बसना : आज अग्रवाल नर्सिंग होम में निःशुल्क लैप्रोस्कोपिक (दूरबीन पद्धति) ऑपरेशन शिविर

आज अग्रवाल नर्सिंग होम में निःशुल्क लैप्रोस्कोपिक (दूरबीन पद्धति) ऑपरेशन शिविर

बसना (महासमुंद)। अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना द्वारा 13 सितम्बर 2025 को निःशुल्क लैप्रोस्कोपिक (दूरबीन पद्धति) ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह पद्धति आधुनिक और आसान मानी जाती है, जिसमें छोटे चीरे द्वारा सर्जरी की जाती है। इससे मरीज को कम दर्द होता है, जल्दी रिकवरी होती है और अस्पताल से जल्द छुट्टी मिल जाती है।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि बीज कार्ड/आयुष्मान कार्ड के माध्यम से भी इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। शिविर में अपेंडिक्स, गॉल ब्लैडर, हर्निया, पेनिनुमायस संबंधी बीमारियाँ, एक्टोपिक प्रेग्नेंसी, ओवेरियन सिस्ट, डायग्नॉस्टिक लैप्रोस्कोपी, ट्यूमर, किसी भी प्रकार की गांठ और पथरी जैसी बीमारियों का उपचार किया जाएगा।

इसके साथ ही अस्पताल में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, सी.टी. स्कैन, अल्ट्रासाउंड सोनोग्राफी, डिजिटल एक्स-रे, पैथोलॉजी लैब और एम्बुलेंस की सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं।

इच्छुक मरीजों को 11 सितम्बर 2025 तक अस्पताल में आकर अपना पंजीकरण कराना होगा। पहले 10 पंजीकृत मरीजों को प्राथमिकता दी जाएगी।

संपर्क हेतु:
84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

आज के राशि फल  पञ्चाङ्ग  पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य शनिवार, 13 सितम्बर 2025

आज के राशि फल  पञ्चाङ्ग  पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य शनिवार, 13 सितम्बर 2025

सूर्योदय: ०६:१५
सूर्यास्त: ०६:३१
चन्द्रोदय: २२:११
चन्द्रास्त: १२:०३
अयन दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)
ऋतु: शरद
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
मास 👉 आश्विन
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 षष्ठी (०७:२३ से सप्तमी, २९:०४ से अष्टमी)
नक्षत्र 👉 कृत्तिका (१०:११ से रोहिणी)
योग 👉 हर्षण (१०:३३ से वज्र)
प्रथम करण 👉 वणिज (०७:२३ तक)
द्वितीय करण 👉 विष्टि (१८:११ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 सिंह
चंद्र 🌟 वृष
मंगल 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 सिंह (उदय, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 कर्क (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४८ से १२:३७
अमृत काल 👉 ०७:५८ से ०९:२७
त्रिपुष्कर योग 👉 ०७:२३ से १०:११
सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 १०:११ से ३०:०१
अमृत सिद्धि योग 👉 १०:११ से ३०:०१
रवि योग 👉 ०६:०० से १०:११
विजय मुहूर्त 👉 १४:१७ से १५:०६
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:२५ से १८:४८
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:२५ से १९:३४
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५० से २४:३६
राहुकाल 👉 ०९:०६ से १०:३९
राहुवास 👉 पूर्व
यमगण्ड 👉 १३:४६ से १५:१९
दुर्मुहूर्त 👉 ०६:०० से ०६:५०
होमाहुति 👉 गुरु
दिशा शूल 👉 पूर्व
नक्षत्र शूल 👉 पश्चिम (१०:११ से)
अग्निवास 👉 आकाश (०७:२३ से पाताल, २९:०४ से पृथ्वी)
भद्रावास 👉 स्वर्ग (०७:२३ से १८:११)
चन्द्र वास 👉 दक्षिण
शिववास 👉 भोजन में (०७:२३ से श्मशान में, २९:०४ से गौरी के साथ)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
दक्षिण-पूर्व ( वाय विन्डिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
सप्तमी तिथि का श्राद्ध, मंगल तुला में २१:२० से आदि।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज १०:११ तक जन्मे शिशुओ का नाम कृतिका नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ए) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम रोहिणी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीया एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ओ, वा, वी, वू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
सिंह – २८:०१ से ०६:२०
कन्या – ०६:२० से ०८:३८
तुला – ०८:३८ से १०:५९
वृश्चिक – १०:५९ से १३:१८
धनु – १३:१८ से १५:२२
मकर – १५:२२ से १७:०३
कुम्भ – १७:०३ से १८:२९
मीन – १८:२९ से १९:५२
मेष – १९:५२ से २१:२६
वृषभ – २१:२६ से २३:२१
मिथुन – २३:२१ से २५:३६+
कर्क – २५:३६+ से २७:५८+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:०० से ०६:२०
मृत्यु पञ्चक – ०६:२० से ०७:२३
अग्नि पञ्चक – ०७:२३ से ०८:३८
शुभ मुहूर्त – ०८:३८ से १०:११
रज पञ्चक – १०:११ से १०:५९
शुभ मुहूर्त – १०:५९ से १३:१८
चोर पञ्चक – १३:१८ से १५:२२
शुभ मुहूर्त – १५:२२ से १७:०३
रोग पञ्चक – १७:०३ से १८:२९
शुभ मुहूर्त – १८:२९ से १९:५२
शुभ मुहूर्त – १९:५२ से २१:२६
रोग पञ्चक – २१:२६ से २३:२१
शुभ मुहूर्त – २३:२१ से २५:३६+
मृत्यु पञ्चक – २५:३६+ से २७:५८+
मृत्यु पञ्चक – २७:५८+ से २९:०४+
अग्नि पञ्चक – २९:०४+ से ३०:०१+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी विदेश यात्रा पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570
फोन पेय 8889391334
〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए साधारण ही रहेगा। दिन के आरंभ में व्यक्तिगत अथवा घरेलू कार्य में व्यस्त रहेंगे बेमन से करने के कारण कोई त्रुटि भीं होगी। कार्य क्षेत्र पर भी यही हाल रहेगा मन कही और भटकने के कारण कुछ ना कुछ नुक्स रह जायेगा फिर भी आज आपका व्यक्तित्त्व उच्च कोटि का रहेगा। लोग आपकी गलती को स्वार्थ सिद्धि के कारण अनदेखा करेंगे। रिश्तेदार अथवा पड़ोसी अपनी उलझनों को सुलझाने के लिये आपकी सहायता मागेंगे लेकिन आज किसी को बिन मांगे सलाह ना दे ना ही किसी के कार्यो में दखल दें। धन लाभ मध्यान के बाद ही अल्प मात्रा में होगा। शारीरिक अकडन जोड़ो में दर्द संबंधित व्याधि सताएगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपके मन को प्रसन्न रखने के प्रसंग बनते रहेंगे। दैनिक जीवन की परेशानियों को गंभीर नही लेंगे अपने हास-परिहास के व्यवहार से आस-पास का वातावरण खुशनुमा बनाएंगे। महिलाये भी आज स्नेहीजन मित्रो के साथ समय बिताना अधिक पसंद करेंगी परन्तु ध्यान रहे आज आपके बड़बोलेपन के कारण किसी के दिल की ठेस भी लग सकती है। स्वयं को ऊंचा दिखाने की भावना मित्र मंडली में मतभेद बनाएगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन शुभ रहेगा जहां से उम्मीद नही रहेगी वहां से भी धन अथवा अन्य लाभ अचानक होने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत में थोड़ा बदलाव आएगा फिर भी कार्य बाधित नही होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए विविध परेशानियों से भरा रहेगा आर्थिक कारणों से भाग दौड़ लगी रहेगी लेकिन परिणाम विपरीत ही रहेंगे। आज व्यावसायिक उठा-पटक चैन से नही बैठने देंगी ऊपर से घरेलू उलझने बनने से मन अशांत रहेगा। परिवार के सदस्य आपस मे उलझेंगे महिलाओ में भी आज धैर्य की कमी रहेगी बिना तथ्यों को जाने कलह पर उतारू रहेंगी। धन लाभ के लिये किसी की सहायता एवं चापलूसी करनी पड़ेगी फिर भी आशानुकूल नही होगा। आज आप अन्य लोगो के कार्यो को छोड़ अपने कार्यो पर ध्यान दें आज किया परिश्रम निकट भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। सेहत भी आज नरम रहेगी रक्तचाप अथवा अन्य शारीरिक दर्द की समस्या से ग्रस्त होंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके साथ कुछ अकस्मात घटनायें घटित होंगी इनमें से अधिकांश आपके लिए फायदेमंद ही रहेंगी। परन्तु आज भागीदारी के कार्यो में हानि अथवा भागीदारों से अनबन होने की संभावना है। व्यावसाय की गति मंद रहेगी फिर भी पुराने व्यवहारों से धन लाभ हो जाएगा। निवेश भविष्य के लिये लाभ देने वाला रहेगा। महिलाये आज छोटी बचत से जमा धन एकत्रित होने से प्रसन्न रहेंगी पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर खर्च भी करेंगी। धार्मिक अथवा सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे। यात्रा पर्यटन की योजना बनाएंगे परन्तु किसी ना किसी कारण से निरस्त हो जाएंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिये भगोन्नति कारक रहेगा इसका लाभ उठायें। आज आपका व्यवहार अन्य लोगो के लिए सहायक रहेगा शीघ्र ही किसी की बातों में आने से पहले सोच-विचार अवश्य करें जल्दबाजी में निर्णय लेने से धोखा हो सकता है। व्यवसाय में पुराने अनुबंध के पूर्ण होने पर धन लाभ होगा नए अनुबंध भी शीघ्र ही मिलेंगे। विदेशी वस्तुओ के व्यवसाय अथवा अचल संपत्ति से लाभ की अधिक संभावना है। पारिवारिक वातावरण कुछ समय के लिए अशान्त होगा परिजनों की मांग मान लेने से प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। आज खर्च करने के लिए आपको सोचना नही पड़ेगा फिर भी व्यर्थ खर्च ना हो इसका भी ध्यान रखें। सेहत उत्तम रहेगी लेकिन क्रोध आएगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपके अंदर धार्मिक भावनाएं बलवती रहेंगी। सार्वजनिक अथवा धार्मिक कार्यो के लिए अपने काम धंदे की परवाह नही करेंगे। आज आपको आर्थिक ना सही परन्तु आध्यात्मिक लाभ अवश्य होगा मन शांत रहने से आस-पास के लोग आपके समीप रहना चाहेंगे। कार्य-व्यवसाय से आज ज्यादा उम्मीद ना लगाए केवल खर्च निकालने लायक लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा धन को लेकर ज्यादा खींच-तान में ना पढ़ें हानि हो सकती है। महिलाओ का मन चंचल रहेगा किसी भी कार्य को एक बार मे पूरा नही कर सकेंगी। बेरोजगार लोगो को आज कोई नई समस्या का सामना करना पड़ेगा। रक्त पित्त की समस्या से परेशानी होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए अशुभ रहेगा। सेहत में आज भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पाचन तंत्र अथवा श्वशन संबंधित रोग बढ़ने की संभावना है समय रहते जांच कराए अन्यथा स्थित गंभीर हो सकती है। आज आकस्मिक दुर्घटना के योग बन रहे है वाहन अथवा मशीनरी से सावधानी रखें। व्यवसाय में आज अनमने मन से काम करना पड़ेगा जिसके परिणामस्वरूप धन की आमद कम ही रहेगी उधारी के व्यवहार ना बढ़ाये वसूली में परेशानी आएगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर लोग आपके विचारों के विपरीत आचरण करेंगे। नौकरी वाले लोगो का कार्य क्षेत्र पर किसी से झगड़ा हो सकता है। धैर्य से काम लें। महिलाये किसी गुप्त चिंता से व्याकुल रहेंगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए आनंद के क्षण उपलब्ध कराएगा। आज आप जिस भी कार्य को करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे चाहे वो नया हो या पुराना उसमे सफलता अवश्य मिलेगी। व्यवसाय में भी उन्नति होगी धन लाभ के स्त्रोत्र बढ़ेंगे नौकरी पेशा लोग भी अतिरिक्त आय बनाने का प्रयास करेंगे इसमे कुछ हद तक सफल रहेंगे। आज पैतृक अथवा सरकारी कार्यो में धन ना लगाए उधार भी किसी को ना दे धन के फंसने की सम्भवना है परन्तु जोखिम वाले व्यवसाय शेयर सट्टे में निवेश धन को अवश्य ही दुगुना करेगा। महिला वर्ग महत्त्वपूर्ण घरेलू मामलो में मार्गदर्शक बनेगी परन्तु स्वयं के कार्यो में ढील देंगी। बुजुर्गो से लाभ होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके सुख-सौभाग्य में वृद्धि करेगा परन्तु ज्यादा लोभ में पड़ने से बचे अन्यथा शारीरक एवं मानसिक पीड़ा होने की संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र पर सहयोगी वातावरण मिलने का भरपूर लाभ उठा सकेंगे। सहकर्मी आज आपको बिना मांगे सहयोग करेंगे परन्तु अंदर स्वार्थी सिद्धि की भावना भी छुपी होगी। धन लाभ आशानुकूल एवं जरूरत के समय पर होने से योजनाए व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ेंगी। सरकार संबंधित कार्य आज ले देकर ही पूर्ण कर पाएंगे। महिलाये आज केवल दिखावे के लिए ही धार्मिक कार्यो पूजा पाठ में समिल्लित होंगी। मित्र-रिश्तेदारों के ऊपर खर्च करना पड़ेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप लाभ पाने के लिए अपनी योग्यता एवं बुद्धिबल का पूर्ण उपयोग करेंगे इसका परिणाम आशाजनक ही रहेगा लेकिन किसी निकटस्थ व्यक्ति से विचार मेल ना खाने पर मतभेद भी होंगे। आज स्वयं के बल पर लिए निर्णय अन्य लोगो के मार्गदर्शन की अपेक्षा अधिक फलदायी सिद्ध होंगे। धन लाभ थोड़े परिश्रम के बाद जरूरत के अनुसार हो जाएगा लेकिन आज उधारी के कारण दिक्कते भी आएंगी। धन को लेकर किसी से तकरार हों सकती है। नौकरी पेशाओ पर अधिकारी मेहरबान रहेंगे फिर भी सतर्क रहें किसी अन्य की गलती की भरपाई आपको ही करनी पड़ेगी। महिलाओ में अहम की भावना रहेगी व्यवहार में भी स्वार्थ दिखेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपको आज के दिन धैर्य रखने की आवश्यकता है। आज आपके अधिकांश कार्य बनते बनते बिगड़ने से मन मे नकारात्मक भाव उत्पन्न होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र पर जहां लाभ की आशा लगाए है वहां से हानि अथवा अन्य अशुभ समाचार मिलेंगे भागदौड़ के बाद ही निर्वाह योग्य आय बन पाएगी। कारोबार में आज जोखिम भूल कर भी ना लें। पारिवारिक वातावरण भी आज अस्त-व्यस्त ही रहेगा घर मे मौसमी बीमारियों का प्रकोप रहने के कारण दवाओं पर धन खर्च करना पड़ेगा। महिलाये आज शारीरिक रूप से असमर्थ रहेंगी स्वभाव में चिड़चिड़ा पन रहने से छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाएंगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपको लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन निर्णय लेते समय जल्दबाजी ना करें अन्यथा लाभ हानि में बदल सकता है। कार्य-व्यवसाय अथवा कागजी कार्यो में पारिवारिक प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। अधिकारी वर्ग की कृपा दृष्टि रहने से काम निकालना आसान बनेगा। सरकारी कार्य मे भी आज ढील ना दें अन्यथा अधूरे लटके रहेंगे। नौकरी वाले जाताक कार्य क्षेत्र बदलने का मन बनायेगे आज बदलना शुभ रहेगा इसके बाद परेशानी होगी। आर्थिक लाभ अनिश्चित रहेगा फिर भी धन संबंधित काम युक्तियो के बल पर बना ही लेंगे। घर के सदस्य आपके किसी निर्णय से असमहत हो सकते है थोड़ी मान-गुहार के बाद सहमत भी हो जाएं

बिलासपुर में औचक निरीक्षण में ‘फेल’ हुए हेडमास्टर, बीईओ ने थमा दिया नोटिस

बिलासपुर में औचक निरीक्षण में ‘फेल’ हुए हेडमास्टर, बीईओ ने थमा दिया नोटिस

शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने एवं शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने के लिए पोडी-उपरोड़ा ब्लाक के विकासखंड शिक्षा अधिकारी केआर दयाल ने विभिन्न शालाओं का सघन निरीक्षण किया। प्राथमिक शाला खरपड़ी (संकुल रोदे) पहुंचकर निरीक्षण के दौरान हेड मास्टर प्रताप सिंह तंवर अनुपस्थित पाए गए। इस पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

तदुपरांत बीईओ दयाल ने पोडी-उपरोड़ा ब्लाक अंतर्गत प्राथमिक शाला फुलसर, माध्यमिक शाला शरमा, प्राथमिक शाला तनेरा, प्राथमिक शाला बिलासपुर पारा, माध्यमिक शाला तनेरा, प्राथमिक शाला कररा बहरा, प्राथमिक शाला सुखारीताल, माध्यमिक शाला हरदेवा सहित अन्य शालाओं का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को समय पर नाश्ता एवं मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि जो शिक्षक मुख्यालय में निवास नहीं करते और आना-जाना करते हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से मुख्यालय में निवास करने के निर्देश दिए। बीईओ ने कहा कि पोडी- उपरोड़ा ब्लाक की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बच्चों को समय पर भोजन उपलब्ध कराना सभी शिक्षकों की पहली जिम्मेदारी है।

रजत महोत्सव के अवसर पर श्रमवीर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 121 श्रमिकों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

रजत महोत्सव के अवसर पर श्रमवीर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 121 श्रमिकों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

 

महासमुंद/ श्रम विभाग महासमुंद द्वारा रजत जयंती वर्ष के अवसर पर नया पारा वार्ड क्रमांक 06 शिव चौक महासमुंद में श्रमिको एवं वार्ड वासी हेतु श्रमवीर स्वास्थ्य शिविर एवं निःशुल्क श्रमिक पंजीयन, नवीनीकरण, योजना आवेदन शिविर का आयोजन किया गया। महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में श्रमिको एवं वार्ड वासी द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया एवं स्वास्थ्य एवं श्रम शिविर का लाभ लिया गया। आज के शिविर में 121 लोगों द्वारा अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया एवं निःशुल्क औषधियां प्रदाय की गई। इसी प्रकार श्रम पंजीयन शिविर में 27 लोगों द्वारा नवीनीकरण, 11 लोगो का नया पंजीयन आवेदन किया गया व 3 लोगो का संशोधन आवेदन किया गया।

इस अवसर पर शिविर स्थल पर वार्ड क्रमांक 06 की पार्षद सीता डौंडेकर, वार्ड क्रमांक 08 के पार्षद जरीना हाफिज कुरैशी व 07 के पार्षद मुश्ताक खान, वार्ड 04 के पार्षद राहुल आवड़े, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत संचालित होने वाली यूनिट के अधिकारी डॉ. जी सी दीवान एवं धर्मेन्द्र भारद्वाज, स्वास्थ्य विभाग से आये हुए डॉ. शोभा शर्मा एवं सिस्टर किरन द्वारा सेवा दी गई व श्रम विभाग के जिला अधिकारी डी. एन पात्र एवं श्रम निरीक्षक मीनू नारायण सिंग व श्रम विभाग के कर्मचारी शिविर में मौजूद थे।

जिला स्तरीय रोजगार मेला में साढ़े तीन हजार पदों के लिए की गई भर्ती

जिला स्तरीय रोजगार मेला में साढ़े तीन हजार पदों के लिए की गई भर्ती

महासमुंद/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महासमुंद में किया गया। रोजगार मेला में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी शामिल हुए। इस अवसर पर अध्यक्ष के रूप में विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा मौजूद थे। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती दिशा दीवान, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद्र राठी, श्री येतराम साहू, आनंद साहू, पियूष साहू, महेन्द्र सिका, संदीप घोष, श्री संदीप दीवान, रमेश साहू, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. करुणा दुबे, प्राध्यापकगण, एसडीएम श्री हरिशंकर पैकरा सहित बड़ी संख्या में युवा, जनप्रतिनिधि और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूप कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के सुशासन में युवाओं को रोजगार के सुनहरे अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें केवल नौकरी करने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बनना होगा। सरकार युवाओं को पूरी तरह सजगता से स्थानीय स्तर पर रोजगार दिलाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह गौरव का क्षण है कि आज युवाओं को यहां पर जॉब ऑफर प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज की युवाओं में स्किल की कमी नहीं है। उन्हें पहचान कर उनके हुनर को तराशने की आवश्यकता है। आज युवाओं के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने अवसरों के द्वार खोल दिए हैं। लोकल फॉर वोकल के मंत्र के साथ स्थानीय स्तर पर और राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। उन्होंने इस आयोजन के लिए जिला प्रशासन की सराहना की एवं युवाओं को बधाई दी।

विधायक श्री योगेश्वर राजू सिंह ने कहा कि 20 से 22 वर्ष की आयु में रोजगार की प्राप्ति हर युवा का सपना होता है। रोजगार मेला इसी उद्देश्य की पूर्ति की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में लगभग 6700 युवाओं ने पंजीयन कराया है। श्री सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार पूरा मुस्तैदी के साथ रोजगार सृजन करने के लिए काम कर रही है और नए अवसर पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सुशासन में आज प्रदेश में वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि सरकार हमेशा उनके हितों के लिए साथ में हैं।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत यह रोजगार मेला आयोजित किया गया है। लगभग 21 नियोजकों ने इसमें भाग लेकर साढ़े तीन हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया की। उन्होंने कहा कि जिले के बेरोजगार युवाओं का डेटाबेस तैयार किया जाएगा ताकि उनकी स्किल के अनुसार उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।

रोजगार मेला में मौके पर ही 30 युवाओं को जॉब ऑफर लेटर प्रदान किया गया। इनमें आशीष चंद्राकर, राकेश साहू, कुमार जोया, हयात खान, अलीशा बेगम, रितिक साहू, रेणुका सोनी, हंसिका ठाकुर, नेमी कन्नौजे, अमन कुमार एवं मुस्कान साहू शामिल है। इनमें से कुछ युवाओं को 21,500 रुपये मासिक वेतन के साथ ऑफर लेटर भी मिला। ऑफर लेटर प्राप्त करने वाले युवा आशीष चंद्राकर ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन के प्रयासों से उन्हें अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यह क्षण उनके लिए यादगार है और इससे उनका आत्मविश्वास और बढ़ा है। इसी तरह हंसिका ठाकुर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि रोजगार मेला उनके जीवन का सबसे बड़ा अवसर साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें नौकरी का ऑफर लेटर पाकर गर्व है और उनके परिवारजन भी अत्यंत प्रसन्न हैं। उन्होंने सरकार एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

रोजगार मेला प्रातः 10ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक आयोजित हुआ। जिसमें निजी क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों द्वारा करीब 3,500 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की गई। इसके लिए 6,700 से अधिक युवाओं ने आवेदन किया। आठवीं पास से लेकर स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बी.ई. एवं एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को इसमें सम्मिलित किया गया। चयनित उम्मीदवारों को 7,000 से 32,000 रुपए तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।

सांसद खेल महोत्सव 2025 सांसद ने महासमुंद, धमतरी एवं गरियाबंद जिले की बैठक लेकर की तैयारियों की समीक्षा प्रतिभागी 20 सितम्बर तक कर सकते हैं पंजीयन

सांसद खेल महोत्सव 2025 सांसद ने महासमुंद, धमतरी एवं गरियाबंद जिले की बैठक लेकर की तैयारियों की समीक्षा प्रतिभागी 20 सितम्बर तक कर सकते हैं पंजीयन

 

महासमुंद/ भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट तथा खेल एवं युवा विभाग के द्वारा सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आज महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने महासमुंद, धमतरी एवं गरियाबंद जिले की संयुक्त बैठक लेकर सांसद खेल महोत्सव के आयोजन की तैयारियों के संबंध में बैठक ली एवं अधिक से अधिक पंजीयन पर जोर दिया। पंजीयन की प्रक्रिया 29 अगस्त से प्रारंभ हो चुकी है, जो आगामी 20 सितम्बर 2025 तक चलेगी। महोत्सव में सामूहिक एवं एकल दोनों प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाएगा।

आज कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित संयुक्त बैठक में महासमुंद कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, खेल अधिकारी श्री मनोज कुमार धृतलहरे, श्री रेखराज शर्मा, धमतरी एवं गरियाबंद जिले के शिक्षा एवं खेल अधिकारी शामिल हुए। वीसी के माध्यम से धमतरी कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं गरियाबंद कलेक्टर श्री बी.एस. उइके शामिल हुए। बैठक में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि पंजीयन के लिए अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। अतः शिक्षा विभाग, खेल एवं जनपद के सीईओ, अधिक से अधिक संख्या में खिलाड़ियों के पंजीयन को प्राथमिकता देवें। साथ ही उन्होंने संकुल स्तरीय एवं विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए तिथि एवं स्थान चयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश देते हुए सफल खेल आयोजन के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। श्रीमती चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मंशानुरूप सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए तैयारी करें। तैयारी के संबंध में तीनों जिलों द्वारा जानकारी दी गई।

महोत्सव अंतर्गत सामूहिक खेल में आयु वर्ग 14 से 19 वर्ष एवं 19 से 24 वर्ष के बालक-बालिकाएँ शामिल होंगे। जिसमें कबड्डी, खो-खो एवं वॉलीबॉल खेल शामिल है। इसी प्रकार एकल खेल में आयु वर्ग 14 से 17, 18 से 20 एवं 21 से 24 वर्ष के बालक बालिकाएं भाग लेंगे। जिसमें 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक, लंबी कूद, ऊँची कूद, बैडमिंटन, गेड़ी दौड़ खेल शामिल है। संकुल स्तरीय खेल महासमुंद के 30, धमतरी एवं गरियाबंद के 10-10 संकुलों में आयोजित किया जाएगा।

पंजीयन हेतु इच्छुक प्रतिभागी www.sansadkhelmahotsav.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी, समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, जनपद पंचायतों के सीईओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ को निर्देशित किया गया है कि वे अधीनस्थ कर्मचारियों, संकुल, विद्यालयों एवं ग्राम पंचायतों में पंजीयन की कार्यवाही सुनिश्चित कराएँ।

उल्लेखनीय है कि सांसद खेल महोत्सव तीन स्तर पर आयोजित होगा, ग्रामीण स्तर, विधानसभा तथा लोकसभा स्तर। ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 21 सितम्बर से 21 अक्टूबर तक, विधानसभा स्तर पर 22 अक्टूबर से 22 नवम्बर तक तथा लोकसभा स्तर पर 23 से 25 दिसम्बर के बीच किया जाएगा।

CG News: आंगनबाड़ी में ढाई साल की बच्ची की करंट लगने से मौत, पोस्टमार्टम के लिए शव लेकर रात भर बैठे रहे परिजन

CG News: आंगनबाड़ी में ढाई साल की बच्ची की करंट लगने से मौत, पोस्टमार्टम के लिए शव लेकर रात भर बैठे रहे परिजन

 

कोंडागांव। जिले के नवागांव ग्राम पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र पेदली में करंट लगने से एक ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई है। घटना गुरुवार की बतायी जा रही है। घटना के बाद से ही लोगों में आक्रोश है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के ऊपर भी लापरवाही का आरोप लग रहा है। वहीं बच्ची की मौत के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव को वापस लेने के लिए परिजनों को सारी रात अस्पताल परिसर में इंतजार करना पड़ा।

बता दें कि जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना कार्यालय सेक्टर-3 के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत नवागांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची बच्ची को कुमारी महेश्वरी यादव की करंट लगने से मौत हो गई। बच्ची सुबह आंगनबाड़ी गई थी, वहां जैसे ही उसने लोहे के चैनल गेट को हाथ लगाया, वह करंट की चपेट में आ गई। झटका लगने के कारण बच्ची जमीन पर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई।

आंगनबाड़ी में नहीं थी कार्यकर्ता

इस हादसे के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में और भी छोटे-छोटे बच्चे मौजूद थे, लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौके पर मौजूद नहीं थी। ऐसे में बच्ची की मौत के बाद आंगनबाडियों में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहा है।

मृतक बच्ची के पिता अंतू राम ने बताया कि रोज की तरह उनकी बेटी आंगनबाड़ी गई थी, उसी दौरान आंगनबाड़ी में पहुंच चैनल गेट को जैसे ही पकड़ी करंट का झटका लगा,जिससे बच्ची की मौत हुई। कुछ देर बाद बेटे ने आकर बहन को करंट लगने की जानकारी दी। हम मौके पर पहुंचे तो देखा की बच्ची जमीन पर पड़ी हुई है।

नहीं हो पाया पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मर्दापाल भेजा। लेकिन गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया, जिस कारण बच्ची के परिजनों को स्वास्थ्य केंद्र के बाहर सारी रात इंतजार करना पड़ा।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि वे लोग दोपहर 3 बजे ही अस्पताल पहुंच गए थे, लेकिन अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। जिस कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। ऐसे में परिजन और रिश्तेदार शव के साथ सारी रात अस्पताल के फर्श पर बैठे रहे।

जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई

इस मामले में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को हटाने का और पर्यवेक्षक को निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

CG online Fraud: रायपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर कारोबारी से 71.50 लाख की ठगी

CG online Fraud: रायपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर कारोबारी से 71.50 लाख की ठगी

 

रायपुर: राजधानी रायपुर में साइबर फ्रॉड का बड़ा मामला सामने आया है। सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के बजरंग चौक कोटा निवासी 47 वर्षीय ट्रांसपोर्ट कारोबारी डाकेश्वर सिंह से ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर करीब 71 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की गई है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि जून से सितंबर 2025 के बीच आरोपी श्रेया अग्रवाल, अराध्या अग्रवाल, हर्षवर्धन और नीरज अग्रवाल समेत अन्य ने फेसबुक और व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क कर ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से चार गुना मुनाफे का लालच दिया। शुरुआत में थोड़ी रकम पर प्रॉफिट दिखाकर भरोसा दिलाया गया, जिसके बाद अलग-अलग खातों में कुल 71.50 लाख रुपये जमा कराए गए।

जब पीड़ित ने रकम निकालने की कोशिश की, तो आरोपियों ने टैक्स और पेनल्टी चार्ज का बहाना बनाकर और पैसे जमा करने का दबाव बनाया। इसके बाद पीड़ित को धोखाधड़ी का अहसास हुआ और उसने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

दुर्ग निगम के एमआइसी प्रभारी से 89 हजार रुपये की धोखाधड़ी

नगर निगम दुर्ग में मठपारा वार्ड के पार्षद व एमआइसी प्रभारी नरेन्द्र बंजारे धोखाधड़ी का शिकार हो गए। यूपीआई के माध्यम से अज्ञात आरोपी ने उसके बचत खाता से 89500 रुपये निकाल लिया। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर पतासाजी शुरू कर दी है।

एमआइसी प्रभारी नरेन्द्र बंजारे ने घटना की रिपोर्ट कोतवाली थाना में दर्ज कराया है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि बचत खाता प्रार्थी के मोबाइल नंबर से लिंक है। 9 सितंबर को प्रार्थी के मोबाइल में 49500 रुपये ट्रांजेक्शन करने का मैसेज आया। इस पर प्रार्थी बैंक गया तो पता चला कि उसके खाते से उक्त तिथि में दो बार ट्रांजेक्शन किया गया है जिसमें 49500 रुपये और 40000 रुपये निकाला गया है। अज्ञात आरोपी ने पार्षद के खाते से यूपीआई के माध्यम से ट्रांजेक्शन कर कुल 89500 रुपये निकाला गया है।

मेडिकल रिप्रेजेटिव हुआ ठगी का शिकार

ठेठवार पारा वार्ड क्रमांक-6 निवासी मेडिकल रिप्रेजेटिव देवराज देवांंगन भी डेढ़ लाख रुपये ठगी का शिकार हो गया। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि एचडीएफसी बैंक में उसका खाता है जिसमें वेतन आता है। आठ एवं नौ सितंबर के मध्य किसी अज्ञात आरोपी ने यूपीआई के माध्यम से ट्रांजेक्शन कर उसके बैंक खाते से विभिन्न किश्तों में एक लाख 50 हजार रुपये निकाल लिया।

प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि आठ सितंबर को उसके सेलरी एकाउंट से छह बार ट्रांजेक्शन कर 60 हजार रुपये निकाला गया। साथ ही सिपिंग फिक्स डिपाजिट को तोड़कर एकांउट से चार बार में 34 हजार रुपये निकाला गया। इसी तरह नौ संबंध को अज्ञात आरोपित ने एचडीएफसी बैंक के ही क्रेडिट कार्ड नंबर से लोन लेकर 56 हजार रुपये निकाल लिया है।

रायपुर : देश का प्रथम डिजिटली जीवंत संग्रहालय लगभग बनकर तैयार  छत्तीसगढ़ के आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गौरव गाथा पर आधारित है संग्रहालय  

रायपुर : देश का प्रथम डिजिटली जीवंत संग्रहालय लगभग बनकर तैयार  छत्तीसगढ़ के आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गौरव गाथा पर आधारित है संग्रहालय

 

रायपुर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी राज्योत्सव पर करेंगे संग्रहालय का शुभारंभ संग्रहालय निर्माण का कार्य 30 सितम्बर तक पूर्ण करने का लक्ष्य प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की निर्माण कार्यो की समीक्षा नवा रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय लगभग बनकर तैयार हो गया है। देश का पहला डिजिटली संग्रहालय होगा, जहां छत्तीसगढ़ के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के गौरव गाथा एवं योगदान की जीवंत झांकी देखने को मिलेगी। यह संग्रहालय आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, परिसर में तैयार हो रहा है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के राज्योत्सव के मौके पर छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान इस संग्रहालय के उद्घाटन के मद्देनजर प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने संग्रहालय की निर्माण की प्रगति की समीक्षा की और 30 सितम्बर तक सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा एवं रानी गाइडल्यू की मूर्ति लगाने और संग्रहालय के फर्श पर ट्राईबल कलाकारों की आर्ट्स को अंकित करने के साथ ही संग्रहालय की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी निगम के संचालक डॉ. जगदीश कुमार सोनकर, संचालक टीआरटीआई श्रीमती हीना अनिमेष नेताम सहित निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारी और निविदाकार उपस्थित थे।

डिजिटल स्क्रीन पर मिलेगी जनजातीय विद्रोहों की झलक

शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय में स्वतंत्रता आंदोलन के समय छत्तीसगढ़ में हुए विभिन्न आदिवासी विद्रोहों जैसे हल्बा विद्रोह, सरगुजा विद्रोह, भोपालपट्टनम विद्रोह, परलकोट विद्रोह, तारापुर विद्रोह, लिंगागिरी विद्रोह, कोई विद्रोह, मेरिया विद्रोह, मुरिया विद्रोह, रानी चौरिस विद्रोह, भूमकाल विद्रोह, सोनाखान विद्रोह, झण्डा सत्याग्रह एवं जंगल सत्याग्रह के वीर आदिवासी नायकों के संघर्ष (1923, 1920) एवं शौर्य के दृश्य का जीवंत प्रदर्शन होगा।

शहीद वीरनारायण सिंह स्मारक सह आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित यह संग्रहालय पूरी तरह से डिजिटली रूप से तैयार किया जा रहा है। आगंतुक डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से आदिवासी विद्रोहों की जानकारी ले सकेंगे। इसके अलावा मोबाइल फोन के जरिए भी क्यू आर कोड स्कैन के जरिए देखी जा सकेगी। स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषाओं में उपलब्ध रहेगी।

सेल्फी प्वाइंट और दिव्यांग जनों के लिए भी विशेष इंतजाम

संग्रहालय में पर्यटकों एवं आगंतुको के लिए आदिवासी विद्रोहों से संबंधित कॉफी टेबल बुक भी उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा संग्रहालय में आगंतुकों के लिए भी सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जा रहा है। यहां आने वाले सीनियर सिटीजन और दिव्यांग जनों के लिए भी विशेष सुविधाओं का भी इंतजाम किया जा रहा है।

 

गौधाम संचालन हेतु 30 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

गौधाम संचालन हेतु 30 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

 

महासमुन्द/ पशु चिकित्सा विभाग द्वारा गौधाम संचालन के लिए जिले के स्वयंसेवी संस्था, एन.जी.ओत्र, ट्रस्ट, फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी, सहकारी समितियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2025 दोपहर 3 बजे निर्धारित की गई है।

उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने बताया कि गौधाम में निराश्रित एवं घुमन्तू गौवंशीय पशुओं के साथ-साथ गृह विभाग द्वारा कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 (संशोधित 2011) तथा छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण नियम 2014 के अंतर्गत जप्त पशुओं को ही रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि गौधाम स्थापना हेतु आवश्यक भूमि, उद्देश्य, क्रियान्वयन, नियंत्रण, अनुश्रवण एवं अनुशीलन, पात्र संस्थाओं की पात्रता एवं कार्यकाल, चयनित संस्था की जिम्मेदारियां, मानव संसाधन, वित्त पोषण व्यवस्था एवं दंड संबंधी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

आवेदन फार्म कार्यालय उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, कचहरी चौक महासमुंद में कार्यालयीन दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक उपलब्ध रहेगा। साथ ही इसकी जानकारी जनसंपर्क की वेबसाईट www.jansampark.cg.gov.in एवं जिले के वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पर अवलोकन किया जा सकता है।