पिथौरा/महासमुंद वाटरशेड महोत्सव कार्यक्रम आयोजित

पिथौरा/महासमुंद वाटरशेड महोत्सव कार्यक्रम आयोजित

महासमुंद में वाटर शेड महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके तहत 27 नवम्बर को वाटरशेड समिति बावनकेरा विकासखंड महासमुंद, 28 नवंबर को वाटरशेड समिति चौकबेडा एवं 29 नवंबर को वाटरशेड समिति जबलपुर विकासखंड पिथौरा जिला महासमुंद मे आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यो व ग्रामीण जनो द्वारा श्रमदान, प्रभात फेरी निकली गई तथा स्कूली बच्चों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, पानी की पाठशाला,पानी की बचत हेतु शपथ,प्रश्नोत्तरी,भाषण,नाट्य कला,पारंपरिक खेलकूद का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में विकासखंड महासमुंद परियोजना के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती दिशा दिवान अध्यक्ष जनपद पंचायत, जनपद सदस्य श्री धनेश गायकवाड, सरपंच श्री गोपाल सिंह ध्रुव, उप सरपंच श्री द्रोण चन्द्राकर तथा विकासखंड पिथौरा परियोजना के मुख्य अतिथि के रूप में श्री जगमोती दीनदयाल भोई, श्री श्याम लाल जनपद सदस्य, श्री नित्यानंद नेताम सरपंच, श्री हरप्रसाद पटेल विधायक प्रतिनिधि, श्री अभिमन्यु प्रधान भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं संबंधित क्षेत्र के परियोजना अधिकारी श्री हितेन्द्र परघनिया, श्री भीमराव घोडेसवार एवं वाटरशेड; क़ृषि विभाग के वाटरशेड सचिव व डब्ल्यू.डी.टी. कर्मचारी उपस्थित थे।

महासमुंद/कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने किया धान उपार्जन केंद्र बिरकोनी, आछोला, तुमगांव, भोरिंग एवं जोबा का औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

महासमुंद/कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने किया धान उपार्जन केंद्र बिरकोनी, आछोला, तुमगांव, भोरिंग एवं जोबा का औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

महासमुंद/ राज्य शासन के मंशानुरूप जिले में धान खरीदी कार्य की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज बिरकोनी, आछोला, तुमगांव, भोरिंग और जोबा उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीदी प्रक्रिया, तौल व्यवस्था, बारदाना उपलब्धता, गुणवत्ता परीक्षण, किसानों की सुविधा तथा सुरक्षा प्रबंधन का बारीकी से जायज़ा लिया।

कलेक्टर श्री लंगेह ने उपार्जन केंद्रों में मौजूद किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएँ सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी किसान को अनावश्यक देरी या परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान उन्होंने तौल कांटे एवं स्टैक यार्ड की व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा बारदाना की पर्याप्त उपलब्धता की पुष्टि की। नमी मापने की मशीन की कार्यप्रणाली की जाँच की।कलेक्टर ने ऑनलाइन पंजीयन सूची एवं टोकन व्यवस्था की समीक्षा की तथा खरीदी डेटा को समय पर पोर्टल में अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था की भी जाँच की ट्रक लोडिंग और परिवहन व्यवस्था को तेज करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बारिश/सीलन की स्थिति में धान को सुरक्षित रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था रखने कहा। किसानों के लिए पीने के पानी व बैठने की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर लंगेह ने कहा कि धान खरीदी सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी, व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से संचालित हो। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, संबंधित तहसीलदार, खाद्य विभाग के अधिकारी, मार्कफेड प्रबंधक एवं उपार्जन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

बागबाहरा/महासमुंद श्री शनि ठाकुर, वनरक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कलेक्टर श्री विनय लंगेह के औचक निरीक्षण में पाए गए थे अनुपस्थित

बागबाहरा/महासमुंद श्री शनि ठाकुर, वनरक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कलेक्टर श्री विनय लंगेह के औचक निरीक्षण में पाए गए थे अनुपस्थित

बागबाहरा/महासमुंद वनमण्डलाधिकारी श्री मयंक पांडेय द्वारा वनरक्षक श्री शनि ठाकुर परिसर रक्षी, भलेसर बागबाहरा को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि धान खरीदी वर्ष 2025-26 के सुचारू रूप से संपादन हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, जिला महासमुन्द के आदेश के द्वारा आपकी ड्यूटी चेक पोस्ट खट्टी में लगाई गई है। किन्तु आज दिनांक तक कर्तव्य स्थल में उपस्थित नहीं हुए हैं। आपका यह कृत्य वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना एवं शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही को दर्शाता है। आपके द्वारा बरती गई कदाचरण हेतु आपके विरूद्ध छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम 1979 (एस्मा)के तहत आवश्यक कार्यवाही किये बाबत् संदर्भित पत्र प्राप्त हुए हैं।

अतः आप आज दिनांक तक चेक पोस्ट खट्टी में उपस्थित नही होने के संबंध में औचित्यपूर्ण कारणों का उल्लेख करते हुए स्पष्टीकरण 03 दिवस के भीतर उचित माध्यम से प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित करें। स्पष्टीकरण असंतोषजनक अथवा नियत समय सीमा के भीतर प्राप्त नही होने की स्थिति में आपके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। जिसके लिए आप व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। साथ ही निर्देशित किया जाता है कि पत्र प्राप्ति के तत्काल चेक पोस्ट खट्टी में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

उल्लेखनीय है कि गत दिवस कलेक्टर श्री विनय लंगेह द्वारा खट्टी चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया था। जिसमें शनि ठाकुर बिना वैध कारण के अनुपस्थित पाए गए थे।

तुमगांव/महासमुंद सड़क किनारे स्थापित मूर्ति बना विवाद का कारण — पुलिस कार्रवाई शुरू, किसान मोर्चा के पदाधिकारी जांच के दायरे में

तुमगांव/महासमुंद सड़क किनारे स्थापित मूर्ति बना विवाद का कारण — पुलिस कार्रवाई शुरू, किसान मोर्चा के पदाधिकारी जांच के दायरे में

तुमगांव। नेशनल हाईवे-53 पर शुक्रवार दोपहर उस समय विवाद की स्थिति बन गई जब किसान मोर्चा के सदस्यों द्वारा बिना अनुमति राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की जमीन पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापित की जा रही थी। सूचना मिलने पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और समझाइश देने का प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद कार्य जारी रहा।

सूचना देने वाले कमलेश पटेल, जो टोल प्लाजा में R.V.D. के पद पर कार्यरत हैं, ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि करीब 2:45 बजे करणी कृपा के सामने हाईवे किनारे अशोक कश्यप, हेमसागर पटेल, रूप सिंह निशाद, दौलत राम ध्रुव, विमल कुमार पिता गिरजाशंकर और अमजद खान सहित अन्य व्यक्तियों द्वारा मूर्ति स्थापित की जा रही थी, जिससे रायपुर से सरायपाली की ओर जा रहे वाहनों को बाधा उत्पन्न हो रही थी।

थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि समझाइश देने पर भी संबंधित लोग नहीं माने और विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई। इस मामले में थाना तुमगांव पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 285, 3(5) BNS तथा राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम 1956 की धारा 8(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शिकायत की नकल संलग्न किए गए ROW दस्तावेजों के आधार पर ली है।

पुलिस का कहना है कि हाईवे पर बिना अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण, मूर्ति स्थापना या कब्जा दण्डनीय अपराध है और इस संबंध में आगे की कार्रवाई नियमों के अनुरूप की जाएगी। मामले की जांच जारी है।

महासमुंद/ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत — तेज रफ्तार टाटा आईचर ने छीनी युवा की जिंदगी, जांच शुरू

महासमुंद/ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत — तेज रफ्तार टाटा आईचर ने छीनी युवा की जिंदगी, जांच शुरू

महासमुंद। देर रात हुई सड़क दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। घटना में 21 वर्षीय युवक धनंजय मिरी, निवासी खट्टी, की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अपने ट्रैक्टर में गिट्टी लोड कर पर्ची बनाकर लौट रहा था, तभी पीछे से आ रहे टाटा आईचर 1109 क्रमांक CG 06 GG 3286 के चालक ने वाहन को तेजी और लापरवाहीपूर्वक पीछे करते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि धनंजय को सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद उसे 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जांच शुरू, आरोपी चालक पर अपराध दर्ज

सिटी कोतवाली पुलिस ने मृतक की रिपोर्ट और घटना स्थल जांच के आधार पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 281, 125(ए), 106(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। इस दुर्घटना को लेकर मर्ग क्रमांक 188/2025 धारा 194 BNSS दर्ज किया गया है।

अस्पताल से मिली मौत की पुष्टि सूचक दुर्गेश साहू, वार्ड बॉय, जिला अस्पताल महासमुंद द्वारा थाना में प्रस्तुत अस्पताली मेमो में मृतक धनंजय मिरी की मौत की पुष्टि की गई है। डॉ. एल.एस. प्रसाद, सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद ने मृतक को मृत अवस्था में होने की जानकारी दी। शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम हेतु चीरघर भेजा गया।

प्रशासन सतर्क — एसडीएम को भेजी गई जानकारी पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत घटना की जानकारी एसडीएम महासमुंद को भेज दी है। वहीं मृतक परिवार और ग्रामीणों में घटना को लेकर शोक और आक्रोश दोनों का माहौल है। सवाल अब भी बाकी… क्या लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ या चालक नशे में था? क्या भारी वाहनों पर निगरानी में कमी ऐसी घटनाओं को जन्म दे रही है?

जिम्मेदारी किसकी — सिस्टम या चालक की लापरवाही?

इन सवालों ने हादसे को और ज्यादा संवेदनशील और सस्पेंस से भर दिया है। पुलिस जांच जारी है, और आगे आने वाले तथ्य मामले में नया मोड़ ला सकते हैं।

 

बसना/सड़क पर लापरवाही या मौत से खेल? — सुपरवाइज़र की बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर, कंधे की हड्डी टूटी, आरोपी फरार

बसना/सड़क पर लापरवाही या मौत से खेल? — सुपरवाइज़र की बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर, कंधे की हड्डी टूटी, आरोपी फरार!

बसना/भंवरपुर, 28 नवंबर 2025।ग्राम झारबंद मेन रोड पर बुधवार शाम हुई लापरवाही भरी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर के मामले में अब पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना 19 नवंबर की बताई जा रही है, लेकिन इलाज में व्यस्त रहने की वजह से पीड़ित ने अब रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार गुलाल सिंह टंडन, उम्र 56 वर्ष, निवासी उदेला एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भंवरपुर में सुपरवाइज़र के पद पर पदस्थ हैं। घटना के दिन वे ड्यूटी से लौट रहे थे। जैसे ही वे आरोग्य मेडिकल के पास दवाई खरीदने के लिए अपनी बाइक (सीजी 06 एचसी 3258) रोकने लगे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एचएफ डीलक्स बाइक (क्रमांक CG 06 HD 9636) के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि पीड़ित बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनके दाहिने कंधे की हड्डी टूट गई। घटना के तुरंत बाद घायल को पीछे से आ रहे खगेश्वर टंडन ने घर पहुंचाया, जहाँ से परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। एक्स-रे में हड्डी टूटने की पुष्टि के बाद पीड़ित का उपचार पहले भंवरपुर में, फिर अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में किया गया।

पीड़ित ने इलाज पूरा होने के बाद घटना की लिखित शिकायत चौकी भंवरपुर में दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125(ए) एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

प्रत्यक्षदर्शी मौजूद, आरोपी की पहचान जारी — पुलिस जल्द करेगी गिरफ्तारी पीड़ित के अनुसार, घटना को आसपास के लोग एवं उनके पीछे आ रहे खगेश्वर टंडन ने प्रत्यक्ष रूप से देखा है। पुलिस अब आरोपी बाइक चालक की तलाश में जुट गई है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नालशी नंबरयुक्त फाइल थाना बसना भेजकर आगे की कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

बलौदाबाजार: एसआईआर कार्य में लापरवाही पर तीन शिक्षक निलंबित

बलौदाबाजार: एसआईआर कार्य में लापरवाही पर तीन शिक्षक निलंबित

बलौदाबाजार भाटापारा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी के निर्देश पर एसआईआर कार्य में रूचि नहीं लेने,डिजिटाईजेशन की प्रगति में कमी एवं गणना पत्रक को बीएलओ एप्प के माध्यम से आंनलाइन एन्ट्री का कार्य नहीं करने पर तीन शिक्षकों क़ो निलंबित कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार  विकासखंड पलारी अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बम्हनी में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी प्रितम कुमार ध्रुव द्वारा निर्वाचन नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 हेतु गणना पत्रक वितरण, वापसी पश्चात गणना पत्रक को बीएलओ एप्प के माध्यम से आंनलाइन एन्ट्री का कार्य नहीं करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पलारी में नियत किया गया है।

इसी प्रकार विकासखण्ड भाटापारा अंतर्गत ईतवारी राम यादव शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भाटापारा में पदस्थ शिक्षक अजय प्रकाश बंजारे एवं शासकीय प्राथमिक शाला निपनिया में पदस्थ सहायक शिक्षक द्रोपति ध्रुव को एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाही एवं उच्च कार्यालय द्वारा दियेे गये आदेशों का अवहेलना पर  लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 13 ख (2) तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के फलरूवरूप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 नियम 9(1) के खण्ड(क) के तहत निलंबित कर मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी भाटापारा में नियत किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता क़ी पात्रता होगी।

 

राशिफल विशेष, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार…जानिए दैनिक राशिफल

राशिफल विशेष, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार…जानिए दैनिक राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। अनहोनी की आशंका रहेगी। शत्रुभय रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। कोई नई समस्या आ सकती है।

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): रुके हुए कार्यों में गति आएगी। घर-बाहर सभी अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे। दूसरों के कार्य की जवाबदारी न लें। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। समय नेष्ट है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। संचित कोष में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। स्थायी संपत्ति खरीदने-बेचने की योजना बन सकती है। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी।

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। शत्रुओं का पराभव होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। भय रहेगा। प्रमाद न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार में अधिक लाभ होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी।

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मातहतों से अनबन हो सकती है। कुसंगति से हानि होगी। पारिवारिक समस्याओं में इजाफा होगा। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूर से बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। दूसरों से अपेक्षा न करें।

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी बड़े काम करने की योजना बनेगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। पुराने किए गए प्रयासों का लाभ मिलना प्रारंभ होगा। मित्रों की सहायता कर पाएंगे।

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सुख के साधन जुटेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यय होगा। किसी पारिवारिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे।

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कार्य में दखल न दें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। लाभ बढ़ेगा। यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी से हानि होगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है।

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। कोई बड़ी बाधा आ सकती है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। घर में प्रसन्नता रहेगी। ऐश्वर्य पर व्यय हो सकता है। नई योजना बनेगी जिसका लाभ तुरंत नहीं मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव हावी रहेंगे।

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): व्यापार लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।

 

महासमुंद/अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसम्बर को जिला मुख्यालय में निर्धारित 16 परीक्षा केन्द्रों में 4731 परीक्षार्थी होंगे शामिल परीक्षा केन्द्रों तक गोपनीय सामग्री पहुंचाने हेतु परिवहन अधिकारी, पर्यवेक्षक नियुक्त

महासमुंद/अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसम्बर को जिला मुख्यालय में निर्धारित 16 परीक्षा केन्द्रों में 4731 परीक्षार्थी होंगे शामिल परीक्षा केन्द्रों तक गोपनीय सामग्री पहुंचाने हेतु परिवहन अधिकारी, पर्यवेक्षक नियुक्त

महासमुंद/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित की जाने वाली अमीन लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन रविवार 07 दिसम्बर 2025 को पूर्वान्ह 12ः00 से 02ः15 बजे तक जिला मुख्यालय में निर्धारित 16 परीक्षा केन्द्रों में एक पाली में किया जाएगा। जिसमें महासमुन्द जिले के 4731 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा परीक्षा के सुचारू निर्विघ्न रूप से संचालन के लिए परीक्षा केन्द्रों तक गोपनीय सामग्री पहुंचाने हेतु परिवहन अधिकारी, पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया हैं। परीक्षा केन्द्र 23001 शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय मचेवा के लिए सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत सुश्री त्रिवेणी रात्रे, 23002 शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर कला संकाय भवन मचेवा के लिए मंडल संयोजक आदिवासी विकास श्री महेन्द्र कुमार टंडन को परिवहन अधिकारी, पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसी तरह 23003 शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय मचेवा के लिए अधीक्षक आदिवासी विकास श्री नीलेश खांडे, 23004 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी मीडियम विद्यालय के लिए सहायक संचालक नगर तथा ग्राम निवेश श्री संजू साहू, 23005 आशी बाई गोलछा आदर्श शासकीय हायर सेकेण्डरी विद्यालय के लिए सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी श्री भीमराव घोड़ेसवार, 23006 डाइट महासमुंद के लिए पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ. रामगोपाल यादव, 23007 शासकीय डी.एम.एस हायर सेकेण्डरी विद्यालय के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे परिवहन अधिकारी, पर्यवेक्षक होंगे।

इसी तरह 23008 शिशु संस्कार केन्द्र हायर सेकेण्डरी स्कूल के लिए जिला प्रभारी क्रेडा श्री गौरी शंकर राठौर, 23009 वेडनर मेमोरियल सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के लिए सहायक अभियंता गृह निर्माण श्री जितेन्द्र कुमार साहू, 23010 श्याम बालाजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन इमली भाठा के लिए अनुविभागीय अधिकारी कोडार श्री एन.के. ठाकुर, 23011 गुड शेफर्ड हायर सेकेण्डरी स्कूल अयोध्या नगर के लिए श्रम निरीक्षक श्री मीनू नारायण सिंह, 23012 स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नयापारा के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री टिक्वेंद्र जाटवार, 23013 सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेण्डरी विद्यालय भलेसर के लिए आबकारी उप निरीक्षक श्री गणेश राम यादव, 23014 चंद्रोदय पब्लिक स्कूल के लिए पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ. प्रमोद कुमार कोसरिया, 23015 शांत्रि बाई कला, विज्ञान एवं कॉमर्स महाविद्यालय के लिए उप अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री प्रीतम दास अनंत एवं 23016 महर्षि विद्या मंदिर मचेवा के लिए मानचित्रकार खनिज शाखा श्री भागवत प्रसाद चंद्राकर को परिवहन अधिकारी, पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

महासमुंद/जल संरक्षण, स्वच्छता एवं 15वें वित्त की प्रगति की विस्तृत समीक्षा जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार ने दिए आवश्यक निर्देश

महासमुंद/जल संरक्षण, स्वच्छता एवं 15वें वित्त की प्रगति की विस्तृत समीक्षा जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार ने दिए आवश्यक निर्देश

महासमुंद/ जिला पंचायत महासमुंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत नंदनवार द्वारा आज जल संरक्षण-संवर्धन, स्वच्छता तथा 15वें वित्त से स्वीकृत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में पिथौरा, बागबाहरा एवं महासमुंद विकासखंड के सचिव एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला सीईओ श्री नंदनवार ने बैठक के दौरान कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की अत्यंत महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में उपलब्ध वॉटर स्ट्रक्चर, जैसे परंपरागत जल स्रोतों का पुनर्जीवन, तालाब गहरीकरण, सोख्ता निर्माण, स्टॉप-डैम, नाला बंदी जैसे कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से जोर दिया कि जहां नए वॉटर स्ट्रक्चर की जरूरत है, वहां प्रस्ताव अधिक संख्या में भेजे जाएं ताकि स्वीकृति तेजी से मिल सके। स्वच्छता गतिविधियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छ गांव, स्वस्थ समाज की नींव होते हैं। पंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया कि सभी गांवों में नियमित सफाई, कचरा प्रबंधन, नाली सफाई, ठोस-तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा जन जागरूकता से संबंधित गतिविधियों को निरंतर क्रियान्वित किया जाए।

15वें वित्त के तहत संचालित कार्यों की प्रगति पर उन्होंने विकासखंडवार बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 15वें वित्त से प्राप्त राशि का उपयोग पेयजल, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा आधारभूत ढांचा विकास के लिए समयबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए। लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। सीईओ श्री नंदनवार ने उपस्थित सचिवों से कहा कि जल संरक्षण-संवर्धन के प्रति जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक गांव में वर्षा जल संचयन को आदत और परंपरा के रूप में अपनाने की आवश्यकता है। बैठक में ब्लॉक पिथौरा, बागबाहरा एवं महासमुंद के सचिवों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति एवं चुनौतियों का विवरण भी प्रस्तुत किया।