सरायपाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : तीन जगह छापा, गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : तीन जगह छापा, गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

 

महासमुंद/सरायपाली। सरायपाली पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए तीन अलग-अलग जगहों पर छापा मारकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में पुलिस ने कुल 1 किलो 449 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 70 हजार रुपए आंकी गई है।

तीन जगह दबिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

👉 पहली कार्रवाई में पुलिस ने दिलचंद सहिस पिता जगन्नाथ सहिस (26 वर्ष), निवासी सरायपाली को गिरफ्तार किया। उसके पास से 216 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 10,000 रुपए) और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।

👉 दूसरी कार्रवाई घंटेश्वरी मंदिर, अंबेडकर नगर के पास की गई। यहां पुलिस ने चूडामणि महापात्र पिता जगन्नाथ महापात्र (28 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक-11, सरायपाली को पकड़ा। उसके पास से 400 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 30,000 रुपए) और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।

 

👉 तीसरी कार्रवाई ग्राम सागरपाली में हुई। पुलिस ने यहां गोपाल साहू पिता स्व. तोरण साहू (41 वर्ष), निवासी सागरपाली को गिरफ्तार किया। उसके पास से 833 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 30,000 रुपए) और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 20(ख) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि इनसे पूछताछ जारी है ताकि गांजा सप्लाई चैन से जुड़े अन्य लोगों का भी खुलासा हो सके।

पुलिस की सख्ती

सरायपाली थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

छत्तीसगढ़/प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड का कराया गर्भपात, फिर शादी से कर दिया इनकार, पुलिस ने भेजा जेल

छत्तीसगढ़/प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड का कराया गर्भपात, फिर शादी से कर दिया इनकार, पुलिस ने भेजा जेल

 

बिलासपुर सरकंडा क्षेत्र में रहने वाले युवक ने गर्भवती गर्लफ्रेंड को दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। इसके बाद उसने शादी से इनकार किया। साथ ही युवती के घर में घुसकर उसकी मां और बहन से बदसलूकी भी की। पीड़ित युवती ने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान बंगालीपारा में रहने वाले यश यादव उर्फ बिट्टू (21) से थी। इसका फायदा उठाते हुए युवक ने प्यार करने की बात कही। बाद में वह शादी का आश्वासन देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने लगा। इससे युवती गर्भवती हो गई।

युवक ने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया

युवक ने जल्दी शादी करने की बात कहते हुए दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही युवक ने युवती के घर जाकर उसकी मां और बहन से बदसलूकी की। साथ ही युवती से मारपीट की। मारपीट के बाद युवती सीधे सरकंडा थाने पहुंची।

आरोपी को कोर्ट ने भेजा जेल

युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। इस बीच आरोपित भागने की कोशिश करने लगा। इधर पुलिस ने आरोपित को घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है

सरायपाली : कुटेला गांव में ताश खेलने की बात पर दो पक्षों में विवाद, मारपीट और तोड़फोड़

सरायपाली : कुटेला गांव में ताश खेलने की बात पर दो पक्षों में विवाद, मारपीट और तोड़फोड़

 

सरायपाली/ थाना सरायपाली क्षेत्र के ग्राम कुटेला में 29 अगस्त की रात लगभग 8:30 बजे ताश खेलने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि गाली-गलौच, मारपीट और कार तोड़फोड़ तक की नौबत आ गई। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना सरायपाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पहले पक्ष सूरज पटेल ऊर्फ सूर्यप्रकाश पटेल की रिपोर्ट के अनुसार, वह अपने चाचा दिनेश पटेल के साथ दुर्गा चौक पर बैठा था तभी गांव का नारायण पटेल आया और ताश खेल बीच में छोड़कर भागने की बात पर मां-बहन की गाली देने लगा। मना करने पर नारायण ने कालर पकड़कर हाथ-मुक्का से मारपीट की। कुछ देर बाद उसका बेटा अतुल पटेल आया और उसे वहां से ले गया। इसके बाद सूरज और दिनेश पटेल जब अपनी कार (क्रमांक CG 06 HB 7479) से थाना सरायपाली जा रहे थे तो कुटेला चौक पर अमित पटेल डस्टर कार से और अजित पटेल मोटरसाइकिल से आकर कार रोक लिए। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौच करते हुए दोनों को जान से मारने की धमकी दी और कार से बाहर निकालकर हाथ-मुक्का से मारपीट की तथा कार के पीछे का कांच तोड़ दिया। इस दौरान श्रीकांत प्रधान और देवेंद्र नायक मौजूद थे। श्रीकांत प्रधान को भी गाली-गलौच कर हाथ-मुक्का से मारा गया, जिससे उसके हाथ की उंगली और कंधे पर चोट आई। सूरज पटेल ने बताया कि उसे दाहिने कान और कमर में चोट लगी है तथा दिनेश पटेल को होंठ और सीने पर चोट आई।

वहीं, दूसरे पक्ष नारायण पटेल ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वह दुर्गा चौक गया तो वहां सूरज पटेल और दिनेश पटेल बैठे थे। उसने कहा कि कल तुम लोग ताश में हार गए थे, इसी बात पर बहसबाजी शुरू हुई। नारायण पटेल का आरोप है कि सूरज और दिनेश ने उसे मां-बहन की गाली दी और जान से मारने की धमकी देते हुए डंडे से हमला किया। मारपीट से उसे दाहिने हाथ की कोहनी, पेट, बाईं आंख के नीचे और सिर में चोट आई। इस घटना को उसका पुत्र अतुल पटेल, वीरेंद्र नायक और जितेंद्र मांझी ने देखा।

दोनों पक्षों की शिकायत पर थाना सरायपाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महासमुंद/छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष पर ग्राम बेमचा में महतारी मेगा हेल्थ कैम्प आयोजित 200 से अधिक हितग्राही हुए लाभान्वित

महासमुंद/छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष पर ग्राम बेमचा में महतारी मेगा हेल्थ कैम्प आयोजित 200 से अधिक हितग्राही हुए लाभान्वित

 

महासमुंद/ छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग शहरी परियोजना महासमुंद द्वारा ग्राम पंचायत बेमचा में महतारी मेगा हेल्थ कैम्प का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण अंचल के महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों को स्वास्थ्य सुविधाओं से सीधे जोड़ना और कुपोषण उन्मूलन के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर के दौरान कुल 60 किशोरी बालिकाओं का सिकलिंग एवं हीमोग्लोबिन टेस्ट किया गया, जिससे उनके स्वास्थ्य की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके। वहीं 29 गंभीर कुपोषित बच्चों की विस्तृत स्वास्थ्य जांच की गई। इसके अलावा गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं सहित 204 हितग्राही विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित हुए।

इस अवसर पर जनपद सदस्य संगीता राहुल चंद्राकर सारेंच देवेंद्र चंद्राकर ,परियोजना अधिकारी श्री शैल नाविक मौजूद थे। जनपद सदस्य श्रीमती संगीता राहुल चंद्राकर इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का रजत जयंती वर्ष हमारे लिए विशेष महत्व रखता है। इस अवसर पर हम यह प्रयास कर रहे हैं कि स्वास्थ्य सेवाएँ हर जरूरतमंद तक पहुँचे। बेमचा में आयोजित महतारी मेगा हेल्थ कैम्प इसी संकल्प का हिस्सा है। हमारी प्राथमिकता है कि किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को समय पर जांच और उपचार उपलब्ध हो। कार्यक्रम में सुपरवाइजर श्रीमती शीला प्रधान एवं श्रीमती कुंती यादव, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं एएनएम मौजूद रहे।

ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को सफल बनाया। शिविर का लाभ लेने पहुंचे हितग्राहियों ने कैंप की सराहना की। यहां आए किशोरियों और माताओं ने बताया कि ऐसे शिविरों से उन्हें न केवल स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलती है बल्कि सही समय पर परामर्श और उपचार भी प्राप्त होता है। ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार की पहल से गाँव की महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य स्तर बेहतर होगा। ग्राम पंचायत बेमचा में आयोजित यह शिविर राज्य शासन की उस भावना को भी प्रकट करता है जिसके अंतर्गत स्वस्थ छत्तीसगढ़ – समृद्ध छत्तीसगढ़ का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है।

महासमुन्द /कल बीज निगम में पंजीयन करवा कर किसान कमा सकते हैं 40 हजार रुपये तक अतिरिक्त मुनाफा – मोटा धान ₹3843, पतला ₹4011 और सुगंधित ₹4444 प्रति क्विंटल

महासमुन्द /कल बीज निगम में पंजीयन करवा कर किसान कमा सकते हैं 40 हजार रुपये तक अतिरिक्त मुनाफा – मोटा धान ₹3843, पतला ₹4011 और सुगंधित ₹4444 प्रति क्विंटल

प्रमाणित बीज उत्पादन किसानों के लिए लाभकारी व्यवसाय पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अगस्त
छत्तीसगढ़ शासन के उपक्रम छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा प्रत्येक वर्ष खरीफ मौसम में किसानों को बीज उत्पादन कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर दिया जाता है। यह योजना किसानों को सामान्य धान खरीदी की तुलना में प्रति एकड़ अधिक लाभ अर्जित करने का मौका देती है।

प्रमाणित बीज से ज्यादा उपज
प्रमाणित बीजों के उपयोग से परंपरागत बीज की तुलना में 10 से 15 प्रतिशत अधिक उपज प्राप्त होती है। इसी कारण कृषि विभाग किसानों को प्रमाणित बीज अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

पंजीयन की प्रक्रिया
जिन किसानों के पास कम से कम 2.5 एकड़ भूमि है, वे मामूली शुल्क देकर छत्तीसगढ़ राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था में पंजीयन करा सकते हैं।
किसानों को अपने जिले के बीज प्रक्रिया केंद्र से संपर्क करना होगा।

बीज प्रमाणीकरण अधिकारी किसानों को उत्पादन संबंधी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराते हैं।
भुगतान व्यवस्था
फसल कटाई के बाद बीज को प्रक्रिया केंद्र में जमा करने पर किसानों को:

60% राशि अग्रिम एक सप्ताह में मिलती है।

शेष 40% राशि बीज परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद लगभग 2 माह में प्रदान की जाती है।

बीते खरीफ का लाभ

पिछले खरीफ सीजन में बीज उत्पादन करने वाले किसानों को सामान्य धान खरीदी दर (₹3100 प्रति क्विंटल) की तुलना में अतिरिक्त लाभ मिला—

मोटा धान: ₹743 प्रति क्विंटल अधिक (लगभग ₹15,603 प्रति एकड़)

पतला धान: ₹911 प्रति क्विंटल अधिक

सुगंधित धान: ₹1,344 प्रति क्विंटल अधिक

एक हेक्टेयर वाले किसान को लगभग ₹40,000 तक अतिरिक्त आय हुई।

आगे की संभावनाएँ

शासन स्तर पर उत्पादन अनुदान बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। निर्णय होने पर किसानों को और अधिक लाभ मिलेगा।

👉 किसान भाइयों के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित है।

बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम में शिशु रोग विभाग का विशेष कार्यक्रम, 31 अगस्त से मिलेगी नई सुविधाएँ

 

बसना (महासमुंद)। बच्चों की बेहतर देखभाल के लिए अब क्षेत्रवासियों को बाहर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में शिशु रोग विभाग की उन्नत सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. साँवर अग्रवाल 31 अगस्त 2025, सुबह 11 बजे से उपलब्ध रहेंगे। यहाँ नवजात शिशुओं एवं बच्चों के लिए विशेष आईसीयू, पूर्ण टीकाकरण की सुविधा तथा गंभीर व जटिल बीमारियों का संपूर्ण इलाज और ऑपरेशन की व्यवस्था की गई है। अस्पताल में अत्याधुनिक 96 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन, डिजिटल एक्स-रे, USG और EEG जैसी जांच सुविधाएँ मौजूद हैं। इसके साथ ही किफायती दरों पर इलाज उपलब्ध रहेगा तथा राशन कार्ड/आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों को भी उपचार की सुविधा दी जाएगी। अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना जिला महासमुंद में अब बच्चों के इलाज के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
संपर्क : 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम में शिशु रोग विभाग का विशेष कार्यक्रम, 31 अगस्त से मिलेगी नई सुविधाएँ

 

बसना (महासमुंद)। बच्चों की बेहतर देखभाल के लिए अब क्षेत्रवासियों को बाहर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में शिशु रोग विभाग की उन्नत सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. साँवर अग्रवाल 31 अगस्त 2025, सुबह 11 बजे से उपलब्ध रहेंगे। यहाँ नवजात शिशुओं एवं बच्चों के लिए विशेष आईसीयू, पूर्ण टीकाकरण की सुविधा तथा गंभीर व जटिल बीमारियों का संपूर्ण इलाज और ऑपरेशन की व्यवस्था की गई है। अस्पताल में अत्याधुनिक 96 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन, डिजिटल एक्स-रे, USG और EEG जैसी जांच सुविधाएँ मौजूद हैं। इसके साथ ही किफायती दरों पर इलाज उपलब्ध रहेगा तथा राशन कार्ड/आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों को भी उपचार की सुविधा दी जाएगी। अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना जिला महासमुंद में अब बच्चों के इलाज के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
संपर्क : 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

छत्तीसगढ़/ सांप ने चार मासूमों को कर दिया अनाथ, जमीन पर सो रहे पति-पत्नी को डस लिया

छत्तीसगढ़/ सांप ने चार मासूमों को कर दिया अनाथ, जमीन पर सो रहे पति-पत्नी को डस लिया

 

छत्तीसगढ़: सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बसकर में सर्पदंश से दंपती की मौत हो गई। पति-पत्नी, चार बच्चों के साथ जमीन पर सो रहे थे। आधी रात के बाद वे उठे थे। उसी दौरान सांप नजर आने पर दोनों ने उसे मार दिया था। बाद में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और दोनों ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम बसकर में तुलेश्वर गोंड (40), पत्नी नीता (38) और चार बच्चों के साथ रहता था। परिवार में लकवाग्रस्त पिता भी है। गुरुवार की रात दंपती भोजन कर चारों बच्चे के साथ जमीन पर सो रहे थे। रात लगभग दो बजे इनकी नींद खुली तो बिस्तर के पास एक सांप नजर आया। दंपती ने उसे मार दिया तथा घर के कोने में ही रख दिया। फिर दोनों सो गए।

अस्पताल जाने के लिए नहीं मिली गाड़ी, करवाया झाड़-फूंक

एक-डेढ़ घंटे बाद पत्नी को बेचैनी होने लगी। वह हड़बड़ा कर उठी। पति को भी जगाया। तत्काल अस्पताल जाने के बजाय उन्होंने परिचितों के माध्यम से झाड़ फूंक कराना शुरू कर दिया था। धीरे-धीरे पत्नी की हालत और बिगड़ने लगी। अस्पताल ले जाने वाहन की व्यवस्था भी नहीं हो रही थी। सुबह तक पति का चेहरा भी सूज गया था। इससे स्पष्ट था कि दोनों को विषैले सर्प ने डंस लिया है।

पति ने अस्पताल में तोड़ा दम

सुबह लगभग 11 बजे दंपती को एंबुलेंस से भैयाथान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां जांच के बाद महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पति की गंभीर हालत को देखते हुए सूरजपुर जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। वहां उपचार के बाद भी पति की जान नहीं बच सकी। पति ने भी दम तोड़ दिया। देर शाम दोनों का शव घर पहुंचा। घटना से गांव में शोक है।

पीछे छोड़ गए 4 बच्चे और बीमार पिता

दुखद पहलू यह है कि परिवार में बुजुर्ग और चार छोटे-छोटे बच्चे रह गए हैं। उनके समक्ष आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। माता-पिता की मौत से बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में ही मृतक का एक भाई रहता है। अब उसी के ऊपर बच्चों के लालन – पालन की जिम्मेदारी आ गई है। मृत दंपती का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

इस इलाके में सर्पदंश की घटना आम

उत्तर छत्तीसगढ़ में जमीन पर सोने के दौरान सर्पदंश की सर्वाधिक घटनाएं होती हैं। इसलिए लगातार समझाइश दी जा रही है कि जमीन पर न सोएं। खाट पर मच्छरदानी लगाकर सोने से सर्पदंश की संभावना कम हो जाती है। सर्पदंश की घटना के बाद तत्काल मरीज को अस्पताल ले जाना चाहिए। झाड़फूंक के कारण मरीज की तबीयत और खराब हो जाती है। विलंब से अस्पताल पहुंचने पर जान जाने का खतरा रहता है।

Raipur Crime: पति को चरित्र पर था शक, तीज मनाकर मायके से लौटी पत्नी की हत्या

Raipur Crime: पति को चरित्र पर था शक, तीज मनाकर मायके से लौटी पत्नी की हत्या

 

रायपुर : देश-प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं। ऐसे ही रायपुर में एक पति ने अपनी पत्नी का चरित्र खराब होने के शक में हत्या कर दी। अभनपुर थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी के चरित्र पर शक के चलते बच्चों के सामने ही उसकी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी मुकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार अभनपुर निवासी मुकेश सिंह अपने परिवार के साथ रहता है। उसका पिता कृष्ण कुमार सेन सैलून की दुकान चलाता है। बताया गया कि 27 अगस्त की रात मुकेश की पत्नी प्रियंका सेन तीजा मनाकर मायके से लौटी थी। रात करीब 10 बजे खाना परोसते समय पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इस दौरान मुकेश ने पत्नी पर चरित्र को लेकर आरोप लगाए और गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी बीच गुस्से में आकर उसने अचानक लोहे की राड से पत्नी के सिर पर वार कर दिया।

वार लगते ही प्रियंका जमीन पर गिर गई और लहूलुहान हो गई। मां को खून से लथपथ देखकर बच्चे जोर-जोर से रोने लगे। शोर सुनकर पिता कृष्ण कुमार सेन कमरे में पहुंचे तो आरोपित बेटे ने उन पर भी राड से हमला कर दिया, जिससे उन्हें हाथ और आंख के पास चोटें आईं। परिवार के लोगों ने घायल प्रियंका को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान 28 अगस्त को उसकी मौत हो गई।

चाकू लेकर डराने-धमकाने वाले चार गिरफ्तार

दुर्ग सिटी कोतवाली और मोहन नगर थाना अंतर्गत अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों को धारदार चाकू लेकर डराने धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपितों को घेराबंदी कर पकड़ा और उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। आरोपितों के कब्जे से धारदार चाकू भी बरामद किया गया है।

कोतवाली पुलिस दुर्ग को गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि बैजनाथ पारा जाने वाले मार्ग पर खाली प्लाट के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा धमका रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपित ने अपना नाम डेहरालाल साहू (34) निवासी शास्त्री चौक दुर्ग बताया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चाकू बरामद किया है।

इसी तरह गंजपारा हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति आने जाने वाले लोगों को धारदार चाकू लेकर डरा धमका रहा था। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को भी घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपित का नाम धीरज कुमार ठाकुर निवासी मुकुंद भवन डिपरा पारा दुर्ग बताया गया है। पुलिस ने उक्त आरोपित के कब्जे से भी चाकू बरामद किया है।

इसी तरह मोहन नगर थाना अंतर्गत सिकोला बस्ती क्षेत्र में धारदार चाकू लेकर घूम रहे सिकोला बस्ती निवासी योगेश मरकाम को भी गिरफ्तार किया है। आरोपित योगेश चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा था। इसी तरह से बीडी कालोनी बुद्ध बिहार के पास तुलेश कुमार उर्फ मोटू नामक व्यक्ति को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित बजरंग पारा उरला का रहने वाला है।

बागबाहरा में घर में घुसकर चोरी, पीड़ित को धक्का देकर फरार हुआ अज्ञात चोर

बागबाहरा में घर में घुसकर चोरी, पीड़ित को धक्का देकर फरार हुआ अज्ञात चोर

 

बागबाहरा। थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 फूलवारी पारा में बीती रात चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार फिरोज कुरैशी पिता स्व. महमूद कुरैशी (उम्र 54 वर्ष) अपने घर पर 06 अगस्त की रात खाना खाकर सो रहे थे। रात्रि करीब 1 बजे एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आया और बिजली बोर्ड में लगे चार्जर को निकालने का प्रयास कर रहा था।

चार्जर निकालते समय आवाज आने से फिरोज कुरैशी की नींद खुल गई। उन्हें जागा देख आरोपी भागने लगा। पीछा करने की कोशिश करने पर उसने फिरोज को धक्का दे दिया, जिससे वे जमीन पर गिर गए और आरोपी मौके से फरार हो गया।

कमरे में जाकर देखने पर पीड़ित ने पाया कि सिरहाने रखा सैमसंग कंपनी का की-पैड मोबाइल (कीमत 500 रुपये), टायटन कंपनी की घड़ी (कीमत 500 रुपये) एवं मोबाइल चार्जर (कीमत 100 रुपये) चोरी हो चुके थे। इस प्रकार कुल 1100 रुपये मूल्य का सामान अज्ञात चोर लेकर फरार हो गया।

घटना की जानकारी पीड़ित ने अपनी पड़ोसन पूर्णिमा उर्फ बुगली को दी। मामले में पुलिस ने धारा 305-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।