छत्तीसगढ़ : नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

छत्तीसगढ़ : नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

 

अंदरूनी इलाकों में सड़क और भवन निर्माण कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन और संकल्प के अनुरूप राज्य सरकार ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य की सुदृढ़ रणनीति और सुरक्षा बलों की निरंतर कार्रवाई के चलते नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में है और इसके खात्मे के लिए समाज के हर वर्ग का सक्रिय सहयोग आवश्यक है। उक्त बातें उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा अपने सुकमा प्रवास के दौरान समीक्षा बैठक में कही।

सुकमा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित इस अहम समीक्षा बैठक में व्यापारी संगठन, सड़क और खदान निर्माण से जुड़े संघटन, सर्व आदिवासी समाज, जनजाति सुरक्षा मंच, अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र के मोबाइल और मेडिकल दुकान संचालक, वनवासी कल्याण समिति तथा विभिन्न बैंकों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में जिले के विकास, सुरक्षा व्यवस्था और नक्सल उन्मूलन के लिए उठाए जा रहे कदमों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि सुकमा की जनता अब विकास की राह पर आगे बढ़ रही है और गुमराह करने वाले तत्वों का प्रभाव खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अंदरूनी इलाकों में विकास कार्यों में जनसहभागिता बढ़ रही है, वह इस बात का संकेत है कि जल्द ही शांति, सुरक्षा और विश्वास के साथ विकास की गति और तेज होगी तथा सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं का व्यापक विस्तार होगा।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अंदरूनी क्षेत्रों में सड़क, पुल-पुलिया और भवन निर्माण कार्यों को अधिक संसाधनों के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए और गुणवत्ता पर कोई समझौता न हो। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन क्षेत्रों में कार्य करने वालों को सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार और पुलिस विभाग निभाएंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय युवाओं को इन निर्माण कार्यों में प्राथमिकता दी जाए, जिससे उन्हें रोजगार के अवसर मिलें और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत हो। उन्होंने अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाने, रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की घुसपैठ पर सख्ती से नियंत्रण करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री एवं वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि सुकमा जिले में लघु वनोपज की अपार संभावनाएं हैं और इनके प्रसंस्करण से स्थानीय लोगों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है। उन्होंने स्व सहायता समूहों की आय बढ़ाने के लिए लघु और कुटीर उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहित करने, युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के लिए तैयार करने और निर्माण कार्यों के टेंडर में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। श्री कश्यप ने कहा कि 31 मार्च 2026 तक बस्तर संभाग से नक्सलवाद का जड़ से उन्मूलन करने के लिए सभी को अपने मन में दृढ़ संकल्प के साथ काम करना होगा और शासन की योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करना होगा।

इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी, जनप्रतिनिधि श्री धनीराम बारसे, जिला पंचायत सदस्य श्री हुंगाराम मरकाम, श्री कोरसा सन्नू, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री भीम सिंह, बस्तर संभाग के आयुक्त श्री डोमन सिंह, आईजी बस्तर श्री सुन्दरराज पी., डीआईजी श्री कमलोचन कश्यप, एसपी श्री किरण गंगाराम चव्हाण, डीएफओ श्री अक्षय कुमार भोंसले, अतिरिक्त कलेक्टर श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर, जिला पंचायत के सीईओ श्री मुकुंद ठाकुर सहित वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में उपस्थित विभिन्न वर्गों और संगठनों ने नक्सलवाद के उन्मूलन और जिले के सर्वांगीण विकास के लिए अपने-अपने सुझाव और समर्थन प्रस्तुत किए। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि यह सामूहिक प्रयास ही सुकमा को नक्सलवाद मुक्त, सुरक्षित और समृद्ध बनाने की दिशा में निर्णायक साबित होगा।

 

महासमुंद : महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर के लिए चेन्नई रवाना

महासमुंद : महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर के लिए चेन्नई रवाना

महासमुंद/एफआईबीए अंडर 16 एशियन वूमेंस चौंपियनशिप 2025 का आयोजन मलेशिया में 14 से 20 सितम्बर 2025 तक आयोजित किया जाना है। जिसके लिए बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 10 अगस्त से 12 सितंबर 2025 तक नेशनल स्पोर्ट्स सेंटर चेन्नई में आयोजित किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा छत्तीसगढ़ से एकमात्र बास्केटबॉल खिलाड़ी महासमुंद जिले की दिव्या रंगारी पिता विनोद रंगारी शामिल होने आज चेन्नई के लिए रवाना हुई। एशिया कप एसएबीए क्वालिफायर चौंपियनशिप मालदीप में दिव्या ने स्वर्ण पदक जीता था।

साऊथ एशियन जोन की टीम के चयन हेतु अंडर 16 एशिया कप क्वालिफायर बास्केटबॉल चौंपियनशिप का आयोजन 12 से 15 जून 2025 तक मालदीप में आयोजित किया गया था जिसमें भारतीय टीम ने बेहतर प्रदर्शन करने के साथ चौंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता एवं एशियन चौंपियनशिप मलेशिया के लिए क्वालीफाई किया था। भारतीय टीम में महासमुंद छत्तीसगढ़ से दिव्या रंगारी ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। दिव्या रंगारी मिनी स्टेडियम महासमुंद में नियमित अभ्यास करते हुए राष्ट्रीय चौंपियनशिप में शामिल होने के साथ ही इंडिया टीम में जगह बनाने में सफल रहीं हैं।

इससे पहले दिव्या ने 48 वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चौंपियनशिप अगस्त 2023 पांडिचेरी में छत्तीसगढ़ की बालिका टीम से खेलते हुए स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही हैं जिसमें दिव्या ने अच्छा प्रदर्शन किया था। महासमुंद जिले में बास्केटबॉल खेल का अभ्यास प्रतिदिन स्थानीय मिनी स्टेडियम महासमुंद में किया जाता हैं। जिसमें आसपास क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्र के बच्चे शामिल होते हैं। जिले के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भागीदारी करने के साथ ही पदक जीतने में सफल रहे।

 

“छत्तीसगढ़ में शुरू होगी गौधाम योजना: चरवाहों को 10,916 और गौसेवकों को 13,126 रुपए प्रतिमाह, पशु संरक्षण और ग्रामीण रोजगार को मिलेगा बढ़ावा”

“छत्तीसगढ़ में शुरू होगी गौधाम योजना: चरवाहों को 10,916 और गौसेवकों को 13,126 रुपए प्रतिमाह, पशु संरक्षण और ग्रामीण रोजगार को मिलेगा बढ़ावा”

“गौधाम योजना में पशुओं के लिए पहले साल 10, दूसरे साल 20, तीसरे साल 30 और चौथे साल 35 रुपए प्रतिदिन”

रायपुर : छत्तीसगढ़ में ‘गौधाम योजना’ की शुरुआत – पशुधन सुरक्षा, नस्ल सुधार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा संबल

रायपुर, 09 अगस्त 2025

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने और पशुधन संरक्षण को नई दिशा देने के लिए गौधाम योजना की शुरुआत करने जा रही है। यह महत्वाकांक्षी योजना न केवल पशुधन की सुरक्षा और नस्ल सुधार को बढ़ावा देगी, बल्कि जैविक खेती, चारा विकास और गौ-आधारित उद्योगों के माध्यम से गांव-गांव में रोजगार के नए अवसर भी खोलेगी। योजना का स्वरूप इस तरह तैयार किया गया है कि निराश्रित एवं घुमंतु गौवंशीय पशुओं की देखभाल के साथ-साथ चरवाहों और गौसेवकों को नियमित आय का स्थायी स्रोत उपलब्ध हो, जिससे ग्रामीण जीवन में आर्थिक स्थिरता और आत्मनिर्भरता आ सके। गौधाम योजना के ड्राफ्ट को वित्त एवं पशुधन विकास विभाग से भी मंजूरी मिल चुकी है।

गौधाम योजना का उद्देश्य गौवंशीय पशुओं का वैज्ञानिक पद्धति से संरक्षण एवं संवर्धन करना, गौ-उत्पादों को बढ़ावा देना, चारा विकास कार्यक्रम को प्रोत्साहित करना, गौधाम को प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित करना, ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराना तथा फसलों के नुकसान और दुर्घटनाओं में पशु एवं जनहानि से बचाव सुनिश्चित करना है।

अवैध तस्करी और घुमंतु पशुओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस*

पशुधन विकास विभाग ने यह योजना विशेष रूप से तस्करी या अवैध परिवहन में पकड़े गए पशुओं और घुमंतु पशुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार की है। राज्य में अवैध पशु तस्करी एवं परिवहन पर पहले से रोक है। अंतरराज्यीय सीमाओं पर पुलिस कार्रवाई में बड़ी संख्या में गौवंशीय पशु जब्त होते हैं। इन पशुओं और घुमंतु पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए ही यह योजना शुरू की जा रही है। प्रत्येक गौधाम में क्षमता के अनुसार अधिकतम 200 गौवंशीय पशु रखे जा सकेंगे।

गौधाम योजना के तहत चरवाहों को 10,916 रुपए प्रतिमाह और गौसेवकों को 13,126 रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। इसके साथ ही मवेशियों के चारे के लिए प्रतिदिन निर्धारित राशि प्रदान की जाएगी। उत्कृष्ट गौधाम को वहां रहने वाले प्रत्येक पशु के लिए पहले वर्ष 10 रुपए प्रतिदिन, दूसरे वर्ष 20 रुपए प्रतिदिन, तीसरे वर्ष 30 रुपए प्रतिदिन और चौथे वर्ष 35 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से राशि दी जाएगी। योजना के लिए बजट, नियम और शर्तें तय कर दी गई हैं, ताकि संचालन में किसी तरह की परेशानी न हो।

मुख्यमंत्री श्री साय – “पशुधन की सुरक्षा और गांवों में रोजगार बढ़ाएगी गौधाम योजना”

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि गौधाम योजना से प्रदेश में पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और बड़ी संख्या में चरवाहों एवं गौसेवकों को नियमित आय का साधन मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पशुओं की नस्ल सुधार कर उन्हें अधिक दूध देने और खेती-किसानी में पूरी क्षमता से उपयोग करने योग्य बनाया जा सकेगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में जैविक खेती और चारा विकास कार्यक्रमों को भी गति मिलेगी, जिससे ग्राम स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और गांवों की अर्थव्यवस्था सशक्त होगी।

गौधाम की स्थापना के लिए चयनित होगी उपयुक्त शासकीय भूमि

ऐसी शासकीय भूमि, जहां सुरक्षित बाड़ा, पशुओं के शेड, पर्याप्त पानी और बिजली की सुविधा उपलब्ध हो, वहीं गौधाम की स्थापना की जाएगी। जिन गौठानों में पहले से अधोसंरचना विकसित है, वहां उपलब्धता के आधार पर गौठान से सटे चारागाह की भूमि को हरा चारा उत्पादन के लिए दिया जाएगा। इसके अलावा, यदि आसपास की पंजीकृत गौशाला की समिति संचालन हेतु असहमति व्यक्त करती है, तो अन्य स्वयंसेवी संस्था, एनजीओ, ट्रस्ट, फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी या सहकारी समिति संचालन के लिए आवेदन कर सकेगी।

जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर गौधाम स्थापित किए जाएंगे, जो पंजीकृत गौशालाओं से भिन्न होंगे। पहले चरण में छत्तीसगढ़ के प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गौधाम स्थापित किए जाएंगे। जिला स्तरीय समिति प्राप्त आवेदनों का तुलनात्मक अध्ययन कर चयनित संस्था का नाम छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग को भेजेगी। मंजूरी के बाद चयनित संस्था और आयोग के बीच करार होगा, जिसके पश्चात गौधाम का संचालन उस संस्था को सौंपा जाएगा।

गोबर खरीदी नहीं होगी, चारा विकास को मिलेगा प्रोत्साहन

गौधाम में गोबर खरीदी नहीं होगी, पशुओं के गोबर का उपयोग चरवाहा स्वयं करेगा। यहां निराश्रित एवं घुमंतु गौवंशीय पशुओं को ही रखा जाएगा और उनका वैज्ञानिक पद्धति से संरक्षण एवं संवर्धन होगा। संचालन में गौशालाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। राज्य गौ सेवा आयोग में पंजीकृत गौशाला की समिति, स्वयंसेवी संस्था, एनजीओ, ट्रस्ट, किसान उत्पादक कंपनी और सहकारी समिति संचालन के लिए पात्र होंगी। गौधाम को वहां रहने वाले पशुओं की संख्या के आधार पर राशि दी जाएगी। गौधाम से सटी भूमि पर चारा विकास के लिए भी आर्थिक सहायता दी जाएगी—एक एकड़ में चारा विकास कार्यक्रम पर 47,000 रुपए और पांच एकड़ के लिए 2,85,000 रुपए का प्रावधान है।

गौधाम बनेंगे प्रशिक्षण केंद्र, बढ़ावा मिलेगा गौ उत्पादों को

प्रत्येक गौधाम को प्रशिक्षण केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाएगा। संचालनकर्ता समिति या संस्था ग्रामीणों को गौ-उत्पाद विषय पर प्रशिक्षण देगी और उन्हें गौ-आधारित खेती के लिए प्रेरित करेगी। इसके साथ ही गोबर और गौमूत्र से केंचुआ खाद, कीट नियंत्रक, गौ काष्ठ, गोनोइल, दीया, दंतमंजन, अगरबत्ती आदि बनाने का प्रशिक्षण, उत्पादन और बिक्री के लिए भी गौधाम एक माध्यम बनेंगे।

बसना : छत्तीसगढ़ के CM सहित कई दिग्गज नेता 11 अगस्त को दुर्गापाली में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

 

बसना: रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरन्दर मिश्रा के गृहग्राम, बसना विधानसभा के दुर्गापाली में 11 अगस्त को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत 251 सिंदूर के पेड़ लगाए जाने का वृहद कार्यक्रम आयोजित होगा।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद रूपकुमारी चौधरी, बसना विधायक सम्पत अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष एतराम साहू सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

रायपुर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पहलगांव में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करना है। साथ ही शहीदों की याद को जीवंत रखने के साथ-साथ यह पहल समाज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगी।

CG: भूपेश को भाजपा ने, साय को कांग्रेस ने ‘जानवर’ बनाया: सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई, दोनों दलों में आरोप-प्रत्यारोप

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग अब सोशल मीडिया वॉर में बदल गई है। बिजली बिल से लेकर केते एक्सटेंशन जैसे मुद्दों पर जारी बयानबाजी के बीच बुधवार को दोनों दलों ने एक-दूसरे के नेताओं को लेकर आपत्तिजनक कार्टून पोस्ट किए, जिससे विवाद और भड़क गया।

कांग्रेस के आधिकारिक पेज पर बीजेपी नेताओं को पशु के रूप में दर्शाते कार्टून साझा किए गए। जवाब में बीजेपी मीडिया सेल ने कांग्रेस नेताओं को लेकर व्यंग्यात्मक और विवादित कार्टून पोस्ट कर पलटवार किया। इन पोस्ट्स में राफेल सौदे, सेना, सर्जिकल स्ट्राइक, कर्नाटक चुनाव और भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी जैसे मुद्दों का उल्लेख किया गया।

कांग्रेस नेता धनंजय सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि बीजेपी के पास प्रदेश और देश के लिए बताने को कुछ नहीं है, इसलिए वह चरित्र हनन की राजनीति कर रही है। वहीं, बीजेपी नेता दीपक उज्जवल ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता पीएम और सीएम पर अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं, और उन्हें उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा।

वरिष्ठ पत्रकार उचित शर्मा ने इस विवाद को चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि नेताओं को बंदर और कुत्ते जैसे जानवरों के रूप में दिखाना राजनीति के स्तर को गिराता है। उन्होंने याद दिलाया कि दोनों दल नेहरू, सरदार पटेल और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेताओं की विरासत का दावा करते हैं, इसलिए उन्हें मर्यादित राजनीति करनी चाहिए।

यह पहला मौका नहीं है जब दोनों दल सोशल मीडिया पर आमने-सामने आए हों। विधानसभा चुनाव से पहले भी इसी तरह की पोस्ट्स और तीखी बयानबाजी हो चुकी है

छत्तीसगढ़ के युवक को आया    क्रिकेटर कोहली-डिविलियर्स का फोन:पूरे गांव में मचा हल्ला

 

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक युवक को बड़े-बड़े क्रिकेटरों के फोन आने लगे।माडागांव के रहने वाले मनीष बीसी को जब विराट कोहली, यस दयाल और एबी डिविलियर्स का फोन आया तो पूरे गांव में हल्ला हो गया। दूर-दूर से ग्रामीण उनसे मिलने आने लगे। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है।

दरअसल क्रिकेटर रजत पाटीदार का मोबाइल नंबर तकनीकी त्रुटी से माडागांव के युवक को जारी हो गया था। करीब 15 दिन तक युवक रजत पाटीदार का नंबर यूज कर रहा था। इस दौरान रजत को फोन लगाने वाले क्रिकेटर की बात मनीष से हो रही थी।

पूरे गांव में हल्ला मच गया कि मनीष के पास क्रिकेटरों के फोन आ रहे है।
ये है पूरा मामला

28 जून 2025 को मनीष बीसी (21 साल) ने देवभोग के एक मोबाइल सेंटर से जियो सिम कार्ड लिया। मोबाइल सेंटर संचालक शिशुपाल ने उसे सामान्य प्रक्रिया के तहत (8103277600) नंबर जारी किया। एक हफ्ते बाद मनीष ने अपने मित्र खेमराज के साथ इस नंबर पर व्हाट्सएप इंस्टॉल किया।

व्हाट्सएप इंस्टॉल करते ही प्रोफाइल पिक्चर में रजत पाटीदार की फोटो दिखाई दी। ग्रामीण युवकों ने इसे सॉफ्टवेयर का कोई खेल समझा। 2 दिन बाद उनके पास अनजान नंबरों से कॉल आने लगे। कॉल करने वाले खुद को विराट कोहली, यस दयाल और एबी डिविलियर्स बता रहे थे।

मनीष और खेमराज क्रिकेट के शौकीन हैं। उन्हें लगा कि कोई उन्हें प्रैंक कर रहा है। वे मजाकिया लहजे में बात करते रहे। कॉल करने वाले उन्हें रजत पाटीदार के नाम से पुकार रहे थे। यह सिलसिला 15 जुलाई तक चलता रहा।

बाद में क्रिकेटर रजत पाटीदार ने साइबर सेल की मदद से अपना सिम वापस मांगा। सिम चलाने वाले युवकों ने सिम वापस कर पाटीदार की मदद की। और पाटीदार से संपर्क करने इच्छा जताई।

दोनों भाई किराना दुकान चलाते है। दोनों विराट के फैन है
दोनों भाई किराना दुकान चलाते है। दोनों विराट के फैन है।
रजत पाटीदार का कॉल आया..प्यार से बोले भाई सिम वापस दे दो

मनीष को एक कॉल आया जिसमें कॉलर ने अपना नाम रजत पाटीदार बताया और प्यार से बात कर वे अपना सिम वापस मांगते रहे। युवकों ने इस कोल की भी वैसे ही मजाक में लिया जैसे पहले वाले को लेते रहे। रजत सिम को वापस मांगते रहे युवक मजाक उड़ाते रहे।

रजत ने कहा कि मैं पुलिस भेजता हूं और 10 मिनट बाद पुलिस भी आ धमकी। सहमति से सिम लिया और उसे रजत के पोस्ट पर भेजा गया। रजत पाटीदार एमपी साइबर सेल के संपर्क में थे।एमपी साइबर सेल ने ही मामला गरियाबंद पुलिस के मदद से टेकल किया।

तकनीकी कारण से हुआ ऐसा

देवभोग थाना प्रभारी फैजुल शाह ने कहा कि किसी तकनीकी कारण वश क्रिकेटर रजत पाटीदार का नंबर 90 दिन बंद रहा। एमपी साइबर सेल के कहने पर मनीष के पिता गजेंद्र बीसी से हमने बात कराई। साइबर सेल ने अनुरोध कर सिम को छोड़ने कहा

मनीष बीसी के पिता गजेंद्र ने कहा कि वे सहमति से उक्त सीएम को देवभोग पुलिस के सुपुर्द किया। जिसे पुलिस ने रजत पाटीदार के पते पर भिजवाया। गजेंद्र ने बताया कि उनका बेटा मनीष मानसिक रूप से सामान्य रूप से थोड़ा कमजोर है। वह अपने भाई खेमराज बीसी (22 साल) के साथ किराना दुकान में बैठता है।

खेमराज क्रिकेट प्रेमी है। विराट कोहली का फैन है। ऐसे में जब भी कॉल आता था तो दोनों भाई बात करते थे। इस दौरान क्रॉस नम्बर के चलते उसकी बात कोहली से हो गई।

युवकों ने कहा कि यह घटना उन्हें जीवन भर यादगार रहेगा। युवकों ने कहा कि हम चाहते तो सिम नहीं देते, पर आग्रह किया गया। युवाओं को उम्मीद है कि उनके इस मदद के लिए क्रिकेटर रजत पाटीदार उनसे जरूर संपर्क करेंगे।

महासमुंद: 16 वर्षीय किशोरी लापता, पुलिस ने किया मामला दर्ज

महासमुंद। थाना खल्लारी क्षेत्र एक ग्राम से 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। प्र0आर0 थाना खल्लारी से मिली जानकारी के अनुसार, गुम इंसान क्रमांक 26/25 में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, किशोरी 07 अगस्त 2025 को दोपहर लगभग 3 बजे अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई थी और अब तक वापस नहीं लौटी है।

परिजनों ने बताया कि आसपास, पड़ोसियों व रिश्तेदारों से पूछताछ करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों को आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर भगा लिया है। इस पर पुलिस ने अपराध धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

लड़की का हुलिया — कद 4 फीट, रंग गोरा, चेहरा गोल, लंबे काले बाल, शारीरिक स्थिति सामान्य, घटना के समय सलवार और जींस पहने हुए थी। वह कक्षा 11वीं की छात्रा है और हिंदी व छत्तीसगढ़ी भाषा बोलती है।

पुलिस ने गुम इंसान की सूचना डीसीआरबी शाखा महासमुंद को भेज दी है और उसकी तलाश जारी है।

CG: बसना : मदिरा दुकान बसना में सुपरवाइजर से मारपीट, साम तक कर्मचारीयो को बाहर करने का आरोप , रायपुर ईगल हंटर मेसर्स कंपनी के जीएम आलोक गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

CG: बसना : मदिरा दुकान बसना में सुपरवाइजर से मारपीट, साम तक कर्मचारीयो को बाहर करने का आरोप , रायपुर ईगल हंटर मेसर्स कंपनी के जीएम आलोक गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बसना। ग्राम लोहडीपुर चौकी भंवरपुर निवासी देवप्रसाद बरिहा, जो एमए तक पढ़ाई कर चुके हैं और विदेशी मदिरा दुकान बसना में सुपरवायजर के पद पर 05/08/2025 तक कार्यरत थे, ने थाने में लिखित आवेदन देकर अपने साथ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है।

आवेदन में देवप्रसाद ने बताया कि दिनांक 05/08/2025 को दोपहर करीब 01:00 से 02:00 बजे के बीच ईगल हंटर मेसर्स कंपनी के जीएम आलोक गुप्ता, निवासी रायपुर, विदेशी मदिरा दुकान बसना में आए। उन्होंने पूछताछ करते हुए यह जानना चाहा कि दुकान का सुपरवायजर कौन है। जब देवप्रसाद ने स्वयं को सुपरवायजर बताया, तो आलोक गुप्ता ने मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देते हुए उनका कॉलर पकड़ लिया और हाथ से उनके गालों पर 8-10 थप्पड़ मारे।

देवप्रसाद के अनुसार, आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि “तुझे शराब भट्ठी से निकाल दूंगा”। इसके बाद शाम को सभी कर्मचारियों को मदिरा दुकान बसना से निकाल दिया गया। इस घटना की सूचना अबकारी प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल कुमार झरिया को फोन से देने का प्रयास किया गया, परंतु कॉल रिसीव नहीं हुआ।

घटना के समय वहां मौजूद सहकर्मी—

1. चन्द्रमणी साहू

2. डोलामणी

3. ताण्डी देवराज बरिहा

4. रूपेश कुमार साहू
ने मारपीट होते हुए देखा।

 

देवप्रसाद ने आवेदन में आरोपी के विरुद्ध उचित कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने लिखित आवेदन के आधार पर अपराध धारा 296, 115(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य

 

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻शनिवार, ०९ अगस्त २०२५🌻

सूर्योदय: 🌄 ०५:५९

सूर्यास्त: 🌅 ०७:०५

चन्द्रोदय: 🌝 १९:१९

चन्द्रास्त: 🌜❌❌❌

अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)

ऋतु: ⛈️ वर्षा

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)

मास 👉 श्रावण

पक्ष 👉 शुक्ल

तिथि 👉 पूर्णिमा (१३:२४ से प्रतिपदा)

नक्षत्र 👉 श्रवण (१४:२३ से धनिष्ठा)

योग 👉 सौभाग्य (२६:१५ से शोभन)

प्रथम करण 👉 बव (१३:२४ तक)

द्वितीय करण 👉 बालव (२४:५० तक)

॥ गोचर ग्रहा: ॥

🌖🌗🌖🌗

सूर्य 🌟 कर्क

चंद्र 🌟 कुम्भ (२६:११ से)

मंगल 🌟 कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 कर्क (अस्त, पश्चिम, वक्री)

गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)

शुक्र 🌟 मिथुन (अस्त, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)

राहु 🌟 कुम्भ

केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५५ से १२:४९

अमृत काल 👉 २७:४२ से २९:१६

सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 ०५:४० से १४:२३

विजय मुहूर्त 👉 १४:३६ से १५:३०

गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:०४ से १९:२५

सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:०४ से २०:०८

निशिता मुहूर्त 👉 २४:०१ से २४:४४

राहुकाल 👉 ०९:०१ से १०:४२

राहुवास 👉 पूर्व

यमगण्ड 👉 १४:०३ से १५:४३

दुर्मुहूर्त 👉 ०५:४० से ०६:३४

होमाहुति 👉 चन्द्र

दिशा शूल 👉 पूर्व

अग्निवास 👉 पृथ्वी

चन्द्र वास 👉 दक्षिण (पश्चिम २६:११ से)

शिववास 👉 श्मशान में – १३:२४ से गौरी के साथ)

☄चौघड़िया विचार☄

॥ दिन का चौघड़िया ॥

१ – काल २ – शुभ

३ – रोग ४ – उद्वेग

५ – चर ६ – लाभ

७ – अमृत ८ – काल

॥रात्रि का चौघड़िया॥

१ – लाभ २ – उद्वेग

३ – शुभ ४ – अमृत

५ – चर ६ – रोग

७ – काल ८ – लाभ

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा

पश्चिम-दक्षिण (वायविंडिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष

रक्षाबन्धन, पंचक आरम्भ २६:११ से, संस्कृत दिवस, श्रावणी उपाकर्म, अमरनाथ यात्रा समाप्त, विवाहादि मुहूर्त (केवल हिमाचल, हरियाणा, पंजाब एवं जम्मू-कश्मीर के लिये) कर्क-सिंह-कन्या ल० (प्रातः ०५:५९ से दोपहर ०२:२३ तक), नींव खुदाई एवं गृहारम्भ मुहूर्त+व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त+देवप्रतिष्ठा मुहूर्त दोपहर १२:०५ से १२:५७ तक आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

आज १४:२३ तक जन्मे शिशुओ का नाम श्रवण नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (खो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम धनिष्ठा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (ग, गी, गू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त

कर्क – २७:५८ से ०६:१९

सिंह – ०६:१९ से ०८:३८

कन्या – ०८:३८ से १०:५६

तुला – १०:५६ से १३:१७

वृश्चिक – १३:१७ से १५:३६

धनु – १५:३६ से १७:४०

मकर – १७:४० से १९:२१

कुम्भ – १९:२१ से २०:४७

मीन – २०:४७ से २२:१०

मेष – २२:१० से २३:४४

वृषभ – २३:४४ से २५:३९+

मिथुन – २५:३९+ से २७:५४+

पञ्चक रहित मुहूर्त

शुभ मुहूर्त – ०५:४० से ०६:१९

रज पञ्चक – ०६:१९ से ०८:३८

शुभ मुहूर्त – ०८:३८ से १०:५६

चोर पञ्चक – १०:५६ से १३:१७

शुभ मुहूर्त – १३:१७ से १३:२४

रोग पञ्चक – १३:२४ से १४:२३

शुभ मुहूर्त – १४:२३ से १५:३६

मृत्यु पञ्चक – १५:३६ से १७:४०

अग्नि पञ्चक – १७:४० से १९:२१

शुभ मुहूर्त – १९:२१ से २०:४७

रज पञ्चक – २०:४७ से २२:१०

अग्नि पञ्चक – २२:१० से २३:४४

शुभ मुहूर्त – २३:४४ से २५:३९+

रज पञ्चक – २५:३९+ से २७:५४+

शुभ मुहूर्त – २७:५४+ से २९:४१+

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी विदेश यात्रा पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570

फोन पेय 8889391334

आज का राशिफल

🐐🐂💏💮🐅👩

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपको अधिकांश कार्यो में शुभ फल की प्राप्ति कराएगा परन्तु आज आप मन ही मन किसी गुप्त चिंता से बेचैन भी रहेंगे। बुजुर्गो का आशीर्वाद एवं पारिवारिक प्रतिष्ठा का लाभ व्यापार में मिलेगा। बाहरी लोग अन्य की अपेक्षा आपसे व्यवहार बनाना अधिक पसंद करेंगे इसका मुख्य कारण आज के दिन आपका आकर्षक व्यक्तित्त्व रहेगा। नौकरी पेशा जातक पदोन्नति अथवा अतिरिक्त आय की उम्मीद में रहेंगे जिसमे कुछ हद तक सफल हो जाएंगे। किसी की पुरानी उधारी चुकता होने से राहत मिलेंगी। गृहस्थ की आवश्यकता समय पर पूर्ण करने से शांति बनी रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आपका आज का दिन सुख-सौभाग्य में वृद्धि करेगा। आज आप नए संबंध बनाने के साथ ही पुरानो को भी जोड़े रखने में व्यस्त एवं सफल रहेंगे। घरेलू सुख के साधनों में वृद्धि हेतु खर्च करेंगे। आपकी मानसिकता आज अन्य लोगो से बेहतर दिखने की रहेगी जिससे कुछ लोग आपसे ईर्ष्या का भाव रख सकते है परन्तु इसका आपके व्यक्तित्त्व अथवा दिनचार्य पर कोई प्रभाव नही पड़ेगा। कार्य स्थल पर सुव्यवस्था रहने से निर्धारित से अधिक आय बन सकेगी। दान पुण्य के साथ ही आपसी व्यवहारिकता में आदान-प्रदान होगा। दाम्पत्य में थोड़ी बहुत नोकझोंक के बाद भी सुख की अनुभूति होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन सेहत के दृष्टिकोण से ठीक नही। कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता अधिक रहने से जान कर भी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतेंगे जिसका शीघ्र ही विपरीत परिणाम देखने को मिलेगा। हाथ पैरों में शिथिलता आएगी फिर भी मजबूरी में कार्य करने पड़ेंगे। गलतियां होने की संभावना भी आज अधिक है आर्थिक संबंधित अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य मे किसी की सहायता अवश्य लें अन्यथा हानि हो सकती है। आज आपकी परवाह परिजन एवं अन्य लोग कम ही करेंगे केवल स्वार्थ पूर्ति के लिए व्यवहार करने से मन दुखी होगा। पारिवारिक माहौल में अकस्मात गरमा गरमी हो सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन भी आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा परन्तु सेहत का भी विशेष ध्यान रखना होगा शारीरिक रूप से आज आकस्मिक कष्ट आने की संभावना है इसकारण से खर्च भी बढ़ेगा। दिन के आरम्भ में पूर्व निर्धारित व्यावसायिक कार्य से व्यस्त रहेंगे इसके बाद का अधिकांश समय मंदी में व्यतीत होगा संध्या से फिर व्यवसाय में तेजी आएगी भविष्य की योजना बनेगी इसके लिए पर्याप्त धन का संचय आसानी से हो जाएगा। पारिवारिक जन आपकी आवश्यकता को ज्यादा महत्त्व देंगे। मित्र परिचिति से प्रेम पूर्ण व्यवहार करेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा मनोरंजन के विचार आज मन मे ही रह जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर काम अधिक रहने से दिनचार्य बिगड़ेगी परन्तु आर्थिक लाभ बीच-बीच मे होते रहने से खान पान का भी ध्यान नही रहेगा। सरकारी कार्यो में दौड़ धूप का सकारात्मक परिणाम मिलेगा इसके अतिरिक्त घरेलू कार्यो में भी आज आपके सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी जिससे कुछ समय के लिए परेशानी होंगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर नए लाभदायक संबंध बनाने आसान रहेंगे। आपके व्यक्तित्व से हर कोई सहज आकर्षित हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आपकी किसी के साथ श्रेष्ठ बनने की होड़ रहेगी इसमे कुछ हद तक सफल तो रहेंगे लेकिन सामाजिक क्षेत्र पर आपकी गलत छवि भी बन सकती है। अहम की भावना रहने से लोग आपकी सहायता करने से कतराएंगे जिस वजह से कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहने की सम्भावना है। व्यावसायिक क्षेत्र पर कुछ नए प्रयोग करेंगे परन्तु आज लाभ पुरानी योजनाओ से ही सीमित मात्रा में होगा। परिवार के सदस्य की जिद थोड़ी देर के लिए परेशानी में डालेगी जिसे पूर्ण करने के बाद ही घर का वातावरण शांत होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन भी विपरीत फलदायी रहने से आपको विवेक से हर कार्य करने की सलाह है। पारिवारिक वातावरण आज लगभग अशांत ही रहेगा। महिलाओ की अधिक बोलने की वृत्ति आग में घी का काम करेगी। अधिक बोलने से बचें आज किसी से हाथापाई की नौबत भी आ सकती है। घरेलू कलह के कारण मन दिनभर अशांत रहेगा कार्य क्षेत्र पर भी इसके परिणाम दिखेंगे। किसी भी कार्य मे उत्साह नही रहेगा। आज खर्च चलाने के लिए भी किसी से उधार लेना पड़ सकता है। सेहत भी नरम ही रहेगी। धैर्य एवं मौन धारण शांति बनाने में सहायक होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आप आर्थिक मामलों को लेकर संतुष्ट रहेंगे। व्यवसायी वर्ग किसी बड़ी योजना अथवा अनुबंध पर कार्य करेंगे इसका लाभ भी शीघ्र ही मिलना आरम्भ हो जाएगा। धन की आमाद आज कई स्त्रोतों से एक साथ हो सकती है इसके लिए आपको सामाजिक व्यवहारिकता भी बढ़ानी पड़ेगी। कुछ समय से चल रही आर्थिक उलझनों में कमी आएगी धन कोष में वृद्धि होगी भविष्य के लिए संचय भी कर सकेंगे। दाम्पत्य जीवन मे भी सरसता बनी रहेगी। परिजन आज आपसे कोई आशा लागये रहेंगे इसको थोड़े विलम्ब से परन्तु पूरी अवश्य करेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आप शांति से बिताएंगे। दिन के आरंभ में किसी कार्य को लेकर जल्दबाजी रहेगी इसके बाद लगभग सभी कार्यो को आराम से ही करेंगे। आज आप किसी भी काम को लेकर ज्यादा भागदौड़ करने के मूड में नही रहेंगे। सहज जितना प्राप्त होगा उसी में संतोष कर लेंगे। व्यवसाय में निवेश करेंगे परन्तु इसका लाभ शीघ्र नही मिल सकेगा निकट भविष्य में अवश्य ही धन दुगना होकर मिलेगा। घर का वातावरण भी आज सुख की अनुभूति कराएगा परिजनों के साथ हास्य परिहास ने समय व्यतीत होगा। परिजन मनोकामना पूर्ति करेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आप बाहरी दुनिया को छोड़ अधिक समय अपने मे ही मस्त रहेंगे। आवश्यक कार्यो में लापरवाही अथवा टालमटोल करना आर्थिक हानि का साथ ही संबंधों में भी खटास ला सकता है। धार्मिक भावनाएं एवं परोपकारी स्वभाव रहते हुए भी मन से स्वार्थ सिद्धि की भावना नही जाएगी। आज आप अपना काम बनाने के लिए अत्यंत मीठे बन जायेगे इसके विपरीत अन्य लोगो के कार्य करने में उदासीनता दिखाएंगे। धार्मिक स्थान की यात्रा पर खर्च होगा। मध्यान तक आय निम्न रहेगी इसके बाद आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। गृहस्थ में कुछ कटु अनुभव होंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपके लिए आज का दिन प्रतिकूल परिस्थितियों वाला रहेगा। घर एवं कार्य क्षेत्र पर सहयोग की कमी रहेगी। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से परिश्रम भी अधिक करना पड़ेगा फिर भी लाभ होने की जगह किसी गलती के कारण हानि उठानी पड़ेगी। मन विषय वासनाओ में अधिक भटकेगा। आज आपको लाभ पाने के लिए व्यवहार में कोमलता रखनी पड़ेगी। अतिआवश्यक कार्यो को आज आगे के लिए टालना बेहतर रहेगा। उधारी के व्यवहार बढ़ने आर्थिक स्थिति खराब होगी। संध्या के समय थोड़ा बहुत धन लाभ होने से आवश्यक खर्च निकाल लेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। कार्य व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे सहकर्मी बिना बोले सहयोग करने के लिए तैयार रहेंगे। जोखिम वाले कार्य शेयर सट्टे आदि से धन कोष में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा अंत समय पर टल सकती है। आज आप मन इच्छित वस्तुओं पर आसानी से खर्च कर सकेंगे। घर मे सुख सुविधा के साधन बढ़ेंगे परिजन भी आज आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में समय एवं धन खर्च करेंगे लेकिन इसका सार्थक परिणाम भी मिलेगा। संध्या के समय आकस्मिक लाभ होने से रोमांचित रहेंगे।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज  रक्षाबंधन, राखी बांधने के लिए मिलेगा इतना समय, जानें मुहूर्त।

आज  रक्षाबंधन, राखी बांधने के लिए मिलेगा इतना समय, जानें मुहूर्त।
इस साल 8 और 9 अगस्त दो दिन श्रावण पूर्णिमा होने के कारण बहनें किस दिन भाई के हाथों में राखी बांध दें। इसको लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जानें सही तारीख।
रक्षाबंधन का मुहूर्त 2025, राखी बांधने का सही समय , रक्षाबंधन की तारीख, रक्षाबंधन 2025 भद्रा का समय, रक्षाबंधन पर भद्रा कब से कब तक है ।
************************************
रक्षाबंधन हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। भाई- बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि की कामना करती है। इसके साथ ही भाई बहन को जीवन भर रक्षा करने का वचन देता है। इस साल श्रावण पूर्णिमा की तिथि दो दिन होने के कारण इस साल काफी कंफ्यूजन बना हुआ है कि किस दिन राखी का पर्व मनाना लाभकारी हो सकता है। आइए जानते हैं रक्षाबंधन की सही तारीख, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और रक्षाबंधन का आध्यात्मिक महत्व…

🔹कब है रक्षाबंधन 2025?
श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि आरंभ- 8 अगस्त 2025 को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से
श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि समाप्त- 9 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 24 मिनट पर।
रक्षाबंधन 2025 तिथि- उदया तिथि के हिसाब से रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा।

🔹रक्षाबंधन 2025 शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 04 मिनट तक।
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।
सौभाग्य योग- सुबह 4 बजकर 8 मिनट से 10 अगस्त को तड़के 2 बजकर 15 मिनट तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग- 9 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 23 मिनट तक।

🔹राखी बांधने का मुहूर्त 2025
9 अगस्त को सुबह 5 बजकर 35 मिनट से दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक राखी बांधने का सबसे अच्छा मुहूर्त है। इस मुहूर्त में भाई की कलाई में राखी बांधना सबसे ज्यादा शुभ है।

🔹रक्षाबंधन 2025 चौघड़िया मुहूर्त।
लाभ काल- प्रातः 10:15 से दोपहर 12:00 बजे।
अमृत काल-दोपहर 1:30 से 3:00 बजे।
चर काल- सायं 4:30 से 6:00 बजे।

🔹रक्षाबंधन 2025 भद्रा का समय ।
भद्रा काल आरंभ- 8 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से
भद्रा काल समाप्त- 9 अगस्त को तड़के 1 बजकर 52 मिनट पर।

🔹रक्षाबंधन का धार्मिक महत्व
देशभर में राखी का पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। भाई-बहन के प्रेम, विश्वास का प्रतीक राखी के दिन बहनें भाई की कलाई में रक्षा सूत्र बांधती है। मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी ने सबसे पहले राजा बलि को राखी बांधी थी। इसके अलावा श्री कृष्ण को दौपद्री ने बांधी थी। जिसके बाद से ही राखी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी ने राजा बलि को राखी बांधकर पाताल लोग से भगवान विष्णु को वापस बैकुंठ लाने का उपाय खोजा था।

🔹बहनें भाई को राखी बांधते समय बोले ये मंत्र।
👉🏻ॐ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः।
तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।

🔹अर्थ:=

जिस रक्षासूत्र से महान बलशाली दानवों के राजा बलि को बाँधा गया था, उसी सूत्र से मैं तुम्हें बांधती हूं। यह रक्षा-सूत्र तुम्हारी रक्षा करे और तुम्हारा कभी विनाश न हो।

🔹🍃 सुप्रभात मित्रों 🍃🔹
************************************