छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, 60 लाख मीट्रिक का लक्ष्य, प्रति क्विंटल 31 सौ का होगा भुगतान

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, 60 लाख मीट्रिक का लक्ष्य, प्रति क्विंटल 31 सौ का होगा भुगतान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन सत्र 2024-25 के लिए 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो जाएगी। इस बार प्रदेश में 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की संभावना जताई जा रही है। इसके लिए पहले कैबिनेट की बैठक में धान उपार्जन नीति को मंजूरी मिलेगी। वहीं एग्रीस्टेक, एकीकृत किसान पोर्टल पर किसानों का पंजीयन भी शुरू हो गया है। पंजीकृत किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर धान खरीदी की जाएगी।धान बेचने वाले किसानों को प्रति क्विंटल 31 सौ का भुगतान होगा। मामले में कृषि मंत्री रामविचार नेताम का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- हमारी सरकार ने जो वादा किया उसे पूरा कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में नवंबर माह से धान खरीदी होगी। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी करेंगे। प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। इसके बाद भी धान खरीदी की शुरुआत नवंबर से करेंगे।
सरकारी टेंडर

कस्टम मिलिंग नीति तैयार
छत्तीसगढ़ सरकार की वर्ष 2025-26 के लिए नई धान उपार्जन नीति और कस्टम मिलिंग नीति बनकर तैयार है। बताया गया है कि नीति के प्रारूप को इसी महीने दीपावली के पहले होने वाली कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद यह नीति लागू होगी। खास बात ये है कि इस बार धान उपार्जन करने वाली सोसाइटियों और मिलिंग करने वाले मिलरों को सरकार कुछ राहत दे सकती है।

किसानों को मिलेगा ऑनलाइन टोकन
उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, धान उपार्जन और कस्टम मिलिंग नीति को राज्य सरकार की मंत्रिमंडलीय उप समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है। समिति ने इसे अपने स्तर पर मंजूरी दे दी है, लेकिन दोनों नीतियों को लागू करने के लिए कैबिनेट की मंजूरी अनिवार्य है। छत्तीसगढ़ में खरीफ वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी की शुरुआत 1 नवंबर से संभावित है। इस बार धान बेचने के लिए किसानों को ऑनलाइन टोकन मिलेगा। यही नहीं, किसानों में छोटे और सीमांत किसानों का धान भी पहले खरीदा जाएगा।

टोकन बांटने के लिए तुहर एप की व्यवस्था
राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले पंजीकृत किसानों को इस सीजन में धान बेचने के लिए टोकन हासिल करने के लिए लंबी-लंबी कतारों में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। इस बार किसानों को ऑनलाइन माध्यम से टोकन जारी किए जाएंगे। टोकन मिलने के बाद तय तारीख पर किसान आसानी से धान बेच पाएंगे। टोकन बांटने के लिए तुहर एप की व्यवस्था की गई है। यही नहीं, धान बेचने के लिए पहला अवसर छोटे और सीमांत किसानों को मिलेगा। इन किसानों में वे आते हैं, जिनके पास 2 एकड़ से लेकर 10 एकड़ तक जमीन है।

मिलरों को राहत
राज्य में धान खरीदी शुरू होने के साथ ही कस्टम मिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। इस व्यवस्था में नियम ये है कि धान उठाने के लिए डीओ (डिलीवरी ऑर्डर) जारी होने के बाद 10 दिनों के अंदर निर्धारित मात्रा में धान का परिवहन करना होता है। यह नहीं करने पर 11 वे दिन से मिलर पर पेनाल्टी लगनी शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार किसानों को डीओ कटने के बाद 15 दिन का समय धान परिवहन के लिए दिया जाएगा। इसके साथ ही मिलरों को मिलिंग के लिए 80 रुपए प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

शून्य सूखत पर सोसाइटियों को बोनस
राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने वाली राज्य की 2 हजार 739 सोसाइटियों को सरकार बोनस देगी। यह राशि उन सोसाइटियों को मिलेगी जिनमें धान की सूखत शून्य प्रतिशत होगी। इस तरह की सोसाइटियों को पांच रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से अतिरिक्त राशि दी जाएगी। बताया गया है कि पूर्व के वर्षों में यह व्यवस्था थी, लेकिन पिछले साल किन्ही कारणों से सोसाइटियों को यह राशि नहीं दी जा सकी था। इस वजह से शून्य प्रतिशत सूखत वाली सोसाइटियों को लाभ से वंचित होना पड़ा था।

CG सरायपाली: सरकारी कर्मचारियों के कई रूप शिक्षक, समाजसेवक, नेता और बिजनेस मैन एक ही पहचान के पीछे कई चेहरे, बदलते समय में सरकारी कर्मचारियों की नई भूमिका

 

 

सरायपाली क्षेत्र में “शिक्षक से समाजसेवा” की परंपरा — अब शिक्षक भी बन रहे हैं बदलाव के वाहक छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले का सरायपाली क्षेत्र अब शिक्षा और समाजसेवा के संगम का प्रतीक बन गया है। यहाँ के शिक्षकों ने यह साबित किया है कि वे केवल विद्यालय की चारदीवारी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज में रोजगार सृजन, सामाजिक नेतृत्व और प्रेरणा के केंद्र बन सकते हैं। इसी सोच का सबसे ताज़ा उदाहरण हैं — रूपानंद पटेल नंद, जो एक ओर सरकारी शिक्षक हैं, वहीं दूसरी ओर युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए काम कर रहे हैं।

ग्राम लोहरिन डीपा (बसना ब्लॉक) निवासी रूपानंद पटेल लंबे समय तक सरायपाली शिक्षक और संघ के ब्लॉक अध्यक्ष और अब प्रांतीय स्तर के पदाधिकारि के रूप में सक्रिय रहे हैं। हाल ही में वे “ASR Online” नामक एक निजी कंपनी के प्रचार से जुड़े विवाद में चर्चा में आए। आरोप है कि वे इस कंपनी के प्रचार-प्रसार में भाग लेते थे, शिकायत के बाद जिसके चलते विभाग ने उन्हें निलंबित (Suspended) कर दिया।

 

ASR Online क्या है? रोजगार का नया मॉडल
“ASR Online” एक प्रोडक्ट और डिजिटल नेटवर्क पर काम करने वाली निजी कंपनी है, जो ग्रामीण युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण उपलब्ध कराती है। कंपनी का उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी डिजिटल मार्केटिंग, ई-कॉमर्स और प्रोडक्ट सेल्स के माध्यम से अपनी आय बढ़ा सकें।

कंपनी की शुरुआत छोटे स्तर पर हुई थी, लेकिन अब इसका नेटवर्क ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कई जिलों तक फैल चुका है।
स्थानीय युवाओं ने बताया कि इस प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से उन्हें ऑनलाइन प्रशिक्षण और प्रोडक्ट वितरण का अवसर मिला, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सके।

रूपानंद पटेल का कहना है कि —

> “यह कंपनी मेरे पिता की है। मैंने केवल युवाओं को डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म से जोड़ने में सहयोग किया है। न तो मैंने किसी सरकारी नियम का उल्लंघन किया और न ही निजी लाभ के लिए इसमें भाग लिया।”

 

उनके अनुसार, कंपनी का उद्देश्य ग्रामीणों में रोजगार, डिजिटल शिक्षा और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना है।
निलंबन और विवाद का दौर
कुछ लोगों ने उनके खिलाफ शिकायत की कि वे एक सरकारी कर्मचारी होते हुए भी निजी कंपनी से जुड़े हैं। शिकायत पर विभाग ने जांच के बाद उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया।

हालांकि, निलंबन के बावजूद रूपानंद पटेल ने अपने समाजसेवा और युवा मार्गदर्शन के कार्यों को नहीं रोका। वे लगातार युवाओं के बीच जाकर उन्हें स्वरोजगार, नशामुक्ति और डिजिटल साक्षरता के लिए प्रेरित करते रहे।

उनका कहना है कि —
> “सेवा केवल नौकरी से नहीं, बल्कि समाज से जुड़ाव से होती है। अगर हम अपने ज्ञान और अनुभव से युवाओं को आगे बढ़ा सकते हैं, तो यही सच्ची सेवा है।”

सरायपाली क्षेत्र की परंपरा: शिक्षक से समाजसेवा की राह
रूपानंद पटेल इस क्षेत्र के पहले शिक्षक नहीं हैं जिन्होंने समाज सेवा की दिशा में कदम बढ़ाया।
सरायपाली की वर्तमान विधायक श्रीमती चातुरी नंद भी इसी परंपरा का हिस्सा हैं।उन्होंने सरकारी शिक्षक की नौकरी छोड़कर समाजसेवा का मार्ग अपनाया और कांग्रेस पार्टी से टिकट पाकर सरायपाली विधायक बनीं।

इसके पहले पूर्व विधायक किस्मत लाल नंद भी इस परम्परा का हिस्सा रहे . राजनीति में बड़े से बड़े दिग्गज नेता चुनाव के मैदान में अपना भाग्य आजमाते रहे है. पूर्व MLA किस्मत दरअसल रायगढ़ जिले में पुलिस विभाग में डी एस पी के रूप में पदस्थ थे तभी किस्मत लाल नन्द नौकरी छोड़कर राजनीति के मैदान में उतरे और महासमुंद के सरायपाली विधानसभा से कांग्रेस से टिकट मिला और जीत भी हासिल की

वहीं, अनिता चौधरी, जो सरायपाली क्षेत्र की ही शिक्षिका हैं, वे भी लगातार जनसेवा और महिला सशक्तिकरण के कार्यों में सक्रिय हैं।
हालांकि, उन पर भी समय-समय पर राजनीति करने के आरोप लगते रहते हैं, लेकिन उनके कार्यों से क्षेत्र में शिक्षा और सामाजिक चेतना को मजबूती मिली है वे बस समाज सेवा का कार्य करते है ऐसे अनिता चौधरी का कहना है

शिक्षा विभाग की सख्ती और सामाजिक सवाल राज्य सरकार ने पहले ही स्पष्ट किया है कि कोई भी सरकारी कर्मचारी निजी व्यापार या प्रचार में शामिल नहीं होगा। ऐसे करते पाए जाने पर सख्त कार्यवाही के आदेश है लेकिन कई बार यह रेखा धुंधली हो जाती है — जब सामाजिक और व्यावसायिक पहल एक साथ चलती हैं।

यही कारण है कि सरायपाली, पिथौरा, रायगढ़ और कोरिया जैसे जिलों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहाँ शिक्षकों को नोटिस या निलंबन झेलना पड़ा।

रूपानंद पटेल का मामला इस चर्चा का केंद्र इसलिए बना क्योंकि वे केवल एक शिक्षक नहीं, बल्कि शिक्षक नेता और समाजसेवी के रूप में भी पहचाने जाते हैं।

शिक्षक अब परिवर्तन के वाहक
छत्तीसगढ़ में अब वह दौर नहीं रहा जब शिक्षक केवल वेतन पर निर्भर रहते थे। आज शिक्षक क्रिप्टो करेंसी, ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म, डिजिटल एजुकेशन, और समाजसेवा के माध्यम से अपने प्रभाव को समाज के हर हिस्से तक पहुँचा रहे हैं।

रूपानंद पटेल नंद का उदाहरण इस बात का प्रमाण है कि शिक्षक अब ज्ञान, रोजगार और समाजिक नेतृत्व — तीनों क्षेत्रों में योगदान दे सकते हैं। रूपानंद पटेल नंद का मामला केवल विवाद नहीं, बल्कि नई सोच और बदलाव की शुरुआत है।
सरायपाली की परंपरा — जहाँ शिक्षका और विधायक चातुरी नंद और शिक्षिका अनिता चौधरी जैसे उदाहरणों के ज़रिए समाजसेवा में उतरे — अब आगे बढ़ चुकी है।

यह कहानी यह साबित करती है कि शिक्षक केवल कक्षा का मार्गदर्शक नहीं, बल्कि समाज का सच्चा पथप्रदर्शक भी हो सकता है।
यदि ऐसी सोच को समर्थन मिले, तो आने वाले समय में शिक्षक केवल नौकरी करने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले और समाज बदलने वाले बनेंगे।

बागबाहरा के कोमाखान मे भालूओ ने 3 ग्रामीणों पर किया हमला…वन विभाग घायलों को करा रही ईलाज..भालूओ से दूर रहने की जा रही अपील…।

बागबाहरा के कोमाखान मे भालूओ ने 3 ग्रामीणों पर किया हमला…वन विभाग घायलों को करा रही ईलाज..भालूओ से दूर रहने की जा रही अपील…।

संवाददाता मोनेन्द्र कुमार व्यवहार की रिपोर्ट :-महासमुंद जिले मे कोमाखान क्षेत्र के ग्राम बिडोरा में भालूओ के एक दल ने 3 लोगो पर आज सुबह अचानक हमला कर दिया जिससे पुरे क्षेत्र में डर का माहौल बन गया..भालूओ के हमले से 3 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए हैं..ग्रामीणों को सर, हाथ और कमर के निचे गंभीर चोटे आयी है…बताया जा रहा है भालू 4 की संख्या मे थे जिसमे 2 शावक भालू भी शामिल है…बता दे की सुबह करीब 7 बजे दान बाई ठाकुर (60) और सावित्री ठाकुर (40 ) जब तालाब किनारे कचरा फेंकने गई थीं, तभी भालू ने उन पर हमला कर दिया..हमले में उनके सिर और कमर पर गंभीर चोटें आई हैं…वहीं, छबिलाल साहू (55) पिता फगवा राम साहू जब अपने खेत बाइक से जा रहे थे, तभी भालू ने उन पर भी हमला कर दिया..भालू के वार से उनके कमर के निचे का हिस्सा बुरी तरह से नोचा लिया गया है…तीनो घायलों को तत्काल बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था।

जिसके बाद तीनो घायलों महासमुंद मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया है जहाँ इनका ईलाज जारी है.. मामले पर बागबाहरा वन परिक्षेत्र के अधिकारी लोकनाथ ध्रुव ने बताया की घायलों को उपचार हेतु तात्कालिक सहायता राशि 500-500 रूपये दिए गए है बाद ज़ब पुरे ईलाज का बिल आएगा उसका भुगतान वन विभाग के द्वारा किया जायेगा..वही ग्रामीणों को भालूओ से दूर रहने व रात के समय जंगल नहीं जाने की अपील बार बार की जा रही है..।

CG weather Update: अगले 48 घंटों में कई जिलों में बारिश की संभावना, IMD ने जारी की आकाशीय बिजली की चेतावनी

CG weather Update: अगले 48 घंटों में कई जिलों में बारिश की संभावना, IMD ने जारी की आकाशीय बिजली की चेतावनी

छत्तीसगढ़: प्रदेश में पिछले 24 घंटों में दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और बस्तर संभाग के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं सरगुजा संभाग में कुछ स्थानों पर रिमझिम बरसात का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को राजधानी रायपुर में 8.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम 22.5 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से क्रमशः 1.6 डिग्री और 1.4 डिग्री कम रहा। अगले 48 घंटों तक प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। इसका सबसे अधिक असर सरगुजा संभाग के जिलों पर पड़ेगा।

ऐसा रहेगा राजधानी का हाल :रायपुर शहर के लिए विभाग ने बताया है कि मंगलवार को आकाश सामान्यतः मेघमय रहेगा, साथ ही बिजली कड़कने के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान लगभग 31डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है।

प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अगले एक दो दिनों तक ऐसी ही स्थिति बने रह सकता है। 7 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन की संभावना है। आठ अक्टूबर को बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। नौ अक्टूबर से बादल तो रहेंगे पर बारिश नहीं होगी। मौसम शांत रहेगा, हवा हल्की चलेगी। दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जाएगी। प्रमुख बारिश आंकड़े (मिमी में) नारायणपुर – 60, फरसगांव – 60, हरदी बाजार – 50, मुंगेली – 40, विनोरा – 40, माना रायपुर – 40, देवभोग – 40, सकोला – 40, कुकरेल – 40, मंपदर हसौद – 30, अंमतरढ़ चौकी – 30, खरोरा – 30, रायपुर शहर – 30, महासमुंद – 30, चारामा – 30, मरवाही – 30 मिमी।

तापमान की स्थिति: प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 31.8 डिग्री दुर्ग में और सबसे कम 21.0 डिग्री राजनांदगांव में दर्ज किया गया। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और पेण्ड्रारोड में 30.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए चेतावनी जारी की है। प्रदेश के कुछ इलाकों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है।

बंगाल की खाड़ी में निम्नदाब के कारण बदली परिस्थितियां: मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान का कहना है कि अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में मानसूनी गतिविधियां इस साल कम होने के संकेत मिले थे, लेकिन बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने से परिस्थितियां बदल गई। यही कारण है कि इन दिनों मध्य छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है।

दैनिक राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन 

दैनिक राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

आज का पञ्चाङ्ग मंगलवार, ०७ अक्टूबर २०२५🌻सूर्योदय: 🌄 ०६:२६ ,सूर्यास्त: 🌅 ०६:०४ चन्द्रोदय: १७:५५, चन्द्रास्त: अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय) ऋतु: 🏔️ शरद, शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु) विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी) मास 👉 आश्विन , पक्ष 👉 शुक्ल तिथि 👉 पूर्णिमा (०९:१६ से प्रतिपदा, २९:५३ से द्वितीया) नक्षत्र 👉 रेवती (२५:२८ से अश्विनी) योग 👉 ध्रुव (०९:३१ से व्याघात) प्रथम करण 👉 बव (०९:१६ तक) द्वितीय करण 👉 बालव (१९:३६ तक)

॥ गोचर ग्रहा: ॥ सूर्य 🌟 कन्या, चंद्र 🌟 मेष (२५:२८) मंगल 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी), बुध 🌟 तुला (उदय, पूर्व, मार्गी), गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी), शुक्र 🌟 सिंह (उदित, पश्चिम, मार्गी), शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री), राहु 🌟 कुम्भ , केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार :अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४१ से १२:२८, अमृत काल 👉 २३:१९ से २४:४५, सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 २५:२८ से ३०:१४, अमृत सिद्धि योग 👉 २५:२८ से ३०:१४, विजय मुहूर्त 👉 १४:०१ से १४:४८, गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:५५ से १८:२०, सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:५५ से १९:०९, निशिता मुहूर्त 👉 २३:४० से २४:२९ राहुकाल 👉 १५:०० से १६:२७, राहुवास 👉 पश्चिम, यमगण्ड 👉 ०९:०९ से १०:३७, दुर्मुहूर्त 👉 ०८:३४ से ०९:२१, होमाहुति 👉 चन्द्र (२५:२८ से मंगल), दिशा शूल 👉 उत्तर, अग्निवास 👉 पृथ्वी (२९:५३ तक), चन्द्र वास 👉 उत्तर (पूर्व २५:२८ से), शिववास 👉 श्मशान में (०९:१६ से गौरी के साथ, २९:५३ से सभा में)

☄चौघड़िया विचार☄॥ दिन का चौघड़िया ॥

१ – रोग २ – उद्वेग ३ – चर ४ – लाभ ५ – अमृत ६ – काल ७ – शुभ ८ – रोग

॥रात्रि का चौघड़िया॥ १ – काल २ – लाभ ३ – उद्वेग ४ – शुभ ५ – अमृत ६ – चर ७ – रोग ८ – काल

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा: उत्तर-पूर्व (धनिया अथवा दलिया का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष: स्नान-दान हेतु आश्विन पूर्णिमा, महर्षि वाल्मिकी जयन्ती, कार्तिक स्नान आरम्भ, पंचक समाप्त २५:२७ पर, मीरा बाई जयन्ती, जैन औली समाप्त, मेला सालासर बालाजी, विवाहादि मुहूर्त धनु-मेष ल० (दोपहर ०१:०७ से रात्रि ०८:०८ तक) आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण : आज २५:२८ तक जन्मे शिशुओ का नाम रेवती नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (दे, दो, च, चि) तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम आश्विनी नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (चू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त: कन्या – २८:४६ से ०७:०४,तुला – ०७:०४ से ०९:२५, वृश्चिक – ०९:२५ से ११:४४, धनु – ११:४४ से १३:४८, मकर – १३:४८ से १५:२९, कुम्भ – १५:२९ से १६:५५, मीन – १६:५५ से १८:१८, मेष – १८:१८ से १९:५२, वृषभ – १९:५२ से २१:४७, मिथुन – २१:४७ से २४:०२+, कर्क – २४:०२+ से २६:२३+, सिंह – २६:२३+ से २८:४२+

पञ्चक रहित मुहूर्त: चोर पञ्चक – ०६:१४ से ०७:०४, शुभ मुहूर्त – ०७:०४ से ०९:१६, रोग पञ्चक – ०९:१६ से ०९:२५ शुभ मुहूर्त – ०९:२५ से ११:४४,  मृत्यु पञ्चक – ११:४४ से १३:४८, अग्नि पञ्चक – १३:४८ से १५:२९, शुभ मुहूर्त – १५:२९ से १६:५५, रज पञ्चक – १६:५५ से १८:१८, अग्नि पञ्चक – १८:१८ से १९:५२, शुभ मुहूर्त – १९:५२ से २१:४७, रज पञ्चक – २१:४७ से २४:०२+, शुभ मुहूर्त – २४:०२+ से २५:२८+, चोर पञ्चक – २५:२८+ से २६:२३+, शुभ मुहूर्त – २६:२३+ से २८:४२+, शुभ मुहूर्त – २८:४२+ से २९:५३+, रोग पञ्चक – २९:५३+ से ३०:१४+

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी विदेश यात्रा पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570 फोन पेय 8889391334

आज का राशिफल: मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज का दिन आपको कुछ ना कुछ हानि अवश्य कराएगा प्रत्येक कार्य देखभाल कर ही करें विशेषकर आज धन संबंधित कार्यो अधिक स्पष्टता बरते किसी से धोखा अथवा अपमानित होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर भी आज निवेश करने से पहले अनुभवी की सलाह जरूर लें घाटा हो सकता है। व्यवसाय को आज मेहनत के बाद भी नियंत्रित नही कर पाएंगे धन लाभ के लिये विविध प्रयास विफल ही होंगे ऊपर से आकस्मिक खर्च आने से संचित कोष से खर्च करना पड़ेगा। आज आपकी मानसिकता धन लोलुप जैसी रहेगी प्रलोभन में शीघ्र आ जाएंगे जिसका बाद में दुख होगा। घर मे किसी न किसी बात से कोहराम लगा रहेगा दाम्पत्य जीवन मे तालमेल नही बैठा पाएंगे कुछ दिन धैर्य धारण करे सेहत में भी आज नया विकार बन सकता है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आज भी आपका व्यवहार सामने वाले को अहंकारी जैसा लगेगा लेकिन बाहर से रूखापन दिखने पर भी अंदर से नरमी रहेगी। आज कोई भी आवश्यकता पड़ने पर आपके पास से खाली हाथ नही जाएंगा। कार्य व्यवसाय से आज आशा से अधिक लाभ कमा सकते है परन्तु इसके लिये व्यर्थ के सामाजिक व्यवहारों में आज कमी लाने आवश्यक है। धन की आमद के लिये किसी की सहायता की आवश्यकता पड़ेगी जो आपके कुशल व्यवहार से तुरंत मिल जाएगी। व्यवसाय में आज गति रहने पर भी कुछ कमी अनुभव करेंगे जिसकी पूर्ति आज सम्भव नही इसपर ध्यान भी ना दें। सरकारी कार्य आज दिन रहते कर ले बाद में सहयोग की कमी के चलते अधूरे रह सकते है। घरेलू व सन्तानो का खर्च बढ़ चढ़ कर रहेगा। दाहिने नेत्र अथवा शरीर के दाहिने भाग में कोई समस्या बन सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): आज का दिन आपके लिये कार्य सफलता वाला रहेगा। बीते दिनों में समाज से मिले अनादर के कारण हीन भावना से ग्रस्त रहेंगे स्वभाव में ईर्ष्या का भाव आपको लाभ से दूर रखेगा इससे बचने का प्रयास करें तो दिन हर प्रकार से आनंददायक बन सकता है। आज काम-धंधा कुछ न कुछ लाभ अवश्य देगा कार्य क्षेत्र पर आज लोगो को आपके सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी इसका लाभ उठाएं मन से अहम की भावना को त्याग समाज सेवा करें इससे धन के साथ सम्मान की भी प्राप्ति होगी।आपके वादा करके टालमटोल करने पर घरेलू वातावरण कुछ समय के लिये अशांत बनेगा महिलाओ का आज वाणी पर नियंत्रण नही रहेगा फिर भी घर मे चलन पहल बनाये रखेंगी। यात्रा के योग बन रहे है इससे लाभ कम शरीर को थोड़ा कष्ट थकान अधिक बनेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): आज का दिन मिला जुला फल देगा। प्रातः काल में किसी जरूरी कार्य को लेकर किसी के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी लेकिन लोग स्पष्ट बात ना कर आपको टालने के प्रयास करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज व्यस्तता बढ़ेगी इसका लाभ भी अवश्य मिलेगा मध्यान के समय आपकी वाणी से किसी का दिल ना दुखे इसका ध्यान रखे। व्यवसायी वर्ग को धन की आमद आवश्यकता अनुसार आसानी से हो जाएगी। लेकिन नौकरी पेशाओ को आज परिश्रम का फल मिलना परेशानी भरा रहेगा लेट लतीफी एवं लापरवाही के कारण अधिकारी वर्ग के क्रोध का सामना करना पड़ेगा। घर का वातावरण सामान्य रहेगा सन्तानो के ऊपर खर्च बढ़ेगा बाहर घूमने की योजना बनेगी। सेहत को लेकर आशंकित रहेंगे लेकिन लापरवाही भी करेंगे। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज का दिन विषम परिस्थितियों वाला रहेगा। प्रातः काल से ही सेहत में कुछ ना कुछ कमी आएगी जिससे मध्यान तक कि दिनचार्य अस्त व्यस्त रहेगी पेट संबंधित संमस्या में लापरवाही ना करें अन्यथा बाद मे परिणाम गंभीर भी हो सकते है। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि रंगीन मिजाज जैसी बनेगी बोलते समय स्वयं पर नियंत्रण नही रहेगा इसका विपरीत प्रभाव आपकी सख्शियत पर पड़ेगा। कार्य व्यवसाय से आज लाभ अवश्य होगा लेकिन धन आते ही जाने के रास्ते बना लेगा। महिलाओ का स्वभाव आज सब सुख सुविधा मिलने के बाद भी असंतुष्ट ही रहेगा अन्य लोगो से अपनी तुलना करने पर मन हीन भावना से ग्रस्त होगा। आज पैतृक कार्यो को लेकर घर मे खींच तान हो सकती है। पिता से संबंधों में खटास आ सकती है। टोने टोटको पर खर्च करेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो):आज का दिन बीते दिन की तुलना में काफी राहत प्रदान करेगा आज आप अपनी बुद्धि एवं व्यवहार के बल पर सम्मान के हकदार बनेंगे। दिन के पहले भाग में किसी घरेलू समस्या को लेकर मानसिक उलझन रहेगी लेकिन पुरानी घटना से अनुभव लेकर इससे पार पा लेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि अनुभवी एवं भद्र इंसान जैसी रहेगी मध्यान के समय कोई न कोई अपनी समस्या को लेकर आपसे परामर्श लेगा। काम धंधा आज संभावनाओं पर केंद्रित रहेगा फिर भी पुराने सौदे आज धन देकर जाएंगे। संध्या बाद घरेलू मामलों में लापरवाही करने पर परिजन से मतभेद हो सकते है आज समय पर आवश्यकताओं की पूर्ति करे अन्यथा कलह के लिये तैयार रहे। घर के किसी सदस्य की सेहत चिंता बढ़ाएगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज के दिन आप बैठे बिठाये फालतू के झगड़े मोल लेंगे। किसी काम मे विशेष योग्यता होने का पूरा फायदा उठाएंगे जिससे अन्य लोगो मे आपके प्रति कटु भावनाएं जन्म लेंगी लेकिन आज अपना हित साधने के लिये किसी भी बात या व्यवहारिकता की परवाह नही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर मनमानी दिखाएंगे सहकर्मी अथवा जरूरतमंद आपसे मजबूरी में ही व्यवहार करेंगे। धन की आमद संतोषजनक रहेगी थोड़ा धन मिलने पर इसका प्रलोभन बढ़ता ही जायेगा जिससे मन शांत नहीं बैठेगा। आज माता, मशीनरी, संपत्ति अथवा पशु संबंधित कार्यो पर विशेष खर्च करना पड़ेगा इसके कारण अन्य खर्चो में कटौती करने पर घर के सदस्य नाराज हो सकते है। धर्म से ज्यादा कर्म को महत्त्व देंगे फिर भी गुप्त प्रयोग टोन टोटको के लिये भी थोड़ा समय निकाल लेंगे। लोहे की वस्तु अथवा वाहन से चोट का भय है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज के दिन आप अपनी बुद्धि एवं पराक्रम का परिचय देंगे। दिन के पहले भाग में किसी से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते है आपको अपने कार्य मे किसी का हस्तक्षेप करना अखरेगा विवेकी व्यवहार से बात बढ़ने नही देंगे फिर भी मन मे खटास अवश्य रह जायेगी। कार्य व्यवसाय में आज आप असम्भव कार्य को भी संभव बना लोगो की वाहवाही लूटेंगे धन की आमद किसी न किसी रूप में अवश्य होगी इसके लिये ज्यादा झंझट में ना पड़े वरना सामाजिक क्षेत्र पर किसी से बिना बात की दुश्मनी हो सकती है आज आप जिसे अपना हितैषी समझेंगे वही पीछे से हानि पहुचायेगा। जमीन जायदाद संबंधित मामले उलझेंगे इनको टालना ही बेहतर है। भाई बंधु एवं पति पत्नी के बीच स्वार्थी संबंध रहेंगे। सेहत मामूली बातो को छोड़ ठीक रहेगी वाहन से सावधानी बरतें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे): आपके लिये आज का दिन प्रतिकूल है आज ना चाहते हुए भी किसी विवाद में उतारना पड़ेगा जिससे सम्मान को ठेस पहुच सकती है। वाणी एवं व्यवहार को नियंत्रण में रखें खास कर महिलाए पराये कामो में टांग ना फसाये तो बेहतर रहेगा अन्यथा बैठे बिठाये बदनामी हो सकती है। काम के सिलसिले से यात्रा करनी पड़ेगी इससे पहले खर्च करने पर धन लाभ तो होगा लेकिन आशा से कम ही दलाली के कार्य में अन्य कार्यो की तुलना में ज्यादा मुनाफा मिल सकता है। घर मे पैतृक संपत्ति अथवा अन्य कारणों से पक्षपात का आरोप लग सकता है घरेलू निर्णय बड़ो के ऊपर छोड़ दे इससे सम्मान बना रहेगा। सन्तानो को लेकर आज मन दुखी रहेगा। घर मे छोटी मोटी बातो को अनदेखा करें आवश्यकता पड़ने पर ही बोले। कमर अथवा पैर संबंधित संमस्या हो सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी): आज आपके मन मे दिन भर कुछ ना कुछ उठापटक लगी रहेगी। आज आपको सामाजिक रीतियों के विपरीत कार्य करने में आनद आएगा। अपने कुतर्कों से आस पास के लोगो को दुविधा में डालेंगे इससे आपके ही व्यक्तित्त्व में कमी आएगी। कार्य व्यवसाय से आज जितनी उम्मीद लगाएंगे उसका आधा लाभ भी नही मिल पायेगा। व्यवहारिकता की कमी हर क्षेत्र पर नुकसान ही कराएगी। सहकर्मी अथवा कार्य क्षेत्र पर अन्य किसी से अहम को लेकर टकराव हो सकता है स्वभाव में परिवर्तन लाये किसी के भी ऊपर अनैतिक दबाव डालने पर सम्मान हानि तुरंत होगी। महिला वर्ग घरेलू एवं व्यक्तिगत आवश्यकताओं की लंबी लिस्ट बनाकर पुरुषों को परेशानी में डालेंगी। संध्या के समय टालने पर भी व्यर्थ के खर्च होंगे। मानसिक एवं शारीरिक क्षमता कम रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज का दिन मिला जुला रहेगा। आज आपको पूर्व में किये किसी निवेश से काफी उम्मीद रहेगी लेकिन अंत समय मे निराशा ही हाथ लगेगी लाभ की जगह निवेश किया धन व्यर्थ होने की संभावना है। धन को लेकर आज कोई नई संमस्या खड़ी होगी व्यवसाय अथवा अन्य आवश्यक कार्यो के लिये माता अथवा अन्य किसी नापसंद व्यक्ति की आर्थिक सहायता लेनी पड़ेगी जिसमे पहले मामूली कलह का सामना भी करना पड़ेगा। आज भी मध्यान तक कोई बड़ा निर्णय ना ले इसके बाद स्वतंत्र होकर कर कर सकते है आवश्यकता पूर्ति अनुसार धन कहि न कही से उपलब्ध हो जाएगा। पैतृक कारणों से भाई बंधुओ के बीच स्नेह संबंध बिगड़ सकते है जहां तक संभव हो आज किसी के आगे हाथ ना फैलाये। मानसिक चंचलता और तनाव को छोड़ सेहत ठीक ही रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज का दिन आपके लिये शुभ फल प्रदान करेगा। दिन के आरम्भ में जो भी योजना बनाएंगे उसमें कई उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे फिर भी ले देंकर सफलता अवश्य मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर आज जिस भी काम को हाथ मे लेंगे उसमे कोई न कोई झंझट अवश्य रहेगा। शत्रु अथवा प्रतिस्पर्धी पक्ष आपको हानि पहुचाने का हर सम्भव प्रयास करेंगे इनको अनदेखा करना ही बेहतर रहेगा अन्यथा व्यर्थ की दुविधा में फंस कर अपने उद्देश्य से भटक सकते है। धन लाभ आकस्मिक होगा कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी काम के समय मनमानी करेंगे पहले से ही आत्म निर्भर रहे तो परेशानी नही आएगी। लेखन से जुड़े लोग चाह कर भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित नही कर पाएंगे। दाम्पत्य एव संतान सुख आज न्यून रहेगा। संध्या बाद का समय राहत दिलाएगा लेकिन घर मे कम ही बोलें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

महासमुंद/25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता कार्यक्रम का शानदार आगाज कबड्डी, हैंडबॉल एवं रग्बी खेल का होगा आयोजन खेल से जिंदगी में अनुशासन आता है – विधायक श्री सिन्हा

महासमुंद/25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता कार्यक्रम का शानदार आगाज कबड्डी, हैंडबॉल एवं रग्बी खेल का होगा आयोजन खेल से जिंदगी में अनुशासन आता है – विधायक श्री सिन्हा

महासमुंद/ जिले में 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारम्भ आज विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा के मुख्य आतिथ्य में जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मशाल जलाकर एवं ध्वजारोहरण के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर रंग बिरंगे जर्सी में खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने शपथ दिलाई। यहां शिक्षा विभाग, खेल विभाग एवं प्रतियोगिता से सम्बंधित अधिकारी एवं खेल प्रेमी जनता बड़ी संख्या में मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन 9 अक्टूबर 2025 को मिनी स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता का शुभारम्भ के पूर्व अतिथियों ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर हौसला अफजाई की। इस दौरान स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर स्काउट गाइड के राज्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा, छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, स्काउट गाइड संघ के जिलाअध्यक्ष श्री येतराम साहू, जिला हैण्डबाल संघ के अध्यक्ष श्री प्रदीप चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी एवं कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह मौजूद थे।

इस अवसर पर विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि आज के खिलाड़ी ही भविष्य के सफल इंसान बनेंगे। आज आप मैदान पर है कल किसी और बड़े स्थान में आपकी जगह होगी। उन्होंने कहा कि हार और जीत से ज्यादा आवश्यक मैदान में उतरकर खेलना है। ये आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाते है। आप सभी खेल भावना को बनाए रखते हुए पूरे जोश और उत्साह के साथ इस प्रतियोगिता में हिस्सा लें। अनुशासन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रयास करें और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अपने सह-खिलाड़ियों के साथ मिलकर एक सच्चे खिलाड़ी की तरह खेलें। खेल से जिंदगी में अनुशासन आता है। आज के खिलाड़ी भविष्य के अच्छे नागरिक बनकर देश सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों और प्रतियोगिता से जुड़े से सभी अधिकारी-कर्मचारी, कोच को इस आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि जिले को जल्दी ही नए हैंडबॉल ग्राउण्ड का सौगात मिलेगा। जिसमें फेंसिंग, लाईट एवं अन्य सभी सुविधाएं मौजूद रहेंगी। साथ ही उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 9 करोड़ रुपए की लागत से एक इंडोर स्टेडियम एवं एक ऑडोटोरियम का निर्माण किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर ने खिलाड़ियों प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल हमारी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन है, बल्कि यह हमारे मानसिक और नैतिक विकास का भी प्रतीक है। खेल जीवन में अनुशासन, समर्पण और टीम भावना जैसे महत्वपूर्ण गुणों को विकसित करने में सहायक होते हैं, जो भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में मददगार होते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेना, चाहे परिणाम जो भी हो, सबसे महत्वपूर्ण आत्मविश्वास होता है।

जिला हैण्डबाल संघ के अध्यक्ष श्री प्रदीप चंद्राकर ने कहा कि खेलों में हार-जीत से बढ़कर हमारे अंदर की क्षमता, मेहनत और आत्मविश्वास मायने रखता है। जो खिलाड़ी मैदान में उतरते हैं, वे पहले से ही विजेता होते हैं, क्योंकि उन्होंने अपने डर और कमजोरियों पर विजय प्राप्त की होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी अपनी प्रतिभा और कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और राज्य को गौरवान्वित करेंगे। उन्होंने कहा कि विधायक एवं कलेक्टर के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कहा कि खेल केवल जीत या हार का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, परिश्रम, आत्मविश्वास और टीम भावना का पाठ पढ़ाता है। मैदान में खेलते हुए खिलाड़ी न केवल अपने जिले या संस्थान का प्रतिनिधित्व करते हैं, बल्कि अपने राज्य और राष्ट्र की प्रतिष्ठा को भी नई ऊँचाइयों तक ले जाते हैं। खेलों में आपकी लगन, संघर्षशीलता और निष्ठा ही आने वाले समय में ओलंपिक, एशियाई खेलों और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। उनके द्वारा शिक्षा विभाग को आवश्यक सुविधाएं मुहैय्या कराने के निर्देश दिए।

प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री पवन पटेल, श्रीमती कल्पना सूर्यवंशी, श्री राजू चंद्राकर, श्री संदीप घोष, श्री महेन्द्र जैन, श्री संदीप दीवान, श्री महेन्द्र सिक्का, श्री रमेश साहू, श्री प्रकाश शर्मा, श्री पीयूष साहू, श्री माखन पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे, जिला मिशन समन्वयक श्री रेखराज शर्मा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, खेल से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी और खेल प्रेमी जन मौजूद थे।

आज शुभारम्भ मैच रायपुर एवं बस्तर के मध्य हैंडबॉल के मैच से प्रारम्भ हुआ। विदित है कि 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कबड्डी 19 वर्ष बालक/बालिका, हैण्डबाल में 17 वर्ष बालक एवं रग्बी में 17 वर्ष बालक/बालिका शामिल होंगे। प्रतियोगिता में 05 खेल जोन बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर, सरगुजा से 64-64 कुल 320 खिलाड़ी एवं 80 आफिसियल्स सम्मिलित हांगे। कबड्डी प्रतियोगिता में 6 अक्टूबर को दोपहर 03ः00 बजे 19 वर्ष बालक/बालिका रायपुर एवं दुर्ग के मध्य मैच होगा। इसी प्रकार 7 अक्टूबर को प्रात 8 बजे 19 वर्ष बालक/बालिका बिलासपुर एवं बस्तर, दुर्ग एवं सरगुजा तथा रायपुर एवं बस्तर के मध्य मैच देखने को मिलेगा। दोपहर 3 बजे बिलासपुर एवं दुर्ग, बस्तर एवं सरगुजा तथा रायपुर एवं सरगुजा के बीच मैच रहेगा। 8 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से 19 वर्ष बालक/बालिका सरगुजा एवं बिलासपुर, बिलासपुर एवं रायपुर तथा बस्तर एवं दुर्ग के मध्य कबड्डी का मैच होगा।

इसी तरह रग्बी प्रतियोगिता में 17 वर्ष बालक/बालिका शामिल होंगे। जिसमें 6 अक्टूबर को शाम 4 बजे सरगुजा एवं रायपुर, बिलासपुर एवं दुर्ग के मध्य मैच खेला जाएगा। 7 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सरगुजा एवं बिलासपुर, बस्तर एवं रायपुर के मध्य तथा शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक रायपुर एवं दुर्ग तथा बिलासपुर एवं बस्तर के बीच मैच होगा। 8 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक बस्तर एवं सरगुजा तथा सरगुजा एवं दुर्ग के मध्य व शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक रायपुर एवं बिलासपुर तथा दुर्ग एवं बस्तर के मध्य रग्बी खेल का आयोजन होगा। अंतिम मैच 8 अक्टूबर को शाम 6 बजे सेमी फाइनल विजेता टीमों के मध्य होगी।

महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा की संवेदनशील पहल, मातृत्व का सम्मान, नवजीवन का उत्सव

महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा की संवेदनशील पहल, मातृत्व का सम्मान, नवजीवन का उत्सव

महासमुंद/ जनसेवा और मानवीय संवेदना का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती प्रिया सिंह के साथ आज सुबह जिला अस्पताल पहुंचकर शिशुवती माताओं और नवजात शिशुओं का कुशलक्षेम पूछा। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 60 नवजात शिशुओं को वस्त्र, डायपर, तौलिया, स्वच्छता किट जैसी उपयोगी सामग्रियों का वितरण किया। माताओं से आत्मीय संवाद करते हुए उन्होंने उनकी स्वास्थ्य स्थिति, अस्पताल में मिल रही सुविधाओं और देखभाल की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने माताओं को स्वस्थ्य रहने और नवजात की देखभाल संबंधी आवश्यक सुझाव भी दिए तथा नवजात शिशुओं के उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि माँ और शिशु का स्वास्थ्य ही समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। नवजीवन का यह क्षण केवल परिवार का नहीं, पूरे समाज का उत्सव होता है। हमारा संकल्प है कि हर माँ और हर बच्चे तक स्वास्थ्य सुविधाएं और आवश्यक संसाधन सुलभ रूप से पहुँचें। उन्होंने मातृत्व को ईश्वर का वरदान बताते हुए कहा कि यह पहल मातृ शक्ति के प्रति श्रद्धा और स्नेह का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल जैसी संस्थाओं में यदि समाज के हर वर्ग का सहयोग मिले तो मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और बेहतर की जा सकती है। इस दौरान अस्पताल परिसर में सौहार्द्रपूर्ण वातावरण रहा। माताओं ने विधायक दंपत्ति की इस स्नेहमयी पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर स्काउट गाइड के राज्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री पवन पटेल, श्रीमती कल्पना सूर्यवंशी, श्री राहुल आवड़े, श्री महेन्द्र सिक्का, श्री राजू चंद्राकर, श्री प्रकाश शर्मा, श्री शरद मराठा, श्री हनीश बग्गा, श्री रमेश साहू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव, मेडिकल कॉलेज अधीक्षक डॉ. बसंत माहेश्वरी, श्रीमती नीलू धृतलहरे, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं स्टाफ मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ के नदियों के नाम पर होगा भारतीय नौसेना के नए पोतों का नामकरण प्रदेश में सेना भर्ती रैली का प्रस्ताव

 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से उनके निवास पर सौजन्य मुलाक़ात की। बैठक में बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार, रक्षा क्षेत्र के विकास, पूरे प्रदेश में सेना भर्ती रैलियों के आयोजन एवं नौसैनिक पोतों के नामकरण जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बैठक के दौरान रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को अवगत कराया कि बिलासपुर में रक्षा मंत्रालय की भूमि है। इस भूमि को उन्होंने बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यहां रक्षा क्षेत्र से संबंधित विकासात्मक कार्य भी आरंभ करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि छत्तीसगढ़ में सेना में भर्ती होने के प्रति युवाओं में विशेष उत्साह है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं में अनुशासन, शारीरिक क्षमता और देशभक्ति की भावना है। इस आधार पर उन्होंने रक्षा मंत्री से आग्रह किया कि पूरे प्रदेश में विशेष “सेना भर्ती रैलियों” का आयोजन किया जाए, जिससे युवाओं को अपने ही प्रदेश में देश सेवा का अवसर मिल सके।

बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य की सांस्कृतिक पहचान और गौरवशाली परंपराओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की नदियाँ — इंद्रावती, महानदी — केवल जलस्रोत नहीं, बल्कि प्रदेश की आत्मा हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि रक्षा मंत्रालय जब भी नए नौसैनिक पोतों या जहाजों को लॉन्च करे, तो उनमें से कुछ का नाम छत्तीसगढ़ की नदियों और क्षेत्रों के नाम पर रखा जाए, जैसे INS इंद्रावती, INS महानदी या INS बस्तर। यह न केवल प्रतीकात्मक रूप से सुंदर होगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति के तहत रक्षा और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण को प्रोत्साहन देने की योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह नीति प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “आत्मनिर्भर भारत” के विज़न के अनुरूप है और इससे छत्तीसगढ़ में उच्च तकनीकी प्रशिक्षण, अनुसंधान और निजी निवेश के अवसर बढ़ेंगे।

CG : जल्द सरायपाली में बजेगी खेलों की बिगुल: बसना, खल्लारी महासमुन्द गरियाबंद राजिम बिंद्रानवागढ़ एवं धमतरी तक इन मैदानो मे युवा खिलाड़ी दिखाएंगे दम सांसद खेल महोत्सव का आयोजन

CG : जल्द सरायपाली में बजेगी खेलों की बिगुल: बसना, खल्लारी महासमुन्द गरियाबंद राजिम बिंद्रानवागढ़ एवं धमतरी तक इन मैदानो मे युवा खिलाड़ी दिखाएंगे दमसामूहिक खेलों में खो-खो, कबड्डी एवं बॉलीबॉल तथा व्यक्तिगत खेलों में 100 मीटर दौंड, 400 मीटर दौंड, गोलाफेंक, भालाफेंक, लंबीकूद, ऊंचीकूद, गेड़ी दौड़ शामिल

महासमुन्द 6 अक्टूबर 2025/ सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 3 चरण में आयोजित किया जाना है। प्रथम चरण में संकुल स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन कुल 30 स्थानों में आयोजित किया जाएगा। जिसमें ग्रामीण 25 एवं शहरी 05 कुल 30 संकुल का चयन किया गया है। विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव में संकुल के विजेता टीम एवं विजेता खिलाड़ी अपने-अपने विधानसभा में शामिल होंगे। लोकसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव में महासमुन्द के 4 विधानसभा- सरायपाली, बसना, खल्लारी एवं महासमुन्द जिला गरियाबंद के 02 विधानसभा- राजिम एवं बिंद्रानवागढ़ एवं जिला धमतरी के 02 विधानसभा- कुरुद एवं धमतरी कुल 08 विधानसभा शामिल होंगे।
सांसद खेल महोत्सव में सामूहिक खेलों के लिए आयु वर्ग 14 से 19 वर्ष एवं 19 से 24 वर्ष तथा व्यक्तिगत खेलों के लिए आयु वर्ग 14 से 17 वर्ष, 18 से 20 वर्ष एवं 21 से 24 वर्ष के बालक एवं बालिका शामिल होंगे। सामूहिक खेलों में खो-खो, कबड्डी एवं बॉलीबॉल तथा व्यक्तिगत खेलों में 100 मीटर दौंड, 400 मीटर दौंड, गोलाफेंक, भालाफेंक, लंबीकूद, ऊंचीकूद, गेड़ी दौड़ संकुल स्तर पर आयोजित होंगे तथा बैड़़मिंटन खेल में पंजीयन कराने वाले प्रतिभागी विधानसभा स्तर पर सीधे शामिल हो सकेंगे जो 22 से 23 नवम्बर को विधानसभा सरायपाली से प्रारंभ किया जाएगा। विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन विधानसभा सरायपाली में 22 से 23 नवम्बर, विधानसभा बसना में 28 से 29 नवम्बर, विधानसभा खल्लारी में 05 से 06 दिसम्बर एवं विधानसभा महासमुन्द में 12 से 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित किया जाना संभावित है।

आयोजन की तैयारियों के विषय में चर्चा हेतु सांसद लोकसभा महासमुंद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी की उपस्थिति में आयोजित बैठक में खेल कैलेण्डर निर्धारित कर जारी किया गया है। बैठक में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुन्द श्री हेमंत नंदनवार, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण श्री मनोज धृतलहरे, जिला मिशन समन्वयक श्री रेखराज शर्मा उपस्थित रहें। जिनके माध्यम से आयोजन में आवश्यक संसाधन, पुरस्कार, प्रमाण-पत्र, परिवहन, भोजन, आवश्यक सामग्री एवं संपूर्ण व्यवस्था पर चर्चा किया गया। संकुल स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन निम्नानुसार संकुल केन्द्र में आयोजित होंगे, जिसमें शामिल संकुल के पंजीकृत ग्राम पंचायत एवं विद्यालय तथा नगरीय क्षेत्र के विद्यालय एवं खिलाड़ी अपने-अपने केन्द्र के आयोजन स्थल में पात्रता रखने वाले जिले में अध्यनरत एवं निवासरत प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे। आवश्यकता एवं परिस्थिति अनुसार आयोजन तिथि एवं स्थान में परिवर्तन समिति द्वारा किया जा सकता है।

सकुंल स्तरीय आयोजन – जिले में 11 अक्टूबर से 23 नवम्बर तक संकुल स्तरीय आयोजन किया जाएगा। जिसमें 11 से 12 अक्टूबर 2025 को सरायपाली ग्रामीण संकुल के लिए शा. आदर्श उ.मा.वि. सरायपाली एवं शा.उ.मा.वि. तोरेसिंहा सरायपाली में आयोजित होगा जिसमें ग्रामीण संकुल अंतर्गत ग्राम पंचायत एवं विद्यालय शामिल होंगे। इसी तरह 15 से 16 अक्टूबर को नगर पालिका परिषद सरायपाली के खेल मैदान सरायपाली में आयोजित होगा जिसमें शहरी क्षेत्र के खिलाड़ी शामिल होंगे। साथ ही शा.उ.मा.वि. कमरौद बागबाहरा एवं झलप संकुल शा. मिडिल स्कूल झलप महासमुन्द में आयोजन होगा। जिसमें ग्रामीण संकुल के खिलाड़ी शामिल होंगे। 27 से 28 अक्टूबर को नगर पालिका परिषद महासमुन्द का आयोजन मिनी स्टेड़ियम महासमुन्द एवं फॉरेस्ट खेल मैदान महासमुन्द में आयोजित होगा जिसमें शहरी महासमुन्द एवं नगर पंचायत तुमगांव के प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे। साथ ही सांकरा संकुल का आयोजन खेल मैदान पिथौरा में, भोथलडीह संकुल में

 

सरायपाली : शिशुओं की सेहत पर “ओम हॉस्पिटल” का विशेष ध्यान — 7 अक्टूबर को सरायपाली में निशुल्क परामर्श शिविर

शा.उ.मा.वि. भोथलडीह सरायपाली में एवं खल्लारी मेला मैदान खल्लारी बागबाहरा में ग्रामीण क्षेत्र के लिए आयोजित होगा।
इसी तरह 30 से 31 अक्टूबर को बेमचा संकुल का आयोजन मिनी स्टेड़ियम महासमुन्द एवं फॉरेस्ट खेल मैदान महासमुन्द में ग्रामीण क्षेत्र के लिए आयोजित होगा एवं इसी तिथि में नगर पालिका परिषद बागबाहरा अंतर्गत सुनसुनिया खेल मैदान बागबाहरा, शा.उ.मा.वि. मोहदा सरायपाली एवं भूकेल संकुल के लिए शा.उ.मा.वि. भुकेल बसना में आयोजित किया जाएगा। 04 से 05 नवम्बर को गोपालपुर संकुल के लिए शा.उ.मा.वि.गोपालपुर पिथौरा में, रायतुम संकुल के लिए शा. उ.मा.वि. रायतुम महासमुन्द में एवं नगर पंचायत बसना में तथा पिथौरा संकुल (ग्रामीण) का आयोजन खेल मैदान पिथौरा में आयोजित किया जाएगा। 07 से 08 नवम्बर को मुनगासेर शा.उ.मा.वि. मुनगासेर में, गढ़फुलझर संकुल शा.उ.मा.वि. गढ़फुलझर बसना में, भुरकोनी संकुल शा.उ.मा.वि. भुरकोनी पिथौरा में एवं तुमगांव संकुल (ग्रामीण) सेजेस तुमगांव महासमुन्द में आयोजित किया जाएगा।

इसके अलावा 11 से 12 नवम्बर को तेन्दूकोना संकुल शा.उ.मा.वि. तेन्दूकोना बागबाहरा में, शहरी नगर पंचायत पिथौरा संकुल खेल मैदान पिथौरा में, छपोराडीह संकुल शा.उ.मा.वि. छपोराडीह महासमुन्द में एवं बजेसाजापाली संकुल शा.उ.मा.वि. बजेसाजापाली बसना में आयोजित किया जाएगा। 15 से 16 नवम्बर को नर्रा संकुल के शा.उ.मा.वि. नर्रा बागबाहरा में, गनेकेरा संकुल ग्राम नवागांव/गनेकेरा बसना में, गड़बेड़ा संकुल शा.उ.मा.वि. गडबेडा पिथौरा एवं जगदीशपुर संकुल हाई स्कूल खेल मैदान जगदीशपुर पिथौरा में आयोजित होगा तथा 22 से 23 नवम्बर को खट्टी संकुल के शा.उ.मा.वि. खट्टी महासमुंद में ग्रामीण क्षेत्र के लिए सांसद खेल आयोजित किया जाएगा।

CG बसना : 15वें वित्त की राशि कहां करना है खर्च, एक ग्राम पंचायत ने 15 वें वित्त की अधिकतम राशि को इस कार्य में खर्चा किया

 

2025, 26 में ग्राम पंचायत में मिलने वाली 15 वे वित्त के अधिकतर राशि को पंचायत के पदाधिकारियों को यह तय करना होता है कि उसे कहां खर्च किया जाए। भारत सरकार यह राशि किन कार्यों के लिए जारी कर रही है, क्या है सरकार की सोच और क्या ग्रामीणों को इसका वास्तविक फायदा मिल रहा है — यह जानना भी ग्रामीणों का अधिकार है।

भारत सरकार तो दिल खोलकर पंचायतों को राशि जारी करती है, लेकिन क्या उसका लाभ वास्तव में ग्रामीणों को मिल रहा है, यह देखना जरूरी है। वर्तमान समय में पारदर्शिता के लिए सरकार ने e-Gram Swaraj (ई-ग्राम स्वराज) नामक एक ऐप की सुविधा दी है, जिसके माध्यम से कोई भी ग्रामीण यह जानकारी ले सकता है कि किन निर्माण कार्यों के नाम से कितनी राशि आहरित हुई है और आने वाले दिनों में कौन-से कार्य प्रस्तावित हैं।

15वें वित्त आयोग ने वर्ष 2021-22 से 2025-26 की अवधि के लिए आरएलबी/पीआरआई को कुल ₹2,36,805 करोड़ रुपये के अनुदान की सिफारिश की है। आयोग ने राष्ट्रीय प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के रूप में जल आपूर्ति और स्वच्छता को पहचाना है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन की गुणवत्ता को निर्धारित करते हैं।

इसने आरएलबी/पंचायतों को आवंटन का 60% अर्थात ₹1,42,084 करोड़ रुपये सशर्त अनुदान के रूप में देने की सिफारिश की है, जिसका उपयोग इस प्रकार किया जाना है —
(अ) पेयजल की आपूर्ति, वर्षा जल संचयन और जल पुनर्चक्रण, और
(ब) खुले में शौच मुक्त (ODF) स्थिति की स्वच्छता और उसका रखरखाव।

महासमुंद जिले के बसना विकासखंड की ग्राम पंचायत आमपाली में e-Gram Swaraj Panchayat ऐप के माध्यम से देखने पर पता चलता है कि 15वें वित्त में लगभग ₹4 लाख 35 हजार की राशि जमा हुई है, जिसमें से लगभग ₹3 लाख 63 हजार रुपये खर्च किए गए हैं।

अधिकतर खर्च पानी और स्वच्छता से संबंधित कार्यों में किया गया है — सिर्फ़ एक मद भवन मरम्मत से जुड़ी है। यह भी सही है क्योंकि भारत सरकार का भी यही उद्देश्य है कि 15वें वित्त की राशि पेयजल और स्वच्छता पर खर्च की जाए।

सरायपाली : शिशुओं की सेहत पर “ओम हॉस्पिटल” का विशेष ध्यान — 7 अक्टूबर को सरायपाली में निशुल्क परामर्श शिविर

लेकिन ग्रामीणों को भी यह देखना होगा कि सरकार द्वारा भेजी गई राशि क्या उनके वास्तविक लाभ के लिए उपयोग हो रही है या नहीं। सरकार द्वारा दिया गया यह अनुदान यदि सही दिशा में उपयोग नहीं हुआ तो यह व्यर्थ साबित होगा।

हर ग्राम पंचायत में यह जमा होने वाली राशि अलग-अलग होती है, लेकिन यह जानना सभी ग्रामीणों के लिए आवश्यक है कि आखिर यह रकम सही जगह खर्च हुई या नहीं।
यही समझ और जागरूकता ही असली ग्राम विकास की पहचान है।