भारत मे एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) प्रमुखों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे अमित साह

भारत मे एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) प्रमुखों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे अमित साह

यह सम्मेलन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नशा-मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक रोडमैप तैयार करने के लिए एक रणनीतिक मंच प्रदान करेगा

नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का विषय है “संयुक्त संकल्प, साझा जिम्मेदारी”

दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में मादक पदार्थों की आपूर्ति, मांग और नुकसान कम करने सहित विभिन्न पहलुओं और उनके राष्ट्रीय सुरक्षा निहितार्थों पर विचार-विमर्श होगा

नेटवर्क लिंकेज और कार्टेल्स को तोड़ने, प्रीकर्सर्स, सिंथेटिक ड्रग्स और गुप्त प्रयोगशालाओं, भगोड़ों के निर्वासन और प्रत्यर्पण की चुनौतियों से निपटने के लिए होल ऑफ गवर्नमेंट अप्रोच चर्चा के एजेंडे में शीर्ष पर
प्रविष्टि तिथि: 13 SEP 2025 6:03PM by PIB Delhi
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह 16 सितंबर, 2025 को नई दिल्ली में राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) प्रमुखों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर श्री अमित शाह नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की वार्षिक रिपोर्ट-2024 जारी करेंगे और ऑनलाइन ड्रग विनष्टीकरण अभियान (Drug Disposal Campaign) की शुरुआत करेंगे। 16 और 17 सितंबर को आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में 36 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के ANTF प्रमुखों के साथ-साथ अन्य सरकारी विभागों के हितधारक भाग लेंगे।

यह सम्मेलन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नशा-मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक रोडमैप तैयार करने के लिए एक रणनीतिक मंच प्रदान करेगा। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का विषय “संयुक्त संकल्प, साझा जिम्मेदारी” (United Resolve, Shared Responsibility) है। सम्मेलन में सभी संबंधित हितधारकों द्वारा देश में मादक पदार्थों की समस्या से निपटने के लिए किए गए सामूहिक प्रयासों की व्यापक समीक्षा और विश्लेषण किया जाएगा तथा भविष्य के रोडमैप पर विचार-विमर्श होगा। सम्मेलन में मादक पदार्थों की आपूर्ति, मांग और नुकसान कम करने सहित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा के साथ ही उनके राष्ट्रीय सुरक्षा निहितार्थ और देश में मादक पदार्थों के कानून प्रवर्तन को मजबूत करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी विचार किया जाएगा। साथ ही इस समस्या से निपटने के लिए whole of the government approach की आवश्यकता पर भी ध्यान दिया जाएगा।

CG News: शराब के लिए पैसे न मिलने पर युवक ने की वृद्धा की हत्या, टांगी से वार कर मौत के घाट उतारा

CG News: शराब के लिए पैसे न मिलने पर युवक ने की वृद्धा की हत्या, टांगी से वार कर मौत के घाट उतारा

 

छत्तीसगढ़ सूरजपुर के ओड़गी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार सुबह शराब के लिए पैसे न देने पर एक युवक ने 64 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। नृशंस वारदात से पूरे गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने घटना के महज दो घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे खैरवारी पारा की है। यहां रहने वाली कौशिल्या बाई पति स्वर्गीय रिचक खैरवार अकेले घर में रहती थी, जबकि उनका बेटा रामभरोस गांव में ही अलग रहता है।

पुलिस के मुताबिक, मोहल्ले का ही 30 वर्षीय कुंवर सिंह शनिवार सुबह कौशिल्या बाई के घर पहुंचा और शराब पीने के लिए रुपये मांगे। महिला ने मना किया तो आरोपी आगबबूला हो गया। उसने गाली-गलौज और मारपीट करने के बाद टांगी से महिला के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से कौशिल्या की मौके पर ही मौत हो गई। उसी समय उनका बेटा रामभरोस वहां पहुंचा और मां को खून से लथपथ हालत में देखकर मदद की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी कुंवर सिंह आए दिन शराब के लिए रुपये मांगकर विवाद करता था। शनिवार की वारदात ने पूरे गांव को दहला दिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की जानकारी मिलते ही टीआई फरदीनंद कुजूर ने एसएसपी प्रशांत ठाकुर को अवगत कराया। निर्देश मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर आरोपी कुंवर सिंह पिता रामलखन सिंह खैरवार (30) को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद की गई। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रामधीन श्यामले, उदय सिंह, आरक्षक हेमंत सिंह, अमरेंद्र दुबे और भोला राजवाड़े शामिल रहे।

CG Weather: बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी

CG Weather: बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी

 

छत्तीसगढ़ में आने वाले सप्ताह में मौसम बदलते तेवर दिखा सकता है। मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान ने बताया कि 14 सितंबर से हल्की वर्षा की संभावना बनी हुई है। मानसून द्रोणिका के सक्रिय होने और बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बनने से इसका असर पूरे छत्तीसगढ़ में दिखाई देगा।

विशेषज्ञों के अनुसार सप्ताह की शुरुआत हल्की वर्षा और बादलों से होगी, वहीं मध्य सप्ताह में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश के संकेत हैं। इससे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि धान की फसल को नई ऊर्जा मिलेगी।

उमस और गर्मी का असर

हालांकि, उमस और गर्मी का असर भी जारी रहेगा। सप्ताह के अंतिम दिनों में आसमान साफ रहने की संभावना है, लेकिन हल्की बूंदाबांदी की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग का मानना है कि बारिश का यह क्रम धान की बुवाई और रोपाई वाले किसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। दूसरी ओर, शहरवासियों को बिजली कटौती और उमस से राहत की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में बिलासपुर समेत प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में झमाझम वर्षा की संभावना जताई है। विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में सक्रिय होने और बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बनने से इसका असर पूरे छत्तीसगढ़ में दिखाई देगा।

मौसमवाणी

तिथि मौसम का पूर्वानुमान

14 सितंबर हल्की वर्षा की संभावना, बादल छाए रहेंगे

15 सितंबर उमस के साथ बूंदाबांदी

16 सितंबर दोपहर बाद गरज-चमक के साथ वर्षा

17 सितंबर झमाझम वर्षा, तापमान में गिरावट

18 सितंबर रुक-रुक कर तेज वर्षा, शाम को उमस

19 सितंबर बादलों के बीच हल्की वर्षा

20 सितंबर मौसम सामान्य, आसमान आंशिक रूप से साफ

Nude Party Row: छत्तीसगढ़ में न्यूड पार्टी पर भारी बवाल, कांग्रेस- भाजपा आमने-सामने… गृहमंत्री ने पुलिस को दिया बड़ा आदेश

Nude Party Row: छत्तीसगढ़ में न्यूड पार्टी पर भारी बवाल, कांग्रेस- भाजपा आमने-सामने… गृहमंत्री ने पुलिस को दिया बड़ा आदेश

 

रायपुर | राजधानी में कथित न्यूड पार्टी(Nude party poster) के एक पोस्टर के इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होते ही सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस ने इसे प्रदेश की संस्कृति पर सीधा हमला करार देते हुए राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, राज्य शासन के मंत्रियों ने स्पष्ट किया है कि ऐसे आयोजनों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आयोजक, प्रायोजक कोई भी हों, कार्रवाई की जाएगी।

क्या कहा कांग्रेस ने

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि राजधानी में इस प्रकार के आयोजन लगातार हो रहे हैं। पुलिस और सरकार के बिना संरक्षण से संभव नहीं है कि कोई व्यक्ति या संस्था ऐसे आयोजन करने की धृष्टता दिखाए।

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि सरकार का डर खत्म हो गया है, इसलिए ऐसा ट्रेंड लाने की कोशिश हो रही है, जैसा दूसरे राज्यों के महानगरों में देखने को मिलता है। यहां की नई पीढ़ी को बर्बाद करने की कोशिश हो रही है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि यह न केवल प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक मूल्यों पर सीधा आघात है, बल्कि सरकार और प्रशासन की उदासीनता का जीता-जागता उदाहरण भी है। ऐसी नग्नता बर्दाश्त नहीं होगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर संरक्षण देने वाले सफेदपोश लोगों के नाम उजागर कर कार्रवाई की मांग की गई है।

बजरंग दल की तीखी प्रक्रिया

बजरंग दल ने भी इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी। विभाग संयोजक रवि वाधवानी ने कहा कि ऐसे आयोजन किसके संरक्षण में हो रहे हैं, उनमें पुलिस को भय नहीं है या मिलीभगत से चल रहा है। उचित कार्रवाई नहीं होती है तो बजरंग दल अपने स्तर पर क्लबों को बंद कराएगा।

ये बोले प्रदेश के मंत्री

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पुलिस को पूरे मामले की जांच करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसी धृष्टता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पर्यटन व संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के पोस्टर प्रदेश की संस्कृति को आहत करने वाले हैं। आयोजक या प्रायोजक कोई भी हो, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बच्चों को गलत दिशा में जाने से रोकने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास करेगी। कांग्रेस हर चीज को लेकर दोषारोपण करती है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी यह समझ नहीं पा रही है कि यह ऋषि-मुनियों और संतों का देश रहा है। इस प्रकार का आयोजन नहीं होना चाहिए। यहां तक कि किसी को भी इस विषय में सोचना भी नहीं चाहिए। कांग्रेस हर चीज में राजनीति करती है। उन्हें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर ऐसे आयोजनों को रोकने का प्रयास करना चाहिए।

महासमुन्द : 92 पेड़ काटने पर 36 ग्रामीण गिरफ्तार की खबर सड़क न बनने से जताई नाराज़गी बलौदा बाजार के ग्रामीण भी शामिल

महासमुन्द : 92 पेड़ काटने पर 36 ग्रामीण गिरफ्तार की खबर सड़क न बनने से जताई नाराज़गी बलौदा बाजार के ग्रामीण भी शामिल?

 

महासमुन्द से संवाददाता मोनेन्द्र कुमार व्यवहार की रिपोर्ट / कल महासमुंद जिले के वन विकास निगम सिरपुर रेंज अंतर्गत कक्ष क्रमांक 176 में बिना अनुमति मिश्रित व सागौन के पेड़ काटने पर वन अमले ने बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग ने 36 ग्रामीणों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार जिले के कसडोल विकासखंड अंतर्गत वनग्राम छतालडबरा आदिवासी बहुल गांव है, जहां करीब सौ परिवार निवास करते हैं। ग्रामीणों ने लंबे समय से अमलोर–सिरपुर तक सड़क निर्माण की मांग की थी। सुशासन तिहार के दौरान भी ग्रामीणों ने यह मांग उठाई थी। वन विकास निगम ने सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए का प्रस्ताव शासन को भेजा था, लेकिन स्वीकृति अब तक नहीं मिली।

इसी नाराजगी में ग्रामीणों ने बिना अनुमति वन मार्ग पर आने वाले 89 मिश्रित प्रजाति के और 3 सागौन के वृक्ष काट डाले। सूचना पर वन अमला मौके पर पहुंचा और कार्यवाही की।

वन परिक्षेत्र अधिकारी आशीष कुमरी ने बताया कि भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26(1) क, च, के तहत मामला दर्ज कर 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

वहीं, जनपद सदस्य प्रतिनिधि लक्ष्मी नारायण ठाकुर ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या वास्तविक है। गांव से अमलोर–सिरपुर जाने के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं है और आए दिन वन्य प्राणियों से ग्रामीणों का सामना होता है। इसी कारण ग्रामीणों ने रास्ता साफ करने के लिए पेड़ काटे।

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत आयुष विभाग द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियाँ संचालित

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत आयुष विभाग द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियाँ संचालित

 

महासमुंद/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित रजत महोत्सव के अंतर्गत, जिला आयुष अधिकारी महासमुंद, डॉ. ज्योति गजभिये के कुशल मार्गदर्शन में जनहित में निरंतर रूप से स्वास्थ्य संरक्षण एवं संवर्धन हेतु विविध गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इस क्रम में आयुष विभाग की विभिन्न इकाइयों द्वारा प्रतिदिन जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

10 सितम्बर 2025 को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर, शासकीय आयुष पॉली क्लिनिक, महासमुंद में पदस्थ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. सर्वेश दूबे द्वारा विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के विषय में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में आत्महत्या की रोकथाम हेतु मनोवैज्ञानिक सहयोग, संवाद की आवश्यकता और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।

इसके अतिरिक्त, डॉ. दूबे द्वारा क्लिनिक में आए रोगियों को गुडूची (गिलोय) की पहचान, औषधीय गुण तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई।

योग चिकित्सक डॉ. बबीता भगत द्वारा प्रतिदिन योगाभ्यास सत्रों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कुंजल क्रिया, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, आदि के लाभ और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से उनके प्रभाव की जानकारी दी जा रही है। स्थानीय नागरिकों को योग को दैनिक जीवन में अपनाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

साथ ही, होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ. माधवी कुशवाहा द्वारा होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति की सरलता, प्रभावशीलता और रोगों के मूल कारणों पर कार्य करने की क्षमता के बारे में बताया गया। वहीं यूनानी चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्पा साहू द्वारा यूनानी चिकित्सा की सिद्धांतों, हिज़ामा थेरेपी, तदबीर एवं औषधियों की जानकारी देकर लोगों को इसके प्रति जागरूक किया गया।

जिला आयुष कार्यालय महासमुंद द्वारा यह सतत प्रयास किया जा रहा है कि विभिन्न आयुष चिकित्सा पद्धतियों को आमजन तक पहुंचाकर समग्र स्वास्थ्य की दिशा में प्रभावी कार्य किया जाए। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ समाज का निर्माण एवं रोगों की रोकथाम के प्रति जागरूकता फैलाना है।

खेत की मेड़ पर नीम का पेड़ उखाड़ने से विवाद, बाप-बेटे ने किसान से की मारपीट

खेत की मेड़ पर नीम का पेड़ उखाड़ने से विवाद, बाप-बेटे ने किसान से की मारपीट

 

महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव में खेत की मेड़ पर उगे नीम के पेड़ को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया।

पीड़ित किसान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे वह अपने खेत में बोर चालू करने गया था। उसी समय गांव के गगन भोई और उसके पिता विराट भोई अपने खेत में मौजूद थे। किसान ने उनसे पूछा कि मेरे खेत की मेड़ पर लगे नीम के पेड़ क्यों उखाड़ दिए, तो दोनों नाराज हो गए और गाली-गलौच करने लगे।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर विराट भोई ने किसान का हाथ पकड़ लिया और उसका बेटा गगन भोई बांस के डंडे से मारपीट करने लगा। मारपीट से किसान के दाहिने हाथ, बाएं पैर और सिर में चोट आई है।

घटना के बाद पीड़ित ने पास के खेत वाले रामचरण राय को बताया और फिर उसका बेटा मोटरसाइकिल से घर ले गया। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर धारा 115(2)-BNS, 296-BNS एवं 3(5)-BNS के तहत अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी है।

खल्लारी तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराई, 18 वर्षीय युवक की मौत

खल्लारी तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराई, 18 वर्षीय युवक की मौत

 

महासमुंद/खल्लारी। थाना खल्लारी क्षेत्र अंतर्गत भीमखोज मोड़ के पास हुई सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक बुकलेश यदु की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक बुकलेश यदु पिता स्व. राजेश यदु निवासी हाड़ाबंद दिनांक 04 अप्रैल 2025 को पिकअप वाहन क्रमांक CG 06 GU 6523 चला रहा था। वाहन को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाने के कारण वह अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया।

दुर्घटना में बुकलेश को सीने व पीठ में गंभीर चोटें आईं, जिसे इलाज के लिए सोहम अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराया गया। करीब डेढ़ महीने तक चले उपचार के बाद 27 मई 2025 को उसकी मौत हो गई।

अस्पताल प्रबंधन द्वारा पुलिस को सूचना देने पर मर्ग कायम कर जांच की गई। पंचनामा गवाहों एवं परिजनों के बयान दर्ज किए गए। जांच के आधार पर पिकअप वाहन चालक के विरुद्ध धारा 106(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया और घटना की जानकारी मजिस्ट्रेट सहित संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है।

बलौदा पुलिस की कार्रवाई: शराब पिलाते आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा

बलौदा पुलिस की कार्रवाई: शराब पिलाते आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा

 

महासमुंद। थाना बलौदा पुलिस ने अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया।बलौदा व हमराह आरक्षक टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बलौदा हरिबनपुर रोड पुलिया के पास एक व्यक्ति लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो शराब पी रहे लोग भाग निकले, जबकि आरोपी राजेश भोई पिता बाबुलाल भोई (उम्र 33 वर्ष), निवासी बीएसएनएल टावर के पास, बलौदा को पकड़ लिया गया।

आरोपी से पूछताछ करने पर उसने बिना वैध दस्तावेज के शराब पिलाना स्वीकार किया। मौके से एक देशी प्लेन खाली शीशी और दो डिस्पोजल गिलास, जिनसे शराब की गंध आ रही थी, जप्त किए गए।

आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पाए जाने पर उसे गिरफ्तार किया गया। चूंकि मामला जमानतीय था, इसलिए सक्षम जमानतदार पेश करने पर आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

दैनिक राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन 

दैनिक राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

 

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻रविवार, १४ सितम्बर २०२५🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:१६ ,सूर्यास्त: 🌅 ०६:३०

चन्द्रोदय: 🌝 २३:०९, चन्द्रास्त: 🌜१३:११

अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)

ऋतु: 🏔️ शरद

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)

मास 👉 आश्विन  ,पक्ष 👉 कृष्ण

तिथि 👉 अष्टमी (२७:०६ से नवमी)

नक्षत्र 👉 रोहिणी (०८:४१ से मृगशिरा)

योग 👉 वज्र (०७:३५ से सिद्धि)

प्रथम करण 👉 बालव (१६:०२ तक)

द्वितीय करण 👉 कौलव (२७:०६ तक)

॥ गोचर ग्रहा: ॥

सूर्य 🌟 सिंह

चंद्र 🌟 मिथुन (२०:०३ से)

मंगल 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 सिंह (उदय, पूर्व, मार्गी)

गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)

शुक्र 🌟 सिंह (उदित, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)

राहु 🌟 कुम्भ  केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४७ से १२:३७

अमृत काल 👉 २३:०९ से २४:४०

रवि योग 👉 ०६:०१ से ०८:४१

विजय मुहूर्त 👉 १४:१६ से १५:०५

गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:२३ से १८:४७

सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:२३ से १९:३३

निशिता मुहूर्त 👉 २३:४९ से २४:३६

राहुकाल 👉 १६:५१ से १८:२३

राहुवास 👉 उत्तर

यमगण्ड 👉 १२:१२ से १३:४५

दुर्मुहूर्त 👉 १६:४४ से १७:३४

होमाहुति 👉 गुरु

दिशा शूल 👉 पश्चिम

नक्षत्र शूल 👉 पश्चिम (०८:४१ तक)

अग्निवास 👉 आकाश

चन्द्र वास 👉 दक्षिण (पश्चिम २०:०३ से)

शिववास 👉 गौरी के साथ (२७:०६ से सभा में)

☄चौघड़िया विचार☄

॥ दिन का चौघड़िया ॥

१ – उद्वेग २ – चर ३ – लाभ ४ – अमृत

५ – काल ६ – शुभ ७ – रोग ८ – उद्वेग

॥रात्रि का चौघड़िया॥

१ – शुभ २ – अमृत ३ – चर ४ – रोग

५ – काल ६ – लाभ ७ – उद्वेग ८ – शुभ

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा

पश्चिम-दक्षिण (पान का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष

श्री महालक्ष्मी व्रत समाप्त, अशोकाष्टमी, अष्टमी तिथि का श्राद्ध, जीवित्पुत्रिका व्रत, कालाष्टमी, शुक्र सिंह में २४:१५ से आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

आज ०८:४१ तक जन्मे शिशुओ का नाम रोहिणी नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (वू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम मृगशिरा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीया एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (वे, वो, क, की) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त

सिंह – २७:५८ से ०६:१६

कन्या – ०६:१६ से ०८:३४

तुला – ०८:३४ से १०:५५

वृश्चिक – १०:५५ से १३:१५

धनु – १३:१५ से १५:१८

मकर – १५:१८ से १६:५९

कुम्भ – १६:५९ से १८:२५

मीन – १८:२५ से १९:४८

मेष – १९:४८ से २१:२२

वृषभ – २१:२२ से २३:१७

मिथुन – २३:१७ से २५:३२+

कर्क – २५:३२+ से २७:५४

पञ्चक रहित मुहूर्त

चोर पञ्चक – ०६:०१ से ०६:१६

शुभ मुहूर्त – ०६:१६ से ०८:३४

रोग पञ्चक – ०८:३४ से ०८:४१

शुभ मुहूर्त – ०८:४१ से १०:५५

मृत्यु पञ्चक – १०:५५ से १३:१५

अग्नि पञ्चक – १३:१५ से १५:१८

शुभ मुहूर्त – १५:१८ से १६:५९

रज पञ्चक – १६:५९ से १८:२५

शुभ मुहूर्त – १८:२५ से १९:४८

शुभ मुहूर्त – १९:४८ से २१:२२

रज पञ्चक – २१:२२ से २३:१७

शुभ मुहूर्त – २३:१७ से २५:३२+

चोर पञ्चक – २५:३२+ से २७:०६+

शुभ मुहूर्त – २७:०६+ से २७:५४+

रोग पञ्चक – २७:५४+ से ३०:०१+

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी विदेश यात्रा पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570

फोन पेय 8889391334

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए साधारण रहेगा। आज आपके अंदर आत्म संतोष की भावना रहने से अतिआवश्यक कार्यो को छोड़ अन्य किसी भी कार्य को करने के लिए ज्यादा भागदौड़ करना पसंद नही करेंगे। नौकरी वाले लोग कार्य क्षेत्र पर टालमटोल वाले रवैये के कारण अपमानित हो सकते है। महिलाये भी आज सीमित साधनों से निर्वाह कर लेंगी। आर्थिक लाभ कम लेकीन आवश्यकता के समय होगा। पूजा पाठ में मन की एकग्रता नही रख सकेंगे। आज आप अपने कार्यो की अपेक्षा अन्य लोगो के लिये ज्यादा सहयोगी सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य छोटी-मोटी परेशानियों को छोड़ सामान्य बना रहेगा। बुजुर्गो का सानिध्य मिलेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

बीते कल की अपेक्षा आज परिस्थितियों में सुधार अनुभव करेंगे। आज आप जिस भी कार्य को आरम्भ करेंगे उसके शुरुआत में कोई ना कोई बाधा आएगी परन्तु धैर्य धारण कर लगे रहे सफलता निश्चित मिलेगी। आज आपके लटके सरकारी कार्य पूर्ण होने की भी संभावना है अधिकारी वर्ग से बहस ना करें। व्यवसाय में आज कुछ बदलाव लाने का प्रयास भी करेंगे परन्तु इसमे पूर्ण सफलता नही मिल सकेगी। धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो जाएगा लेकिन दिखावे की मनोवृत्ति भी रहने से फिजूल के खर्च भी रहेंगे। महिलाये आज पारिवारिक जिम्मेदारी को किसी अन्य को सौपकर स्वयं निश्चिन्त रहना पसंद करेंगी फिर भी आवश्यकता पड़ने पर सहयोग करेंगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपके प्रतिकूल रहेगा। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। खाने पीने में भी सावधानी रखें पेट संबंधित व्याधि अन्य रोगों के जन्म का कारण बनेगी। जोखिम वाले कार्यो से बचकर रहना आज हितकर रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र पर भी आज कार्यो को स्वतः ही होने दें धन संबंधित मामलों में जोर-जबरदस्ती हानि ही कराएगी। धन लाभ के लिये परिश्रम अधिक करना पड़ेगा फिर भी आशानुकूल नही होगा महिलाओ को भी आज वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है बेतुकी बाते व्यर्थ के विवाद को जन्म देंगी। मित्र-स्नेहीजन से अशुभ समाचार मिल सकता है। मन किसी अरिष्ट की आशंका से व्याकुल रहेगा। धैर्य से आज का दिन बिताये।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिये लाभदायक है लेकिन आज स्वभाव की चंचलता पल पल पर आपके कार्यो में विघ्न डालेगी। अकड़ू स्वभाव के कारण अपनी बात के आगे किसी की नही चलने देंगे। कार्य व्यवसाय में थोड़े से परिश्रम के बाद वृद्धि के साथ धन लाभ भी होगा। सहयोगियों का ईर्ष्यालु व्यवहार कुछ समय के लिये परेशानी खड़ी करेगा लेकिन आज आपमें भी अहंकार की भावना रहने से किसी की बातो की परवाह नही करेंगे। महिलाये आज काम की अपेक्षा बखान ज्यादा करेंगी। मित्र रिश्तेदारी में जाना पड़ेगा। उपहार अथवा अन्य लेनदेन पर खर्च होगा। विरोधी प्रबल रहेंगे लेकिन आपका अहित नही कर सकेंगे। परिवार के बुजुर्गो एवं बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। यात्रा के योग बनते-बनते निरस्त हो सकते है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन भी आपके अनुकूल बना रहेगा। आज आपका मिलनसार व्यवहार एवं मृदु वाणी सभी क्षेत्र पर जय कराएगी। प्रतिद्वन्दी भी आज आपकी कार्य कुशलता से प्रभावित होंगे। नौकरी वाले लोग अधिकारियों का सानिध्य मिलने से आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर महिला मित्रो का महत्त्वपूर्ण सहयोग मिलेगा संबंधों में भी समीपता आएगी। धन लाभ के लिये आज ज्यादा परेशान नही होना पड़ेगा पुराने कार्यो से बैठे बिठाये हो जाएगा लेकिन नए अनुबंध मिलने में संध्या तक इंतजार करना पड़ेगा। पारिवारिक वातावरण आज आनंदित रहेगा सभी सदस्यों में आपसी तालमेल बना रहेगा। पैतृक मामलो को लेकर अपना मत प्रकट ना करें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिए भाग्योदय कारक रहेगा लेकिन उन्नति पाने के लिए आज अपना हठी स्वभाव त्यागना पड़ेगा साथ ही सभी से मित्रवत व्यवहार करना पड़ेगा। आय एक से अधिक साधनों से होगी पर विघ्न डालने वाले भी अधिक रहेंगे अनुभवियों की राय भी आज गलत हो सकती है इसलिये अपने ही विवेक से कार्य करें। व्यवसाय एवं नौकरी में संभावित के साथ अतिरिक्त आय बनाने के अवसर मिलेंगे। महिलाये आज गृहस्थ में खरीददारी के ऊपर ध्यान देंगी सुख के साधनों में वृद्धि होगी इनपर खर्च भी अधिक रहेगा परन्तु अनावश्यक नही लगेगा। संताने मनोकामना पूर्ति होने से प्रसंन्न रहेंगी। बुजुर्ग आपको आडम्बर युक्त दिनचार्य से अवश्य असहमति दिखाएंगे। आरोग्य बना रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिये राहत भरा रहेगा। बीमार लोगो की सेहत में सुधार आएगा। आज आप व्यावसायिक कार्यो को ज्यादा महत्त्व ना देकर सार्वजनिक अथवा धार्मिक कार्यो में लिप्त रहेंगे। समाज मे मान-सम्मान बढेगा परन्तु घर मे आपका अनादर होगा। आर्थिक मामले लचीले व्यवहार के कारण लंबित रहेंगे फिर भी निर्वाह योग्य आय बना ही लेंगे। व्यावसायिक अथवा अन्य पर्यटक यात्रा के प्रसंग बनेंगे इन्हें भी टालने का भरपूर प्रयास करेंगे आर्थिक दृष्टिकोण से यह निर्णय हित में ही रहेगा। परिवार के बुजुर्ग आपकी किसी बुरी आदत से परेशान रहेंगे महिलाये आज आध्यात्म में ज्यादा रुचि लेंगी घर अस्त-व्यस्त कार्यो को सुधारने में गुस्सा आएगा। सेहत आलस्य को छोड़ सामान्य ही रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपको शुभफलो की प्राप्ति कराएगा। महिलाये आज कार्य क्षेत्र पर ज्यादा प्रभावशाली रहेंगी। आज आप जिस कार्य को करने की ठान लेंगे उसे अकेले ही पूर्ण करने का सामर्थ्य रखेंगे। व्यवसायी वर्ग को अकस्मात लाभ के अनुबंध मिलेंगे धन लाभ भी बीच बीच मे होते रहने से जोखिम वाले कार्य करने में हिचकेंगे नही। आज आपका कंजूस स्वभाव परिजनों के लिये परेशानी करेगा समय पर मांग पूरी ना होने पर घर मे रूठना मनाना लगा रहेगा। महिलाये मनोरंजन को छोड़ भविष्य के लिये संचय करेंगी। नौकरी पेशा जातको को आज कोई महत्त्वपूर्ण कार्य सौंपा जाएगा आरम्भ में यह परेशानी वाला परन्तु अंत मे सम्मान के साथ ही अतिरिक्त आय भी प्रदान करेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिये कोई नई दुविधा लायेगा। दिन का आरंभ आलस्य में खराब होगा इसके बाद कार्यो में व्यस्त हो जाएंगे। धन लाभ की कामना आज भी आशानुकूल पूर्ण नही होगी। गुजारे योग्य आय से ही काम चलाना पड़ेगा। कार्य व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा कम रहेगी फिर भी इसका कोई विशेष लाभ आपको नही मिल सकेगा। आज आपका मन अनर्गल प्रवृतियों में ज्यादा भटकेगा। मौज-शौक के अवसर खाली नही जाने देंगे इनपर खर्च भी आंख बंद करके करेंगे। महिलाये परिवार में किसी सदस्य की उद्दंडता से परेशान रहेंगी लेकिन अपने कार्य व्यवस्थित रखेंगी। घुटनो में दर्द अथवा अन्य शारीरिक परेशानी रहेगी आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आप मानसिक रूप से बेचैन रहेंगे। पूर्व में की गई गलतियों का भय बना रहेगा घर एवं बाहर किसी ना किसी से झगड़ा होने की संभावना है वाणी ओर व्यवहार का संतुलित प्रयोग करें अन्यथा मुश्किल होगी। धन संबंधित कार्यो को लेकर आज धैर्य दिखाये महिलाओ का मिजाज भी आज बिगड़ा रहेगा लेकिन किसी के भड़काने पर ही विवाद करेंगी अन्यथा नही। कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था को सुधारने की असफल कोशिश करेंगे लापरवाही के कारण लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते है। धन लाभ मध्यान के बाद ही अचानक से होगा। आज कोई भी नई योजना ना बनाए धैर्य से समय व्यतीत करे शीघ्र ही स्थिति आपके पक्ष में होने वाली है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिये विपरीत फलदायक रहेगा कल तक जो आपकी सहायता अथवा समर्थन कर रहे थे आज वे ही आवश्यकता के समय पल्ला झाड़ते नजर आएंगे। कार्य क्षेत्र पर लाभ की आशा की जगह किसी गलती के कारण हानि होने की संभावना है। आज आप आर्थिक संबंधित कार्यो को लेकर किसी अन्य के भरोसे ना बैठे निराशा ही मिलेगी। किसी से कोई वादा ना करें पूरा नही कर पाएंगे। महिलाये भी आज प्रत्येक कार्य देखभाल कर ही करें बिगड़ने की संभावना अधिक है। नौकरी वाले लोगो को कार्य मुक्त अथवा किसी नापसंद कार्य से लगाया जाने से नई उलझन बढ़ेगी। धन की आमद न्यून आकस्मिक खर्च अधिक रहने से बजट बिगड़ेगा। मानसिक विकार आएंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आपका आत्मविश्वास बड़ा रहेगा। किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी बारीकी से जांच करेंगे जिससे आगे भ्रमित होने की संभावना नही रहेगी। इसके विपरीत महिलाये अधिकांश कार्यो में जल्दबाजी दिखाएंगी जिस के कारण काम तो बिगड़ेगा ही साथ ही बड़ो की डांट भी सुन्नी पड़ेगी। व्यावसायिक स्थिति आपके परिश्रम के ऊपर निर्भर रहेगी नौकरी पेशाओ को भागदौड़ के बाद ही सफलता मिलेगी वही व्यवसायी वर्ग भी प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से कुछ कमी अनुभव करेंगे। आज आप पुरानी खट्टी मीठी यादो के ताजा होने से काल्पनिक दुनिया मे भी खोये रहेंगे। परिवार के वातावरण में थोड़ी बहुत नोंकझोंक के बाद भी शांति रहेगी।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️