महासमुंद NH पर रहस्यमय मौत! सफेद कार ने छीनी युवक की सांस… तीन साथी चुप क्यों रहे?सस्पेंस गहराया…

महासमुंद NH पर रहस्यमय मौत! सफेद कार ने छीनी युवक की सांस… तीन साथी चुप क्यों रहे?सस्पेंस गहराया…

महासमुंद। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक अज्ञात युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मर्ग क्रमांक 180/25 धारा 194 BNSS के तहत दर्ज इस मामले में मृतक की पहचान उसके परिजनों ने मनीष (25 वर्ष), निवासी ग्राम ठेकवारा, थाना कोपागंज, जिला मऊ (उ.प्र.) के रूप में की है।

सफेद कार की टक्कर और मौके पर मौत

प्रत्यक्षदर्शी गवाहों लल्लन कुमार, निखिल कुमार और बादल कुमार के बयान के अनुसार वे तीनों मृतक मनीष के साथ शिवालिक पावर प्लांट में काम करते थे।

दिनांक 16 नवंबर 2025 शाम करीब 5.00 से 5.30 बजे, ये सभी लोग बस पकड़ने के लिए नेशनल हाईवे पर खड़े थे। तभी सफेद रंग की कार क्रमांक CG04 FQ 0714 के चालक ने वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए मनीष को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मनीष के सिर, चेहरे और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

तीन साथी चुप क्यों रहे? सस्पेंस गहराया

हादसे के प्रत्यक्षदर्शी होने के बावजूद तीनों साथी डर के कारण घटना किसी को नहीं बताते हुए सीधे अपने रूम में सोने चले गए।

रात में जब अन्य मजदूरों से उन्हें मौत की जानकारी मिली तब उन्होंने पूरी घटना अपने साथ काम करने वालों को बताई। उनके समझाने पर ही तीनों अगले दिन अस्पताल और थाना पहुंचकर घटना का खुलासा किया।

परिजनों की मौजूदगी में पहचान पूरी पुलिस द्वारा मृतक के परिजन राहुल कुमार को सूचना दी गई।

19 नवंबर 2025 को परिजनों के पहुँचने पर लल्लन, निखिल और बादल की मौजूदगी में पहचान पंचनामा एवं मर्ग पंचनामा कार्यवाही पूरी की गई।

चालक पर गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज

गवाहों के कथनों और घटना के तथ्यों के आधार पर कार चालक के खिलाफ धारा 106(1) BNS एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

गवाह लल्लन कुमार का साफ बयान

लल्लन कुमार ने स्पष्ट कहा—“मनीष की मौत सफेद कार CG04 FQ 0714 के चालक द्वारा तेज और लापरवाही से चलाए गए वाहन की सीधी टक्कर से हुई है। अन्य कोई शक-सुबाह नहीं है।”

 

 

 

बलौदा बाजार जिले में लूट–चाकूबाजी की वारदातों को अंजाम देने वाला 6 सदस्यों का गैंग गिरफ्तार

बलौदा बाजार जिले में लूट–चाकूबाजी की वारदातों को अंजाम देने वाला 6 सदस्यों का गैंग गिरफ्तार

बलौदाबाजार पुलिस ने 8 मामलों का किया खुलासा, मुख्य आरोपी यासुदास, प्रवीण भाट और ऋतुराज यादव** जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों—पलारी, कसडोल और सिटी कोतवाली—में लगातार लूट, चाकूबाजी और मारपीट की घटनाओं को अंजाम देने वाले 06 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की कार्रवाई से जिले में दहशत फैलाने वाले इस गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।

▶️ सभी 08 वारदातों में शामिल थे तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार आरोपियों में यासुदास, प्रवीण भाट और ऋतुराज यादव मुख्य भूमिका में थे। ये तीनों हर घटना में शामिल रहते थे और पेशेवर तरीके से वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी मोटरसाइकिल से आते, लोगों को रोककर उनसे पैसे छीनते, विरोध करने पर चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर देते थे और मौके से फरार हो जाते थे।

▶️ चाकू की नोक पर धमकाकर लूट आरोपी गैंग की तरह काम करते हुए लोगों को हथियार दिखाकर धमकाते थे और अधिक पैसे की मांग करते हुए हमला कर देते थे। चाकूबाजी, मारपीट और लूट की कई घटनाओं से लोग दहशत में थे।

▶️ पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने 08 मामलों का खुलासा किया है। साथ ही आरोपियों के विरुद्ध जिलाबदर की कार्रवाई करते हुए गैंग हिस्ट्रीशीट भी खोली गई है। इन सभी के खिलाफ संगठित अपराध की धाराओं के तहत कार्रवाई जारी है।

बरामद सामान

02 नग चाकू

04 नग मोबाइल

01 मोटरसाइकिल

नगद ₹3,720

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1. याशुदास मानिकपुरी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम कोसमसरा थाना कसडोल

2. प्रवीण भाट, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम मगरचबा थाना सिटी कोतवाली

3. ऋतुराज यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम मगरचबा थाना सिटी कोतवाली

4. राहुल ध्रुव, उम्र 19 वर्ष, निवासी गोडपारा वार्ड 17, सिटी कोतवाली महासमुंद

5. कुलेश्वर धींवर, उम्र 21 वर्ष, निवासी गोडपारा वार्ड 17, सिटी कोतवाली महासमुंद

6. ऋषभ पैकरा, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम मगरचबा थाना सिटी कोतवाली

सरायपाली/अवैध रूप से भंडारित रेत-गिट्टी पर राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में सामग्री जप्त

सरायपाली/अवैध रूप से भंडारित रेत-गिट्टी पर राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में सामग्री जप्त

सरायपाली। किसड़ी में लंबे समय से हो रहे अवैध रेत-गिट्टी भंडारण की शिकायतों पर अंततः राजस्व विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में भवन निर्माण सामग्री जप्त की है। बुधवार को हुई इस कार्रवाई में टीम ने लगभग 15 हाईवा रेत और 10 हाईवा गिट्टी अवैध रूप से भंडारित पाई, जिसके बाद मौके पर ही पंचनामा बनाकर जब्ती की प्रक्रिया पूरी की गई। विभाग द्वारा तैयार पंचनामा आगे की कार्यवाही के लिए खनिज (माइनिंग) विभाग महासमुंद को सौंपा जाएगा। कार्रवाई की जानकारी फैलते ही क्षेत्र में अवैध रूप से रेत-गिट्टी भंडारण व विक्रय करने वालों में हड़कंप मच गया है।

शिकायत मिलने पर तहसीलदार श्रीधर पंडा, नायक तहसीलदार हरिप्रसाद भोय, हल्का पटवारी विनय साहू, पटवारी गजेंद्र नायक, दूधनाथ साहू और मजेश भोई की संयुक्त टीम ने किसड़ी गांव निवासी प्रदीप साहू पिता गोवर्धन साहू के स्थान पर दबिश दी। जांच के दौरान भारी मात्रा में रेत-गिट्टी का अवैध भंडारण मिला, जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी गई। टीम ने मौके पर ही पंचनामा तैयार करते हुए सामग्री को ग्राम पंचायत के कोटवार के सुपुर्द किया। तहसीलदार श्रीधर पंडा ने बताया कि किसी भी व्यक्ति द्वारा घर बनाने के लिए इतनी बड़ी मात्रा में रेत-गिट्टी का भंडारण करना संभव नहीं है, इससे स्पष्ट है कि सामग्री विक्रय के उद्देश्य से रखी गई थी। उन्होंने बताया कि कार्रवाई की भनक लगते ही संबंधित व्यक्ति मौके से फरार हो गया।तहसीलदार श्री पंडा ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनिज भंडारण एवं विक्रय पर प्रशासन की सख्त निगरानी है। भू-राजस्व संहिता और खनिज अधिनियम के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ हर संदिग्ध गतिविधि पर टीम तत्काल कार्रवाई कर रही है। प्रशासन ने आमजन को नियमों के पालन के लिए जागरूक किया तथा यह भी चेताया कि नियमों के खिलाफ जाने वालों पर नियमानुसार सख्त एवं निष्पक्ष कार्रवाई होती रहेगी।

राज्य में रेत-गिट्टी खनन के लिए नई रेत नीति-2025 लागू है, जिसमें खनन प्रक्रिया, भंडारण और परिवहन को पारदर्शी और नियंत्रित रखा गया है तथा ई-नीलामी के माध्यम से रेत खदानों के वितरण पर जोर दिया जा रहा है। अवैध खनन रोकने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार मुहिम चलाई जा रही है, जिससे राज्य के राजस्व और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।

खनिज विभाग के जानकारों ने बताया है कि यह कार्रवाई खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम) अधिनियम, 2006 की धारा 4(1), 21(1) तथा छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 की धारा 248 के तहत की गई है, जिसमें स्पष्ट है कि बिना वैध लाइसेंस किसी भी गौण खनिज का भंडारण और विक्रय गैरकानूनी है तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कदम उठाए जा सकते हैं।

आज का राशिफल: पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य के अनुसार किसकी चमकेगी किस्मत, किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें? जानिए क्या कहती हैं आपकी राशि

आज का राशिफल: पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य के अनुसार किसकी चमकेगी किस्मत, किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें? जानिए क्या कहती हैं आपकी राशि

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓🌻गुरुवार, २० नवम्बर २०२५🌻सूर्योदय: 🌄 ०६:५३ ,सूर्यास्त: 🌅 ०५:३०, चन्द्रोदय: 🌝 ०६:४६, चन्द्रास्त: 🌜१७:०४ अयन 🌘 दक्षिणायणे (दक्षिण गोले) ऋतु: 🌳 हेमन्त, शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु), विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी), मास 👉 मार्गशीर्ष , पक्ष 👉 कृष्ण , तिथि 👉 अमावस्या (१२:१६ से प्रतिपदा), नक्षत्र 👉 विशाखा (१०:५८ से अनुराधा), योग 👉 शोभन (०९:५३ से अतिगण्ड), प्रथम करण 👉 नाग (१२:१६ तक) द्वितीय करण 👉 किंस्तुघ्न (२५:३२ तक)

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी विदेश यात्रा पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570 फोन पेय 8889391334

॥ गोचर ग्रहा: ॥  सूर्य 🌟 वृश्चिक , चंद्र 🌟 वृश्चिक , मंगल 🌟 वृश्चिक (अस्त, पश्चिम , मार्गी) बुध 🌟 वृश्चिक (अस्त, पश्चिम, वक्री) गुरु 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, वक्री), शुक्र 🌟 तुला (उदित, पश्चिम, मार्गी), शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री) राहु 🌟 कुम्भ , केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार:  अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४१ से १२:२३, अमृत काल 👉 २६:१५ से २८:०३, सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 १०:५८ से ३०:४७, विजय मुहूर्त 👉 १३:४८ से १४:३०, गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:१९ से १७:४५, सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:१९ से १८:३९, निशिता मुहूर्त 👉 २३:३६ से २४:३०, राहुकाल 👉 १३:२१ से १४:४०, राहुवास 👉 दक्षिण, यमगण्ड 👉 ०६:४६ से ०८:०५, दुर्मुहूर्त 👉 १०:१७ से १०:५९, होमाहुति 👉 केतु (१०:५८ से सूर्य), दिशा शूल 👉 दक्षिण, अग्निवास 👉 पृथ्वी, चन्द्र वास 👉 उत्तर, शिववास 👉 गौरी के साथ (१२:१६ से श्मशान में)

चौघड़िया विचार☄ दिन का चौघड़िया ॥ १ – शुभ २ – रोग ३ – उद्वेग ४ – चर ५ – लाभ ६ – अमृत ७ – काल ८ – शुभ ॥रात्रि का चौघड़िया॥  १ – अमृत २ – चर ३ – रोग ४ – काल ५ – लाभ ६ – उद्वेग ७ – शुभ ८ – अमृत नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा: उत्तर-पश्चिम (दही का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष: देव कार्य हेतु अमावस्या आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण : आज १०:५८ तक जन्मे शिशुओ का नाम विशाखा नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (तो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम अनुराधा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ना, नी, नू, ने) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त ,वृश्चिक – ३०:३२ से ०८:५१, धनु – ०८:५१ से १०:५५, मकर – १०:५५ से १२:३६, कुम्भ – १२:३६ से १४:०२, मीन – १४:०२ से १५:२५, मेष – १५:२५ से १६:५९, वृषभ – १६:५९ से १८:५४, मिथुन – १८:५४ से २१:०९, कर्क – २१:०९ से २३:३०, सिंह – २३:३० से २५:४९+ कन्या – २५:४९+ से २८:०७+, तुला – २८:०७+ से ३०:२८+

पञ्चक रहित मुहूर्त: शुभ मुहूर्त – ०६:४६ से ०८:५१, चोर पञ्चक – ०८:५१ से १०:५५, शुभ मुहूर्त – १०:५५ से १०:५८ ho रोग पञ्चक – १०:५८ से १२:१६, चोर पञ्चक – १२:१६ से १२:३६, शुभ मुहूर्त – १२:३६ से १४:०२, रोग पञ्चक – १४:०२ से १५:२५, चोर पञ्चक – १५:२५ से १६:५९, शुभ मुहूर्त – १६:५९ से १८:५४, रोग पञ्चक – १८:५४ से २१:०९ ,शुभ मुहूर्त – २१:०९ से २३:३०, मृत्यु पञ्चक – २३:३० से २५:४९+,अग्नि पञ्चक – २५:४९+ से २८:०७+, शुभ मुहूर्त – २८:०७+ से ३०:२८+, रज पञ्चक – ३०:२८+ से ३०:४७+

आज का राशिफल: मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज का दिन व्यर्थ की उठापटक में बीतेगा जिस कार्य को करना चाहिये उसमे लापरवाही करेंगे नही करने वाले कार्यो को प्रसन्न होकर करेंगे जिससे सामाजिक।एव पारिवारिक सम्मान में कुछ कमी आएगी लेकिन आज आस पास के लोगो को आपकी हर प्रकार से मदद की आवश्यकता पड़ेगी जिसकारण कोई भी आपका प्रतिरोध करने से पहले एकबार अवश्य सोचेगा। कार्य क्षेत्र पर अपनी वाणी के प्रभाव से लोगो का दिल जीतेंगे फिर भी आर्थिक लाभ पाने के लिये अपने स्वाभिमान को त्यागना पड़ेगा। धन की आमद न्यून रहेगी लेकिन खर्च आकस्मिक होने से आर्थिक संतुलन गड़बड़ायेगा। आज पारिवारिक मामलों की अनदेखी करेंगे किसी सदस्य के नाराज होने पर मनाने की जगह उल्टा आरोप लगाएंगे। यात्रा की कामना मन मे रह जायेगी। सेहत अकस्मात गड़बड़ हो सकती है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आज के दिन आपका ध्यान उलझे घरेलू मामलों को निपटाने पर अधिक रहेगा सन्तानो के साथ घर के अन्य सदस्यों की समस्याओं का मिल बैठकर समाधन करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज धन और सम्मान दोनो मिलेगा लेकिन कुछ न कुछ कमी भी अनुभव होगी। काले वस्तु अथवा तेल के व्यवसाय से जुड़े लोगों को नए लाभ के अनुबन्ध मिलेंगे। नौकरी पेशाओ से आज लापरवाही में कोई गलती होने की संभावना है जिसका भुगतान लंबे समय तक किसी न किसी रूप में करना पड़ेगा। सरकारी क्षेत्र पर व्यवहारिकता बढ़ेगी लेकिन अपना कार्य निकालने की जगह अन्य के कार्यो को सुलझाने से स्वयं उलझ जाएंगे। कुछ समय के लिये कार्यो से ऊबन अनुभव होगी बाहर घूमने की योजना बनाएंगे लेकिन व्यर्थ की उलझनों के चलते टालनी पड़ेगी। सेहत आज छूट पुट बातो को छोड़ उत्तम रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): आपको आज मध्यान तक धैर्य धारण करने की आवश्यकता है। मध्यान तक जोभी कार्य करेंगे उसमे धन अथवा समय बर्बाद होने की संभावना अधिक रहेगी आप भी जल्दी से जोखिम लेने के लिये तैयार नही रहेंगे लेकिन किसी के उकसावे में आकर अनुचित कदम उठा सकते है। आर्थिक कार्यो को आज टालना ही बेहतर रहेगा। मध्यान बाद से परिस्थिति में धीरे-धीरे सुधार आने लगेगा। कही से लाभ की संभावना जागेगी धन भी अकस्मात मिलने से हिम्मत बढ़ेगी लेकिन स्वभाव में चंचलता भी बढ़ने से निर्णय गलत होने की संभावना भी अधिक रहेगी। पारिवारिक वातावरण में संध्या बाद थोड़ी बहुत खटपट के बाद सुधार होगा। संतान के सहयोग एवं स्वयं के विवेक से सरकारी क्षेत्र के अधूरे कार्य आगे बढ़ेंगे। वायरल बुखार अथवा शल्य चिकित्सा के कारण धन व्यय हो सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): आज भी मध्यान तक का समय मानसिक रूप से अशांति वाला रहेगा। घर और कार्य क्षेत्र में तालमेल बैठाने में खासी परेशानी आएगी। घर का वातावरण भी उग्र रहेगा अपने मन की बात किसी से बांटने पर सहयोग मिलने की जगह मजाक बनाये जाने से मन अधिक दुखी होगा। आज आपका मन किसी अरिष्ट की आशंका से भयभीत भी रहेगा लेकिन ऐसा कुछ घटित हुआ भी तो आपको डरने की आवश्यकता नही दोपहर बाद से स्थित आपके पक्ष में बनने लगेगी आपका विरोध करने वालो को भी आपकी सहायता की आवश्यकता पड़ेगी। व्यवसायी वर्ग मोल।भाव मे समय खराब करेंगे जिसका प्रभाव आमदनी पर पड़ेगा। नौकरी करने वालो को काम।निकलने के लिये लालच दिया जाएगा परन्तु आज अनैतिक कर्म से बचे अन्यथा मान हानि निश्चित होगी। कफ अथवा खांसी से परेशानी हो सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज आपका स्वभाव साथ वालो के लिये परेशानी खड़ी करेगा। बात बात में शक करने की आदत प्रेम संबंधों में खटास लाएगी। कार्य क्षेत्र पर आज भाग्य का साथ मिलने पर भी अधिकांश कार्य या सौदे अंत समय मे लटकेंगे अथवा कम लाभ में करने पड़ेंगे। धन की स्थिति में बीते दिन से सुधार आएगा लेकिन घरेलू एवं व्यावसायिक खर्च भी अन्य दिन से अधिक रहने के कारण बचत नही हो सकेगी। कोर्ट कचहरी के कार्य मे अतिरिक्त समय और धन का व्यय हो सकता है फिर भी परिणाम आशाजनक नही मिलने से क्रोध आएगा। अचल संपत्ति संबंधित कार्य आज ना करें बेकार की उलझन बढ़ेंगी। घरेलू वातावरण में शांति रहेगी लेकिन स्वार्थ की भावना प्रबल सहने के कारण आत्मीयता की कमी देखने को मिलेगी। सार्वजिनक क्षेत्र पर दिखावे के कारण सम्मान मिलेगा। पुराने रोग से दोबारा परेशानी हो सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज के दिन बीते दिन की तुलना में धैर्य कम रहेगा। जो भी कार्य करेंगे उसका परिणाम शीघ्र ना मिलने पर अधीर हो उठेंगे। जल्दबाजी में किये कार्य मे कुछ न कुछ नुक्स निकलने पर दोबारा करना पड़ेगा इसका ध्यान रहे। कार्य क्षेत्र पर भी आज धन पाने की लालसा में अनैतिक मार्ग अपना सकते है आरंभ में इससे लाभ ही होगा लेकिन अंत यहां भी निराश करेगा । सफेद वस्तु एवं सौन्दर्यप्रसाधन-साजसज्जा के कार्यो में निवेश भविष्य में लाभ दिला सकता है। व्यावसायिक एवं धार्मिक कारणों से यात्रा हो सकती है इसमे सामान का ख्याल रखे गुम होने की आशंका है। अचल संपत्ति के कार्यो में धन फंसने पर आगे की योजना अधर में लटकेंगी। घरेलू वातावरण संध्या पश्चात उग्र होने की संभावना है विवेक से काम लें। चर्म रोग, अथवा जुखाम से परेशानी हो सकती है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज दिन का अधिकांश समय समय खयाली पुलाव पकाने में व्यर्थ करेंगे। मन मे योजनाए बड़ी बड़ी बनाएंगे लेकिन इनको साकार करना सपना देखना जैसा रहेगा। धन एव सहयोग की कमी आज प्रत्येक कार्य मे बाधक बनेगी। आर्थिक विषयो में किसी अन्य के ऊपर निर्भर रहना पड़ेगा। बुद्धि विवेक के मामले में आप अन्य लोगो से अव्वल रहेंगे लेकिन व्यवहारिकता की कमी बने बनाये कार्यो को बिगाड़ सकती है। आज किसी से काम निकालने के लिये झूटी तारीफ एवं चापलूसी करनी ही पड़ेगी इसके बाद भी लाभ होने में संदेह ही रहेगा। घर मे माता अथवा किसी अन्य स्त्री वर्ग से अहम को लेकर वैचारिक मतभेद हो सकते है यहां स्वयं को छोटा मां लेने से कामनापूर्ति सहज हो जाएगा अन्यथा एक नई मुसीबत खड़ी कर लेंगे। मन मे लंबी यात्रा की योजना बनेगी पर धन की कमी के कारण टल सकती है। मानसिक भय को छोड़ सेहत लगभग ठीक ही रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज के दिन आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। मध्यान तक का समय कार्यो के प्रति लापरवाही में बीतेगा इसके बाद कोई आवश्यक कार्य पूर्ण करने में व्यस्त हो जाएंगे। आज आपका ध्यान कार्य करते समय भी मनोरंजन की तरफ भटकेगा जिससे कार्य क्षेत्र पर स्थिरता नही बन पाएगी। हंसी मजाक में सहकर्मियो एवं परिजनों को बेवजह परेशान करना आगे भारी पड़ेगा। पैतृक एवं पुराने कार्य से धन लाभ होगा लेकिन रुक नही पायेगा आज संचित धन में से भी खर्च करना पास सकता है। घर ने भाई बंधुओ से कम ही पटेगी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप के किये तैयार रहेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि धनवान जैसी ही रहेगी लेकिन अंदर से इसके विपरीत अनुभव करेंगे। घर अथवा देव स्थल के धार्मिक कार्य मे मन मारकर सम्मिलित होना पड़ेगा। मौसम जनित बीमारी से सावधान रहें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे): आज का दिन आपको लाभ के अवसर उपलब्ध कराएगा। कार्य व्यवसाय में लाभ कमाने के लिये सही गलत का विचार नही करेंगे किसी का टोकना अखरेगा। एक से अधिक कार्यो में भाग्य आजमाएंगे जिससे धन लाभ तो अवश्य और आवश्यकता से अधिक होगा लेकिन स्वभाव में दिखावे की प्रवृति रहने के कारण खर्च अनाप शनाप करेंगे जो आगे जाकर आर्थिक उलझनों का कारण बनेगा। कार्य क्षेत्र पर परिस्थित अनुसार स्वयं को ढाल लेंगे मीठा बोलकर काम सहजता से निकाल लेंगे। लेकिन घर परिवार में आचरण इसके विपरीत रहेगा। घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति बहस के बाद ही करेंगे। जमीन जायदाद के कार्यो से अवश्य लाभ होगा पर भागीदारी के कार्य ना करें। निकट समय के लिये यात्रा की योजना बनेगी इसके लिये धन व्यय भी करेंगे। किसी से कड़वी बात बोलने के कारण अपमानित हो सकते है। कुछ समय के लिये कमजोरी अनुभव होगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी): आज के दिन आप धर्म कर्म के प्रति विशेष ध्यान देंगे मन मे आध्यात्मिक भाव और भय दोनो रहेंगे। दिन का आरंभिक भाग मानसिक रूप से शांत रहेगा इसके बाद का अधिकांश समय भागदौड़ में बीतेगा किसी से किया वादा पूर्ण करना आपके लिये चुनौती भरा रहेगा इसके पीछे शारीरिक आवश्यकताओं की भी अनदेखी करेंगे कार्य व्यवसाय में कुछ समय के लिए तेजी बनेगी इसका लाभ उठायें दिन भर इसी के सहारे रहना पड़ेगा। आज सुखोपभोग में कटौती कर बचत करने में सफल रहेंगे लेकिन अंत समय मे कोई नया खर्च बनने से कामना अधूरी रह जायेगी। किसी परिजन का आवश्यकता से अधिक बोलना मन को अखरेगा लेकिन कलह के भय से अनदेखा करेंगे। माता अथवा किसी स्त्री वर्ग की सेहत चिंता का विषय रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज का दिन भागदौड़ में बीतेगा दिन का पहला भाग पूजापाठ आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने में लगाएंगे इससे कुछ समय के लिये आत्म शान्ति अनुभव होगी लेकिन सांसारिक कामनाओ को चाहता ज्यादा देर शांत नही रहने देगी। कार्य क्षेत्र पर बौद्धिक और शारीरिक मेहनत के बाद भी आज कुछ न कुछ कमी का अनुभव होगा। आपका स्वभाव हर किसी से मेल ना खाने के कारण अपनी बातों को स्पष्ट रूप से कहने में संकोच करेंगे। धन की आमद और खर्च बराबर रहेंगे सरकारी कार्यो में थोड़े प्रयास के बाद सफलता मिल जाएगी लेकिन परिणाम आने में समय लग सकता है। पारिवारिक कारणों से चिंतित रहेंगे लेकिन भाई बंधुओ के जिद्दी व्यवहार के कारण स्वय को मजबूर अनुभव करेंगे। खाली समय दिमाग मे उटपटांग विचार आएंगे। सेहत कभी नरम कभी गरम रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज दिन का आरंभिक भाग बेचैनी वाला रहेगा सेहत में सुधार अनुभव करेंगे लेकिन लापरवाही के चलते कोई नई समस्या खड़ी होगी। आज किसी भी प्रकार के जोखिम वाले कार्य एवं यात्रा लोहे एवं ठंडे पदार्थो से संभलकर रहे किसी न किसी रूप में शारीरिक कष्ट होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा कम रहने के बाद भी इसका कोई विशेष लाभ नही उठा सकेंगे व्यवसाय में अस्थिरता रहेगी फिर भी कामचलाऊ आय बिना भागदौड़ किये मिल जाएगी लेकिन सरकारी कार्य ढीले पड़ने तथा उधारी एवं कर्ज को लेकर मानसिक अशांति रहेगी। संध्या के समय अपने पराक्रम से हानि वाले कार्यो को अपने पक्ष में कर लाभ कमाएंगे। महिलाए आज अनिद्रा एवं असंतोष की भावना से ग्रस्त रहेंगी। घर मे किसी की गलती पर विरोध करना उल्टा पड़ जायेगा। संध्या के समय धार्मिक भावनाएं जागृत होंगी धार्मिक कार्यो में उपस्थिति देंगे।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त का सीधा प्रसारण सम्पन्न कोयंबटूर से प्रधानमंत्री द्वारा 18 हजार करोड़ रुपये का हस्तांतरण महासमुंद जिले के 1,26,234 कृषकों को प्राप्त हुए 25.25 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त का सीधा प्रसारण सम्पन्न कोयंबटूर से प्रधानमंत्री द्वारा 18 हजार करोड़ रुपये का हस्तांतरण महासमुंद जिले के 1,26,234 कृषकों को प्राप्त हुए 25.25 करोड़ रुपये

महासमुंद/प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 21वीं किस्त के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज कोयंबटूर, तमिलनाडु से देशभर के किसानों के खातों में रु. 18 हजार करोड़ की राशि हस्तांतरित की गई। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र, महासमुंद में किया गया।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में प्राकृतिक खेती को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि अत्यधिक रासायनिक उर्वरकों के उपयोग से खेती की लागत में वृद्धि, मिट्टी की उर्वरता में कमी और भूमिगत जल स्तर में गिरावट जैसी चुनौतियाँ सामने आ रही हैं। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया।अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री द्वारा यह भी बताया गया कि देश का कृषि निर्यात दोगुना हुआ है तथा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड योजनांतर्गत 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सहायता उपलब्ध कराई गई है ।महासमुंद जिले के कुल 1,26,234 कृषकों को इस किस्त में 25.25 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है। कृषि विज्ञान केन्द्र, महासमुंद में आयोजित इस प्रसारण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भलेसर के सरपंच श्री सेवाराम कुर्रे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती पूजन एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के गीत से की गई। कृषक संगोष्ठी के अंतर्गत किसानों को कृषि की उन्नत तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विशेष रूप से एफ.आर. कश्यप, उप संचालक कृषि, महासमुंद, भीमराव घोड़ेसवार, सहायक भूमि संरक्षण,अधिकारी गणेश्वरी बंजारे, अनुविभागीय कृषि अधिकारी, अभिषेक शर्मा एवं श्री योगेश चंद्राकर, कृषि अधिकारी,डॉ. आर.एल. शर्मा, प्रमुख/वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र,डॉ. साकेत दुबे, विषय वस्तु विशेषज्ञ (उद्यानिकी),डॉ. कुणाल चन्द्राकर, विषय वस्तु विशेषज्ञ (मृदा विज्ञान),इंजि. रविश केशरी, विषय वस्तु विशेषज्ञ (जल एवं मृदा अभियांत्रिकी),डॉ. पुनिथा कार्तिकेयन, प्रोग्राम सहायक (कम्प्यूटर),शकमलकांत लोधी, प्रक्षेत्र प्रबंधक उपस्थित रहे।उपस्थित कृषकों को कृषि विज्ञान केन्द्र के विभिन्न प्रक्षेत्रों का भ्रमण कराया गया, जिनमें पोषण बाड़ी,मातृ फलोद्यान

अजोला उत्पादन इकाई,दुग्ध उत्पादन इकाई,बटेर पालन इकाई शामिल रहे। किसानों ने इन इकाइयों के संचालन, तकनीकी पहलुओं एवं लाभों की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के अंत में सरपंच श्री सेवाराम कुर्रे द्वारा किसानों को फलदार पौधों का वितरण किया गया।किसानों की बड़ी संख्या में उपस्थिति से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

महासमुंद/आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान की शुरूआत 21 नवंबर को जिला पंचायत में विशेष शिविर का आयोजन 

महासमुंद/आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान की शुरूआत 21 नवंबर को जिला पंचायत में विशेष शिविर का आयोजन

महासमुंद । जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री अभय पारे ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा देश भर में बिना दावे वाली वित्तीय संपत्तियो को उनके असली मालिकों को लौटाने के लिये एक विशेष पहल के तहत आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान की शुरुआत की गयी है। इसका उद्देश्य नागरिकों को उनके बिना दावे वाली संपत्तियों को जैसे निष्क्रिय बैंक खाते को पुन प्राप्त करने में मदद करना है। दिसम्बर 2025 तक चलने वाला यह एक अभियान तीन चरणों पर केंद्रीत है। यह जागरूकता पहुंच कार्यवाही है, ताकि लोग आसानी से अपना पैसा पा सके और उसका दावा कर सके। इसमें वित्तीय सेवा विभाग द्वारा समन्वित बैंकों, बीमा कंपनियों एवं स्टॉक एक्सचेंज सहित कई संस्थान शामिल है। श्री पारे ने बताया कि आरबीआई की पहल के तहत यादि अपने पुराने बैंक खाते में पैसा जमा करके भूल गए हैं, यानी निष्क्रिय खाते या असंचालित खाते को चाकू करने या उसे वापस पाने के लिए तीन चरण अपनाने होंगे। पहला आपके बैंक की किसी भी शाखा में जाए, भले ही वो आपकी नियमित शाखा न हो। दूसरा केवाईसी दस्तावेजों (आधार, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र या ड्राइविंग लाइसेंस) के साथ फॉर्म जमा करें। तीसरा सत्यापन के बाद ब्याज समेत यदि है तो, अपने पैसे वापस पाए।

इसके लिए जिला पंचायत के सभा कक्ष में 21 नवंबर को सुबह 10 बजे से विशेष शिविर लगाया जाएगा।उन्होंने सभी सरकारी एवं गैर सरकारी खाता धारकों से अपील की है कि आवश्यक केवाईसी के साथ शिविर में पहुंचे एवं लाभ उठाए।

बसना क्षेत्र में महीनों से नेटवर्क खराब, सभापति प्रकाश सिन्हा की पहल पर कलेक्टर ने तुरंत दिए जाँच के निर्देश अंकोरी सहित कई गाँवों में नेटवर्क संकट गहराया, सभापति सिन्हा के ज्ञापन पर प्रशासन सक्रिय

बसना क्षेत्र में महीनों से नेटवर्क खराब, सभापति प्रकाश सिन्हा की पहल पर कलेक्टर ने तुरंत दिए जाँच के निर्देश अंकोरी सहित कई गाँवों में नेटवर्क संकट गहराया, सभापति सिन्हा के ज्ञापन पर प्रशासन सक्रिय

बसना। जनपद पंचायत बसना के सभापति एवं क्षेत्र क्रमांक 21 अंकोरी के जनपद सदस्य प्रकाश सिन्हा ने ग्रामीणों की गंभीर नेटवर्क समस्या को लेकर जिला कलेक्टर महासमुंद को विस्तृत ज्ञापन सौंपा था, जिसमें कई गाँवों में लंबे समय से नेटवर्क पूरी तरह बाधित रहने की बात प्रमुख रूप से उठाई गई थी।

ज्ञापन में उन्होंने बताया कि जनपद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत अंकोरी, कायतपाली, ठाकुरपाली, पलसापाली (अ), देवरी समेत आसपास के अनेक गाँव लगातार कमजोर नेटवर्क से परेशान हैं। कई स्थानों पर नेटवर्क दिनों नहीं, बल्कि महीनों से बंद है, जिससे शासन की योजनाएँ, अस्पताल संबंधी सेवाएँ, ऑनलाइन शिक्षा, बैंकिंग कार्य और राशन वितरण जैसी बुनियादी सुविधाएँ बाधित हो रही हैं।

सिन्हा ने कहा कि “डिजिटल युग में नेटवर्क के बिना ग्रामीण जीवन ठप हो जाता है। शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण योजनाएँ भी सही तरीके से लागू नहीं हो पा रही हैं। यह समस्या अब जनजीवन को प्रभावित करने लगी है, इसलिए इसका समाधान आवश्यक है।” सभापति सिन्हा ने जिला प्रशासन की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि “यह ग्रामीणों के हित में बहुत महत्वपूर्ण कदम है, और उम्मीद है कि जल्द ही परिणाम दिखाई देंगे।”

कलेक्टर ने की त्वरित कार्रवाई—संबंधित विभाग को दिए जांच के निर्देश 

ज्ञापन मिलते ही जिला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने समस्या की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए बिना देरी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के अधिकारियों को तत्काल जांच एवं तकनीकी कार्यवाही के निर्देश जारी कर दिए। कलेक्टर ने विभाग को स्पष्ट कहा है कि सभी प्रभावित गाँवों की मैदानी जाँच कर वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट दें और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

ग्रामीणों में उम्मीद की नई किरण

सिन्हा द्वारा उठाए गए इस मुद्दे और कलेक्टर की त्वरित प्रतिक्रिया से ग्रामीणों में राहत की उम्मीद बढ़ी है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि नेटवर्क समस्या का समाधान हो जाता है, तो शासकीय योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बैंकिंग सेवाओं में तेजी आएगी।

NH-353 पर दिल दहला देने वाला हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक घायल, बांस से भरी ट्राली बिखरी!

NH-353 पर दिल दहला देने वाला हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक घायल, बांस से भरी ट्राली बिखरी!

बागबाहरा/महासमुंद। मंगलवार रात एनएच-353 पर आरएन राईम के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गए। वार्ड नं. 10 बर्जनसर, थाना डूंगरगढ़ (राजस्थान) निवासी किसान, जो विगत तीन वर्ष से ओंकारबंद में किराये की खेती कर रहा है, अपने ट्रेक्टर ट्रॉली (मेशी 1035 DI क्रमांक CG 08 P 4516) में बांस लादकर लौट रहा था।

रात करीब 9:30 बजे अचानक पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक (क्रमांक CG 04 MN 6677) के चालक ने लापरवाहीपूर्वक जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली में भरा बांस सड़क पर चारों तरफ बिखर गया और झटके से ट्रेक्टर में बैठे तीन युवक घायल हो गए।

घायलों की पहचान— सुखराम सिद्ध (16 वर्ष) — चेहरे और हाथ में चोट

शंकर सिद्ध (24 वर्ष) — कमर में गंभीर चोट

रामनिवास सिद्ध (21 वर्ष) — दाहिने हाथ में चोट

हादसे के बाद मौके पर डायल 112 पहुँची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल बागबाहरा ले जाया गया। डॉक्टरों ने स्थिति देखते हुए तीनों को रेफर कर दिया, जिसके बाद उन्हें लक्ष्मी अस्पताल आरंग में भर्ती कराया गया।

घायलों की देखभाल में व्यस्त रहने के कारण अगले दिन 19/11/2025 को पीड़ित थाने पहुँचा और धारा 125(ए)-BNS, 281-BNS के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

बलौदाबजार की 10 बड़ी खबरें: पंचायतों से पुलिस थानों तक—दिनभर में मारपीट, धमकी, अवैध शराब और हादसों के कई मामले दर्ज

बलौदाबजार की 10 बड़ी खबरें: पंचायतों से पुलिस थानों तक—दिनभर में मारपीट, धमकी, अवैध शराब और हादसों के कई मामले दर्ज

1. पंच पर बांस के डंडे से जानलेवा हमला – दो आरोपी FIR में नामजद

ग्राम नवरंगपुर में बुधवार सुबह पंचायत वार्ड पंच कुमारे लाल खूटे पर गांव में शराब बिक्री बंद कराने को लेकर बांस के मोटे डंडे से जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोपी नरेन्द्र मनहर एवं उसके पिता हीराराम मनहर ने गाली-गलौज करते हुए पंच पर हमला किया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने बचाव किया। पुलिस ने धारा 296, 351(3), 109, 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज किया है।

2. सरपंच के साथ गाली-गलौज और मारपीट, पानी पाइप विवाद से शुरू हुआ झगड़ा

ग्राम कुकदा में सरपंच के साथ पड़ोसी विजयपाल खंडेलवाल द्वारा गाली-गलौज व हाथापाई का मामला दर्ज कराया गया। ट्रैक्टर के पहिए से पानी पाइप दब जाने की बात पर विवाद बढ़ा और सरपंच सहित उनके पति पर हमला किया गया। गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने रिपोर्ट पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

3. खेत में मारपीट – भतीजे व साथी युवकों पर हमला करने का आरोप

ग्राम कोदवा में धान कटाई को लेकर विवाद में आवेदक पर उसके भतीजे प्रमोद साहू व यशवंत साहू सहित साथियों ने गाली-गलौज कर हमला कर दिया। पीड़ित के बेटे को भी पत्थर से चोट पहुंचाई गई। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने मारपीट व धमकी का अपराध दर्ज किया है।

4. जमीन विवाद में डंडा और हसिया से हमला – मां-बेटे गंभीर रूप से घायल

ग्राम अड़बंधा में खेत के धान काटने को लेकर जेठ, जेठानी और दो दामादों ने महिला और उसके पुत्र पर डंडा व हसिया से हमला कर दिया। मां-बेटे को सिर, हाथ और हथेली में चोटें आई हैं। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

5. आंगन में रास्ता रोकने पर देवर द्वारा मारपीट – महिला घायल

छतवन गांव में एक ही आंगन साझा होने के कारण रास्ता देने की बात पर देवर द्वारा गाली-गलौज और हाथापाई की घटना सामने आई। पीड़ित महिला के आंख के पास व कमर में चोटें आईं। पुलिस रिपोर्ट पर कार्रवाई कर रही है।

6. पुरानी रंजिश में घर के बाहर मारपीट – कान व सिर पर चोट

ग्राम डोंगरा में रात को घर के बाहर राचर बंद करते समय छोटू सतनामी और साथियों ने पुरानी रंजिश को लेकर आवेदक के साथ मारपीट की। पत्नी ने बीच-बचाव किया। पीड़ित के कमर, कान और सिर में चोट आई है। FIR दर्ज की गई है।

7. दुर्घटना में युवक की मौत – मर्ग जांच के बाद 304(A) में अपराध पंजीबद्ध

थाना लवन क्षेत्र में परमेश्वर पटेल की बाइक से गाय टकराने के बाद लगी चोटों से मौत के मामले में मर्ग जांच पूरी कर ली गई है। जांच में लापरवाही से वाहन चलाने पर आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 304(A) IPC में अपराध पंजीबद्ध हुआ है।

8. तालाब के पास डंडा मारकर सिर फोड़ा – सुबह-सुबह हमला

ग्राम मनोहरा में ट्रैक्टर चढ़ाने का आरोप लगाते हुए जितेन्द्र यदु ने तालाब के पास पीड़ित पर पीछे से डंडा मारकर हमला किया, जिससे सिर फट गया। घटना को ग्रामीणों ने देखा। पुलिस ने धारा 115(2)-BNS व 296-BNS के तहत अपराध दर्ज किया है।

9. डोंगरिया में अवैध शराब पिलाने पर कार्रवाई – एक पौवा व गिलास जब्त

थाना हथबंद पुलिस ने रेड कर विरेन्द्र गेण्डरे को अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ा। मौके से शराब, गिलास और पानी पाउच जब्त किए गए। आरोपी को 36(C) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ दिया गया।

10. सिमगा में चखना ठेला से अवैध शराब पिलाने का मामला – बुजुर्ग आरोपी गिरफ्तार

तिल्दा रोड ओवरब्रिज के पास गणेशराम रजक (65 वर्ष) को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा देते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने शराब और डिस्पोजल गिलास जब्त कर 36(C) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

छत्तीसगढ़/जनजातीय गौरव दिवस समारोह का राज्य स्तरीय आयोजन 20 नवंबर को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू करेंगी शिरकत अम्बिकापुर के पी.जी. कॉलेज मैदान में होगा भव्य आयोजन

छत्तीसगढ़/जनजातीय गौरव दिवस समारोह का राज्य स्तरीय आयोजन 20 नवंबर को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू करेंगी शिरकत अम्बिकापुर के पी.जी. कॉलेज मैदान में होगा भव्य आयोजन

छत्तीसगढ़/भगवान बिरसा मुण्डा की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में 19 और 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ की धरती अम्बिकापुर के पी.जी कॉलेज मैदान में राज्य स्तरीय भव्य जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से शुरू होंगी। मुख्य अतिथि के रूप में 20 नवंबर को भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू इस आयोजन में शिरकत करेंगी।

जनजातीय गौरव दिवस समारोह के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका कार्यक्रम की अध्यक्षता करेेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गा दास उईके, केंद्रीय राज्य श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव, श्री विजय शर्मा, आदिम जाति मंत्री विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री श्री ओमप्रकाश चौधरी, संस्कृति मंत्री श्री रजेश अग्रवाल और सरगुजा लोकसभा के सांसद श्री चिंतामणि महाराज विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होगीं। कार्यक्रम में नगर-निगम अम्बिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत सहित मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, नगम मण्डल एवं आयोग तथा जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि समाज के प्रबुद्धजन भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

गौरव जनजातीय समारोह के दौरान 19 नवंबर को राष्ट्रीय स्तर पर जनजातीय गौरवशाली इतिहास एवं जन नायकों पर अधारित संगोष्ठि (स्वतंत्रता संग्राम में जनजातियों का योगदान) आयोजन होगा। साथ ही उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव, शहीद वीर नारायण सिंह लोककला नृत्य प्रतियोगिता तथा सरगुजा संभाग राज्य स्तरीय जनजातीय विकास प्रदर्शनीय एवं क्राफ्ट मेला का आयोजन किया जाएगा। 20 नवंबर को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों जनजातीय विद्रोहों के नायकों एवं स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री बैगा, गुनिया, हड़जोड़ सम्मान योजना का शुभारंभ किया जाएगा।