भारत में 16 दिन तक गांव-गांव चलेगा ” एनीमिया से कैंसर तक की जांच: “योग, घरेलू उपचार और पोषण किट: आयुष मंत्रालय का बड़ा कदम

भारत में 16 दिन तक गांव-गांव चलेगा ” एनीमिया से कैंसर तक की जांच: “योग, घरेलू उपचार और पोषण किट: आयुष मंत्रालय का बड़ा कदम

आयुष मंत्रालय महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री के ‘‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’’ में शामिल हुआ

महिलाओं की जांच, मातृ स्वास्थ्य सेवाएं, जीवनशैली संबंधी परामर्श, योग और आयुष आधारित अंत:क्षेप को मजबूत करने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान

राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, स्वयं सहायता समूहों और संस्थानों द्वारा समग्र महिला स्वास्थ्य देखभाल के लिए समुदायों को संगठित करना

आयुष मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू किए जा रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान, ‘‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’’ में भाग ले रहा है । मंत्रालय, राज्य और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासनों, आयुष अनुसंधान संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों, उद्योगों और निजी क्षेत्र, संघों, गैर-सरकारी संगठनों और सहकारी समितियों के सहयोग से महिलाओं के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और विभिन्न बीमारियों की जांच के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित करेगा।

इस 16-दिवसीय अभियान में गैर-संचारी रोगों (एनसीडी), कैंसर, एनीमिया, तपेदिक और सिकल सेल रोग के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर; मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं; पोषण एवं स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम और जन स्वास्थ्य के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए स्वैच्छिक रक्तदान अभियान शामिल होंगे। इस अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों में एनीमिया, एनसीडी और पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज (पीसीओडी) के लिए आयुष उपचार पर ध्यान दिया जाएगा।

यह राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान जीवनशैली संबंधी परामर्श, योग सत्र और ‘‘प्रकृति परीक्षण’’ के लिए समर्पित कियोस्क के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण पर केंद्रित होगा। राज्य और केंद्र शासित प्रदेश स्कूलों में जागरूकता शिविर, रेडियो और टेलीविजन कार्यक्रमों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ेंगे। लोगों को घरेलू उपचार और पोषण किट वितरित किए जाएंगे जबकि महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए सामान्य औषधीय पौधों और हर्बल चाय के स्वास्थ्य लाभों के बारे में विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा बताया जाएगा। यह अभियान आयुर्वेद-प्रेरित स्वास्थ्य कार्यक्रमों और योग-आधारित बचाव विधियों के माध्यम से कॉर्पोरेट बर्नआउट का मुकाबला करने पर भी ज़ोर देता है।

स्वयं सहायता समूह पंचायत स्तर पर समुदायों को संगठित करने के लिए जागरूकता रैलियां और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित करेंगे। यह अभियान गर्भावस्था से लेकर प्रशामक देखभाल तक, महिलाओं के लिए व्यापक स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करेगा। इसके तहत, एनीमिया मुक्त महिलाएं, स्वस्थ मां, तनाव मुक्त महिलाएं, हर्बल पोषण और हड्डियों के स्वास्थ्य जैसे विषयों पर दैनिक आयुष स्वास्थ्य सुझाव सोशल मीडिया पर साझा किए जाएंगे ताकि महिलाओं को अपनी स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का प्रभावी ढंग से समाधान करने में मदद मिल सके।

GST New Rates List: दूध-दही से पास्ता-नमकीन और काजू-बादाम तक… 22 सितंबर से क्या होगा सस्ता? देखें 55 सामान की लिस्ट

GST New Rates List: दूध-दही से पास्ता-नमकीन और काजू-बादाम तक… 22 सितंबर से क्या होगा सस्ता? देखें 55 सामान की लिस्ट

 

22 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन से आपकी रोजमर्रा के खाने पीने की चीजे काफी सस्ती हो जाएंगी। 22 सितंबर से जीएसटी की नई दरें लागू हो जाएंगी, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। सरकार ने खाने-पीने की चीजों का जीएसटी दर 18 से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया है।

जीएसटी की नई दरों में ज्यादातर सामान 5% और 18% के दायरे में आएंगे। हालांकि गुटखा, तंबाकू और सिगरेट पर 40% टैक्स लागू रहेगा। जीएसटी की नई दरें 22 सितंबर से लागू हो जाएंगी।

22 सितंबर से कौन-कौन से खाद्य पदार्थ हो जाएंगे सस्ते?

दूध

पनीर

चॉकलेट

पिज्जा ब्रेड

स्टार्च, इनुलिन

भारतीय कत्था

ग्लिसरॉल (कच्चा)

ब्राजील नट्स (सूखे)

ऊन ग्रीस, लैनोलिन

मार्जरीन, लिनॉक्सिन

शुगर कन्फेक्शनरी

अन्य पशु वसा और तेल

संरक्षित मांस और मछली

अन्य शर्करा, सिरप, कारमेल

कोकोआ पाउडर

सूप और शोरबा

रोटी, चपाती, खाखरा

जैम, जेली, मार्मलेड

नारियल पानी (पैकेज्ड)

खमीर, बेकिंग पाउडर

सॉस, मसाले, सीज़निंग

आइसक्रीम, खाद्य बर्फ

सूअर और मुर्गी की चर्बी

पास्ता, नूडल्स, कूसकूस

कॉर्न फ्लेक्स, बुलगर गेहूं

माल्ट अर्क, खाद्य तैयारियां

कॉफी, चाय अर्क, चिकोरी

एक्सट्रूडेड नमकीन उत्पाद

टमाटर और मशरूम संरक्षित

कोकोआ मक्खन, वसा, तेल

सॉसेज और समान मांस उत्पाद

बीड़ी रैपर पत्तियां (तेंदू पत्ता)

डिग्रास और मोम/वसा के अवशेष

माल्ट (भुना हुआ या बिना भुना हुआ)

सब्जी मोम, मधुमक्खी मोम, स्पर्मासेटी

परिष्कृत चीनी (स्वादयुक्त, रंगीन, क्यूब्स)

नमकीन, भुजिया, मिश्रण (पैकेज्ड)

गोजातीय, भेड़, बकरी की चर्बी

पराठा, परोट्टा, अन्य भारतीय ब्रेड

सिरका या एसिड में संरक्षित सब्जियां

लार्ड स्टीयरिन, लार्ड तेल, टैलो तेल

मछली और समुद्री स्तनधारियों के तेल

मांस, मछली, क्रस्टेशियन्स के अर्क और रस

केक, बिस्कुट, पेस्ट्री (रोटी/रोटी को छोड़कर)

छेना या पनीर (प्री-पैक्ज्ड और लेबल)

मक्खन, घी , मक्खन तेल, डेयरी स्प्रेड

खट्टे फल (संतरे, मैंडरिन, ग्रेपफ्रूट, नींबू, लाइम

सब्जी रस, अर्क, अगर, गाढ़ा करने वाले पदार्थ

खजूर, अंजीर, अनानास, एवोकाडो, अमरूद, आम

हाइड्रोजनीकृत पशु या सूक्ष्मजीव वसा और तेल

रासायनिक रूप से संशोधित वसा और तेल (अखाद्य)

अन्य सूखे फल और मेवा मिश्रण (इमली को छोड़कर)

बादाम, हेजलनट, चेस्टनट, पिस्ता, पाइन नट्स, अन्य सूखे मेवे

पेस्ट्री, केक, बिस्कुट और अन्य बेकर्स वेयर, कम्युनियन वेफर्स

टेक्सचराइज्ड वेजिटेबल प्रोटीन (सोया बारी), दालों से बनी बारी जैसे मूंगोड़ी और बैटर

रायपुर : भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिहा पर यौन शोषण के आरोप; बोले- साजिश के तहत लगाए गए झूठे आरोप

रायपुर में एक युवती ने आरोप लगाया कि BJYM अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने सेक्स की कोशिश की। प्राइवेट पार्ट भी टच कराया

युवती बोली-BJYM अध्यक्ष राहुल ने सेक्स की कोशिश की:रायपुर में कहा-हग-स्मूच किया, प्राइवेट-पार्ट टच कराया; परिवार ने मुझसे दूरी बना ली, टिकरिहा बोले-आरोप बेबुनियाद

रायपुर में एक युवती ने आरोप लगाया कि BJYM अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने सेक्स की कोशिश की। प्राइवेट पार्ट भी टच कराया।
छत्तीसगढ़ भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा पर एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। युवती ने कहा कि राहुल टिकरिहा से उसका अफेयर था। एक दिन उसने जबरदस्ती हग-स्मूच किया, प्राइवेट पार्ट टच कराया, फिर सेक्स करने की कोशिश की।

लड़की ने बताया कि राहुल योगराज टिकरिहा की वजह से उसके परिवार ने उसे छोड़ दिया है। राहुल ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन अब मुकर रहा है। अब वो कहां जाएगी? उसके परिवार ने तो उससे पहले ही किनारा कर लिया है।

वहीं युवती के आरोप पर राहुल टिकरिहा ने कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं। कांग्रेस उन्हें बदनाम कराने ये सब करा रही है। मैंने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा कुछ दिन पहले ही टिकरिहा पर उनके कथित चाचा रविकांत टिकरिहा ने अपनी पत्नी से अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया थ

शनिवार (13 सितंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर युवती ने आरोप लगाए।
अब जानिए पीड़िता ने अपने बयान में क्या कहा ?

रायपुर के प्रेस क्लब में युवती ने मीडिया के सामने बताया कि वह अभी 21 साल की है। जब मैं कक्षा 10वीं में पढ़ रही थी, तब राहुल टिकरिया आए थे। हमने पढ़ाई में तेज लाउडस्पीकर से परेशानी को लेकर उनसे बातचीत की थी, तब उन्होंने स्पीकर बंद करवा दिया था. इसी दौरान उन्होंने नंबर ले लिया था।

पीड़िता ने बताया कि होली का समय चल रहा था। उसी रात राहुल ने फोटो भेजने की बात कही। जब मैंने फोटो भेजने से मना किया तो राहुल ने कहा कि मेरे ऊपर विश्वास नहीं है क्या, फिर वह मिलने की बात कहने लगा। रोज रात को मैसेज करके परेशान करता था, मैने रिप्लाई नहीं किया।

रात 1 बजे उसने सेक्स करने की कोशिश की

पीड़िता ने बताया कि उसके भाई की सगाई होने वाली थी। 5 अप्रैल की रात 12 बजे मैं उससे मिलने गई थी। खेत के पास से वह मुझे साथ ले गया। रात 1 बजे उसने सेक्स करने की कोशिश की। स्मूच किया, हग किया और जबरदस्ती प्राइवेट पार्ट को टच करवाया।

पीड़िता ने बताया कि उस वक्त मेरा पीरियड चल रहा था, तब मुझे गर्भवती होने का डर था, इसलिए मैंने सेक्स करने से मना किया। राहुल ने मुझे ये कहकर छोड़ दिया कि मैसेज कॉल में बात होती रहेगी। इसके बाद बातचीत होती रही।

पीड़िता ने बताया कि रात 1 बजे उसने सेक्स करने की कोशिश की। – शादी का वादा कर मुकर गया राहुल टिकरिहा – युवती

युवती ने बताया कि राहुल टिकरिहा ने पहले उसे भरोसे में लेकर शादी का वादा किया, लेकिन बाद में मुकर गया। राहुल से अफेयर के कारण मेरा परिवार भी उससे दूरी बना चुका है। अब वह चाहती है कि राहुल टिकरिहा उससे शादी करे, ताकि उसकी इज्जत और जिंदगी सुरक्षित हो सके।

भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिया पर युवती से सेक्स की कोशिश का आरोप लगा है।
राहुल बोले आरोप बेबुनियाद

वहीं इन आरोपों पर भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिया ने मिडिया से चर्चा की। उन्होंने बताया कि आरोप बेबुनियाद हैं। कांग्रेस बौखलाकर चरित्र हनन में उतर आई है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने रायपुर के सिविल लाइन थाना में शिकायत भी दर्ज कराई है।

रायपुर में न्यूड पार्टी कांड! 40 हजार एंट्री फीस, 6 गिरफ्तार की खबर आखिर क्या होती है ये पार्टी और क्यों मचा हंगामा

रायपुर में न्यूड पार्टी कांड! 40 हजार एंट्री फीस, 6 गिरफ्तार की खबर आखिर क्या होती है ये पार्टी और क्यों मचा हंगामा

 

रायपुर में ‘न्यूड पार्टी’ पर बवाल: पुलिस ने 6 लोगों को पकड़ा, इस मंत्री के करीबी का नाम भी आया सामने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में न्यूड पार्टी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, इस मामले पर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है..

रायपुर में न्यूड पार्टी पर बवाल: पुलिस ने 6 लोगों को पकड़ा, इस मंत्री के करीबी का नाम भी आया सामने

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ड्रग्स के बाद अब ‘न्यूड पार्टी’ को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर ‘न्यूड पार्टी’, ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ और ‘हाउस पूल पार्टी’ जैसे नामों से आयोजनों के पोस्टर वायरल होने के बाद शहर में हड़कंप मच गया। इन पोस्टरों में युवाओं को बिना कपड़ों के पार्टी में आने का न्योता दिया गया था, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन पर सख्त कार्रवाई का दबाव बढ़ गया। आखिरकार, पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

👉क्या था पूरा मामला?

सूत्रों के अनुसार, सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम, पर पिछले कुछ दिनों से कुछ पोस्टर तेजी से शेयर हो रहे थे। इन पोस्टरों में 21 सितंबर को रायपुर में एक ‘न्यूड पार्टी’ आयोजित करने की बात कही गई थी। पोस्टरों में साफ-साफ लिखा था कि पार्टी में शामिल होने वाले लोग बिना कपड़ों के आएंगे। इसके अलावा, पूल पार्टी, शराब और ड्रग्स की भी व्यवस्था होने के संकेत दिए गए थे। ये विज्ञापन @sinful_writer1 जैसे इंस्टाग्राम अकाउंट से फैलाए जा रहे थे, जो आपत्तिजनक सामग्री के लिए जाने जाते हैं।

यह खबर जैसे ही कांग्रेस नेता और हिंदू संगठनों तक पहुंची, उन्होंने इसका कड़ा विरोध किया। कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि रायपुर जैसे सांस्कृतिक शहर में ऐसी अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक (SSP) से मुलाकात करने की बात भी कही।

👉पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी

इस मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस हरकत में आई। जानकारी के मुताबिक, भाठागांव स्थित एक फार्महाउस में 21 सितंबर को ‘अपरिचित क्लब’ नाम का एक ग्रुप यह पार्टी आयोजित करने वाला था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तेलीबांधा थाने में दो अलग-अलग FIR दर्ज कीं। जिसमें पहली FIR ‘न्यूड पार्टी’ के आयोजकों पर और दूसरी FIR ‘स्ट्रेंजर पूल पार्टी’ के आयोजकों पर दर्ज की गई।

इसके आलावा पुलिस ने फार्महाउस क्लब, पब-पूल और सीन-पूल के संचालकों सहित कुल 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इन आरोपियों में से एक व्यक्ति एक मंत्री का करीबी बताया जा रहा है, जिसका नाम पहले भी एक बड़े घोटाले में आ चुका है।

हाई-प्रोफाइल पार्टी और मोटी फीस

पुलिस की शुरुआती जांच में कुछ चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। ‘अपरिचित क्लब’ नाम का यह ग्रुप अलग-अलग फार्महाउस, रिसॉर्ट और होटलों में पार्टियां आयोजित करता था।

👉न्यूड पार्टी का पूरा प्लान

एंट्री फीस: 40,000 रुपए प्रति व्यक्ति और कपल के लिए 1 लाख रुपए।

समय: रात 1 बजे से सुबह 6 बजे तक।

सुविधाएं: रूम की व्यवस्था और हेरोइन, एमडीएमए जैसे महंगे ड्रग्स का इस्तेमाल।

मेहमान: केवल 18 से 20 चुनिंदा लोग

👉खर्च: एक इवेंट पर करीब 10 लाख रुपए का खर्च।

वहीं, ‘स्ट्रेंजर्स पार्टी’ के लिए एंट्री फीस 2 से 5 हजार रुपए रखी गई थी, जिसमें शराब के लिए अलग से पैसे लिए जाते थे।

👉रद्द हुई पार्टी और ऑनलाइन प्रमोशन

पुलिस कार्रवाई के बाद ‘न्यूड पार्टी’ को रद्द कर दिया गया है। जांच में सामने आया है कि, आयोजकों ने लगभग 10 दिन पहले से सोशल मीडिया पर इसका प्रमोशन शुरू कर दिया था। प्रमोशन के लिए जिस आईडी का इस्तेमाल हो रहा था, उसे अब डिलीट कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, इस इवेंट के लिए 21 युवक-युवतियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करवा लिया था।

👉राज्य महिला आयोग ने लिया संज्ञान

इस घटना पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने पुलिस अधीक्षक और साइबर सेल प्रमुख से दो दिनों के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। कुल मिलाकर, यह घटना रायपुर जैसे शहर के लिए एक बड़ा झटका है, अब देखना होगा की पुलिस इस मामले में और कितनी गहराई तक जांच कर पाती है और दोषियों को क्या सजा मिलती है!

रायपुर में दर्दनाक घटना: पति की प्रताड़ना से तंग महिला ने थाने में लगाई आग, अस्पताल में तोड़ा दम

रायपुर में दर्दनाक घटना: पति की प्रताड़ना से तंग महिला ने थाने में लगाई आग, अस्पताल में तोड़ा दम

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शहर के बैरन बाजार स्थित महिला थाना परिसर में 11 सितंबर बुधवार को एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर लिया। जानकारी के अनुसार महिला काउंसलिंग के लिए थाने आई थी और अपने साथ ज्वलनशील पदार्थ और केमिकल लेकर पहुंची थी।

नहीं बचाई जा सकी वर्षा की जान

थाना परिसर में अचानक महिला ने खुद पर आग लगा ली। मौके पर वहां मौजूद लोग तुरंत उसकी ओर दौड़े और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। अब इस घटना में एक दुखद घटना सामने आई है। डॉक्टरों की पूरी कोशिश के बावजूद वर्षा की जान नहीं बचाई जा सकी। महिला का मजिस्ट्रियल बयान भी दर्ज कराया गया था, जिसमें उसने पति पर प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाया।

पति के साथ विवाद बना घटना की वजह

मिली जानकारी के अनुसार, महिला का नाम वर्षा गोस्वामी बताया जा रहा है। उसका अपने पति के साथ विवाद चल रहा था, जिसके काउंसलिंंग के लिए ही महिला थाने पहुंची थी। लेकिन अचानक से महिला ने खुद को आग के हवाले किया और थाने की ओर दौड़ गई। मामले में लगातार अपडेट जारी है।

पीड़िता वर्षा की 2022 में रायपुर के ही कैलाशपुरी निवासी शिवम गोस्वामी नाम के युवक के साथ शादी हुई थी। पीड़िता की दो बेटियां भी हैं।

महासमुन्द : कांकेर का वीडियो महासमुंद का बताकर वायरल, इधर वन विभाग की टीम मामला दर्ज कर रही आरोपी की तलाश देखें वीडियो!

महासमुन्द : कांकेर का वीडियो महासमुंद का बताकर वायरल, इधर वन विभाग की टीम मामला दर्ज कर रही आरोपी की तलाश देखें वीडियो!

संवाददाता मोनेन्द्र कुमार व्यवहार की रिपोर्ट
भालू को कोल्ड ड्रिंक पिलाने वाला वीडियो वायरल, कांकेर का निकला मामला – महासमुंद वन विभाग ने दर्ज किया अपराध, आरोपी की तलाश जारी

महासमुंद, 14 सितम्बर 2025।
वन्य प्राणी भालू को कोल्ड ड्रिंक पिलाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को महासमुंद जिले के बागबहरा स्थित चंडी माता मंदिर का बताकर साझा किया गया, जिसके बाद वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वन अपराध क्रमांक 19929/20 दिनांक 12-09-2025 दर्ज कर लिया और आरोपी की पतासाजी शुरू कर दी।

अनुविभागीय अधिकारी (वन) महासमुंद गोविंद सिंह ने बताया कि जांच में आरोपी युवक बिलासपुर जिले के तखतपुर निवासी के रूप में सामने आया है। उसकी तलाश के लिए बागबहरा वन परिक्षेत्र अधिकारी लोकनाथ ध्रुव व उनकी टीम सक्रिय हैं, वहीं बिलासपुर वनमंडल की तखतपुर टीम भी सहयोग कर रही है। आरोपी पकड़े जाने पर उसके खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 27(4) व 51 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

हालाँकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो वास्तव में कांकेर जिले का है। तो कई लोग कांकेर का वीडियो बता रहे है बावजूद इसके, विभाग ने महासमुंद में भी अपराध दर्ज किया है। दरअसल, बागबहरा क्षेत्र के चंडी माता समेत कई मंदिरों में अक्सर भालू दिखाई देते हैं और लोग उन्हें कोल्ड ड्रिंक पिलाकर वीडियो बना लेते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो लगातार महासमुंद का बताकर वायरल किया जा रहा है, जिससे भ्रम की स्थिति बनी।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन्य जीवों से छेड़छाड़ करना गंभीर अपराध है और दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी।

बागबाहरा चंडी माता मंदिर के पास वन्य प्राणी भालू को कोल्ड ड्रिंक पिलाने वाले के खिलाफ पतासाजी जारी किया जाएगा कानूनी कार्रवाई

बागबाहरा चंडी माता मंदिर के पास वन्य प्राणी भालू को कोल्ड ड्रिंक पिलाने वाले के खिलाफ पतासाजी जारी किया जाएगा कानूनी कार्रवाई

 

महासमुंद/ बागबहरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत चण्डीमाता मदिर के समीप अनैतिक रूप से वन्य प्राणी भालू के साथ छेड़छाड़ करते हुए कोल्डड्रिंक पिलाते हुए वीडियो वायरल करने के मामले में वन अपराध क्रमांक 19929/20 दिनांक 12-09-2025 दर्ज कर अपराध पंजीबद्ध कर वीडियो वायरल करने वाले की पतासाजी की जा रही है। अनुविभागीय अधिकारी वन महासमुंद श्री गोविंद सिंह ने बताया कि विश्वस्त सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है कि वन्यप्राणी के साथ छेड़छाड़ करने वाला बिलासपुर ज़िले के तखतपुर का रहने वाला है जिसके पतासाजी के लिए वन परिक्षेत्र अधिकारी बाग़बहरा श्री लोकनाथ ध्रुव अपनी टीम के साथ पतासाजी कर रहे है।

बिलासपुर वनमंडल के तखतपुर वन परिक्षेत्र की टीम भी सहयोग लिया जा है ।जैसे ही अपराधी पकड़ में आता है तो उसके खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा, 27(4), 51 के तहत कार्रवाई की जाएगी

हिंदी दिवस: राष्ट्र को जोड़ने की महत्वपूर्ण कड़ी, हिंदी का निखर रहा स्वरूप

हिंदी दिवस: राष्ट्र को जोड़ने की महत्वपूर्ण कड़ी, हिंदी का निखर रहा स्वरूप

 

हमारी संस्कृति किसी भी समाज, राष्ट्र की धरोहर व पहचान होती है। वहीं, भाषाओं का काम मानवता को सशक्त करने का होता है। भाषाओं का अस्तित्व मानव जीवन को सफल बनाना होता है। हिंदी देश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में है, जिसे अब युवा पीढ़ी भी समझ रही है। नई शिक्षा नीति ने भी हिंदी को प्राथमिकता देते हुए मजबूत किया है।

आज हम हिंदी दिवस मनाने जा रहे हैं। उत्तराखंड के साहित्यकारों को माने तो हिंदी का स्वरूप निखरा है। हालांकि हर दिन नदी की तरह आगे बढ़ रही राष्ट्रगौरव हिंदी के लिए अभी बहुत कुछ करना बाकी है। वहीं कुंछ ऐसे भी लोग हैं जो निस्वार्स्थ भाव से हिंदी के प्रति समर्पित होकर सेवा कर रहे हैं। कोई युवा तो कोई बच्चों को हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ ही इसकी महत्ता की बारीकी भी बता रहे हैं।

👉दून पुस्तकालय में बाल विभाग कर रहा हिंदी भाषा का संवर्द्धन

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र का बाल अनुभाग लगातार हिन्दी भाषा के संवर्धन और प्रसार के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहा है। यहां बाल अनुभाग में 576 से अधिक हिंदी पुस्तकें उपलब्ध हैं जिनमें छोटे बच्चों के लिए चित्र पुस्तकें व बड़े बच्चों के लिए मुंशी प्रेमचंद, रवींद्रनाथ ठाकुर और सआदत हसन मंटो जैसे लेखकों की कृतियां शामिल हैं। साथ ही कराड़ी टेल्स की हिंदी आडियो पुस्तकों को नसीरुद्दीन शाह और नंदिता दास जैसी जानी-मानी आवाज़ों ने जीवंत बनाया है।

यहां हर महीने दो से तीन दिन हिंदी को लेकर आयोजित रोचक प्रतियोगिता कराई जाती हैं। विशेष बात है कि यहां अंग्रेजी स्कूलों के बच्चों का उत्साह अधिक नजर आता है। बच्चों के कार्यक्रमों में भी हिंदी को प्राथमिकता दी जाती है। लगभग 80 प्रतिशत गतिविधियां हिंदी में ही आयोजित होती हैं जिनमें फिल्म प्रदर्शन, कहानी लेखन, कहानी सुनाना, कविता लेखन और स्पोकन वर्ड पोएट्री शामिल हैं।

यहां कुसुम कोहली के मार्गदर्शन में गुनियाल गांव की बालिकाओं बच्चियों ने स्वयं हस्तनिर्मित कहानी पुस्तिका तैयार कीं। इन पुस्तिकाओं में हिंदी में अपने जीवन और अनुभवों पर आधारित कहानियां लिखीं हैं, जो बच्चों की रचनात्मकता और भाषा के प्रति उनके लगाव को दर्शाती हैं। इसके अलावा, विभिन्न संगठन भी बच्चों के लिए कार्यक्रम कराते हैं। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के प्रोग्राम एसोसिएशन चंद्रशेखर तिवारी और बाल अनुभाग की संचालक मेघा बताते हैं कि हिंदी का कोई भी आयोजन हो तो यहां 20 से 30 बच्चे स्वत: पहुंच जाते हैं।

👉युवाओं को देश विदेश में हिंदी के लिए प्रेरित करते हैं डा. इंद्रजीत सिंह

केंद्रीय विद्यालय से सेवानिवृत्त प्राचार्य डा. इंद्रजीत सिंह साहित्य के प्रति जितने खुद उत्साहित रहते हैं उससे ज्यादा हिंदी के ज्ञान को युवाओं तक पहुंचाने में प्रयास करते हैं। विभिन्न स्कूल कालेज में हिंदी के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित करते हैं। मास्को स्टेट यूनिवर्सिटी, मास्को (रूस), मारीशस के अलावा देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में हिंदी की बारीकी और महत्ता को बताने पहुंचते हैं।

इसके अलावा सामाजिक संगठनों की ओर से होने वाले आयोजन में भी उनके हिंदी विषय पर वक्तव्य सुनने के लिए युवा भी उत्साहित रहते हैं। अबतक उनकी पुस्तकें जनकवि शैलेंद्र, धरती कहे पुकार के, तू प्यार का सागर है, भारतीय साहित्य के निर्माता: शैलेंद्र, भारत के पुश्किन शैलेंद्र प्रकाशित हैं। इसके अलावा गायिकी की गंगा:लता मंगेशकर , रूस के साहित्यिक तीर्थ स्थल भी जल्द प्रकाशित होगी।

उन्होंने नई पीढ़ी में हिंदी भाषा और साहित्य के प्रचार प्रसार के लिए विद्यालय में ””साहित्यकार से संवाद”” कार्यक्रम शुरू किया। जिसमें विभिन्न साहित्यकार और लेखकों ने छात्रों को हिंदी के प्रति उत्साह बढ़ाया जाता है। वे बताते हैं कि हिंदी भारत की केवल राजभाषा और संपर्क भाषा ही नहीं है बल्कि हिंदी सौ करोड़ से अधिक भारतीयों के होंठों का श्रृंगार है। वर्तमान में वे उत्तराखंड भाषा संस्थान के सदस्य के रूप में पिछले तीन वर्ष से सहयोग कर रहे हैं।

👉साहित्यकार बोले हिंदी विश्व स्तर पर मुखरित होकर बढ़ रही आगे

साहित्यकार डा. मुनीराम सकलानी ””मुनीन्द्र”” बताते हैं कि किसी भी देश को अस्मिता उसकी भाषा में होती है। हिंदी विश्व स्तर पर मुखरित होकर आगे बढ़ रही है। आजकल जरूरी है कि हमें हिंदी से भावनात्मक रूप से जुड़ना होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी अपने सभी भाषण हिंदी में देते हैं, इससे नई पीढ़ी को विशेष तौर पर हिंदी के लिए प्रेरणा मिलेगी।

साहित्यकार व लेखक बीना बेंजवाल का कहना है कि हिंदी अब सीखने की सीमा स्कूलों तक ही समिति नहीं है बल्कि घर घर पहुंच गई है। हिंदी का महत्व बढ़ा है। सांस्कृतिक एकता की प्रतीक है जो हमें जो़ड़ती है। हिंदी साहित्य में समृद्ध तो है ही इसके अलावा फिल्म, व्यापार, पर्यटन के क्षेत्र में संपर्क सूत्र में बांधती है। जिससे यह मजबूत बन रही है। युवा लेखकों का कहना है कि हिंदी में लिखना हमारे लिए आसान होता है, क्योंकि मातृभाषा होने के कारण मन में भाव हिंदी में ही आते हैं।

CG सरायपाली: 2 स्कूल बने चोरों का निशाना, पुलिस जांच में जुटी

CG सरायपाली : 2 स्कूलों में ताले तोड़कर चोरी,

महासमुंद। जिले में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला शैक्षणिक संस्थानों से जुड़ा हुआ है, जहां चोरों ने दो सरकारी स्कूलों को निशाना बनाया। ताले तोड़कर चोरों ने गैस सिलेंडर, किचन का सामान, बैटरी सेट से लेकर साउंड सिस्टम तक चोरी कर लिया। दोनों घटनाओं में कुल 28 हजार रुपए का सामान पार हुआ है।

पहली घटना : प्राथमिक शाला बिलाईगढ़

ग्राम किसडी थाना बलौदा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बिलाईगढ़ में चोरी का मामला सामने आया। प्रधान पाठक ने पुलिस को बताया कि दिनांक 12 सितंबर 2025 की शाम 4 बजे रोज की भांति स्कूल को बंद किया गया था। अगले दिन 13 सितंबर की सुबह 7:30 बजे जब स्कूल खोला गया तो अतिरिक्त भवन का ताला टूटा मिला। ताला नीचे गिरा हुआ था। अंदर जाकर देखा गया तो गैस सिलेंडर, गंजी, कढ़ाई और बाजू के रसोई कक्ष की छत पर लगा हॉटवॉटर गायब था। चोरी गए सामान की कुल कीमत 8,000 रुपए आंकी गई है।

दूसरी घटना : उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बिछिया

इसी तरह की दूसरी वारदात शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बिछिया में हुई। प्रभारी प्राचार्य ने रिपोर्ट में बताया कि 12 सितंबर की शाम 4 बजे स्कूल बंद किया गया था। अगले दिन 13 सितंबर की सुबह जब स्कूल खोला गया तो पुस्तकालय रूम, कैंटीन रूम, अतिरिक्त भवन, स्मार्ट क्लास रूम के बाजू का हॉल रूम और ऑटोमोबाइल रूम के ताले टूटे मिले। एक-एक कर कमरों में जाकर देखा गया तो पुस्तकालय रूम से बैटरी सेट और बैंड बाजा ड्रम, कैंटीन रूम से एक नग साउंड सिस्टम और इस्टेप्लाइज़र चोरी हो चुके थे। बाकी कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 20,000 रुपए आंकी गई है।

पुलिस की कार्रवाई

दोनों घटनाओं में अज्ञात चोरों द्वारा स्कूल भवनों के दरवाजों के ताले तोड़कर अंदर रखे सामान की चोरी की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305-BNS व 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

भारत मे एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) प्रमुखों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे अमित साह

भारत मे एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) प्रमुखों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे अमित साह

यह सम्मेलन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नशा-मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक रोडमैप तैयार करने के लिए एक रणनीतिक मंच प्रदान करेगा

नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का विषय है “संयुक्त संकल्प, साझा जिम्मेदारी”

दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में मादक पदार्थों की आपूर्ति, मांग और नुकसान कम करने सहित विभिन्न पहलुओं और उनके राष्ट्रीय सुरक्षा निहितार्थों पर विचार-विमर्श होगा

नेटवर्क लिंकेज और कार्टेल्स को तोड़ने, प्रीकर्सर्स, सिंथेटिक ड्रग्स और गुप्त प्रयोगशालाओं, भगोड़ों के निर्वासन और प्रत्यर्पण की चुनौतियों से निपटने के लिए होल ऑफ गवर्नमेंट अप्रोच चर्चा के एजेंडे में शीर्ष पर
प्रविष्टि तिथि: 13 SEP 2025 6:03PM by PIB Delhi
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह 16 सितंबर, 2025 को नई दिल्ली में राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) प्रमुखों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर श्री अमित शाह नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की वार्षिक रिपोर्ट-2024 जारी करेंगे और ऑनलाइन ड्रग विनष्टीकरण अभियान (Drug Disposal Campaign) की शुरुआत करेंगे। 16 और 17 सितंबर को आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में 36 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के ANTF प्रमुखों के साथ-साथ अन्य सरकारी विभागों के हितधारक भाग लेंगे।

यह सम्मेलन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नशा-मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक रोडमैप तैयार करने के लिए एक रणनीतिक मंच प्रदान करेगा। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का विषय “संयुक्त संकल्प, साझा जिम्मेदारी” (United Resolve, Shared Responsibility) है। सम्मेलन में सभी संबंधित हितधारकों द्वारा देश में मादक पदार्थों की समस्या से निपटने के लिए किए गए सामूहिक प्रयासों की व्यापक समीक्षा और विश्लेषण किया जाएगा तथा भविष्य के रोडमैप पर विचार-विमर्श होगा। सम्मेलन में मादक पदार्थों की आपूर्ति, मांग और नुकसान कम करने सहित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा के साथ ही उनके राष्ट्रीय सुरक्षा निहितार्थ और देश में मादक पदार्थों के कानून प्रवर्तन को मजबूत करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी विचार किया जाएगा। साथ ही इस समस्या से निपटने के लिए whole of the government approach की आवश्यकता पर भी ध्यान दिया जाएगा।