सरायपाली/ बच्चों की सेहत से जुड़ी समस्याओं का मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श, 1 सितंबर को ओम हॉस्पिटल में विशेष सेवा

सरायपाली में 1 सितंबर को शिशु रोग विशेषज्ञ की निःशुल्क परामर्श सेवा
सरायपाली। नगर के नेशनल हाईवे स्थित स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास संचालित ओम हॉस्पिटल में 1 सितंबर 2026, मंगलवार को शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राम प्रकाश साहू (MBBS, DNB, Paediatrics, PGPN) मरीजों को परामर्श देंगे। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार चिकित्सक की उपलब्धता सुबह 11 बजे से रहेगी।
इस दौरान बच्चों में होने वाली विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर विशेषज्ञ से परामर्श लिया जा सकेगा। अस्पताल की ओर से प्रत्येक गुरुवार निःशुल्क परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।
अस्पताल में बुखार, सर्दी-जुकाम, बच्चे के रोने के तरीके में बदलाव, सामान्य से कम या अधिक रोना, भूख कम लगना, दूध पीने में अरुचि, सांस लेने में तकलीफ, असामान्य मल प्रक्रिया तथा निमोनिया जैसी समस्याओं के उपचार की सुविधा उपलब्ध बताई गई है।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आयुष्मान कार्ड एवं राशन कार्ड से निःशुल्क इलाज तथा बीजू कार्ड से निःशुल्क इलाज की सुविधा भी उपलब्ध है। इच्छुक अभिभावक बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी समस्या को लेकर निर्धारित समय पर चिकित्सकीय परामर्श ले सकते हैं।
संपर्क: 07725-299360, 83700-08558
स्थान: स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास, नेशनल हाईवे, सरायपाली।

सरायपाली/ बच्चों की सेहत से जुड़ी समस्याओं का मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श, 1 सितंबर को ओम हॉस्पिटल में विशेष सेवा

  • सरायपाली/ बच्चों की सेहत से जुड़ी समस्याओं का मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श, 1 सितंबर को ओम हॉस्पिटल में विशेष सेवा
  • सरायपाली में 1 सितंबर को शिशु रोग विशेषज्ञ की निःशुल्क परामर्श सेवा
    सरायपाली। नगर के नेशनल हाईवे स्थित स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास संचालित ओम हॉस्पिटल में 1 सितंबर 2026, मंगलवार को शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राम प्रकाश साहू (MBBS, DNB, Paediatrics, PGPN) मरीजों को परामर्श देंगे। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार चिकित्सक की उपलब्धता सुबह 11 बजे से रहेगी।
    इस दौरान बच्चों में होने वाली विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर विशेषज्ञ से परामर्श लिया जा सकेगा। अस्पताल की ओर से प्रत्येक गुरुवार निःशुल्क परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।
    अस्पताल में बुखार, सर्दी-जुकाम, बच्चे के रोने के तरीके में बदलाव, सामान्य से कम या अधिक रोना, भूख कम लगना, दूध पीने में अरुचि, सांस लेने में तकलीफ, असामान्य मल प्रक्रिया तथा निमोनिया जैसी समस्याओं के उपचार की सुविधा उपलब्ध बताई गई है।
    अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आयुष्मान कार्ड एवं राशन कार्ड से निःशुल्क इलाज तथा बीजू कार्ड से निःशुल्क इलाज की सुविधा भी उपलब्ध है। इच्छुक अभिभावक बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी समस्या को लेकर निर्धारित समय पर चिकित्सकीय परामर्श ले सकते हैं।
    संपर्क: 07725-299360, 83700-08558
    स्थान: स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास, नेशनल हाईवे, सरायपाली।

रायपुर : छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास को मिला नया मंच, CM साय ने ‘हमारे खिलाड़ी’ कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

रायपुर, 29 अगस्त 2026। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के गौरवशाली खेल इतिहास और खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का विमोचन भी किया। फोटो प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ की खेल विभूतियों के जीवन, संघर्ष, उपलब्धियों और खेल जगत में उनके योगदान को छायाचित्रों एवं रोचक जानकारियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शनी में शहीद राजीव पाण्डेय, शहीद पंकज विक्रम, शहीद कौशल यादव और शहीद विनोद चौबे सहित अनेक खेल विभूतियों के योगदान को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। वीर हनुमान सिंह के जीवन और खेल साधना की झलक भी प्रदर्शनी का विशेष आकर्षण रही।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश की खेल प्रतिभाओं के संघर्ष से सफलता तक के सफर को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बताया और इस पहल की सराहना की। ‘हमारे खिलाड़ी’ में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की उपलब्धियां कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ में छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों के जीवन परिचय, खेल यात्रा, महत्वपूर्ण उपलब्धियों और योगदान को आकर्षक छायाचित्रों के साथ संकलित किया गया है। यह पुस्तक प्रदेश की खेल प्रतिभाओं की उपलब्धियों को दस्तावेजीकृत करने के साथ नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ की समृद्ध खेल विरासत से परिचित कराने का माध्यम बनेगी।

फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक को खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किया गया है। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री खुशवंत साहेब, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल एवं श्री विजय बघेल, विधायकगण, विभिन्न आयोगों के अध्यक्ष, ओलंपिक संघ के पदाधिकारी, खेल संघों के प्रतिनिधि, खिलाड़ी, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

महासमुंद/अस्पताल से निकली और फिर गायब! 32 वर्षीय महिला का अब तक नहीं मिला कोई सुराग

महासमुंद। जिला अस्पताल में अपनी बुआ के इलाज के लिए पहुंची 32 वर्षीय महिला के अचानक लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। महिला अस्पताल से अपनी बुआ को “5 मिनट में आती हूं” कहकर बाहर निकली थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।

जानकारी के अनुसार, वार्ड नं. 29 बीटीआई रोड महासमुंद निवासी कुसुम साहू (32) 27 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12:50 बजे अपनी बुआ पांचो बाई का इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंची थी। बुआ को कुछ देर में वापस आने की बात कहकर वह अस्पताल से निकली, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी वापस नहीं आई।

परिजनों ने आसपास के स्थानों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कुसुम का कोई पता नहीं चला। इसके बाद पति नारायण लाल साहू (35) ने 29 अगस्त को थाना महासमुंद पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 131/2026 कायम कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। उसकी सूचना जिले के सभी थाना-चौकी एवं डीसीबी शाखा महासमुंद को भी दी गई है।

पुलिस के अनुसार, लापता महिला की ऊंचाई करीब 5 फीट 2 इंच, चेहरा गोल, बाल काले, रंग गोरा-गुलाबी तथा शारीरिक स्थिति सामान्य है। वह साड़ी-ब्लाउज पहने हुए थी और गले में मंगलसूत्र पहना है। महिला हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा बोलती है।

महिला के अचानक अस्पताल से निकलने के बाद लापता होने से परिजन परेशान हैं। पुलिस द्वारा विभिन्न संभावित स्थानों पर पतासाजी की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

सांकरा/ लापरवाही से बाइक चलाने पर गई युवक की जान, साथी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

 

महासमुंद/सांकरा। थाना सांकरा पुलिस ने मर्ग जांच के दौरान सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में उसके साथी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक जैजैराम भोई (30 वर्ष), निवासी गोपालपुर, थाना पिथौरा 15 जून 2026 को अपने साथी त्रिनाथ भोई के साथ मोटरसाइकिल डिलक्स क्रमांक CG 04 DQ 1342 से निजी काम से सांकरा आया था। काम पूरा करने के बाद दोनों वापस गोपालपुर लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे ग्राम लोहराकोट स्थित पेट्रोल पंप के पास NH-53 मार्ग पर त्रिनाथ भोई द्वारा मोटरसाइकिल को तेज, उपेक्षापूर्ण एवं लापरवाहीपूर्वक चलाए जाने से पीछे बैठे जैजैराम भोई सड़क पर गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल जैजैराम को डायल-112 के माध्यम से CHC पिथौरा ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मर्ग जांच के दौरान मृतक के परिजनों एवं गवाहों के कथन लिए गए। जांच में यह भी सामने आया कि हादसे के बाद मोटरसाइकिल चालक त्रिनाथ भोई ने मृतक के घर जाकर उसे सांकरा में उसके दोस्तों के साथ छोड़कर आने की गलत सूचना दी, जिससे घटना के संबंध में वास्तविक जानकारी छिपाने का प्रयास किया गया।

मर्ग जांच में त्रिनाथ भोई का कृत्य धारा 106(1), 240 बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध घटित करना पाए जाने पर थाना सांकरा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस द्वारा प्रकरण में घटनास्थल, वाहन, गवाहों के कथन एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

बसना/ भंवरपुर तालाब में घुसी तेज रफ्तार कार सरायपाली के तरफ से आ रहीथी, क्रेन की मदद से पुलिस ने निकाला वाहन; समय रहते शीशा खोल बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा

भंवरपुर। भंवरपुर में शनिवार देर शाम एक तेज रफ्तार बलेनो कार अनियंत्रित होकर पुराने चौकी के पास तिराहा मार्ग से सीधे तालाब में जा घुसी। हादसे के वक्त कार में दो व्यक्ति सवार थे। गनीमत रही कि दोनों ने समय रहते कार के शीशे खोलकर बाहर निकलने में सफलता हासिल कर ली और तैरकर सुरक्षित किनारे पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार कार सरायपाली की ओर से तेज रफ्तार में भंवरपुर की तरफ आ रही थी। पुरानी चौकी के पास तिराहे पर अचानक वाहन अनियंत्रित हुआ और सड़क किनारे स्थित तालाब में जा गिरा। कार के तालाब में गिरते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

बताया जा रहा है कि कार में सवार दोनों व्यक्ति सरायपाली क्षेत्र के छुईपाली निवासी हैं। दोनों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कार का शीशा खोला और वाहन से बाहर निकलकर तैरते हुए किनारे पहुंचे। हादसे में दोनों के सुरक्षित होने की जानकारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद क्रेन की मदद से तालाब में डूबी बलेनो कार को बाहर निकाला गया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सरायपाली/ 9 कर्मचारियों का भुगतान रोके जाने पर आरोप, संघ ने पूछा- ब्लॉक अधिकारी अपना धान बेचकर पेमेंट करते हैं?

 

सरायपाली। छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ, ब्लॉक सरायपाली ने 9 सफाई कर्मचारियों का ₹77,940 भुगतान पिछले वर्ष 2025 से रोके जाने का आरोप लगाया है। संघ ने 29 अगस्त 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति पत्र में मामले को लेकर कई सवाल उठाते हुए उचित कार्रवाई और लंबित भुगतान कराने की मांग की है।
शिकायत पत्र में संघ ने आरोप लगाया है कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सरायपाली द्वारा 9 सफाई कर्मचारियों का ₹77,940 का पेमेंट रोक दिया गया है। संघ का कहना है कि कर्मचारियों ने स्कूल में कार्य किया है और संबंधित प्रधान पाठक ने उनकी उपस्थिति प्रमाणित करते हुए यह भी प्रमाणित किया है कि कर्मचारी ने काम किया है।
इसके बावजूद भुगतान रोके जाने पर संघ ने सवाल उठाते हुए लिखा है कि “क्या बीईओ अपना धान बेचकर हमें पेमेंट देते हैं, कि हम उनके घर के नौकर हैं, जो हमारा पेमेंट रोका गया है?”

प्रधान पाठक ने प्रमाणित की उपस्थिति, फिर भी भुगतान अटका
शिकायत पत्र में कहा गया है कि कर्मचारियों ने स्कूल में काम किया है और उनके कार्य की पुष्टि प्रधान पाठक द्वारा की गई है। इसके बाद भी भुगतान रोक दिया गया। संघ ने सवाल उठाया है कि आखिर किस नियम के तहत स्कूल सफाई कर्मचारियों का पेमेंट रोका गया है।
संघ ने शिकायत में यह भी लिखा है कि पिछले वर्ष 2025 के तीन माह का 9 कर्मचारियों का पेमेंट रोकना बहुत दुख की बात है।

“कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा”
संघ ने शासन से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि इस तरह नियमों के विपरीत पेंच-पेच के द्वारा कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। पत्र में कहा गया है कि उचित कार्रवाई करते हुए उन्हें न्याय दिलाया जाए और लंबित भुगतान कराया जाए।
शिकायत पत्र के साथ 9 सफाई कर्मचारियों के उपस्थिति पत्रक संलग्न किए गए हैं। इनमें संबंधित स्कूलों में कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज है और प्रधान पाठकों के हस्ताक्षर भी मौजूद हैं।

दस्तावेजों ने बढ़ाए सवाल
मामले में सामने आए उपस्थिति पत्रकों में जून, जुलाई और अगस्त 2025 की उपस्थिति दर्ज है। कुछ पत्रकों में कर्मचारी द्वारा स्कूल में उपस्थित रहकर कार्य करने के दिनों की संख्या और उपस्थित दिनों की संख्या समान दर्ज है।
अब सवाल यह है कि जब कर्मचारियों की उपस्थिति प्रधान पाठक द्वारा प्रमाणित की गई है और संघ के अनुसार उन्होंने कार्य भी किया है, तो ₹77,940 का भुगतान आखिर क्यों रोका गया? इस मामले में विभागीय पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

बागबाहरा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, स्कूटी की डिक्की से 15 पव्वे जब्त

महासमुंद/बागबाहरा, 29 अगस्त 2026। बागबाहरा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्कूटी की डिक्की में रखी 15 नग देशी प्लेन शराब बरामद की है। शराब की कुल मात्रा 2,700 मिलीलीटर बताई गई है, जिसकी कीमत करीब 1,200 रुपये है। इसके साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त टीवीएस स्कूटी क्रमांक CG 06 HB 9270, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गई है, को भी जब्त किया गया।

पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त को सउनि सुकलाल भोई हमराह आरक्षक क्रमांक 103 एवं 442 के साथ शासकीय पुलिस वाहन से पेट्रोलिंग पर निकले थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पोटरपारा बागबाहरा स्थित पीपल पेड़ के पास रिंकु बघेल अपनी स्कूटी की डिक्की में अवैध शराब बिक्री के लिए रखे हुए है।

सूचना की तस्दीक और कार्रवाई के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रास्ते में मंडी मोड़ के पास मिले सूरज कुलदीप एवं चमललाल कुलदीप को गवाह बनाकर टीम पोटरपारा पहुंची। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम रिंकु बघेल पिता भीष्म बघेल, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 13 फूलवारीपारा बागबाहरा बताया।

पुलिस ने उसकी टीवीएस स्कूटी की डिक्की की तलाशी ली। डिक्की में रखे हरे रंग के झोले से 180-180 मिलीलीटर वाली 15 नग देशी प्लेन शराब बरामद हुई। आरोपी से शराब रखने एवं बिक्री के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन उसके पास कोई वैध कागजात नहीं मिला।

पुलिस ने शराब एवं स्कूटी को गवाहों के समक्ष जब्त कर शराब को सीलबंद किया। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को जमानत मुचलके पर रिहा किया गया। मामले में पुलिस द्वारा आगे विवेचना की जा रही है।

महासमुंद में 130.7%, रायपुर में 130.7% और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में रिकॉर्ड 166% बारिश

🌧️ छत्तीसगढ़ पर मानसून मेहरबान, बारिश ने तोड़ा औसत का आंकड़ा

28 अगस्त तक प्रदेश में 855.9 मिमी बारिश, 10 साल के औसत से 100.8% अधिक वर्षा

महासमुंद में 130.7%, रायपुर में 130.7% और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में रिकॉर्ड 166% बारिश

रायपुर, 29 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून ने जमकर दस्तक दी है। प्रदेशभर में बारिश का दौर लगातार जारी है और अब तक की वर्षा ने 10 वर्षों के औसत आंकड़े को भी पार कर लिया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के मुताबिक 1 जून से 28 अगस्त 2026 तक छत्तीसगढ़ में औसतन 855.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह पिछले 10 वर्षों के औसत 849.3 मिमी के मुकाबले 100.8 प्रतिशत है।

28 अगस्त को भी प्रदेश में औसतन 6.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। कई जिलों में मानसून की जबर्दस्त सक्रियता देखने को मिली है, जबकि कुछ जिलों में बारिश सामान्य से कम रहने के बावजूद लगातार वर्षा होने से स्थिति में सुधार की उम्मीद है।

☔ सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश

प्रदेश में औसत के प्रतिशत के लिहाज से सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला सबसे आगे है। यहां अब तक 1088.5 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य औसत की 166 प्रतिशत है।

वहीं बलरामपुर में 1164.4 मिमी यानी 157.7 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है। 28 अगस्त को भी बलरामपुर में प्रदेश में सबसे ज्यादा 29.3 मिमी पानी बरसा।

🌧️ महासमुंद में भी मानसून का जोर

महासमुंद जिले में भी इस बार मानसून ने खूब पानी बरसाया है। जिले में अब तक 1017.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य औसत की 130.7 प्रतिशत है।

इसी तरह रायपुर में 920 मिमी (130.7%), गरियाबंद में 989.2 मिमी (120.4%), बलौदाबाजार में 898.7 मिमी (114.4%) और धमतरी में 833.6 मिमी (101.5%) बारिश दर्ज की गई है।

🌊 बिलासपुर संभाग में भी अच्छी बारिश

मुंगेली में 896.8 मिमी (120.5%), जांजगीर-चांपा में 1025.7 मिमी (114.6%), बिलासपुर में 890.7 मिमी (109.2%), सक्ती में 846.2 मिमी (105.8%) और कोरबा में 953.2 मिमी (105%) बारिश हो चुकी है। कोरबा में 28 अगस्त को भी 24.1 मिमी बारिश हुई।

🌦️ सरगुजा के कुछ जिलों में बारिश कम

सरगुजा संभाग में बलरामपुर जहां बारिश के मामले में आगे है, वहीं सरगुजा जिले में अब तक 504.4 मिमी यानी 77.1 प्रतिशत बारिश दर्ज हुई है। जशपुर में 716.9 मिमी (86.9%) और कोरिया में 702.3 मिमी (89.9%) बारिश हुई है।

🌾 दुर्ग संभाग में मिला-जुला असर

दुर्ग संभाग में मानसून का असर अलग-अलग क्षेत्रों में अलग रहा। बालोद में 844.6 मिमी (108.2%) बारिश हुई है। दुर्ग में 636.5 मिमी (100.4%) और राजनांदगांव में 698 मिमी (99.3%) बारिश दर्ज की गई। वहीं बेमेतरा में 493.7 मिमी (78.2%) तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 689.3 मिमी (70.6%) बारिश हुई है।

🌧️ बस्तर में नारायणपुर सबसे आगे

दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी मानसून का असर मजबूत है। नारायणपुर में 1260.9 मिमी यानी 121.3 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है। 28 अगस्त को यहां 21.5 मिमी पानी बरसा।

दंतेवाड़ा में 1063.2 मिमी, बीजापुर में 1213.9 मिमी, सुकमा में 846.1 मिमी, कोंडागांव में 758.9 मिमी और बस्तर में 837.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

⚠️ कांकेर में सबसे कम बारिश, फिर भी उम्मीद कायम

प्रदेश में औसत प्रतिशत के लिहाज से सबसे कम बारिश कांकेर जिले में 65.6 प्रतिशत दर्ज की गई है। यहां अब तक 713.1 मिमी बारिश हुई है। हालांकि 28 अगस्त को कांकेर में 12.5 मिमी बारिश होने से आने वाले दिनों में आंकड़े सुधरने की उम्मीद है।

📊 कुल मिलाकर मानसून की स्थिति मजबूत

छत्तीसगढ़ में मानसून सीजन के दौरान अब तक हुई बारिश ने 10 वर्षों के औसत को पार कर लिया है। प्रदेश के कई जिलों में सामान्य से काफी अधिक बारिश होने से जलस्रोतों में पानी की स्थिति बेहतर हुई है। वहीं कम बारिश वाले जिलों में भी लगातार हो रही वर्षा से आगामी दिनों में स्थिति सुधरने की उम्मीद बनी हुई है।

रायपुर/ नेपाल आपदा: छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 अब भी लापता

 

 

रायपुर, 28 अगस्त 2026 ! दो के परिजनों से संपर्क, रायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित लौट रहे; मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार की निगरानी तेज नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से बने गंभीर हालात के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने नेपाल गए प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर निगरानी और राहत प्रयास तेज कर दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य सरकार लगातार नागरिकों की जानकारी जुटा रही है।

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ से जुड़े 9 नागरिकों की स्थिति का पता चला है। इनमें दो के परिजनों से संपर्क स्थापित हो चुका है। वहीं रायपुर के पांच नागरिक सुरक्षित हैं और रायपुर लौटने के लिए रवाना हो चुके हैं। दूसरी ओर बिलासपुर की प्रियंका चौधरी और सुरगुजा की डॉ. मीना गुप्ता के लापता होने की सूचना है।

मोनिका यादव और मंजू राय चौधरी के परिजनों से संपर्क

रायपुर के महादेव घाट निवासी मोनिका यादव 22 अगस्त को नेपाल गई थीं। बाढ़ के बाद उनसे संपर्क टूटने की सूचना सामने आई थी। प्रशासन के अनुसार उनके परिजनों से संपर्क स्थापित हो गया है और उनकी स्थिति से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।

इसी तरह बिलासपुर की 65 वर्षीय मंजू राय चौधरी, जो कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल गई थीं, के संबंध में भी परिजनों से संपर्क स्थापित हुआ है। प्रशासन उपलब्ध जानकारी का सत्यापन करते हुए आवश्यक समन्वय कर रहा है।

प्रियंका और डॉ. मीना अब भी लापता

बिलासपुर निवासी 39 वर्षीय प्रियंका चौधरी के नेपाल में लापता होने की सूचना है। वे फिनलैंड की नागरिक हैं। प्रशासन उनके परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर संबंधित एजेंसियों के संपर्क में है और सुरक्षित तलाश के प्रयास जारी हैं।

वहीं सुरगुजा निवासी डॉ. मीना गुप्ता, जो यूनाइटेड किंगडम की नागरिक हैं, के भी नेपाल में लापता होने की सूचना है। उनका अंतिम ज्ञात स्थान रसुवागढ़ी इमिग्रेशन कार्यालय, नेपाल-चीन सीमा बताया गया है। उनकी जानकारी जुटाने के लिए संबंधित अधिकारियों से लगातार समन्वय किया जा रहा है।

रायपुर के पांच नागरिक सुरक्षित

रायपुर के माना क्षेत्र के दिनेश ओझा, प्रेम सिंह जगत, नारायण सेन, यतेंद्र प्रकाशी और दिनेश सिंह ठाकुर के सुरक्षित होने की पुष्टि हुई है। पांचों नागरिक 21 अगस्त को नेपाल गए थे और अब रायपुर लौटने के लिए रवाना हो चुके हैं।

नेपाल प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियों से समन्वय

राज्य सरकार नेपाल में मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों की जानकारी जुटाने के साथ उनके परिजनों को भी आवश्यक सहयोग उपलब्ध करा रही है। जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के माध्यम से सूचनाओं का लगातार आदान-प्रदान किया जा रहा है। नेपाल प्रशासन तथा केंद्रीय एजेंसियों के साथ भी समन्वय बनाए रखा गया है।

सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि नेपाल गए छत्तीसगढ़ के किसी नागरिक के संबंध में कोई जानकारी मिलने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित नागरिकों और उनके परिवारों की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

हेल्पलाइन:

टोल फ्री – 1070

कंट्रोल रूम – 0771-2223471