महासमुंद /रजत जयंती वर्ष 2025 :वरिष्ठजन एवं दिव्यांगजन सम्मान समारोह आयोजित

महासमुंद /रजत जयंती वर्ष 2025 :वरिष्ठजन एवं दिव्यांगजन सम्मान समारोह आयोजितमहासमुंद / छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में रजत जयंती वर्ष 2025 के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा आज अनुदानित स्वैच्छिक संस्था शांति मैत्री ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा संचालित आसियाना वृद्धाश्रम, दलदली रोड नयापारा, महासमुंद में वरिष्ठजन एवं दिव्यांगजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में 19 वरिष्ठजन, 20 दिव्यांगजन, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं संस्थागत कर्मचारियों सहित कुल 62 प्रतिभागी शामिल हुए। उपस्थित वरिष्ठजनों एवं दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा सभी को श्रीफल एवं पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया। यह आयोजन उप संचालक समाज कल्याण महासमुंद श्रीमती संगीता सिंह के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वैच्छिक संस्था के अध्यक्ष श्री मनोज साहू, परिवीक्षा अधिकारी समाज कल्याण श्रीमती सुनीता तिर्की, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं संस्थान के स्टाफ उपस्थिति रहे।

बसना/महासमुंद अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं विक्रय से जुड़े 205 प्रकरणों में 27551.64 क्विंटल धान जप्त

बसना/महासमुंद अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं विक्रय से जुड़े 205 प्रकरणों में 27551.64 क्विंटल धान जप्त

बसना/महासमुंद कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शिता से चलाने हेतु अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में आज दिनांक तक अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं विक्रय से जुड़े 187 प्रकरण दर्ज किए गए। 18 राइस मिलों का भौतिक सत्यापन कर प्रकरण दर्ज किया गया है। कुल 205 प्रकरणों से संयुक्त टीम राजस्व, मंडी, सहकारिता एवं पुलिस विभाग द्वारा 27551.64 क्विंटल धान जप्त किया गया है। जिले के प्रमुख मार्गों, अंतर्राज्यीय जांच चौकी, राइस मिलों और उपार्जन केंद्रों में लगातार निरीक्षण एवं सख्ती से निगरानी की जा रही है। प्रशासन द्वारा बताया गया है कि धान उपार्जन अवधि में किसी भी प्रकार का अवैध भंडारण, परिवहन या अनुचित गतिविधि पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। ताकि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित हो सके।

इसी क्रम में अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है। आज बसना विकासखण्ड अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री हरिशंकर पैकरा के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा दो प्रकरणों में 527 कट्टा धान जप्त किया गया। जिसमें ग्राम दलदली में दो अलग-अलग प्रकरण में 280 कट्टा एवं 247 पैकेट अवैध धान जब्त किया गया। जिला प्रशासन ने कहा है कि सरकार की किसान हितैषी नीतियों और पारदर्शी खरीदी व्यवस्था को प्रभावित करने वाले गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन द्वारा जिले में इस प्रकार की निगरानी आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगी।

बागबाहरा/कलेक्टर श्री लंगेह ने मुनगाशेर और गांजर धान उपार्जन केंद्र का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश निर्धारित साईज में स्टैक बनाएं रजिस्टरों का संधारण करें 

बागबाहरा/कलेक्टर श्री लंगेह ने मुनगाशेर और गांजर धान उपार्जन केंद्र का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश निर्धारित साईज में स्टैक बनाएं रजिस्टरों का संधारण करें

महासमुंद कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज बागबाहरा विकासखंड के मुनगाशेर और गांजर धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में हो रही धान तुलाई, संग्रहण, परिवहन व्यवस्था और किसानों को दी जा रही सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बागबाहरा नमिता मारकोले मौजूद थी।

कलेक्टर श्री लंगेह ने उपार्जन केंद्र में संधारित सभी रजिस्टरों का परीक्षण किया, जिसमें टोकन वितरण रजिस्टर, तुलाई रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर और परिवहन अभिलेख शामिल थे। रजिस्टर मिलान कर उन्होंने अधिकारियों को सटीक एवं अद्यतन प्रविष्टियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री लंगेह ने मौजूद किसानों से चर्चा की और उनसे खरीदी प्रक्रिया, तुलाई व्यवस्था एवं टोकन प्रणाली को लेकर फीडबैक लिया तथा उन्होंने किसानों से उनकी समस्याएं भी पूछा तथा अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान खरीदी का कार्य पूर्ण पारदर्शिता, समयबद्धता और सुचारूता के साथ होना चाहिए। उन्होंने तुलाई मशीन, स्टैक यार्ड, सुरक्षा व्यवस्था तथा टोकन वितरण की प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया और आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने शासन के निर्देशानुसार निर्धारित साईज में स्टैक बनाने के निर्देश दिए ताकि गिनने में आसानी हो। निरीक्षण के दौरान संबंधित खाद्य अधिकारी, नोडल अधिकारी, जिला प्रबंधक एवं धान बेचने आएं कृषकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

बलौदाबाजार 6 बड़ी खबरें: मारपीट, गाली-गलौच, अवैध शराबखोरी और जातिगत उत्पीड़न के कई मामले दर्ज – पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की

बलौदाबाजार 6 बड़ी खबरें: मारपीट, गाली-गलौच, अवैध शराबखोरी और जातिगत उत्पीड़न के कई मामले दर्ज – पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की

1.बैंक कर्मचारी पर जानलेवा हमला: एक्सीडेंट देखने रुका तो ट्रेलर सवारों ने बेल्ट-डंडों से पीटा

कसडोल–कटगी रोड पर एक्सिस बैंक शिवरीनारायण में पदस्थ कर्मचारी पर जानलेवा हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार 11 दिसंबर की रात बैंक कर्मचारी अपने सहयोगी ओमप्रकाश साहू के साथ काम से लौट रहे थे। ग्राम कटगी के पास एक ट्रेलर कैप्सूल दुर्घटनाग्रस्त दिखा, जिसे देखने दोनों रुके। घायल होने की बात पूछने पर ट्रेलर सवारों ने बताया कि चोट नहीं लगी है लेकिन कुछ दूरी आगे बढ़ने पर वही दोनों युवक मोटरसाइकिल से आए और रास्ता रोककर मां-बहन की गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोप है कि दोनों ने हाथ-मुक्का व बेल्ट से सिर-पीठ पर हमला किया। बचाव करने पर उन्होंने अपने और साथियों को भी बुला लिया और सामूहिक रूप से मारपीट की। घटना का प्रत्यक्षदर्शी बैंक कर्मचारी का साथी ओमप्रकाश साहू बताया गया है। पुलिस ने मामले में धारा 115(2), 127(1), 296, 3(5), 351(3) BNS के तहत अपराध दर्ज किया है।

2.पानी की पाइप कटने पर विवाद: पुरानी रंजिश में परिवार पर हमला, मां-बेटे सहित तीन घायल

बलौदाबाजार जिले के ग्राम रामपुर में पानी की सप्लाई बाधित होने पर विवाद इतना बढ़ गया कि तीन लोगों को मारपीट में चोटें आ गईं।11 दिसंबर को युवक राहिल ने घर के कुएं के पास नल का पाइप काट दिया था। इसी बात पर राजेंद्र टंडन, राजेश टंडन, धानुराम टंडन सहित अन्य लोग एक राय होकर पहुंच गए और मां-बहन की गंदी गालियां देते हुए हमला कर दिया। पहले राहिल को लोहे के वस्तु और हाथ-मुक्कों से पीटा गया। बीच बचाव करने पहुंचे युवक और उसकी मां साधबाई पर भी आरोपियों ने मारपीट की। राहिल को दाहिने पैर और सीने में, मां को हाथ में, जबकि रिपोर्टकर्ता को कंधे में गंभीर चोट आई है। घटना को कई ग्रामीणों ने देखा-सुना है। पुलिस ने मामला धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) BNS के तहत कायम कर विवेचना शुरू की है।

3.चखना सेंटर में अवैध शराब पिलाते संचालक पकड़ा गया, आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही

थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार पुलिस ने अवैध शराब खपाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की। रायपुर रोड स्थित चखना सेंटर में आरोपी जितेंद्र पठारे द्वारा शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने की सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारा। मौके पर शराब पीते लोग पुलिस को देखकर भाग निकले, जबकि संचालक को खाली 180ml मसाला शराब की शीशी, डिस्पोजल गिलास और पानी पाउच सहित पकड़ा गया। दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई वैध अनुमति नहीं दिखा सका। पुलिस ने आरोपी को धारा 36(C) आबकारी एक्ट एवं धारा 94 BNSS नोटिस की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया। जमानतीय अपराध होने पर जमानत पर रिहा किया गया।

4.धान मंडी के पास ठेले में अवैध शराब पिलाते युवक को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा

भाटापारा शहर पुलिस ने अवैध शराब पिलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। 11 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धान मंडी के पास चखना ठेला में रेड की। पुलिस पहुंचते ही शराब पी रहे लोग भाग निकले, लेकिन ठेला संचालक रवि निषाद को वहीं पकड़ लिया गया।उसके कब्जे से 80ML शोले मसाला शराब की बोतल और दो गंधयुक्त डिस्पोजल गिलास मिले। अनुमति पूछने पर आरोपी ने लिखित में स्वीकार किया कि उसके पास कोई लाइसेंस नहीं है। पुलिस ने आरोपी पर धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की तथा जमानत पर रिहा कर दिया।

5.रावणभाठा मैदान में घेरकर युवक पर हमला: बेल्ट-डंडों से गंभीर मारपीट, सिर पर शीशी तोड़ी

ग्राम दतरेंगा के एक युवक के साथ 11 दिसंबर की रात मारपीट की बड़ी घटना सामने आई है। शिकायतकर्ता रात 9.30 बजे अपने दोस्त के घर गया था, जहां नीरज साहू उसे बुलाकर रावणभाठा मैदान ले गया। पहले से मौजूद जलेश यदु, अर्जुन साहू, ननकु यादव और मुकेश यादव ने पुरानी रंजिश में विवाद कर गालियां देना शुरू किया। विवाद बढ़ते ही सभी आरोपियों ने एक राय होकर युवक पर हाथ-मुक्का, बेल्ट और डंडों से हमला कर दिया। जलेश यदु ने बोतल की शीशी सिर पर फोड़ दी, जबकि मुकेश यादव ने डंडे से पैर पर वार किया। पीड़ित ने घटना की जानकारी फोन पर अपने परिचितों यश, गणेश और उदय वैष्णव को दी और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला 115(2), 296, 3(5), 351(2) BNS के अंतर्गत दर्ज किया है।

6. SC/ST Act: अवैध शराब बेचने से मना किया तो किसान को जातिगत गाली देकर पीटा**

ग्राम खपरी (एस) में 9 दिसंबर की सुबह किसान टेकनलाल ध्रुव के साथ मारपीट और जातिगत गाली-गलौज की घटना हुई। टेकनलाल ने देखा कि आरोपी रोहित साहू अपनी कार में अवैध शराब बेच रहा है। मना करने पर आरोपी भड़क गया और उनका कॉलर पकड़कर मां-बहन की गंदी गालियां देते हुए जातिगत अपशब्द कहने लगा। आरोपी ने हाथ-मुक्का से चेहरे और पसली पर हमला किया। घटना को कई लोगों ने देखा। परिवार में दशगात कार्यक्रम होने के कारण रिपोर्ट देर से दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले में धारा 296, 115(2), 351(2) BNS एवं SC/ST Act की धारा 3(2)(V) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती 2023-2024चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन हेतु तिथियां घोषित

छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती 2023-2024चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन हेतु तिथियां घोषित

महासमुंद/ छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 के अंतर्गत 09 दिसंबर 2025 को प्रकाशित चयन सूची में जिला महासमुंद के लिए चयनित आरक्षक (जीडी), आरक्षक (चालक) एवं आरक्षक (ट्रेड-मोची/डीआर) के सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को नियुक्ति संबंधी आगे की कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

सभी चयनित अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल दस्तावेज, उनकी तीन-तीन छायाप्रतियां, छह पासपोर्ट साइज फोटो एवं तीन प्रतियों में भरा हुआ अनुप्रमाणन फार्म साथ लाना होगा। अनुप्रमाणन फार्म के पृष्ठ क्रमांक 5 में दिए गए पहचान पत्र को सक्षम प्राधिकारी से सत्यापित कराकर सत्यापित प्रति भी तीन प्रतियों में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करनी होगी। अभ्यर्थियों को इन दस्तावेजों के साथ पुलिस कार्यालय महासमुंद की स्थापना शाखा में उपस्थित होकर चरित्र सत्यापन हेतु अनुप्रमाणन फार्म भरना सुनिश्चित करना है।

दस्तावेज़ सत्यापन के लिए तिथि और अभ्यर्थियों का वर्गवार विवरण भी जारी किया गया है। 13 दिसंबर 2025 शनिवार को आरक्षक (जीडी) अनारक्षित वर्ग के क्रमांक 01 से 41 तक के कुल 41 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इसी तरह 14 दिसंबर 2025 रविवार को आरक्षक (जीडी) के अन्य पिछड़ा वर्ग के क्रमांक 01 से 12 तक कुल 12 अभ्यर्थियों, अनुसूचित जनजाति वर्ग के क्रमांक 01 से 23 तक के कुल 23 अभ्यर्थियों एवं अनुसूचित जाति वर्ग के क्रमांक 01 से 10 तक के कुल 10 अभ्यर्थियों को उपस्थित होना है। इसके अलावा आरक्षक (चालक) के कुल 03 जिसमें अनारक्षित वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जनजाति के एक-एक अभ्यर्थी एवं आरक्षक (ट्रेड-मोची) अनारक्षित वर्ग के एक अभ्यर्थी तथा आरक्षक (ट्रेड-डीआर) अनारक्षित वर्ग एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के एक-एक अभ्यर्थी कुल 02 अभ्यर्थी को भी इसी दिन दस्तावेज़ सत्यापन हेतु बुलाया गया है। साथ ही 15 दिसंबर 2025 सोमवार को ऐसे अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित रखा गया है, जो किसी कारणवश अपनी निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हो पाए हों। पुलिस विभाग ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर संपूर्ण दस्तावेजों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रक्रिया को पूर्ण करें, ताकि नियुक्ति संबंधी कार्यवाही समय पर पूर्ण की जा सके।

सरायपाली/महासमुंद जिले में आबकारी विभाग की सतत कार्रवाई जारी 4 प्रकरण में 55 लीटर हाथ भट्टी शराब और 557 किलोग्राम लाहन जप्त

सरायपाली/महासमुंद जिले में आबकारी विभाग की सतत कार्रवाई जारी 4 प्रकरण में 55 लीटर हाथ भट्टी शराब और 557 किलोग्राम लाहन जप्त

सरायपाली/महासमुंद कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा निर्माण और तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सरायपाली क्षेत्र में 10 और 11 दिसम्बर को संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल चार प्रकरण दर्ज किए तथा 55 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब और 557 किलोग्राम लाहन जप्त किया।

10 दिसम्बर को कार्रवाई के दौरान सरायपाली वृत्त के चारभाटा क्षेत्र में आरोपी मदन सिंह चौहान के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धाराओं 34(1)(क)(च), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण कायम किया गया। टीम ने मौके से 10 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब तथा 100 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया। कार्रवाई में सराईपाली वृत्त के आबकारी उपनिरीक्षक मिर्ज़ा जफ़र बेग के साथ साकरा के उपनिरीक्षक हृदय कुमार तिरपुडे और अन्य स्टाफ शामिल थे।

अभियान के तहत 11 दिसम्बर को सरायपाली क्षेत्र में लगातार तीन कार्रवाईयाँ की गईं। पहले प्रकरण में ग्राम लखनपुर में आरोपी विपिन भाई के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धाराओं 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर 15 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त की गई।

इसी तरह दूसरे प्रकरण में ग्राम पलसापाली में दो अलग-अलग प्रकरणों में अवैध मदिरा निर्माण की सामग्री बरामद हुई। पहले मामले में आरोपी सोनाबाई जोल्हे के कब्जे से 14 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब और 250 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। वहीं दूसरे मामले में आरोपी शांता बाई जोल्हे के विरुद्ध समान धाराओं के तहत प्रकरण कायम करते हुए 16 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब और 225 किलोग्राम लाहन बरामद किया गया। कार्रवाइयों में सरायपाली, सांकरा और पिथौरा की संयुक्त आबकारी टीम ने सहभागिता निभाई। इस दौरान विवेचक अधिकारी नीरज कुमार साहू के साथ मिर्ज़ा जफ़र बेग, हृदयकुमार तिरपुड़े और आबकारी स्टाफ शामिल रहे। आबकारी विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब निर्माण और परिवहन के विरूद्ध अभियान सतत जारी रहेगा तथा ऐसे कार्यों में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ : रायपुर साहित्य उत्सव 2026 :कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए सभी जिलों में होगीं कविता-कहानी प्रतियोगिताएं

छत्तीसगढ़ : रायपुर साहित्य उत्सव 2026 :कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए सभी जिलों में होगीं कविता-कहानी प्रतियोगिताएं

छत्तीसगढ़/पुरस्कार भी मिलेंगे, जिले के विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल किया जायेगा विद्यार्थियों से 30 दिसंबर तक ली जायेगी स्वरचित कहानियां और कविताएं नवा रायपुर में अगले महीने होने वाले साहित्य उत्सव के पहले प्रदेश के सभी जिलों में महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए कहानी एवं कविता प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। इन दोनों प्रतियोगिताओं में जिला स्तर पर विजेताओं को पुरस्कार भी मिलेंगे। जिले के विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शामिल किया जायेगा और सर्वोत्कृष्ठ कहानी तथा कविता को रायपुर साहित्य उत्सव में पुरस्कृत किया जायेगा। इस प्रतियोगिता के लिये जिलेवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं।

प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं अपनी स्वरचित कविता और कहानी 30 दिसंबर 2025 तक जिले के नोडल अधिकारी कार्यालय में जमा करा सकते हैं। 30 दिसंबर के बाद मिली कहानियों-कविताओं को प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जायेगा। प्रदेश की समृद्धशाली साहित्यिक विरासत को लोगों तक पहुंचानें और साहित्य लेखन में युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए नवा रायपुर में 23-25 जनवरी 2026 तक रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन होगा।

साहित्य उत्सव के तहत जिलेवार महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए आयोजित होने वाली कविता-कहानी प्रतियोगिताओं में पहले पुरस्कार के रूप में 5,100 रूपए, दूसरे पुरस्कार के रूप में 3,100 रूपए और तीसरे पुरस्कार के रूप में 1,500 रूपए की धनराशि दी जाएगी। इसी तरह दोनों प्रतियोगिताओं में 1000-1000 रूपए के तीन-तीन प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए जायेंगे। जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त कहानी-कविताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल किया जायेगा। राज्य स्तर पर पहले पुरस्कार के रूप में 21,000 रूपए, दूसरे पुरस्कार के रूप में 11,000 रूपए और तीसरे पुरस्कार के रूप में 7,000 रूपए की धनराशि दी जाएगी। इसी तरह दोनों प्रतियोगिताओं में राज्य स्तर पर 5,100-5,100 रूपए के तीन-तीन प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए जायेंगे।

प्रतियोगिता में शामिल की जाने वाली कविता न्यूनतम 8 छंदों की मौलिक, अप्रकाशित तथा टंकित होनी चाहिए। इसी तरह कहानी 1200 शब्दों में मौलिक, अप्रकाशित और टंकित होनी चाहिए।  प्रतिभागी किसी महाविद्यालय-विश्वविद्यालय का विद्यार्थी हो एवं उसकी आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रतिभागी को अपने महाविद्यालय का परिचय पत्र अथवा प्राचार्य का प्रमाणपत्र भी लगाना होगा। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा। पुरस्कारों की घोषणा जनवरी 2026 में की जाएगी और पुरस्कृत प्रतिभागियों को 23, 24, 25 जनवरी 2026 को होने वाले रायपुर साहित्य उत्सव में पुरस्कृत किया जाएगा। प्रविष्टी जमा करते समय कविता-कहानी के प्रारंभ में ऊपर एवं लिफाफे पर “युवा हिंदी कविता-कहानी लेखन प्रतियोगिता“ अवश्य अंकित करना होगा। पुरस्कृत कविताओं-कहानियों  का संकलन कर प्रकाशित किया जाएगा जिसका विमोचन रायपुर साहित्य उत्सव के मंच पर किया जाएगा।

 

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आईआईएसडी–स्वनिति इनिशिएटिव की ‘मैपिंग इंडियाज स्टेट लेवल एनर्जी ट्रांज़िशन: छत्तीसगढ़’ रिपोर्ट का किया विमोचन

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आईआईएसडी–स्वनिति इनिशिएटिव की ‘मैपिंग इंडियाज स्टेट लेवल एनर्जी ट्रांज़िशन: छत्तीसगढ़’ रिपोर्ट का किया विमोचन

रायपुर/ कोयला क्षेत्रों में ‘जस्ट ट्रांज़िशन’ पर विस्तृत चर्चा, राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा विस्तार के लिए ठोस कदमों पर बलमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में अंतरराष्ट्रीय संस्था इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ सस्टेनेबल डेवलपमेंट (IISD) और स्वनिति इनिशिएटिव के शोधकर्ताओं ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी विस्तृत अध्ययन रिपोर्ट “मैपिंग इंडियाज स्टेट लेवल एनर्जी ट्रांज़िशन: छत्तीसगढ़” का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने शोधकर्ताओं के साथ राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा  के प्रसार, ऊर्जा सुरक्षा, और सतत विकास की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार की रणनीतियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सौर ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन और ऊर्जा दक्षता संबंधी नवाचारों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

शोधकर्ताओं ने मुख्यमंत्री श्री साय को भारत के 52 कोयला उत्पादक जिलों की ‘एनर्जी ट्रांज़िशन वल्नरेबिलिटी’ पर आधारित एक व्यापक इंडेक्स प्रस्तुत किया, जिसमें यह दर्शाया गया कि पारंपरिक कोयला आधारित क्षेत्रों में ‘जस्ट ट्रांज़िशन’—अर्थात् आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय रूप से न्यायपूर्ण बदलाव—कितना आवश्यक है। शोधकर्ताओं ने बताया कि यह इंडेक्स पुराने कोयला क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार संरचना, और वैकल्पिक आजीविका के अवसरों का महत्वपूर्ण संकेतक है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह तथा ऊर्जा विभाग के सचिव श्री रोहित यादव उपस्थित थे।

 

पटेवा/ ग्राम रामाडबरी में रात को बढ़ा तनाव! गाय-बैल विवाद से आंगन में घुसकर मारपीट, परिवार दहशत में

पटेवा/ ग्राम रामाडबरी में रात को बढ़ा तनाव! गाय-बैल विवाद से आंगन में घुसकर मारपीट, परिवार दहशत में

पटेवा/ग्राम रामाडबरी, थाना पटेवा, जिला महासमुंद निवासी आवेदक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कक्षा पाँचवीं तक पढ़ा-लिखा है तथा घरेलू कार्य करता है।

दिनांक 11 दिसंबर 2025 को रात्रि लगभग 8:30 बजे वह अपने घर में था। उसी दौरान गाय-बैल को संभालकर रखने की बात को लेकर जोह­n सोनवानी, आशाराम सोनवानी और शंकर सोनवानी उसके घर के आंगन में आ पहुँचे और सुरेन्द्र नारंग को बाहर निकलने कहते हुए गाली-गलौज करने लगे।

गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने सुरेन्द्र नारंग को धक्का-मुक्की किया। बीच-बचाव करने पहुँची बहू शांति नारंग व योगेश्वरी नारंग को भी अश्लील गालियाँ देते हुए धक्का-मुक्की की गई। इसके बाद आवेदक के बेटे संतोष नारंग के साथ हाथ-मुक्का से मारपीट की, जिसमें उसे चोट आई। जबकि सुरेन्द्र, शांति व योगेश्वरी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना को गांव के शत्रुहन चेलक, हेमकुमार गिलहरे और पुनीत सोनवानी ने देखा-सुना।

आवेदक ने उक्त घटना पर कार्रवाई की मांग करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पूरी रिपोर्ट उसे पढ़कर सुनाई गई जो उसके बताए अनुसार सही है। धारा – 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध।

“सरायपाली में अवैध शराब का डबल खुलासा! थम्सअप बोतल में छिपा था महुआ… दो आरोपी एक ही दिन में गिरफ़्तार”

“सरायपाली में अवैध शराब का डबल खुलासा! थम्सअप बोतल में छिपा था महुआ… दो आरोपी एक ही दिन में गिरफ़्तार”

सरायपाली पुलिस की दो बड़ी कार्रवाइयों में अवैध शराब का भंडाफोड़ : थाना सरायपाली के प्रधान आरक्षक एवं हमराह आरक्षक 858, 394 द्वारा 11 दिसंबर 2025 को अवैध शराब बिक्री की मुखबिर सूचना पर लगातार दो स्थानों में की गई कार्रवाई में दो आरोपियों को पकड़ा गया। दोनों मामलों में थम्सअप की 2 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक बोतल में हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब बरामद हुई।

पहली कार्रवाई – बगईजोर बड़ा पुलिया के पास

मुखबिर सूचना पर पतेरापाली के पास मिले गवाह मनोज यादव (उम्र 53 वर्ष) एवं संजय रात्रे (उम्र 33 वर्ष) को धारा 179 BNSS का नोटिस देकर कार्रवाई में शामिल किया गया। ग्राम बगईजोर बड़ा पुलिया के पास घेराबंदी के दौरान संदेही अवध राम भारती (उम्र 45 वर्ष, निवासी नूनपानी) पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से— 2 लीटर थम्सअप बोतल में भरी 2000 ML हाथभट्टी महुआ शराब कीमत लगभग ₹400बरामद की गई।

आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर धारा 94 BNSS का नोटिस दिया गया। अवध राम भारती का कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34(1) का अपराध पाए जाने पर उसे 12:30 बजे गिरफ्तार किया गया। मामला जमानतीय होने से सक्षम जमानतदार पेश करने पर उसे जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।

दूसरी कार्रवाई – ग्राम केन्दूढार, भारत पेट्रोल पंप के सामने

उसी दिन दूसरी मुखबिर सूचना पर गवाह संजय रात्रे एवं मनोज यादव को नोटिस देकर साथ लिया गया। घेराबंदी में पकड़ा गया संदेही रामकुमार साहू (उम्र 35 वर्ष, निवासी नूनपानी)। उसके कब्जे से भी—2 लीटर थम्सअप बोतल में 2000 ML हाथभट्टी महुआ शराब, कीमत लगभग ₹400 बरामद हुई।

धारा 94 BNSS का नोटिस दिया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर 11:22 बजे गिरफ्तार किया गया। जमानतदार प्रस्तुत करने पर उसे भी जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।

निष्कर्ष: दोनों जगहों पर एक ही तरीके से शराब छिपाने और बेचने की कोशिश का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जप्त शराब को सीलबंद कर विधि अनुसार कार्रवाई की गई।