भाटापारा/महिला बाल विकास गए थे झगड़ा सुलझाने बैठक में हंगामा, मारपीट व जान से मारने की धमकी पर एफआईआर

भाटापारा/महिला बाल विकास गए थे झगड़ा सुलझाने बैठक में हंगामा, मारपीट व जान से मारने की धमकी पर एफआईआर दर्ज

 

भाटापारा/हथबंद। ग्राम धोधा में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-03 के विवाद को सुलझाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक बुलाई गई थी, लेकिन यह बैठक मारपीट और धमकी में बदल गई। ग्राम धोधा निवासी एवं उपसरपंच पति भुनेश्वर बंजारे पिता पुनऊ बंजारे ने थाना हथबंद में रिपोर्ट दर्ज कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुलेखा रात्रे, उसके पिता कृपाराम रात्रे, भाई सुजित रात्रे और भाटापारा निवासी माखन महिलांगे पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

भुनेश्वर बंजारे ने बताया कि वे कक्षा 12वीं तक शिक्षित हैं और खेती-किसानी का कार्य करते हैं। 11 जुलाई 2025 को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के बीच हुए विवाद को लेकर 9 सितंबर 2025 की सुबह 10:30 बजे आंगनबाड़ी केंद्र में बैठक रखी गई थी। बैठक में महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सिमगा, सुपरवाइजर, पालकगण, ग्राम प्रमुख, सरपंच और अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

शिकायत के अनुसार, बैठक के दौरान अचानक सुलेखा रात्रे आवेश में आकर भुनेश्वर बंजारे के पास पहुँची और थप्पड़ मारते हुए मां-बहन की अश्लील गालियां देने लगी। मौके पर मौजूद सुपरवाइजर लक्ष्मीनायक व ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद सुलेखा रात्रे ने अपने पिता और भाई को बुला लिया। तीनों ने मिलकर शिकायतकर्ता व सरपंच विश्वनाथ साहू को गालियां दीं और धमकी दी कि उन्हें झूठे केस में फंसाया जाएगा।

आरोप है कि इसके बाद माखन महिलांगे भी मौके पर आया और कहा – “तुम्हें गांव से उठवाकर जान से मरवा दूंगा, SC/ST एक्ट में फंसाना मेरे लिए बड़ी बात नहीं है।” इस धमकी से वहां मौजूद लोग भी भयभीत हो गए।

आवेदन में उल्लेख किया गया है कि यदि शिकायतकर्ता या उसके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी कृपाराम रात्रे, सुजित रात्रे और माखन महिलांगे की होगी।

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों में गौतमबाई साहू, ओंकारमती, दुर्गेश्वरी साहू (पंच, वार्ड-11), शबाना, गोमती, अलीमून बंजारे (उपसरपंच), नारायणी देवदास, फातमाबी, अमृतलाल, ललित कुमार, गजेन्द्र, राजेश साहू, साहिल साहू, हिटेश, इरफान खान, मेलाराम, कृष्णा कोशले, दिलेश्वर प्रसाद, पार्वती यदु, दुलकुवर, शिववती बाई, श्यामवती, टेकराम, चन्द्रशेखर, अमीज खां (पंच), देवकी साहू (पंच) सहित कई ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर शिकायत का समर्थन किया है।

17 साल की आदिवासी नाबालिग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

17 साल की आदिवासी नाबालिग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

 

जांजगीर चांपा: जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में 17 साल की आदिवासी नाबालिग युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने तीन आरोपी युवकों को गिरफ्तार का लिया है वहीं एक आरोपी युवक फरार है जिसकी खोजबीन की जा रही है।

जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की अपने परिचित के दोस्त के साथ बाइक पर घूमने गई थी। इसी दौरान बाइक में सवार चार युवकों ने उन्हें देख लिया और डरा धमकाकर नाबालिग से चारों युवकों ने जंगल में अनाचार किया। इतना ही नहीं मौके का वीडियो भी बनाया और उन्हें ब्लैकमें कर उनसे पैसे की मांग करने लगे। जब पैसे की डिमांड पूरी नहीं तो वीडियो प्रसारित करने की धमकी देने लगे।

नाबालिग युवती के स्वजन ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने चार में से तीन आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है।

वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

शिवरीनारायण थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि नाबालिग प्रेमी जोड़े 9 सितंबर की दोपहर बाइक से सैर पर निकले थे। प्रेमी जोड़े जंगल की ओर जा रहे थे तभी बाइक सवार चार युवकों ने उन्हें देख लिया। चारों युवकों ने उनका पीछा किया और प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया। चारों ने नाबालिग लड़की से बारी बारी से अनाचार किया।

इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया। घटना की जानकारी किसी को न बताने की शर्त रखी और जान से मारने और वीडियो को प्रसारित करने की धमकी दी। डरी सहमी नाबालिग लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी स्वजन को दी। मामले में पुलिस के द्वारा अपराध दर्ज कर फरार आरोपी युवक की पतासाजी के साथ साथ घटना के सभी बिंदु पर जांच की जा रही है।

ये आरोपी वारदात में शामिल

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी उत्तम खूंटे, सोम निर्मलकर, दुर्गेश सहिस और सोम गोड़ के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने इनमें से तीन आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक युवक फरार है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी युवक पामगढ़ थाना क्षेत्र के हैं।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बड़ा हत्याकांड, परिवार के 4 लोगों को मारकर लाशों को खाद के गड्ढे में गाड़ा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बड़ा हत्याकांड, परिवार के 4 लोगों को मारकर लाशों को खाद के गड्ढे में गाड़ा

 

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया तहसील समीपस्थ ठुसेकेला गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां घर में घुसकर एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई है। वारदात का खुलासा 4 दिन बाद घर से बदबू आने पर हुआ। वहीं परिवार की एक बेटी बाहर पढ़ाई करती थी, जो सुरक्षित है।

जानकारी के अनुसार घटना गांव के राजीव नगर मोहल्ले की है। जहां एक बंद घर से आने वाले बदबू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। इससे कई तरह की कयास लगाए जा रहे हैं। मोहल्ले वासियों ने असहनीय बदबू के बाद पुलिस को सूचित कर खुलवाया गया है। कमरे के भीतर जगह-जगह खून के छीटे देखने को मिले। खून के छींटे और मौके पर मौजूद सबूतों के मद्देनजर पुलिस इसे हत्या से जोड़कर देख रही है।

5 लोगों का था परिवार

बता दें कि 5 लोगों के परिवार में बुधराम उरांव, पत्नी और तीन बच्चे थे। जिसमें से सबसे बड़ी बेटी घर से बाहर रहकर पढ़ाई करती थी। वहीं बाकी परिवार के सभी लोग उसी घर में रहते थे। जिनकी अज्ञात ने हत्या कर दी है। सभी शवों को घर में ही दफना दिया था।

खाद के गड्ढे से मिली लाशें

रायगढ़ मुख्यालय से फारेंसिक विशेषज्ञों की टीम घटनास्थल पहुंची और छानबीन की। टीम ने घर से कुछ दूर खाद के गड्ढे में मां-बाप दो बच्चों के लाश बरामद की है। इसमें बुधराम उरांव, उनकी पत्नी सहोदरा उरांव, 12 वर्षीय बेटा अरविंद उरांव और 3 वर्षीय बेटी शिवांगी का शव है। ये चारों पिछले 2 दिनों से लापता थे।

वहीं, बुधराम की बड़ी बेटी शिवानी उरांव (15 वर्ष) घर से बाहर पढ़ाई करती है। फिलहाल गांव में मौजूद है और सुरक्षित है।

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी

इधर जमीन में लाश दफनाए जाने की चर्चा से आसपास से बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने कौतूहल का माहौल बना दिया है। वहीं, जिला मुख्यालय से पुलिस बल आलाधिकारियों की टीम घटनास्थल पर उपस्थित है। घर के अलावा आसपास परिसर को सील कर दिया है।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में IED की चपेट में आए CRPF के 2 जवान, एक का पैर कट गया

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में IED की चपेट में आए CRPF के 2 जवान, एक का पैर कट गया

दंतेवाड़ा: इंद्रावती नदी पार स्थित मालेवाही थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह माओवादियों की प्रेशर आईडी की चपेट में आकर सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर समेत 2 जवान घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार ये जवान सीआरपीएफ 195 वीं वाहिनी मुख्यालय से सातधार एवं मालेवाही के मध्य माओवादी विरोधी अभियान अंतर्गत एरिया डोमिनेशन व डिमाइनिंग के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान लगभग सुबह 10:30 बजे सातधार पुल से 800 मीटर आगे माओवादियों के द्वारा लगाए प्रेशर आईईडी के चपेट में आ गए। घायल जवानों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार घायलों में इंस्पेक्टर दीवान सिंह गुर्जर और आरक्षक आलम मुनेश जवानों को बेहतर उपचार हेतु एयरलिफ्ट कर रायपुर उच्च सेंटर शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, गस्त के दौरान जवानों में से एक पैर प्रेशर आईईडी के ऊपर पड़ गया। जिसके बाद हुए जोरदार धमाके में जवान का पैर कट गया है। वहीं पास ही खड़े दूसरे जवान को भी गंभीर चोटें आयी हैं।

CG News: गणेश विसर्जन के दौरान टूटा निगम के क्रेन का पट्टा, आक्रोशित लोगों ने ड्राइवर को किया अधमरा

CG News: गणेश विसर्जन के दौरान टूटा निगम के क्रेन का पट्टा, आक्रोशित लोगों ने ड्राइवर को किया अधमरा

 

रायपुर : शहर के महादेव घाट पर गणेश विसर्जन के दौरान मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब तीन से चार बजे के बीच एक हादसा हो गया। जिसमें गणेश प्रतिमा गिरकर खंडित हो गई। इसके बाद मौके पर मौजूद गुस्साए युवकों ने क्रेन चालक की जमकर पिटाई कर दी।

बता दें कि विसर्जन के दौरान गणेश प्रतिमा को विसर्जन कुंड में उतारा जा रहा था। इसी दौरान, नगर निगम की क्रेन का पट्टा अचानक टूट गया, जिससे विशाल गणेश प्रतिमा नीचे गिरकर खंडित हो गई। जैसे ही प्रतिमा खंडित हुई, वहां मौजूद गणेश समिति के युवक आक्रोशित हो गए। उनका गुस्सा क्रेन चालक पर फूट पड़ा। उन्होंने न केवल चालक को लात-घूंसों से पीटा, बल्कि कुछ युवकों ने हाकी स्टिक से भी हमला किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवकों का उग्र रूप साफ देखा जा सकता है।

अप्रत्याशित घटना से मची अफरातफरी

इस अप्रत्याशित घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना में घायल हुए क्रेन चालक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, इस पूरी घटना को मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकार्ड कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो गया। इस घटना ने गणेश विसर्जन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नगर निगम की क्रेन का पट्टा टूटना एक बड़ी लापरवाही मानी जा रही है। इस घटना ने एक तरफ जहां भक्तों की भावनाओं को आहत किया है, वहीं दूसरी तरफ कानून-व्यवस्था के लिए भी एक चुनौती पेश की है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।

विसर्जन के दौरान क्रेन का पट्टा टूटने और मूर्ति के गिरने का मामला हुआ, जिसके बाद समिति के कुछ युवकों ने क्रेन के चालक पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद निगम की टीम ने मामले पर काबू पाया और चालक को उपचार के लिए भेजा गया।

-अरुण ध्रुव, जोन आयुक्त, नगर निगम, रायपुर

रायपुर : नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 सितम्बर को आपसी सुलह (राजीनामा) के जरिए होगा मामलों का निपटारा

आपसी सुलह (राजीनामा) के जरिए मामलों का निपटारा करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के तत्वावधान में शनिवार 13 सितम्बर 2025 को देशव्यापी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) बिलासपुर द्वारा प्रदेश के सभी जिला न्यायालयों एवं व्यवहार न्यायालयों में भी लोक अदालत आयोजित किए जाएंगे। यह कैलेण्डर वर्ष 2025 की तीसरी नेशनल लोक अदालत होगी तथा 13 दिसम्बर 2025 को वर्ष 2025 की अंतिम लोक अदालत आयोजित की जाएगी।

लोक अदालत के दिन जिला न्यायालय एवं तालुका न्यायालय (व्यवहार न्यायालय) में लंबित शमनीय अपराध के प्रकरण मोटर दुर्घटना दावा से संबंधित प्रकरण, 138 एनआई एक्ट, के अंतर्गत चेक बाउंस का प्रकरण धारा 125 दण्ड प्रक्रिया संहिता तथा मेट्रोमोनियल डिस्प्युट के अलावा जल कर, संपत्ति कर, राजस्व संबंधी प्रकरण ट्रैफिक चालान, भाड़ा नियंत्रण आबकारी से संबंधित प्रकरण एवं बैंक विद्युत संबंधी प्री-लिटिगेशन प्रकरण, राजस्व न्यायालय खंडपीठ में खातेदारों के मध्य आपसी बंटवारे, वारिसों के मध्य बटवारे का निराकरण किया जाएगा। न्यायालयों में बड़ी संख्या में लंबित प्रकरणों में कमी लाने के उद्देश्य से तथा प्रभावित पक्षकारों को त्वरित एवं सुलभ न्याय प्रदान करने की दिशा में नेशनल लोक अदालत एक प्रभावशाली कदम है।

नेशनल लोक अदालत के लिए खण्डपीठों का गठन कर विभिन्न प्रकरणों तथा प्री.लिटिगेशन का निराकरण किया जाएगा। लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरणों धारा. 138, परक्राम्य लिखत अधिनियम मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों, बैंक रिकवरी प्रकरण, सिविल प्रकरण, निष्पादन प्रकरण, विद्युत संबंधी मामलों तथा पारिवारिक विवाद के मामलों का निराकरण किया जाता हैं। इसके अतिरिक्त राजस्व, बैंक, विद्युत विभाग दूरसंचार विभाग, नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत में वसूली संबंधी लंबित प्रकरण प्री.लिटिगेशन प्रकरण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रस्तुत किए जाएंगे। जो विधिवत पंजीयन उपरांत संबंधित पक्षकारों के प्रकरण लोक अदालत खण्ड पीठ में निराकृत किए जाएंगे। इस तरह पक्षकार अपने न्यायालयीन प्रकरणों का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से करा सकते हैं। इसके अलावा लोक अदालत में दूरसंचार विभाग, नगर निगम, नगर पालिका परिषद् में वसूली संबंधी लंबित प्रकरण प्री-लिटिगेशन प्रकरण, याददाश्त के आधार पर बंटवारा, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, बैंक रिकवरी प्रकरण, कब्जे के आधार पर बंटवारा, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस-2023) के अंतर्गत कार्यवाही के मामले, रेन्ट कंट्रोल एक्ट, सूखाधिकार से संबंधित मामलों के साथ-साथ विक्रय पत्र, दानपत्र और वसीयतनामा के आधार पर नामांतरण के मामले तथा अन्य प्रकृति के सभी मामले सम्मिलित और चिन्हांकित कर आपसी राजीनामा के आधार पर नेशनल लोक अदालत के माध्यम से निराकृत किया जावेगा।

महासमुन्द : नहर से मिला अज्ञात  का शव, पुलिस जांच में जुटी

महासमुन्द : नहर से मिला अज्ञात  का शव, पुलिस जांच में जुटी

संवादाता मोनेन्द्र कुमार व्यवहार की रिपोर्ट महासमुंद। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेमचा के नहर पुलिया के पास आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने नहर में एक नग्न शव तैरते हुए देखा। इसकी तत्काल सूचना डायल-112 को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को बाहर निकलवाया। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और चेहरा क्षतिग्रस्त होने के कारण मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतक की पहचान तथा मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई एक बड़ी अर्थव्यवस्था है, जो समावेशी, टिकाऊ और सुदृढ़ विकास के लिए प्रतिबद्ध है: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज फिक्की लीड्स 2025 में मुख्य भाषण देते हुए कहा कि यह विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती हुई बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में भारत की उल्लेखनीय यात्रा को दर्शाता है और समावेशी, टिकाऊ एवं सुदृढ़ विकास के लिए देश की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि विभिन्न देश एक साथ आएं, एक साथ काम करें, एक साथ रहें और एक साथ आगे बढ़ें। उन्होंने नेतृत्व, उत्कृष्टता, अनुकूलनशीलता, विविधता और स्थिरता पर वैश्विक संवाद को आगे बढ़ाने में फिक्की के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्थिरता भारत के विकास एजेंडे के केंद्र में है और भारतीय जीवन शैली का अभिन्न अंग है, जो 2047 तक विकसित भारत बनने की देश की आकांक्षाओं के साथ पूरी तरह से मेल खाती है।

श्री गोयल ने ज़ोर देकर कहा कि भारत की विकास गाथा तीन स्तंभों पर आधारित है। पहला, भारत ने लगातार संकटों को अवसरों में बदला है। सन् 2000 से लेकर वैश्विक वित्तीय संकट और कोविड-19 तक, भारत ने सुदृढ़ता दिखाई है। कोविड-19 के दौरान, भारत ने प्रतिकूल परिस्थितियों पर काबू पाया, 2.5 अरब टीके लगाए और यह सुनिश्चित किया कि कोई भी नागरिक भुखमरी से न मरे, और सबसे तेज़ी से बढ़ती हुई बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा।

दूसरा, भारत का विकास समावेशी है। पिछले 10 वर्षों में, केंद्र सरकार द्वारा 4 करोड़ परिवारों को मुफ्त आवास प्रदान किए गए हैं, जिसमें पानी, बिजली, डिजिटल कनेक्टिविटी, रसोई गैस और सड़क तक पहुंच शामिल हैं। इससे जीवन में बदलाव आया है और समुदायों का उत्थान हुआ है, जिससे 25 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर निकले हैं। बढ़ती आकांक्षाएं, आय
और बुनियादी ढांचे तक पहुंच समावेशी विकास को बढ़ावा दे रही हैं।

तीसरा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कार्य-उन्मुख नेतृत्व ने भारत को मज़बूती और आत्मविश्वास के साथ दुनिया से जुड़ने में मदद की है। भारत ने मॉरीशस, संयुक्त अरब अमीरात, ऑस्ट्रेलिया और ईएफटीए देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) सफलतापूर्वक संपन्न किए हैं। संयुक्त अरब अमीरात के साथ एफटीए पर रिकॉर्ड समय में बातचीत हुई, जबकि ऑस्ट्रेलिया समझौते का पहला चरण पहले ही कार्यान्वित किया जा चुका है और दूसरा चरण जल्द ही कार्यान्वित होने की उम्मीद है। ईएफटीए समझौता सदस्य देशों को अगले 15 वर्षों में भारत में 100 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध करता है, जिससे दस लाख प्रत्यक्ष रोज़गार सृजित होंगे।

भारत ने पिछले महीने यूनाइटेड किंगडम के साथ एक मज़बूत, निष्पक्ष और संतुलित मुक्त व्यापार समझौता भी किया है। यूरोपीय संघ के साथ बातचीत अग्रिम चरण में है और ओमान के साथ समझौतों को जल्द ही अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। अमेरिका, न्यूज़ीलैंड, कतर, चिली, पेरू और कई अन्य देशों के साथ सक्रिय वार्ता चल रही है, जिसे आने वाले महीनों में तेज़ किया जाएगा। इन समझौतों से सामूहिक रूप से नवाचार, विनिर्माण और सेवाओं के क्षेत्र में कम से कम 500 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश आने की उम्मीद है, जो लगभग 45 लाख करोड़ रुपये के बराबर है।

मंत्री महोदय ने इस बात पर प्रकाश डाला कि ऐसे समझौते, घरेलू सुधारों के साथ मिलकर, विकास, उद्यमिता और नवाचार के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि पिछले दो दशकों में भारत के शेयर बाजार वैश्विक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बाजारों में से एक रहे हैं, जो भारत के आर्थिक बुनियादी सिद्धांतों में वैश्विक विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) और नवाचार में भारत का निवेश 12 अरब अमेरिकी डॉलर है, जो यूरोप या यूके में 100 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक के कार्य के बराबर परिणाम देता है, जो भारत की किफायती लागत और प्रतिभा की शक्ति को रेखांकित करता है। ये कारक भारत को एक विश्वसनीय, प्रतिस्पर्धी और भविष्य में निवेश गंतव्य के रूप में देखने के लिए वैश्विक भागीदारों को आकर्षित कर रहे हैं।

श्री गोयल ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि स्थिरता भारत के लोकाचार के मूल में है, यह कोई बाहरी चीज़ नहीं है, बल्कि यह देश के सांस्कृतिक डीएनए में निहित है। उन्होंने नदियों, जंगलों और पहाड़ों के प्रति भारत के सम्मान को याद करते हुए कहा कि जब इस दर्शन को एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग और मशीन लर्निंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों के साथ जोड़ा जाता है, तो यह भारत की विकास क्षमता को कई गुना बढ़ा देता है।

भारत के मज़बूत लोकतांत्रिक ढांचे, सुरक्षित निवेश माहौल और युवा आकांक्षी आबादी का उल्लेख करते हुए, श्री गोयल ने कहा कि भारत आने वाले दशकों तक दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती हुई बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की विकास गाथा केवल घरेलू प्रगति के बारे में नहीं है, बल्कि वैश्विक समृद्धि, मुक्त व्यापार और दुनिया भर के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में योगदान देने के बारे में भी है।

अपने संबोधन का समापन करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारा भविष्य सुदृढ़ता, समावेशिता और वैश्विक साझेदारी से प्रेरित है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि फिक्की लीड्स जैसी पहल एक बेहतर दुनिया के लिए सहयोग और नवाचार को प्रेरित करती रहेंगी।

महासमुंद:  बसना में मिलेगा गठिया रोग का आधुनिक इलाज, 12 सितंबर को देंगे परामर्श डॉ. नमन जैन बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम में 

महासमुंद:  बसना में मिलेगा गठिया रोग का आधुनिक इलाज, 12 सितंबर को देंगे परामर्श डॉ. नमन जैन बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम में

बसना। गठिया और जोड़ों के दर्द से परेशान मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के प्रसिद्ध रूमेटोलॉजिस्ट डॉ. नमन जैन अब हर माह के दूसरे शुक्रवार को अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में मरीजों को परामर्श और इलाज देंगे।

डॉ. जैन आगामी 12 सितंबर 2025, शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मरीजों की जांच करेंगे।
उनके मार्गदर्शन में मरीजों को जोड़ों का दर्द, सूजन, अकड़न, कमर-गर्दन का दर्द, पुराना गठिया, ऑटोइम्यून बीमारियाँ, मांसपेशियों की कमजोरी, बार-बार बुखार, त्वचा पर गांठ, नॉन हीलिंग अल्सर, SLE, Sjögren’s जैसी बीमारियों के इलाज और परामर्श की सुविधा मिलेगी

बागबाहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब तस्करी के तीन मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी

बागबाहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब तस्करी के तीन मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी

 

महासमुंद बागबाहरा पुलिस की शराब तस्करी के तीन  मामलों में बड़ी कारवाई:

1.थाना बागबाहरा में शराब तस्करी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

थाना बागबाहरा के प्रधान आरक्षक के नेतृत्व में हमराह स्टाफ आर 286 के साथ पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड नंबर 13, फूलवारीपारा में रवि निषाद का नास्ता ठेला लोगों को शराब पीने की सुविधा दे रहा है।

सूचना पर पुलिस ने रेड कार्यवाही की और मौके पर घेराबंदी कर कैलाश निषाद (41 वर्ष, पिता: बोधन निषाद, निवासी: वार्ड 13, फूलवारीपारा) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से दो देशी प्लेन शराब की 50-50 एमएल वाली शीशियां, तीन प्लास्टिक गिलास और दो पानी पाउच जब्त किए गए।

आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया। धारा 36 (C) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलके पर रिहा किया गया।

2. फूलवारीपारा में अवैध शराब बेचते हुए आरोपी गिरफ्तार

बागबाहरा,  प्रधान आरक्षक और हमराह स्टाफ आर 286 पेट्रोलिंग पर थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि हनुमान नाग (32 वर्ष, पिता: नेहरू नाग, वार्ड 13, फूलवारीपारा) लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है।

पुलिस ने मौके पर रेड कर आरोपी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से दो देशी प्लेन शराब की 50-50 एमएल शीशियां, तीन प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास और दो पानी पाउच जब्त किए गए।

आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया और धारा 36 (C) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ। सक्षम जमानतदार पेश करने पर आरोपी जमानत मुचलके पर रिहा किया गया।

3. बस स्टैण्ड के पीछे शराब परोसे जाने का मामला, आरोपी गिरफ्तार

बागबाहरा, महासमुंद (10/09/2025): प्रधान आरक्षक और स्टाफ आर 286 पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ईश्वर ध्रुव (35 वर्ष, पिता: पांडूराम ध्रुव, वार्ड 07, बस स्टैण्ड के पीछे) शराब पीने की सुविधा दे रहा है।

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से दो देशी प्लेन शराब की 50-50 एमएल वाली शीशियां, तीन प्लास्टिक गिलास और दो पानी पाउच जब्त किए गए।

आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया। धारा 36 (C) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जमानतदार पेश करने पर आरोपी को जमानत मुचलके पर रिहा किया गया।