महासमुंद में हादसा और चोरी की तीन बड़ी वारदातें — सड़क पर घायल पिता-पुत्र, शिक्षिका के घर से लैपटॉप-पायल गायब, वाहनों की बैटरी भी पार

 

महासमुंद। शहर में अलग-अलग घटनाओं के चलते तीन अलग-अलग मामलों में लोगों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें एक सड़क हादसा, एक घर में चोरी और एक वाहन से बैटरी चोरी का मामला शामिल है। पुलिस ने सभी मामलों में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

 

पहला मामला — कार की ठोकर से पिता-पुत्र घायल / वार्ड नंबर 21 क्लबपारा, महासमुंद निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है और 10वीं तक शिक्षित है।
दिनांक 06/10/2025 की रात लगभग 08:45 बजे, वह अपने बेटे सेतज चावला के साथ बुलेट मोटरसाइकिल (CG 04 MT 6636) से खरोरा की ओर से महासमुंद आ रहा था।
जैसे ही वे खालसा ढाबा के सामने पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही कार क्रमांक CG 06 HE 8881 के चालक दीपक ठाकुर ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से ठोकर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बुलेट सहित नीचे गिर गए। पिता को दाहिने हाथ की कोहनी, पीठ, कमर और सिर में चोट आई, जबकि बेटे सेतज चावला को बाएं हाथ की कलाई और तीन उंगलियों में चोट लगी।
घटना के प्रत्यक्षदर्शी चेतन लुनिया और विकास वैद्य हैं। घायलों ने जिला अस्पताल महासमुंद में उपचार कराया और बाद में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

 

दूसरा मामला — शिक्षिका के घर में चोरी, लैपटॉप और चांदी के पायल पार / वार्ड नंबर 03 ईमलीभाठा, महासमुंद निवासी महिला ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उन्होंने बताया कि वह MSC जूलॉजी की पढ़ाई कर चुकी हैं और वर्तमान में शिक्षा विभाग महासमुंद में सहायक ग्रेड-02 के पद पर पदस्थ हैं। दिनांक 01/10/2025 को वे अपने मायका कोरबा गई थीं। उनके घर की साफ-सफाई का कार्य राखी मानिकपुरी करती है, जो प्रतिदिन घर आती है। दिनांक 04/10/2025 की शाम 6 बजे राखी ने सफाई कर घर का लाइट जलाकर ताला लगाकर चली गई थी।
अगले दिन 05/10/2025 को सुबह 11 बजे जब वह घर पहुंची तो देखा कि मुख्य द्वार का ताला बाहर से बंद था लेकिन अंदर की सिटकनी लगी हुई थी। किसी तरह दरवाजा खोलने पर अंदर का सामान बिखरा हुआ और दरवाजे टूटे मिले। पीड़िता के अनुसार, घर से 1 लैपटॉप (HP कंपनी), 4 जोड़ी चांदी के पायल, गुल्लक में रखे लगभग ₹1500, एक ट्रॉली बैग, और पर्स में रखे दस्तावेज चोरी हो गए। चोरी की कुल कीमत लगभग ₹25,000 आंकी गई है।
घर में लगे CCTV फुटेज में चोरी करने वाले लोग दिखाई दे रहे हैं। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

तीसरा मामला — ओव्हरब्रिज के नीचे खड़े वाहनों से बैटरी चोरी
वार्ड नंबर 17 कुर्मीपारा, महासमुंद निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह श्री महावीर बजरंग मेटाडोर ओनर्स कल्याण संघ महासमुंद में सचिव है।
संघ में लगभग 30 “छोटा हाथी” और “पिकअप” वाहन शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न ड्राइवर चलाते हैं और प्रतिदिन काम खत्म होने के बाद इन्हें अम्बेडकर चौक ओव्हरब्रिज के नीचे खड़ा किया जाता है।
दिनांक 21/09/2025 की रात 10 बजे दो वाहन — टाटा एस छोटा हाथी (CG 04 HU 4266) और अशोक लिलैंड दोस्त पिकअप (CG 06 GX 1518) — पार्क किए गए थे। अगली सुबह 22/09/2025 को 6 बजे देखा गया कि दोनों वाहनों से बैटरी गायब थी।
इसी तरह 03/10/2025 की रात 8 बजे टाटा एस (CG 06 4526) को खड़ा किया गया था, जिसकी बैटरी भी अगली सुबह चोरी हो गई।
तीनों बैटरियों की कुल कीमत लगभग ₹8,000 बताई गई है।
संबंधित व्यक्ति ने काफी तलाश की, लेकिन चोरी हुए सामान का पता नहीं चलने पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने सभी मामलों में अलग-अलग अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सड़क हादसे में लापरवाह चालक के खिलाफ, चोरी के मामलों में अज्ञात चोरों की तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय है।

सरायपाली : भयंकर सड़क हादसे में घायल युवक को ओम हॉस्पिटल, सरायपाली ने दी नई ज़िंदगी!

सरायपाली : भयंकर सड़क हादसे में घायल युवक को ओम हॉस्पिटल, सरायपाली ने दी नई ज़िंदगी!सरायपाली। एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक रितिक भोई की ज़िंदगी उस वक्त जैसे थम गई थी। चेहरा लहूलुहान, दांत टूटे हुए और जबड़ा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त — परिजनों की आँखों में केवल डर और निराशा थी।

लेकिन इसी बीच सरायपाली के ओम हॉस्पिटल में उम्मीद की एक नई किरण जगी।घायल रितिक को तुरंत ओम हॉस्पिटल पहुँचाया गया, जहाँ डॉ. सौरभ अग्रवाल और डॉ. विजय अग्रवाल के नेतृत्व में अनुभवी चिकित्सा दल ने तुरंत इलाज शुरू किया। तेज़ी से बह रहे खून को रोकते हुए, चेहरे की गहरी चोटों और जबड़े की जटिल स्थिति का सफल उपचार किया गया।

कई घंटे चले इस संघर्ष के बाद डॉक्टरों की मेहनत रंग लाई — और रितिक भोई ने ज़िंदगी की जंग जीत ली।
आज रितिक फिर से मुस्कुरा रहे हैं, और उनका परिवार ओम हॉस्पिटल की टीम का आभार जता रहा है।

ओम हॉस्पिटल, सरायपाली ने एक बार फिर यह साबित किया कि—
“यहाँ सिर्फ इलाज नहीं, जीवन की रक्षा होती है।”
अस्पताल की प्रमुख विशेषताएँ:
24 घंटे आपातकालीन सेवा
अनुभवी डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ

अत्याधुनिक ICU और ऑपरेशन थिएटर

नवीनतम चिकित्सीय उपकरण व सुविधा OM HOSPITAL, SARAIPALI
📞 संपर्क: 8370008558 / 7416161671
🩺 “आपका स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है”

महासमुंद निजी नर्सिंग होम संचालक एवं सोनोग्राफी करने वाले चिकित्सकों की समीक्षा सह उन्मुखीकरण कार्यशाला

महासमुंद निजी नर्सिंग होम संचालक एवं सोनोग्राफी करने वाले चिकित्सकों की समीक्षा सह उन्मुखीकरण कार्यशाला

महासमुंद, 7 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर एवं जिला समुचित प्राधिकारी कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में जिले के समस्त निजी नर्सिंग होम संचालक एवं सोनोग्राफी केन्द्रों मे सोनोग्राफी करने वाले चिकित्सकों का समीक्षा सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री लंगेह ने विकासखंडवार निजी नर्सिंग होम एवं सोनोग्राफी केन्द्रो के संचालन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला नोडल अधिकारी (नर्सिंग होम एक्ट व पीसी-पीएनडीटी) के माध्यम से समस्त नर्सिंग होम एवं सोनोग्राफी केन्द्रो के वैध लाइसेंस, नवीनीकरण, फॉर्म एफ एन्ट्री तथा निरीक्षण की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने समस्त केन्द्रो से कानूनी अनुपालन जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्राधिकार, अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र, फायर ऑडिट आदि का शत प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही जैव चिकित्सा अपशिष्ट निपटान के लिए नियमानुसार सामान्य जैव चिकित्सा अपशिष्ट उपचार सुविधा केन्द्र रायपुर से अनुबंध या डीप पीट व शार्प पीट के माध्यम से करने के संबंध मे निर्देशित किया गया।

कलेक्टर ने समस्त निजी नर्सिंग होम संचालकों को उनके संस्था मे उपचार के लिये आने वाले मरीजों को शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड का लाभ देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निजी नर्सिंग होम संचालकों से किसी क्षेत्र विशेष मे नशीली दवाओं के सेवन संबंधी केस तथा क्षेत्र विशेष मे किसी विशेष प्रकार के रोग की अधिकता पाए जाने पर जिला प्रशासन को तत्काल अवगत कराने के निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव द्वारा समस्त निजी नर्सिंग होम संचालकों को राष्ट्रीय कार्यक्रम – राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम आदि के शंकास्पद मरीज आने पर संबंधित विकासखंड के खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्धारित मासिक प्रारूप मे जानकारी देने हेतु निर्देशित किया गया। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत स्त्री रोग विशेषज्ञां एव रेडियोलॉजिस्ट से प्रत्येक माह के 09 एवं 24 तारीख को उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की जांच मे स्वेच्छापूर्ण तरीके से भागीदारी हेतु अपील किया गया। साथ ही शासन के निर्देशानुसार बच्चों में कफ सिरप एवं कोल्ड मेडिकेशन का औचित्यपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर डॉ. छत्रपाल चन्द्राकर, जिला नोडल अधिकारी (नर्सिंग होम एक्ट व पीसी-पीएनडीटी एक्ट), श्रीमती नीलू धृतलहरे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं समस्त निजी नर्सिंग होम संचालक एवं सोनोग्राफी करने वाले चिकित्सक मौजूद थे।

महासमुंद कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम जनों की समस्याएं, अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

महासमुंद कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम जनों की समस्याएं, अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

महासमुंद, 7 अक्टूबर 2025 / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जन चौपाल में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की समस्याएं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना। जन चौपाल में कुल 48 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों से जनसामान्य यहां आते हैं, उनकी समस्याओं का निराकरण करते उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित करना है। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।

जन चौपाल में ग्राम अछोला निवासी मोतीराम ने खरीफ फसल वर्ष 2025-26 में धान बिक्री हेतु पंजीयन के संबंध में आवेदन दिया। इसी तरह नगर पंचायत तुमगाँव निवासी विजय कुमार साहू ने अवैध निर्माण पर कार्यवाही हेतु, ग्राम सांकरा पिथौरा निवासी आबिद ख़ान ने अवैध रूप से संचालित अहाता के संबंध में, ग्राम पंचायत चुहरी में मोबाईल टावर लगाने हेतु आवेदन किया। इसी तरह ग्राम मोहदा पिथौरा के ग्रामवासियों ने स्व सहायता समूह के भवन को क्षति पहुँचाने वाले व्यक्तित्वों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु, ग्राम पचेड़ा बागबाहरा निवासी जोधन निषाद द्वारा वृद्ध पेंशन के लिए, ग्राम तमोरा बाग़बाहरा निवासी राम आसरा ने किसान सम्मान निधि की राशि के लिए आवेदन किए। कलेक्टर श्री लंगेह ने जन चौपाल में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

महासमुंद में छात्र और पालकों ने स्कूल के गेट पर जड़ा ताला, कहा….जब तक शिक्षक की पोस्टिंग नही होती, तब तक नही खुलेगा ताला

महासमुंद में छात्र और पालकों ने स्कूल के गेट पर जड़ा ताला, कहा….जब तक शिक्षक की पोस्टिंग नही होती, तब तक नही खुलेगा ताला

संवाददाता मोनेन्द्र कुमार व्यवहार की रिपोर्ट
महासमुंद जिला में लचर शिक्षा व्यवस्था को लेकर छात्र और उनके अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। शिक्षक की कमी के कारण प्रभावित हो रहे पढ़ाई को लेकर अभिभावकों ने स्कूल के मेन गेट पर ताला जड़कर जमकर नारेबाजी की। नाराज परिजनों ने कहा कि….जब तक स्कूल में टीचर की पोस्टिंग नही हो जाती, तब तक स्कूल के गेट से ताला नही खुलेगा। उधर स्कूल के गेट पर ताला जड़ने और अभिभावकों की नाराजगी की खबर के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला महासमुंद जिला के शासकीय प्राथमिक शाला भावा का है। बताया जा रहा है कि यहां कक्षा पहली से पांचवी तक बच्चों की दर्ज संख्या 35 है। वहीं बच्चों को पढ़ाने के लिए 2 शिक्षक पदस्थ है। लेकिन एक शिक्षक पिछले कई महीनों से छुट्टी पर ही है। ऐसे में एक शिक्षक के कंधे पर सभी पांच कक्षा की जवाबदारी होने से बच्चों की पढ़ाई चौपट हो रही है। ग्रामीणों द्वारा बार बार इसकी शिकायत करने के बाद भी कोई हल नही हो सका।

जिससे त्रस्त होकर आज नाराज पालकों ने स्कूल के गेट पर ताला जड़कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। नाराज ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग उनके बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जब तक स्कूल में एक और शिक्षक की पदस्थापना नही होता, तब तक स्कूल के गेट पर ताला लगा रहेगा। ग्रामीणों के इस विरोध प्रदर्शन के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

बसना : शरद पूर्णिमा पर पारंपरिक श्री मामा-भाचा मेला हर्षोल्लास से संपन्न पूर्व कलेक्टर माननीय श्री के. एल. चौहान के सपरिवार उपस्थिति दर्ज की

बसना : शरद पूर्णिमा पर पारंपरिक श्री मामा-भाचा मेला हर्षोल्लास से संपन्न पूर्व कलेक्टर माननीय श्री के. एल. चौहान के सपरिवार उपस्थिति दर्ज की।

खोकसा (महासमुंद): ग्राम खोकसा में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा के अवसर पर पारंपरिक श्री मामा-भाचा मेला का आयोजन बड़े हर्ष और उत्साह के साथ किया गया। यह मेला ग्रामवासियों की आस्था और एकता का प्रतीक माना जाता है, जिसमें गांव के लोग एक साथ मिलकर धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।

इस वर्ष के आयोजन की विशेषता रही कि कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व कलेक्टर माननीय श्री के. एल. चौहान जी तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती उर्मिला चौहान जी ने सपरिवार उपस्थिति दर्ज की। ग्रामवासियों ने पुष्पमालाओं एवं पारंपरिक तरीके से उनका हार्दिक स्वागत किया।

ग्राम पंचायत खोकसा के सरपंच बाबूलाल दीवान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए ग्राम में आयोजित इस पारंपरिक मेले के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह मेला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि ग्राम एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूती देता है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मोहन दीवान, हेतराम साहू, प्रेमकुमार सोनी, रुक्मण चौहान, मनबोध तांडी, पवन दीवान, राजू सागर, संजय चौहान, सेतराम दीवान, समारू लाल चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

शाम के समय आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने लोकगीतों और नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से मेला स्थल को आनंदमय बना दिया। पूर्णिमा की चांदनी रात में पूरा खोकसा गांव उत्सव की रोशनी से जगमगा उठा।

ग्रामवासियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से सामाजिक एकजुटता और पारंपरिक संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भजन एवं प्रसाद वितरण के साथ किया गया।

CG सरायपाली : धान के सैकड़ों ट्रक हो चुके रहते हैं पार, सरकार बाद में लगाती है जांच चौकी — छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर माफिया सक्रिय, कटाई की शुरुआत के साथ बढ़ी अवैध खरीदी की हलचल

CG सरायपाली : धान के सैकड़ों ट्रक हो चुके रहते हैं पार, सरकार बाद में लगाती है जांच चौकी — छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर माफिया सक्रिय, कटाई की शुरुआत के साथ बढ़ी अवैध खरीदी की हलचल

सरायपाली (महासमुंद)।
छत्तीसगढ़ और ओडिसा दोनों ही जगहें धान की कीमत 3100 है पिछले कार्यकाल से ही जब ओडिसा में बीजेपी की सरकार बनी 3100 रु धान खरीदी की शुरुवात की गई इसके बावजूद अवैध धान का सिलसिला जारी रहा धान कटाई की शुरुआत होते ही सरायपाली-बसना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में अवैध धान परिवहन का खेल तेज हो गया है। छत्तीसगढ़ में भी 3100 रु प्रती क्वींटल भुगतान के साथ 15 नवंबर से धान खरीदी की शुरुवात होगी उसके पहले किसानों का टोकन कट चुका रहा होगा फिलहाल ओडिशा सीमा से लगे कई इलाकों में हर साल की तरह इस बार भी सैकड़ों ट्रक बिना जांच के गुजरते दिखाई दे देंगे चुकी उड़ीसा में धान कटाई की शुरुवात हो चुका है सरकार हर वर्ष दावा करती है कि अवैध धान की रोकथाम के लिए सख्त निगरानी की जाएगी, लेकिन हकीकत यह है कि जांच चौकियां तब लगाई जाती हैं जब धान का एक बड़ा हिस्सा पहले ही राज्य की सीमाएं पार कर चुका होता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, धान की फसल अभी पूरी तरह कटी भी नहीं है, लेकिन व्यापारी और बिचौलिए पहले से ही सक्रिय हैं। रात के अंधेरे में ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से ओडिशा की दिशा में धान भेजने की तैयारियां की जा रहा है। सूत्रों का और ग्रामीणों का कहना है कि जिन इलाकों में पुलिस चौकी या राजस्व अधिकारी की मौजूदगी होती है, वहां अभी जांच चौकी नहीं बैठाई गई है इसका फायदा उठाकर तस्कर अभी से अवैध धान का काम चालू करते है चुकी अवैध धान रोकने जॉच चौकी बैठने के बाद काफी दिक्कत होती है फिर भी धान कोचिया कुछ सेटिंग और चोरी रास्ते धान पार करवा ही देते है !

महासमुंद कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक कलेक्टर श्री लंगेह ने की विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा, कार्यों में गति लाने के दिए निर्देश

महासमुंद कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक कलेक्टर श्री लंगेह ने की विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा, कार्यों में गति लाने के दिए निर्देश

महासमुंद, 07 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागीय योजनाओं, विभागवार लंबित मामलों एवं कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी, सभी विभाग के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। वीसी के माध्यम से जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ सहित सभी ब्लॉक स्तरीय संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने 12 एवं 13 अक्टूबर को होने वाले कलेक्टर कांफ्रेंस की तैयारी के संबंध में विभागों से प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा किए गए कार्यां एवं उपलब्धियों को अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में अनिवार्य रूप से प्रविष्टि करें। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने गढ़फुलझर, खल्लारी एवं दुर्गापाली में किए गए घोषणाओं के अनुरूप कार्यां में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि ई-ऑफिस के अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह मूव किए गए फाइलों की स्थिति अपडेट की जाए तथा ई-ऑफिस के अंतर्गत ही पत्राचार व्यवहार में लाई जाए।

कलेक्टर ने कहा कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 14 अक्टूबर तक ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इनमें एग्रीस्टेक पंजीयन, डिजिटल क्रॉप सर्वे तथा मैन्युअल गिरदावरी की सूची अनिवार्य रूप से चस्पा कर पठन कराया जाए। यदि कोई दावा-आपत्ति मिलती है तो उसका पुनः पीवीआर ऐप से सत्यापन कर आवश्यक संशोधन किया जाएगा। इसके लिए सभी जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश दिए गए हैं। प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत शेष आवासों को पूर्ण करने निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आवास का कार्य प्रतिदिन प्रगतिरत रहें। कलेक्टर ने जनमन की समीक्षा में पूर्ण सिच्युएशन के लिए सभी विभागों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने 11 अक्टूबर से प्रारम्भ होने वाले सांसद खेल महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि संकुल स्तर पर आयोजित होने वाले खेल प्रतियोगिता के लिए मैदान की आवश्यक तैयारी एवं खेल सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित हो। साथ ही राज्य शालेय प्रतियोगिता के लिए मैदान में एंबुलेंस की व्यवस्था एवं आवास में शौचालयों की नियमित सफाई की व्यवस्था करें। साथ ही बैठक में समय-सीमा में प्राप्त पत्रों की समीक्षा, जनशिकायत निवारण एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम, न्यायालयीन प्रकरणों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

CG पिथौरा : जनपद कार्यालय का घेराव के लिए इस गांव के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन करोड़ों का घोटाला का आरोप जिला

CG पिथौरा : जनपद कार्यालय का घेराव के लिए इस गांव के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन करोड़ों का घोटाला का आरोप पिथौरा ग्रामीण – जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंगरीपाली में दिनांक 26/09/2025 शुक्रवार को जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत में हुए कार्यों का जायजा लिया, वहीं, हाल ही में पंचायत में हुए भौतिक सत्यापन की जाँच रिपोर्ट शिकायतकर्ता को उपलब्ध नहीं कराए जाने पर शिकायतकर्ता एम.डी. सागर ग्राम वासियों ने जिला सीईओ के समक्ष इस संबंध में आपत्ति करते हुए कहा था कि उन्हें लगातार जनपद अधिकारियों द्वारा जाँच प्रतिवेदन के लिए घुमाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पारदर्शिता के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है, जबकि जाँच रिपोर्ट उन्हें नहीं सौंपी जा रही।

इस पर जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को तत्काल शिकायतकर्ता को प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। शिकायतकर्ता ने बताया था कि कुछ दिन पहले ही जाँच अधिकारी रामनारायण पटेल, गुलाब प्रसाद सामल, डी.एल. बरिहा और जसवंत सिंह पैकरा द्वारा पंचायत में भौतिक सत्यापन किया गया था। इस दौरान भारी अनियमितताएँ उजागर हुईं।

लेकिन बता दे आपको जिला सीईओ के बातों को भी, पिथौरा जनपद सीईओ और जांच अधिकारियों द्वारा नजर अंदाज कर दिया गया, और आज तक जांच प्रतिवेदन शिकायतकर्ता को नहीं दिया गया,

जाँच में यह तथ्य सामने आया कि पंचायत सचिव द्वारा करीब 60 लाख रुपये के बिल प्रस्तुत किए गए, जबकि लगभग 2 करोड़ रुपये के बिल का कोई दस्तावेज मौजूद नहीं है। इतना ही नहीं, साहू इंटरप्राइजेज को किए गए भुगतानों से संबंधित कोई बिल या वाउचर भी उपलब्ध नहीं है। जिसका जाँच किया गया है किन्तु जांचकर्ता अधिकारियों द्वारा,पूर्व सरपंच और पंचायत सचिव को बचाया जा रहा है, और शिकायतकर्ता को जाँच प्रतिवेदन नहीं दिया जा रहा है l

अगर जांच अधिकारियों द्वारा दिनांक 12/10/2025 तक जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत कर एक प्रति शिकायतकर्ता एमडी सागर को नहीं दिया जाता है, तो ग्राम पंचायत डोंगरीपाली के पंच और ग्रामीणों द्वारा दिनांक 13/10/2025 को कार्यालय जनपद पंचायत कार्यालय पिथौरा का घेराव किया जावेगा, जिसका संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी,

इस बीच पंच गण, खिरोद पटेल, अमितेष बरिहा, लक्ष्मीलाल यादव, चम्पोलता यादव, ग्रामीण जन – गंगाधर बरिहा,सोनाराम पटेल, सीताराम साहू, भुनेश्वर मलिक, गजानन्द साहू, विनोद यादव, प्रदीप यादव, मनोज यादव, चम्पत यादव, किशोर नायक, रोहित यादव, कुलदीप साहू, गोविंद भोई, वेणुधर पटेल, देवनारायण बरिहा, राजू बरिहा, घनश्याम पटेल, हेमसागर खम्हारी, आदि उपस्थित रहे,

 

आज बसना से 6 बड़ी खबरें — सड़क हादसा, पशु तस्करी, अवैध शराब और झगड़े के 6 प्रकरण दर्ज

महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र में बीते दिनों तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की है। इनमें एक सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरे में पशु क्रूरता कर पशुओं की तस्करी और तीसरे में अवैध शराब बरामदगी का मामला शामिल है।

पहला मामला  चालक की लापरवाही से यात्री की मौत ग्राम बड़े साजापाली निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह खेती-किसानी का काम करता है।दिनांक 06/10/2025 को सुबह करीबन 08:00 बजे, उसका बड़ा भाई निर्मल सिंह सिदार अपने साला संतोष सिदार का स्वास्थ्य खराब होने से उसे इलाज के लिए रायपुर लेकर गया था।निर्मल सिंह सिदार अपने साला को अस्पताल में भर्ती करवाकर शाम को समलेश्वरी बस क्रमांक CG13AB5268 से वापस अपने घर लौट रहा था।रा त्रि करीबन 08:00 बजे, जब बस NH-53 रोड पर भंवरपुर मोड़ के पास पहुंची, उस दौरान निर्मल सिंह सिदार बस से उतरने लगा।इस दौरान बस चालक ने अपने वाहन को लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए अचानक तेज गति से आगे बढ़ा दिया, जिससे निर्मल सिंह सिदार लड़खड़ाकर जमीन पर गिर गया।गिरने से उसके सिर, चेहरा एवं बाएं हाथ में गंभीर चोटें आईं।उसे इलाज के लिए तत्काल शासकीय अस्पताल बसना लाया गया, जहां उसका इलाज जारी था। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।मृतक के परिजन द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर बस क्रमांक CG13AB5268 के चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS के तहत अपराध क्रमांक 0407/25 कायम किया गया है।रिपोर्ट पढ़कर देखी गई, जो प्रार्थी के कथनानुसार सही पाई गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

 

 

दूसरा मामला — 35 बछड़ों से भरा ट्रक जब्त, पांच आरोपी गिरफ्तार  थाना बसना में पदस्थ प्रआर 342 प्रशांत सागर को मुखबिर से सूचना मिली कि बसना से पदमपुर रोड पर पलसापाली बेरियर के पास एक वाहन में बड़ी संख्या में बछड़े क्रूरता पूर्वक भरकर उड़ीसा के कत्लखाने की ओर ले जाए जा रहे हैं।
इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई।वाहन क्रमांक MH40 CD 9486 को रोककर जांच की गई, जिसमें कुल 35 नग बछड़े क्रूरता पूर्वक भरे पाए गए।वाहन में सवार 5 व्यक्तियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान इस प्रकार है —1. रंगलाल ऊर्फ रामलाल मीणा, पिता स्वर्गीय किशन मीणा, उम्र 60 वर्ष, साकिन देसमा, थाना मालपुरा, जिला टोंक (राजस्थान)।2. विनोद भागवत बन्दे, पिता स्वर्गीय भागवत बन्दे, उम्र 23 वर्ष, साकिन नीमखेड़ा, थाना अरोली, जिला नागपुर (महाराष्ट्र)।3. लखन रात्रे, पिता कार्तिक रात्रे, उम्र 29 वर्ष, साकिन नीमखेड़ा, थाना अरोली, जिला नागपुर (महाराष्ट्र)।4. सचिन चंद्रशेखर गजभिये, पिता स्वर्गीय चंद्रशेखर गजभिये, उम्र 30 वर्ष, साकिन एच.बी. टाउन, भंडारा रोड, चंद्रनगर, थाना कलमना, जिला नागपुर (महाराष्ट्र)।5. जितेंद्र भावराव धरडे, पिता स्वर्गीय भावराव धरडे, उम्र 32 वर्ष, साकिन भंडारा, थाना पालान्दूर, जिला भंडारा (महाराष्ट्र)।आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि वे पशुओं को उड़ीसा के कत्लखाने ले जा रहे थे।पुलिस ने मौके से कुल 35 नग बछड़े (कीमत ₹5,25,000), ट्रक क्रमांक MH40 CD 9486 (कीमत ₹22,00,000), चार एंड्रॉयड मोबाइल (कीमत ₹18,000) एवं नकद ₹5,000 जब्त किया।कुल बरामद संपत्ति का मूल्य लगभग ₹27,48,000 आंका गया।पुलिस ने मौके पर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध क्रमांक 0406/25 कायम किया।आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके परिजनों को सूचना दी गई।गि रफ्तारी का समय क्रमशः 13:30, 13:35, 13:40, 13:45 और 13:50 बजे अंकित किया गया है।वि वेचना अधिकारी प्रआर 342 प्रशांत सागर द्वारा बताया गया कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

 

 

तीसरा मामला — ग्राम ताला में अवैध शराब की बिक्री करते व्यक्ति को पकड़ा गया  थाना बसना में पदस्थ म.प्र.आर. 85 चंचल बंसवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 05/10/2025 को वह हमराह स्टाफ प्रआर 599, 685, 744 के साथ जुर्म-जरायम पतासाजी एवं अवैध शराब रेड कार्यवाही हेतु मय विवेचना कीट के स्वयं के वाहन में टाउन/देहात रवाना हुआ था।उसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ताला से जबलपुर जाने वाले रोड किनारे टेढ़ा साल क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु रखा हुआ है और ग्राहकों की तलाश कर रहा है।इस सूचना पर गवाह रंजन सागर और प्रमोद कुमार को बुलाकर मुखबिर की सूचना से अवगत कराया गया।पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम सनेत प्रधान पिता इंद्रजीत प्रधान (उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम ताला, थाना बसना, जिला महासमुंद) बताया।पुलिस ने उसके कब्जे से पांच लीटर की पीले रंग की प्लास्टिक जरीकैन में भरी हुई 4 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब (कीमत ₹800) बरामद की।आरोपी से वैध दस्तावेज और लाइसेंस प्रस्तुत करने हेतु धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस दिया गया, परंतु उसने कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया।मौ के पर बरामद शराब को विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया एवं सीलबंद किया गया।आरोपी का कृत्य धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पाया गया।आरोपी को 05/10/2025 के 20:30 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया।मा मला जमानतीय पाए जाने पर आरोपी को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।पु लिस ने मौके पर देहाती नालसी तैयार कर थाने में अपराध क्रमांक 0405/25 पंजीबद्ध किया

चौथा मामला — खेत से 4 लीटर हाथ भट्ठी शराब बरामद, आरोपी जमानत पर रिहा

चौकी भंवरपुर, थाना बसना में पदस्थ प्रधान आरक्षक 89 परमानंद रथ ने जानकारी दी कि दिनांक 04/10/2025 को अवैध शराब रेड कार्यवाही के दौरान एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया।
घटना ग्राम गडगांव की है।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम हमराह स्टाफ आरक्षक 573 हिरेन्द्र भार्गे के साथ मौके पर रवाना हुई।

ग्राम गडगांव पहुंचने पर आरोपी डिग्रीलाल यादव पिता दयाराम यादव (उम्र 25 वर्ष) अपने खेत में शराब बिक्री हेतु अवैध रूप से रखे पाया गया।
पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक पीले रंग की पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरीकैन में भरी हुई 4 लीटर हाथ भट्ठी से बनी कच्ची महुआ शराब (कुल 04 बल्क लीटर, लगभग 4000 एमएल, कीमत ₹800) बरामद की।

आरोपी को धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस देकर वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन उसने कोई दस्तावेज नहीं दिया।
मौके पर गवाहों की उपस्थिति में शराब को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया तथा सीलबंद किया गया।

पुलिस ने आरोपी डिग्रीलाल यादव के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत देहाती नालसी अपराध क्रमांक 0/2025 कायम किया।
आरोपी को मौके पर 04/10/2025 को 14:30 बजे गिरफ्तार किया गया, परंतु मामला जमानतीय पाए जाने पर उसे जमानत मुचलका पर रिहा कर दिया गया।
विवेचक प्रधान आरक्षक 89 परमानंद रथ, चौकी भंवरपुर, थाना बसना, जिला महासमुंद हैं।

मशरूका (जप्त संपत्ति) का विवरण:

एक पीली प्लास्टिक जरीकैन (5 लीटर क्षमता)

भरी हुई 04 लीटर हाथ भट्ठी से बनी कच्ची महुआ शराब

अनुमानित कीमत ₹800 रुपये

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाया गया।
विवेचना उपरांत पृथक से असल नंबरी अपराध दर्ज किया गया है।

—

पाँचवां मामला — खड़ी ट्रक से टकराने पर व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, रायपुर में इलाज

ग्राम बोईरडीह निवासी गुलाब प्रधान द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 07/08/2025 को उनके पिता हेमराज प्रधान (पेशा — निजी नौकरी) अपने मोटरसायकल स्प्लेण्डर क्रमांक CG06GD2204 में जगदीशपुर गए थे।

वहां से लौटते समय जब वह सावित्री राइस मील के पास, ग्राम बोईरडीह पहुंचे, उसी दौरान ट्रक क्रमांक CG06GZ9688 के चालक ने अपने वाहन को लापरवाहीपूर्वक खतरनाक ढंग से सड़क पर खड़ा कर दिया, बिना किसी संकेतक या इंडिकेटर चालू किए।
इसी समय लगभग रात्रि 8:20 बजे, पिरदा दिशा से आ रही चार पहिया वाहन की तेज रोशनी के कारण दृश्यता कम हो गई और हेमराज प्रधान का वाहन खड़ी ट्रक से जा टकराया।

इस टक्कर से हेमराज प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए।
उनके सिर और बाएं पैर में चोटें आईं।
घायल को पहले अग्रवाल अस्पताल, बसना लाया गया, जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें वी वाय हॉस्पिटल रायपुर रेफर कर दिया।
बाद में स्थिति बिगड़ने पर उन्हें MMI हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती कराया गया, जहाँ लगातार उपचार के बाद भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ।

प्रार्थी ने बताया कि घटना को आकाश प्रधान, कुबेर प्रधान और कुशाग्र प्रधान ने देखा था।
इलाज के पश्चात दिनांक 03/10/2025 को थाना बसना पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
घटना स्थल थाना बसना से लगभग उत्तर दिशा में 10 किलोमीटर दूरी पर सावित्री राइस मील, बोईरडीह बताया गया है।

पुलिस ने ट्रक क्रमांक CG06GZ9688 के चालक के खिलाफ मोटरयान अधिनियम 1988 (संशोधन 2015, 2019) की धारा 122, 177 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125(a) और 281 के तहत अपराध क्रमांक 0403/25 कायम किया है।
रिपोर्ट 03/10/2025 को रात्रि 20:27 बजे थाना बसना में दर्ज की गई।
मामले की विवेचना जारी है।

—

छठा मामला — पारिवारिक विवाद में झगड़ा, पुलिस ने दर्ज किया मामला

थाना बसना क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद के चलते झगड़े की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
प्रार्थी गहकमोती सागर ने बताया कि उसके रिश्तेदार शौकीलाल सागर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके दौरान कहासुनी बढ़ी और मारपीट की स्थिति बन गई।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी शौकीलाल सागर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296 और 351(2) के तहत अपराध क्रमांक 0402/25 दर्ज किया है।
घटना की विवेचना थाना बसना पुलिस द्वारा की जा रही है।