छत्तीसगढ़ के लोगों को दीपावली से पहले मिला 3000 करोड़ का गिफ्ट, जर्जर सड़कों से मिलेगा छुटकारा

छत्तीसगढ़ के लोगों को दीपावली से पहले मिला 3000 करोड़ का गिफ्ट, जर्जर सड़कों से मिलेगा छुटकारा

 

छत्तीसगढ़: लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना) ने दिवाली से पहले प्रदेशवासियों को जर्जर सड़कों से राहत देने के लिए प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में राष्ट्रीय राजमार्गों के रखरखाव और मरम्मत के लिए नौ टेंडर जारी किए हैं। इन कार्यों पर कुल मिलाकर करीब 3 हजार करोड़ रुपये से अधिक का खर्च प्रस्तावित है। बतादें कि जिन सड़को का सफर जहां सामान्य हालात में 6 घंटे का होता है, वहां सड़क गड्ढों से छलनी होने के कारण 7-8 घंटे तक लग रहे हैं। बरसात ने स्थिति और खराब कर दी।

अब सरकार ने इन हालात को बदलने के लिए 3 हजार करोड़ रुपये से अधिक की मरम्मत योजना लागू की है। इन कार्यों के पूरे होते ही न केवल यात्रा का समय घटेगा बल्कि सफर सुगम और सुरक्षित भी होगा।

अब मिलेगा गड्ढों से निजात

बारिश के बाद सड़कें इतनी जर्जर हो गई थीं कि रोजमर्रा की यात्रा किसी परीक्षा से कम नहीं थी। भारी वाहन फंस जाते थे, तो छोटी गाड़ियां दुर्घटनाओं का शिकार होती थीं। मरम्मत कार्य पूरे होने के बाद लोगों को इन परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा

यात्रा समय घटने से बस्तर, सुकमा, कोंटा और नारायणपुर जैसे क्षेत्रों के हजारों ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। व्यापार, पर्यटन और आवागमन तेज़ होगा। किसानों और व्यापारियों को माल ढुलाई में समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

5 सितंबर तक आनलाइन निविदा

इन सभी कार्यों के लिए निविदाएं 5 सितंबर तक आमंत्रित की गई हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

इन सड़कों पर होगा काम

कटगी–गुमला रोड (NH-43): 32 किमी- 484.59 लाख रुपये।

NH-63 (कांकेर, नारायणपुर, बस्तर): 1,200 करोड़ से अधिक।

भोपालपट्टनम–जगदलपुर मार्ग (NH-63): 100 किमी – 531.26 करोड़ रुपये।

जगदलपुर–सुकमा–कोंटा रोड (NH-30): 38 किमी- 361 करोड़ रुपये।

रतनपुर–केन्दा–केवंची रोड (NH-45): 5.5 किमी – 455.55 लाख रुपये।

ढेका–बनारी मार्ग (NH-49): 33.18 किमी- 224.51 लाख रुपये।

छत्तीसगढ़/शराब तस्करी में भाजपा नेता का बेटे समेत सात गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़/शराब तस्करी में भाजपा नेता का बेटे समेत सात गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 

CG: कोंडागांव जिले में चल रहे अवैध शराब कारोबार पर करपावंड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शराब तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में सात आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपितों में भाजपा नेता माकड़ी जनपद उपाध्यक्ष का पुत्र भी शामिल है।

पहली कार्रवाई में पुलिस ने ओडिशा के मुंडागुड़ा के पास नंदीगुड़ा से दो आरोपितों को धर दबोचा। उनके कब्जे से बोलेरो वाहन और 148 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई। वहीं दूसरी कार्रवाई में ग्राम जैबेल-2 कडाकाटा जंगल में छापामारी कर पांच आरोपियों को पकड़ा गया। इनसे ओडिशा निर्मित 349.820 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई। कुल मिलाकर पुलिस ने 497 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की है।

गिरफ्तार आरोपितों में मुन्ना सिंह (बिहार), भूजो भतरा (ओडिशा), दुर्योधन कश्यप, पितम नेताम, सोनूराम नेताम, नामेराम कश्यप और देवेंद्र कोरार्म शामिल हैं। सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। करपावंड थाना प्रभारी उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र निषाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

Murder: छत्तीसगढ़ के रायपुर में बोरी खोलते ही मच गया हड़कंप, अंदर मिली युवक की लाश

Murder: छत्तीसगढ़ के रायपुर में बोरी खोलते ही मच गया हड़कंप, अंदर मिली युवक की लाश

 

छत्तीसगढ़/राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मेटल पार्क के पास बोरी में एक अज्ञात युवक की लाश बरामद हुई। भारी बोरी में बंद लाश मिलने से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही खमतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

सिर पर गंभीर चोट के निशान

प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या पत्थर से सिर कुचलकर की गई और इसके बाद शव को बोरी में भरकर मुख्य सड़क से कुछ दूरी पर फेंक दिया गया। मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है।

फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच

घटना की जानकारी मिलते ही फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे आरोपी तक पहुंचा जा सके।

पड़ोसी थानों में भेजी गई फोटो

अज्ञात शव की पहचान के लिए पुलिस ने पड़ोसी थानों को मृतक की तस्वीर भेजी है। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

हत्या कर शव ठिकाने लगाने की आशंका

पुलिस का मानना है कि हत्या कहीं और की गई और आरोपी शव को बोरी में भरकर सुनसान जगह पर फेंककर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

खमतराई थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या की आशंका मजबूत है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पूरी पुष्टि हो सकेगी।

Teacher Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की बड़ी सौगात; इतने पदों पर निकली वैकेंसी, लास्ट डेट से पहले ऐसे करें अप्लाई

Teacher Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की बड़ी सौगात; इतने पदों पर निकली वैकेंसी, लास्ट डेट से पहले ऐसे करें अप्लाई

 

छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने शिक्षक भर्ती 2025 (Teacher Recruitment 2025) के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके तहत प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर कुल 5000 पदों पर भर्ती की जाएगी।

यह भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) की ओर से आयोजित की जाएगी, और इच्छुक उम्मीदवार 10 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अप्लाई करने से पहले देखें एलिजिबिलिटी

इस भर्ती का उद्देश्य राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करना और शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना है। अधिसूचना के अनुसार, विभिन्न विषयों में शिक्षक और सहायक शिक्षक के पदों पर नियुक्तियां होंगी। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाना होगा। पात्रता मानदंड में बी.एड./डी.एड. और TET उत्तीर्ण होना शामिल है, हालांकि कुछ पदों के लिए TET में छूट दी जा सकती है। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसमें आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

जानें चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होंगे। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना ध्यान से पढ़ें और समय सीमा से पहले आवेदन करें।

CG Murder: 67 साल के प्रेमी को शक था कि 26 साल की प्रेमिका का किसी और के साथ चल रहा है चक्कर, तो उसे मार दिया

CG Murder: 67 साल के प्रेमी को शक था कि 26 साल की प्रेमिका का किसी और के साथ चल रहा है चक्कर, तो उसे मार दिया

 

छत्तीसगढ़ के घमतरी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 67 वर्षीय एक बुजुर्ग प्रेमिका ने अपने 26 वर्षीय महिला प्रेमिका की चरित्र पर संदेह को लेकर चाकू से हमला कर उनकी दर्दनाक हत्या कर दी। वहीं मृतिका के तीन साल के बेटे को घटना में चोटें आई है। पुलिस ने आरोपित बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है।

करेलीबड़ी पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम हसदा नंबर-एक में 23 अगस्त को पोला त्यौहार की रात करीब साढ़े आठ बजे यात्री प्रतीक्षालय के सामने मुख्य मार्ग पर गांव की महिला पुष्पलता मारकंडे उम्र 26 वर्ष की गांव के ही 67 वर्षीय बुजुर्ग जगन्नाथ जांगड़े ने चाकूमार कर हत्या कर दी। इस घटना में महिला के तीन साल के पुत्र को भी चोंटे आई है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी ग्रामीणों को होने के बाद पुलिस में दी। खबर पाकर करेलीबड़ी चौकी प्रभारी राधेश्याम बंजारे, प्रधान आरक्षक हेमंत उईके, आरक्षक बलराम सिन्हा सहित स्टाफ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। इधर हत्या को अंजाम देने वाला आरोपित जगन्नाथ जांगड़े को पुलिस ने आसपास क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि पुष्पलता जांगड़े घर में अपने तीन साल के बच्चे के साथ रहती थी। उनका पति पिछले एक साल से जेल में है। पुलिस ने आरोपित जगन्नाथ जांगड़े के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। 24 अगस्त रविवार को पुलिस ने मृतिका के शव का पंचनामा व पीएम के बाद शव स्वजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।

प्रेमिका की चरित्र पर शंका के चलते हुई हत्या

गिरफ्तार आरोपित जगन्नाथ जांगड़े ने पुलिस को बताया कि महिला के साथ उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन प्रेमिका पर किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक करता था। इसी शक और गुस्से में आकर आरोपित ने प्रेमिका को चाकू मारकर उनकी हत्या करना स्वीकार किया।

CG: गंगरेल बांध के खुले दो गेट, छोड़ा गया 5320 क्यूसेक पानी, देखने के लिए सैलानियों की उमड़ी भीड़

CG: गंगरेल बांध के खुले दो गेट, छोड़ा गया 5320 क्यूसेक पानी, देखने के लिए सैलानियों की उमड़ी भीड़

 

छत्तीसगढ़/धमतरी जिले के प्रमुख गंगरेल बांध के लबालब होने से पहले ही 29.674 टीएमसी भरने के बाद बांध के दो गेट खोल दिए गए हैं। दो गेटों से 5320 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। गेट खुलने के बाद बांध को देखने सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। सैलानियों को अब सभी 14 गेट खुलने का इंतजार है।

गंगरेल बांध में हो चुका है काफी जलभराव

भादो माह में अच्छी बारिश हुई है, इससे जिले के प्रमुख गंगरेल बांध में संतोषप्रद जल भराव हो चुका है। हालांकि बांध को लबालब होने के लिए अभी भी दो से तीन टीएमसी पानी की जरूरत है। बांध लबालब हो, इससे पहले ही इस साल जल संसाधन विभाग ने 24 अगस्त को शाम चार बजे गंगरेल बांध के दो गेट खोल दिए हैं। इन गेटों से 5320 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बांध के गेट क्रमांक चार व पांच नंबर को खोले हैं।

गंगरेल बांध से छोड़े गए पानी रुद्री बैराज में बहाया जा रहा है। वहीं गंगरेल बांध में कैचमेंट एरिया से रात 8:45 बजे 5953 क्यूसेक पानी की आवक बनी हुई थी। वर्तमान में गंगरेल बांध में कुल जल भराव 29.674 टीएमसी पानी भरा हुआ है, इसमें उपयोगी जल 24.603 टीएमसी है। जल संसाधन विभाग की मानें तो पिछले चार-पांच दिनों से 11 व 12 नंबर के गेट से कुछ पानी छोड़ा जा रहा था।

किसानों की राहत

इन दोनों गेटों को बंद करके 24 अगस्त को चार व पांच नंबर के गेट खोलकर तेजी के साथ पानी बहाया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो गेट खोलने ट्रायल भी जारी है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 में 25 अगस्त को गेट खोलकर 5000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, इसके बाद से किसानों ने राहत की सांस ली थी।

पड़ोसी जिलों व राज्यों को सूचना

गंगरेल बांध का डाउनस्ट्रीम जलप्रवाह पड़ोसी जिलों रायपुर, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार-भाटापारा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ सहित ओडिशा राज्य के संबलपुर जिले से होकर गुजरता है। ऐसे में गंगरेल बांध के गेट खोलने से एक दिन पहले 24 अगस्त को संबंधित जिलों के कलेक्टरों को भी तत्काल सूचना भेजी गई है, ताकि वहां की प्रशासनिक तैयारियां सुनिश्चित की जा सकें।

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य 

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य

 

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻सोमवार, २५ अगस्त २०२५🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:०७ सूर्यास्त: 🌅 ०६:५१

चन्द्रोदय: 🌝 ०७:३४ चन्द्रास्त: 🌜१९:५७

अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)

ऋतु: 🏔️ शरद

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)

मास 👉 भाद्रपद  पक्ष 👉 शुक्ल

तिथि 👉 द्वितीया (१२:३४ से तृतीया)

नक्षत्र 👉 उत्तराफाल्गुनी (२७:५० से हस्त)

योग 👉 सिद्ध (१२:०६ से साध्य)

प्रथम करण 👉 कौलव (१२:३४ तक)

द्वितीय करण 👉 तैतिल (२५:१० तक)

॥ गोचर ग्रहा: ॥

सूर्य 🌟 कर्क  चंद्र 🌟 कन्या

मंगल 🌟 कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 कर्क (अस्त, पश्चिम, वक्री)

गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)

शुक्र 🌟 मिथुन (अस्त, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)

राहु 🌟 कुम्भ  केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५३ से १२:४५

अमृत काल 👉 २०:०६ से २१:४९

रवि योग 👉 २७:५० से २९:५०

विजय मुहूर्त 👉 १४:२८ से १५:२०

गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:४८ से १९:१०

सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:४८ से १९:५४

निशिता मुहूर्त 👉 २३:५७ से २४:४१

राहुकाल 👉 ०७:२७ से ०९:०४

राहुवास 👉 उत्तर-पश्चिम

यमगण्ड 👉 १०:४१ से १२:१९

दुर्मुहूर्त 👉 १२:४५ से १३:३६

होमाहुति 👉 सूर्य (२७:५० से बुध)

दिशा शूल 👉 पूर्व

नक्षत्र शूल 👉 उत्तर (२७:५० तक)

अग्निवास 👉 आकाश

चन्द्र वास 👉 पूर्व (दक्षिण ०८:२८ से)

शिववास 👉 गौरी के साथ (१२:३४ से सभा में)

☄चौघड़िया विचार☄

॥ दिन का चौघड़िया ॥

१ – अमृत २ – काल ३ – शुभ ४ – रोग

५ – उद्वेग ६ – चर ७ – लाभ ८ – अमृत

॥रात्रि का चौघड़िया॥

१ – चर २ – रोग ३ – काल ४ – लाभ

५ – उद्वेग ६ – शुभ ७ – अमृत ८ – चर

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा

दक्षिण-पूर्व (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष

श्री वराह अवतार जन्मोत्सव, बाबा रादेव दूज, विवाहादि मुहूर्त (केवल हिमाचल, हरियाणा, पंजाब एवं जम्मू-कश्मीर के लिये) सिंह-कर्क ल० (प्रातः ०६:०७ से अंतरात्रि ०३:५० तक), नींव खुदाई एवं गृहारम्भ मुहूर्त+व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त दोपहर १२:३५ से १२:५४ तक, देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०९:१६ से १०:५३ तक आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

आज २७:५० तक जन्मे शिशुओ का नाम उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (टे, टो, प, पी) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम हस्त नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (पू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त

सिंह – २९:१६ से ०७:३५

कन्या – ०७:३५ से ०९:५३

तुला – ०९:५३ से १२:१४

वृश्चिक – १२:१४ से १४:३३

धनु – १४:३३ से १६:३७

मकर – १६:३७ से १८:१८

कुम्भ – १८:१८ से १९:४४

मीन – १९:४४ से २१:०७

मेष – २१:०७ से २२:४१

वृषभ – २२:४१ से २४:३६+

मिथुन – २४:३६+ से २६:५१+

कर्क – २६:५१+ से २९:१२+

पञ्चक रहित मुहूर्त

शुभ मुहूर्त – ०५:५० से ०७:३५

रज पञ्चक – ०७:३५ से ०९:५३

शुभ मुहूर्त – ०९:५३ से १२:१४

चोर पञ्चक – १२:१४ से १२:३४

शुभ मुहूर्त – १२:३४ से १४:३३

रोग पञ्चक – १४:३३ से १६:३७

शुभ मुहूर्त – १६:३७ से १८:१८

मृत्यु पञ्चक – १८:१८ से १९:४४

अग्नि पञ्चक – १९:४४ से २१:०७

शुभ मुहूर्त – २१:०७ से २२:४१

मृत्यु पञ्चक – २२:४१ से २४:३६+

अग्नि पञ्चक – २४:३६+ से २६:५१+

शुभ मुहूर्त – २६:५१+ से २७:५०+

रज पञ्चक – २७:५०+ से २९:१२+

शुभ मुहूर्त – २९:१२+ से २९:५०+

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन छोटी अथवा बड़ी यात्रा के योग बन रहे है इसके कारण दिनचर्या अस्त व्यस्त होगी कार्य क्षेत्र पर भी योजनाओं में बदलाव करना पड़ेगा लेकिन फिर भी स्नेहीजन से भेंट मन को प्रसन्न रखेगी। मन मे पुरानी यादें ताजा होने पर भावुक होंगे। कार्य व्यवसाय में आज उतार चढ़ाव लगा रहेगा धन की आमद निश्चित नही रहेगी फिर भी जरूरत के अनुसार हो ही जाएगी। घर मे सुख सुविधा के साधन बढ़ेंगे इनका उपभोग भी करेंगे। खर्च भी आज अतिरिक्त रहेंगे लेकिन पारिवारिक प्रसन्नता के आगे अखरेंगे नही। धन को लेकर किसी से बहस होने की संभावना है सेहत आज उत्तम रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आप अपने विवेकी व्यवहार से सभी जगह सम्मान पाएंगे। मध्यान तक पारिवारिक उत्तरदायित्वों की पूर्ति में व्यस्त रहेंगे रिश्तेदारी में जाना पड़ेगा खर्च आज पिछले दिनों से कम लेकिन बजट बिगाड़ने वाले रहेंगे। कार्य व्यवसाय में आज समय कम ही दे पाएंगे धन की आमद कम ही रहेगी। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों की कमी खलेगी। परिवार में आज आनंद का वातावरण किसी ना किसी के अहम के कारण खराब हो सकता है। महिलाए आज अपबे आप को अन्य से अधिक बुद्धिमान प्रदर्शित कर स्वयं ही हास्य की पात्र बनेंगी। आरोग्य बना रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका मन घरेलू कलह से अशान्त रहेगा। दिन भर किसी न किसी से रूठने मनाने का क्रम चलता रहेगा महिलाए विशेषकर वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा मुश्किल से बने प्रेम व्यवहार टूटते देर नही लगेगी। कार्य क्षेत्र पर भी अपनी के आगे किसी की नही चखने देंगे सहकर्मियों के कार्यो में छोटे मोटे नुक्स निकालना भारी पड़ सकता है। आदत में सुधार लाये वरना अकेले रह जाएंगे। धन संबंधित कार्यो को शांति से मिलबैठकर सुलझाने का प्रयास करें व्यक्तिगत मामले सार्वजनिक होने पर प्रतिष्ठा में कमी आएगी। धन लाभ की आशा आज मुश्किल से ही पूरी होगीं यात्रा एवं लेनदेन पर खर्च होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन लाभ की कई नई सम्भावनाये जगायेगा इनमे से कुछ एक आज पूर्ण होंगी शेष के दुविधा में फंसने के कारण निकट भविष्य में पूर्ण होने की आशा लगी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर बिक्री में पिछले दिनों की तुलना में कमी आएगी लेकिन फिर भी आय के दृष्टिकोण से आज का दिन संतोषजनक रहेगा कार्य व्यवसाय के अतिरिक्त अन्य मार्ग से भी धन की आमद होगी। लेकिन खर्च भी लगे रहेंगे। मित्र रिश्तेदारों का आगमन घर मे चहल पहल बढ़ाएगा उपहार का आदान प्रदान होगा। घर के बड़ो का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद जल्दी से हारने नही देगा आवश्यक कार्य संध्या से पहले कर लें इसके बाद सेहत प्रतिकूल होने लगेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आप आज आलस्य से भरे रहेंगे अतिआवश्यक कार्य भी मजबूरी में करेंगे लेकिन ध्यान रहें आज आप जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे उसके आरम्भ में कोई ना कोई टांग अड़ायेगा धन की कमी भी व्यवधान डालेगी निराशा को मन मे ना आने दें निष्ठा से लगे रहे तो सफलता अवश्य मिलेगी। मध्यान के बाद का समय विशेष कार्य सफलता वाला बन रहा है इसका लाभ उठाएं। धन संबंधित पर समस्या से मेहनत के द्वारा ही विजय पाई जा सकती है आज की मेहनत निकट भविष्य को व्यवधान रहित बनाएगी। परिवार उत्सव का माहौल रहेगा घरेलू खर्च बजट से ज्यादा होंगे फिर भी शांति प्रदान करेंगे। पैर अथवा कमर दर्द की शिकायत होगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आपके मन मे नए नए विचार बनेंगे दिन का अधिकांश समय कल्पनाओं में ही व्यतीत होगा। आवश्यक कार्य के चलते मध्यान तक कार्य क्षेत्र से अवकाश लेना पड़ेगा। आज कोई परिजन अथवा अधीनस्थ अपनी मांग मनवाने के लिये जिद पर अड़ेगा जिससे कुछ समय के लिये असुविधा होगी क्रोध आएगा लेकिन स्थिति को देख मन मे ही रखेंगे। स्वभाव में व्यवहारिकता की कमी रहेगी किसी की बातों का सीधा जवाब नही देंगे। धन की आमद अनैतिक कार्यो से होने की संभावना ज्यादा है। घर का वातावरण आपकी कंजूस प्रवृति के कारण उदासीन बनेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आपको नजदीकियों की उपेक्षा का शिकार बनना पड़ेगा भाग्य का साथ आज कम ही मिलेगा। चाहे कितनी भी मेहनत करें परिजनों को संतुष्ट नही कर पाएंगे कार्य क्षेत्र पर जहां से लाभ की उम्मीद रहेगी वहां से हानि होगी एवं जहां से कोई उम्मीद नही होगी वहां से अकस्मात लाभ होगा वो भी खर्च के अनुपात में नाकाफी। नौकरी वाले लोग आज कोई घटना के बाद स्वयं को व्यवसायियों की तुलना में बेहतर समझेंगे। व्यवसायी वर्ग की आज किसी ना किसी कारण से आलोचना ही होगी। धन लाभ थोडा बहुत संध्या के आस पास होगी खर्च साथ मे होने पर तुरंत खर्च हो जाएंगे। सेहत में सुधार आएगा फिर भी ज्यादा जटिल कार्यो से बचें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिए सामाजिक क्षेत्र से नए संबंध बनाने में सहायक बनेगा। काम काज की गति आरम्भ में कुछ धीमी रहेगी लेकिन संध्या तक संतोषजनक रहेगी। खर्च सर पर आने पर धन लाभ के लिए प्रयास बहुत करेंगे लेकिन होगा असमय ही। समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों से जान पहचान भविष्य में लाभ के मार्ग खोलेगी। आज किसी से भी मन के गुप्तविचार ना बताये अन्यथा बने काम बिगड़ सकते है। घर मे किसी पुरानी बात को लेकर भाई बंधु अथवा पति पत्नी में विवाद होने की संभावना है । वाहन से सावधानी बरतें चोटादि का भय है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आपको आध्यात्म एवं परोपकारी कार्यो का लाभ किसी ना किसी रूप में अवश्य मिलेगा। घर मे पूजा पाठ का आयोजन अथवा किसी उत्सव को लेकर चहल पहल रहेगी ।मध्यान तक इसके कारण भागदौड़ लगी रहेगी। मित्र रिश्तेदारों के आगमन से प्रसन्नता तो होगी लेकिन खर्च अनियंत्रित होने पर चिंता का विषय बनेंगे। कार्य क्षेत्र से लाभ के समाचार मिलेंगे परन्तु तुरंत लाभ का आज कोई साधन नही बनने का दुख भी होगा। धन संबंधित अधिकांश कार्य किसी अन्य व्यक्ति के कारण लंबित होंगे फिर भी आवश्यकता अनुसार धन लाभ हो ही जायेगा। अपनी अथवा परिजन के सेहत की अनदेखी ना करें रात्रि बाद परिणाम गंभीर हो सकते है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन में सेहत छोटी मोटी समस्या को छोड़ सुधार आयेगा। लेकिन फिर भी कार्य करने से मन चुरायेंगे। घरेलू कार्य की आनाकानी करेंगे लेकिन मनोरंजन के लिए तैयार रहने पर परिजनों से नोक झोंक होगी। कार्य व्यवसाय संभावनाओं पर केंद्रित रहेगा एक पल में लाभ की आशा जागेगी अगके ही पल आशा निराशा में बदलने से कोई भी स्थिर निर्णय नही ले सकेंगे। धन संबंधित कोई भी निर्णय आज ना ही ले तो बेहतर रहेगा व्यवसायियों को खर्च से ज्यादा लाभ हो जाएगा। भाग दौड़ करने पर आज कुछ ज्यादा मिलने वाला नही इसलिये कार्यो को सहज रूप से होने दें। खर्च पर नियंत्रण करना वश में नही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका आज का दिन भागदौड़ वाला रहेगा दिन के आरंभ में यात्रा करनी पड़ेगी लेकिन इनसे व्यवहारिक लाभ के अतिरिक्त अन्य किसी लाभ की उम्मीद ना रखें। मध्यान तक दिनचार्य अस्त व्यस्त रहेगी इसके बाद ही स्थिरता आएगी। कार्य व्यवसाय में पुराने सामान की बिक्री से धन लाभ होगा नए अनुबंध भी मिलेंगे लेकिन समय की कमी के कारण आज इनपर कार्य आरंभ नही कर पाएंगे। सभी प्रकार के आर्थिक विषयो को आज ही ले देकर पूर्ण करने का प्रयास करें कल से स्थिति विपरीत होने पर धन को लेकर अपमानित हो सकते है। परिवार में छोटी मोटी बातो को छोड़ शांति रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज दिन के आरंभ में आप जिस कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे वह टलते टलते मध्यान बाद ही पूर्ण हो सकेगा। किसी भी कार्य में आज तुरंत निर्णय ले अन्यथा लाभ के अवसर का उचित फल नही मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धी आपके हिस्से का काम हथियाने का हर संभव प्रयास करेंगे लापरवाही एवं आलस्य से बचे अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। घर का वातावरण आपके उत्साह में वृद्धि करेगा धन की आमद एक से अधिक मार्ग से होगी फिर भी आज पारिवारिक कार्यो मे खर्च करने में संकोच ना करें आपसी संबंधों में खटास आ सकती है। संध्या बाद सेहत प्रतिकूल होगी समय पर इलाज करे बाद में गंभीर रूप ले सकती है।

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम में सफ़लता पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570 फोन पेय 8889391334

 

छत्तीसगढ़/रायगढ़ में नाबार्ड टेंडर का झांसा देकर महिला से 50 लाख की ठगी, आरोपी सुदीप मंडल गिरफ्तार

छत्तीसगढ़/रायगढ़ में नाबार्ड टेंडर का झांसा देकर महिला से 50 लाख की ठगी, आरोपी सुदीप मंडल गिरफ्तार

 

छत्तीसगढ़/रायगढ़ चक्रधरनगर पुलिस ने धोखाधड़ी मामले के फरार आरोपी सुदीप मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला ग्राम खोखरी, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा की महिला अनिता साहू की लिखित शिकायत से जुड़ा है, जिसमें असीम कृपा फाउंडेशन के संचालक रंजीत चौहान और अन्य पर लाखों रुपये की ठगी का आरोप दर्ज कराया गया था।

शिकायतकर्ता के अनुसार महानदी एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, जो कृषि उत्पादों का व्यवसाय करती है का नवंबर 2024 में रंजीत चौहान ने नाबार्ड का 6 करोड़ रुपये का फर्जी टेंडर दिखाकर विश्वास दिलाया कि कंपनी को बड़ा फायदा होगा।

उसने भरोसा जताने के लिए टेंडर की नकली प्रति और 50 लाख रुपये का चेक दिखाया तथा ऑर्डर के पहले 50 लाख रुपये जमा करने की मांग की। इसके झांसे में आकर कंपनी के बोर्ड आफ डायरेक्टरों ने 27 लाख रुपये फाउंडेशन के खाते में और 23 लाख रुपये नकद दिए।

जांच में यह पूरा प्रकरण फर्जी पाया गया और आरोपियों के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में 21 मई को धारा 318 (4), 3 (5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आगे की विवेचना में नाबार्ड का टेंडर जाली दस्तावेज साबित होने पर धारा 336 (3), 338, 340 (2) बीएनएस भी जोड़ी गई।

मुख्य आरोपित रंजीत चौहान को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि सह-आरोपित सुदीप मंडल व अन्य फरार थे जिनकी लगातार पतासाजी की जा रही थी और कल 22 अगस्त को आरोपित सुदीप मंडल को पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपित सुदीप मंडल (40) पिता अर्जुन मंडल निवासी सुभाष नगर बंगाली कालोनी चक्रधरनगर रायगढ़ को आज चक्रधरनगर पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

CG: रामसेतु पुल पर युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, नर्सिंग कॉलेज में सिलेक्शन नहीं हुआ तो सुसाइड करने पहुंची

CG: रामसेतु पुल पर युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, नर्सिंग कॉलेज में सिलेक्शन नहीं हुआ तो सुसाइड करने पहुंची

छत्तीसगढ़/बिलासपुर नर्सिंग कॉलेज में सिलेक्शन नहीं होने पर तखतपुर क्षेत्र में रहने वाली युवती आत्महत्या के लिए रामसेतु के रेलिंग पर चढ़ गई। युवकों ने बातचीत में उलझाकर उसे किसी तरह रेलिंग से खींच लिया। युवती को सरकंडा पुलिस के हवाले किया गया है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

सिलेक्शन नहीं होने पर सुसाइड करने का सोचा

सरकंडा टीआई निलेश पांडेय ने बताया कि तखतपुर क्षेत्र में रहने वाली युवती बिलासपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। युवती नर्सिंग कालेज में एडमिशन लेना चाहती थी। इसमें उसका सिलेक्शन नहीं हो पाया। इसके कारण युवती परेशान थी। इसी कारण वह शनिवार की देर रात रामसेतु के पास पहुंच गई।

युवती नदी में छलांग लगाने के लिए पुल के रेलिंग पर चढ़ गई। तभी वहां से गुजर रहे लोगों की नजर उस पर पड़ी। युवकों ने उसे बातचीत में उलझाया। साथ ही इस घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। बातचीत के दौरान ही एक्टिवा सवार युवक वहां पहुंचा। उसने गाड़ी खड़ी कर पीछे से युवती को पकड़ लिया। उसे रेलिंग से उतारकर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में अब तक किसी गंभीर घटना की जानकारी नहीं मिली है।

टीआई पहुंचे मौके पर, युवती को बताया जीवन और परिवार का महत्व

घटना की जानकारी लगते ही टीआई निलेश पांडेय मौके पर पहुंचे। युवती को साथ लेकर वे थाने पहुंचे। टीआई ने युवती से मनोवैज्ञानिक तरीके से बातचीत की। इससे युवती ने उनसे खुलकर बातचीत की। इधर टीआई ने युवती को जीवन और परिवार का महत्व समझाया। बातचीत के दौरान युवती भावुक हो उठी। उसने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए संघर्ष और मेहनत से आगे बढ़ने की बात कही है। घटना की जानकारी स्वजन को दी गई है। उनके आने पर युवती को स्वजन के हवाले किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में रेलवे लाइन से कॉपर वायर चोरी करने वाली गैंग गिरफ्तार, 1900 मीटर के तार और बाइक बरामद

छत्तीसगढ़ में रेलवे लाइन से कॉपर वायर चोरी करने वाली गैंग गिरफ्तार, 1900 मीटर के तार और बाइक बरामद

 

छत्तीसगढ़/रायगढ़ घरघोड़ा पुलिस ने नवनिर्मित रेलवे लाइन से कॉपर वायर और अन्य उपकरण चोरी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से लगभग 1900 मीटर से अधिक तांबे के तार, कैटनरी एवं कांटेक्ट तार, क्लिप, पिन सहित ओएचई फिटिंग्स बरामद की है, जिसकी कुल कीमत 88 हजार रुपये से अधिक आंकी गई है। इसके साथ ही चोरी में प्रयुक्त बाइक, लोहे की आरी पत्ती और टांगी भी जब्त की गई।

तीन अलग-अलग चोरी का पर्दाफाश

इस कार्रवाई से थाना घरघोड़ा में दर्ज तीन अलग-अलग चोरी का पर्दाफाश हुआ है। रेल संपत्ति चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने मुखबिरों को सक्रिय कर लगातार जानकारी जुटाई। इसी कड़ी में 23 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम नुनदरहा के कुछ युवक चोरी का कापर वायर छिपाकर रखे हैं और ग्राहक की तलाश में हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दुष्यंत यादव, गजानंद चौहान, सचित चौहान, लवकेशचंद्र चौहान और पुरन चौहान को पकड़ लिया।

आरोपियों ने कबूला जुर्म

पूछताछ में आरोपियों ने तीन वारदातों का खुलासा किया। उन्होंने कबूल किया कि 30 जून की रात दुष्यंत, गजानंद और सचित ने घरघोड़ा-भालुमुड़ा के बीच रेलवे लाइन के खंभा नंबर जी-3/1 से जी-3/6 के बीच से तांबा कैटनरी तार कीमती 15 हजार रुपये, 23 जुलाई को दुष्यंत, लवकेश और पुरन ने ग्राम कंचनपुर क्षेत्र के खंभा नंबर 38/6 से 38/12 के बीच से कैटनरी और कांटेक्ट तार, क्लिप, पिन, स्विवेल क्लिप, जम्पर व स्प्राइस कीमती 41 हजार रुपये तथा 30 जुलाई की रात पुनः दुष्यंत, लवकेश और पुरन ने घरघोड़ा-भालुमुड़ा के बीच से तांबा तार कीमती लगभग 32 हजार रुपये की चोरी की थी।

पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर तीनों अपराधों में प्रयुक्त औजार और चोरी किया गया सामान जब्त किया। इसमें विभिन्न लंबाई के तांबे के तार, ओएचई फिटिंग्स, कैटनरी क्लिप, कांटेक्ट क्लिप, जम्पर, आरीपत्ती और टांगी शामिल हैं। घटनाओं में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपितों में दुष्यंत (22) पिता लखनलाल यादव, गजानंद (21)पिता अमरसाय चौहान, सचित (20) पिता रामनाथ चौहान, पुरन (26) पिता मोहितराम चौहान ,लवकेशचंद्र (25) पिता सुखसाय चौहान सभी निवासी ग्राम नुनदरहा, थाना घरघोड़ा शामिल है।