दैनिक राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन 

दैनिक राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

 

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻रविवार, १४ सितम्बर २०२५🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:१६ ,सूर्यास्त: 🌅 ०६:३०

चन्द्रोदय: 🌝 २३:०९, चन्द्रास्त: 🌜१३:११

अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)

ऋतु: 🏔️ शरद

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)

मास 👉 आश्विन  ,पक्ष 👉 कृष्ण

तिथि 👉 अष्टमी (२७:०६ से नवमी)

नक्षत्र 👉 रोहिणी (०८:४१ से मृगशिरा)

योग 👉 वज्र (०७:३५ से सिद्धि)

प्रथम करण 👉 बालव (१६:०२ तक)

द्वितीय करण 👉 कौलव (२७:०६ तक)

॥ गोचर ग्रहा: ॥

सूर्य 🌟 सिंह

चंद्र 🌟 मिथुन (२०:०३ से)

मंगल 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 सिंह (उदय, पूर्व, मार्गी)

गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)

शुक्र 🌟 सिंह (उदित, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)

राहु 🌟 कुम्भ  केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४७ से १२:३७

अमृत काल 👉 २३:०९ से २४:४०

रवि योग 👉 ०६:०१ से ०८:४१

विजय मुहूर्त 👉 १४:१६ से १५:०५

गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:२३ से १८:४७

सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:२३ से १९:३३

निशिता मुहूर्त 👉 २३:४९ से २४:३६

राहुकाल 👉 १६:५१ से १८:२३

राहुवास 👉 उत्तर

यमगण्ड 👉 १२:१२ से १३:४५

दुर्मुहूर्त 👉 १६:४४ से १७:३४

होमाहुति 👉 गुरु

दिशा शूल 👉 पश्चिम

नक्षत्र शूल 👉 पश्चिम (०८:४१ तक)

अग्निवास 👉 आकाश

चन्द्र वास 👉 दक्षिण (पश्चिम २०:०३ से)

शिववास 👉 गौरी के साथ (२७:०६ से सभा में)

☄चौघड़िया विचार☄

॥ दिन का चौघड़िया ॥

१ – उद्वेग २ – चर ३ – लाभ ४ – अमृत

५ – काल ६ – शुभ ७ – रोग ८ – उद्वेग

॥रात्रि का चौघड़िया॥

१ – शुभ २ – अमृत ३ – चर ४ – रोग

५ – काल ६ – लाभ ७ – उद्वेग ८ – शुभ

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा

पश्चिम-दक्षिण (पान का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष

श्री महालक्ष्मी व्रत समाप्त, अशोकाष्टमी, अष्टमी तिथि का श्राद्ध, जीवित्पुत्रिका व्रत, कालाष्टमी, शुक्र सिंह में २४:१५ से आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

आज ०८:४१ तक जन्मे शिशुओ का नाम रोहिणी नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (वू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम मृगशिरा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीया एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (वे, वो, क, की) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त

सिंह – २७:५८ से ०६:१६

कन्या – ०६:१६ से ०८:३४

तुला – ०८:३४ से १०:५५

वृश्चिक – १०:५५ से १३:१५

धनु – १३:१५ से १५:१८

मकर – १५:१८ से १६:५९

कुम्भ – १६:५९ से १८:२५

मीन – १८:२५ से १९:४८

मेष – १९:४८ से २१:२२

वृषभ – २१:२२ से २३:१७

मिथुन – २३:१७ से २५:३२+

कर्क – २५:३२+ से २७:५४

पञ्चक रहित मुहूर्त

चोर पञ्चक – ०६:०१ से ०६:१६

शुभ मुहूर्त – ०६:१६ से ०८:३४

रोग पञ्चक – ०८:३४ से ०८:४१

शुभ मुहूर्त – ०८:४१ से १०:५५

मृत्यु पञ्चक – १०:५५ से १३:१५

अग्नि पञ्चक – १३:१५ से १५:१८

शुभ मुहूर्त – १५:१८ से १६:५९

रज पञ्चक – १६:५९ से १८:२५

शुभ मुहूर्त – १८:२५ से १९:४८

शुभ मुहूर्त – १९:४८ से २१:२२

रज पञ्चक – २१:२२ से २३:१७

शुभ मुहूर्त – २३:१७ से २५:३२+

चोर पञ्चक – २५:३२+ से २७:०६+

शुभ मुहूर्त – २७:०६+ से २७:५४+

रोग पञ्चक – २७:५४+ से ३०:०१+

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी विदेश यात्रा पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570

फोन पेय 8889391334

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए साधारण रहेगा। आज आपके अंदर आत्म संतोष की भावना रहने से अतिआवश्यक कार्यो को छोड़ अन्य किसी भी कार्य को करने के लिए ज्यादा भागदौड़ करना पसंद नही करेंगे। नौकरी वाले लोग कार्य क्षेत्र पर टालमटोल वाले रवैये के कारण अपमानित हो सकते है। महिलाये भी आज सीमित साधनों से निर्वाह कर लेंगी। आर्थिक लाभ कम लेकीन आवश्यकता के समय होगा। पूजा पाठ में मन की एकग्रता नही रख सकेंगे। आज आप अपने कार्यो की अपेक्षा अन्य लोगो के लिये ज्यादा सहयोगी सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य छोटी-मोटी परेशानियों को छोड़ सामान्य बना रहेगा। बुजुर्गो का सानिध्य मिलेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

बीते कल की अपेक्षा आज परिस्थितियों में सुधार अनुभव करेंगे। आज आप जिस भी कार्य को आरम्भ करेंगे उसके शुरुआत में कोई ना कोई बाधा आएगी परन्तु धैर्य धारण कर लगे रहे सफलता निश्चित मिलेगी। आज आपके लटके सरकारी कार्य पूर्ण होने की भी संभावना है अधिकारी वर्ग से बहस ना करें। व्यवसाय में आज कुछ बदलाव लाने का प्रयास भी करेंगे परन्तु इसमे पूर्ण सफलता नही मिल सकेगी। धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो जाएगा लेकिन दिखावे की मनोवृत्ति भी रहने से फिजूल के खर्च भी रहेंगे। महिलाये आज पारिवारिक जिम्मेदारी को किसी अन्य को सौपकर स्वयं निश्चिन्त रहना पसंद करेंगी फिर भी आवश्यकता पड़ने पर सहयोग करेंगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपके प्रतिकूल रहेगा। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। खाने पीने में भी सावधानी रखें पेट संबंधित व्याधि अन्य रोगों के जन्म का कारण बनेगी। जोखिम वाले कार्यो से बचकर रहना आज हितकर रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र पर भी आज कार्यो को स्वतः ही होने दें धन संबंधित मामलों में जोर-जबरदस्ती हानि ही कराएगी। धन लाभ के लिये परिश्रम अधिक करना पड़ेगा फिर भी आशानुकूल नही होगा महिलाओ को भी आज वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है बेतुकी बाते व्यर्थ के विवाद को जन्म देंगी। मित्र-स्नेहीजन से अशुभ समाचार मिल सकता है। मन किसी अरिष्ट की आशंका से व्याकुल रहेगा। धैर्य से आज का दिन बिताये।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिये लाभदायक है लेकिन आज स्वभाव की चंचलता पल पल पर आपके कार्यो में विघ्न डालेगी। अकड़ू स्वभाव के कारण अपनी बात के आगे किसी की नही चलने देंगे। कार्य व्यवसाय में थोड़े से परिश्रम के बाद वृद्धि के साथ धन लाभ भी होगा। सहयोगियों का ईर्ष्यालु व्यवहार कुछ समय के लिये परेशानी खड़ी करेगा लेकिन आज आपमें भी अहंकार की भावना रहने से किसी की बातो की परवाह नही करेंगे। महिलाये आज काम की अपेक्षा बखान ज्यादा करेंगी। मित्र रिश्तेदारी में जाना पड़ेगा। उपहार अथवा अन्य लेनदेन पर खर्च होगा। विरोधी प्रबल रहेंगे लेकिन आपका अहित नही कर सकेंगे। परिवार के बुजुर्गो एवं बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। यात्रा के योग बनते-बनते निरस्त हो सकते है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन भी आपके अनुकूल बना रहेगा। आज आपका मिलनसार व्यवहार एवं मृदु वाणी सभी क्षेत्र पर जय कराएगी। प्रतिद्वन्दी भी आज आपकी कार्य कुशलता से प्रभावित होंगे। नौकरी वाले लोग अधिकारियों का सानिध्य मिलने से आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर महिला मित्रो का महत्त्वपूर्ण सहयोग मिलेगा संबंधों में भी समीपता आएगी। धन लाभ के लिये आज ज्यादा परेशान नही होना पड़ेगा पुराने कार्यो से बैठे बिठाये हो जाएगा लेकिन नए अनुबंध मिलने में संध्या तक इंतजार करना पड़ेगा। पारिवारिक वातावरण आज आनंदित रहेगा सभी सदस्यों में आपसी तालमेल बना रहेगा। पैतृक मामलो को लेकर अपना मत प्रकट ना करें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिए भाग्योदय कारक रहेगा लेकिन उन्नति पाने के लिए आज अपना हठी स्वभाव त्यागना पड़ेगा साथ ही सभी से मित्रवत व्यवहार करना पड़ेगा। आय एक से अधिक साधनों से होगी पर विघ्न डालने वाले भी अधिक रहेंगे अनुभवियों की राय भी आज गलत हो सकती है इसलिये अपने ही विवेक से कार्य करें। व्यवसाय एवं नौकरी में संभावित के साथ अतिरिक्त आय बनाने के अवसर मिलेंगे। महिलाये आज गृहस्थ में खरीददारी के ऊपर ध्यान देंगी सुख के साधनों में वृद्धि होगी इनपर खर्च भी अधिक रहेगा परन्तु अनावश्यक नही लगेगा। संताने मनोकामना पूर्ति होने से प्रसंन्न रहेंगी। बुजुर्ग आपको आडम्बर युक्त दिनचार्य से अवश्य असहमति दिखाएंगे। आरोग्य बना रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिये राहत भरा रहेगा। बीमार लोगो की सेहत में सुधार आएगा। आज आप व्यावसायिक कार्यो को ज्यादा महत्त्व ना देकर सार्वजनिक अथवा धार्मिक कार्यो में लिप्त रहेंगे। समाज मे मान-सम्मान बढेगा परन्तु घर मे आपका अनादर होगा। आर्थिक मामले लचीले व्यवहार के कारण लंबित रहेंगे फिर भी निर्वाह योग्य आय बना ही लेंगे। व्यावसायिक अथवा अन्य पर्यटक यात्रा के प्रसंग बनेंगे इन्हें भी टालने का भरपूर प्रयास करेंगे आर्थिक दृष्टिकोण से यह निर्णय हित में ही रहेगा। परिवार के बुजुर्ग आपकी किसी बुरी आदत से परेशान रहेंगे महिलाये आज आध्यात्म में ज्यादा रुचि लेंगी घर अस्त-व्यस्त कार्यो को सुधारने में गुस्सा आएगा। सेहत आलस्य को छोड़ सामान्य ही रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपको शुभफलो की प्राप्ति कराएगा। महिलाये आज कार्य क्षेत्र पर ज्यादा प्रभावशाली रहेंगी। आज आप जिस कार्य को करने की ठान लेंगे उसे अकेले ही पूर्ण करने का सामर्थ्य रखेंगे। व्यवसायी वर्ग को अकस्मात लाभ के अनुबंध मिलेंगे धन लाभ भी बीच बीच मे होते रहने से जोखिम वाले कार्य करने में हिचकेंगे नही। आज आपका कंजूस स्वभाव परिजनों के लिये परेशानी करेगा समय पर मांग पूरी ना होने पर घर मे रूठना मनाना लगा रहेगा। महिलाये मनोरंजन को छोड़ भविष्य के लिये संचय करेंगी। नौकरी पेशा जातको को आज कोई महत्त्वपूर्ण कार्य सौंपा जाएगा आरम्भ में यह परेशानी वाला परन्तु अंत मे सम्मान के साथ ही अतिरिक्त आय भी प्रदान करेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिये कोई नई दुविधा लायेगा। दिन का आरंभ आलस्य में खराब होगा इसके बाद कार्यो में व्यस्त हो जाएंगे। धन लाभ की कामना आज भी आशानुकूल पूर्ण नही होगी। गुजारे योग्य आय से ही काम चलाना पड़ेगा। कार्य व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा कम रहेगी फिर भी इसका कोई विशेष लाभ आपको नही मिल सकेगा। आज आपका मन अनर्गल प्रवृतियों में ज्यादा भटकेगा। मौज-शौक के अवसर खाली नही जाने देंगे इनपर खर्च भी आंख बंद करके करेंगे। महिलाये परिवार में किसी सदस्य की उद्दंडता से परेशान रहेंगी लेकिन अपने कार्य व्यवस्थित रखेंगी। घुटनो में दर्द अथवा अन्य शारीरिक परेशानी रहेगी आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आप मानसिक रूप से बेचैन रहेंगे। पूर्व में की गई गलतियों का भय बना रहेगा घर एवं बाहर किसी ना किसी से झगड़ा होने की संभावना है वाणी ओर व्यवहार का संतुलित प्रयोग करें अन्यथा मुश्किल होगी। धन संबंधित कार्यो को लेकर आज धैर्य दिखाये महिलाओ का मिजाज भी आज बिगड़ा रहेगा लेकिन किसी के भड़काने पर ही विवाद करेंगी अन्यथा नही। कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था को सुधारने की असफल कोशिश करेंगे लापरवाही के कारण लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते है। धन लाभ मध्यान के बाद ही अचानक से होगा। आज कोई भी नई योजना ना बनाए धैर्य से समय व्यतीत करे शीघ्र ही स्थिति आपके पक्ष में होने वाली है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिये विपरीत फलदायक रहेगा कल तक जो आपकी सहायता अथवा समर्थन कर रहे थे आज वे ही आवश्यकता के समय पल्ला झाड़ते नजर आएंगे। कार्य क्षेत्र पर लाभ की आशा की जगह किसी गलती के कारण हानि होने की संभावना है। आज आप आर्थिक संबंधित कार्यो को लेकर किसी अन्य के भरोसे ना बैठे निराशा ही मिलेगी। किसी से कोई वादा ना करें पूरा नही कर पाएंगे। महिलाये भी आज प्रत्येक कार्य देखभाल कर ही करें बिगड़ने की संभावना अधिक है। नौकरी वाले लोगो को कार्य मुक्त अथवा किसी नापसंद कार्य से लगाया जाने से नई उलझन बढ़ेगी। धन की आमद न्यून आकस्मिक खर्च अधिक रहने से बजट बिगड़ेगा। मानसिक विकार आएंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आपका आत्मविश्वास बड़ा रहेगा। किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी बारीकी से जांच करेंगे जिससे आगे भ्रमित होने की संभावना नही रहेगी। इसके विपरीत महिलाये अधिकांश कार्यो में जल्दबाजी दिखाएंगी जिस के कारण काम तो बिगड़ेगा ही साथ ही बड़ो की डांट भी सुन्नी पड़ेगी। व्यावसायिक स्थिति आपके परिश्रम के ऊपर निर्भर रहेगी नौकरी पेशाओ को भागदौड़ के बाद ही सफलता मिलेगी वही व्यवसायी वर्ग भी प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से कुछ कमी अनुभव करेंगे। आज आप पुरानी खट्टी मीठी यादो के ताजा होने से काल्पनिक दुनिया मे भी खोये रहेंगे। परिवार के वातावरण में थोड़ी बहुत नोंकझोंक के बाद भी शांति रहेगी।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

बिरकोनी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित 254 श्रमिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

बिरकोनी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित 254 श्रमिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

 

महासमुंद, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अवसर पर आज औद्योगिक विकास केंद्र बिरकोनी जिला महासमुंद में श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ बिरकोनी औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष श्री जितेंद्र चंद्राकर, जिला श्रम अधिकारी श्री डी.एन. पात्र एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों एवं श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टर दुर्गाशंकर चंद्राकर (MBBS), लेब टेक्नीशियन श्री पवन साहू, फार्मासिस्ट श्रीमती विमला, पीएचसी बिरकोनी से डॉ. शशि शर्मा सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने सेवाएँ प्रदान कीं। शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, एनीमिया एवं अन्य रोगों की जांच कर दवाइयाँ वितरित की गईं। इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 254 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें 60 श्रमिकों को ब्लड प्रेशर, 22 को ऑक्सीजन स्तर, 35 को BMI जांच तथा 20 श्रमिकों को नेत्र संबंधी जांच की सुविधा दी गई।

श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि श्रमिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु समय-समय पर इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जाता है। श्रमिकों ने इस शिविर के लिए छत्तीसगढ़ शासन एवं श्रम विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया और शिविर को लाभकारी बताया।

महासमुंद आदि कर्मयोगी अभियान विकास खंड स्तरीय प्रोसेस लैब

महासमुंद आदि कर्मयोगी अभियान विकास खंड स्तरीय प्रोसेस लैब

 

महासमुंद/ जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत बसना के सभा कक्ष में आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत विकास खंड स्तरीय प्रोसेस लैब का द्वितीय दिवस का आयोजन शुक्रवार को बसना विकास खंड में आयोजित किया गया।

जिसमें 12 आदि ग्रामों के सरपंच, सचिव, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्रधान पाठक एवं सक्रिय महिलाएं सम्मिलित हुई। इन ग्रामों में मुख्यतः कुसमूर, पतेरापाली, कोटेनदरहा, बनडबरी ‘क’ पिलवापली, ठूठापाली, चंदखुरी , नवागांव, डुमरपाली, साल्हेझरिया, गणेशपुर , कायतपाली से प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हुए।

कार्यशाला में 7 विभागों के ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स जिनमें श्री सुखराम निराला, श्री संतोष कुमार कहार, श्री गुलाल सिंह टंडन, श्री शंकर सिंह सिदार, श्री महेंद्र कुमार ध्रुव, श्रीमति उमा देवी पटेल , श्रीमति पुष्पा राज, अंकित कुमार यदु, हेमलाल सिदार, गरिमा सिंह ठाकुर आदि ने प्रशिक्षणार्थियों को जमीनी स्तर पर कार्य करने संबंधी प्रेरणा एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जिसमें विभिन्न क्रियाकलापों के माध्यम से समझाया गया , सभी प्रशिक्षणार्थियों ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए एकजूट होकर काम करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने की शपथ ली।

इस तरह जनपद पंचायत बसना में ब्लॉक स्तरीय 2 दिवसीय प्रोसेस लैब सम्पन्न कराया गया, जिसमें चयनित सभी 24 ग्राम के सचिव, मितानिन, प्रधान पाठक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सक्रिय कार्यकर्ता सम्मिलित हुए, ब्लॉक स्तरीय प्रोसेस लैब का समापन बसना जनपद पंचायत के सी.ई.ओ और ब्लॉक नोडल श्री पीयूष सिंह ठाकुर के उद्बोधन द्वारा एवं नोडल अधिकारी श्री रोहित पटेल के द्वारा शपथ ग्रहण करा कर किया गया।

CG Crime: शादीशुदा महिला के साथ प्रेम संबंध को लेकर दोस्तों में रंजिश, शराब पिलाकर कर दी हत्या

CG Crime: शादीशुदा महिला के साथ प्रेम संबंध को लेकर दोस्तों में रंजिश, शराब पिलाकर कर दी हत्या

 

राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने पांच दिन बाद सुलझा ली। हत्या के पीछे कारण एक विवाहित महिला से जुड़े अवैध संबंध निकला। पुलिस ने इस मामले में आरोपित अनिल डौंडे (32) और उसके साथी तुलेश साहू (32) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

छह सितंबर की रात दोनों ने मिलकर गौरीनगर निवासी अजय सिन्हा (25) की हत्या कर शव जोरातराई गांव के रेलवे ट्रैक किनारे फेंक दिया था। सात सितंबर की सुबह शव मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला रेतने और सिर पर गंभीर चोट की पुष्टि हुई थी।

दोस्त ने ही रची साजिश

कत्ल का मास्टरमाइंड गौरीनगर निवासी अनिल डौंडे निकला, जो अजय का दोस्त था। पूछताछ में अनिल ने बताया कि उसकी प्रेमिका से अजय के बढ़ते संबंधों को लेकर वह नाराज था। कई बार मना करने के बावजूद दोनों के बीच रिश्ता खत्म नहीं हुआ। इसके बाद उसने हत्या की साजिश रची और पुराने हत्याकांड का आरोपित रह चुके तुलेश साहू को इसमें शामिल किया।

15 साल से चल रहा था प्रेम संबंध

पुलिस के मुताबिक अनिल का एक महिला से 15 वर्षों से प्रेम संबंध था। महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर अनिल के साथ रह रही थी। अनिल ने उसे अपनी पत्नी बताकर किराये का मकान दिलाया और आर्थिक जिम्मेदारी भी उठाई। इस बीच जब वह गांव गया तो अजय को उसकी देखरेख की जिम्मेदारी दी। इसी दौरान अजय और महिला के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

शराब पिलाकर किया वार

हत्या की रात अनिल और तुलेश, अजय को साथ लेकर जोरातराई रेलवे ट्रैक किनारे पहुंचे। वहां तीनों ने शराब पी। इसी दौरान विवाद हुआ और तुलेश ने अजय के सिर पर पत्थर से वार किया। इसके बाद अनिल ने चाकू से उसका गला रेत दिया। वारदात के बाद दोनों आरोपित कपड़े बदलकर अलग-अलग स्थानों पर छिप गए थे। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ 43 साल का ‘आतंकी जीवन’ छोड़ शांति की ओर लौटी माओवादी रणनीतिकार सुजाता

43 साल का ‘आतंकी जीवन’ छोड़ शांति की ओर लौटी माओवादी रणनीतिकार सुजाता

 

जगदलपुर: लगभग 43 वर्षों तक भूमिगत रहकर माओवादी आंदोलन की रणनीतिकार रही शीर्ष महिला नेता और केंद्रीय समिति सदस्य (सीसीएम) पोटुला पद्मावती उर्फ कल्पना उर्फ मयनक्का उर्फ सुजाता ने शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया। तेलंगाना पुलिस महानिदेशक की मौजूदगी में उन्होंने हथियार डालते हुए मुख्यधारा में वापसी की घोषणा की।

62 वर्षीय सुजाता तेलंगाना के जोगुलंबा गढ़वाल जिले के पेंचिकलपाडु गांव की मूल निवासी हैं। माओवादी संगठन में उन्होंने केंद्रीय समिति सदस्य, सचिवालय सदस्य, दक्षिण उप–क्षेत्रीय ब्यूरो सचिव और दंडकारण्य क्षेत्र में ’जनताना सरकार’ की प्रभारी जैसी अहम जिम्मेदारियां संभालीं।

डाकपाल पिता की बेटी से खूंखार माओवादी तक

साधारण किसान परिवार में जन्मी सुजाता अपने छात्र जीवन में ही वामपंथी विचारधारा से प्रभावित हुईं। उसके पिता गांव के डाकपाल थे। 1982 में वह पीपुल्स वार ग्रुप से जुड़ गईं और जल्दी ही संगठन की सांस्कृतिक इकाई जन नाट्य मंडली का हिस्सा बनीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात वरिष्ठ माओवादी नेता मल्लोजुला कोटेश्वर राव उर्फ किशनजी से हुई, जिनसे उन्होंने विवाह किया। किशनजी 2011 में पश्चिम बंगाल–झारखंड सीमा पर पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।

बस्तर को माओवाद की आग में झोंका

संगठन में प्रवेश के बाद सुजाता ने गढ़चिरौली और बस्तर के घने जंगलों में दलम कमांडर और एरिया कमेटी सचिव जैसी जिम्मेदारियां निभाईं। 2001 में उन्हें दंडकारण्य विशेष क्षेत्रीय समिति (डीकेएसजेडसी) में जगह मिली। 2007 में वे सचिवालय सदस्य बनीं और दक्षिण बस्तर की ’जनताना सरकार’ की कमान संभाली। 2022 में उसे दक्षिण उप–क्षेत्रीय ब्यूरो की सचिव बनाया गया और 2023 में वह माओवादी केंद्रीय समिति की सदस्य बनीं।

सेहत बिगड़ने पर छोड़ा संगठन

लगातार कठिन जीवन और गिरती सेहत के चलते सुजाता ने मई 2025 में संगठन छोड़ने की इच्छा जताई थी। उन्होंने औपचारिक रूप से केंद्रीय समिति को पत्र लिखकर सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सामान्य जीवन जीने की इच्छा व्यक्त की। तेलंगाना सरकार ने आत्मसमर्पण करने वाली सुजाता को 25 लाख रुपये की इनामी राशि डिमांड ड्राफ्ट के रूप में सौंपी। साथ ही, पुनर्वास नीति के अंतर्गत उन्हें सभी सुविधाएं दी जाएंगी ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें।

तेलंगाना पुलिस ने इसे अपनी समग्र रणनीति की बड़ी उपलब्धि बताया। तेलंगाना में वर्ष 2025 में अब तक 404 माओवादी, जिनमें चार राज्य समिति सदस्य और 34 एरिया कमेटी सदस्य शामिल हैं, हथियार छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं। पुलिस महानिदेशक ने सभी भूमिगत माओवादियों से अपील की कि वे संघर्ष का रास्ता छोड़ अपने गांव लौटें और राज्य के विकास में योगदान दें।

रायगढ़ में एक आदिवासी परिवार के पति-पत्नी और दो बच्चों की हत्या पर खुलासा

रायगढ़ में एक आदिवासी परिवार के पति-पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने वाले कातिल को आखिरकार रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। चरित्र शंका के कारण आरोपी ने नाबालिग के साथ मिलकर पूरे परिवार की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने अपना गुनाह कबुल कर लिया है।

 

 

11 सितंबर को ग्राम ठुसेकेला राजीव नगर में ग्रामीणों ने खरसिया पुलिस को सूचना दी थी कि बुधराम उरांव का घर अंदर से बंद है और भीतर खून के धब्बे दिख रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, डीएसपी अनिल विश्वकर्मा, एसडीओपी प्रभात पटेल समेत खरसिया, छाल, कोतरारोड़, पूंजीपथरा, जोबी पुलिस, एफएसएल, डॉग स्क्वाड और बीडीएस की टीमें मौके पर पहुंचीं। जांच में बुधराम उरांव (42), उसकी पत्नी सहोद्रा (37) और दोनों बच्चों अरविंद (12) और शिवांगी (5) के शव बाड़ी में खाद के गड्ढे से बरामद हुए।

जांच टीम को पड़ोसी पर हुआ संदेह
एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या मामले में अलग-अलग थानों के प्रभारी और स्टाफ की विशेष टीमें बनाकर जांच की जा रही थी। इसी दौरान जांच टीम को पड़ोसी लकेश्वर पटैल पर संदेह हुआ। साक्ष्य मिलने पर पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि राजमिस्त्री का काम करता है, उसका पडोसी बुधराम उराँव भी राजमिस्त्री का करता है जो अपने परिवार के साथ रहता था। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से कई कारणों से विवाद हुआ था।
विज्ञापन

चरित्र शंका पर की हत्या
आरोपी ने बताया कि वह पड़ोसी बुधराम के बाडी जमीन को खरीदना चाहता था जिसे कई बार बुधराम से मांगा, बुधराम ने जमीन बेचने से इंकार किया था, करीब 6 माह पूर्व लकेश्वर के लड़के ने बुधराम के घर में घुसकर चोरी किया था जिसे आपस मे सुलझा लिये थे। लकेश्वर पटैल उसके पडोसी बुधराम के चरित्र पर शंका करता था, इन सभी बातों को लेकर लकेश्वर पटेल बुधराम से रंजिश रखे हुआ था और बुधराम की हत्या की योजना बनाकर मौके की ताक में था। इसने घटना के पूर्व बुधराम और उसकी पत्नी की गैर मौजूदगी में उसके घर की रैकी की थी।

दूसरे कमरे में लाश दफनाने की कोशिश
09 सितंबर की रात उसने बुधराम को खूब नशे में देखा था, उसी रात प्लान के मुताबिक आरोपी लकेश्वर और नाबालिग, बुधराम के घर घुसे और सोये बुधराम और उसकी पत्नी, बच्चों की हथियार से हमले कर हत्या कर दिये फिर शवों को घर के दूसरे कमरे में जमीन खोद कर दफनाना चाहे पर जमीन सख्त होने से गढ्ढा नहीं कर पाये और फिर शवों को घसीटते हुए बाड़ी की ओर ले जाकर खाद में गढ्ढा कर दफन करने का प्रयास किये।

पूरी घटना का कराया गया री-क्रिएशन
पुलिस ने घटनास्थल ले जाकर आरोपियों से पूरी घटना का री-क्रिएशन कराया गया। आरोपियों के मेमोरेंडम पर टंगिया, रॉड, गैंती, फावड़ा, कपड़े आदि महत्वपूर्ण साक्ष्यों की जप्ती कर दोनों को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

महासमुन्द : बिरकोनी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित 254 श्रमिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

महासमुन्द : बिरकोनी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
254 श्रमिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

महासमुंद, 13 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अवसर पर आज औद्योगिक विकास केंद्र बिरकोनी जिला महासमुंद में श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ बिरकोनी औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष श्री राकेश चंद्राकर, जिला श्रम अधिकारी श्री डी.एन. पात्र एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों एवं श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टर दुर्गाशंकर चंद्राकर (MBBS), लेब टेक्नीशियन श्री पवन साहू, फार्मासिस्ट श्रीमती विमला, पीएचसी बिरकोनी से डॉ. शशि शर्मा सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने सेवाएँ प्रदान कीं। शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, एनीमिया एवं अन्य रोगों की जांच कर दवाइयाँ वितरित की गईं। इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 254 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें 60 श्रमिकों को ब्लड प्रेशर, 22 को ऑक्सीजन स्तर, 35 को BMI जांच तथा 20 श्रमिकों को नेत्र संबंधी जांच की सुविधा दी गई।

श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि श्रमिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु समय-समय पर इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जाता है। श्रमिकों ने इस शिविर के लिए छत्तीसगढ़ शासन एवं श्रम विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया और शिविर को लाभकारी बताया।

बसना : 12 ग्रामों के सरपंच, सचिव, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्रधान पाठक एवं सक्रिय महिलाएं सम्मिलित हुई। इन ग्रामों में मुख्यतः कुसमूर, पतेरापाली, कोटेनदरहा, बनडबरी

बसना : 12 ग्रामों के सरपंच, सचिव, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्रधान पाठक एवं सक्रिय महिलाएं सम्मिलित हुई। इन ग्रामों में मुख्यतः कुसमूर, पतेरापाली, कोटेनदरहा, बनडबरी ‘

महासमुंद 13 सितंबर 2025/ जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत बसना के सभा कक्ष में आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत विकास खंड स्तरीय प्रोसेस लैब का द्वितीय दिवस का आयोजन शुक्रवार को बसना विकास खंड में आयोजित किया गया।

जिसमें 12 आदि ग्रामों के सरपंच, सचिव, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्रधान पाठक एवं सक्रिय महिलाएं सम्मिलित हुई। इन ग्रामों में मुख्यतः कुसमूर, पतेरापाली, कोटेनदरहा, बनडबरी ‘क’ पिलवापली, ठूठापाली, चंदखुरी , नवागांव, डुमरपाली, साल्हेझरिया, गणेशपुर , कायतपाली से प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हुए।

कार्यशाला में 7 विभागों के ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स जिनमें श्री सुखराम निराला, श्री संतोष कुमार कहार, श्री गुलाल सिंह टंडन, श्री शंकर सिंह सिदार, श्री महेंद्र कुमार ध्रुव, श्रीमति उमा देवी पटेल , श्रीमति पुष्पा राज, अंकित कुमार यदु, हेमलाल सिदार, गरिमा सिंह ठाकुर आदि ने प्रशिक्षणार्थियों को जमीनी स्तर पर कार्य करने संबंधी प्रेरणा एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जिसमें विभिन्न क्रियाकलापों के माध्यम से समझाया गया , सभी प्रशिक्षणार्थियों ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए एकजूट होकर काम करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने की शपथ ली।

इस तरह जनपद पंचायत बसना में ब्लॉक स्तरीय 2 दिवसीय प्रोसेस लैब सम्पन्न कराया गया, जिसमें चयनित सभी 24 ग्राम के सचिव, मितानिन, प्रधान पाठक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सक्रिय कार्यकर्ता सम्मिलित हुए, ब्लॉक स्तरीय प्रोसेस लैब का समापन बसना जनपद पंचायत के सी.ई.ओ और ब्लॉक नोडल श्री पीयूष सिंह ठाकुर के उद्बोधन द्वारा एवं नोडल अधिकारी श्री रोहित पटेल के द्वारा शपथ ग्रहण करा कर किया गया।

CG : लड़के-लड़कियों को बिना कपड़े के बुलाए गए,रायपुर मे न्यूड पार्टी’ के पोस्टर्स पर बवाल,कांग्रेस ने इसे लेकर विरोध शुरू कर दिया है

CG : लड़के-लड़कियों को बिना कपड़े के बुलाए गए,रायपुर मे न्यूड पार्टी’ के पोस्टर्स पर बवाल,कांग्रेस ने इसे लेकर विरोध शुरू कर दिया है।

रायपुर में न्यूड पार्टी का पोस्टर्स वायरल है। इसे लेकर विवाद शुरु हो गया है। पार्टी में लड़के-लड़कियों को बिना कपड़े के बुलाया गया है। कांग्रेस ने इसे लेकर विरोध शुरू कर दिया है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक कथित न्यूड पार्टी को लेकर बवाल मच गया है। सोशल मीडिया पर इस पार्टी के कार्ड वायरल हो रहे हैं, जिसमें लड़के-लड़कियों को बिना कपड़े के बुलाए गए हैं। साथ ही इन पोस्टर्स में ड्रग्स को लेकर भी दावा किया जा रहा है। पोस्टर्स सामने आने के बाद कांग्रेस ने इस पार्टी का विरोध किया है। साथ ही कहा है कि यह पार्टी नहीं होने देंगे। पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

 

बिना कपड़े को आने को कहा गया

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टर्स में लड़के-लड़कियों को बिना कपड़े को आने के लिए कहा गया है। आयोजकों के कई पोस्टर्स वायरल हो रहे हैं। पोस्टर्स में पार्टी का समय और तारीख भी है। इसके लिए सितंबर में 21 तारीख रखी गई है।

ड्रग्स मिलने के भी संकेत

वहीं, वायरल पोस्टर्स में शराब और ड्रग्स परोसे जाने के संकेत भी मिल रहे हैं। इसके साथ ही, नग्नता का लालच भी दिया जा रहा है। इन पोस्टर्स के वायरल होने के बाद कांग्रेस ने इसका विरोध किया है। कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने कहा है कि वे इस तरह के आयोजन को रायपुर में नहीं होने देंगे।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि इन आयोजनों को किसका संरक्षण है…? शराब, ड्रग्स परोसने के बाद अब नग्नता परोसने की बारी…21 सितम्बर का ये आयोजन रायपुर में नहीं होने देंगे। अपने शहर को दागदार नहीं होने देंगे।

पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

कांग्रेस नेता ने कहा कि हम इसे लेकर रायपुर एसएसपी से मिलेंगे। साथ ही उनसे सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। साथ ही यह पता लगाएं कि सोशल मीडिया पर इस तरह की पार्टी को लेकर पोस्टर्स कौन वायरल कर रहे हैं। इसकी जांच हो। ऐसे लोगों को किनका संरक्षण प्राप्त है।

आयोजनकर्ता ने इसका नाम स्ट्रेंजर पार्टी रखा है। पत्रकारों ने जब उससे संपर्क किया तो न्यूड पार्टी का नाम सुनते ही फोन काट दिया। इसके बाद वह किसी का कॉल नहीं उठा रहा है।

गौरतलब है कि हाल ही में रायपुर में बड़ा ड्रग्स नेटवर्क पकड़ा गया है। इसके बाद कई हाईप्रोफाइल लोग रडार पर हैं, जिनके नाम इस नेटवर्क से जुड़ रहे हैं। अब न्यूड पार्टी की चर्चा होने लगी है। ऐसे में पुलिस की जिम्मेदारी है कि ऐसे लोगों तक पहुंचकर कार्रवाई करे!

Chhattisgarh HC ने मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसरों की भर्ती पर सरकार का आदेश बदला, दिया यह फैसला

Chhattisgarh HC ने मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसरों की भर्ती पर सरकार का आदेश बदला, दिया यह फैसला

 

बिलासपुर: हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रविंद्र कुमार अग्रवाल की युगलपीठ ने राज्य सरकार के उस आदेश को रद कर दिया है, जिसमें मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसरों के रिक्त पदों को प्रत्यक्ष भर्ती से भरने की अनुमति दी गई थी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि प्रोफेसर पद पर भर्ती केवल 100 प्रतिशत प्रमोशन के आधार पर ही होगी।

यह है पूरा मामला

सरकार ने 10 दिसंबर 2021 को अधिसूचना जारी कर एकमुश्त (वन टाइम) छूट देते हुए प्रोफेसर के पदों पर सीधी भर्ती का रास्ता खोला था। इसका विरोध करते हुए राज्यभर के दर्जनों एसोसिएट प्रोफेसरों ने हाई कोर्ट में याचिकाएं दायर कीं। उनका तर्क था कि 2013 की भर्ती नियमावली में स्पष्ट प्रावधान है कि प्रोफेसर पद पर भर्ती केवल प्रमोशन से होगी।

राज्य सरकार ने ये दी दलील

सरकार ने कोर्ट में कहा कि नए मेडिकल कॉलेज खुलने और सीटें बढ़ने से बड़ी संख्या में प्रोफेसरों की जरूरत है। अभी 242 प्रोफेसरों और 396 एसोसिएट प्रोफेसरों के पद स्वीकृत हैं, जबकि योग्य प्रोफेसरों की संख्या कम है। अगर तुरंत भर्ती नहीं की गई तो मेडिकल शिक्षा पर संकट आ सकता है। इसी कारण सीधी भर्ती की छूट दी गई थी।

यह सुनाया फैसला

कोर्ट ने सरकार की दलील खारिज करते हुए कहा कि, भर्ती नियमावली 2013 के नियम छह में स्पष्ट लिखा है कि प्रोफेसर के पद पर 100 प्रतिशत प्रमोशन से ही भर्ती होगी। किसी भी अधिसूचना से भर्ती नियमों में बदलाव नहीं किया जा सकता। कर्मचारियों को प्रमोशन का अवसर मिलना संवैधानिक अधिकार है, जिसे प्रत्यक्ष भर्ती से प्रभावित नहीं किया जा सकता। हाई कोर्ट ने निर्देश दिया कि योग्य एसोसिएट प्रोफेसरों को प्रमोशन दिया जाए।