बसना में 20 नवंबर को निःशुल्क नेत्र रोग शिविर, आधुनिक मशीनों से होगी आंखों की जांच सर्जन डॉ. देवेश अग्रवाल अपनी सेवाएँ देंगे।

बसना में 20 नवंबर को निःशुल्क नेत्र रोग शिविर, आधुनिक मशीनों से होगी आंखों की जांच सर्जन डॉ. देवेश अग्रवाल अपनी सेवाएँ देंगे।

बसना (जिला महासमुंद)। स्थानीय अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा 20 नवंबर 2025, दिन गुरुवार को निःशुल्क नेत्र रोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगा, जिसमें सभी प्रकार के आंखों के रोगों की जांच और परामर्श नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा।

शिविर में ऑक्युलोप्लास्टी एवं मोतियाबिंद फेको सर्जन डॉ. देवेश अग्रवाल अपनी सेवाएँ देंगे। चेन्नई स्थित सत्लुग नेत्रालय चित्रकूट से प्रशिक्षित डॉ. अग्रवाल उन्नत तकनीक से नेत्र परीक्षण करेंगे।

*शिविर में उपलब्ध सेवाएँ

*मोतियाबिंद एवं लेज़र सर्जरी

*डायबिटिक रेटिनोपैथी उपचार

*आंखों का भेंगापन

*आंखों के पर्दे (रेटिना) की जांच

*आंखों की सर्जरी

*आंखों का ट्यूमर

*ब्लैक फंगस जांच

*काला मोतिया

*आंखों की एलर्जी उपचार

शिविर में आंखों की जांच अत्याधुनिक कम्प्यूटरीकृत मशीनों द्वारा की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि “आपकी आंखें अनमोल हैं, उनकी देखभाल बेहद जरूरी है,” इसी उद्देश्य से यह शिविर आम जनता को समर्पित है।

स्थान व संपर्क अग्रवाल नर्सिंग होम, बरसना, जिला महासमुंद (छ.ग.) 📞 7024631494, 7773086100

महासमुंद/दिव्यांगजन प्रमाणीकरण, नवीनीकरण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर बोकरामुड़ा कला शिविर में 340 व्यक्ति हुए शामिल जोगनीपाली सरायपाली में शिविर 20 नवम्बर को

महासमुंद/दिव्यांगजन प्रमाणीकरण, नवीनीकरण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर बोकरामुड़ा कला शिविर में 340 व्यक्ति हुए शामिल जोगनीपाली सरायपाली में शिविर 20 नवम्बर को

महासमुंद/ जिला में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत अधिसूचित 21 प्रकार के दिव्यांगता के आधार पर दिव्यांगता धारक व्यक्तियों का प्रमाणीकरण करने, पूर्व में जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के नवीनीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए प्रथम चरण में विकासखण्ड स्तर शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में दिव्यांगजनों का प्रमाणीकरण, नवीनीकरण, सहायक उपकरण चिन्हांकन/मूल्यांकन शिविर का आयोजन विकासखण्ड बागबाहरा के ग्राम पंचायत बोकरामुड़ा कला में 17 नवम्बर को किया गया। शिविर में कुल 340 व्यक्ति सम्मिलित हुए। जिसमें पंजीयन 184, प्रमाणीकरण 55, नवीनीकरण 07, विभिन्न उपकरण चिन्हांकन 15 तथा यूडीआईडी कार्ड के लिए कुल 66 फार्म संकलन किया गया। इस दौरान जनपद पंचायत बागबाहरा अध्यक्ष श्री केशव नायक राम चन्द्राकर द्वारा शिविर में सम्मिलित समस्त अधिकारी-कर्मचारियों एवं हितग्राहियों को नशे से दूर रहने एवं अपने देश-राज्य व जिले को नशामुक्त बनाने हेतु शपथ दिलाई गई।

शिविर जिला प्रशासन के निर्देश पर एवं उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह के मार्गदर्शन में तथा जनपद सीईओ श्री एम.एल.मण्डावी, जिला चिकित्सालय महासमुंद के मेडिकल बोर्ड के समन्वय एवं जनपद पंचायत बागबाहरा के समाज शिक्षा संगठक श्री मानसिंग बरिहा एवं जनपद पंचायत के अधिकारी/कर्मचारी के साथ समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। आगामी शिविर 20 नवम्बर 2025 को विकासखण्ड सरायपाली के ग्राम पंचायत जोगनीपाली में आयोजित किया जाएगा।

महासमुंद जिले में धान खरीदी ने पकड़ी गति, चार दिनों में तेज हुई आवक धान उपार्जन केंद्र बरौंडाबाजार में सुव्यवस्थित तरीके से हो रही धान खरीदी

महासमुंद जिले में धान खरीदी ने पकड़ी गति, चार दिनों में तेज हुई आवक धान उपार्जन केंद्र बरौंडाबाजार में सुव्यवस्थित तरीके से हो रही धान खरीदी

महासमुंद, 19 नवंबर 2025/ छत्तीसगढ़ में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी बिना किसी रुकावट के तेजी से जारी है। खरीदी शुरू हुए अभी मात्र चार दिन हुए हैं, लेकिन राज्य भर के उपार्जन केंद्रों में धान की आवक जोर पकड़ने लगी है। जिले के 130 समितियों के 182 उपार्जन केन्द्रों में से 47 केन्द्रों में 24 हजार 626 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। आज लगभग सभी उपार्जन केंद्रों में किसानों से निर्बाध रूप से धान खरीदने की पूरी तैयारी है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सभी केंद्रों में पारदर्शी ऑनलाइन टोकन प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा, नमी मापक यंत्र, पर्याप्त बारदाना और अन्य सुविधाएं मुहैया कराई गई है, जिससे किसानों को कोई परेशानी नहीं हो रही। साथ ही धान बिक्री के साथ ही त्वरित भुगतान की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में सभी केन्द्रों में धान खरीदने सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। महासमुंद जिले में भी अब किसान उत्साह से धान खरीदी केंद्रों में धान लेकर पहुंच रहे हैं। बरौंडाबाजार गांव के कृषक ताम्रध्वज साहू ने आज 13 एकड़ खेती से 150 क्विंटल धान बेचा, मचेवा गांव के प्रणव साहू ने 18 एकड़ से 75 क्विंटल धान विक्रय किया। इसके अलावा लाफिन खुर्द गांव के बसंत सिंह ठाकुर ने 6 एकड़ खेती से 60 क्विंटल धान बेचा और एक दिन पहले ही ऑनलाइन टोकन कटवाकर आसानी से उपज बेची। इन सभी किसानों ने बताया कि इस बार टोकन व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है, तौलाई सही हो रही है, बारदाने की कोई कमी नहीं है और सरकार की व्यवस्थाओं से वे पूरी तरह संतुष्ट हैं। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील किया है कि हड़ताल के बावजूद वैकल्पिक इंतजामों से धान खरीदी का कार्य सुगमता पूर्वक हो रहा है। अतः किसान बिना किसी भ्रम के उपार्जन केन्द्र पहुंचे और अपने धान का विक्रय करें।

महासमुंद/शिव चौक में रात का हंगामा! गाली–गलौज से शुरू हुआ मामला खूनी झड़प तक पहुँचा

महासमुंद/शिव चौक में रात का हंगामा! गाली–गलौज से शुरू हुआ मामला खूनी झड़प तक पहुँचा

महासमुंद। वार्ड नंबर 07 के एक युवक पर देर रात शिव चौक में अचानक हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक, जो ड्राइवरी का काम करता है, 18 नवंबर की रात करीब 10:40 बजे शिव चौक पर बैठा था। इसी दौरान नयापारा महासमुंद का समीर खान वहाँ पहुँचा और बिना वजह गाली–गलौज शुरू कर दी।

जब पीड़ित ने उसे मना किया, तो समीर ने धमकी भरे लहज़े में कहा— “तु कौन होता है मुझे मना करने वाला!”

इसके बाद उसने करण रामटेके सहित अन्य लोगों को मौके पर बुलाया और मिलकर युवक पर हाथ–मुक्कों से हमला कर दिया।

हमले के दौरान आरोपित समीर खान ने किसी ठोस वस्तु से पीड़ित के बांये पैर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट में युवक के चेहरे, सिर, दांये कान और बांये पैर में चोटें आई हैं। साथ ही उसके साथ अश्लील गाली–गलौज व जान से मारने की धमकी भी दी गई।

यह पूरी घटना उसके साथ मौजूद प्रहल्लाद साहू, विक्की चौधरी और माधव ने देखी व सुनी है।

पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसे उसके बताए अनुसार पढ़कर देखा गया। पुलिस ने मामले में 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS व 351(3)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पिथौरा/ग्राम गोडबहाल पीताम्बर तालाब के किनारे अवैध शराब सप्लाई का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

पिथौरा/ग्राम गोडबहाल पीताम्बर तालाब के किनारे अवैध शराब सप्लाई का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

थाना पिथौरा के प्रधान आरक्षक एवं हमराह स्टाफ आरक्षक क्रमांक 733 और 469 द्वारा दिनांक 18.11.2025 को अवैध गतिविधियों की पतासाजी हेतु देहात क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गोडबहाल का निवासी हीरासिंह विश्वकर्मा पीताम्बर तालाब के किनारे शराब पीने–पिलाने का साधन उपलब्ध करा रहा है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए गवाह मोहन वासुदेव और नरेश यादव को धारा 179 बीएनएसएस के तहत नोटिस देकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचा गया। पीताम्बर तालाब के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया जबकि अन्य शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर फरार हो गए।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हीरासिंह विश्वकर्मा (उम्र 35 वर्ष) निवासी ग्राम गोडबहाल बताया। शराब सप्लाई से संबंधित वैध दस्तावेज पेश करने हेतु धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस दिया गया, जिसे आरोपी ने न होने की लिखित में जानकारी दी।

मौके से आरोपी के कब्जे से

दो नग खाली देशी प्लेन पौवा (शराब की गंधयुक्त)

दो प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास

दो पानी पाउच

एक पैकेट मिक्चर

जप्त किए गए। सभी सामग्री को गवाहों के समक्ष जप्ती पत्रक तैयार कर पुलिस ने कब्जे में लिया।

आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पाए जाने पर उसे दिनांक 18.11.2025 को रात्रि 20:15 बजे गिरफ्तार कर मुचलका जमानत पर रिहा किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना जारी है।

के प्रधान आरक्षक एवं हमराह स्टाफ आरक्षक क्रमांक 733 और 469 द्वारा दिनांक 18.11.2025 को अवैध गतिविधियों की पतासाजी हेतु देहात क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गोडबहाल का निवासी हीरासिंह विश्वकर्मा पीताम्बर तालाब के किनारे शराब पीने–पिलाने का साधन उपलब्ध करा रहा है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए गवाह मोहन वासुदेव और नरेश यादव को धारा 179 बीएनएसएस के तहत नोटिस देकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचा गया। पीताम्बर तालाब के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया जबकि अन्य शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर फरार हो गए।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हीरासिंह विश्वकर्मा (उम्र 35 वर्ष) निवासी ग्राम गोडबहाल बताया। शराब सप्लाई से संबंधित वैध दस्तावेज पेश करने हेतु धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस दिया गया, जिसे आरोपी ने न होने की लिखित में जानकारी दी।

मौके से आरोपी के कब्जे से

दो नग खाली देशी प्लेन पौवा (शराब की गंधयुक्त)

दो प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास

दो पानी पाउच

एक पैकेट मिक्चर

जप्त किए गए। सभी सामग्री को गवाहों के समक्ष जप्ती पत्रक तैयार कर पुलिस ने कब्जे में लिया।

आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पाए जाने पर उसे दिनांक 18.11.2025 को रात्रि 20:15 बजे गिरफ्तार कर मुचलका जमानत पर रिहा किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना जारी है।

प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. चन्द्रमुखेश धावड़े 29 नवम्बर को उपलब्ध रहेंगे ओम हॉस्पिटल में देंगे विशेष परामर्श

प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. चन्द्रमुखेश धावड़े 29 नवम्बर को उपलब्ध रहेंगे ओम हॉस्पिटल में देंगे विशेष परामर्श

सरायपाली। क्षेत्र के मरीजों के लिए महत्वपूर्ण अवसर—ओम हॉस्पिटल सरायपाली में प्रदेश के जाने-माने मस्तिष्क एवं स्पाइन रोग विशेषज्ञ डॉ. चन्द्रमुखेश धावड़े 29 नवम्बर 2025, शनिवार को विशेष परामर्श हेतु उपलब्ध रहेंगे।

परामर्श का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि अग्रिम पंजीयन अनिवार्य रखा गया है।

विशेषज्ञता और सेवाएँ डॉ. धावड़े MBBS, MS, MCH (Neuro Surgeon) हैं तथा JIPMER से शिक्षित हैं। वे वेल्लोर के प्रसिद्ध SNHRC में कंसल्टेंट के रूप में सेवाएँ दे चुके हैं। मस्तिष्क व स्पाइनल समस्याओं के लिए प्रदेश में उनके द्वारा दी जाने वाली विशेषज्ञ सेवाओं की विशेष मांग रहती है।

इन रोगों का होगा उपचार मरीज निम्न समस्याओं के लिए परामर्श ले सकेंगे—

*सिरदर्द

*नसों की कमजोरी

*ब्रेन ट्यूमर (रसौली)

*डिस्क प्रोलैप्स / रीढ़ की हड्डी

*सर्वाइकल व गर्दन का दर्द

*मिर्गी / दौरे

*टी.बी.

*झनझनाहट

*माइग्रेन

*जलन

*सुन्नपन

*लकवा

*कमर का दर्द (साइयाटिका)

*याददाश्त खोना

*हाथ-पैरों में सुन्नपन

*पार्किंसन

PMJAY व बीमा कार्ड की सुविधा उपलब्ध अस्पताल में आयुष्मान कार्ड तथा राशन कार्ड धारक मरीजों को नियमों के अनुसार निःशुल्क या रियायती उपचार की सुविधा मिलेगी। बीमा कार्ड से भी उपचार संभव है।

नियमित उपलब्धता अस्पताल प्रबंधन के अनुसार विशेषज्ञ डॉक्टर प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय शुक्रवार को भी परामर्श देने उपस्थित रहेंगे। साथ ही हर गुरुवार निःशुल्क परामर्श सुविधा जारी रहेगी।

संपर्क व पता ओम हॉस्पिटल,राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास, नेशनल हाईवे, सरायपाली (छत्तीसगढ़)संपर्क: 07725-299360, 83700-08558

बसना-बिलाईगढ़ मुख्य मार्ग पर खड़ी मोटर सायकल रहस्यमय तरीके से गायब—अज्ञात चोरों की करतूत, पुलिस जांच में जुटी

बसना-बिलाईगढ़ मुख्य मार्ग पर खड़ी मोटर सायकल रहस्यमय तरीके से गायब—अज्ञात चोरों की करतूत, पुलिस जांच में जुटी

ग्राम भीखपाली। बसना से बिलाईगढ़ मुख्य मार्ग पर बुधवार रात एक व्यवसायी की मोटरसायकल रहस्यमयी तरीके से चोरी होने का मामला सामने आया है। बाइक मालिक के अनुसार यह घटना पूरी तरह सस्पेंस से भरी है, क्योंकि घर के सामने खड़ी मोटरसायकल सुबह अचानक गायब मिली।

पीड़ित ने बताया कि वह ग्राम भीखपाली का निवासी एवं व्यवसायी है। उसके पास सुजुकी जिक्सर SF150 (CG06 GQ 4100) मोटरसायकल है, जिसे वह दैनिक उपयोग में लाता है।

06 नवंबर 2025 की शाम उसने बाइक को घर के सामने मुख्य मार्ग किनारे खड़ा कर हैंडल लॉक कर दिया था और सोने चला गया। लेकिन अगले दिन 07 नवंबर की सुबह जब उसका भाई मनोज कुमार पटेल बाहर निकला तो बाइक वहां मौजूद नहीं थी।

परिजन पहले आसपास तलाश करते रहे, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला। पीड़ित उस समय रायपुर में था, इसलिए भाई ने जब फोन कर पूछा तो उसने बाइक को खुद ले जाने की बात से इनकार कर दिया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने भी खोजबीन की, लेकिन वाहन नहीं मिला।

चोरी हुई बाइक का विवरण: मॉडल: Suzuki Gixxer SF150

रंग: सिल्वर–काला, चेचिस नंबर: MB8ED11AKK8115325, इंजन नंबर: BGA1-679725

काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी न मिलने पर पीड़ित ने परिवारिक सलाह पर आज थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला धारा 303(2)-BNS के तहत अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महासमुंद/तेज़ रफ्तार की दहशत: किराना दुकानदार को सामने से मारकर भागा अज्ञात चालक, पुलिस जांच में जुटी

महासमुंद/तेज़ रफ्तार की दहशत: किराना दुकानदार को सामने से मारकर भागा अज्ञात चालक, पुलिस जांच में जुटी

महासमुंद/धनसूली। NH-353 पर बेलसोंडा तालाब के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने सामने से टक्कर मारकर किराना दुकानदार राजेंद्र प्रसाद शर्मा, निवासी ईमलीभाठा (महासमुंद) को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

बताया गया कि शर्मा रोज की तरह 12 नवंबर की शाम अपनी दुकान बंद कर टीव्हीएस मोपेड क्रमांक CG06 GG 5941 से सामान खरीदने महासमुंद आ रहे थे। करीब शाम 6:30 बजे तावरी पेट्रोल पंप के पास अचानक एक अज्ञात वाहन ने तेज व लापरवाहीपूर्वक खतरनाक तरीके से चलाते हुए सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में उनके कमर में गंभीर चोट और दाहिने पैर के अंगूठे के पास गहरी चोट आई है। मौके पर मौजूद कुणाल चंद्राकर समेत अन्य लोगों ने तत्काल उन्हें शासकीय अस्पताल महासमुंद पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर ग्लोलब स्टार अस्पताल रायपुर रेफ़र कर भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी पीड़ित के रिश्तेदार को उनकी साली सीमा शर्मा ने फोन पर दी। परिजन इलाज में व्यस्त होने के कारण घटना की रिपोर्ट आज 18 नवंबर 2025 को दर्ज कराई गई।

पुलिस ने मामले में धारा 184-MOT, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 

बसना : पौंसरा के मोड़ पर मौत का ट्रक, बाइक सवार दीपक कंवर की मौके पर मौत

सड़क हादसे में पिता की मौत: पुत्र शुभम कंवर ने की कार्रवाई की मांग

ग्राम नरसिंगपुर निवासी शुभम कंवर ने बताया कि उनके पिता दीपक कंवर, जो कक्षा 12वीं तक शिक्षित हैं,  दिनांक 18 नवंबर 2025 को सुबह लगभग 10 बजे अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG22 AG 6438) से निजी कार्य हेतु सरायपाली जा रहे थे।

शुभम के अनुसार लगभग 11:40 बजे, जब उनके पिता ग्राम पौंसरा के पास पहुँचे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक HR73 B 2352 के चालक ने अपने वाहन को उपेक्षापूर्ण, उतावलेपन तथा खतरनाक तरीके से चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार ठोकर मार दी।

हादसे में दीपक कंवर के सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एम्बुलेंस द्वारा शासकीय अस्पताल बसना लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शुभम कंवर ने बताया कि उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी है और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा दर्ज रिपोर्ट में धारा 184-LKS एवं 106(1)-BNS का उल्लेख किया गया है।

रायपुर में आतंकी साजिश का भंडाफोड़, पकड़ में आए दो डिजिटल आतंकी, ISIS के संपर्क में थे दोनों युवक

रायपुर में आतंकी साजिश का भंडाफोड़, पकड़ में आए दो डिजिटल आतंकी, ISIS के संपर्क में थे दोनों युवक

रायपुर। राजधानी में आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस) ने अब तक की सबसे बड़ी डिजिटल आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। यह पहला मामला है जिसमें इस्लामिक स्टेट आप इराक एंड सीरिया (ISIS) का पाकिस्तान-आधारित माड्यूल प्रदेश के किशोरों को सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम के जरिए कट्टरपंथ की ओर धकेल रहा था। वर्ष 2017 में एटीएस गठन के बाद यह पहली एफआइआर है, जो सीधे आतंकी गतिविधियों से जुड़ी है। पकड़े गए दोनों नाबालिग लगभग दो वर्षों से आइएसआइएस के संपर्क में थे और त्योहारों के दौरान हिंसा फैलाने की साजिश कर रहे थे।

इंस्टाग्राम से फैल रहा था जिहादी जहर

एटीएस की जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान से संचालित आइएसआइएस माड्यूल फर्जी और छद्म नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट चलाता था। ये अकाउंट देखने में धार्मिक या मोटिवेशनल लगे, ऐसा डिजाइन किया जाता था। विदेशी हैंडलर पहले किशोरों से सामान्य चैट करते थे, फिर उन्हें गुप्त ग्रुप चैट में जोड़ते थे। इस ग्रुप में उग्र और भड़काऊ सामग्री, जिहादी साहित्य और वीडियो, आइएसआइएस समर्थित प्रोपेगेंडा, भारत-विरोधी संदेश, धार्मिक उन्माद बढ़ाने वाली पोस्ट होते थे। एटीएस के अनुसार संपर्क बढ़ने के साथ किशोरों को धीरे-धीरे कट्टरपंथी विचारधारा की ओर मोड़ा जाता था। उन्हें यह समझाया जाता था कि जिहाद का रास्ता ही असल धार्मिक मार्ग है।

मोबाइल में मिले संवेदनशील स्थानों के नक्शे

गिरफ्तार किशोरों के मोबाइल फोन एवं लैपटाप से कई अहम जानकारी हाथ लगी है। जांच टीम को ऐसे नक्शे और लोकेशन मार्किंग मिली हैं, जिनमें देश के विभिन्न इलाकों में स्थित संवेदनशील स्थान चिह्नित हैं। माना जा रहा है कि इन्हें पाकिस्तानी हैंडलरों ने भेजा था। इसके साथ ही त्योहारों के समय धार्मिक उन्माद फैलाने के निर्देश, अपने जैसे विचार वाले युवाओं को जोड़ने का आदेश, छद्म नाम से नई आइडी बनाकर संपर्क बढ़ाने के संदेश, फिदायीन बनने के लिए उकसाने वाले वीडियो भी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, आतंकी संगठन किशोरों का फिदायीन इस्तेमाल करने की तैयारी में था, जिसे समय रहते रोक लिया गया।

दो साल पुराना संपर्क, आनलाइन कोर ग्रुप भी बनाया

दोनों किशोरों को पाकिस्तान से लगातार संदेश मिलते थे, जिन्हें वे आगे अपने साथियों तक पहुंचाते थे। इस सिलसिले में एक आनलाइन कोर ग्रुप भी बनाया गया था, जिसमें देश के अन्य राज्यों के युवाओं को भी जोड़ने के प्रयास हुए। एटीएस की टीम ने करीब एक हजार से अधिक इंटरनेट मीडिया अकाउंट की जांच की। इसी निगरानी के दौरान दोनों किशोरों के नाम सामने आए। उनके इंस्टाग्राम चैट बैकअप, ब्राउजिंग इतिहास, वर्चुअल प्राक्सी और विदेशी अकाउंट संपर्क का विश्लेषण कर पूरी साजिश उजागर हुई।

भिलाई और टिकरापारा से पकड़े गए दोनों किशोर

एटीएस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए एक किशोर को भिलाई और दूसरे को रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र से पकड़ा। दोनों के आइपी एड्रेस ट्रेस किए गए थे। पूछताछ में किशोरों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से जिहादी वीडियो, संदेश और आइएसआइएस की प्रचार सामग्री प्राप्त कर रहे थे। एटीएस ने उनके विरुद्ध यूएपीए के तहत मामला दर्ज करने के साथ-साथ काउंसलिंग भी करवाई है, ताकि उनसे जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी मिल सके।

आगे और गिरफ्तारियां संभव

किशोरों की पूछताछ में कुछ और नाम सामने आए हैं, जिनके इंटरनेट मीडिया अकाउंट की जांच की जा रही है। एटीएस सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में आइएसआइएस नेटवर्क से जुड़े और लोगों को भी पकड़ा जा सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संभावना है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी भी इस प्रकरण में शामिल हो सकती है।