महासमुन्द सांसद खेल महोत्सव : अधिक से अधिक खिलाड़ियों के पंजीयन पर दिया जोर, पंचायतों में मुनादी के निर्देश

महासमुन्द सांसद खेल महोत्सव : अधिक से अधिक खिलाड़ियों के पंजीयन पर दिया जोर, पंचायतों में मुनादी के निर्देश

महासमुंद, 15 सितम्बर।
सांसद खेल महोत्सव 2025 के सफल आयोजन की तैयारियों एवं खिलाड़ियों के पंजीयन को बढ़ावा देने हेतु आज सुबह 10 बजे कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आकस्मिक समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर उन्होंने अधिक से अधिक खिलाड़ियों को पंजीकृत कराने, बालिकाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा फिट इंडिया – फिट युवा फॉर विकसित भारत के उद्देश्य को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया।

कलेक्टर श्री लंगेह ने निर्देश दिए कि विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग तथा ग्राम पंचायत स्तर पर 19 से 24 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों का पंजीयन अनिवार्य रूप से कराया जाए। पंजीयन की अंतिम तिथि 20 सितम्बर निर्धारित की गई है। कलेक्टर ने सभी पंचायत सचिवों को गांव-गांव में मुनादी कर खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, जिला खेल अधिकारी श्री मनोज धृतलहरे डीएमसी श्रीरेखराज शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। जनपद पंचायत सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

खेल महोत्सव की रूपरेखा

महोत्सव में दो आयु वर्गों (14 से 19 वर्ष एवं 19 से 24 वर्ष) के लिए कबड्डी, खो-खो एवं वॉलीबॉल जैसे सामूहिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। वहीं व्यक्तिगत खेलों में 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक, लंबी कूद, ऊँची कूद, बैडमिंटन एवं गेड़ी दौड़ शामिल होंगे। एकल खेलों में तीन आयु वर्ग (14-17, 18-20 एवं 21-24 वर्ष) के खिलाड़ी भाग लेंगे।

खेल महोत्सव का आयोजन पहले संकुल स्तर पर किया जाएगा। फिर विधानसभा और आखिर में लोकसभा स्तर पर किया जाएगा।महासमुंद जिले में 30 संकुल, जबकि धमतरी एवं गरियाबंद जिलों में 10-10 संकुलों में प्रतियोगिताएं होंगी।

*ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा*

इच्छुक प्रतिभागी www.sansad khelmahotsav.in पोर्टल अथवा उपलब्ध QR कोड के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।

दैनिक राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन 

दैनिक राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

 

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻सोमवार, १५ सितम्बर २०२५🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:१६, सूर्यास्त: 🌅 ०६:२९

चन्द्रोदय: 🌝 २४:१३, चन्द्रास्त: 🌜१४:१३

अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)

ऋतु: 🏔️ शरद

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)

मास 👉 आश्विन ,पक्ष 👉 कृष्ण

तिथि 👉 नवमी (२५:३१से दशमी)

नक्षतत्र 👉 मृगशिरा (०७:३१ से आर्द्रा)

योग 👉 व्यतीपात (२६:३४ से वरीयान)

प्रथम करण 👉 तैतिल (१४:१५ तक)

द्वितीय करण 👉 गर (२५:३१ तक)

॥ गोचर ग्रहा: ॥

सूर्य 🌟 सिंह ,चंद्र 🌟 मिथुन

मंगल 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 कन्या (उदय, पूर्व, मार्गी)

गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)

शुक्र 🌟 सिंह (उदित, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)

राहु 🌟 कुम्भ ,केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४७ से १२:३६

अमृत काल 👉 २१:०५ से २२:३८

सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 ०६:०१ से ०७:३१

अमृत सिद्धि योग 👉 ०६:०१ से ०७:३१

विजय मुहूर्त 👉 १४:१५ से १५:०५

गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:२२ से १८:४६

सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:२२ से १९:३२

निशिता मुहूर्त 👉 २३:४९ से २४:३५

राहुकाल 👉 ०७:३४ से ०९:०६

राहुवास 👉 उत्तर-पश्चिम

यमगण्ड 👉 १०:३९ से १२:१२

दुर्मुहूर्त 👉 १२:३६ से १३:२६

होमाहुति 👉 गुरु (०७:३१ से राहु)

दिशाशूल 👉 पूर्व

अग्निवास 👉 पृथ्वी, चन्द्रवास 👉 पश्चिम

शिववास 👉 सभा में (२५:३१ से क्रीड़ा में)

☄चौघड़िया विचार☄

॥ दिन का चौघड़िया ॥

१ – अमृत २ – काल ३ – शुभ ४ – रोग

५ – उद्वेग ६ – चर ७ – लाभ ८ – अमृत

॥रात्रि का चौघड़िया॥

१ – चर २ – रोग ३ – काल ४ – लाभ

५ – उद्वेग ६ – शुभ ७ – अमृत ८ – चर

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा

पश्चिम-दक्षिण (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष

मातृ नवमी, नवमी तिथि का श्राद्ध, सौभाग्यवती श्राद्ध, बुध कन्या में ११:०७ से आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

आज ०७:३१ तक जन्मे शिशुओ का नाम मृगशिरा नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (की) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम आर्द्रा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीया एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (कु, घ, ड़, छ) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त

सिंह – २७:५४ से ०६:१२

कन्या – ०६:१२ से ०८:३०

तुला – ०८:३० से १०:५१

वृश्चिक – १०:५१ से १३:११

धनु – १३:११ से १५:१४

मकर – १५:१४ से १६:५५

कुम्भ – १६:५५ से १८:२१

मीन – १८:२१ से १९:४४

मेष – १९:४४ से २१:१८

वृषभ – २१:१८ से २३:१३

मिथुन – २३:१३ से २५:२८+

कर्क – २५:२८+ से २७:५०+

पञ्चक रहित मुहूर्त

शुभ मुहूर्त – ०६:०१ से ०६:१२

मृत्यु पञ्चक – ०६:१२ से ०७:३१

अग्नि पञ्चक – ०७:३१ से ०८:३०

शुभ मुहूर्त – ०८:३० से १०:५१

रज पञ्चक – १०:५१ से १३:११

शुभ मुहूर्त – १३:११ से १५:१४

चोर पञ्चक – १५:१४ से १६:५५

शुभ मुहूर्त – १६:५५ से १८:२१

रोग पञ्चक – १८:२१ से १९:४४

चोर पञ्चक – १९:४४ से २१:१८

शुभ मुहूर्त – २१:१८ से २३:१३

रोग पञ्चक – २३:१३ से २५:२८+

शुभ मुहूर्त – २५:२८+ से २५:३१+

मृत्यु पञ्चक – २५:३१+ से २७:५०+

अग्नि पञ्चक – २७:५०+ से ३०:०२+

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी विदेश यात्रा पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570

फोन पेय 8889391334

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए धन लाभ कराने वाला रहेगा। आज आपको जिस कार्य मे हानि की संभावना रहेगी उससे भी अकस्मात धन लाभ प्राप्त करेंगे। परिवार की महिलाये अथवा महिला मित्र आज आपके जीवन मे कुछ विशेष भूमिका निभाएंगी। धन लाभ आवश्यकता के समय होने से ज्यादा झंझट में नही पड़ना पड़ेगा। आज आप अपनी व्यवहार कुशलता का परिचय हर क्षेत्र पर देंगे लेकिन परिवार में किसी ना किसी का रूठना मनाना लगा रहेगा फिर भी माहौल नियंत्रण में ही रहेगा। विशेष कर आज व्यसनों से दूर रहें धन के साथ ही मान एवं शारीरिक हानि हो सकती है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन अधिक भाग-दौड़ वाला रहेगा। आज आपको कोई नापसंद कार्य भी मजबूरी में करना पड़ेगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य से उत्तम रहेगा लेकिन आकस्मिक खर्च भी साथ मे लगे रहने से बचत नही कर पाएंगे। आज आप जिस किसी से भी कोई वादा करेंगे उसे अवश्य पूरा करेंगे। मध्यान तक परिश्रम का फल ना मिलने से निराशा रहेगी परन्तु संध्या के समय धन की आमद होने लगेगी व्यवसाय में आज विस्तार ना करें निवेश भी सोच समझ कर ही करें। नौकरी पेशा जातक कार्यभार बढ़ने से थकान अनुभव करेंगे। घर मे मांगलिक आयोजन हो सकता है। कुछ मतभेद के बाद भी शांति बनी रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन परिस्थितियां आपकी आशा के अनुकूल रहेंगी। लेकिन महिलाये आज जो भी विचारेंगी फल उसके विपरीत ही मिलेगा। आध्यात्म के प्रति आस्था बढ़ने पर भी धन कमाने को ज्यादा महत्त्व देंगे। आपकी मनोवृति सुखोपभोग की अधिक रहेगी जिस वजह से कार्य क्षेत्र पर पूर्ण ध्यान नही दे पाएंगे फिर भी आज धन लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उनके निर्णय आरंभिक व्यवधान के बाद आपके ही पक्ष में रहेंगे। सरकारी कार्यो भी आज किसी के सहयोग मिलने से आगे बढ़ेंगे। सार्वजनिक कार्यो में अरुचि रहेगी। लंबी धार्मिक तीर्थ स्थानों की यात्रा के प्रसंग बन सकते है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आपको अकस्मात हानि का सामना करना पड़ेगा। जिस भी कार्य को आरम्भ करेंगे उस मे किसी अन्य के कारण विलम्ब होगा। व्यवसायी वर्ग को धन लाभ की आशा दिन के आरम्भ से ही लगी रहेगी परन्तु आज सीमित साधनों से ही काम चलाना पड़ेगा। दिन के आरंभ में बौद्विक परिश्रम भी अधिक करना पड़ेगा इसका लाभ सम्मान के रूप में अवश्य मिलेगा। आर्थिक विषय संबंधित अधिकांश कार्यो में केवल आश्वासन से ही काम चलाना पड़ेगा। सेहत का भी आज ध्यान रखें पेट खराब होने से अन्य शारीरिक अंगों में शिथिलता आएगी। पारिवारिक वातावरण तालमेल की कमी के कारण बिखर सकता है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन घर-परिवार एवं सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी सम्मानजनक स्थिति बनेगी। आज आप किसी भी कार्य मे ज्यादा तामझाम करना पसंद नही करेंगे। जिस कार्य मे आसानी रहे उसे प्राथमिकता देंगे। सरकार संबंधित कागजी कार्य थोड़ी भागदौड़ से पूर्ण हो सकेंगे। व्यवसाय में ले देकर काम चलाने की प्रवृति शुरू में हानि लेकिन बाद में लाभदायक सिद्ध होगी। आज किसी के मनमाने व्यवहार के कारण तीखी बहस भी हो सकती है जिसमे विजय आपकी ही होगी। महिलाये आज मौन रहने का प्रयास करें इससे कई समस्याओं का समाधान स्वतः ही हो जायेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज दिन के आरम्भ से ही आप महत्त्वपूर्ण कार्यो के सहज सफल होने से उत्साहित रहेंगे। परिवार के सदस्य से शुभ समाचार मिलने पर उत्साह में और वृद्धि होगी। नौकरी व्यवसाय में धन के साथ सम्मान की प्राप्ति भी होगी। अधिकारी वर्ग आपसे महत्त्वपूर्ण विषयों को लेकर परामर्श करेंगे। व्यापारी वर्ग को कुछ दिनों से अटकेज्ञ कार्य आज पूर्ण होने से तसल्ली मिलेगी। लेकिन परिवार में आज आर्थिक अथवा अथवा किसी अन्य वजह से खींच-तान होने की संभावना है। धन की अपेक्षा संबंधों को अधिक महत्त्व दे अन्यथा वैर-विरोध का सामना करना पड़ेगा। मध्यान के बाद का समय पूरे दिन की अपेक्षा ज्यादा सुखदायी रहेगा। मौज-शौक एवं संतानो पर खर्च होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन कुछ कार्यो को लेकर आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। अन्य लोगो के हस्तक्षेप देने पर भ्रमित होने की संभावना है। मनमानी रवैये के चलते भी हानि हो सकती है इसलिए महत्त्वपूर्ण कार्य अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही करें। कार्य व्यवसाय में आज कुछ विशेष सफलता नही मिलेगी। परिवार में आज किसी सदस्य की इच्छा पूर्ति ना होने पर वातावरण खराब होगा। नए कार्य की योजना बना रहे है तो आज अवश्य आरम्भ करें। नौकरी पेशा जातक काम मे ऊबन अनुभव करेंगे। मनोरंजन के अवसर नही मिलने से निराशा बढ़ेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आपको विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। दिन के आरम्भ में स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन मध्यान तक कुछ ना कुछ विकार आने से कार्य प्रभावित होंगे वाहन अथवा उपकरणों से सावधानी बरतें दुर्घटना का भय है। दिन के आरंभ में किसी से बंधी आशा टूटने से मन दुखी होगा। आर्थिक कारणों से मध्यान तक का समय संघर्ष वाला रहेगा इसके बाद कही से आकस्मिक धन लाभ होने से थोड़ी राहत मिलेगी।ओ आज यात्रा पर्यटन की योजना भी बनेगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से लाभ में कमी आएगी। महिलाये आज परिजनों के ऊपर अधिक आश्रित रहेंगी। संतानो के विषय मे नई चिंता बनेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आप जिस भी कार्य को करने की योजना बनाएंगे उसमें सफल अवश्य होंगे। आज आपको आस-पास का वातावरण भी उत्साह बढ़ाने वाला मिलेगा। कार्य व्यवसाय में आरंभिक मंदी के बाद मध्यान पश्चात लाभजनक स्थिति बनेगी। निवेश भी निसंकोच होकर कर सकते है लाभ ही होगा। कुछ दिनों से जिस वस्तु की कामना कर रहे थे आज उसकी प्राप्ति होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। धन लाभ के साथ साथ खर्च में भी बढ़ोतरी होगी फिर भी आर्थिक संतुलन बना रहेगा। आज कोई निकटस्थ व्यक्ति घर अथवा कार्य क्षेत्र पर आपके भेदों को सार्वजनिक कर सकता है सतर्क रहें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपको पूर्व में की गई मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिलेगा। दिनचार्य भी सुव्यवस्थित रहने से किसी भी कार्य को लेकर ज्यादा मशक्कत नही करनी पड़ेगी। अधिकांश कार्यो में सहज सफलता मिल जाएगी। लेकिन धन संबंधित कार्य देखभाल कर ही करें। प्रतिस्पर्धी स्वतः ही अपनी हार मान लेंगे जिससे लाभ के अवसर बढ़ेंगे। सेहत भी अनुकूल रहने से हर प्रकार की परिस्थितियों में काम कर लेंगे। जो लोग अबतक आपके विपरीत चल रहे थे वो भी आपका सहयोग एवं प्रशंशा करेंगे फिर भी आकस्मिक वाद-विवाद के प्रसंग बनेंगे इससे बच कर रहें। घर मे थोड़ी उग्रता रहने पर भी प्रेम बना रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन परिस्थितियों ने सुधार आने लगेगा आज कार्य क्षेत्र पर व्यवस्था बदलने के बाद ही आर्थिक स्थिति बेहतर बन सकेगी। सहकर्मी सहयोग करने में आनाकानी करेंगे जिससे कुछ समय के लिए कार्यो में अवरोध रहेगा लेकिन शीघ्र ही अन्य विकल्प भी मिल जायेंगे। मध्यान के बाद जिस भी काम मे निवेश करेंगे उसमे दुगना धन मिलने की संभावना रहेगी लेकिन धन की आमद में थोड़ा विलम्ब हो सकता है। व्यवसाय के अतिरिक्त भी आय होने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण में थोड़ा विरोधाभास रहेगा परन्तु महत्त्वपूर्ण विषयो में सभी एकजुट हो जाएंगे। सेहत में सुधार आएगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन का अधिकांश भाग भी आपके लिए कलहकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति भी गड़बड़ाने से क्रोध अधिक आएगा। संबंधों के प्रति लापरवाह रहेंगे जिससे घर मे अशांति के प्रसंग ज्यादा बढ़ेंगे। महिलाओ के अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ आज आपके विचार मेल नही खाएंगे। व्यवसायी वर्ग मध्यान बाद तक व्यापार को लेकर परेशान रहेंगे इसके बाद स्थिति में सुधार आएगा परन्तु आपकी छोटि मानसिकता आज ओरो को परेशान करेगी। सेहत का भी ध्यान रखें असंयमित दिनचर्या हानि पहुचायेगी।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

CG : महासमुन्द मे रील बनाने के चक्कर में बिलासपुर का युवक पहुंचा सलाखों के पीछे, भालू को कोल्डड्रिंक पिलाने का वीडियो वायरल के बाद वन विभाग ने बिलासपुर से आरोपी को दबोचा

CG : महासमुन्द मे रील बनाने के चक्कर में बिलासपुर का युवक पहुंचा सलाखों के पीछे, भालू को कोल्डड्रिंक पिलाने का वीडियो वायरल के बाद वन विभाग ने बिलासपुर से आरोपी को दबोचा

14 सितम्बर 2025// महासमुंद।
सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब कानून की गिरफ्त तक पहुंच रहा है। बागबहरा वन परिक्षेत्र के चण्डीमाता मंदिर के पास एक युवक ने वन्य प्राणी भालू को कोल्डड्रिंक पिलाकर वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया।

यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर फैला, दो जिलों महासमुंद और बिलासपुर में हड़कंप मच गया। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस वायरल वीडियो को कांकेर जिले का बताया गया, लेकिन जांच में हकीकत सामने आ गई।

वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वन अपराध क्रमांक 19929/20 दिनांक 12-09-2025 दर्ज किया और जांच शुरू की। जांच में आरोपी की पहचान करण धुरी पिता रमेश धुरी, निवासी ग्राम मूढ़ी, तखतपुर जिला बिलासपुर के रूप में हुई। युवक को हिरासत में लेकर महासमुंद वनमंडल की टीम पूछताछ कर रही है।

वन विभाग अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 52 और 51 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर रील बनाने या वायरल होने की चाह में इस तरह की हरकतें करना न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि वन्यजीवों की सुरक्षा और जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है।

खल्लारी : पेड़ से टकराई पिकअप, चालक की मौत

खल्लारी : पेड़ से टकराई पिकअप, चालक की मौत

संवादाता मोनेन्द्र कुमार व्यवहार की रिपोर्ट :-खल्लारी थाना क्षेत्र के भीमखोज के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे चालक की मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग जांच के बाद 13 सितम्बर को केस दर्ज किया है.

4 अप्रैल 2025 को बुकलेश यदु पिता स्व. राजेश यदु उम्र 18 वर्ष निवासी खल्लारी पीकअप वाहन क्र. CG 06 GU 6523 को चलाते हुए जोरातराई रैताल की ओर से अंवराडबरी जा रहा था.

बस्ती भीमखोज के आगे खल्लारी स्थापना मंदिर रोड के पास पीकअप वाहन को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाने से वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ में टकरा गई, जिससे बुकलेस यदु के सीने पीठ में चोट लगी, उसे सोहम अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराया गया, जहाँ ईलाज के दौरान 27 मई 2025 को उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने मर्ग जांच के बाद पिकअप चालक के खिलाफ धारा 106(1) BNS के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया है.

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर होगी भर्ती

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर होगी भर्ती

 

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उच्च शिक्षा में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती हेतु बड़ा निर्णय लिया गया है, जिससे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और शासकीय महाविद्यालयों में रिक्त पदों की कमी को दूर किया जा सकेगा। सीएम विष्णु देव साय के निर्देशानुसार तथा उच्च शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने 700 पदों पर भर्ती की अनुमति प्रदान की है। यह आदेश प्रदेश के युवाओं के लिए आशा और अवसर की नई किरण लेकर आया है।

625 सहायक प्राध्यापक पदों पर भर्ती हेतु स्वीकृति

भर्ती हेतु स्वीकृत पदों में सहायक प्राध्यापक के 625 पद शामिल किए गए हैं। इन पदों पर भर्ती होने से महाविद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता और शोध कार्यों में अभूतपूर्व सुधार देखने को मिलेगा।

क्रीड़ा अधिकारी के 25 पदों पर भर्ती से खेल गतिविधियों को बढ़ावा

इसी क्रम में क्रीड़ा अधिकारी के 25 पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी गई है। इन पदों की नियुक्ति से महाविद्यालयों में खेलकूद और शारीरिक शिक्षा की गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा।

ग्रंथपाल के 50 पदों पर भर्ती से पुस्तकालय होंगे सशक्त

इसके अतिरिक्त ग्रंथपाल के 50 पदों पर भी भर्ती की स्वीकृति दी गई है। ग्रंथपालों की नियुक्ति से पुस्तकालयों का बेहतर संचालन होगा और विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री अधिक व्यवस्थित रूप से उपलब्ध हो सकेगी।

यह फैसला प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा। साथ ही, उच्च शिक्षा संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों और अधिकारियों की संख्या बढ़ने से विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रदेश सरकार का यह कदम महाविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण निर्मित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे शिक्षण-अध्यापन का स्तर उन्नत होगा और संकायों की मजबूती सुनिश्चित होगी। इस पहल से विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और सीखने के अवसर प्राप्त होंगे। बेहतर संसाधनों और शिक्षकों की उपलब्धता से विद्यार्थियों की अकादमिक क्षमता और भी निखरेगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण वातावरण निर्मित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। महाविद्यालयों में रिक्त 700 पदों पर भर्ती होने से न केवल महाविद्यालयों में शैक्षणिक स्तर सुदृढ़ होगा, बल्कि विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और सीखने के अवसर भी प्राप्त होंगे। यह पहल आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सशक्त बनाने के साथ शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करेगी।

वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा को प्राथमिकता दे रही है। शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती की स्वीकृति इसी दिशा में एक बड़ा निर्णय है। इस पहल से एक ओर जहां युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे, वहीं दूसरी ओर प्रदेश की उच्च शिक्षा प्रणाली को नई मजबूती मिलेगी। वित्त विभाग द्वारा दी गई यह अनुमति भविष्य की पीढ़ी को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार विभिन्न विभागों में भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा विगत 21 माह में महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका, स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों और चिकित्सा अधिकारियों, आदिम जाति विकास विभाग में छात्रावास अधीक्षक सहित अन्य विभिन्न विभागों के अनेक पदों पर भर्ती की जा चुकी है।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री साय की घोषणा के अनुरूप शिक्षकों के 5000 पदों सहित अन्य पदों पर भर्ती की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, तकनीक और प्रशासनिक सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को बड़े पैमाने पर अवसर उपलब्ध कराए जाएं। इन सतत प्रयासों से छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति का बेहतर उपयोग होगा और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

तेंदूकोना : 15 मवेशीयों को ले जा रहे थे कत्लखाना, पुलिस ने पकड़ा

तेंदूकोना : 15 मवेशीयों को ले जा रहे थे कत्लखाना, पुलिस ने पकड़ा

संवादाता मोनेन्द्र कुमार व्यवहार की रिपोर्ट :- तेंदूकोना पुलिस ने 12 सितम्बर को मुखबिर की सूचना पर 15-20 मवेशीयों (भैंस) को पैदल हाकते हुए क्रुरता पूर्वक मारपीट करते हुए वध करने के प्रयोजन से कत्लखाना की ओर ले जा रहे आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा.

आरोपी देवेन्द्रर कुमार भारती पिता स्वआ टिकाराम भारती 32 वर्ष थाना गिधौरी, टिकेश्वपर जांगडे पिता तेजुराम जांगडे 20 वर्ष निवासी ग्राम मुडागांव बागबाहरा और अविनाश पिता पुरूषोत्त म लहरे 26 वर्ष निवासी मडवा थाना गिधौरी जिला बलौदाबाजार को 15 नग मवेशी भैंस जुमला कीमती 256000 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया. मामले में धारा 10-LCG, 4-LCG, 6-LCG के तहत कार्रवाई की गई.

भारत में 16 दिन तक गांव-गांव चलेगा ” एनीमिया से कैंसर तक की जांच: “योग, घरेलू उपचार और पोषण किट: आयुष मंत्रालय का बड़ा कदम

भारत में 16 दिन तक गांव-गांव चलेगा ” एनीमिया से कैंसर तक की जांच: “योग, घरेलू उपचार और पोषण किट: आयुष मंत्रालय का बड़ा कदम

आयुष मंत्रालय महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री के ‘‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’’ में शामिल हुआ

महिलाओं की जांच, मातृ स्वास्थ्य सेवाएं, जीवनशैली संबंधी परामर्श, योग और आयुष आधारित अंत:क्षेप को मजबूत करने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान

राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, स्वयं सहायता समूहों और संस्थानों द्वारा समग्र महिला स्वास्थ्य देखभाल के लिए समुदायों को संगठित करना

आयुष मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू किए जा रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान, ‘‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’’ में भाग ले रहा है । मंत्रालय, राज्य और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासनों, आयुष अनुसंधान संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों, उद्योगों और निजी क्षेत्र, संघों, गैर-सरकारी संगठनों और सहकारी समितियों के सहयोग से महिलाओं के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और विभिन्न बीमारियों की जांच के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित करेगा।

इस 16-दिवसीय अभियान में गैर-संचारी रोगों (एनसीडी), कैंसर, एनीमिया, तपेदिक और सिकल सेल रोग के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर; मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं; पोषण एवं स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम और जन स्वास्थ्य के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए स्वैच्छिक रक्तदान अभियान शामिल होंगे। इस अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों में एनीमिया, एनसीडी और पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज (पीसीओडी) के लिए आयुष उपचार पर ध्यान दिया जाएगा।

यह राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान जीवनशैली संबंधी परामर्श, योग सत्र और ‘‘प्रकृति परीक्षण’’ के लिए समर्पित कियोस्क के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण पर केंद्रित होगा। राज्य और केंद्र शासित प्रदेश स्कूलों में जागरूकता शिविर, रेडियो और टेलीविजन कार्यक्रमों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ेंगे। लोगों को घरेलू उपचार और पोषण किट वितरित किए जाएंगे जबकि महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए सामान्य औषधीय पौधों और हर्बल चाय के स्वास्थ्य लाभों के बारे में विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा बताया जाएगा। यह अभियान आयुर्वेद-प्रेरित स्वास्थ्य कार्यक्रमों और योग-आधारित बचाव विधियों के माध्यम से कॉर्पोरेट बर्नआउट का मुकाबला करने पर भी ज़ोर देता है।

स्वयं सहायता समूह पंचायत स्तर पर समुदायों को संगठित करने के लिए जागरूकता रैलियां और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित करेंगे। यह अभियान गर्भावस्था से लेकर प्रशामक देखभाल तक, महिलाओं के लिए व्यापक स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करेगा। इसके तहत, एनीमिया मुक्त महिलाएं, स्वस्थ मां, तनाव मुक्त महिलाएं, हर्बल पोषण और हड्डियों के स्वास्थ्य जैसे विषयों पर दैनिक आयुष स्वास्थ्य सुझाव सोशल मीडिया पर साझा किए जाएंगे ताकि महिलाओं को अपनी स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का प्रभावी ढंग से समाधान करने में मदद मिल सके।

GST New Rates List: दूध-दही से पास्ता-नमकीन और काजू-बादाम तक… 22 सितंबर से क्या होगा सस्ता? देखें 55 सामान की लिस्ट

GST New Rates List: दूध-दही से पास्ता-नमकीन और काजू-बादाम तक… 22 सितंबर से क्या होगा सस्ता? देखें 55 सामान की लिस्ट

 

22 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन से आपकी रोजमर्रा के खाने पीने की चीजे काफी सस्ती हो जाएंगी। 22 सितंबर से जीएसटी की नई दरें लागू हो जाएंगी, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। सरकार ने खाने-पीने की चीजों का जीएसटी दर 18 से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया है।

जीएसटी की नई दरों में ज्यादातर सामान 5% और 18% के दायरे में आएंगे। हालांकि गुटखा, तंबाकू और सिगरेट पर 40% टैक्स लागू रहेगा। जीएसटी की नई दरें 22 सितंबर से लागू हो जाएंगी।

22 सितंबर से कौन-कौन से खाद्य पदार्थ हो जाएंगे सस्ते?

दूध

पनीर

चॉकलेट

पिज्जा ब्रेड

स्टार्च, इनुलिन

भारतीय कत्था

ग्लिसरॉल (कच्चा)

ब्राजील नट्स (सूखे)

ऊन ग्रीस, लैनोलिन

मार्जरीन, लिनॉक्सिन

शुगर कन्फेक्शनरी

अन्य पशु वसा और तेल

संरक्षित मांस और मछली

अन्य शर्करा, सिरप, कारमेल

कोकोआ पाउडर

सूप और शोरबा

रोटी, चपाती, खाखरा

जैम, जेली, मार्मलेड

नारियल पानी (पैकेज्ड)

खमीर, बेकिंग पाउडर

सॉस, मसाले, सीज़निंग

आइसक्रीम, खाद्य बर्फ

सूअर और मुर्गी की चर्बी

पास्ता, नूडल्स, कूसकूस

कॉर्न फ्लेक्स, बुलगर गेहूं

माल्ट अर्क, खाद्य तैयारियां

कॉफी, चाय अर्क, चिकोरी

एक्सट्रूडेड नमकीन उत्पाद

टमाटर और मशरूम संरक्षित

कोकोआ मक्खन, वसा, तेल

सॉसेज और समान मांस उत्पाद

बीड़ी रैपर पत्तियां (तेंदू पत्ता)

डिग्रास और मोम/वसा के अवशेष

माल्ट (भुना हुआ या बिना भुना हुआ)

सब्जी मोम, मधुमक्खी मोम, स्पर्मासेटी

परिष्कृत चीनी (स्वादयुक्त, रंगीन, क्यूब्स)

नमकीन, भुजिया, मिश्रण (पैकेज्ड)

गोजातीय, भेड़, बकरी की चर्बी

पराठा, परोट्टा, अन्य भारतीय ब्रेड

सिरका या एसिड में संरक्षित सब्जियां

लार्ड स्टीयरिन, लार्ड तेल, टैलो तेल

मछली और समुद्री स्तनधारियों के तेल

मांस, मछली, क्रस्टेशियन्स के अर्क और रस

केक, बिस्कुट, पेस्ट्री (रोटी/रोटी को छोड़कर)

छेना या पनीर (प्री-पैक्ज्ड और लेबल)

मक्खन, घी , मक्खन तेल, डेयरी स्प्रेड

खट्टे फल (संतरे, मैंडरिन, ग्रेपफ्रूट, नींबू, लाइम

सब्जी रस, अर्क, अगर, गाढ़ा करने वाले पदार्थ

खजूर, अंजीर, अनानास, एवोकाडो, अमरूद, आम

हाइड्रोजनीकृत पशु या सूक्ष्मजीव वसा और तेल

रासायनिक रूप से संशोधित वसा और तेल (अखाद्य)

अन्य सूखे फल और मेवा मिश्रण (इमली को छोड़कर)

बादाम, हेजलनट, चेस्टनट, पिस्ता, पाइन नट्स, अन्य सूखे मेवे

पेस्ट्री, केक, बिस्कुट और अन्य बेकर्स वेयर, कम्युनियन वेफर्स

टेक्सचराइज्ड वेजिटेबल प्रोटीन (सोया बारी), दालों से बनी बारी जैसे मूंगोड़ी और बैटर

रायपुर : भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिहा पर यौन शोषण के आरोप; बोले- साजिश के तहत लगाए गए झूठे आरोप

रायपुर में एक युवती ने आरोप लगाया कि BJYM अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने सेक्स की कोशिश की। प्राइवेट पार्ट भी टच कराया

युवती बोली-BJYM अध्यक्ष राहुल ने सेक्स की कोशिश की:रायपुर में कहा-हग-स्मूच किया, प्राइवेट-पार्ट टच कराया; परिवार ने मुझसे दूरी बना ली, टिकरिहा बोले-आरोप बेबुनियाद

रायपुर में एक युवती ने आरोप लगाया कि BJYM अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने सेक्स की कोशिश की। प्राइवेट पार्ट भी टच कराया।
छत्तीसगढ़ भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा पर एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। युवती ने कहा कि राहुल टिकरिहा से उसका अफेयर था। एक दिन उसने जबरदस्ती हग-स्मूच किया, प्राइवेट पार्ट टच कराया, फिर सेक्स करने की कोशिश की।

लड़की ने बताया कि राहुल योगराज टिकरिहा की वजह से उसके परिवार ने उसे छोड़ दिया है। राहुल ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन अब मुकर रहा है। अब वो कहां जाएगी? उसके परिवार ने तो उससे पहले ही किनारा कर लिया है।

वहीं युवती के आरोप पर राहुल टिकरिहा ने कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं। कांग्रेस उन्हें बदनाम कराने ये सब करा रही है। मैंने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा कुछ दिन पहले ही टिकरिहा पर उनके कथित चाचा रविकांत टिकरिहा ने अपनी पत्नी से अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया थ

शनिवार (13 सितंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर युवती ने आरोप लगाए।
अब जानिए पीड़िता ने अपने बयान में क्या कहा ?

रायपुर के प्रेस क्लब में युवती ने मीडिया के सामने बताया कि वह अभी 21 साल की है। जब मैं कक्षा 10वीं में पढ़ रही थी, तब राहुल टिकरिया आए थे। हमने पढ़ाई में तेज लाउडस्पीकर से परेशानी को लेकर उनसे बातचीत की थी, तब उन्होंने स्पीकर बंद करवा दिया था. इसी दौरान उन्होंने नंबर ले लिया था।

पीड़िता ने बताया कि होली का समय चल रहा था। उसी रात राहुल ने फोटो भेजने की बात कही। जब मैंने फोटो भेजने से मना किया तो राहुल ने कहा कि मेरे ऊपर विश्वास नहीं है क्या, फिर वह मिलने की बात कहने लगा। रोज रात को मैसेज करके परेशान करता था, मैने रिप्लाई नहीं किया।

रात 1 बजे उसने सेक्स करने की कोशिश की

पीड़िता ने बताया कि उसके भाई की सगाई होने वाली थी। 5 अप्रैल की रात 12 बजे मैं उससे मिलने गई थी। खेत के पास से वह मुझे साथ ले गया। रात 1 बजे उसने सेक्स करने की कोशिश की। स्मूच किया, हग किया और जबरदस्ती प्राइवेट पार्ट को टच करवाया।

पीड़िता ने बताया कि उस वक्त मेरा पीरियड चल रहा था, तब मुझे गर्भवती होने का डर था, इसलिए मैंने सेक्स करने से मना किया। राहुल ने मुझे ये कहकर छोड़ दिया कि मैसेज कॉल में बात होती रहेगी। इसके बाद बातचीत होती रही।

पीड़िता ने बताया कि रात 1 बजे उसने सेक्स करने की कोशिश की। – शादी का वादा कर मुकर गया राहुल टिकरिहा – युवती

युवती ने बताया कि राहुल टिकरिहा ने पहले उसे भरोसे में लेकर शादी का वादा किया, लेकिन बाद में मुकर गया। राहुल से अफेयर के कारण मेरा परिवार भी उससे दूरी बना चुका है। अब वह चाहती है कि राहुल टिकरिहा उससे शादी करे, ताकि उसकी इज्जत और जिंदगी सुरक्षित हो सके।

भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिया पर युवती से सेक्स की कोशिश का आरोप लगा है।
राहुल बोले आरोप बेबुनियाद

वहीं इन आरोपों पर भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिया ने मिडिया से चर्चा की। उन्होंने बताया कि आरोप बेबुनियाद हैं। कांग्रेस बौखलाकर चरित्र हनन में उतर आई है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने रायपुर के सिविल लाइन थाना में शिकायत भी दर्ज कराई है।

रायपुर में न्यूड पार्टी कांड! 40 हजार एंट्री फीस, 6 गिरफ्तार की खबर आखिर क्या होती है ये पार्टी और क्यों मचा हंगामा

रायपुर में न्यूड पार्टी कांड! 40 हजार एंट्री फीस, 6 गिरफ्तार की खबर आखिर क्या होती है ये पार्टी और क्यों मचा हंगामा

 

रायपुर में ‘न्यूड पार्टी’ पर बवाल: पुलिस ने 6 लोगों को पकड़ा, इस मंत्री के करीबी का नाम भी आया सामने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में न्यूड पार्टी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, इस मामले पर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है..

रायपुर में न्यूड पार्टी पर बवाल: पुलिस ने 6 लोगों को पकड़ा, इस मंत्री के करीबी का नाम भी आया सामने

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ड्रग्स के बाद अब ‘न्यूड पार्टी’ को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर ‘न्यूड पार्टी’, ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ और ‘हाउस पूल पार्टी’ जैसे नामों से आयोजनों के पोस्टर वायरल होने के बाद शहर में हड़कंप मच गया। इन पोस्टरों में युवाओं को बिना कपड़ों के पार्टी में आने का न्योता दिया गया था, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन पर सख्त कार्रवाई का दबाव बढ़ गया। आखिरकार, पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

👉क्या था पूरा मामला?

सूत्रों के अनुसार, सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम, पर पिछले कुछ दिनों से कुछ पोस्टर तेजी से शेयर हो रहे थे। इन पोस्टरों में 21 सितंबर को रायपुर में एक ‘न्यूड पार्टी’ आयोजित करने की बात कही गई थी। पोस्टरों में साफ-साफ लिखा था कि पार्टी में शामिल होने वाले लोग बिना कपड़ों के आएंगे। इसके अलावा, पूल पार्टी, शराब और ड्रग्स की भी व्यवस्था होने के संकेत दिए गए थे। ये विज्ञापन @sinful_writer1 जैसे इंस्टाग्राम अकाउंट से फैलाए जा रहे थे, जो आपत्तिजनक सामग्री के लिए जाने जाते हैं।

यह खबर जैसे ही कांग्रेस नेता और हिंदू संगठनों तक पहुंची, उन्होंने इसका कड़ा विरोध किया। कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि रायपुर जैसे सांस्कृतिक शहर में ऐसी अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक (SSP) से मुलाकात करने की बात भी कही।

👉पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी

इस मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस हरकत में आई। जानकारी के मुताबिक, भाठागांव स्थित एक फार्महाउस में 21 सितंबर को ‘अपरिचित क्लब’ नाम का एक ग्रुप यह पार्टी आयोजित करने वाला था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तेलीबांधा थाने में दो अलग-अलग FIR दर्ज कीं। जिसमें पहली FIR ‘न्यूड पार्टी’ के आयोजकों पर और दूसरी FIR ‘स्ट्रेंजर पूल पार्टी’ के आयोजकों पर दर्ज की गई।

इसके आलावा पुलिस ने फार्महाउस क्लब, पब-पूल और सीन-पूल के संचालकों सहित कुल 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इन आरोपियों में से एक व्यक्ति एक मंत्री का करीबी बताया जा रहा है, जिसका नाम पहले भी एक बड़े घोटाले में आ चुका है।

हाई-प्रोफाइल पार्टी और मोटी फीस

पुलिस की शुरुआती जांच में कुछ चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। ‘अपरिचित क्लब’ नाम का यह ग्रुप अलग-अलग फार्महाउस, रिसॉर्ट और होटलों में पार्टियां आयोजित करता था।

👉न्यूड पार्टी का पूरा प्लान

एंट्री फीस: 40,000 रुपए प्रति व्यक्ति और कपल के लिए 1 लाख रुपए।

समय: रात 1 बजे से सुबह 6 बजे तक।

सुविधाएं: रूम की व्यवस्था और हेरोइन, एमडीएमए जैसे महंगे ड्रग्स का इस्तेमाल।

मेहमान: केवल 18 से 20 चुनिंदा लोग

👉खर्च: एक इवेंट पर करीब 10 लाख रुपए का खर्च।

वहीं, ‘स्ट्रेंजर्स पार्टी’ के लिए एंट्री फीस 2 से 5 हजार रुपए रखी गई थी, जिसमें शराब के लिए अलग से पैसे लिए जाते थे।

👉रद्द हुई पार्टी और ऑनलाइन प्रमोशन

पुलिस कार्रवाई के बाद ‘न्यूड पार्टी’ को रद्द कर दिया गया है। जांच में सामने आया है कि, आयोजकों ने लगभग 10 दिन पहले से सोशल मीडिया पर इसका प्रमोशन शुरू कर दिया था। प्रमोशन के लिए जिस आईडी का इस्तेमाल हो रहा था, उसे अब डिलीट कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, इस इवेंट के लिए 21 युवक-युवतियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करवा लिया था।

👉राज्य महिला आयोग ने लिया संज्ञान

इस घटना पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने पुलिस अधीक्षक और साइबर सेल प्रमुख से दो दिनों के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। कुल मिलाकर, यह घटना रायपुर जैसे शहर के लिए एक बड़ा झटका है, अब देखना होगा की पुलिस इस मामले में और कितनी गहराई तक जांच कर पाती है और दोषियों को क्या सजा मिलती है!