना राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। यात्रा मनोरंजक हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में नए प्रयोग किए जा सकते हैं। समय की अनुकूलता का लाभ लें। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। कार्यभार व अधिकार में वृद्धि हो सकती है। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी।

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आय में निश्चितता रहेगी। समय शीघ्र सुधरेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। बेवजह कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। थकान व कमजोरी रह सकते हैं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनहानि की आशंका है। व्यापार-व्यवसाय में धीमापन रह सकता है।

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): यात्रा सफल रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी दूसरे व्यक्ति के काम में हस्तक्षेप न करें। विवाद होगा। मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा।

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): भूले-बिसरे साथियों व संबंधियों से मुलाकात होगी। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रमाद न करें।

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देगा। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। बेकार बातों पर बिलकुल ध्यान न दें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। आय में कमी होगी।

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): नए अनुबंध होंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय की अनुकूलता रहेगी, लाभ लें। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नया काम मिलेगा।

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): तत्काल लाभ नहीं होगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। रुके कार्यों में गति आएगी। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। योजना फलीभूत होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रमाद न करें।

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): कारोबार में वृद्धि होगी। आसपास का वातावरण सुखद रहेगा। पार्टनरों तथा भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। विवेक का प्रयोग करें। प्रमाद न करें। अध्यात्म में रुझान रहेगा। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति लाभदायक बनेगी।

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): आय बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि की आशंका बनती है, सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में जल्दबाजी से बचें।

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। धनहानि भी आशंका है। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे।

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। चारों तरफ से सफलता मिलेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। उत्साह बना रहेगा। चिंता तथा तनाव कम होंगे। भूमि-भवन व मकान-दुकान इत्यादि की खरीद-फरोख्त मनोनुकूल लाभ देगी। बेरोजगारी दूर होगी।

 

पटेवा/तेज़ रफ्तार बाइक ने छीनी खुशियाँ… झलप बाजार में बड़ा हादसा!भाई बाजार गया… और कुछ ही मिनटों में जिंदगी-मौत की जंग शुरू हो गई

पटेवा/तेज़ रफ्तार बाइक ने छीनी खुशियाँ… झलप बाजार में बड़ा हादसा!भाई बाजार गया… और कुछ ही मिनटों में जिंदगी-मौत की जंग शुरू हो गई

जिला महासमुंद के थाना पटेवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरेकेल निवासी रघुनाथ पटेल के साथ झलप बाजार में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार 15 नवंबर की शाम लगभग 4 बजे रघुनाथ पटेल अपनी मोटरसाइकिल से झलप बाजार पहुंचे थे और मेघनाथ यादव के मुर्गी दुकान के सामने खड़े थे।

उसी दौरान ग्राम सरेकेल निवासी चन्द्रशेखर बघेल तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक मोटरसाइकिल चलाते हुए आया और जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना अचानक था कि आसपास मौजूद लोग सहम गए। घटना के बाद मेघनाथ यादव, अवध राम साहू और रूपचंद पटेल ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर घायल रघुनाथ को सरकारी अस्पताल झलप पहुंचाया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रायपुर स्थित बालाजी अस्पताल रेफर किया गया। हादसे में रघुनाथ पटेल के बाएं पैर, सीने और दाहिने कंधे में गंभीर चोटें आई हैं और इलाज जारी है।

घटना की मोटरसाइकिल का नंबर ज्ञात न होने की वजह से सस्पेंस और बढ़ गया है। मामले की रिपोर्ट आज 20 नवंबर को थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने जनजातीय समाज प्रमुखों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से की मुलाकात पण्डो जनजाति के बसन्त पण्डो से मिलकर जाना कुशलक्षेम, शॉल भेंट कर किया सम्मान

छत्तीसगढ़: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने जनजातीय समाज प्रमुखों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से की मुलाकात पण्डो जनजाति के बसन्त पण्डो से मिलकर जाना कुशलक्षेम, शॉल भेंट कर किया सम्मान

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जनजातीय गौरव दिवस 2025 के उपलक्ष्य में सरगुजा जिले में 20 नवम्बर को पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, राज्यमंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार श्री दुर्गा दास उईके, राज्यमंत्री आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार श्री तोखन साहू, आदिम जाति विकास विभाग कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्री रामविचार नेताम, प्रभारी मंत्री जिला सरगुजा एवं वित्त वाणिज्यिक कर विभाग मंत्री श्री ओमप्रकाश चौधरी, पर्यटन संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, वन एवं जलवायु परिवर्तन परिवहन सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा सांसद श्री चिंतामणी महाराज, उत्तर रायपुर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव, महापौर अम्बिकापुर श्रीमती मंजुषा भगत भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने जनजातीय समाज प्रमुखों, पीवीटीजी समुदाय के समाज प्रमुखों, जनजातीय समाज के उत्थान में विशेष योगदान देने वालों, जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम में सेनानियों के परिजनों से भेंट की। श्रीमती मुर्मू ने इन सभी के साथ समूह फोटो खिंचवाई।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले जनजातीय जननायकों एवं सेनानियों के  परिजनों का सम्मान किया। राष्ट्रपति ने सोनाखान क्रांति के जननायक शहीद वीर नारायण सिंह एवं शहीद वीर नारायण सिंह के सेनापति, परलकोट क्रांति के जननायक शहीद गेंदसिंह, झण्डा सत्याग्रह के जननायक श्री सुकदेव पातर, भूमकाल क्रांति के जननायक श्री बन्टु धुरवा, जंगल सत्याग्रह के जननायक शहीद रामधीन गोड़, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री राजनाथ भगत एवं श्री माझी राम गोंड़ के परिजनों से भेंट की।

राष्ट्रपति ने बिरहोर जनजाति के श्री राजेश बिरहोर, अबुझमाड़िया जनजाति के श्री रामजी ध्रुव, बैगा जनजाति के श्री एतवारी राम मछिया एवं पहाड़ी कोरवा जनजाति के श्री जोगीराम से सौजन्य भेंट की और हाल-चाल पूछा। राष्ट्रपति ने इसी तरह उरांव जनजाति के श्री मंगल उरांव, नगेशिया जनजाति के श्री धनराम नागेश, खैरवार जनजाति के श्री वीर सिंह खैरवार, कंवर जनजाति के श्री संजय सिंह, नागवंशी जनजाति के श्री लक्कू राम नागवंशी, मुरिया जनजाति के श्री धनीराम शोरी, गोंड़ जनजाति के श्री मोहन सिंह, पंण्डो जनजाति के श्री विनोद कुमार पंण्डो एवं चेरवा जनजाति के श्री डी.एन. चेरवा से भी भेंट की।

पण्डो जनजाति के बसन्त पण्डो से मिलकर जाना कुशलक्षेम, शॉल भेंट कर किया सम्मान

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु कार्यक्रम के दौरान पण्डो जनजाति के बसन्त पण्डो से मिलीं। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने उनका कुशल क्षेम जाना और उन्हें शॉल भेंट की। बसन्त पण्डो ने राष्ट्रपति को बताया कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ.राजेंद्र प्रसाद जब वर्ष 1952 में  अंबिकापुर आए थे, तब वे 08 वर्ष के थे। राष्ट्रपति ने बसन्त पण्डो को गोद लिया और उनका नामकरण किया था। बसंत पण्डो को गोद लेने के बाद, पण्डो जनजाति को ’राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र’ कहलाने का दर्जा प्राप्त हुआ। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने बसन्त पण्डो को कहा कि आप मेरे भी पुत्र की तरह हैं।