अब बसना में संतान सुख से जुड़ी हर समस्या का समाधान, 2 सितंबर को अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, में विशेष परामर्श शिविर

बसना, महासमुंद। मातृत्व का सपना देख रहे दंपतियों के लिए अच्छी खबर है। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 2 सितंबर 2026, बुधवार को इन्फर्टिलिटी संबंधी विशेष परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में डॉ. रेशु अग्रवाल मरीजों को बांझपन से जुड़ी समस्याओं पर विशेषज्ञ सलाह देंगी।

शिविर में Infertility Consultation, Ovulation Induction, अनियमित मासिक चक्र, PCOS/PCOD, Endometriosis सहित विभिन्न समस्याओं की जांच एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन मिलेगा। इसके अलावा IUI, IVF (टेस्ट ट्यूब बेबी) और ICSI जैसे आधुनिक उपचार विकल्पों की भी जानकारी दी जाएगी।

डॉ. रेशु अग्रवाल MBBS, MS (Obs & Gynaec) तथा FRM (Infertility Specialist) हैं। शिविर का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि शिविर में परामर्श के लिए पूर्व पंजीयन अनिवार्य है।

स्थान: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद
संपर्क: 92024-09092, 84618-11000, 77730-86100

विशेष: सही सलाह और आधुनिक उपचार के जरिए मातृत्व की राह आसान बनाने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

सरायपाली में अब हर मंगलवार और शुक्रवार मिलेगी विशेषज्ञ बाल रोग चिकित्सा की सुविधा

सरायपाली। बच्चों की बेहतर सेहत और समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना की ओर से सरायपाली में Pediatric Team (शिशु रोग विशेषज्ञ टीम) की सेवाएं शुरू की जा रही हैं। यह सुविधा 1 सितंबर 2026 से उपलब्ध होगी।

अग्रवाल नर्सिंग होम की विशेषज्ञ टीम में वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित अग्रवाल, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश ठाकुर, MD पीडियाट्रिक शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष घोरमारे तथा शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दीक्षित जे. राम (SMS मेडिकल कॉलेज, जयपुर) शामिल हैं।

अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार विशेषज्ञ बाल रोग टीम प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सरायपाली में उपलब्ध रहेगी। इससे क्षेत्र के बच्चों को विशेषज्ञ परामर्श के लिए दूर जाने की जरूरत कम होगी और स्थानीय स्तर पर बाल स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं मिल सकेंगी।

यह चिकित्सा सुविधा अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक, मेन रोड, IDBI बैंक/संतोषी माता मंदिर के पास, सरायपाली में उपलब्ध रहेगी।

संपर्क: 91743 35366, 91313 44252, 93036 23130, 77730 86100

CG सरायपाली / कक्षा 5वीं-8वीं की कॉपियों के मूल्यांकन मानदेय पर विवाद, डीईओ के आदेश पर जांच शुरू

 

महासमुंद सरायपाली। विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय सरायपाली में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के मानदेय भुगतान को लेकर की गई शिकायत अब जांच के घेरे में पहुंच गई है। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द के आदेश के बाद केजुवां शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सह जांच अधिकारी ने संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को जांच के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

आरटीआई कार्यकर्ता विनोद कुमार दास ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शिक्षा सत्र 2023-24 एवं 2024-25 में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्राप्त मानदेय राशि के भुगतान को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द के समक्ष शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर डीईओ कार्यालय महासमुन्द द्वारा 27 जुलाई 2026 को जांच के आदेश जारी किए गए।

जांच के संबंध में केजुवां शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सह जांच अधिकारी द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि मामले की जांच 3 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सरायपाली में की जाएगी। संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्धारित तिथि और समय पर जांच स्थल पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

पत्र में यह भी उल्लेख है कि तत्कालीन विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद्र मांझी, सहायक ग्रेड-3 राजीव लोचन रथ सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को जांच में उपस्थित होने के लिए सूचित किया गया है। शिकायतकर्ता विनोद कुमार दास को भी जांच की सूचना दी गई है।

विनोद दास के अनुसार, शिक्षकों द्वारा उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन निष्ठापूर्वक एवं समयबद्ध तरीके से किए जाने के बावजूद उक्त कार्य के एवज में मिलने वाली मानदेय राशि के भुगतान को लेकर सवाल उठे हैं। उनके मुताबिक, विभाग की ओर से ₹96,552 की मानदेय राशि का चेक 28 मार्च 2025 को बीईओ कार्यालय सरायपाली को भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।

इस मामले में छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ द्वारा भी शिकायत किए जाने की बात कही गई है। मानदेय राशि प्राप्त होने के बाद वास्तविक रूप से किन शिक्षकों को कितना भुगतान किया गया, भुगतान की प्रक्रिया क्या रही और संबंधित अभिलेखों में क्या दर्ज है, इन सभी बिंदुओं पर जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

अब 3 सितंबर को होने वाली जांच में दस्तावेजों और भुगतान संबंधी रिकॉर्ड की पड़ताल के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मानदेय राशि का वास्तविक भुगतान किस प्रकार किया गया और शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।

पिथौरा/ जोंक नदी में लापता बलौदाबाजार के भागीरथी साहू की तलाश जारी, NDRF ने संभाला मोर्चा; कल कार-बाइक टक्कर में 7 लोग गिरे थे नदी में, शिक्षक की हुई थी मौत

CG महासमुंद सांकरा बलौदा बाजार/ जोंक नदी के पुराने पुल पर रविवार को हुए दर्दनाक हादसे के बाद कल एक शिक्षक की मृत्यु हो गई जो हादसे में कार चालक राजकुमार निपाद (42) की नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि राजकुमार पिता तेजराम निषाद बसना के मिडिल स्कूल अरेकेल में अंग्रेजी विषय के शिक्षक थे। दूधिपाली के बताए गए वहीं अब बलौदा बाजार लापता बाइक सवार भागीरथी साहू (55) की तलाश के लिए NDRF की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। नदी में तेज बहाव के बीच टीम द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हादसे के बाद से भागीरथी साहू का पता नहीं चल पाया है, वहीं उनकी बाइक भी अब तक बरामद नहीं हो सकी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सांकरा थाना क्षेत्र में सांकरा बस्ती से बल्दीडीह की ओर जा रही कार की विपरीत दिशा से आ रही बाइक से जोंक नदी के पुराने पुल पर आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन पुल से नीचे नदी में जा गिरे। हादसे के दौरान दोनों वाहनों में सवार करीब सात 7 लोग नदी में गिर गए।

हादसे में कार चालक राजकुमार निपाद (42) की नदी में डूबने से मौत हो गई।  बताया गया कि राजकुमार निपाद, पिता तेजराम निपाद, बसना के मिडिल स्कूल अरेकेल में अंग्रेजी विषय के शिक्षक थे। वहीं बाइक सवार भागीरथी साहू (55), पिता मयाराम साहू, निवासी बारनवापारा नदी के तेज बहाव में बह गए। हादसे के बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

स्थानीय लोगों ने बचाई दो बाइक सवारों की जान हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कार में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं बाइक सवार विजय साहू और विशाल साहू को स्थानीय लोगों ने बचा लिया।

अब NDRF की टीम कर रही भागीरथी और बाइक की तलाश
भागीरथी साहू की तलाश में आज NDRF की टीम नदी में सघन तलाशी अभियान चला रही है। टीम द्वारा नदी के अलग-अलग हिस्सों में सर्च किया जा रहा है। नदी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। भागीरथी साहू के साथ उनकी बाइक की भी तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

जर्जर और संकरा पुराना पुल बना हादसे का कारण

स्थानीय लोगों के अनुसार जोंक नदी का पुराना पुल काफी जर्जर हो चुका है और इसकी सड़क भी संकरी है। पुल के समीप नया पुल बनाया जा चुका है, इसके बावजूद पुराने पुल से आवागमन जारी है। लोगों का कहना है कि पुल पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण यहां हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने पुराने पुल पर सुरक्षा घेरा लगाने तथा आवागमन को लेकर ठोस व्यवस्था किए जाने की मांग की है।

🚨 महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई : घर बाड़ी में छिपाकर रखी 9 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

🚨 महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई : घर बाड़ी में छिपाकर रखी 9 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद, 29 अगस्त 2026। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 11 नयापारा में एक व्यक्ति के कब्जे से 09 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की है। मामले में पुलिस ने आरोपी नरसिंग मेहर पिता स्व. भानु मेहर (50 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला प्रधान आरक्षक उत्तरा दीवान थाना महासमुंद में विवेचना कार्य के दौरान थीं, तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक 11 नयापारा निवासी नरसिंग मेहर अपने घर बाड़ी में अवैध रूप से हाथ भट्ठी महुआ शराब छिपाकर रखा हुआ है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए मुखबिर सूचना पंचनामा तैयार कर थाना प्रभारी को अवगत कराया गया तथा गवाह मनी निर्मलकर एवं आशीष साहू को साथ लेकर पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई।

पुलिस टीम में आरक्षक निकीता केरकेट्टा एवं राजेन्द्र टण्डन भी शामिल थे। पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो पहले संदेही एवं पुलिस दल की तलाशी की गई, जिसमें कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। इसके बाद आरोपी की सहमति से उसके घर बाड़ी की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान बाड़ी में रखे दो पीले रंग के 05-05 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक जरीकेन बरामद किए गए। जांच करने पर एक जरीकेन में 04 लीटर तथा दूसरे में 05 लीटर, कुल 09 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब मिली। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 1,800 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने मौके पर पहचान पंचनामा, नाप पंचनामा एवं जप्ती पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। आरोपी से शराब रखने संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद शराब को जप्त कर सीलबंद किया गया।

पुलिस ने आरोपी नरसिंग मेहर को 29 अगस्त 2026 को दोपहर 3:20 बजे विधिवत गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान अर्नेश कुमार बनाम बिहार राज्य मामले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों तथा धारा 35(1)(बी)(II) बीएनएसएस के प्रावधानों का पालन किया गया। गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजनों को भी दी गई।

पुलिस ने बताया कि पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी ई-साक्ष्य के रूप में की गई है। मामले में अपराध क्रमांक 00/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है तथा अपराध की सूचना न्यायालय को भेजी जा रही है।

मुख्य बिंदु

  • 📍 वार्ड नं. 11 नयापारा, महासमुंद में कार्रवाई
  • 🍶 09 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त
  • 💰 जब्त शराब की कीमत 1,800 रुपये
  • 👮 महिला प्रधान आरक्षक उत्तरा दीवान के नेतृत्व में कार्रवाई
  • 🚔 पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में की रेड
  • 📹 वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी के साथ कार्रवाई
  • ⚖️ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
  • ⛓️ आरोपी नरसिंग मेहर गिरफ्तार, न्यायिक प्रक्रिया जारी।

महासमुंद/हॉर्न बजाने पर भड़के युवक, होटल कारोबारी पर ब्लेड से हमला!

हॉर्न बजाने पर भड़के युवक, होटल कारोबारी पर ब्लेड से हमला! दो भाइयों ने मिलकर की मारपीट, ईंट से कार का मिरर तोड़ा; जान से मारने की धमकी देने का आरोप महासमुंद। 29अगस्त 2026 नयापारा के मछली मार्केट क्षेत्र में हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। मंदिर से परिवार के साथ कार में लौट रहे एक होटल व्यवसायी के साथ दो भाइयों द्वारा गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने ब्लेड से हमला किया और ईंट से कार का मिरर तोड़कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में पीड़ित के हाथ की उंगली और चेहरे पर चोट आई है।

जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 11, दलदली रोड नयापारा निवासी होटल व्यवसायी 29 अगस्त 2026 की शाम अपनी पत्नी मीनू पाल, बच्चों मेहुल पाल व आदर्श पाल तथा भतीजे रोहन पाणीग्रही के साथ कार क्रमांक CG 06 GZ 4896 से मंदिर गया था। शाम करीब 6 बजे परिवार के साथ वापस घर लौटते समय रोहित पटेल के घर के पास मछली मार्केट नयापारा में कुछ युवक सड़क पर चल रहे थे।

बताया गया कि कार चालक ने रास्ता देने के लिए हॉर्न बजाया। इसी दौरान मोहल्ले का समीर पीछे पलटा और कार के बोनट पर हाथ मारते हुए हॉर्न बजाने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। पीड़ित ने कार से उतरकर गाली-गलौज करने से मना किया तो विवाद और बढ़ गया।

पीड़ित के अनुसार समीर ने हाथ में रखे ब्लेड से उस पर हमला करने का प्रयास किया। उसने बचाव करते हुए ब्लेड पकड़ लिया। इसी बीच समीर का भाई कबीर भी मौके पर पहुंच गया और दोनों भाइयों ने मिलकर हाथ-मुक्के तथा ब्लेड से मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि मारपीट के दौरान दोनों भाइयों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। इसी दौरान समीर ने पास में पड़ी ईंट उठाकर कार के मिरर पर दे मारी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। मारपीट में पीड़ित के दाहिने हाथ की उंगली और चेहरे पर चोट लगने की बात रिपोर्ट में कही गई है।

परिवार के सामने हुआ पूरा विवाद

घटना के समय पीड़ित की पत्नी, दोनों बच्चे और भतीजा मौके पर मौजूद थे। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने गाली-गलौज, मारपीट और कार में तोड़फोड़ की घटना को देखा और सुना। पीड़ित ने पुलिस को रिपोर्ट देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

अब पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति और आरोपों की पुष्टि होगी।

महासमुंद / 200 फुटपाथ खाद्य विक्रेताओं के लिए विशेष निःशुल्क खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

 

महासमुंद ,30 अगस्त // खाद्य एवं औषधि प्रशासन, महासमुंद द्वारा महासमुंद में लगभग 200 फुटपाथ खाद्य विक्रेताओं के लिए विशेष निःशुल्क खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय “सर्व सेफ फूड : सुरक्षित भोजन परोसना एवं बेचना” रहा।

कार्यक्रम का उद्देश्य फुटपाथ खाद्य विक्रेताओं को खाद्य पदार्थों की सुरक्षित एवं स्वच्छ तैयारी, रख-रखाव, भंडारण तथा ग्राहकों को सुरक्षित भोजन परोसने के संबंध में व्यवहारिक जानकारी प्रदान करना था। साथ ही खाद्य जनित बीमारियों की रोकथाम, व्यक्तिगत एवं खाद्य परिसर की स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन तथा उपभोक्ताओं का विश्वास बढ़ाने के लिए आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, के खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शंखनाद भोई उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य केवल नियमों की जानकारी देना नहीं, बल्कि खाद्य विक्रेताओं के दैनिक व्यवहार में सुरक्षित एवं स्वच्छ खाद्य प्रथाओं को शामिल कराना है।

उन्होंने कहा कि फुटपाथ खाद्य विक्रेता बड़ी संख्या में लोगों को प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराते हैं। इसलिए उनके द्वारा व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वच्छ उपकरणों का उपयोग, सुरक्षित पेयजल, खाद्य पदार्थों का उचित भंडारण तथा संदूषण से बचाव जैसे उपायों का पालन किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी विक्रेताओं से प्रशिक्षण में बताए गए खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी नियमों का नियमित रूप से पालन करने की अपील की।
प्रशिक्षण में खाद्य सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी
FoSTaC ट्रेनर श्री विशाल आनंद द्वारा उदाहरणों एवं व्यवहारिक डेमो के माध्यम से सरल भाषा में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान फुटपाथ खाद्य विक्रेताओं को विशेष रूप से व्यक्तिगत स्वच्छता एवं साफ-सफाई।
ठेले, दुकान एवं खाद्य परिसर की स्वच्छता।

खाद्य पदार्थों का सुरक्षित भंडारण एवं तापमान प्रबंधन,
कच्चे एवं तैयार खाद्य पदार्थों को अलग-अलग रखना
,खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से संभालना एवं परोसना,बर्तनों एवं खाद्य उपकरणों की उचित सफाई
सुरक्षित पेयजल का उपयोग,कीट, धूल एवं अन्य प्रकार के खाद्य संदूषण की रोकथाम,
खाद्य सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण एवं नियमित अनुपालन
प्रशिक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006, संबंधित नियमावली तथा FSSAI द्वारा निर्धारित स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा आवश्यकताओं की जानकारी भी दी गई। फुटपाथ खाद्य विक्रेताओं के लिए लागू स्वच्छता संबंधी प्रावधानों एवं व्यवहारिक उपायों को विशेष रूप से समझाया गया।
हाइजीन किट एवं प्रमाण-पत्र का वितरण
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को निःशुल्क हाइजीन किट प्रदान की गई। किट में एप्रन, कैप, ग्लव्स, साबुन, तौलिया, डस्टर एवं हेडगियर शामिल थे। इसके साथ ही प्रतिभागियों को FoSTaC प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र, गोल्डन रूल्स बुकलेट तथा NASVI एवं नेस्ले की ओर से संयुक्त प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। NASVI ने दिया सहयोग
कार्यक्रम में NASVI की ओर से श्री पंकज साहू उपस्थित रहे। उन्होंने स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के सशक्तिकरण एवं उनकी आजीविका को सुरक्षित बनाने पर जोर देते हुए कहा कि स्ट्रीट फूड विक्रेता शहरों की खाद्य संस्कृति एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों को अपनाने से ग्राहकों का विश्वास बढ़ता है, जिससे विक्रेताओं की आजीविका को भी मजबूती मिलती है।
यह निःशुल्क प्रशिक्षण NASVI द्वारा नेस्ले के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 200 से अधिक महिला एवं पुरुष फुटपाथ खाद्य विक्रेताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। प्रतिभागियों ने एप्रन, ग्लव्स एवं हेड कैप का उपयोग करने, खाद्य पदार्थों को सुरक्षित तरीके से संभालने, हानिकारक रसायनों के अनुचित उपयोग से बचने तथा ग्राहकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित भोजन परोसने का संकल्प लिया।

महासमुंद/चिंगरौद में बाइक लौटाने पहुंचे युवक से मारपीट का आरोप, गाली-गलौज कर दी जान से मारने की धमकी

 डंडे और हाथ-मुक्कों से पीटने का आरोप, एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी छीनने की शिकायत; पुलिस से कार्रवाई की मांग

महासमुंद, 29 अगस्त 2026। चिंगरौद में मोटरसाइकिल वापस करने पहुंचे एक युवक के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार ग्राम हथखोज, थाना फिंगेश्वर, जिला गरियाबंद निवासी युवक ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है और कक्षा 10वीं तक पढ़ा है। 29 अगस्त को वह ग्राम चिंगरौद निवासी ओम प्रकाश की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल मांगकर महासमुंद में श्री व्यास नारायण शर्मा के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने आया था।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद युवक मोटरसाइकिल वापस करने चिंगरौद स्थित ओम प्रकाश की दुकान के पास पहुंचा। दुकान बंद होने पर उसने वहां बैठे लोगों से ओम प्रकाश के बारे में पूछा। इसी दौरान यशवंत यादव सहित अन्य लोगों के कहने पर युवक ने ओम प्रकाश को फोन लगाया, लेकिन मोबाइल बंद मिला।

पीड़ित का आरोप है कि इसी बात को लेकर यशवंत यादव व अन्य लोगों ने उसके साथ मां-बहन की गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए डंडे तथा हाथ-मुक्कों से मारपीट की। मारपीट में उसके पीठ और बाएं हाथ में चोट आने की बात शिकायत में कही गई है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि घटना के दौरान यशवंत यादव ने उसकी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी छीन ली। घटना को टावेन निषाद द्वारा देखे और सुने जाने की बात भी शिकायत में उल्लेखित है।

पीड़ित ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी मोटरसाइकिल वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

CG सांकरा/ जोंक नदी में समाई कार और बाइक, हादसे में एक की मौत, एक युवक की तलाश जारी , बसना दूधिपाली और ,बार क्षेत्र के बताए जा रहे है

जोंक नदी के पुराने पुल पर भीषण हादसा, कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों वाहन नदी में गिरेमहासमुंद/सांकरा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में आज रविवार को जोंक नदी के पुराने पुल पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कार और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन पुल से नीचे नदी में जा गिरे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कार में राज कुमार निषाद, मुकेश बारिक, रोशन चौहान और सुनील जगत सवार थे। ये सभी दुधियापाली, बसना के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में कार सवार राज कुमार निषाद की मौत हो गई।

वहीं मोटरसाइकिल पर भागीरथी साहू, विशाल साहू और विजय साहू सवार बताए गए हैं। ये सभी बार क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं, बाइक में तीन लोग सवार थे, जो बार-चरोदा के पास ग्राम गबोद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 

हादसे के बाद बाइक चालक भागीरथी साहू के नदी के पानी में बह जाने की जानकारी सामने आई है और उन्हें फिलहाल लापता बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। हादसे में घायल लोगों को बाहर निकाल लिया गया। वहीं लापता बाइक चालक की तलाश के लिए रेस्क्यू टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल लापता भागीरथी साहू

की तलाश जारी है।

जोंक नदी के पुराने पुल पर कार-बाइक की भिड़ंत, दोनों वाहन नदी में गिरे; एक की मौत, एक लापता

महासमुंद/सांकरा। पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 30 अगस्त को सांकरा थाना क्षेत्र के जोंक नदी के पुराने पुल पर एक कार और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहन पुल से नीचे नदी में जा गिरे। कार में चार और बाइक में तीन लोग सवार थे।

पुलिस के मुताबिक, सांकरा बस्ती से बल्दीडीह की ओर जा रही वैगनआर कार की विपरीत दिशा से आ रही बाइक क्रमांक CG 06 HD 3580 से टक्कर हुई। दुर्घटना के बाद दोनों वाहन सवारों सहित पुराने पुल से नीचे नदी में जा गिरे।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। कार में सवार मुकेश बारीक, रोशन चौहान और सुनील जगत, सभी निवासी दूधिपाली थाना बसना, को रेस्क्यू कर बचा लिया गया। वहीं बाइक में सवार विशाली साहू निवासी ग्राम गबौद, चौकी बार, बलौदाबाजार को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया।

पुलिस ने बताया कि हादसे में कार चालक राजकुमार निषाद (42), पिता तेजराम निषाद, निवासी दूधिपाली की नदी में डूबने से मौत हो गई। वहीं बाइक चालक भगीरथी साहू (55), पिता मयाराम साहू, निवासी बारनवापारा हादसे के बाद से लापता हैं। उनकी तलाश के लिए रेस्क्यू टीम द्वारा नदी में खोजबीन की जा रही है।

पुलिस ने मामले में हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और लापता बाइक चालक की तलाश जारी है।

रायपुर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बालिका गृह की बेटियों के साथ सुनी ‘मन की बात’

रायपुर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बालिका गृह की बेटियों के साथ सुनी ‘मन की बात’

रायपुर,30 अगस्त 2026।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों ने बेटियों को दिया आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने का संदेश

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज शासकीय बालिका गृह, शंकर नगर रायपुर में बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण सुना। इस दौरान मंत्री ने बेटियों के साथ आत्मीय संवाद कर उनके सपनों, उत्साह और आत्मविश्वास को जाना।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि बेटियों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुनना उनके लिए बेहद आत्मीय और सुखद अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को सकारात्मक सोच, नवाचार, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है। बालिका गृह की बेटियों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बेटी को सुरक्षित वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आगे बढ़ने के समान अवसर और अपने सपनों को पूरा करने का अधिकार मिले, यही सरकार का संकल्प है। बालिकाओं के संरक्षण, शिक्षा, विकास और आत्मनिर्भरता के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग निरंतर कार्य कर रहा है।

मंत्री ने कहा कि शासकीय बालिका गृह में रहने वाली बेटियों के सपनों को उड़ान देने के लिए उन्हें बेहतर वातावरण, आवश्यक सुविधाएं और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। बेटियों में आत्मविश्वास विकसित करना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना विभाग के महत्वपूर्ण प्रयासों में शामिल है।