सरायपाली: हरिता पटेल ने 32 एकड़ भूमि हेतु किसानों को दिया मुफ्त बीज, संस्था ने किया सम्मानित

 

 

ग्राम चकरदा की समाजसेवी हरिता पटेल ने किसानों के हित में उल्लेखनीय पहल करते हुए 66 किसानों को 32 एकड़ भूमि हेतु निःशुल्क मूंगफली बीज वितरण किया। यह बीज वितरण कृषि विभाग और एफपीओ (FPO) के सहयोग से किया गया। प्रत्येक किसान को एक एकड़ भूमि के लिए 38 किलो बीज उपलब्ध कराया गया, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिली और उनकी खेती को नया संबल मिला।

कृषि और समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए इस सराहनीय योगदान के लिए श्री अग्र. शिरोमणि संस्था, सरायपाली द्वारा हरिता पटेल को विशेष सम्मान से नवाजा गया।

सम्मान समारोह ग्राम चकरदा में आयोजित हुआ, जिसमें सरपंच प्रतिनिधि, पंच, कृषि सखी, सचिव, रोजगार सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री लक्ष्मी अग्रवाल, श्री मनोज अग्रवाल और श्री मनोज जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए।

ग्रामवासियों ने इस अवसर पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि हरिता पटेल का यह प्रयास किसानों और समाज दोनों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण है।

महासमुंद की कंपनी पर कार्रवाई: दवा में काले धब्बे पाए जाने पर नोटिस पैरासिटामोल दवा की खेप में मिली गुणवत्ता की कमी,

महासमुंद की कंपनी पर कार्रवाई: दवा में काले धब्बे पाए जाने पर नोटिस पैरासिटामोल दवा की खेप में मिली गुणवत्ता की कमी,

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पैरासिटामोल दवा की खेप में मिली गुणवत्ता की कमी, सीजीएमएससी ने दिया कंपनी को नोटिस
स्वास्थ्य हित में दवा की खेप तुरंत वापस लेने और नई खेप पहुंचाने के निर्देश

तय शर्तों के अनुरूप कार्यवाही नहीं करने पर होगी निविदा नियमों के अनुसार कार्रवाई

रायपुर, 22 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) ने महासमुंद स्थित 9M इंडिया लिमिटेड द्वारा सप्लाई की गई 2024 की विभिन्न खेपों में पैरासिटामोल 500 एमजी और 650 एमजी टैबलेट की गुणवत्ता में प्रथम दृष्टया कमी पाई गई है। निगम के दवा गोदामों और स्वास्थ्य इकाइयों से मिली शिकायतों के बाद वर्ष 2024 में निर्मित बैचों की जांच कराई गई हैं।

CGMSCL की जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि संबंधित बैच की दवाइयों की गुणवत्ता में कमी है और उन पर काले धब्बे पाए गए हैं जो आम के उपयोग के लिए उपयुक्त नहीं हैं। इसके बाद निगम ने आदेश जारी करते हुए कंपनी को नागरिकों के स्वास्थ्य सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सभी संदिग्ध बैच तत्काल दवा गोदामों और स्वास्थ्य संस्थाओं से वापस लेने और उसकी जगह गुणवत्तापूर्ण नई खेप उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि कंपनी ने तय शर्तों के अनुरूप कार्यवाही नहीं की, तो निविदा नियमों के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी और इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी कंपनी की होगी।

महासमुंद की कंपनी पर कार्रवाई: दवा में काले धब्बे पाए जाने पर नोटिस पैरासिटामोल दवा की खेप में मिली गुणवत्ता की कमी,

 

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पैरासिटामोल दवा की खेप में मिली गुणवत्ता की कमी, सीजीएमएससी ने दिया कंपनी को नोटिस
स्वास्थ्य हित में दवा की खेप तुरंत वापस लेने और नई खेप पहुंचाने के निर्देश

तय शर्तों के अनुरूप कार्यवाही नहीं करने पर होगी निविदा नियमों के अनुसार कार्रवाई

रायपुर, 22 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) ने महासमुंद स्थित 9M इंडिया लिमिटेड द्वारा सप्लाई की गई 2024 की विभिन्न खेपों में पैरासिटामोल 500 एमजी और 650 एमजी टैबलेट की गुणवत्ता में प्रथम दृष्टया कमी पाई गई है। निगम के दवा गोदामों और स्वास्थ्य इकाइयों से मिली शिकायतों के बाद वर्ष 2024 में निर्मित बैचों की जांच कराई गई हैं।

CGMSCL की जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि संबंधित बैच की दवाइयों की गुणवत्ता में कमी है और उन पर काले धब्बे पाए गए हैं जो आम के उपयोग के लिए उपयुक्त नहीं हैं। इसके बाद निगम ने आदेश जारी करते हुए कंपनी को नागरिकों के स्वास्थ्य सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सभी संदिग्ध बैच तत्काल दवा गोदामों और स्वास्थ्य संस्थाओं से वापस लेने और उसकी जगह गुणवत्तापूर्ण नई खेप उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि कंपनी ने तय शर्तों के अनुरूप कार्यवाही नहीं की, तो निविदा नियमों के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी और इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी कंपनी की होगी।

सरायपाली: गांव मे रिकॉर्ड समय में लगा नया ट्रांसफार्मर” मोर बिजली एप के माध्यम से हुवा था शिकायत

 

सरायपाली। ग्रामीण अंचलों में बारिश की कमी से किसान इन दिनों खासे परेशान हैं। खेतों में पानी नहीं भर पाने के कारण नलकूप ही सिंचाई का एकमात्र सहारा बने हुए हैं। लेकिन बिजली आपूर्ति बाधित होने, बार-बार कटौती और ट्रांसफार्मर व मोटर खराब होने की वजह से किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

इसी बीच ग्राम गस्तीडीपा स्थित ट्रांसफार्मर खराब हो गया, जिससे रोहिना के कृषक रूपानंद साहू, फकीर सेठ और गस्तीडीपा निवासी शंभूनाथ यादव का मोटर पंप बंद हो गया। सिंचाई न होने से उनकी धान की फसल मुरझाने लगी।

किसान रूपानंद साहू ने मोर बिजली एप के माध्यम से 18 अगस्त की शाम 6 बजे ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही नया ट्रांसफार्मर पहुंच गया, जिसकी सूचना कनिष्ठ यंत्री मनोज कुमार ने उपभोक्ताओं को दी। अगले दिन ट्रांसफार्मर लग जाने से किसानों के पंप चालू हो गए और करीब 15 से 20 एकड़ धान की फसल को बचा लिया गया।

किसानों ने समय पर ट्रांसफार्मर बदलने के लिए विभाग की त्वरित कार्यवाही की सराहना की और राहत की सांस ली।

महासमुंद। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतें और उन पर की जा रही कार्रवाइयाँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं इस बार निलंबित का मामला बम्हनी का है

महासमुंद। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतें और उन पर की जा रही कार्रवाइयाँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं इस बार निलंबित का मामला बम्हनी का है

महासमुंद। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतें और उन पर की जा रही कार्रवाइयाँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में सरायपाली ब्लॉक के तीन शिक्षकों को निलंबित किया गया था—जिनमें से दो पर छात्राओं से छेड़छाड़ तथा एक पर निजी कंपनी के प्रचार-प्रसार का आरोप सिद्ध हुआ। अब इसी तरह का एक और मामला पिथौरा विकासखंड से सामने आया है।

पिथौरा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बम्हनी में पदस्थ अंग्रेज़ी व्याख्याता संजय नंद पर शराब पीकर आने डराने धमकाने सहित छात्राओं से अश्लील हरकतें एवं छेड़छाड़ करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत मिलने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

छात्राओं एवं अभिभावकों की ओर से थाना बसना में दर्ज शिकायत में कहा गया था कि व्याख्याता शराब पीकर विद्यालय आते हैं, छात्राओं को डराते-धमकाते हैं और अशोभनीय व्यवहार करते हैं। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि वे बाहरी युवकों को विद्यालय परिसर में लाकर छात्राओं के बीच बैठाते थे, जो मोबाइल फोन चलाकर छात्राओं से छेड़छाड़ करते थे।

दिनांक 07 अगस्त 2025 की एक घटना का हवाला देते हुए एक छात्रा ने बताया कि टेस्ट के नाम पर उसे परेशान और धमकाया गया। इस पर विद्यालय की विकास समिति एवं ग्राम पंचायत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी से कठोर कार्रवाई की मांग की थी।

जिला शिक्षा अधिकारी, महासमुंद द्वारा जांच उपरांत आरोपों को सही पाए जाने पर लोक शिक्षण संचालनालय, रायपुर ने आदेश जारी कर व्याख्याता संजय नंद को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियम अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

बसना/ पंचायत सचिव को जबरन बंधक बनाकर प्रस्ताव लिखवाने का आरोप रिहायसी इलाके मे राईस मिल और मुर्गी फार्म को लेकर विवाद ग्राम सभा मे विरोध ग्रामीणों ने की शिकायत

 

 

महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक अंतर्गत बंसुला ग्राम पंचायत में आबादी से मात्र 200 मीटर दूरी पर नए उसना एवं अरवा राइस मिल तथा मुर्गी फार्म को अनुमति देने को लेकर विवाद और गहराता जा रहा है। सरपंच नवीन साहू पर ग्राम सचिव को बंधक बनाकर जबरन ग्राम सभा प्रस्ताव लिखवाने का गंभीर आरोप लगा है।

ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने इस संबंध में जनपद पंचायत बसना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत पत्र में उल्लेख है कि ग्राम सभा की बैठक 20 अगस्त को बुलाई गई थी, लेकिन आवश्यक प्रक्रिया पूरी न होने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई थी। इसके बावजूद 21 अगस्त को सुबह 10 बजे पुनः बैठक बुलाई गई और उस दौरान सरपंच द्वारा दबाव बनाकर ग्राम सचिव से अपनी मनमर्जी का प्रस्ताव लिखवाया गया।

ग्रामीणों का आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि गाँव में पहले से ही चार राइस मिल संचालित हैं, जिनसे धुआँ, राख और धूलकणों के कारण लोगों का जीवन कठिन हो गया है। खेत-खलिहान राख से ढक जाते हैं, तालाब का पानी दूषित हो चुका है और फसलें खराब हो रही हैं। बुजुर्गों को साँस लेने में दिक्कत होती है और बच्चों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है।

ग्राम सभा में विरोध

शिकायत पत्र के अनुसार, ग्राम सभा में राइस मिल की अनुमति का विरोध करते हुए 21 ग्रामीणों ने हाथ उठाकर विरोध दर्ज किया, जबकि समर्थन में केवल 16 लोग सामने आए। बावजूद इसके सरपंच ने बहुमत को दरकिनार करते हुए सचिव से मनमर्जी का प्रस्ताव दर्ज करवाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सचिव को बंधक बनाकर प्रस्ताव लिखवाना सरपंच का अलोकतांत्रिक और जनविरोधी रवैया दर्शाता है।

शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुँची

ग्रामीणों ने सामूहिक हस्ताक्षर कर जनपद सदस्य जन्मजय साव के नेतृत्व में शिकायत प्रस्तुत की है। इसमें मांग की गई है कि ग्राम सभा में बहुमत के आधार पर पारित प्रस्ताव को मानते हुए राइस मिल के अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) को रद्द किया जाए और सरपंच व उनके साथियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य 

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य

 

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻शनिवार, २३ अगस्त २०२५🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:०६,सूर्यास्त: 🌅 ०६:५३

चन्द्रोदय: 🌝 ❌❌❌

चन्द्रास्त: 🌜१९:०१

अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)

ऋतु: 🏔️ शरद

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)

मास 👉 भाद्रपद ,पक्ष 👉 कृष्ण

तिथि 👉 अमावस्या (११:३५ से प्रतिपदा)

नक्षत्र 👉 मघा (२४:५४ से पूर्वाफाल्गुनी)

योग 👉 परिघ (१३:२० से शिव)

प्रथम करण 👉 नाग (११:३५ तक)

द्वितीय करण 👉 किंस्तुघ्न (२३:३७ तक)

॥ गोचर ग्रहा: ॥

सूर्य 🌟 सिंह ,चंद्र 🌟 सिंह

मंगल 🌟 कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 कर्क (उदय, पूर्व, मार्गी)

गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)

शुक्र 🌟 कर्क (अस्त, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)

राहु 🌟 कुम्भ  ,केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५३ से १२:४५

अमृत काल 👉 २२:२७ से २४:०५

विजय मुहूर्त 👉 १४:२९ से १५:२१

गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:५० से १९:१२

सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:५० से १९:५६

निशिता मुहूर्त 👉 २३:५७ से २४:४१

राहुकाल 👉 ०९:०४ से १०:४२

राहुवास 👉 पूर्व

यमगण्ड 👉 १३:५७ से १५:३४

दुर्मुहूर्त 👉 ०५:४९ से ०६:४१

होमाहुति 👉 सूर्य

दिशाशूल 👉 पूर्व

अग्निवास 👉 पाताल

चन्द्र वास 👉 पूर्व

शिववास 👉 गौरी के साथ (११:३५ से श्मशान में)

☄चौघड़िया विचार☄

॥ दिन का चौघड़िया ॥

१ – काल २ – शुभ ३ – रोग ४ – उद्वेग

५ – चर ६ – लाभ ७ – अमृत ८ – काल

॥रात्रि का चौघड़िया॥

१ – लाभ २ – उद्वेग ३ – शुभ ४ – अमृत

५ – चर ६ – रोग ७ – काल ८ – लाभ

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा

उत्तर-पूर्व (वाय विन्डिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष

देव कार्य हेतु शनैश्चरी भाद्रपद (कुशोत्पाटिनी) कुशाग्रहणी अमावस्या, लोहागर्ल यात्रा, राष्ट्रीय भाद्रपद मास आरम्भ आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

आज २४:५४ तक जन्मे शिशुओ का नाम मघा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (मा, मी, मू, मे) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (मो) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त

सिंह – २९:२४ से ०७:४३

कन्या – ०७:४३ से १०:०१

तुला – १०:०१ से १२:२२

वृश्चिक – १२:२२ से १४:४१

धनु – १४:४१ से १६:४५

मकर – १६:४५ से १८:२६

कुम्भ – १८:२६ से १९:५२

मीन – १९:५२ से २१:१५

मेष – २१:१५ से २२:४९

वृषभ – २२:४९ से २४:४४+

मिथुन – २४:४४+ से २६:५९+

कर्क – २६:५९+ से २९:२०

पञ्चक रहित मुहूर्त

शुभ मुहूर्त – ०५:४९ से ०७:४३

रोग पञ्चक – ०७:४३ से १०:०१

शुभ मुहूर्त – १०:०१ से ११:३५

शुभ मुहूर्त – ११:३५ से १२:२२

रोग पञ्चक – १२:२२ से १४:४१

शुभ मुहूर्त – १४:४१ से १६:४५

मृत्यु पञ्चक – १६:४५ से १८:२६

अग्नि पञ्चक – १८:२६ से १९:५२

शुभ मुहूर्त – १९:५२ से २१:१५

मृत्यु पञ्चक – २१:१५ से २२:४९

अग्नि पञ्चक – २२:४९ से २४:४४+

शुभ मुहूर्त – २४:४४+ से २४:५४+

रज पञ्चक – २४:५४+ से २६:५९+

शुभ मुहूर्त – २६:५९+ से २९:२०+

चोर पञ्चक – २९:२०+ से २९:४९+

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपकी छवि घर को छोड़ अन्य सभी जगह बुद्धिमानो जैसी बनेगी मन मे कुछ समय के लिये आतिआत्मविश्वास के भाव भी आयंगे लेकिन आध्यात्म के प्रभाव से कोई हानि नही होगी। कार्य क्षेत्र से आज एक ही बार मे लाभ कमाने के चक्कर मे रहेंगे इससे अन्य लोगो के ऊपर आपकी लोभी छवि बनेगी फिर भी स्वार्थवश कह नही पाएंगे। आज आप अपने कार्य बनाने में पीछे परन्तु अन्य लोगो के लिये अवश्य ही सहयोगी रहेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपसे महत्त्वपूर्ण विषय मे सलाह ली जाएगी लेकिन घर मे इसके विपरीत हास्य के पात्र बनेंगे। धन लाभ अवश्य होगा लेकिन इच्छानुसार नही लोभ से बचे आगे समय लाभ वाला ही है। शारीरिक कारणों से मन मे।अस्थिरता आएगी। स्त्री सुख मिलेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन परिस्थितियां आशा के विपरीत रहेंगी दिन का प्रथम भाग

परिजन अथवा किसी आस-पड़ोसी से व्यर्थ की कलह से खराब होगा इसका प्रभाव मध्यान तक मानसिक रूप से बेचैन रखेगा। आज पूर्व में किये आलस्य का दुख मन को व्यथित करेगा। कार्य क्षेत्र पर मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी मन इधर उधर भटकेगा। धनलाभ के अवसर भी मिलेंगे लेकिन आशा जनक नही होगा। सहकर्मी अथवा संपर्क में रहने वालों की छोटी मोटी बातो को अनदेखा करें अन्यथा आपसी मतभेद के कारण कार्य हानि हो सकती है। महिलाए भी आज बेतुके बयानों से बचें परिस्थिति अनुसार स्वयं को ढालने से शांति बनी रहेगी। मानसिक तनाव आज ज्यादा रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपसी तालमेल की कमी हर जगह अव्यवस्था फैलाएगी। दिन के आरंभ में मानसिक रूप से शांत रहेंगे धर्म-कर्म में भी निष्ठा रहने से पूजा पाठ के लिये समय निकालेंगे लेकिन स्वभाव में अकड़ एवं जिद बनते कार्यो में बाधा डालेगी। आज आपके पक्ष में बोलने वालों से भी विपरीत व्यवहार करेंगे बाद में समय निकलने पर पछतायेंगे। धन को लेकर आज कोई नई समस्या खड़ी होगी। कार्य क्षेत्र पर भी आर्थिक अभाव रहने के कारण अपने विचारों को साकार रूप नही दे पाएंगे। घर मे मामूली तकरार के बाद स्थित सामान्य हो जाएगी। सेहत की अनदेखी बाद में भारी पड़ने वाली है सतर्क रहें। बुजुर्ग वर्ग को छोड़ अन्य सभी से पटेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन कामना पूर्ति में बाधक बनेगा स्वभाव से आलसी रहेंगे परिजनों के ताने सुनने के बाद ही गंभीरता आएगी। कार्य व्यवसाय में योजना बड़ी बड़ी बनाएंगे लेकिन उसके अनुसार कर्म नही करने पर मन मारकर रहना पड़ेगा। सहयोगी भी पहले हाँ में हाँ मिलाएंगे लेकिन काम के वक्त सहयोग करने में आनाकानी करेंगे। परिजन एवं सहयोगियों को आज किसी भी हाल में नाराज ना होने दें अन्यथा आने वाले समय मे काम निकालने में परेशानी आ सकती है। शेयर अथवा अन्य जोखिम वाले कार्यो ने निवेश निकट भविष्य के लिये शुभ रहेगा। धन लाभ आज भी होगा लेकिन आवश्यकता से कम। स्वास्थ्य के विषय मे शंका खड़ी होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन शुभ फलदायी है लेकिन आज मन पर चंचलता कुछ ज्यादा ही हावी रहेगी। विपरीत लिंगीय आकर्षण अधिक रहने के कारण अपने आवश्यक कार्यो को छोड़ वासना के पीछे ध्यान भटकाएँगे। कार्य व्यवसाय में किसी मार्गदर्शक की सलाह से लाभ के प्रसंग उपस्थित होंगे यहां जल्दबाजी ही काम आएगी अन्यथा आपके सौदों पर अन्य प्रतिस्पर्धी भी नजर लगाए बैठे है थोड़ा सा विलम्ब बड़े लाभ से वंचित कर सकता है। धन लाभ के मार्ग एक से अधिक रहेंगे पर होगा किसी एक साधन द्वारा ही। परिवार में अपनी बेतुकी हरकतों से डांट पड़ेगी लेकिन स्वभाव आज मनमौजी ही रहेगा। व्यस्तता के बाद भी मौज शौक के लिए समय निकाल लेंगे। सेहत लगभग ठीक ही रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन हानिकारक रहेगा। पूर्व में लिए निर्णयों पर एकबार फिर से विचार करें जिद्दी स्वभाव आज कुछ ना कुछ गड़बड़ ही कराएगा। व्यवसायी वर्ग जिस कार्य से लाभ की उम्मीद रखेंगे उसके अंत समय मे निरस्त हिने पर निराशा होगी अपनी गलतियों का गुस्सा अन्य के ऊपर उतारना आज भारी पड़ सकता है। विवेकी व्यवहार अपनाए अन्यथा कोई आपसे बात करने के लिये भी तैयार नही होगा। धन को लेकर आज कुछ ना कुछ उलझन रहेगी भाग दौड़ के बाद भी अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा इसके विपरीत आकस्मिक खर्च अथवा हानि से परेशान रहेंगे। घर मे किसी बाहरी व्यक्ति के कारण अशांति हो सकती है भ्रामक खबरो पर यकीन ना करें। सेहत में नरमी आएगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आपको बीते दिन की अपेक्षा सुधार अनुभव होगा। दिन का आरंभिक भाग साधारण रहेगा मन मे किसी इच्छा पूर्ति को लेकर तिकड़म भिड़ाएंगे लेकिन आज आपका मन कार्यो की के साथ ही मौज शौक में भी रहने के कारण मनोकामना पूर्ति संदिग्ध ही रहेगी। कार्य व्यवसाय में कम ध्यान देने पर भी किसी अन्य माध्यम से धन की आमद होगी। खर्च निकालने में परेशानी नही आएगी लेकिन व्यर्थ के खर्च बाद में आर्थिक उलझन का कारण बनेंगे। घर का वातावरण कुछ समय के लिये खराब होगा परिजन आपकी किसी गलत आदत को लेकर कलह करेंगे। सेहत असंयम से खराब होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आप जिस भी कार्य को करेंगे उसमे अन्य लोग टांग अड़ायेंगे जिससे कुछ समय के लिये भ्रामक स्थिति बनेगी लेकिन ध्यान रहे आज परिस्थिति सफ़लतादायक बनी है अन्य लोगो के ऊपर ध्यान ना दें अपनी बुद्धि से कार्य करे विजय अवश्य मिलेगी भले ही थोड़ा विलम्ब से ही। कार्य व्यवसाय से पुरानी योजनाए धन लाभ कराएंगी नए अनुबंध हथियाने के लिये कुटिल बुद्धि का इस्तेमाल करना पड़ेगा सरल स्वभाव का प्रयोग आज काम नही आएगा। विरोधी प्रबल रहेंगे पीछे से आपकी हानि पहुचाने का हर संभव प्रयास करेंगे मन को लक्ष्य पर केंद्रित रख ही इनपर विजय पाई जा सकती है। घर एवं शारीरिक सुख उत्तम रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन पूर्व में किये किसी परोपकार अथवा अन्य शुभ कर्मो का फल सम्मान के रूप में वापस मिलेगा। दिन का आरंभ थोड़ा सुस्त रहेगा लेकिन जल्द ही गति आयेगी लेकिन आज आप घर संबंधित कार्यो में लापरवाही करेंगे जबकि बाहरी लोगों की सहायता के लिये तत्पर रहेंगे। घर मे महिला पुरुष के बीच यह व्यवहार कलह का कारण बनेगा फिर भी अपनी वाक्चातुर्य से सर्वत्र विजय पा लेंगे। काम-धंधे के प्रति गंभीर तो रहेंगे लेकिन एक साथ दो काम करने पर होने वाले लाभ में कमी आएगी। आज आपके मन में आर्थिक विषयो को लेकर कुछ ना कुछ तिकड़म लगी रहेगी फिर भी धन लाभ कामचलाऊ ही होगा। घर मे अंतर्द्वन्द की स्थिति रहेगी। सेहत सामान्य से कम रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपको शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ेगा दिन के आरंभ से ही शरीर में विकार उत्पन्न होंगे मध्यान तक इनकी अनदेखी करेंगे बढ़ने पर ही इलाज करेंगे वह भी मनमर्जी से जिसके परिणाम आगे गंभीर भी हो सकते है। कार्य क्षेत्र पर लाभ की संभावनाए बनते बनते बिगड़ेंगी आपकी मनोदशा का विरोधी लाभ उठाएंगे। धन लाभ फिर भी अवश्य होगा लेकिन खर्च की तुलना में बहुत कम। भाग दौड़ में असमर्थ रहने के कारण महत्त्वपूर्ण सौदा अथवा पैतृक कार्य में विलंब अथवा हानि होने की संभावना है। परिवार के सदस्य आपसे काफी आशाएं लगाए रहेंगे परन्तु परिस्थितिवश बोल नही पाएंगे स्वयं ही इनका निराकरण करने का प्रयास करें आगे परिणाम सकारत्मक मिलेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप जिस भी कार्य को करने का मन बनायेगे परिस्थिति स्वतः ही उसके अनुकूल बन जाएगी। लेकिन आशाजनक धन लाभ के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी आज की जगह कल ही होगा। मध्यान का समय थोड़ा उतार चढ़ाव वाला रहेगा आपके रूखे व्यवहार से किसी के मन को दुख पहुचेगा लेकिन स्थित को भांप इसमें तुरंत सुधार कर स्थिति नियंत्रण में कर लेंगे। आज आप मीठा बोलकर कठिन से कठिन कार्य भी सहज बना लेंगे। धन की कामना है तो उसी क्षेत्र में प्रयास जारी रखें थोड़े विलम्ब से लेकिन सफल अवश्य होंगे। घर का वातावरण आनंद प्रदान करेगा आवश्यकता पूर्ति पर निसंकोच खर्च करेंगे। आरोग्य बना रहेगा पुरानी बीमारी में सुधार आएगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका लक्ष्य अधिक से अधिक सुख सुविधा जुटाने पर रहेगा आपकी मानसिकता भी कम समय मे ज्यादा मुनाफा पाने की रहेगी। इसके लिये अनैतिक मार्ग अपनाने से भी नही हिचकेंगे। आज आप जिस कार्य को लग्न से करेंगे उसकी अपेक्षा बेमन से किया कार्य अधिक शीघ्र एवं ज्यादा लाभदायक रहेगा। नौकरी करने वाले सतर्क रहें इल्जाम लग लगने अथवा मान भंग की संभावना है। व्यवसाय में मध्यान तक उदासीनता के बाद गति आएगी। घर मे सुख के साधन बढ़ाने का विचार मन मे चलता रहेगा लेकिन आज कुछ विघ्न के कारण कामना पूर्ति संधिग्ध रहेगी। दौड़ भाग के कारण अत्यधिक थकान अनुभव होगी फिर भी मनोरंज से नही चूकेंगे।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

छत्तीसगढ़/सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई स्कूटी, दो दोस्तों की मौत, गांव में शोक की लहर

छत्तीसगढ़/सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई स्कूटी, दो दोस्तों की मौत, गांव में शोक की लहर

 

जांजगीर चांपा। जिले में सड़क हादसों का का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। गुरूवार की रात ग्राम कुटरा नवा तालाब के पास सड़क के किनारे खड़ी ट्रक से तेज रफ्तार स्कूटी पीछे जा टकराई। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय सुमित कश्यप जो अपने मामा गांव कुटरा में ही रहता था। वहीं 19 वर्षीय प्रहलाद कश्यप दोनों दोस्त मिलकर गुरुवार की रात 10 से 10.30 बजे के बीच स्कूटी में निकले थे।

दोनों को अस्पताल भर्ती कराया गया

गणेश उत्सव में गाना गाने का अभ्यास को लेकर दोनों अपने अन्य साथियों को लेने जाने को निकले थे। इस दौरान सड़क के किनारे खड़ी ट्रक के पीछे स्कूटी जा टकराई हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोट आने पर डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल जांजगीर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश

जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत दोनों को मृत घोषित किया है। घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा था। आज शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया गया। वही घटना के बाद आज सुबह से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। दोनो की मौत होने पर गांव में शोक की लहर है। ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

महासमुंद/विद्यालय के शैक्षिक गुणवत्ता परख हेतु अधिकारियों का प्रशिक्षण

महासमुंद/विद्यालय के शैक्षिक गुणवत्ता परख हेतु अधिकारियों का प्रशिक्षण

 

महासमुंद/ मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान 2025-26 के लिए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले के समस्त संकुल मे मूल्यांकन कर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। विशेष मॉनिटरिंग के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय लहरे बागबाहरा, डाइट प्राचार्य श्री विजय खंडेलवाल पिथौरा, डीएमसी श्री रेखराज शर्मा बसना, कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती उमा देवी शर्मा महासमुंद, डीपीओ श्री कमलनारायण चंद्राकर सरायपाली एवं जिला प्रशिक्षक डॉ. विजय शर्मा, श्री ओम नारायण शर्मा, श्री तुलेन्द्र सागर, श्री नीलकंठ यादव, श्री दौलत दीवान की टीम ने अवलोकन मार्गदर्शन किया।

डी एम सी श्री रेखराज शर्मा ने जानकारी दी कि महासमुन्द जिले मे प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाई एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालय के गुणवत्ता की जांच के लिए शोध आधारित रूबरिक्स मे 20 प्रश्नों मे विद्यार्थियों के शैक्षिक गुणवत्ता, शिक्षक गुणवत्ता, तीन वर्षो के परीक्षा परिणामों, शिक्षक छात्र उपस्थित, पालकों, समुदाय समितियों की भागीदारी, अध्यपन मे तकनीक का उपयोग, विभिन्न नवाचारी गतिविधियों, पर्यावरण, स्काउट खेल क्रीड़ा योगा, शारीरिक मानसिक विकास का मूल्यांकन किया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न मे पांच विकल्प में विद्यालय के स्तर को चिन्हांकित किया जाकर विद्यालय गुणवत्ता का आंकलन किया जाएगा।

इस कार्य के लिए जिले के संकुल प्रभारियों के माध्यम से मूल्यांकन कर्ता अधिकारियो को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर के निर्देशन में आकस्मिक अवलोकन एवं मार्गदर्शन के लिए पांच टीम बनाई गई। जिससे विद्यालय के वास्तविक गुणवत्ता का मूल्यांकन कर अकादमिक, प्रशासनिक सहयोग से प्रत्येक स्कूल के लिए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का लक्ष्य पूरा हो सके।

महासमुंद/एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, भोरिंग की उपलब्धि, 13 पदक हासिल राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए 12 छात्रों का चयन विद्यालय प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों को दी बधाई

महासमुंद/एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, भोरिंग की उपलब्धि, 13 पदक हासिल राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए 12 छात्रों का चयन विद्यालय प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों को दी बधाई

महासमुंद / एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, भोरिंग के छात्रों ने राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 में शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता बिलासपुर में आयोजित हुई, जिसमें विद्यालय ने कुल 13 पदक हासिल किए, जिनमें 6 स्वर्ण, 6 रजत और 1 कांस्य शामिल हैं। शतरंज में कुनाल (अंडर-14) ने स्वर्ण, धारणा (अंडर-19) ने रजत जीता। कबड्डी में कन्हैया ध्रुव, अक्षय विशाल व गजेन्द्र ने रजत, ट्रिपल जंप में कुंदन (अंडर-19) ने स्वर्ण प्राप्त किया। तीरंदाजी में जयंत ठाकुर (अंडर-19), कुमुदिनी (अंडर-14) और लक्ष्मी रानी ने स्वर्ण, योगेश नाग (अंडर-14), दिगम्बर नेताम (अंडर-14) व उमेश (अंडर-19) ने रजत तथा लिलीमा (अंडर-19) ने कांस्य पदक जीता। बैडमिंटन में आदित्य (अंडर-14) ने रजत अर्जित किया।

इन उपलब्धियों के आधार पर विद्यालय के 12 छात्रों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता हेतु किया गया है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।