महासमुन्द : 38 टीम 109 स्थानों पर दबिश ऑपरेशन “निश्चय” : महासमुंद पुलिस की निर्णायक कार्रवाई, 51 आरोपी गिरफ्तार

महासमुन्द : 38 टीम 109 स्थानों पर दबिश ऑपरेशन “निश्चय” : महासमुंद पुलिस की निर्णायक कार्रवाई, 51 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद, 19 सितम्बर 2025।
जिला पुलिस महासमुंद ने पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर के निर्देशानुसार ऑपरेशन “NISCHAY” के तहत शुक्रवार को सघन अभियान चलाया। इस दौरान 38 टीम गठित कर 109 स्थानों पर दबिश दी गई और कुल 51 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

“N.I.S.C.H.A.Y – Narcotics, Investigation, Suppression, Control, Halt, Action for Youth & Society” का अर्थ है – नारकोटिक्स पर नियंत्रण, सघन जांच व दंडात्मक कार्यवाही, अपराधों पर रोकथाम और युवाओं व समाज को सुरक्षित भविष्य देना। इसी संकल्प के तहत छोटे पैडलर्स, अवैध शराब व मादक पदार्थ गांजा, नशीली दवाओं की बिक्री एवं निर्माण तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई की गई।

🔹 NDPS एक्ट

NDPS एक्ट के तहत 11 प्रकरणों में 12 आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने 25.650 किलोग्राम अवैध गांजा और 24 नग ट्रामाडोल कैप्सूल जब्त किए।

🔹 आबकारी एक्ट

आबकारी एक्ट के तहत 28 प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें 28 व्यक्तियों से 280 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।

🔹 अन्य कार्यवाही

अभियान के दौरान 11 संदेही व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, 10 गिरफ्तारी वारंट और 10 स्थायी वारंट तामिल किए गए। साथ ही सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने-पिलाने के 4 प्रकरण दर्ज किए गए।

इस प्रकार, आज की कार्यवाही में कुल 51 आरोपी पकड़े गए, बड़ी मात्रा में गांजा, नशीली दवाएँ और अवैध शराब जब्त की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

दैनिक राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन 

दैनिक राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

 

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻शनिवार, २० सितम्बर २०२५🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:१८

सूर्यास्त: 🌅 ०६:२२

चन्द्रोदय: 🌝 २९:२५

चन्द्रास्त: 🌜१७:३२

अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)

ऋतु: 🏔️ शरद

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)

मास 👉 आश्विन

पक्ष 👉 कृष्ण

तिथि 👉 चतुर्दशी (२४:१६ से अमावस्या)

नक्षत्र 👉 मघा (०८:०५ से पूर्वाफाल्गुनी)

योग 👉 साध्य (२०:०७ से शुभ)

प्रथम करण 👉 विष्टि (११:५३ तक)

द्वितीय करण 👉 शकुनि (२४:१६ तक)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ गोचर ग्रहा: ॥

🌖🌗🌖🌗

सूर्य 🌟 कन्या

चंद्र 🌟 सिंह

मंगल 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 कन्या (उदय, पूर्व, मार्गी)

गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)

शुक्र 🌟 सिंह (उदित, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)

राहु 🌟 कुम्भ

केतु 🌟 सिंह

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४६ से १२:३४

अमृत काल 👉 २६:४५ से २८:२७

विजय मुहूर्त 👉 १४:१२ से १५:०१

गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:१६ से १८:४०

सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:१६ से १९:२७

निशिता मुहूर्त 👉 २३:४७ से २४:३४

राहुकाल 👉 ०९:०७ से १०:३८

राहुवास 👉 पूर्व

यमगण्ड 👉 १३:४१ से १५:१३

दुर्मुहूर्त 👉 ०६:०४ से ०६:५३

होमाहुति 👉 केतु

दिशा शूल 👉 पूर्व

अग्निवास 👉 आकाश

भद्रावास 👉 मृत्यु (११:५३ तक)

चन्द्रवास 👉 पूर्व

शिववास 👉 श्मशान में (२४:१६ से गौरी के साथ)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

☄चौघड़िया विचार☄

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ दिन का चौघड़िया ॥

१ – काल २ – शुभ

३ – रोग ४ – उद्वेग

५ – चर ६ – लाभ

७ – अमृत ८ – काल

॥रात्रि का चौघड़िया॥

१ – लाभ २ – उद्वेग

३ – शुभ ४ – अमृत

५ – चर ६ – रोग

७ – काल ८ – लाभ

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

शुभ यात्रा दिशा

🚌🚈🚗⛵🛫

उत्तर-पूर्व (वाय विन्डिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

तिथि विशेष

चतुर्दशी तिथि का श्राद्ध, (विष-शस्त्रादि दुर्घटना में मृतको) का श्राद्ध आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

आज ०८:०५ तक जन्मे शिशुओ का नाम मघा नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (मे) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीया एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (मो, टा, टी, टू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

उदय-लग्न मुहूर्त

कन्या – २९:५३ से ०८:११

तुला – ०८:११ से १०:३२

वृश्चिक – १०:३२ से १२:५१

धनु – १२:५१ से १४:५५

मकर – १४:५५ से १६:३६

कुम्भ – १६:३६ से १८:०१

मीन – १८:०१ से १९:२५

मेष – १९:२५ से २०:५९

वृषभ – २०:५९ से २२:५४

मिथुन – २२:५४ से २५:०९+

कर्क – २५:०९+ से २७:३०+

सिंह – २७:३०+ से २९:४९+

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

पञ्चक रहित मुहूर्त

शुभ मुहूर्त – ०६:०४ से ०८:०५

रोग पञ्चक – ०८:०५ से ०८:११

शुभ मुहूर्त – ०८:११ से १०:३२

मृत्यु पञ्चक – १०:३२ से १२:५१

अग्नि पञ्चक – १२:५१ से १४:५५

शुभ मुहूर्त – १४:५५ से १६:३६

रज पञ्चक – १६:३६ से १८:०१

शुभ मुहूर्त – १८:०१ से १९:२५

शुभ मुहूर्त – १९:२५ से २०:५९

रज पञ्चक – २०:५९ से २२:५४

शुभ मुहूर्त – २२:५४ से २४:१६+

चोर पञ्चक – २४:१६+ से २५:०९+

शुभ मुहूर्त – २५:०९+ से २७:३०+

रोग पञ्चक – २७:३०+ से २९:४९+

शुभ मुहूर्त – २९:४९+ से ३०:०५+

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी विदेश यात्रा पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570

फोन पेय 8889391334

〰️〰️〰️〰️

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपको आज का दिन शांत रहकर बिताने की सलाह है। अन्यथा सारा दिन संबंधियों से रूठने मनाने में ही व्यतीत हो जायेगा। घरेलू कलह विकराल रूप ले सकती है परिजनों की गलतियों को अनदेखा करने में ही आज भलाई है लेकिन आज किसी के आगे समर्पण भी ना करें । बुजुर्ग वर्ग भी आज आपकी विचारधारा के विपरीत सोच रखेंगे जिससे तालमेल बैठाने में मुश्किल होगी। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी लाचारी का फायदा उठा सकता है। थोड़ा धैर्य रख अच्छे समय की प्रतीक्षा करें। आर्थिक लाभ पाने के लिये ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। महिलाओ से आवश्यकता अनुसार व्यवहार करें। लोभी प्रवृति नुकसान करा सकती है इससे बचें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन भी आपको अनचाहे हालातो का सामना करना पड़ेगा। जिस भी कार्य को करेंगे उसमे व्यवधान आएगा। आपके विचारों अथवा कार्य शैली का विरोध हो सकता है। महिलाये आज अधिक भावुक रहेंगी छोटी मोटी बातो को प्रतिष्ठा से जोड़ेंगी। शारीरिक परिश्रम की अपेक्षा दिमागी परिश्रम को ज्यादा महत्त्व देंगे इसमें सफल भी रहेंगे। गैस कब्ज अथवा स्वसन तंत्र सम्बंधित रोग होने से असहजता होगी। ज्यादा तले भुने खाने से परहेज करें। संतान की पढ़ाई को लेकर भी थोड़ी चिंता रहेगी।

सरकारी कार्यो में भी विलम्ब होगा। सामाजिक क्षेत्र पर अधिक बोलने से बचें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपको अवश्य धन लाभ करायेगा कारोबार व्यवसाय में अचानक बढ़ोतरी होगी लेकिन सहकर्मियों का विपरीत व्यवहार से क्रोध भी आयेगा। नौकरी पेशा जातक आज किसी ना किसी कारण अधिकारी वर्ग से परेशान रहेंगे। महिलाये आज गुप्त तरीके से धन संचय करेंगी सौंदर्य प्रसाधन एवं अन्य व्यक्तिगत कार्यो पर खर्च भी करेंगी। परिवार के प्रति अधिक भावनात्मक बनेंगे। आध्यात्म में रूचि होने पर भी समय नहीं दे पाएंगे। व्यसनों से दूर रहें। सरकारी कार्यो में उलझने बढ़ने से भाग-दौड़ व्यर्थ जायेगी। धन के लेन-देन सम्बंधित कार्य आज ना करें। बुजुर्गो की बात ना मानने पर बाद में पछताना पड़ेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आपकी दिनचार्य में उठापटक लगी रहेगी। आज जिस भी कार्य को करें बीच-बीच मे उसकी समीक्षा अवश्य करले गलत दिशा में जाने की संभावना है। आज आपमे व्यवहारिकता की कमी रहेगी जिससे किसी से काम निकालना मुश्किल होगा। आर्थिक विषय आज खास परेशान करेंगे। भागीदारी के कार्य में हानि होने की संभावना भी है। लंबी यात्रा लाभ की जगह खर्चीली रहेगी एवं इससे कोई विशेष प्रयोजन भी सिद्ध नहीं कर पाएंगे। आज किसी सरकारी उलझन में भी फंस सकते है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सर्जरी अथवा अन्य महंगे इलाज अधिक विचार करने के बाद ही करे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन भी आपकी सुख सुविधा में बढ़ोतरी वाला है। परन्तु स्वभाव में लापरवाही भी रहने से इसका पूरा लाभ नही उठा पाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र से अतिरिक्त आय होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन के स्त्रोत्र बढ़ेंगे। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय ना दे पाने से लोगो से दूरी बन सकती है। संध्या का समय पूर्वनियोजित रहेगा पर्यटन पार्टी की योजना बनाई जाएगी। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा कुछ समय के लिये पति पत्नी में गरमा गरमी भी होने की सम्भावना है। सन्तानो के ऊपर खर्च करना पड़ेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन भी आपको कुछ ना कुछ हानि ही करायेगा। परिवार अथवा कार्य क्षेत्र पर कोई दुखद घटना होने की संभावना है किसी भी प्रकार का जोखिम ना लें। आज धन बचाने की जगह अतिरिक्त खर्च होगा। पुरानी गलतियों या व्यवहार की कमी के कारण आज मन में ग्लानि रहेगी। सेहत भी आज विपरीत रहने से मन की बहुप्रतीक्षित इच्छा अधूरी रह सकती है पैतृक संपत्ति के कार्य उलझन बढ़ाएंगे। आज आप दूर की ना सोच नजदीकी लाभों से संतोष करने की वृति अपनायें। घरेलु वातावरण पहले ही अशान्त रहेगा बाहर भी किसी से धन या अन्य विषयों को लेकर बहस होने पर मानसिक अशांति रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन भी परिस्थिति लाभदायी बनी रहेगी लेकिन धन कमाने के लिए आपको बौद्धिक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। व्यवसाय में आज भूल कर भी किसी को।उधार ना दे डूबने की संभावना अधिक है।कार्य क्षेत्र से कुछ समय निकालकर मित्र परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे परन्तु आज दुर्व्यसनों से दूर रहना अति आवश्यक है शरीर के साथ मान हानि भी होने की संभावना है हालांकि आज परोपकार का शुभ फल भी मिलने की आशा है। कार्य क्षेत्र पर सहयोगियों की कमी होने के बाद भी संतोषजनक धन लाभ हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। सन्तानो की प्रगति से आत्मसंतोष होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज भी दिन आपके अनुकूल रहेगा आज आपके साथ लंबे समय तक के लाभ के संबंध जुड़ेंगे। रोजगार के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना बनेगी। आज आपसे बहस में कोई नहीं जीत पायेगा। बड़बोलेपन के कारण महिलाओं के सम्मान में कमी होगी। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण मिला जुला रहेगा। वाहन अथवा अन्य सुख के साधनों की खरीददारी कर सकते है। सामाजिक क्षेत्र पर योगदान देने से ख्याति बढ़ेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आप निश्चिन्त होकर दिनचार्य बिताएंगे। दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत होगा। मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। जिस भी कार्य को करने की ठानेंगे उसे हानि-लाभ की परवाह किये बिना पूर्ण करके छोड़ेंगे। आर्थिक स्थिति आज बेहतर रहेगी। स्वयं एवं घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर लेंगे। कार्य व्यवसाय में विस्तार होने के साथ ही सम्मान भी मिलेगा। नौकरी वाले लोगो की पदोन्नति में आरही बाधा दूर होगी। सामाजिक दायरे में वृद्धि होने से अन्य आय के साधन बनेंगे। घर परिवार में आपकी आवश्यकता रहेगी। भाई-बहनों से मित्रवत सम्बन्ध रहेंगे। स्वार्थ सिद्धि की भावना से दूर रहेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिये मिश्रित फलदायक रहेगा। दिन के आरंभ थोड़े विलम्ब से होगा पूजा-पाठ के लिये समय निकालेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज किसी बहुप्रतीक्षित योजना में विलंब होने से मन बेचैन होगा सहयोगी भी मनमानी करेंगे। आज लाभ पाने के लिये आपको स्वयं के सामर्थ्य कार्य करने पढ़ेंगे। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा धन की आमद निर्वाह योग्य होगी लेकिन उधार के व्यवहार ना बढ़ाये परेशानी खड़ी हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा आज ना करें। महिलाओ का व्यवहार रहस्यमय रहेगा। बाहर के लोग आपकी किसी कमजोरी का मजाक बनाएंगे। गृहस्थ जीवन मे संघर्ष अधिक रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप का दिन उत्तम रहेगा लेकिन आज आप अनजाने में किसी गलतफहमी के शिकार होंगे जिससे स्नेहीजन से तकरार होगी। कार्य-व्यवसाय के लिए आज दिन शुभ है भाग्य साथ देगा प्रत्येक कार्य में थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन सफलता निश्चित मिलेगी। नौकरी वाले लोग आज कार्य भार बढ़ने से असहजता अनुभव करेंगे। कार्यो में कुछ गलती होने की आशंका है इसका दोष किसी अन्य के ऊपर मढने का प्रयास करेंगे। महिलाये आज वैसे तो शांति से अपने कार्य करेंगी लेकिन किसी की टोका-टाकी से परेशान होकर उग्र रूप भी धर सकती है। आर्थिक लाभ सामान्य से उत्तम रहेगा। सरकारी कार्य मे किसी की सहायता मिलने से आसानी होगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आपको किसी परिचित से नई व्यवहारिक सीख मिलेगी। आपके मन में भी आज कुछ नया सीखने अथवा करने की भावना रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से संतुष्टि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर बिक्री बढने से धन की आमद बनेगी। व्यक्तित्व का विकास होने से सामाजिक छवि बेहतर बनेगी। परन्तु पारिवारिक समस्याओं के कारण मन अशांत रहेगा। घर में किसी विवाद के बढ़ने की सम्भवना है। मौन दर्शक बनकर रहने में ही भलाई है। सेहत में थोड़ा बहुत बदलाव आ सकता है। विपरीत लिंगीयो से किसी ग़लतफ़हमी के कारण मतभेद होंगे। धन से अधिक संबंधो को प्राथमिकता देने पर भी शांति नही मिलेगी।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

रायपुर : जिले में अवैध शराब पर आबकारी विभाग का सख्त एक्शन जारी, रात्रि गश्त में गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई  

रायपुर : जिले में अवैध शराब पर आबकारी विभाग का सख्त एक्शन जारी, रात्रि गश्त में गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई

 

रायपुर जिले में अवैध शराब विक्रय और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। सचिव सह आबकारी आयुक्त एवं प्रबंध संचालक सुश्री आर. शंगीता, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश तथा प्रभारी उपायुक्त आबकारी श्री राजेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में जिलेभर में सघन जांच अभियान चलाया गया।

15 और 16 सितंबर की रात को संयुक्त टीम द्वारा वी.आई.पी. रोड और नवा रायपुर क्षेत्र के होटल, बार, ढाबा, फार्म हाउस और रेस्टोरेंट्स की गहन जांच की गई। इस दौरान एफ.एल. 2(क) श्रेणी का हाईपर क्लब निर्धारित समय के बाद भी खुला पाया गया, साथ ही अन्य अनियमितताएं भी पाई गईं। मामले में विभागीय प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

आबकारी विभाग ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की आबकारी अपराध से जुड़ी सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष, रायपुर – 0771-2428201 पर दर्ज कराएं।

CG News: शराब के नशे में स्कूल आने वाला शिक्षक सस्पेंड, शिक्षा विभाग से मिले नोटिस का नहीं दिया था जवाब

CG News: शराब के नशे में स्कूल आने वाला शिक्षक सस्पेंड, शिक्षा विभाग से मिले नोटिस का नहीं दिया था जवाब

 

जांजगीर-चांपा। शासकीय प्राथमिक शाला रीवाडीह में पदस्थ शिक्षक अंब्रोस खलखो (सहायक शिक्षक एलबी) को शराब के नशे में स्कूल आने और विद्यार्थियों और ग्रामीणों से दुर्व्यवहार करने के मामले में डीईओ ने निलंबित किया है।

विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार अंब्रोस खलखों 27 और 28 अगस्त को बिना सूचना शाला से अनुपस्थित रहे। इसके बाद 29 अगस्त को भी वे बिना अनुमति के दोपहर 12 से 4 बजे तक विद्यालय से गायब रहे और नशे की हालत में स्कूल पहुंचे। इसी तरह 12 सितंबर को ग्राम पंचायत पोड़ीशंकर के आश्रित मोहल्ला प्राथमिक शाला रीवाडीह में शराब के नशे में पहुंचकर उन्होंने बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार किया।

नोटिस का नहीं दिया जवाब

इस पूरे प्रकरण में शिक्षा विभाग द्वारा उन्हें स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया, किंतु उन्होंने न जवाब दिया और न ही कार्यालय में उपस्थित हुए। उनके आचरण को गंभीर लापरवाही एवं सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के उल्लंघन की श्रेणी में माना गया है।

प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 09 के तहत तत्काल प्रभाव से अंब्रोस खलखों को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। साथ ही निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी नवागढ़ नियत किया गया है, जहां से वे नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

छत्तीसगढ़ : करोड़ों रूपए की जीएसटी चोरी का खुलासा: 170 से अधिक बोगस फर्म बनाकर की जीएसटी चोरी

छत्तीसगढ़ : करोड़ों रूपए की जीएसटी चोरी का खुलासा: 170 से अधिक बोगस फर्म बनाकर की जीएसटी चोरी

छत्तीसगढ़ राज्य जीएसटी विभाग ने जीएसटी एनालिटिक्स और इंटेलिजेंस नेटवर्क तथा जीएसटी प्राईम पोर्टल का उपयोग करके बोगस फर्म और बोगस बिल तैयार करने वाले सिंडिकेट का पता लगाया है। इसका मास्टर माइंड मो. फरहान सोरठिया है, जो जीएसटी के कर सलाहकार के रूप में कार्य करता था। इस सिंडिकेट के कारण राज्य को प्रतिमाह करोड़ों रूपये के कर राजस्व का नुकसान होता था।

राज्य जीएसटी की बी.आई.यू. टीम इस प्रकरण पर एक माह से कार्य कर रही थी। मास्टर माइंड मो. फरहान सोरठिया के ऑफिस में 12 सितंबर को जांच की गयी। जांच के दौरान यहां से 172 फर्मों के बारे में जानकारियां मिली। फरहान ने अपने 5 ऑफिस स्टॉफ को फर्मों का पंजीयन कराने, रिटर्न फाईल करने और ई-वे बिल तैयार करने के लिये रखा था। इसके अलावा मास्टर माइंड के आफिस से बोगस पंजीयन के लिये किरायानामा, सहमति पत्र, एफिडेविट तैयार करने के भी साक्ष्य मिले हैं।

जाँच में 1.64 करोड़ रूपये नकद और 400 ग्राम सोना जब्त 26 बोगस फर्मों से ही 822 करोड़ का ई-वे बिल जनरेट किया गया, जबकि रिटर्न में 106 करोड रूपये का ही टर्नओव्हर दिखाया गया है। केवल इन फर्मों से ही राज्य को 100 करोड़ रूपये के जीएसटी का नुकसान होने का प्रारंभिक आंकलन है। यहां से प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार राज्य के भीतर और पंजाब, असम, मणिपुर, ओडिसा में भी पंजीयन लिया गया है। पंजीयन के लिए बोगस दस्तावेज जैसे किरायानामा एवं सहमति पत्र भी तैयार किये जाते थे। इन फर्मों के माध्यम से बोगस सप्लाई बिल और ई-वे बिल जारी किए जा रहे थे।

मो. फरहान के बोगस फर्मों से संबंधित दस्तावेज छुपाये जाने की सूचना पर विभाग ने 17 सितंबर को फरहान के चाचा मो. अब्दुल लतीफ सोरठिया के आवास में सर्च (जांच) किया गया। वहां अधिकारियों को 1 करोड़ 64 लाख रूपये के नोट और 400 ग्राम सोने के 4 बिस्किट मिले। विभाग के अधिकारियों ने इसे जब्त कर के आयकर विभाग को सूचना दे दी है।

जीएसटी अधिकारियों द्वारा इन फर्मों से करोड़ों रूपए के जीएसटी फ्रॉड की राशि की गणना की जा रही है। इस प्रकरण में कई ब्रोकर, स्क्रैप डीलर और इनपुट टैक्स क्रेडिट के लाभ लेने वाली कम्पनियाँ भी विभाग के जांच के दायरे में है। राज्य कर विभाग द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्यवाही प्रगति पर है।

 

महासमुंद श्री चंडी माता मंदिर ट्रस्ट घुँचापाली बागबाहरा एवं वन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न वन्य जीव भालू के साथ छेड़छाड, खाद्य पदार्थ या कोल्ड ड्रिंक पिलाना पूर्णतः प्रतिबंधित

महासमुंद श्री चंडी माता मंदिर ट्रस्ट घुँचापाली बागबाहरा एवं वन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न वन्य जीव भालू के साथ छेड़छाड, खाद्य पदार्थ या कोल्ड ड्रिंक पिलाना पूर्णतः प्रतिबंधित

 

महासमुंद/ श्री चंडी माता मंदिर ट्रस्ट घुँचापाली बागबाहरा एवं वन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आज मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष श्री लाल चंद्र जैन, कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री नंद कुमार चंद्राकर, मंदिर पुजारी श्री टुकेश्वर प्रसाद तिवारी, एडवोकेट कु. सिमरन सलूजा सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी, उपवनमंडलाधिकारी श्री गोविंद सिंह, परिक्षेत्र अधिकारी श्री लोकनाथ ध्रुव एवं अन्य कर्मचारी शामिल हुए।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मंदिर परिसर एवं आसपास किसी भी व्यक्ति द्वारा वन्य जीव भालू के साथ छेड़छाड़ करना, खाद्य पदार्थ या पेय पदार्थ जैसे कोल्ड ड्रिंक आदि पिलाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। ऐसा कृत्य करते पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 51 और 52 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिसमें 7 वर्ष का कारावास एवं जुर्माना दोनों शामिल हैं।

महासमुंद नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को लेकर जिला शांति समिति की बैठक सम्पन्न व्हीकल माउंटेन डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित शांति एवं सौहाद्रणूर्ण तरीके से पर्वों को मनाने की अपील – कलेक्टर

महासमुंद नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को लेकर जिला शांति समिति की बैठक सम्पन्न व्हीकल माउंटेन डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित शांति एवं सौहाद्रणूर्ण तरीके से पर्वों को मनाने की अपील – कलेक्टर

 

महासमुंद/ जिले में आगामी नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान सौहार्द्र एवं शांति बनाए रखने हेतु कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में पर्व आयोजनों को सुरक्षित, अनुशासित एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पांडेय सर्व धर्म एवं समाज प्रमुख, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधि, पुलिस विभाग के अधिकारी सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री लंगेह ने नवरात्रि, दशहरा, झांकी और विसर्जन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या भड़काऊ गतिविधियों को प्रशासन द्वारा प्रोत्साहित नहीं किया जाएगा। कलेक्टर ने आयोजन के संबंध में कहा कि पर्व के दौरान बजने वाले गीत धार्मिक, पारम्परिक एवं गरिमा के अनुरूप होना चाहिए तथा किसी भी स्थिति में भड़काऊ न हो। जिससे किसी भी वर्ग को ठेस पहुंचे। उन्होंने निर्देश दिए कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुरूप ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती से नियंत्रण रखा जाएगा। व्हीकल माउंटेन डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे तथा अन्य ध्वनि यंत्रों का उपयोग निर्धारित समय सीमा एवं मानकों के भीतर ही सीमित रहेगा। उन्होंने समितियों को निर्देशित किया कि पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेडिंग तथा सुरक्षा संबंधी अन्य व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाएं। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी गतिविधि के लिए पूर्व अनुमति संबंधित अनुविभागीय अधिकारी से लेना होगा। उन्होंने कहा कि एक ही समय पर रैली या झांकियों के आवागमन पर भी सहमति से निर्णय लेना होगा। ऐसे स्थानों पर निर्धारित रूट चार्ट के माध्यम से ही रैली व झांकियों का प्रवेश किया जाए। जहां दो से अधिक रैलियों का समागम हो सकता है। सार्वजनिक स्थानों पर लाठी, डंडा, शस्त्र, अस्त्र का प्रदर्शन भी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

कलेक्टर ने कहा कि सभी समिति अपने वालंटियर तैनात करें। ताकि सुगम आवागमन बाधित न हो और न ही नागरिकों को असुविधा हो। कलेक्टर ने विशेषकर युवाओं से सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर कहा कि किसी भी तरह का फेक न्यूज न फैलाएं और न ही बिना सोचे समझे मैसेज फॉरवर्ड करें। कलेक्टर ने यह भी कहा कि महासमुंद जिला हमेशा शांतिपूर्ण और सौहाद्रपूर्ण तरीके से सभी त्यौहारों को मनाते आएं हैं। अतः इस पर्व पर भी उच्च एवं आदर्श परम्परा को बनाए रखें। बैठक में सदस्यों ने पार्किंग स्थल, रात्रि में गस्त बढ़ाने आदि के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में दुर्गा उत्सव समिति, गौसिया मस्जिद कमेटी, विश्व हिन्दू परिषद्, जामा मस्जिद कमेटी, बौद्ध समाज, प्रेस क्लब एवं आम नागरिक भी शामिल हुए।

उप पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा संपूर्ण तैयारियां की गई हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, गश्त व्यवस्था तथा सतत निगरानी की जाएगी। उन्होंने समितियों से आग्रह किया कि वे स्वयंसेवकों की टीम बनाकर पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। बैठक में उपस्थित समाज प्रमुखों एवं प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

महासमुंद : अग्निवीर लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण के लिए कर सकते है आवेदन

महासमुंद : अग्निवीर लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण के लिए कर सकते है आवेदन

महासमुंद 19 सितम्बर 2025/ भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए जिला रोजगार कार्यालय महासमुन्द द्वारा निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम 06 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ किया जाएगा। महासमुंद जिले के वे आवेदक, जिन्होंने अग्निवीर की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है और उक्त प्रशिक्षण का लाभ लेना चाहते हैं, वे 03 अक्टूबर 2025 तक जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। अग्निवीर योजना एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07723-299025 पर संपर्क कर सकते हैं।

महासमुन्द : निरीक्षण दल को फैक्ट्री में प्रवेश से रोका, प्रबंधन पर शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज कर नोटिस जारी

महासमुन्द : निरीक्षण दल को फैक्ट्री में प्रवेश से रोका, प्रबंधन पर शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज कर नोटिस जारी

महासमुंद, 19 सितम्बर 2025/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम द्वारा बिरकोनी क्षेत्र में स्थित औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रातुसरिया उद्योग प्रा.लि. बिरकोनी पहुँची, तो फैक्ट्री बंद पाई गई। इस दौरान गेट पर मौजूद गार्ड द्वारा निरीक्षण दल को अंदर प्रवेश नहीं दिए जाने पर प्रबंधन के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

निरीक्षण टीम में सहायक संचालक दिशा शुक्ला, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा बलौदाबाजार, प्रबंधक शशिकांत सिंह जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महासमुंद , श्रम पदाधिकारी डी.एन. पात्र, जिला परिवहन अधिकारी राम कुमार ध्रुव , निरीक्षक विधिक माप विज्ञान विभाग सिद्धार्थ दुबे, एवं एच.के. चौधरी पर्यावरण विभाग उपस्थित रहे।

इसके पश्चात टीम ने पॉली कर्व कंटेनर बिरकोनी का निरीक्षण किया। जांच के दौरान विभागों द्वारा औद्योगिक संस्थान में अनियमितता पाई गई। जिसमें विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा तौल उपकरणों के सत्यापन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर जिस पर नोटिस जारी किया गया। पर्यावरण विभाग ने आवश्यक लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किए जाने पर, प्रबंधन को शीघ्र लाइसेंस प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। श्रम विभाग द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948, समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976, वेतन भुगतान अधिनियम 1936 एवं संविदा श्रमिक अधिनियम 1970 के तहत जांच में गंभीर उल्लंघन पाए गए। संस्था द्वारा ठेकेदार का लाइसेंस एवं ओवरटाइम संबंधी रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं किया गया।

औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा निरीक्षण में कारखाना प्रबंधन द्वारा फैक्ट्री लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया तथा श्रमिकों को बिना सुरक्षा उपकरण के कार्य में लगाया जाना पाया गया। इन सभी उल्लंघनों पर संबंधित विभागों द्वारा फैक्ट्री प्रबंधन को नोटिस जारी किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ नशे में धुत्त ट्रेलर ड्राइवर ने 19 बेजुबान गोवंशों को कुचला, 15 की मौत

छत्तीसगढ़ नशे में धुत्त ट्रेलर ड्राइवर ने 19 बेजुबान गोवंशों को कुचला, 15 की मौत

 

बिलासपुर: सड़कों पर बेजुवान मवेशियों के मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर गुरुवार रात एनएच-49 पर जयरामनगर मोड़ के पास सड़क किनारे विचरण कर रहे बेसहरा मवेशियों को तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंद दिया। दुर्घटना में 15 गौवंशों की मौत हो गई। दुर्घटना में चार गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें उपचार के लिए गौ सेवक पशु चिकित्सालय लेकर चले गए। मामले में मस्तुरी पुलिस ने ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही हैं।

बता दें कि एनएच 49 में मवेशियों की रौंदने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 28 जुलाई को एनएच 49 पर 24 मवेशियों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया था। दुर्घटना में सभी मवेशियों की जान चली गई थी। नेशनल हाइवे 49 में जयराम नगर मोड के पास हुई दुर्घटना में जब घटना हुई उस दौरान कुछ ग्रामीण भी वहां पर मौजूद थे, जिन्होंने चालक को पकड़ लिया।

चालक गांजे के नशे में घुत होने की बात भी प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताई। मवेशियों पर वाहन चलाने की घटना का पता चलते ही गौ सेवा धाम के सेवक घटनास्थल पहुंचे और 4 घायल गायों को प्राथमिक उपचारके लिए ले गए। घटना की जानकारी लगते ही मस्तुरी पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी ट्रैलर चालक को पकड़कर जांच शुरू कर दी।

वाहन से मवेशियों की मौत

केस नं. 1- 22 जुलाई को सरकंडा निवासी गौसेवक पियूष शुक्ला अपने साथियों के साथ रतनपुर जा रहे थे। एनएच-130 पर गतौरी ओवरब्रिज के पास एक ट्रक ने गाय को ठोकर मारी। मौके पर ही गाय की मौत हो गई।

केस नं. 2- 28 जुलाई की रात कडार गांव के पास एनएच-200 पर अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे बैठे 19 मवेशियों को कुचल दिया। 18 की मौके पर मौत हो गई और एक घायल हो गया।

केस नं. 3- 28 जुलाई रात करीब 2 से 3 बजे के बीच लावर मोड़ के पास तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे बैठे छह गौवंशों को कुचल दिया। मौके पर ही सभी मवेशियों की मौत हो गई।

केस नं. 4- 31 जुलाई को सुबह ग्राम किरना के पास एनएच -130 पर अज्ञात वाहन ने तेज गति से चलते हुए 12 गाय और 4 बछड़ों को कुचल दिया। दुर्घटना में 12 की मौत हो गई और 3 घायल हो गए।

केस नं. 5- 22 अगस्त की रात ग्राम सैदा तिवारी पारा ओवर ब्रीज के उपर नेशनल हाईवे रोड पर बैठे मवेशियों को अज्ञात वाहन के चालक ने कूचल दिया। दुर्घटना में 4 नग मवेशी की मौत हो गई एवं 1 को चोट आई है।

पांच सदस्यों के टीम का गठन, कार्रवाई फिर भी शुन्य

मवेशियों को सड़क से हटाने के लिए ग्राम पंचायत व शहर दोनों स्तर पर टीम का गठन किया गया है। ग्राम स्तर पर राजस्व, पशुधन चिकित्सा विभाग, सचिव, कोटवार व दो ग्रामीण को टीम में शामिल किया गया है। वहीं शहरी क्षेत्र में राजस्व, नगर निगम व पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारी मिलकर मवेशियों को पकड़ कर सुरक्षित आश्रय देने गौ आश्रय केंद्र में ले जाते हैं।

मवेशियों आश्रय देने के लिए जिला पंचायत को मिले 5 लाख

एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि उनके रास्ते में 47 गांव आते हैं। जो सड़क किनारे है। इन सड़कों पर मवेशियों को हटाने के लिए जिला पंचायत को विभाग ने 5 लाख रुपए दिए हैं। इन रुपयों का इस्तेमाल जिला पंचायत को बेसहरा मवेशियों को सुरक्षित सड़कों से हटाने के लिए करना है।