महासमुंद मतदाता जागरूकता हेतु उच्च शिक्षण संस्थानों में अकादमिक प्रतियोगिताएँ आयोजित करने के निर्देश

महासमुंद मतदाता जागरूकता हेतु उच्च शिक्षण संस्थानों में अकादमिक प्रतियोगिताएँ आयोजित करने के निर्देश

महासमुंद, 8 अक्टूबर 2025/ भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले के समस्त उच्च शैक्षणिक संस्थानों में मतदाता जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निर्धारति अवधि 15 अक्टूबर 2025 तक विभिन्न अकादमिक प्रतियोगिताओं का आयोजन के निर्देश दिए हैं। गतिविधियों में परिचर्चा अंतर्गत लोकतंत्र बनाम चुनावी राजनीति : क्या हम असली मुद्दों से भटक रहे है। निबंध प्रतियोगिता अंतर्गत लोकतंत्र में निर्वाचन प्रक्रिया पर मीडिया की भूमिका, नुक्कड़ नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियाँ निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित तथा नारा लेखन एवं वीडियो प्रस्तुति प्रतियोगिता आयोजित किया जाना है।

कलेक्टर ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ईसीनेट मोबाईल एप्प को महाविद्यालयीन सभी छात्र-छात्राओं को अपने मोबाईल पर डाउनलोड हेतु प्रेरित करने तथा इसके माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, नाम डिलीट करने व नाम को एक स्थान से अन्यत्र स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए ऑनलाइन फॉर्म 6, 7 एवं 8 भरने की क्रियाविधि की जानकारी दिए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया में किए गए 29 नवाचारों की जानकारी भी प्रदान करने कहा है।

सभी उच्च शैक्षणिक संस्थानों को निर्देशित किया गया है कि वे समय सीमा में उक्त गतिविधियां आयोजित कर उनकी फोटोग्राफी सहित विस्तृत प्रतिवेदन 16 अक्टूबर 2025 तक जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप को प्रेषित करना सुनिश्चित करें।

RKM Power Plant Accident: मरम्मत के दौरान बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से 4 मजदूरों की मौत, 6 गंभीर घायल

RKM Power Plant Accident: मरम्मत के दौरान बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से 4 मजदूरों की मौत, 6 गंभीर घायल

Chhattisgarh Sakti Power Plant Accident: सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक के ग्राम उच्च पिंडा में स्थित RKM Power Plant में मंगलवार की रात को एक बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में मरम्मत कार्य के दौरान मजदूरों को लेकर जा रही लिफ्ट अचानक टूटकर नीचे गिर गई, जिससे तीन मजदूरों की मौत हो गई और सात से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मजदूरों में भारी आक्रोश फैल गया।

जानकारी के अनुसार मजदूर बॉयलर मशीन की मरम्मत के लिए ऊंचाई पर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक लिफ्ट का स्टील वायर टूट गया और लिफ्ट नीचे आ गिरी। घटना इतनी भीषण थी कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी हरीश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि लिफ्ट टूटने से तीन मजदूरों की मौत हुई है और सात से अधिक घायल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। मौके पर शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

मजदूरों का आरोप, प्लांट प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुआ हादसा: स्थानीय मजदूरों ने आरोप लगाया है कि RKM Power Plant प्रबंधन की गंभीर लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि लिफ्ट की नियमित तकनीकी जांच लंबे समय से नहीं की गई थी। घटना के बाद प्लांट प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है और मजदूर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू:फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है। वहीं प्रशासन ने मृतकों के स्वजन को सहायता राशि देने और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

छत्तीसगढ़ शिवरीनारायण के बांबे मार्केट में भीषण आग, तीन दुकानें और दो ठेले का सामान जलकर खाक

छत्तीसगढ़ शिवरीनारायण के बांबे मार्केट में भीषण आग, तीन दुकानें और दो ठेले का सामान जलकर खाक

जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित बांबे मार्केट में बीती रात भीषण आगजनी की घटना ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया। जानकारी के अनुसार देर रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच अज्ञात कारणों से “बॉम्बे शू हाउस” में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही देर में लपटें इतनी भयावह हो गईं कि उसने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना में तीन बड़ी दुकानें और दो ठेले पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग की चपेट में चित्रा इलेक्ट्रॉनिक्स (खगेंद्र केसरवानी), कलकत्ता होजरी एवं बॉम्बे साड़ी सेल (भागवत प्रसाद थावाइत), बॉम्बे शू हाउस (राजदीप थावाइत), लालू पान ठेला और साइकिल ठेला (संतोष यादव) शामिल हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थी कि पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया और आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। कई व्यापारियों ने अपनी दुकानें बचाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के आगे सब प्रयास विफल हो गए। आग पर काबू पाने 7 संस्थानों के अग्निशमन दलों को लगाया गया सूचना मिलते ही शिवरीनारायण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। आग पर काबू पाने के लिए जिले के लगभग सात संस्थानों के अग्निशमन दलों को लगाया गया। इनमें छत्तीसगढ़ अग्निशमन सेवा, होमगार्ड जांजगीर टीम, न्यूको सीमेंट पावर प्लांट, केएसके पावर प्लांट, प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड और मड़वा पावर प्लांट के अग्निशमन वाहन शामिल थे। सभी दलों ने संयुक्त रूप से कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

नुकसान के आकलन और आगजनी के कारणों की जा रही जांच: तब तक करोड़ों रुपए का सामान जलकर खाक हो चुका था। पुलिस ने आगजनी की घटना की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। फिलहाल नुकसान के आकलन और कारणों की जांच की जा रही है।

बलौदाबाजार : पलारी आबकारी विभाग की टीम पर हमला, वर्दी फाड़ी मोबाइल तोड़ा, मोहतरा बाजार के दौरान विवाद में युवक व परिवार पर हमला — गिधौरी डैम किनारे पिकनिक मनाने गए युवकों पर हमला, सिर पर चोट 4 अलग अलग थाना मे FIR दर्ज

बलौदाबाजार : पलारी आबकारी विभाग की टीम पर हमला, वर्दी फाड़ी मोबाइल तोड़ा, मोहतरा बाजार के दौरान विवाद में युवक व परिवार पर हमला — गिधौरी डैम किनारे पिकनिक मनाने गए युवकों पर हमला, सिर पर चोट 4 अलग अलग थाना मे FIR दर्ज

थाना बलौदा गांव के युवक पर डंडे से हमला, पिता-माता भी हुए घायल: ग्राम मोहतरा में मंगलवार शाम बाजार के दौरान विवाद की स्थिति में युवक व उसके परिवार पर हमला हो गया। जानकारी के अनुसार राकेश कुमार साहू (23 वर्ष) निवासी मोहतरा ने बताया कि उसके पिता रामजी साहू शाम करीब 6 बजे बाजार गए थे। इस दौरान गांव के हेमंत साहू उर्फ रज्जू गाली गलौज कर रहा था। रामायण कार्यक्रम के चलते राकेश के पिता ने उसे समझाया तो वह उलझ गया। राकेश द्वारा बात करने पर हेमंत ने मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी और अपने भाई धनश्याम साहू को बुला लिया। धनश्याम ने राकेश के सिर पर डंडे से वार किया, जिससे उसे चोट लगी। बीच-बचाव करने आए पिता रामजी साहू और मां सावन बाई को भी चोटें आईं। घटना के प्रत्यक्षदर्शी लाला साहू हैं। पुलिस ने आरोपियों पर धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2️⃣थाना गिधौरी डैम किनारे पिकनिक मनाने गए युवकों पर हमला, सिर पर चोट : गिधौरी दलदली डेम में सोमवार को पिकनिक मनाने गए युवकों पर कुछ अज्ञात लड़कों ने हमला कर दिया। ग्राम पवनी निवासी पल्लव सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्तों रोशन तिवारी, दुर्गेश साहू, मुकेश साहू, महेश पटेल, नारायण साहू, योगेश साहू, नीरज साहू और देव साहू के साथ पिकनिक मनाने गए थे। शाम करीब 5 बजे जब वे फोटो ले रहे थे, तभी कुछ बाहर के युवक गालियां देने लगे। रोशन तिवारी ने मना किया तो उन्होंने हाथ-मुक्के, डंडे, पाइप और बेल्ट से हमला कर दिया। बीच-बचाव में पल्लव सिंह को भी सिर, आंख और पीठ में चोटें आईं। बाद में उन्होंने हमलावरों की तस्वीरें मोबाइल में कैद कर लीं, जिनमें से तीन युवकों — पप्पू साहू (ग्राम तेंदुभाठा), खिलेश विश्वकर्मा और अविनाश निषाद की पहचान की गई। घटना की रिपोर्ट गिरौदपुरी चौकी में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने धारा 296, 351(2), 3(5) BNS के तहत मामला कायम कर लिया है।

3️⃣ थाना पलारी आबकारी विभाग की टीम पर हमला, वर्दी फाड़ी, मोबाइल तोड़ा: ग्राम जंगलोर में अवैध शराब पर रेड के दौरान आबकारी टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। उप निरीक्षक ने बताया कि मुखबीर सूचना पर सुबह करीब 9:50 बजे ग्राम जंगलोर में बोधराम खंडेलवाल के घर के पीछे बाड़ी में रेड की जा रही थी। तभी बोधराम ने गाली-गलौज करते हुए मोबाइल छीनकर फेंक दिया और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया।वहां मौजूद महिला होमगार्ड दुर्गेश्वरी कुर्रे, चालक नरेन्द्र कोसले और भूपेश कुर्रे ने बीच बचाव किया तो उन्हें भी मारपीट का सामना करना पड़ा। आरोप है कि बोधराम ने महुआ शराब नष्ट कर दी और जान से मारने की धमकी दी।थाना पलारी पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

4️⃣ थाना भाटापारा टहलने निकले मजदूर पर अज्ञात व्यक्ति का हमला, ईंट से सिर फोड़ा: भाटापारा शहर के भगतसिंह वार्ड में सोमवार रात एक मजदूर पर अज्ञात युवक ने हमला कर दिया।पीड़ित ने बताया कि वह रोजी-मजदूरी करता है और 6 अक्टूबर की रात खाना खाकर टहलने निकला था। जब वह रायल इन होटल के पास पहुंचा, तब एक अज्ञात व्यक्ति ने उससे पूछा कि आसपास शराब कहां बिकती है। जानकारी न होने की बात कहने पर वह नाराज होकर गालियां देने लगा और अचानक ईंट उठाकर सिर पर तीन बार वार कर दिया।हमले में पीड़ित के सिर और माथे पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है।

बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम में 10 अक्टूबर को दो विशेष स्वास्थ्य शिविर — जोड़ों का दर्द हो या पथरी की परेशानी, मिलेगा विशेषज्ञ इलाज

10 अक्टूबर को बसना में गठिया रोग शिविर — रायपुर के प्रसिद्ध रूमेटोलॉजिस्ट डॉ. नमन जैन देंगे परामर्श बसना (जिला महासमुंद)।
अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को जोड़ों एवं गठिया रोग से पीड़ित मरीजों के लिए निशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस शिविर में रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर के सुप्रसिद्ध रूमेटोलॉजिस्ट डॉ. नमन जैन (MD, DNB) मरीजों का उपचार एवं परामर्श देंगे।

यह शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा।
गठिया रोग, जोड़ों में दर्द-सूजन, कमर या गर्दन दर्द, मांसपेशियों की कमजोरी, ऑटोइम्यून बीमारियाँ, लंबे समय तक स्टेरॉयड या गोलियों के सेवन से होने वाले प्रभाव, और SLE, Sjögren’s जैसी बीमारियों की जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

डॉ. जैन हर महीने के दूसरे शुक्रवार को बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में नियमित रूप से मरीजों को देखते हैं।
मरीज अग्रिम पंजीयन के लिए नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
📞 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

 

दूसरा समाचार : मूत्र एवं पथरी जांच शिविर 10 अक्टूबर को — यूरो सर्जन डॉ. योगेश बारापात्रे करेंगे उपचार

बसना (जिला महासमुंद)।
अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार शाम 5 बजे से यूरोलॉजी (मूत्र एवं पथरी जांच) शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस कैंप में डॉ. योगेश बारापात्रे (MBBS, MS, MCh, यूरो सर्जन) मरीजों का परामर्श और उपचार करेंगे।

शिविर में किडनी की पथरी, प्रोस्टेट की समस्या, मूत्र नली की रुकावट, किडनी में सूजन, कैंसर की जांच, बांझपन या पेशाब में रक्त आने जैसी बीमारियों की जांच और सर्जरी संबंधी परामर्श दिया जाएगा।
मरीजों के लिए जांच शुल्क मात्र ₹700 रखा गया है।

बीजू कार्ड और आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए किडनी, मूत्र रोग, प्रोस्टेट और पथरी ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध होगी।
साथ ही CT स्कैन और X-Ray जांच पर 50% की छूट दी जाएगी।

मरीजों को सलाह दी गई है कि वे 9 अक्टूबर तक अपनी रिपोर्ट के साथ अग्रिम पंजीयन अवश्य कराएं।
अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें:
📞 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

बसना : बस से उतरते वक्त हादसे में युवक की मौत, दुर्गा चौक बड़े साजापाली में मारपीट, जगदीशपुर में सेवानिवृत्त शिक्षक ने पुत्र-पुत्रवधू पर की शिकायत, सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने वाले पर कार्रवाई

बसना : बस से उतरते वक्त हादसे में युवक की मौत, दुर्गा चौक बड़े साजापाली में मारपीट, जगदीशपुर में सेवानिवृत्त शिक्षक ने पुत्र-पुत्रवधू पर की शिकायत, सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने वाले पर कार्रवाई

महासमुंद (छ.ग.), बसना।
बसना थाना क्षेत्र में पुलिस ने बीते 24 घंटों के भीतर चार अलग-अलग मामलों में अपराध दर्ज किया है। इनमें मारपीट, पारिवारिक विवाद, सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन और सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के मामले शामिल हैं। सभी मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

पहला मामला — दुर्गा चौक बड़े साजापाली में युवक से मारपीट
चौकी भंवरपुर क्षेत्र में ग्राम बड़े साजापाली के दुर्गा चौक के पास एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है।
प्रार्थी आकाश साहू पिता भरतलाल साहू, निवासी रायपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 6 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे वह दुर्गा चौक पर बैठा था, तभी देवेन्द्र साहू, विधिनाथ साहू, विनोद साव और उनके अन्य साथियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी।
बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी अन्नु साहू और सास शांति बाई साहू को भी धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मामले में धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।

 

दूसरा मामला — पारिवारिक विवाद में सेवानिवृत्त शिक्षक को दी धमकी
ग्राम जगदीशपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक ने अपने पुत्र और पुत्रवधू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि 25 जुलाई 2025 की शाम लगभग 7 बजे घर के आंगन में सफाई के दौरान उसकी पुत्रवधू पंकजनी सिंह ने “यह मेरा हिस्सा है” कहकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
इस दौरान पुत्र निशित सिंह ने भी उसका साथ देते हुए विवाद बढ़ाया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि वे लगातार धमकियों और झगड़ों से परेशान हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

तीसरा मामला — सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने पर कार्रवाई
चौकी भंवरपुर पुलिस ने ग्राम खोकसा (मामा-भांचा डोंगर) के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने वाले युवक को पकड़ा।
मुखबिर की सूचना पर पहुँची टीम ने आरोपी उदयकुमार राय (उम्र 22 वर्ष), निवासी संतपाली थाना सरायपाली को शराब पीते हुए पकड़ा।
जांच में आरोपी के खिलाफ धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम किया गया।
आरोपी को गिरफ़्तार कर जमानतदार के मुचलके पर रिहा किया गया।
कार्रवाई प्र0आर0 परमानंद रथ और आर0 चन्द्रध्वज भोई की टीम ने की।

बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम में 10 अक्टूबर को दो विशेष स्वास्थ्य शिविर — जोड़ों का दर्द हो या पथरी की परेशानी, मिलेगा विशेषज्ञ इलाज

चौथा मामला — बस से उतरते वक्त हादसे में युवक की मौत
ग्राम बड़े साजापाली निवासी निर्मल सिंह सिदार की बस से उतरते समय गिर जाने से मौत हो गई।
रिपोर्ट के अनुसार, मृतक अपने साले को इलाज के लिए रायपुर छोड़कर 6 अक्टूबर की रात समलेश्वरी बस (CG13AB5268) से घर लौट रहा था।
भंवरपुर मोड़ के पास बस से उतरते समय चालक ने लापरवाहीपूर्वक तेज़ी से वाहन आगे बढ़ा दिया, जिससे वह गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल बसना में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने चालक के विरुद्ध लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का अपराध दर्ज किया है।

CG :फार्म मशीनरी बैंक से हो रही खेती-किसानी में सहूलियत-वीरेन्द्र बघेल को बैंक ऋण की अदायगी के बाद आय में निरंतर हो रही है वृद्धि

हायर सेकंडरी तक शिक्षित 42 वर्षीय वीरेन्द्र के पास खेती का रकबा 3 एकड़ है, जिसमें पहले परंपरागत तकनीक से कृषि कार्य करते हुए मात्र दो लाख रुपए का आय प्रतिवर्ष अर्जित करते थे। परंपरागत तकनीक से कृषि कार्य करने से उत्पादन लागत अधिक एवं मुनाफा कम होता था एवं कृषि कार्य भी समय पर संपादित नहीं होता था।  फार्म मशीनरी बैंक द्वारा विगत 13 महीने में मशीनों के किराए से करीब 10 लाख रुपए आय प्राप्त किए, जिसमें डीजल एवं मरम्मत पर लगभग 04 लाख रुपए का व्यय हुआ और एवं करीब 06 लाख रुपए का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ, जिससे ढाई लाख रुपए से ज्यादा बैंक ऋण अदा किया गया है। वीरेन्द्र कहते हैं कि फार्म मशीनरी बैंक के माध्यम से आमदनी होने के फलस्वरूप अब घर-परिवार में खुशहाली आयी है।

कोण्डागांव जिले के बकावण्ड तहसील अंतर्गत कचनार निवासी वीरेन्द्र बघेल शासन की योजना से लाभान्वित होकर कृषि यंत्र सेवा केन्द्र के जरिये क्षेत्र के किसानों को कृषि कार्य के लिए किराए पर कृषि उपकरण सुलभ करवाकर जहां आमदनी अर्जित कर रहे हैं, वहीं स्वयं की कृषि भूमि में उपकरणों के द्वारा उन्हें खेती-किसानी में सहूलियत हो रही है। वीरेन्द्र ने बताया कि गत वर्ष कृषि अभियांत्रिकी कृषि विभाग के संपर्क में आकर कृषि यांत्रिकीकरण सबमिशन अंतर्गत फार्म मशीनरी बैंक कम्पोनेंट-04 के तहत कृषि यंत्र सेवा केन्द्र की स्थापना किया। जिसमें 02 नग ट्रेक्टर, 01 नग कल्टीवेटर, 01 नग थ्रेसर, 01 नग रिपर,  01 नग रोटावेटर, 01 नग सीड ड्रिल एवं 01 नग स्प्रेयर का क्रय बैंक ऋण के माध्यम से किया गया, जिसकी कुल लागत 25 लाख 17 हजार रुपए है, जिसमें राज्य शासन द्वारा 10 लाख रुपए  का अनुदान प्रदान किया गया।

वीरेन्द्र बघेल ने बताया कि फार्म मशीनरी बैंक के माध्यम से उन्नत तकनीक से खेती कर अधिक मुनाफा प्राप्त कर रहे हैं। वहीं क्षेत्र के कुदालगांव कचनार, बोरपदर, मेटावाड़ा, भिरलीगा, चोलनार आदि ग्रामों में लगभग 365 से अधिक किसानों द्वारा कृषि यंत्र किराये से प्राप्त कर उन्नत तकनीक से कृषि कार्य कर रहे हैं। इन किसानों का खरीफ एवं रबी फसल हेतु खेत की तैयारी समय पर उन्नत कृषि यंत्र से संपादित हो रहा है। वीरेन्द्र बघेल अपने इलाके के लघु-सीमांत कृषकों को आसानी से किराए पर उन्नत कृषि यंत्र उपलब्ध करवाने सहित आमदनी में इजाफा करने की समझाइश वीरेन्द्र को दी।

सरायपाली : प्रतिभा कॉलेज में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत मिस्टर व मिस फ्रेशर बने रामकुमार और अनिता पटेल, स्वागत गीतों से सजा मंच

 

प्रतिभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बालसी, सरायपाली, जिला महासमुंद (छ.ग.)
बालसी (सरायपाली)। प्रतिभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बालसी, सरायपाली में दिनांक 07 अक्टूबर 2025 को इंडक्शन क्लास एवं वेलकम सेरेमनी का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करना, उन्हें शिक्षक शिक्षा के उद्देश्यों से अवगत कराना तथा उनके शैक्षणिक जीवन की नई यात्रा का शुभारंभ करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पार्पण से हुआ।

इस अवसर पर सभी प्राध्यापकगण, नवप्रवेशी विद्यार्थी तथा वरिष्ठ विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक श्री समित कुमार बारिक द्वारा अत्यंत व्यवस्थित रूप से किया गया। कॉलेज के प्राचार्य श्री आर. के. चौधरी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए कहा कि इंडक्शन क्लास विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण की पहली सीढ़ी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और ईमानदारी को जीवन के मूल मंत्र के रूप में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षण केवल पेशा नहीं, बल्कि यह सेवा और समाज निर्माण का कार्य है। शिक्षक वह दीपक है जो स्वयं जलकर दूसरों के जीवन को आलोकित करता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आभाष अग्रवाल (डायरेक्टर प्रतिभा ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट) ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक समाज के विकास का केंद्र बिंदु है। उन्होंने कहा कि शिक्षक शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान का हस्तांतरण नहीं, बल्कि मूल्यपरक शिक्षा के माध्यम से समाज में नैतिकता, मानवता और सहयोग की भावना स्थापित करना है।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपनी सोच को सकारात्मक रखें, तकनीकी साधनों का उपयोग शिक्षा में सुधार हेतु करें और जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने का संकल्प लें। डॉ. अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में यह भी कहा कि आज के समय में शिक्षक को निरंतर सीखने की प्रक्रिया में रहना चाहिए। शिक्षा एक ऐसा क्षेत्र है जो समय के साथ बदलता रहता है, अतः शिक्षकों को भी नित नए नवाचारों और शिक्षण विधियों को अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि वे अपने भीतर नेतृत्व गुणों को विकसित करें, क्योंकि एक अच्छा शिक्षक हमेशा अपने विद्यार्थियों के लिए आदर्श होता है। इसके पश्चात B.Ed. विभाग के CLO (Course Learning Outcomes) एवं PLO (Program Learning Outcomes) की जानकारी श्री मुकेश कुमार पटेल ने दी। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि CLO एवं PLO किसी भी शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम की आत्मा होते हैं, जो शिक्षण के उद्देश्यों को स्पष्ट दिशा देते हैं। उन्होंने बताया कि कैसे प्रत्येक विद्यार्थी को शैक्षणिक गतिविधियों, फील्ड वर्क, प्रैक्टिकल टीचिंग और मूल्यांकन के माध्यम से एक कुशल शिक्षक बनने की दिशा में अग्रसर होना चाहिए। वहीं D.El.Ed. विभाग की CLO एवं PLO प्रस्तुति श्रीमती दमयंती मैडम द्वारा दी गई। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा के स्तर पर शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि यही वह समय होता है जब बच्चे के व्यक्तित्व की नींव रखी जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को बाल मनोविज्ञान, रचनात्मक शिक्षण विधियों, समावेशी शिक्षा और नैतिक मूल्यों के शिक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत नवप्रवेशी विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत, समूह नृत्य, नाटक और कविताएँ प्रस्तुत की गईं। छात्रों के जोश और उत्साह ने पूरे परिसर का वातावरण आनंदमय बना दिया। इसी क्रम में मिस्टर फ्रेशर का खिताब रामकुमार और मिस फ्रेशर का खिताब अनिता पटेल को प्रदान किया गया। निर्णायक मंडल ने बताया कि दोनों ने अपनी आत्मविश्वासी प्रस्तुति, वाक्-कौशल और व्यक्तित्व के आधार पर यह सम्मान प्राप्त किया। इस अवसर पर तालियों की गड़गड़ाहट से सभागार गूंज उठा। इस आयोजन की सफलता में सभी प्राध्यापकों का भी विशेष योगदान रहा। तथा सभी ने आयोजन की तैयारी में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में कॉलेज के समस्त प्राध्यापकों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कॉलेज परिसर में पूरे दिन हर्षोल्लास और ऊर्जा का वातावरण बना रहा। कार्यकर्म को सफल बनाने के लिए बी एड एवं डी एल एड द्वितीय वर्ष के छात्र छात्रों के सभी विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही सभी ने मिलकर यह सुनिश्चित किया कि कार्यक्रम अनुशासित, प्रेरक और प्रभावशाली हो। कॉलेज के समस्त शिक्षण एवं अशिक्षण स्टाफ की एकजुटता ने इस आयोजन को सफल और यादगार बना दिया। प्राचार्य श्री आर. के. चौधरी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और प्रेरणा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभा कॉलेज सदैव विद्यार्थी-केंद्रित गतिविधियों पर जोर देता है, जिससे प्रत्येक विद्यार्थी का समग्र विकास हो सके।
अंत में आभार प्रदर्शन सहायक प्राध्यापक श्री रूपानंद बारीक़ ने किया। उन्होंने मुख्य अतिथि, प्राचार्य, समस्त प्राध्यापकों, विद्यार्थियों तथा आयोजन समिति के सभी सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के मनोबल और आत्मविश्वास को बढ़ाने का माध्यम है। यह इंडक्शन क्लास एवं वेलकम सेरेमनी प्रतिभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के लिए केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि शैक्षणिक सत्र 2025–27 की एक प्रेरणादायक शुरुआत रही। इस अवसर ने विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति समर्पण, सहयोग और नेतृत्व की भावना को सशक्त किया।

Chhattisgarh jobs: छत्तीसगढ़ में इस विभाग में निकली है भर्ती , जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन और अंतिम तिथि

Chhattisgarh jobs: छत्तीसगढ़ में इस विभाग में निकली है भर्ती , जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन और अंतिम तिथि

छत्तीसगढ़: महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत अधीक्षक (बाल देखरेख संस्था) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया। कुल 55 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

आवेदन प्रक्रिया: आवेदन 10 अक्टूबर से आठ नवंबर तक किए जा सकेंगे। आवेदन [www.psc.cg.gov.in](http://www.psc.cg.gov.in) के माध्यम से करना होगा। परीक्षा की तिथि संभावित रूप से 18 जनवरी 2026 होगी। वहीं परीक्षा केंद्र संभवत: रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, दुर्ग और जगदलपुर होंगे।जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों का आवेदन केवल ऑनलाइन एवं निर्धारित तिथि तक ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी प्रकार के मैनुअल व डाक द्वारा भेजे गए आवेदन पत्र आयोग द्वारा स्वीकार नहीं किए जाएंगे।परीक्षा के लिए अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा शुल्क व पोर्टल शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाना है। परीक्षा शुल्क के भुगतान के लिए किसी बैंक के ड्राफ्ट व चेक स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

कितना लगेगा शुल्क: आवेदन में सशुल्क त्रुटि सुधार का कार्य निशुल्क त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि के बाद 12 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 14 नवंबर रात 11:59 बजे तक किया जा सकेगा। उक्त सशुल्क त्रुटि सुधार के लिए 500 रुपये शुल्क लिया जाएगा। त्रुटि सुधार का कार्य केवल एक बार ऑनलाइन ही किया जा सकेगा। त्रुटि सुधार के दौरान अभ्यर्थी केवल लिंग, जन्मतिथि, श्रेणी, मूल निवासी, नि:शक्तजन एवं भूतपूर्व सैनिक संबंधी प्रविष्टियों में सुधार कर सकेंगे। अधिक जानकारी आयोग की वेबसाइट पर जारी की गई है।

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन 

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

आज का पंचांग : बुधवार, ०८ अक्टूबर २०२५ , सूर्योदय: 🌄 ०६:२७सूर्यास्त: 🌅 ०६:०२ चन्द्रोदय: 🌝 १८:३२ चन्द्रास्त: 🌜०७:२१

अयन दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय): ऋतु: 🏔️ शरद, शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु), विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी),मास 👉 कार्तिक , पक्ष 👉 कृष्ण , तिथि 👉 द्वितीया (२६:२२ से तृतीया), नक्षत्र 👉 अश्विनी (२२:४४ से भरणी), योग 👉 हर्षण (२५:३३ से वज्र), प्रथम करण 👉 तैतिल (१६:०८ तक), द्वितीय करण 👉 गर (२६:२२ तक)

॥ गोचर ग्रहा : सूर्य 🌟 कन्या , चंद्र 🌟 मेष , मंगल 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी), बुध 🌟 तुला (उदय, पूर्व, मार्गी), गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी), शुक्र 🌟 सिंह (उदित, पश्चिम, मार्गी), शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री), राहु 🌟 कुम्भ , केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार: अभिजित मुहूर्त 👉 अमृत काल 👉 १६:२१ से १७:४७, विजय मुहूर्त 👉 १४:०१ से १४:४७, गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:५४ से १८:१९, सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:५४ से १९:०८, निशिता मुहूर्त 👉 २३:४० से २४:२९, राहुकाल 👉 १२:०४ से १३:३२, राहुवास 👉 दक्षिण-पश्चिम, यमगण्ड 👉 ०७:४२ से ०९:०९, दुर्मुहूर्त 👉 ११:४१ से १२:२७, होमाहुति 👉 मंगल, दिशाशूल 👉 उत्तर, अग्निवास 👉 पाताल (२६:२२ से पृथ्वी) ,चन्द्र वास 👉 पूर्व ,शिववास 👉 सभा में (२६:२२ से क्रीड़ा में)

☄चौघड़िया विचार: ॥ दिन का चौघड़िया ॥ १ – लाभ २ – अमृत ३ – काल ४ – शुभ ५ – रोग ६ – उद्वेग  ७ – चर ८ – लाभ ॥रात्रि का चौघड़िया॥ : १ – उद्वेग २ – शुभ ३ – अमृत ४ – चर ५ – रोग ६ – काल ७ – लाभ ८ – उद्वेग

तिथि विशेष: कार्तिक कृष्ण पक्ष आरम्भ, अशून्यशयन व्रत, गुरू रामदास जयन्ती (प्रा० मत), उद्योग (मशीनरी) आरम्भ मुहूर्त+व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त प्रातः ०६:२७ से ०९:१६ तक, वाहन क्रय-विक्रय मुहूर्त प्रातः १०:४७ से १२:१४ तक आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण: आज २२:४४ तक जन्मे शिशुओ का नाम आश्विनी नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (चे, चो, ला) तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम भरणी नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमशः (ली, लू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त: कन्या – २८:४२ से ०७:००, तुला – ०७:०० से ०९:२१, वृश्चिक – ०९:२१ से ११:४०, धनु – ११:४० से १३:४४, मकर – १३:४४ से १५:२५, कुम्भ – १५:२५ से १६:५१, मीन – १६:५१ से १८:१४, मेष – १८:१४ से १९:४८, वृषभ – १९:४८ से २१:४३, मिथुन – २१:४३ से २३:५८, कर्क – २३:५८ से २६:१९+, सिंह – २६:१९+ से २८:३८+

पञ्चक रहित मुहूर्त : मृत्यु पञ्चक – ०६:१४ से ०७:००, अग्नि पञ्चक – ०७:०० से ०९:२१, शुभ मुहूर्त – ०९:२१ से ११:४०, रज पञ्चक – ११:४० से १३:४४, शुभ मुहूर्त – १३:४४ से १५:२५, चोर पञ्चक – १५:२५ से १६:५१, शुभ मुहूर्त – १६:५१ से १८:१४, शुभ मुहूर्त – १८:१४ से १९:४८, चोर पञ्चक – १९:४८ से २१:४३, शुभ मुहूर्त – २१:४३ से २२:४४, रोग पञ्चक – २२:४४ से २३:५८, शुभ मुहूर्त – २३:५८ से २६:१९+, मृत्यु पञ्चक – २६:१९+ से २६:२२+, अग्नि पञ्चक – २६:२२+ से २८:३८+, शुभ मुहूर्त – २८:३८+ से ३०:१५+

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम में सफ़लता पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570 फोन पेय 8889391334

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज के दिन आपका दिमाग स्थिर नही रहेगा। पल पल में निर्णय बदलने से स्वयं तो परेशान होंगे साथ वालो को भी असमंजस में डालेंगे। घर मे माता को छोड़ अन्य सभी आपकी मानसिक स्थिति नही समझ पाएंगे। आज जिस कार्य की पूर्ण जानकारी ना हो अथवा संदेह में कोई कार्य ना करें। सन्तानो के उद्दंड व्यवहार की अनदेखी करने पर पति पत्नी के बीच स्नेह संबंधों में खटास आ सकती है। कार्य व्यवसाय से आज विपरीत फल मिलेंगे जहां से लाभ की संभावना होगी वहां हानि और हानि वाली जगह से कुछ न कुछ लाभ होगा। आर्थिक कोष में निरंतर आ रही गिरावट चिंता बढ़ाएगी। नौकरी करने वाले लोग किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्य से दूर रहे अन्यथा मान हानि निश्चित है। भाग दौड़ की जगह कार्यो को सहज रूप से होने दे इसमे सफल होने के आसार ज्यादा बनेंगे। शरीर मे दुर्बलता अनुभव होगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आज के दिन आप विचारों से साहसी नजर आएंगे लेकिन नरम सेहत लगभग सभी कार्यो को अस्त व्यस्त बनायेगी। दिन के आरंभिक भाग में सर्दी अथवा फेफड़ो में संक्रमण के कारण शारीरिक रूप से शिथिल रहेंगे। कार्य क्षेत्र से भी आज ज्यादा आशा ना होने के कारण ज्यादा परवाह नही करेंगे लेकिन किसी से किया वादा पूर्ण ना कर पाने की चिंता मन मे लगी रहेगी। आज कमाया धन किसी न किसी की बीमारी अथवा अन्य अकस्मात खर्च पर लग जायेगा। आर्थिक मामले बनते बनते अंत समय मे बिगड़ने से मन निराश होगा फिर भी किसी से उधार ना ले और ना ही किसी को किसी भी रूप में उधार दे नही तो बाद में वापसी को लेकर अवश्य ही कलह होगी। घर मे वातावरण मिला जुला रहेगा उदासीनता रहने पर शांति बनी रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है लेकिन दिन के आरम्भ से ही व्यवहार में मृदुता लाने का प्रयास करें अन्यथा जिस भी कार्य की करेंगे उसमे सफलता तो मिलेगी लेकिन जो कार्य आसानी से बन रहा था उसी को पूर्ण करने के लिये किसी की खुशामद करनी पड़ेगी। नौकरी पेशाओ को अकारण ही अधिकारी वर्ग के गुस्से का सामना करना पड़ेगा कुछ समय मौन रहकर विवाद को बढ़ने से बचा सकते है। पिता के प्रति मन मे हीन भावना रहने के कारण आज कम ही बनेगी। व्यवसायी वर्ग खर्च पर नियंत्रण का कितना भी प्रयास करें सफल नही हो पाएंगे आय से अधिक खर्च संध्या के समय अखरेगा। सन्तानो के कारण किसी परेशानी में फंस सकते है पहले ही नजर रखें। स्त्री वर्ग की रोग प्रतिरोधी क्षमता घटने से छोटी छोटी व्याधि परेशान करेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): आज का दिन आपके धनधान्य में वृद्धि करेगा। पिछले कुछ दिनों से मन मे चल रही किसी खास योजना को साकर रूप दे पाएंगे कार्य स्थल पर आज अस्थिरता के कारण कुछ सौदे बनते बनते बिगड़ने की संभावना है फिर भी आज पुराने व्यवहार अथवा किसी पुराने जानकार से आकस्मिक लाभ हो सकता है धन की आमद आवश्यकता अनुसार थोड़ी सी भागदौड़ के बाद हो जाएगी। आज आपके दिमाग मे कोई गुप्त शारीरिक समस्या दिन भर बनी रहेगी लेकिन संकोच में किसी से परामर्श लेने में हिचकिचाएंगे यह आये जाकर गंभीर रूप ना ले इसका ध्यान रखें। पिता अथवा किसी पैतृक समस्या का समाधान होने से राहत मिलेगी। पुश्तैनी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी लेकिन गुप्त शत्रु भी बढ़ेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज आपकी मानसिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी लेकिन दाम्पत्य में छोटी-छोटी बातों को प्रतिष्ठा से जोड़कर झगड़ पड़ेंगे। शारीरिक रूप से छोटी मोटी व्याधि को छोड़ चुस्त ही रहेंगे लेकिन माता की सेहत को लेकर चिंता होगी आज दिन भर कई आर्थिक पारिवारिक एवं सामाजिक समस्या लगी रहेगी जो कुछ समय के लिये ही आपको मानसिक रूप से विचलित कर पाएंगी। धर्म कर्म में दिखावा मात्र रुचि रहेगी परोपकार भी मान बड़ाई पाने के लिये ही करेंगे लेकिन व्यस्तता के बाद भी मौज शौक के लिये आवश्यक कार्य छोड़कर उपस्थित रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर वाणी के प्रभाव और गुप्त युक्तियों के बल से असम्भव लाभ को भी संम्भव बनाने की योग्यता रखेंगे। घर मे शांति बनाए रखने के लिये आज कम ही बोले। संतान के ऊपर नजर रखें अन्य जगह दिमाग रहने के कारण पढ़ाई में लापरवाही करेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज के दिन आपकी सेहत में उतार चढ़ाव लगा रहेगा। जल्दी से किसी कार्य को करने का मन नही करेगा जब भी कार्य करने का मन बनाएंगे तभी शारीरिक समस्या जोर पकड़ेगी आलस्य भी आज प्रत्येक कार्य मे बाधा डालेगा। घरेलू अथवा व्यावसायिक काम काज के लिये अन्य लोगो एवं परिजन के ऊपर निर्भर होना पड़ सकता है। संतानो की छोड़ अन्य सभी का सहयोग मिल जाएगा संताने अपनी मन की चलाएंगी जिस कारण क्रोध में आकर मुह से अपशब्द निकलने से वातावरण दूषित होगा। व्यवसाय से धन की आमद होगी लेकिन चोरी अथवा हेराफेरी से सावधान रहें। नौकरी पेशा लोग सहकर्मियो के आश्रित ना रहे। धर्म कर्म के प्रति भी अरुचि रहेगी। यात्रा ज्यादा जरूरी होने पर ही सावधानी से करें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज के दिन का आरंभ सुखद रहेगा किसी जटिल समस्या का तुरंत समाधान करने पर प्रशंसा के पात्र बनेंगे। घरेलू वातावरण में थोड़ी बहुत नोकझोंक भी होगी लेकिन इस सब पर आप ज्यादा ध्यान नही देंगे। कार्य व्यवसाय से आज आप कुछ ज्यादा ही उम्मीद लगाए रहेंगे लेकिन किसी के बीच मे व्यवधान डालने से अंत समय मे लाभ आगे के लिये टलेगा। नौकरी वाले लोग कार्य क्षेत्र पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे सहकर्मी अथवा अन्य किसी व्यक्ति के बड़ाई पाने के लिये कार्यो में दखल देने से थोड़ा दबाव अनुभव होगा फिर भी अपने काम पर ध्यान से लगे रहे धन लाभ तो आशाजनक नही होगा लेकिन सम्मान मिलने में कमी नही रहेगी। व्यावसायिक कारणों से आकस्मिक यात्रा के योग है इससे ज्यादा लाभ की उम्मीद ना रखें। सेहत थोड़ी बहुत नरम होने पर भी कार्य निर्विघ्न चलते रहेंगे।

वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज आप राग-द्वेष की भावना से भरे रहेंगे। किसी को आगे बढ़ते हुए देखना पसंद नही आएगा। परिजन आपकी मानसिकता को जानते हुए भी मार्गदर्शन करने की जगह अवहेलना करेंगे जिससे आंतरिक क्रोध बढ़ेगा। आज पिता से संबंध खराब ना करे खराब सेहत के कारण पहले ही चिड़चिड़े रहेंगे आपकी मनमानी आग में घी डालने का काम करेंगी। कार्य व्यवसाय में अनिश्चितता बनी रहेगी मेहनत करने के बाद भी स्वभाव में व्यवहारिकता की कमी लाभ से दूर रखेगी। मध्यान बाद की स्थिति उतार चढ़ाव से भरी रहेगी पल पल पर नौकरी एवं व्यवसाय की स्थित बदलने के कारण दुविधा में रहेंगे। दाम्पत्य जीवन मे नीरसता का अनुभव होगा। चाह कर भी अपने मन की बात परिजनों से नही बांट पाने के कारण मन में दुखी रहेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे): आज के दिन आपका व्यक्तित्त्व भीड़ में अलग ही नजर आएगा। सार्वजिनक क्षेत्र पर आपकी पहचान खुशमिजाज व्यक्ति की बनेगी लेकिन आज मन का भेद किसी को ना बताये भावुकता में कुछ बोलने पर अन्यथा सम्मान में कमी आ सकती है। काम धंदा कुछ समय के लिये ही गति पकड़ेगा इस समय को व्यर्थ की बहस में ना गवाएं कम लाभ में व्यवसाय करने का लाभ आगे अवश्य दुगुना होकर मिल सकता है। नौकरी वाले लोग कार्यो में आलस्य करेंगे जिससे अधिकारी वर्ग की तीखी नजर में आएंगे। घर का वातावरण थोड़ा उथल पुथल रह सकता है किसी परिजन की सेहत बिगड़ने पर अतिरिक्त भागदौड़ के साथ धन का व्यय भी होगा। सरकारी कार्य आज ना करें धन के लेनदेन में सावधानी बरतें। सन्तान से शुभ समाचार मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी): आज आपका स्वभाव छोटी छोटी बात पर गरम होगा। सेहत में भी आज कुछ न कुछ विकार लगा रहेगा जिससे स्वभाव में झुंझलाहट आ सकती है। दिन के आरम्भ में रूखे व्यवहार से परिजन को दुख पहुचायेंगे लेकिन बाहर स्वभाव को नियंत्रण में रखें अन्यथा सम्मान के साथ भविष्य के लाभ से भी हाथ धो बैठेंगे। सन्तानो की गलतियों को क्षमा करने का प्रयास करें। नौकरी व्यवसाय की गति पहले ही धीमी रहेगी ऊपर से आकस्मिक खर्च लगे रहने से कुछ समय के लिये मानसिक संतुलन खो सकते है विवेक से काम ले वरना किसी न किसी से लंबे समय के लिये संबंध में दरार आने की संभावना है। सरकारी कार्यो में ढील ना दे उलझने बढ़ सकती है। संध्या का समय मानसिक रूप से राहत दिलाएगा लेकिन फिजूल खर्ची के बाद ही। व्यसनों से दूर रहें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द) : आज आप दिन भर पूर्वाग्रह से ग्रसित रहेंगे जल्दी से किसी की बात सुनने के लिये तैयार नही होंगे। वैसे तो आपकी दिनचार्य व्यवस्थित ही रहेगी। आध्यात्मिक कार्यो में रुचि लेंगे पूजा दैनिक पूजा के साथ लघु देव यात्रा करेंगे। घर मे किसी भी धन अथवा अन्य महत्त्व पूर्ण कार्य मे मनमानी व्यवहार कलह करा सकता है इसका ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र पर आज कार्य ज्यादा रहेगा इसकी तुलना में लाभ कम ही होगा फिर भी मेहनत में कमी ना रखे आज की मेहनत कल अवश्य लाभ दिलाएगी। आज भी धन लाभ होगा लेकिन उधारी के कारण बचत नही कर पाएंगे। लाटरी सट्टे में निवेश कर सकते है। सेहत और घर की स्थिति लगभग सामान्य रहेगी। क्रोध से बचें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज दिन के आरम्भ में आप के ऊपर अकस्मात कार्य भर बढेगा। कुछ समय के लिये दिमाग शून्य जैसा रहेगा मध्यान आते आते ही कार्यो में सामान्य गति आ आपायेगी। आज कार्य छोटा हो या बड़ा मेहनत करने में कसर ना रखे अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा छोटा काम भी आगे बढ़ी सफलता का मार्ग खोलेगा। कार्य क्षेत्र पर आज आपके लिये अधिकांश निर्णय सही साबित होंगे लेकिन जिस कार्य मे हाथ डालेंगे उसमे पहले से ही प्रतिस्पर्धा रहने और प्रतिस्पर्धी हर विषय मे आपसे आगे रहने के कारण आरम्भ में परेशानी आएगी लेकिन दृढ़ संकल्प यहां लाभ दिला सकता है। घरेलू वातावरण शांत रहेगा परिजन किसी समारोह के कारण व्यस्त रहेंगे। रक्त संबंधित शिकायत हो सकती है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️