CG सरायपाली: चौधरी से बाबू ढाबा तक का सफर बना आखिरी, 25 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत

CG सरायपाली: चौधरी से बाबू ढाबा तक का सफर बना आखिरी, 25 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत

सिंघोडा/सरायपाली (महासमुंद)। थाना सिंघोडा क्षेत्र में हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक गजानंद विशाल की मौत हो गई। हादसा 13 अगस्त 2025 को सुबह करीब 7 बजे हुआ, जब मृतक अपने घर लौट रहा था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत और जांच के बाद ट्रक चालक की लापरवाही को कारण मानते हुए अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

मामले की जानकारी के अनुसार, गजानंद विशाल (25 वर्ष) पिता जधु विशाल निवासी सागरपाली अपने मोटरसाइकिल सीजी 06 एचडी 1884 से चौधरी ढाबा से खाना पार्सल कराकर घर लौट रहा था। तभी बाबु ढाबा के सामने खड़े ट्रक क्रमांक OD 17 P 0045 से उसकी मोटरसाइकिल टकरा गई। आरोप है कि ट्रक चालक ने वाहन को खतरनाक ढंग से सड़क पर खड़ा कर रखा था और इंडिकेटर तक नहीं जलाया था।

दुर्घटना में गजानंद को सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत सीएचसी सरायपाली पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता जधु विशाल (65 वर्ष) ने थाने में लिखित शपथपत्र प्रस्तुत करते हुए ट्रक चालक की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने मर्ग क्रमांक 15/2025 धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान लापरवाही से मौत का अपराध पाए जाने पर धारा 106(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला कायम किया गया।

फिलहाल पुलिस ने ट्रक और चालक की गतिविधियों की जांच शुरू कर दी है और पूरे मामले की रिपोर्ट एसडीएम को प्रेषित कर दी गई है।

CG पिथोरा :कर्मचारी कॉलोनी लहरौद में चोरी: गृहणी के घर से नगदी, सोने का हार और इलेक्ट्रॉनिक सामान पार

CG पिथोरा: कर्मचारी कॉलोनी लहरौद में चोरी: गृहणी के घर से नगदी, सोने का हार और इलेक्ट्रॉनिक सामान पार

पिथौरा (महासमुन्द)। थाना पिथौरा क्षेत्र के कर्मचारी कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 08 लहरौद में अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए नगदी रकम, सोने का हार और इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थीया सत्यवती दुबे (45 वर्ष) पत्नी लक्ष्मीप्रसाद दुबे, निवासी कर्मचारी कॉलोनी लहरौद, पिथौरा ने थाने में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि उनका स्वास्थ्य खराब होने के कारण अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए वे 25 अगस्त 2025 से अपने मायके ग्राम जम्हारी में रह रही थीं।

20 सितम्बर 2025 को सुबह करीब 8 बजे जब वे अपने घर लौटीं तो देखा कि घर का मुख्य गेट तो बंद था, लेकिन अंदर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। कमरे की आलमारी और पेटी के ताले भी टूटे मिले। सामान की जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोरों ने सोने का हार (लगभग 27 ग्राम, कीमत करीब ₹2,25,000), आलमारी में रखे नगदी ₹10,000, टीवी (कीमत ₹8,000) और इंडक्शन चुल्हा (कीमत ₹3,000) चोरी कर लिया है।

घटना की जानकारी पीड़िता ने आसपास के लोगों को दी और तुरंत थाना पिथौरा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रार्थीया की रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305(ए) B.N.S. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की तैयारी कर रही है, ताकि अज्ञात चोरों का सुराग मिल सके।

CG बसना: 23 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर हैदराबाद की प्रसिद्ध चेस्ट फिजिशियन डॉ. श्री रजनी अग्रवाल नर्सिंग होम मे रहेंगी उपलब्ध

CG बसना: 23 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर हैदराबाद की प्रसिद्ध चेस्ट फिजिशियन डॉ. श्री रजनी अग्रवाल नर्सिंग होम मे रहेंगी उपलब्ध

बसना (महासमुंद)। क्षेत्र के मरीजों के लिए खुशखबरी है। अब श्वसन रोगों और फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियों का इलाज कराने के लिए बड़े शहरों के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं होगी। हैदराबाद की प्रसिद्ध चेस्ट फिजिशियन डॉ. श्री रजनी अब बसना में प्रतिदिन अपनी सेवाएं देंगी। इसी क्रम में 23 सितंबर 2025 को अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बासना में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

डॉ. श्री रजनी एमडी (Respiratory Medicine) हैं। वे कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजिस्ट एवं क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट हैं। कोविड-19 काल में उन्होंने हजारों मरीजों का इलाज किया है और वे स्लीप मेडिसिन स्पेशलिस्ट भी हैं। उनकी उपलब्धता से अब स्थानीय स्तर पर मरीजों को उच्च स्तरीय परामर्श और आधुनिक जांच सुविधाएँ मिल सकेंगी।

शिविर में उपलब्ध इलाज
इस शिविर में मरीजों को दमा, एलर्जी, सीओपीडी, सीने में दर्द, लंबी खांसी, सांस की तकलीफ, छाती में पानी भरना, निमोनिया, कैंसर, नींद विकार, टी.बी. जैसी बीमारियों का निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा।

शिविर में उपलब्ध जांच सुविधाएँ

ब्रॉन्कोस्कोपी

स्पायरोमेट्री

लंग फंक्शन टेस्ट (PFTs)

एचआरसीटी चेस्ट स्कैन

डिजिटल एक्स-रे

टी.बी. की जांच

विशेष बात यह है कि शिविर में सभी जांचों पर मरीजों को 30 प्रतिशत तक की छूट भी प्रदान की जाएगी।

अस्पताल प्रबंधन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ और समय रहते पंजीयन करवाएँ।

📌 स्थान: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना (जिला महासमुंद, छत्तीसगढ़)
📞 संपर्क: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

CG पिथौरा :मजदूर दलाली के काले खेल का शिकार बना युवक: संदिग्ध मौत के बाद विरोध प्रदर्शन, दलाल समेत तीन पर FIR

युवक की मौत के मामले में मजदूर दलाल समेत तीन गिरफ्तार, विभिन्न धाराओं में केस दर्ज

रिपोर्ट – ललित मुखर्जी, 91111 94424

छत्तीसगढ़ महासमुन्द पिथौरा :स्थानीय मजदूर दलाल के कार्यालय में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मृतक के परिजनों ने शनिवार को किये दिनभर के विरोध प्रदर्शन के बाद, पुलिस ने आखिरकार तीन लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

प्रथम सूचना तथ्य):मैं ग्राम कौहाबाहरा थाना राजादेवरी जिला बलौदाबाजार हॉल ग्राम किशनपुर थाना पिथौरा जिला महासमुन्द की रहने वाली हूं, रोजी मजदूरी का काम करती हूं। मेरे पति मृतक जलंधर यादव पिता सम्पत यादव उम्र 41 वर्ष साकिन ग्राम कौहाबहरा थाना राजादेवरी जिला बलौदाबाजार हॉल ग्राम किशनपुर थाना पिथौरा जिला महासमुन्द को हीरालाल यादव ग्राम पीलवापाली एवं ग्राम छतवन के बदन सिन्हा , घनश्याम राजपूत ऊर्फ धन्नू राजपूत और उसके अन्य साथी द्वारा मारकर उसके शव को फांसी के फंदे में लटका दिया था जिस संबंध में कार्यवाही हेतु लिखित आवेदन प्रस्तूत कर रही हूं । प्रार्थीया के लिखित आवेदन पर अपराध धारा 127(2),140(3),108,3(5) B.N.S का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है।

 

लिखित आवेदन नकल जैल है – प्रति श्रीमान थाना प्रभारी थाना पिथौरा जिला महासमुन्द विषयः – मेरे पति जलंधर यादव के मृत्यू के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करने बाबत। महोदय, मैं अंजली यादव पति स्व0 जंलधर यादव ग्राम किशनपुर थाना पिथौरा की रहने वाली हॅू। कक्षा चैथी तक पढी लिखी हूं। रोजी मजदूरी का काम करती हूं। मेरी शादी वर्ष 2010 मे जलंधर यादव पिता सम्पत यादव उम्र 41 साल निवासी रवान कौहाबाहरा से सामाजिक रीति रिवाज से हुआ है, जिससे मेरे तीन बच्चे है, सबसे बडा लडका देवेन्द्र यादव उम्र 14 साल, मंझली कु0 दीपा यादव उम्र 12 साल, सबसे छोटा लडका समीर यादव उम्र 10 साल है। मै और मेरा पति जलंधर यादव अपने दूधमुहा बेटा देवेन्द्र यादव को साथ लेकर वर्ष 2011 मे ईट भट्ठा मे काम करने रायबरेली(उ0प्र0) गये थे, जो 06 माह काम करने के बाद वापस अपने घर रवान कौहाबाहरा आ गये थे। इसके बाद अपने परिवार के साथ अलग अलग ठेकेदार के साथ ईट भट्ठा मे काम करने गये थे, आज से लगभग 02 साल पूर्व मे मेरे पति जलंधर यादव ईट भठ्ठा ठेकेदार नरेन्द्र राजपुत, धन्नु राजपुत से

40,000रू0 रूपये लिये थे, जिसकी जानकारी मुझे नही थी, पैसा खत्म होने के बाद मुझे पैसा एडवांस लेने के संबंध मे बताये, उस समय मेरा पैर नही चल रहा था, तब मै अपने पति को पैर नही चल रहा है इस साल नही जायेगे बोली, इसके बाद हम दोनो पति पत्नि के मध्य घरेलु विवाद के चलते मै अपने मायके ग्राम सांकरा आ गयी थी और मेरा पति ईट भठ्ठा मे काम करने चला गया था, मेरा पति घर से बाहर लगभग 02 साल रहे उसके बाद मुझे लेने मेरे मायके आये मै अपने मायके मे लगभग 02 साल रही, मै अपने पति के साथ रवान कौहाबाहरा आयी, मुझे मेरे सास ससुर के पास छोडकर पुनः मेरे पति रोजी मजदूरी काम करने गये, मेरी सास सुलोचना यादव को लकवा मारने के बाद मेरा पति लगभग 08 माह बाद घर ग्राम रवान कौहाबाहरा आये, वहां हम लोग लगभग 01 माह रहे उसके बाद हम सभी परिवार ग्राम किशनपुर थाना पिथौरा आ गये। मेरी सास सुलोचना यादव को लकवा मारने के कारण मै उनके स्थान मे आंगनबाडी ग्राम किशनपुर मे खाना बनाने के लिए जाती थी। दिनांक 18.09.2025 को सुबह के लगभग 05.30 बजे हमारे घर का कुत्ता के भौकने पर मेरा पति कुता का आवाज सुनकर कमरा से बाहर अकेला निकला, मै बच्चो के साथ कमरे मे थी, कमरा सीधा होने के कारण मुझे मेरे घर के दरवाजा मे हीरालाल यादव निवासी पिलवापाली थाना पिथौरा जिसको मै जानती पहचानती हूं, खडा था, घर के बाहर दो व्यक्ति खडे थे, जिसको मै नही पहचानती हूं मेरे पति को बोला चल उनसे बात कर लेना जिनसे पैसा लिये हो, तब मेरा पति बोला कि मै जाऊंगा रूको मुझे बाथरूम से आने दो बोला तो हीरालाल यादव हम लोग कुछ नही जानते चल बोला, उसे कपडा भी पहनने नही दिया, उसे लंुगी मे ही जबरदस्ती कार मे बिठाकर ले गये, उस दिन दिनभर मेरे पति का पता नही चला, उसी दिन शाम के लगभग 07.00 बजे बदन सिन्हा निवासी छतवन चैकी बया हमारे घर आया तो मै उसे बैठने के लिए कुर्सी दिया बैठने के बाद मुझे बोला कि पैसा दोगे या भठ्ठा जाओंगे, तब मै उसको बोला कि मै अपने पति के बिना कैसे जवाब दूंगी, उसे तो ले गये हो, तब मेरा छोटा बेटा समीर यादव उनको पुछा कि मेरे पापा को खाना दिये हो कि नही, तब वह बोला कि उसका हाथ हिल रहा था, तब मै उसे एक पौवा शराब व खाना देकर आया हूॅ बताया, और बोला कि मै दूसरे दिन आंऊंगा और तुम लोगो को बाल बच्चे सहित लेकर जाऊंगा तब मै उसे हा बोली, दूसरे दिन दिनांक

19.09.2025 को सुबह के लगभग 06.00 बजे आंगनबाडी कार्यकत्र्ता की हडताल मे रायपुर चली गई थी, शाम के लगभग 05.00 बजे आयी, कुछ देर के बाद मेरी मौसी फगनी सिन्हा आयी और मुझे बतायी कि बदन सिन्हा दोपहर के लगभग 01/00 बजे आया था जो जलंधर के परिवार कहा है पूछने पर उसकी माॅ है बतायी तब जलंधर का छोटा बेटा समीर उसको पुछा कि पापा कहा है, मेरे पापा के लिए कपडा ले जा बोला तब बदन सिंन्हा बोला कि तुम्हारे पापा कभी नही आयेगा, बोलकर चला गया कुछ देर के बाद मै अपने घर मे खाना बना रही थी उसी समय मेरी छोटी ननंद जानकी यादव आयी और बोली कि मेरा भैया कहा है, तब मै उसको बतायी कि भठ्ठा ठेकेदार लेकर गये है, कब और कैसे लेकर गये तब मै उसको घटना के संबंध मे बतायी, तब मेरी ननंद बोली कि मेरे भैया जलंधर यादव को ईट भठठा ठेकेदार मार दिये है। खबर सुनकर मै अपने परिवार वालो को बतायी और परिवार वालो के साथ थाना पिथौरा आये और थाना स्टाफ के साथ स्वास्तिक ऑटो ड्रिल के आफिस पहुंचे, आफिस के सामने गेट मे ताला बंद था, तब ताला को खोलने पर पुलिस स्टाफ के साथ अंदर गये छत के ऊपरी दूसरी मंजिल गये जहा कमरे मे मेरा पति खिडकी पर फांसी के फंदे पर लटका था, तब पुलिस वाले हमारे सामने शव को फांसी से उतराकर सरकारी अस्पताल पिथौरा लाये और शव को सुरक्षार्थ रखे, दिनांक 20.09.2025 को मेरा पति की पंचनामा

कार्यवाही मे उपस्थित रही, मै शव को देखी हूं, उसके शरीर मे किसी प्रकार से कोई चोट खरोच नही था, तब पुलिस वाले शव की पंचनामा कार्यवाही कर पीएम कराया, मुझे पूर्ण विश्वास है कि मेरे पति को भठ्ठा सरदार हीरालाल यादव साकिन पिलवापली और बदन सिन्हा निवासी छतवन एवं घनश्याम राजपूत ऊर्फ धन्नु राजपुत निवासी जंघोरा व्दारा हत्या कर उसे फांसी मे लटका दिये थे। अतः श्रीमान जी से निवदेन है कि हीरालाल यादव, बदन सिन्हा एवं घनश्याम राजपूत ऊर्फ धन्नु राजपुत के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की कृपा करें। हस्ताक्षर स्पष्ट हिन्दी में नाम- अंजली यादव स्थाई पता- ग्राम कौहाबाहरा थाना – राजादेवरी जिला- बलौदाबाजार हाल पता- ग्राम किशनपुर

 

 

35 वर्षीय जलंधर यादव की मौत का है, जो बलौदाबाजार क्षेत्र का है जिनका शव 19 सितंबर की शाम को मजदूर दलाल घनश्याम (धन्नू) राजपूत के स्वास्तिक नामक ऑफिस के एक कमरे की खिड़की से लटका मिला था। इसके बाद से ही मृतक के परिजन इसे हत्या बताते हुए लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

 

शनिवार, 20 सितंबर को, परिजनों और स्थानीय लोगों ने थाने के सामने जमकर प्रदर्शन किया। बढ़ते दबाव के बीच, देर शाम पुलिस ने मजदूर दलाल घनश्याम (धन्नू ) राजपूत और उसके दो सहयोगियों, हीरालाल यादव और बदन सिन्हा को मुख्य आरोपी बनाते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 127 (2), 140 (3), 108, और 3 (5) के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान और भी नाम सामने आ सकते हैं। वहीँ प्राथमिकी दर्ज होने के कुछ ही घंटों बाद, रात करीब 10 बजे पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

परिजनों ने लगाया अपहरण का आरोप

मृतक जलंधर यादव के परिजनों का आरोप है कि 17 सितंबर को किशनपुर स्थित उनके घर से मजदूर दलाल के चार लोग जबरन जलंधर को एक कार में बैठाकर ले गए थे। इसके तीन दिन बाद, 19 सितंबर को उनकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने शुरू से ही हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

 

नियमों को ताक पर रखकर होता है मजदूरों का पलायन

इस घटना ने एक बार फिर महासमुंद जिले में सक्रिय मजदूर दलालों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमों के अनुसार, जिन मजदूरों को दूसरे राज्यों में काम के लिए भेजा जाता है, उनका श्रम विभाग में पंजीयन, स्वास्थ्य परीक्षण तथा बीमा होना अनिवार्य है।

 

पलायन की दलाली से कई मजदूर दलाल बने करोड़पति

हालांकि इन सभी नियमों को ताक पर रखकर मजदूर दलालों द्वारा बड़े पैमाने पर मजदूरों का पलायन कराया जाता है। जिले से मजदूरों को उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में ले जाया जाता है, जहाँ कई बार उन्हें बंधुआ मजदूर बनाकर काम कराने की भी खबरें सामने आती हैं। स्वाभिमान न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार कुछ मजदुर दलालों के पास सीमित संख्या में मजदूरों को ले जाने का लाइसेंस तो होता है, लेकिन उसकी आड़ में वे हजारों मजदूरों को अवैध रूप से भेजकर करोड़ों रुपये का मुनाफा कमाते हैं।

 

इस अवैध कारोबार के चलते महासमुंद जिले के कई मजदूर दलालों की संपत्ति करोड़ों में है। यदि संबंधित विभाग इन मजदूर दलालों की संपत्ति की निष्पक्षता से जांच करे, तो करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क हो सकती है

सरायपाली: बलौदा पुलिस की सख्त कार्रवाई  ,कोटद्वारी  किसडी ,  सलडीह  सहित 5 गांव में अवैध शराब जब्ती, 6 आरोपी गिरफ्तार

सरायपाली: बलौदा पुलिस की सख्त कार्रवाई  ,कोटद्वारी  किसडी ,  सलडीह  सहित 5 गांव में अवैध शराब जब्ती, 6 आरोपी गिरफ्तार

महासमुन्द, 19 सितम्बर 2025।
जिले में अवैध शराब के कारोबार और खपत पर रोक लगाने बलौदा थाना पुलिस ने 19 सितम्बर को लगातार छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त कर छह आरोपियों को पकड़ा। सभी आरोपियों को आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जमानत पर रिहा किया गया।

पहला मामला – ग्राम कोटद्वारी

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक जटियामुड़ा तालाब के पास शराब बिक्री हेतु रखा है। मौके पर दबिश देकर महेंद्र गार्डिया (21 वर्ष, निवासी भोथलडीह) को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 4 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब (कीमत 800 रुपये) बरामद हुई। आरोपी को धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

दूसरा मामला – कालीदरहा रोड

इसी दिन दोपहर को कालीदरहा रोड पुलिया के पास दबिश दी गई। यहां खगेश्वर सिदार (44 वर्ष, निवासी कालीदरहा) शराब बिक्री की तैयारी कर रहा था। उसके पास से भी 4 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब (कीमत 800 रुपये) जब्त की गई। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

तीसरा मामला – ग्राम सलडीह

पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सलडीह में एक व्यक्ति लोगों को बैठाकर शराब पिला रहा है। मौके पर पहुंचकर जगदीश भोई (निवासी सलडीह) को पकड़ा गया। आरोपी के पास से 2 नग खाली प्लास्टिक झिल्ली, 3 डिस्पोजल गिलास और 3 पानी पाउच झिल्ली जब्त की गईं। आरोपी को धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

चौथा मामला – ग्राम पाईकपारा

ग्राम पाईकपारा रोड किनारे दबिश में मोतीलाल साहू (38 वर्ष, निवासी सलडीह) पकड़ा गया। उसके पास से 4 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब (कीमत 800 रुपये) बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।

पाँचवाँ मामला – ग्राम किसड़ी-कसडोल मार्ग

कसडोल आम रास्ता रपटा के पास पुलिस ने लक्ष्मीधर विशाल (30 वर्ष, निवासी कसडोल) को पकड़ा। आरोपी लोगों को बैठाकर शराब पिलाने की सुविधा दे रहा था। मौके से 1 नग अंग्रेजी गोवा शराब का खाली पौवा और 2 डिस्पोजल गिलास जब्त किए गए। आरोपी पर धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस की चेतावनी

बलौदा थाना पुलिस ने बताया कि अवैध शराब समाज के लिए गंभीर खतरा है। इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने नियमित अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे नशे के कारोबारियों की सूचना देकर अभियान में सहयोग करें

CG बसना: नॉर्मल और सीज़ेरियन डिलीवरी के लिए किफायती पैकेज भंवरपुर के मरीजों के लिए श्री श्याम हॉस्पिटल वरदान साबित

CG बसना: नॉर्मल और सीज़ेरियन डिलीवरी के लिए किफायती पैकेज भंवरपुर के मरीजों के लिए श्री श्याम हॉस्पिटल वरदान साबित

श्री श्याम हॉस्पिटल में प्रसूति एवं शिशु रोगों का बेहतर इलाज उपलब्ध

भंवरपुर (सरायपाली)। गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं के संपूर्ण स्वास्थ्य देखभाल के लिए श्री श्याम हॉस्पिटल भंवरपुर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त इलाज की व्यवस्था की गई है। यहाँ गर्भावस्था के समय होने वाली सभी समस्याओं का सफल उपचार किया जाता है।

हॉस्पिटल में नियमित जांच एवं परामर्श के साथ नॉर्मल एवं सीज़ेरियन डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध है। हाई रिस्क प्रेगनेंसी और समय पूर्व डिलीवरी की स्थिति में भी यहाँ विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाता है।

सीज़ेरियन डिलीवरी हेतु यहाँ किफायती पैकेज उपलब्ध हैं। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक की डिलीवरी के लिए 15,000 रुपये तथा शाम 6 बजे से अगले दिन सुबह 9 बजे तक की डिलीवरी के लिए 25,000 रुपये शुल्क निर्धारित है। दोनों ही पैकेज में रहना, खाना, भर्ती एवं दवाइयाँ शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. भारती पटेल (M.B.B.S., MD Paed) प्रतिदिन उपलब्ध रहती हैं, जो शिशु रोगों का विशेषज्ञ इलाज करती हैं। साथ ही 24 घंटे आपातकालीन सेवा भी दी जाती है।

श्री श्याम हॉस्पिटल भंवरपुर (थाना सरायपाली रोड, बसना जिला महासमुंद) क्षेत्र के लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित कर रहा है।

CG सरायपाली : 3 स्थानों से गांजा जब्ती, ग्राम रोहिना ,बोंदा , एवं झिलमिला से तीन आरोपी गिरफ्तार

CG सरायपाली : 3 स्थानों से गांजा जब्ती, ग्राम रोहिना ,बोंदा , एवं झिलमिला से तीन आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद, 19 सितम्बर 2025।
नशा कारोबार पर रोक लगाने सरायपाली थाना पुलिस ने एक ही दिन में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और गांजा की खेप बरामद की। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब डेढ़ किलो से अधिक गांजा सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

पहला मामला – घंटेश्वरी मंदिर के पास दबिश

सरायपाली थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक उड़ीसा से अवैध रूप से गांजा लेकर सरायपाली आ रहा है। इस पर थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने घंटेश्वरी मंदिर के पास घेराबंदी की और संदेही को पकड़ा। आरोपी की पहचान दशरथ निर्मलकर (29 वर्ष, निवासी रोहिना, थाना सरायपाली, जिला महासमुंद) के रूप में हुई।

उसके कब्जे से एक लाल-भूरे रंग के झोले में रखे 998 ग्राम गांजा (झोला सहित कुल वजन 1.052 किग्रा) बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 20,000 रुपये बताई गई है। आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर उसे गिरफ्तार कर धारा 20(ख) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

दूसरा मामला – दर्राभांठा मोड़, सारंगढ़ रोड

इसी दिन दोपहर बाद पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दर्राभांठा मोड़ (सारंगढ़ रोड) पहुंची। यहां महादेव भोई (34 वर्ष, निवासी बोंदा, थाना सरायपाली) को रोककर उसकी तलाशी ली गई। आरोपी के पास से एक सफेद प्लास्टिक झोले में रखे 152 ग्राम गांजा मिला, जिसकी कीमत करीब 3,000 रुपये आंकी गई है।

इसके अलावा आरोपी के पास से बिक्री रकम 230 रुपये, एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक तराजू और एक चिलम भी जब्त किया गया। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर धारा 20(ख)(2)(A) NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।

तीसरा मामला – ताजनगर झिलमिला में छापा

तीसरे प्रकरण में सरायपाली पुलिस को सूचना मिली कि ताजनगर झिलमिला निवासी मोहसिन खान अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। इस पर पुलिस ने गवाहों और तौलकर्ता की मौजूदगी में आरोपी के घर दबिश दी।

तलाशी के दौरान आरोपी के बेडरूम में रखी एक प्लास्टिक बाल्टी से 362 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 7,200 रुपये) बरामद हुआ। आरोपी मोहसिन खान (33 वर्ष, निवासी ताजनगर झिलमिला, सरायपाली) कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने मौके पर पंचनामा तैयार कर आरोपी को गिरफ्तार किया और धारा 20(ख) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।

पुलिस की अपील

सरायपाली थाना पुलिस ने बताया कि नशे का अवैध कारोबार समाज और युवाओं के लिए घातक है। इस पर रोक लगाने पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे नशा तस्करों की सूचना पुलिस को दें ताकि इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा

CG सरायपाली ओम हॉस्पिटल में हड्डी व जोड़ रोगों के लिए विशेष परामर्श: आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड इंश्योरेंस और ओड़िसा बीजू कार्ड पर भी उपलब्ध है

CG सरायपाली ओम हॉस्पिटल में हड्डी व जोड़ रोगों के लिए विशेष परामर्श: आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड इंश्योरेंस और ओड़िसा बीजू कार्ड पर भी उपलब्ध है

सरायपाली (महासमुंद)। ओम हॉस्पिटल ने हड्डी और जोड़ रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए राहत की बड़ी सौगात दी है। अब यहाँ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ अग्रवाल (MBBS, D.Ortho) प्रतिदिन उपलब्ध रहेंगे। वे सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक और शाम 5 से 7 बजे तक मरीजों का इलाज करेंगे।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार जिन मरीजों को हड्डियों और जोड़ों में दर्द, सूजन, अकड़न, हाथ-पैर में जकड़न या अन्य हड्डी संबंधी तकलीफ़ है, उन्हें अब स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ इलाज मिल सकेगा।

अस्पताल द्वारा यह भी बताया गया है कि इलाज की सुविधा आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड इंश्योरेंस और बीज कार्ड पर भी उपलब्ध है। साथ ही प्रत्येक गुरुवार को निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।

राहत की बात यह है कि अब मरीजों को बड़े शहरों में जाने की ज़रूरत नहीं होगी। डॉ. अग्रवाल आधुनिक तकनीक और अनुभव के साथ सरायपाली क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करेंगे।

📍 स्थान: ओम हॉस्पिटल, स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास, नेशनल हाईवे, सरायपाली (छ.ग.)
📞 संपर्क: 07725-299360, 83700-08558

बसना/ दहेज उत्पीड़न से परेशान महिला ने ससुराल पक्ष पर दर्ज कराई रिपोर्ट

बसना/ दहेज उत्पीड़न से परेशान महिला ने ससुराल पक्ष पर दर्ज कराई रिपोर्ट

 

बसना/जांजगीर-चांपा। थाना बसना में पदस्थ पुलिसकर्मी के अनुसार, ग्राम जेवरा थाना मुलमुला निवासी चांदनी नायक पति देवानंद नायक (30 वर्ष) ने अपने पति, सास-ससुर और जेठ-जेठानी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

प्रार्थिया चांदनी नायक ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी दिनांक 10 मई 2022 को ग्राम बिछिया निवासी देवानंद नायक से सामाजिक रीति-रिवाज के साथ हुई थी। उनके दांपत्य जीवन से दो वर्षीय पुत्र वासुदेव है। शादी के कुछ ही महीनों बाद से पति देवानंद नायक, सास भगवती नायक, ससुर बोधन नायक, जेठ दशरथ नायक और जेठानी अनिता नायक मिलकर लगातार दहेज में 10 लाख रुपये और मोटर सायकल की मांग करने लगे।

चांदनी का आरोप है कि मायके से दहेज की रकम लाने से मना करने पर उसके साथ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रताड़ना की जाने लगी। पति देवानंद नायक भी आए दिन मारपीट करते हुए रुपये और मोटर सायकल लाने का दबाव डालता था। स्थिति से परेशान होकर पीड़िता 17 अगस्त 2025 से अपने मायके ग्राम जेवरा थाना मुलमुला में मां प्यारी बाई नायक के साथ रह रही है।

पीड़िता ने यह बात अपनी मां प्यारी बाई नायक, बहन रविना नायक और रिश्तेदार रवि कश्यप को भी बताई। मामले की लिखित शिकायत पर थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 5002/2025 धारा 85, 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है।

पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष पर कठोर कार्रवाई कर उसे और उसके बेटे को न्याय दिलाया जाए

CG बसना : कम खर्च में लेजर और फेको मशीन से नेत्र ऑपरेशन की सुविधा, हर दिन नेत्र रोग विशेषज्ञ की सुविधा उपलब्ध

CG बसना : कम खर्च में लेजर और फेको मशीन से नेत्र ऑपरेशन की सुविधा, हर दिन नेत्र रोग विशेषज्ञ की सुविधा उपलब्ध

 

बसना (महा‍समुंद)। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल/नर्सिंग होम में स्थानीय नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेश अग्रवाल का आगमन और उनके द्वारा दैनिक नेत्र क्लिनिक शुरू किए जाने की घोषणा की गई। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डॉ. अग्रवाल, जिनके पास 7+ वर्षों का अनुभव है और जिन्होंने सुदूर नेत्रालय चित्रकूट से प्रशिक्षण प्राप्त किया है, अब प्रतिदिन मरीजों को परामर्श एवं उपचार प्रदान करेंगे। क्लिनिक का समय सुबह 9 से 2 और शाम 4 से 8 बजे रखा गया है।

अस्पताल ने बताया कि क्लीनिक में मोतियाबिंद (कैटरैक्ट) के साथ-साथ धुंधला दिखना, कॉर्नियल (कांच) संबंधी रोग, ग्लूकोमा, आँखों में रूखापन, बार-बार संक्रमण, आँखों में आँसू आना, पलकों की समस्याएँ (झुकी पलके, अंदर/बाहर मुड़ी पलके) व आँखों में खुजली, जलन व लाली जैसे रोगों का उपचार उपलब्ध होगा। वहीं ऑपरेशन की आवश्यकता वाले मरीजों के लिए मोतियाबिंद व अन्य सर्जरी न्यूनतम दरों पर आधुनिक उपकरणों—लेजर मशीन और फेको मशीन—द्वारा की जाएँगी।

अस्पताल ने नागरिकों से कहा है कि जो मरीज ऑपरेशन की आवश्यकता में हैं वे चिन्हित कर समय व तारीख के लिए संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी व अपॉइंटमेंट के लिए संपर्क नंबर 93036-23130, 91312-76828, 77730-86100 तथा अस्पताल का पता — बासना, जिला महासमुंद (छ.ग.) दिया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा, आधुनिक तकनीक और सुलभ शुल्क पर उपचार मिलेगा।