बलौदाबाजार : हड़ताली समिति कर्मचारियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई प्रभारी प्रबंधक सहित 13 कर्मचारी बर्खास्त,3 के विरुद्ध एफआईआर प्रस्तावित

बलौदाबाजार : हड़ताली समिति कर्मचारियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई प्रभारी प्रबंधक सहित 13 कर्मचारी बर्खास्त,3 के विरुद्ध एफआईआर प्रस्तावित

सहकारी समिति के हड़ताली कर्मचारियों के विरुद्ध प्रशासन के द्वारा सख्त कार्यवाही शुरू कर दी गई है।  धान खरीदी कार्य से इंकार करने वाले कर्मचारियों पर अति आवश्यक सेवा अनुरक्षण क़ानून के तहत कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज प्रभारी प्रबंधक सहित 13 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है तथा 3 कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर प्रस्तावित है।

जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिमगा समिति प्रबंधक मंजुला शर्मा, खोखली समिति प्रबंधक राकेश कुमार टंडन, धुर्रा बांधा समिति प्रबधक मूलचंद वर्मा,रोहांसी समिति प्रबंधक धर्मेन्द्र साहु, समिति प्रबंधक तिल्दा रामकुमार साहु को बर्खास्त किया गया है। इसीतरह कसडोल विकासखंड के समिति गिरौद के विक्रेता नन्द कुमार पटेल, हसुआ के विक्रेता गोकुल प्रसाद साहु,थरगांव के विक्रेता ललित साहू, कटगी के विक्रेता रामस्वरूप यादव,चिखली के  विक्रेता खेलसिंग कैवर्त्य कोसमसरा के विक्रेता अमित साहू, सरखोर के विक्रेता भीम साहु, लवन के विक्रेता रविकमल को बर्खास्त किया गया है। विकासखंड पलारी अंतर्गत समिति कोनारी के प्रभारी प्रबंधक राजेंद्र चंद्राकर, समिति रोहरा के कम्प्यूटर ऑपरेटर बीरेंद्र साहु एवं समिति रिसदा के विक्रेता टीका राम वर्मा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने शाखा प्रबंधक को पत्र जारी किया गया है।

 

Maoist Encounter: सुरक्षाबलों के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, सुकमा-आंध्र प्रदेश की सीमा पर माओवादी हिड़मा सहित 6 ढेर

Maoist Encounter: सुरक्षाबलों के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, सुकमा-आंध्र प्रदेश की सीमा पर माओवादी हिड़मा सहित 6 ढेर

छत्तीसगढ़: सुकमा जिले के सीमा से लगे आंध्र प्रदेश में भी माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में जवानों के हाथ बड़ी सफलता लगी है। कुख्यात माओवादी लीडर हिड़मा को जवानों के मार गिराया है। उसके साथ ही 5 अन्य माओवादी भी मारे गए हैं।

जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीताराम जिले के इलाके में मुठभेड़ चल रही है। जहां माओवादियों के बड़े केडर के 6 लोग मारे जाने की खबर है। वहां की ग्रे-हाउंड फोर्स द्वारा ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है। अभी भी टीम मौके पर मौजूद है। मारे गए माओवादियों में 25 लाख के इनामी एसजेडसीएम टेक शंकर भी शामिल है।

एर्राबोर थाना क्षेत्र में एक माओवादी ढे़र जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र के पहाड़ी जंगलों में मंगलवार सुबह से सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच रुक-रुककर मुठभेड़ जारी है। विश्वसनीय सूचना मिली थी कि कोंटा एरिया कमेटी सचिव मगडू अपने दस्ते के साथ इस क्षेत्र में सक्रिय है, जिसके आधार पर सुरक्षाबल ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इस ऑपेरशन के दौरान जवानों ने एक माओवादी को ढेर कर दिया है। एक माओवादी का शव बरामद करने की सूचना मिली है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार सुबह से ही जंगल में कई दौर फायरिंग हुई है और जवान अब भी मोर्चे पर डटे हुए हैं। पुलिस ने मुठभेड़ की पुष्टि की है, हालांकि आपरेशन के कारण स्थान, शामिल जवानों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारी फिलहाल साझा नहीं की जा रही है।

भेज्जी-चिंतागुफा 15 लाख के इनामी माओवादी ढेर बस्तर में सुरक्षा बलों के लगातार आक्रामक अभियान के बीच यह मुठभेड़ ऐसे समय में हो रही है जब पिछले दो साल में क्षेत्र में माओवादियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। दो दिन पहले ही में सुकमा के भेज्जी-चिंतागुफा सीमावर्ती तुमालपाड़ जंगल में हुई मुठभेड़ में कुख्यात स्नाइपर स्पेशलिस्ट माड़वी देवा समेत 15 लाख के इनामी तीन माओवादी कमांडर मार गिराए गए थे। उनके पास से 303 राइफल, बीजीएल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया।

इंद्रावती नेशनल पार्क क्षेत्र में कार्रवाई इसी तरह बीजापुर जिले के इंद्रावती नेशनल पार्क क्षेत्र में इसी सप्ताह हुई बड़ी कार्रवाई में आठ लाख के इनामी मद्देड़ एरिया कमेटी प्रभारी कन्ना ऊर्फ बुचन्ना, डीवीसीएम उर्मिला सहित कुल छह माओवादी ढेर किए गए थे। मौके से इंसास रायफल, कार्बाइन, विस्फोटक और संचार उपकरण जब्त किए गए थे, जिससे संगठन की रणनीतिक और रसद क्षमता पर गहरा असर पड़ा है।

बस्तर रेंज के आइजीपी सुंदरराज पी के अनुसार, पिछले दो वर्षों में 450 से अधिक माओवादी मारे जा चुके हैं और अब संगठन अपनी अंतिम अवस्था में है। उन्होंने कहा कि माओवादियों के लिए हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का यही सही समय है।

झलप–बागबाहरा रोड पर रहस्यमयी टक्कर! लड़की देखने जा रहे युवक की बाइक को अचानक मारी जोरदार ठोकर

झलप–बागबाहरा रोड पर रहस्यमयी टक्कर! लड़की देखने जा रहे युवक की बाइक को अचानक मारी जोरदार ठोकर

ग्राम सोरम (महासमुंद)।शादी के लिए लड़की देखने गया एक युवक लौटते समय रहस्यमयी तरीके से हुए सड़क हादसे का शिकार हो गया। घटना 09 नवंबर की शाम करीब 6:30 बजे झलप–बागबाहरा रोड स्थित बिजली कार्यालय के पास की है, जहां पीछे से तेज रफ्तार पल्सर बाइक (CG 06 HC 3541) ने अचानक टक्कर मार दी।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सोरम निवासी और मकान मिस्त्री का काम करने वाला युवक अपने रिश्तेदार रामसिंग दीवान तथा खेमू दीवान और बिहारी दीवान के साथ बाइक से मुड़ीपार से वापस लौट रहा था। तभी अज्ञात अंदाज में पीछे से आई बाइक ने उनकी मोटर सायकल CG 04 HT 0542 को जोरदार ठोकर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक रामसिंग दीवान के सिर में गंभीर चोट आई और उसे तत्काल सोहम अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि शिकायतकर्ता को कोई चोट नहीं आई। घटना के प्रत्यक्षदर्शी खेमू दीवान और बिहारी दीवान मौजूद थे।

रामसिंग को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पीड़ित आज 17 नवंबर को थाना पटेवा पहुंचा और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

महासमुंद में विठोबा टाकीज बना चोरों का निशाना, टूटी खिड़की… बिखरा सामान… सुबह खुला बड़ा रहस्य 

महासमुंद में विठोबा टाकीज बना चोरों का निशाना, टूटी खिड़की… बिखरा सामान… सुबह खुला बड़ा रहस्य

महासमुंद शहर में स्थित श्री विठोबा टाकीज में आधी रात के बाद एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। टाकीज संचालक अक्षय राव साकरकर, निवासी वार्ड नंबर 15, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 16 नवंबर की रात करीब 12:30 बजे कार्यालय का काम निपटाकर आलमारी में ₹80,000 नकद को एक काले और पीले रंग के बैग में रखकर ताला लगाकर घर चले गए थे।

सुबह 17 नवंबर को करीब 6 बजे, उनके भाई भूपेश साकरकर ने फोन पर सूचना दी कि टाकीज पहुंचने पर कार्यालय की खिड़की टूटी हुई मिली और अंदर की तीन आलमारियां खुली थीं। सामान बिखरा पड़ा था।

अक्षय राव तुरंत टाकीज पहुंचे और जांच में पाया कि रात को रखे गए ₹80,000 गायब थे। इसके साथ ही कार्यालय की टेबल में रखी क्रेटा कार (CG 06 GU 9990) की चाबी भी नहीं थी।

चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर परिसर में खड़ी क्रेटा कार भी चोरी कर ली। वाहन की अनुमानित कीमत ₹12,00,000 बताई गई है।कुल मिलाकर ₹12,80,000 की चोरी की यह वारदात पुलिस के लिए भी चुनौती बनकर उभरी है।

अक्षय राव द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 331(4), 305(A) BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टाकीज परिसर में हुए इस हाई-प्रोफाइल चोरी के मामले ने शहर में सस्पेंस और चर्चाओं का माहौल बना दिया है।

 

बसना एक्टिवा की डिग्गी में क्या छिपा था? पुलिस ने खोला नशीली दवा सप्लाई का पूरा खेल

बसना एक्टिवा की डिग्गी में क्या छिपा था? पुलिस ने खोला नशीली दवा सप्लाई का पूरा खेल

बसना। थाना बसना पुलिस ने सोमवार को खटखटी ओवरब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर की एक्टिवा स्कूटी से अवैध नशीली दवा की बड़ी खेप जब्त की है। इस कार्रवाई में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से Nitrosun 10 mg ब्रांड की कुल 200 नशीली टेबलेट बरामद की गई हैं।

सउनि जयंत प्रसाद बारिक हमराह स्टाफ के साथ शासकीय वाहन क्रमांक CG03A1058 में नियमित वाहन चेकिंग पर थे, तभी एक बिना नंबर एक्टिवा पर दो युवक आते दिखे। पुलिस को देखते ही उनकी हरकत संदिग्ध लगी और तलाशी लेने पर स्कूटी की डिग्गी से काले प्लास्टिक पैकेट में रखी नशीली गोलियाँ मिलीं।

गिरफ्तार युवकों की पहचान—

1. वतन डडेसना, निवासी महलपारा वार्ड 09, पिथौरा

2. सहबाज खान, निवासी वार्ड 01, अरेकेल, बसना

गवाहों की मौजूदगी में आरोपियों को NDPS एक्ट की धारा 50 व 67(ख) के नोटिस दिए गए। दोनों के पास नशीली दवा संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।

पुलिस ने मौके से—200 नशीली गोलियाँ (मूल्य ₹1,462.60)

बिना नंबर एक्टिवा स्कूटी

दो मोबाइल फोन

NDPS नोटिस की मूल प्रतियाँ की

जप्त कर विधिवत सील-बंद किया। दोनों आरोपियों को धारा 21 NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर देहाति नालसी तैयार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

महासमुंद/प्राथमिक कृषि साख समिति द्वारा संचालित उचित मूल्य की दुकान निलंबित ग्राम पंचायतों को आगामी आदेश तक शासकीय उचित मूल्य के दुकानों का कार्यभार सौंपा गया

महासमुंद/प्राथमिक कृषि साख समिति द्वारा संचालित उचित मूल्य की दुकान निलंबित ग्राम पंचायतों को आगामी आदेश तक शासकीय उचित मूल्य के दुकानों का कार्यभार सौंपा गया

महासमुंद/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री विनय लंगेह के निर्देशानुसार आम उपभोक्ताओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली से सुचारू रूप से राशन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्राथमिक कृषि साख समितियां द्वारा संचालित (पीडीएस) राशन दुकानों को निलंबित कर ग्राम पंचायत को संचालन के आदेश दिए हैं। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। महासमुंद के 67, बागबाहरा के 25 एवं सरायपाली के 64 समितियों को ग्राम पंचायत द्वारा संचालन के आदेश दिए हैं। इस संबंध में संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के प्रबंधकों एवं विक्रेताओं के अनिश्चित कालीन हड़ताल में होने के कारण सहकारी समितियो द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य के दुकानो में नवम्बर माह का खाद्यान्न का वितरण प्रारंभ नहीं हो पाया है। जिसके कारण सेवा सहकारी समिति द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानो में संलग्न अंत्योदय, निराश्रित, निःशक्तजन, प्राथमिकता एवं एपीएल वर्ग के राशनकार्डधारियो को खाद्याश्त्र का वितरण आज पर्यन्त तक नहीं हो पाया है, जबकि छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानो के अनुसार शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालक द्वारा प्रतिमाह माह के प्रथम सप्ताह में राशनकार्ड धारियो को खाद्यात्र का वितरण प्रारंभ किया जाना है, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशनकार्डधारियो को खाद्यान्न का वितरण करना शासन की अतिमहत्वपूर्ण योजना है।

अतः प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य के दुकानों के प्रबंधक एवं विक्रेता द्वारा राशनकार्डधारियों को खाद्यान्न से वंचित करना छत्तीसगढ़ सार्वजनिक प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 की विभिन कंडिकाओ के तहत जारी प्राधिकार पत्र की शर्त क्रमांक 21 का स्पष्ट उल्लंघन है, जो कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दण्डनीय है। अतएव राशनकार्डधारियां के हितों को ध्यान में रखते हुए वर्तमान उचित मूल्य दुकानों को निलंबित कर ग्राम पंचायतों को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त शासकीय उचित मूल्य के दुकानों का कार्यभार सौपा गया है तथा सम्बंधित पंचायतों को शासकीय उचित मूल्य की दूकान का संचालन करने हेतु आदेशित किया गया है।

आज का राशिफल: किस पर मेहरबान होंगी ग्रहों की चाल? जानिए क्या कहती हैं आपकी राशि 

आज का राशिफल: किस पर मेहरबान होंगी ग्रहों की चाल? जानिए क्या कहती हैं आपकी राशि

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): नौकरी में कार्यभार रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें। एकाएक स्वास्थ्‍य खराब हो सकता है, लापरवाही न करें। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ दौड़धूप होगी। विवाद से स्वाभिमान को चोट पहूंच सकती है। काम में मन नहीं लगेगा।

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। लाभ देगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि में जल्दबाजी न करें। लाभ होगा।

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए काम करने का मन बनेगा। फिजूलखर्ची ज्यादा होगी। शत्रु भय रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। दूर यात्रा की योजना बनेगी। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में चैन रहेगा। जोखिम न लें।

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ने के योग हैं। कोई बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): स्वयं के काम पर ध्यान दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। कार्यकुशलता कम होगी। कोई बड़ा खर्च एकाएक सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें। किसी व्यक्ति के काम की जवाबदारी न लें।

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें। घर के छोटे सदस्यों संबंधी चिंता रहेगी।

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): सुख के साधन जुटेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धनहानि हो सकती है। सावधानी आवश्यक है। थकान महसूस होगी।

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। किसी जानकार व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय सताएगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): भागदौड़ होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। लाभ के लिए प्रयास करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से क्लेश हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों से कहासुनी हो सकती है।

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि अपमान हो। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में चैन रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी।

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्‍य संबंधी चिंता बनी रहेगी। आशंका व कुशंका रहेगी। कार्य में बाधा संभव है। उत्साह बना रहेगा। नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। सुख के साधन जुटेंगे।

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवेक का प्रयोग करें। समस्याएं कम होंगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा।

 

कम वज़न वाले नवजातों की बढ़ती चुनौतियाँ: विशेषज्ञ देंगे निःशुल्क सलाह — 18 नवंबर को ओम हॉस्पिटल में विशेष परामर्श शिविर

कम वज़न वाले नवजातों की बढ़ती चुनौतियाँ: विशेषज्ञ देंगे निःशुल्क सलाह — 18 नवंबर को ओम हॉस्पिटल में विशेष परामर्श शिविर

सरायपाली। कम वजन लेकर जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं में अनेक स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। सांस लेने में तकलीफ, पीलिया, मस्तिष्क में रक्तस्राव, समय से पहले जन्म के कारण आंखों की बीमारी, दूध पिलाने में कठिनाई, अंधापन और बहरेपन जैसी गंभीर स्थितियाँ अक्सर सामने आती हैं।

ऐसे मामलों में समय पर विशेषज्ञ सलाह और बेहतर उपचार अत्यंत जरूरी होता है। इसी उद्देश्य से ओम हॉस्पिटल, सरायपाली में 18 नवंबर 2025, मंगलवार को विशेष परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है।

इस दौरान प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राम प्रकाश साहू (MBBS, DNB, Paediatrics, PGPN) सुबह 11 बजे से उपलब्ध रहेंगे।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड एवं बीज़ कार्ड धारकों को इलाज की सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। हर गुरुवार को निःशुल्क परामर्श की सुविधा भी जारी रहेगी।

ओम हॉस्पिटल स्थान: स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास, नेशनल हाईवे, सरायपाली (छत्तीसगढ़) संपर्क: 07725-299360, 83700-08558

सरायपाली महासमुंद/समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में लापरवाही के कारण 2 कर्मचारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज

सरायपाली महासमुंद/समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में लापरवाही के कारण 2 कर्मचारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज

महासमुंद/कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री विनय लंगेह के निर्देश पर जिले के उपार्जन केंद्रों में अनुपस्थित एवं दिए गए जिम्मेदारी को लेकर लापरवाही पूर्वक रवैए के कारण 02 कर्मचारियों के विरुद्ध एस्मा के तहत आज एफ आई आर दर्ज की गई है। अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू ने जानकारी दी कि प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति प्रबंधक तोरेसिंहा के श्री राजेश प्रधान एवं प्राथमिक कृषक साख समिति खट्टी के कर्मचारी श्री कौशल साहू पर धान खरीदी में लावरवाही के मामले में एस्मा एक्ट के तहत एफ आई आर दर्ज किया गया।

ज्ञात है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत हो गई है। राज्य शासन के निर्देशानुसार सभी केन्द्रों में धान खरीदी की समुचित व्यवस्था की गई है, पहले दिन जिले के कुल 182 केन्द्रों में से 48 प्रभारी प्रबंधक ही उपस्थित हुए। इसी तरह 56 कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित हुए। शेष अनुपस्थित प्रभारी प्रबंधक 134 एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर 126 को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री विनय लंगेह द्वारा अंतिम चेतावनी पत्र जारी किया गया था एवं आदेश के तहत ड्यूटी में उपस्थित होने कहा गया था।

ज्ञात है कि राज्य में 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 अर्थात खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की संपूर्ण धान खरीदी की अवधि तक धान खरीदी कार्य में संलग्न समस्त कर्मचारियों को अत्यावश्यक सेवा में कार्य करने से इंकार किये जाने का प्रतिषेध किया गया है। छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम, एस्मा अधिनियम 1979 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, धान खरीदी कार्य में संलग्न कर्मचारियों द्वारा कार्य से इंकार किये जाने का प्रतिषेध करती है, जो तत्काल प्रभाव से प्रवृत्त है।

कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने जिले में धान खरीदी में संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम के अंतर्गत पालन के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को अधिनियम का कड़ाई से पालन के निर्देश दिए हैं। आदेश का पालन नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

बसना/महासमुंद धान खरीदी ड्यूटी में बड़ा विवाद: दो कर्मचारियों पर ESMA के तहत FIR दर्ज, प्रशासन सख्त

बसना/महासमुंद धान खरीदी ड्यूटी में बड़ा विवाद: दो कर्मचारियों पर ESMA के तहत FIR दर्ज, प्रशासन सख्त

बसना/महासमुंद। धान खरीदी सीज़न शुरू होते ही महासमुंद ज़िले में एक बड़ा प्रशासनिक विवाद सामने आया है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के दो कर्मचारियों—पंकज साव एवं घनश्याम चौधरी—पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। दोनों पर आरोप है कि जिलाधीश द्वारा निर्धारित धान खरीदी ड्यूटी में जानबूझकर अनुपस्थित रहकर कार्य में बाधा पहुँचाई, और अन्य कर्मचारियों को भी ड्यूटी से रोकने की कोशिश की।

मामला तब गंभीर हो गया जब संबंधित शाखा प्रबंधकों ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने हेतु लिखित आवेदन थाना बसना में प्रस्तुत किया। आवेदन के साथ कार्यालय उपायुक्त सहकारिता, जिला महासमुंद का संदर्भित आदेश भी संलग्न किया गया है, जिसमें स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि इस वर्ष 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक धान खरीदी कार्य को अत्यावश्यक सेवा घोषित किया गया है और इस पर ESMA Act 1979 (छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण एवं विच्छेदन निवारण अधिनियम) लागू है।

क्या है मामला?

1. पंकज साव – समिति बिछिया (पंजीयन क्रमांक 1318)

शाखा प्रबंधक एन. के. चौरसिया द्वारा दिए गए आवेदन में उल्लेख है कि पंकज साव न केवल ड्यूटी पर अनुपस्थित रहे बल्कि अन्य कर्मचारियों को भी ड्यूटी में बाधा डालने के लिए प्रेरित किया।

2. घनश्याम चौधरी – समिति भूकेल (पंजीयन क्रमांक 1347)

इसी तरह, शाखा प्रबंधक पी. आर. डडसेना ने भी शिकायत की है कि घनश्याम चौधरी ने निर्धारित ड्यूटी पर उपस्थित न होकर धान खरीदी कार्य में बाधा उत्पन्न की और अन्य कर्मचारियों को भी रोकने का प्रयास किया। दोनों शिकायतों में समान रूप से यह उल्लेख है कि धान खरीदी जैसे महत्वपूर्ण कार्य को बाधित करना ESMA की धारा 5(1) के उल्लंघन की श्रेणी में आता है, जिसके लिए दंडात्मक कार्रवाई अनिवार्य है।

सरकार का सख़्त रुख, FIR की तैयारी तेज

उपायुक्त सहकारिता द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि धान खरीदी कार्य में सहयोग न करने वाले कर्मचारियों पर सीधी एफआईआर, निलंबन एवं अन्य दंडात्मक कार्रवाई लागू होगी। थाना बसना में प्रस्तुत आवेदन के बाद पुलिस अब कानूनी परीक्षण एवं FIR दर्ज करने की प्रक्रिया में जुट गई है।

कृषि उपार्जन केंद्रों में यह कार्रवाई एक चर्चा और सस्पेंस का विषय बनी हुई है— क्या दोनों कर्मचारियों पर जल्द ही FIR दर्ज होगी? क्या सेवा से निलंबन जैसी कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है? प्रशासन का कहना है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की बाधा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ग्रामीण इलाकों में हलचल घटना के बाद बिछिया, भूकेल और आसपास के उपार्जन केंद्रों में कर्मचारियों और किसानों के बीच इस कार्रवाई को लेकर काफी चर्चा है। कई लोग इसे प्रशासन की “ज़ीरो टॉलरेंस नीति” से जोड़कर देख रहे हैं।