महासमुंद/जिला चिकित्सालय में सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैय्या कराई जा रही हैं एक्स रे मशीन, सोनोग्राफी मशीन, सी.टी. स्कैन मशीन तथा अन्य संसाधन जल्द ही उपलब्ध होंगे

महासमुंद/जिला चिकित्सालय में सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैय्या कराई जा रही हैं एक्स रे मशीन, सोनोग्राफी मशीन, सी.टी. स्कैन मशीन तथा अन्य संसाधन जल्द ही उपलब्ध होंगे

महासमुंद/ संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. बसंत माहेश्वरी ने जिला अस्पताल में जो शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबंद्ध है ने अस्पताल में वर्तमान में उपलब्ध सुविधाओं और संसाधनों के संबंध में बताया कि जिला चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए शासन के मंशानुरूप उपलब्ध संसाधनों के आधार पर आवश्यक सेवाएं दी जा रही है। विगत कुछ दिवसों से चिकित्सालय में स्थापित एक्स-रे मशीन के प्रिंटर में खराबी आने के कारण मरीजों को प्रिंट नहीं दिया जा सका। मशीन की मरम्मत हेतु अधिकृत फर्म को इसकी सूचना दी जा चुकी है। फर्म की ओर से टेक्नीशियन द्वारा जांच कर नये प्रिंटर की स्थापना कर दी गई है जिसे पूर्व से स्थापित एक्स-रे मशीन से लिंक किया जाना प्रक्रियाधीन है।

फर्म की ओर से जानकारी दी गई है कि, अतिशीघ्र मशीन से प्रिंट कर हितग्राहियों को एक्स-रे फिल्म प्रदान किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त नया एक्स-रे मशीन (500 एम.ए.) जिसका क्रय सीजीएमएससी के माध्यम से प्रक्रियाधीन है।एक्स-रे टेक्नीशियनों द्वारा चिकित्सकों के मोबाईल में एक्स-रे की फोटो भेजे जाने के संबंध में किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यह केवल मरीजों की मांग एवं सहूलियत को ध्यान में रखते हुए प्रदाय किया जा रहा है। मेडिकल स्टूडेंट्स के उपलब्ध संसाधन के संबंध में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुन्द नवीन चिकित्सा महाविद्यालय है तथा जिला चिकित्सालय महसमुन्द को चिकित्सा महाविद्यालय सम्बद्ध चिकित्सालय के रूप में संचालित किया जा रहा है।

चिकित्सा महाविद्यालय हेतु एन.एम.सी. द्वारा निर्धारित मापदण्ड अनुरूप प्राप्त मांगों के आधार पर उपकरणों / संसाधनों को शासन द्वारा प्रदाय करने अथवा क्रय की अनुमति देने हेतु पत्राचार किया गया है। चिकित्सालय के विभिन्न विभागों हेतु मांग के आधार पर उपकरण का क्रय सीजीएमएससी के माध्यम से प्रक्रियाधीन है। सोनोग्राफी में एक माह की वेटिंग के संबंध में उन्होंने कहा कि, चिकित्सालय में महासमुंद जिले के अतिरिक्त समीपवर्ती जिलों से भी मरीज आते हैं तथा चिकित्सालय में एक ही सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध है। इस वजह से वेटिंग अधिक है जिसे कम किये जाने हेतु शासन से 01 अतिरिक्त मशीन की मांग की गई है जो कि, प्रक्रियाधीन है।

चिकित्सालय हेतु 128 स्लाइड के सी.टी. स्कैन मशीन की मांग शासन से की गई थी। जिसकी अनुमति प्रदान की गई है एवं प्रशासकीय स्वीकृति हेतु प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जा चुका है तथा जिसका क्रय सीजीएमएससी के माध्यम से किया जाना प्रस्तावित है। अधीक्षक डॉ. माहेश्वरी ने कहा कि जिला चिकित्सालय में बेहतर से बेहतर सुविधाएं दिया जा रहा है। उन्होंने आम नागरिकों से भी कहा है कि किसी भ्रामक एवं तथ्यहीन खबरों एवं सूचनाओं से भ्रमित न होवे एवं बिना किसी झिझक के अपना उपचार कराएं।

महासमुंद /कमिश्नर श्री महादेव कांवरे ने धान खरीदी केन्द्रों एवं चेक पोस्ट का किया निरीक्षण किसानों को धान बेचने में किसी तरह की समस्या न हो – कमिश्नर

महासमुंद /कमिश्नर श्री महादेव कांवरे ने धान खरीदी केन्द्रों एवं चेक पोस्ट का किया निरीक्षण किसानों को धान बेचने में किसी तरह की समस्या न हो – कमिश्नर

महासमुंद /रायपुर संभागायुक्त श्री महादेव कांवरे ने आज महासमुंद जिले के अनेक धान खरीदी केन्द्रों एवं अंतर्राज्यीय टेमरी चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान वे महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत झालखम्हरिया एवं बागबाहरा विकासखंड के ग्राम सम्हर स्थित प्राथमिक साख सहकारी समिति में खरीदे जा रहे धान उपार्जन केन्द्र का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने धान विक्रय करने आए किसानों से चर्चा की। कमिश्नर श्री कांवरे ने स्टेकिंग, इलेक्ट्रॉनिक तौल, बारदाना, मॉइश्चर मीटर एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार किसानों का प्रति एकड़ 21 कि्ंवटल की दर से धान खरीदने के लिए दृढ़ संकल्पित है। अतः किसानों को धान बेचने में किसी तरह की कोई दिक्कत न आएं। टोकन के लिए टोकन तुहर हाथ मोबाईल एप का उपयोग किया जा सकता है एवं ऑफलाइन टोकन सोसायटी के माध्यम से काटा जा सकता है। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा एवं श्री रवि कुमार साहू एवं तहसीलदार श्री जुगल किशोर पटेल, केन्द्र प्रभारी श्री जितेन्द्र चंद्राकर एवं ग्रामीण समिति के अध्यक्ष श्री श्याम साकरकर उपस्थित थे। इस दौरान सहकारी समिति झालखम्हरिया के नोडल प्रभारी श्री आशीष कुलदीप ने बताया कि केन्द्र में सुचारू रूप से धान खरीदी की जा रही है। अभी तक 22 किसानों का 960 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। सभी कर्मचारी बेहतर ढंग से धान खरीदी का कार्य संपादित कर रहे हैं।

इसी दौरान संभागायुक्त श्री कांवरे ने बागबाहरा अंतर्गत अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट टेमरी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को चेकिंग व्यवस्था को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने वाहनों की आवाजाही, दस्तावेजों की जाचं, इंटर स्टेट मूवमेंट रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरा एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए उपस्थिति रजिस्टर का भी अवलोकन किया।

श्री कांवरे ने अधिकारियों को सतत निगरानी करते हुए अवैध परिवहन करते वाहन पाए जाने पर तत्काल सीज कर प्रकरण दर्ज करने तथा संदेहास्पद गतिविधियों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति, पठन-पाठन की स्थिति, मिड डे मील व्यवस्था तथा स्कूल परिसर की साफ-सफाई का अवलोकन किया। श्री कांवरे ने शिक्षकों को विद्यार्थियों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने, नियमित फीडबैक लेने और अभिभावकों से निरंतर संवाद बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

महासमुंद/जिला पंचायत सीईओ श्री नंदनवार ने की योजनाओं की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

महासमुंद/जिला पंचायत सीईओ श्री नंदनवार ने की योजनाओं की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

महासमुंद/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत नंदनवार ने आज जनपद पंचायत महासमुंद के सभागार में विभिन्न विकासोन्मुखी योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में सीईओ जनपद पंचायत, जिला एवं जनपद पंचायत के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक तथा आवास मित्र उपस्थित थे। समीक्षा बैठक के दौरान श्री नंदनवार ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं सहित अन्य प्रगतिरत कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यों की अद्यतन स्थिति, प्रगति रिपोर्ट, लंबित प्रकरणों एवं मैदानी स्तर पर आ रही व्यावहारिक समस्याओं की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान जनपद सीईओ श्री बी.एस. मंडावी मौजूद थे।

सीईओ श्री नंदनवार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सरल प्रक्रिया से उपलब्ध कराया जाए। पीएम आवास के लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निष्पादित करें। मनरेगा कार्यों में गुणवत्तापूर्ण निर्माण तथा मजदूरी भुगतान समय पर होना चाहिए।

ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता, पेयजल एवं बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों में लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि मैदानी अमले की सक्रियता विकास कार्यों की गति निर्धारित करती है, इसलिए सभी सचिवों, रोजगार सहायकों व आवास मित्रों को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करना चाहिए। श्री नंदनवार ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से ही ग्रामीण विकास के वास्तविक लक्ष्य प्राप्त होंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को जिम्मेदारीपूर्वक एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देशित किया।

सरायपाली : जोगनिपाली में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित

सरायपाली : जोगनिपाली में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित

सरायपाली/ग्राम जोगनिपाली में आज समाज कल्याण विभाग व जनपद पंचायत सरायपाली के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांगजनो को उनका प्रमाणपत्र, सहायक उपकरण एवं आवश्यक सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं।

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति लोकनाथ बारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही जनपद पंचायत CEO श्री मेश्राम, समाज कल्याण विभाग के जयलाल भोई, जनपद पंचायत सदस्य उद्धब नन्द, मंगल चरण पटेल, J.P. साहू, एवं डॉ. संगीता भी सम्मिलित हुए।

अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने शिविर में पहुँचे दिव्यांगजनों से संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं तथा शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। शिविर में बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित हुए और उन्हें आवश्यक दस्तावेज़, चिकित्सा परीक्षण एवं सहयोग सामग्रियाँ प्रदान की गईं।

पिथौरा: सरपंच पति और सहयोगियों पर मारपीट कर 51 हजार रुपये मांगने का सहित झूठे केश मे फ़साने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

पिथौरा: सरपंच पति और सहयोगियों पर मारपीट कर 51 हजार रुपये मांगने का सहित झूठे केश मे फ़साने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

महासमुंद। संवाददाता भूषण साहू
सांकरा थाना क्षेत्र के सलडीह गांव में सरपंच पति और उनके सहयोगियों पर एक युवक से मारपीट कर 51 हजार रुपये की मांग करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित किरण बाघ ने पुलिस अधीक्षक महासमुंद को दिए आवेदन में बताया कि 5 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे सरपंच पति अनुराग प्रधान और उनके साथी उसके पास पहुंचे और अवैध शराब बेचने का झूठा आरोप लगाकर सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी।

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसके साथ लात-घूंसों व चप्पलों से मारपीट की और धमकाते हुए कहा कि उन्हें 51 हजार रुपये देने होंगे, वरना जान से मारने तथा घर तोड़ने जैसी धमकियां दी गईं। घटना के दौरान उसे लगातार जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया गया।

किरण बाघ का कहना है कि उसने 8 नवंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत जमा की, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी सांकरा पुलिस द्वारा अब तक कोई FIR दर्ज नहीं की गई है। उसने बताया कि बयान के नाम पर उसे थाने बुलाया गया, परंतु पुलिस ने उसके बताए अनुसार बयान नहीं लिखा और जब उसने आपत्ति की तो बयान लेने से भी इनकार कर दिया।

पीड़ित ने बताया कि आरोपी लगातार शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं, जिससे पूरा परिवार भय के माहौल में जी रहा है।पीड़ित ने एसपी से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।

महासमुंद/धान खरीदी सुगमता से जारी, आज 127 केन्द्रों में होगी धान की खरीदी किसान ईश्वर निषाद ने इत्मीनान से धान बेचा

महासमुंद/धान खरीदी सुगमता से जारी, आज 127 केन्द्रों में होगी धान की खरीदी किसान ईश्वर निषाद ने इत्मीनान से धान बेचा

महासमुंद/ राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी बिना किसी रुकावट के तेजी से जारी है। खरीदी शुरू हुए अभी मात्र पांच दिन हुए हैं, लेकिन राज्य भर के उपार्जन केंद्रों में धान की आवक जोर पकड़ने लगी है। आज की स्थिति में जिले के 130 समितियों के 182 उपार्जन केन्द्रों में से 127 केन्द्रों में 1294 टोकन काटा गया है। आज दिनांक तक 75 हजार 101 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। इसके अलावा जिन केन्द्रों में धान खरीदी की शुरुआत नहीं हुई है लगभग उन सभी उपार्जन केंद्रों में किसानों से निर्बाध रूप से धान खरीदने की पूरी तैयारी की जा रही है।

जिले में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में सभी केन्द्रों में धान खरीदने सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। महासमुंद जिले में भी अब किसान उत्साह से धान खरीदी केंद्रों में धान लेकर पहुंच रहे हैं। प्राथमिक सहकारी समिति शेर में शेर गांव के कृषक ईश्वर निषाद ने आज ढाई एकड़ खेती से उत्पादित 52.80 क्विंटल धान की बिक्री के लिए उनके द्वारा ऑनलाईन टोकन काटा गया है। आज वे इस केंद्र में इत्मीनान से धान बेचा। उन्होंने कहा कि केंद्र में किसी तरह के कोई अफरा-तफरी का माहौल नहीं है। यहां आते ही किसानों का स्वागत किया गया एवं धान खरीदी की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। शेर सहकारी समिति आज 11 किसानों का टोकन काटा गया है। जिसमें 570 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। यहां पहुंचे अन्य किसानों ने बताया कि इस बार टोकन व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है एवं ऑनलाइन है। तौलाई सही हो रही है, बारदाने की कोई कमी नहीं है और सरकार की व्यवस्थाओं से वे पूरी तरह संतुष्ट हैं। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील किया है कि हड़ताल के बावजूद वैकल्पिक इंतजामों से धान खरीदी का कार्य सुगमता पूर्वक हो रहा है। अतः किसान बिना किसी भ्रम के उपार्जन केन्द्र पहुंचे और अपने धान का विक्रय करें।

महासमुंद/lसंभागायुक्त श्री महादेव कांवरे ने एसआईआर के कार्यां का किया अवलोकन शत प्रतिशत मतदाताओं तक पहुंचने मुनादी करने के निर्देश डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाएं

महासमुंद/lसंभागायुक्त श्री महादेव कांवरे ने एसआईआर के कार्यां का किया अवलोकन शत प्रतिशत मतदाताओं तक पहुंचने मुनादी करने के निर्देश डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाएं

महासमुंद/ रायपुर संभागायुक्त श्री महादेव कांवरे ने आज महासमुंद जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न केन्द्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान संभागायुक्त श्री कांवरे ने कहा कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को शामिल करना तथा अपात्र मतदाता को हटाना हैं। सभी बूथ लेवल ऑफिसर सत्यापन कार्य को अत्यंत गंभीरता और निर्देशों के अनुरूप पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में गलत प्रविष्टि स्वीकार्य नहीं की जाएगी। किसी बिंदु पर संदेह होने पर वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी एवं मार्गदर्शन ले लेवें। उन्होंने कहा कि 4 दिसम्बर तक सत्यापन एवं डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण किया जाना है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवारों के माध्यम से सुबह-शाम मुनादी करने के निर्देश दिए हैं ताकि शत प्रतिशत मतदाताओं का सत्यापन कार्य समय पूर्व पूर्ण हो सके। सभी बीएलओ को निर्देशानुसार सजगता से पात्र मतदाताओं का गणना पत्रक भरकर संग्रहित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि संकलन किए गए फॉर्म का डिजिटाइजेशन के कार्य में भी तेजी लाएं। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सचिन भूतड़ा, अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू एवं तहसीलदार श्री जुगल किशोर पटेल मौजूद थे।

इस दौरान संभागायुक्त श्री महादेव कांवरे ने जिले के मतदाताओं से अपील किया है कि अंतिम तिथि चार दिसंबर के पहले ही अपना गणना फार्म ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से भरकर जल्द से जल्द बीएलओ के पास जमा करें।

उल्लेखनीय है कि महासमुंद जिले में चार नवंबर से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर प्रारंभ हुआ है। इस अभियान के तहत जिले के चार विधानसभा महासमुंद, खल्लारी, बसना और सरायपाली क्षेत्र में 8 लाख 86 हजार 422 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें से करीब 99 प्रतिशत लोगों को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इसके अलावा अब तक लगभग 27 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण भी किया जा चुका है। जिले में तैनात 1083 बीएलओ घर-घर जाकर प्रपत्र वितरण कर जानकारी एकत्र कर रहे हैं। ज़िला और तहसील स्तर पर हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं, जहाँ प्रपत्र भरने में आवश्यक सहायता भी प्रदान कर रहे हैं।

सरायपाली /काशीपाली मोड़ पर रात का रहस्य! “अंधेरे में छुपी शराब… और घेराबंदी में पकड़ा 60 साल का बैगा!”*** 

सरायपाली /काशीपाली मोड़ पर रात का रहस्य! “अंधेरे में छुपी शराब… और घेराबंदी में पकड़ा 60 साल का बैगा!”***

सरायपाली में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई  थाना सरायपाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने 19 नवंबर की रात हमराह स्टाफ के साथ जुर्म–जरायम पतासाजी पर निकले थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली गुप्त सूचना ने मामले में सस्पेंस भर दिया— “काशीपाली मोड़ के पास एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है।”

सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने गवाह केशव चौहान और वाहिद खान को साथ लेकर घेराबंदी की। जैसे ही टीम पतेरापाली के पास पहुंची, एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने तेजी से उसे घेरकर पकड़ा।

पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम बताया— मनोहर उर्फ बैगा निषाद (60 वर्ष), निवासी पोटापारा, थाना सरायपाली। उसके कब्जे से 5 लीटर की सफेद प्लास्टिक जरीकेन में 3 लीटर देशी हाथ–भट्टी महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग ₹600 आँकी गई।

गवाहों की मौजूदगी में शराब जप्त करते हुए पंचनामा तैयार किया गया। आरोपी से वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन उसके पास कोई कागज नहीं था।

आरोपी का कृत्य धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पाते हुए उसे रात 8 बजे गिरफ्तार किया गया। मामला जमानतीय होने पर जमानतदार प्रस्तुत करने के बाद उसे मुचलका पर रिहा कर दिया गया।

जप्तशुदा माल के साथ पुलिस टीम थाना वापस लौटी और आरोपी के खिलाफ विधिवत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

महासमुंद NH पर रहस्यमय मौत! सफेद कार ने छीनी युवक की सांस… तीन साथी चुप क्यों रहे?सस्पेंस गहराया…

महासमुंद NH पर रहस्यमय मौत! सफेद कार ने छीनी युवक की सांस… तीन साथी चुप क्यों रहे?सस्पेंस गहराया…

महासमुंद। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक अज्ञात युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मर्ग क्रमांक 180/25 धारा 194 BNSS के तहत दर्ज इस मामले में मृतक की पहचान उसके परिजनों ने मनीष (25 वर्ष), निवासी ग्राम ठेकवारा, थाना कोपागंज, जिला मऊ (उ.प्र.) के रूप में की है।

सफेद कार की टक्कर और मौके पर मौत

प्रत्यक्षदर्शी गवाहों लल्लन कुमार, निखिल कुमार और बादल कुमार के बयान के अनुसार वे तीनों मृतक मनीष के साथ शिवालिक पावर प्लांट में काम करते थे।

दिनांक 16 नवंबर 2025 शाम करीब 5.00 से 5.30 बजे, ये सभी लोग बस पकड़ने के लिए नेशनल हाईवे पर खड़े थे। तभी सफेद रंग की कार क्रमांक CG04 FQ 0714 के चालक ने वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए मनीष को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मनीष के सिर, चेहरे और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

तीन साथी चुप क्यों रहे? सस्पेंस गहराया

हादसे के प्रत्यक्षदर्शी होने के बावजूद तीनों साथी डर के कारण घटना किसी को नहीं बताते हुए सीधे अपने रूम में सोने चले गए।

रात में जब अन्य मजदूरों से उन्हें मौत की जानकारी मिली तब उन्होंने पूरी घटना अपने साथ काम करने वालों को बताई। उनके समझाने पर ही तीनों अगले दिन अस्पताल और थाना पहुंचकर घटना का खुलासा किया।

परिजनों की मौजूदगी में पहचान पूरी पुलिस द्वारा मृतक के परिजन राहुल कुमार को सूचना दी गई।

19 नवंबर 2025 को परिजनों के पहुँचने पर लल्लन, निखिल और बादल की मौजूदगी में पहचान पंचनामा एवं मर्ग पंचनामा कार्यवाही पूरी की गई।

चालक पर गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज

गवाहों के कथनों और घटना के तथ्यों के आधार पर कार चालक के खिलाफ धारा 106(1) BNS एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

गवाह लल्लन कुमार का साफ बयान

लल्लन कुमार ने स्पष्ट कहा—“मनीष की मौत सफेद कार CG04 FQ 0714 के चालक द्वारा तेज और लापरवाही से चलाए गए वाहन की सीधी टक्कर से हुई है। अन्य कोई शक-सुबाह नहीं है।”

 

 

 

बलौदा बाजार जिले में लूट–चाकूबाजी की वारदातों को अंजाम देने वाला 6 सदस्यों का गैंग गिरफ्तार

बलौदा बाजार जिले में लूट–चाकूबाजी की वारदातों को अंजाम देने वाला 6 सदस्यों का गैंग गिरफ्तार

बलौदाबाजार पुलिस ने 8 मामलों का किया खुलासा, मुख्य आरोपी यासुदास, प्रवीण भाट और ऋतुराज यादव** जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों—पलारी, कसडोल और सिटी कोतवाली—में लगातार लूट, चाकूबाजी और मारपीट की घटनाओं को अंजाम देने वाले 06 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की कार्रवाई से जिले में दहशत फैलाने वाले इस गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।

▶️ सभी 08 वारदातों में शामिल थे तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार आरोपियों में यासुदास, प्रवीण भाट और ऋतुराज यादव मुख्य भूमिका में थे। ये तीनों हर घटना में शामिल रहते थे और पेशेवर तरीके से वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी मोटरसाइकिल से आते, लोगों को रोककर उनसे पैसे छीनते, विरोध करने पर चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर देते थे और मौके से फरार हो जाते थे।

▶️ चाकू की नोक पर धमकाकर लूट आरोपी गैंग की तरह काम करते हुए लोगों को हथियार दिखाकर धमकाते थे और अधिक पैसे की मांग करते हुए हमला कर देते थे। चाकूबाजी, मारपीट और लूट की कई घटनाओं से लोग दहशत में थे।

▶️ पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने 08 मामलों का खुलासा किया है। साथ ही आरोपियों के विरुद्ध जिलाबदर की कार्रवाई करते हुए गैंग हिस्ट्रीशीट भी खोली गई है। इन सभी के खिलाफ संगठित अपराध की धाराओं के तहत कार्रवाई जारी है।

बरामद सामान

02 नग चाकू

04 नग मोबाइल

01 मोटरसाइकिल

नगद ₹3,720

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1. याशुदास मानिकपुरी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम कोसमसरा थाना कसडोल

2. प्रवीण भाट, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम मगरचबा थाना सिटी कोतवाली

3. ऋतुराज यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम मगरचबा थाना सिटी कोतवाली

4. राहुल ध्रुव, उम्र 19 वर्ष, निवासी गोडपारा वार्ड 17, सिटी कोतवाली महासमुंद

5. कुलेश्वर धींवर, उम्र 21 वर्ष, निवासी गोडपारा वार्ड 17, सिटी कोतवाली महासमुंद

6. ऋषभ पैकरा, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम मगरचबा थाना सिटी कोतवाली