Navratri पर सरकार का बड़ा गिफ्ट : 375 वस्तुओं पर घटा GST, कंपनियों को रेट कम करने के सख्त निर्देश

Navratri पर सरकार का बड़ा गिफ्ट : 375 वस्तुओं पर घटा GST, कंपनियों को रेट कम करने के सख्त निर्देश

 

नई दिल्ली त्योहारों से पहले उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ कहा है कि कंपनियों को जीएसटी दरों में कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों तक पहुंचाना होगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार अमेरिकी टैरिफ से प्रभावित निर्यातकों को राहत देने के लिए एक पैकेज पर भी का

सीतारमण ने कहा कि जीएसटी सुधार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर किए गए हैं और इनका मकसद आम आदमी, किसान और छोटे कारोबारियों तक फायदा पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि कई कंपनियां पहले ही कीमतें घटाने का एलान कर चुकी है। सरकार भी दामों पर नजर रख रही है और सांसदों को भी अपने क्षेत्रों में कीमतों पर निगरानी रखने को कहा गया है।

👉कब से लागू होंगी नई दरें?

नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी। यह दिन नवरात्रि की शुरुआत है, जब देशभर में त्योहारों की खरीदारी तेज हो जाती है। वित्त मंत्री को उम्मीद है कि 375 वस्तुओं पर टैक्स कटौती से उपभोग और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

सीतारमण ने भरोसा दिलाया कि बार-बार टैक्स दरों में बदलाव नहीं किया जाएगा। हालांकि, कुछ विपक्षी शासित राज्यों ने जीएसटी काउंसिल की बैठक में राजस्व नुकसान की आशंका जताई। इस पर वित्त मंत्री ने कहा कि नुकसान केवल राज्यों को नहीं, बल्कि केंद्र को भी होता है। लेकिन जब लोगों की जेब में पैसा जाएगा, तो सरकार सिर्फ अपनी कमाई की चिंता नहीं कर सकती।

👉उपभोक्ताओं को होगी बचत

सीतारमण ने कहा कि इस बार ज्यादातर चीजें कम टैक्स दायरे में हैं और अब केवल 13 सामान ‘लग्जरी और सिन् गुड्स’ श्रेणी में बचे हैं। इससे टैक्स ढांचा सरल होगा और उपभोक्ताओं को बचत होगी।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टमस् (CBIC) के चेयरमैन संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि कंपनियों को तुरंत अपनी बिलिंग सिस्टम अपडेट करनी होगी, ताकि 22 सितंबर से नई दरें लागू हो सकें। उन्होंने साफ कहा कि कंपनियां फायदा अपने पास नहीं रखें, बल्कि ग्राहकों तक पहुंचाएं।

👉सरकार कर सकती है कार्रवाई

अगर कोई सेक्टर नियमों का पालन नहीं करता है, तो सरकार संबंधित उद्योग संगठनों से बातचीत पर कार्रवाई करेगी। खासकर बीमा और ऑटो सेक्टर को लेकर स्पष्टिकरण दिया गया है कि उन्हें जो बड़ी राहत मिली है, उसका पूरा फायदा ग्राहकों को देना होगा। वहीं सिगरेट, पान मसाला और तंबाकू जैसे ‘सिन् गुड्स’ पर टैक्स बोझ घटने वाला नहीं है।

सावधान! इस Link पर Click किया और आपका खाता खाली… ठगों ने ढूंढा Scam का नया तरीका

सावधान! इस Link पर Click किया और आपका खाता खाली… ठगों ने ढूंढा Scam का नया तरीका

 

छत्तीसगढ़ साइबर ठगों ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के बारे में फर्जी एसएमएस भेजकर लोगों से ठगी करने का एक नया तरीका ढूंढ निकाला है। संदेश, ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग के नाम से भेजे जा रहे हैं जिसमें जुर्माना भरने के लिए एक लिंक दिया होता है। जैसे ही लिंक पर क्लिक करके भुगतान करने का प्रयास किया जाता है, पीड़ित के बैंक खाते से पैसे गायब हो जाते हैं।

हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ में आरटीओ ई-चालान से जुड़ी धोखाधड़ी के सौ से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। असल में, नकली ई-चालान के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक नियम उल्लंघन का फर्जी संदेश भेजकर डराया जाता है और साथ ही फर्जी लिंक के जरिए उनकी व्यक्तिगत जानकारी और बैंक खाते से पैसे चुराए जाते हैं। इस गंभीर मामले को लेकर परिवहन विभाग ने आम जनता से सावधान रहने की अपील की है।

परिवहन विभाग के अधिकारियों बताया कि यदि आपको किसी भी संदिग्ध ई-चालान या टेक्स्ट मैसेज के साथ लिंक मिलता है, तो उस पर बिलकुल भी क्लिक न करें। अक्सर ऐसे मैसेजों में डाट एपीके जैसी फाइलों का लिंक होता है, जो आपके मोबाइल या कंप्यूटर में वायरस आ सकता है। इसलिए इन फर्जी लिंक से दूर रहें और केवल विभाग के आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें।

ऐसे जांचे अपना चालान

बता दें कि अपने चालान की सही जांच के लिए आपको ‘ई-चालान डाट ट्रांसपोर्ट डाट गर्व डाट इन’ https://www.echallan.cg.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। यहां ई-चालान के पेज में जाकर पे आनलाइन पर क्लिक कर चालान नंबर एवं कैप्चा कोड भरना होगा। फिर मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को डालकर चालान का पूरा विवरण प्राप्त किया जा सकता है। यह तरीका पूरी तरह सुरक्षित और विश्वसनीय है।

न करें अनजान लिंक पर क्लिक

पुलिस और परिवहन अमले द्वारा जब भी किसी वाहन मालिक को चालान या सूचना भेजी जाती है, तो वह केवल पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से टेक्स्ट मैसेज के रूप में ही होती है। इसलिए विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी अजनबी द्वारा भेजे गए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और आनलाइन पैसे का भुगतान केवल भरोसेमंद स्रोतों से ही करें। यदि कोई धोखाधड़ी संबंधी काल, मैसेज या एप संदिग्ध लगे तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में जाकर लिखित में शिकायत दर्ज कराएं।

ई-चालान के फर्जी लिंक या मैसेज से सभी वाहन मालिक सावधान रहें। लापरवाही बरतने पर बैंक खाते और व्यक्तिगत डेटा को खतरा हो सकता है, इसलिए हमेशा सतर्क रहें और केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही ई-चालान का भुगतान करें।

डी.रविशंकर, अपर परिवहन आयुक्त

छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को झूठे मामले में फंसाने और जान से मारने की धमकी

छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को झूठे मामले में फंसाने और जान से मारने की धमकी

 

बिश्रामपुर भटगांव विधायक व महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उनके स्वजनों को जान से मारने व करोड़ो के घोटाले के झूठे मामले में फंसा देने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मामले में भटगांव पुलिस ने आरोपित रविन्द्र यादव के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार, घटना की लिखित शिकायत ग्राम कसकेला निवासी रवि यादव (पिता शिवकेश्वर यादव) ने भटगांव थाने में की थी। शिकायत में बताया गया कि 21 अगस्त की शाम को ग्राम कसकेला के अटल चौक के समीप गांव के ही रविन्द्र यादव (पिता गुलकेश्वर यादव) ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े औरउनके पति ठाकुर राजवाड़े पर अमर्यादित टिप्पणी कर 40 – 50 करोड़ के घोटाले में फंसा देने के साथ ही जान से मार देने की धमकी दी गई थी।

धमकी देने वाले आरोपी ने मंत्री दंपती को 40-50 करोड़ रुपये के घोटाले में फंसाने की भी बात कही। शिकायतकर्ता भी धमकी से भयभीत है। शिकायत की पुष्टि करते हुए भटगांव थाना प्रभारी सरफराज फिरदौसी ने बताया कि आरोपी रविन्द्र यादव को हिरासत में लेकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार में लक्ष्मी राजवाड़े एकमात्र महिला मंत्री हैं। लक्ष्मी राजवाड़े के पास महिला एवं बाल विकास मंत्रालय है। वह सूरजपुर जिले के भटगांव से विधायक हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी पारसनाथ राजवाड़े को हराकर जीत हासिल की थी। लक्ष्मी राजवाड़े वर्तमान केबिनेट में सबसे कम उम्र की मंत्री हैं। वह पहली बार की विधायक हैं। जिन्हें पहली ही बार में मंत्री पद प्राप्त हुआ है

CG News: गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में नहाने गए पुलिसकर्मियों के 3 नाबालिग बच्चों की डूबने से मौत

CG News: गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में नहाने गए पुलिसकर्मियों के 3 नाबालिग बच्चों की डूबने से मौत

 

छत्तीसगढ़/कोरबा गणपति विसर्जन के दौरान तालाब में नहाने के लिए गए पुलिसकर्मियों के तीन नाबालिग बच्चें की पानी में डूबने से मौत हो गई। तीनों को पानी से बाहर निकाल अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

मामला सिविल लाइन थाना रामपुर पुलिस अंतर्गत रिसदी क्षेत्र में हुआ। बालको रोड में लालपुर एवं रिसदी के बीच तालाब है। बताया जा रहा है कि घटना शाम 5.30 बजे की है। पुलिस लाइन में निवासरत राजेश्वर ठाकुर का पुत्र युवराज सिंह ठाकुर 9 वर्ष, जोलसा लकड़ा का पुत्र आकाश लकड़ा 13 वर्ष तथा स्व अयोध्या जगत का पुत्र प्रिंस जगत 12 वर्ष शाम को नहाने के लिए तालाब गए थे।

तालाब में भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन करने आधा दर्जन से ज्यादा स्थान से समिति के सदस्य पहुंचे थे। लोगों का कहना है कि बच्चे भी विसर्जन के दौरान वहां दिखाई दिए। बाद में बच्चे नहाने के लिए नहाने के लिए दूसरी तरफ चले गए और नहाने के दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और यह घटना हो गई।

जानकारी मिलने पर कुछ लोगों पानी में उतर कर बच्चे को बाहर निकाला। बाद में आनन- फानन में तीनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, पर तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। यह खबर मिलते ही पुलिस कालोनी और स्वजन में शोक लहर दौड़ पड़ी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए।

अस्पताल पहुंचे पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने चर्चा करते हुए बताया कि तीनों बच्चे नहाने के लिए तालाब गए थे और गहरे पानी में समाने से उनकी मृत्यु हो गई। शव बाहर निकाल गया है, आगे कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रिसदी तालाब काफी गहरा है। पहले भी यहां डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं। फिर भी सुरक्षा की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई।

दो आरक्षक और एक हवलदार का पुत्र

बताया जा रहा है कि मृतक एक बच्चे प्रिंस जगत के पिता का पहले ही निधन हो चुका है और माता सीमा जगत पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर कार्यरत है। जबकि आकाश लकड़ा के पिता जोलसा लकड़ा हवलदार तथा युवराज सिंह का पिता राजेश्वर ठाकुर भी आरक्षक के पद पर कार्यरत हैं और तीनों परिवार कोसाबाड़ी- रिसदी मार्ग में स्थित पुलिस लाइन में निवासरत है।

तुमगांव: नाबालिग लड़की लापता, पुलिस ने दर्ज किया मामला

तुमगांव: नाबालिग लड़की लापता, पुलिस ने दर्ज किया मामला

महासमुंद। थाना तुमगांव क्षेत्र के एक गाँव से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, 16 वर्षीय किशोरी 4 सितंबर की सुबह घर से निकली थी और उसके बाद से वापस नहीं लौटी।

परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद थाना तुमगांव में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 33/2025 कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि नाबालिग को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया हो सकता है।

गुमशुदा किशोरी का हुलिया इस प्रकार है —

उम्र लगभग 16 वर्ष
कद: लगभग 5 फीट
रंग: गोरा
बाल: काले
पहनावा: सलवार-सूट
बोली: छत्तीसगढ़ी

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को उक्त किशोरी के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल थाना तुमगांव या नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें।

बसना : कल 7 को में लगेगा नाक-कान-गला रोग परामर्श एवं ऑपरेशन शिविर अग्रवाल नर्सिंग होम मे

बसना : कल 7 को में लगेगा नाक-कान-गला रोग परामर्श एवं ऑपरेशन शिविर अग्रवाल नर्सिंग होम मे

महासमुंद। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना द्वारा आमजनों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर रविवार, 7 सितंबर 2025 को सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। शिविर में मरीजों को नाक, कान और गले से संबंधित बीमारियों की जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सतीश राठी (MS, ENT) उपस्थित रहेंगे। डॉ. राठी नाक-कान-गला रोगों के अनुभवी सर्जन हैं, जो परामर्श के साथ ही आवश्यकतानुसार ऑपरेशन भी करेंगे। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को एक ही स्थान पर आधुनिक उपचार और जांच की सुविधा उपलब्ध कराना इस शिविर का उद्देश्य है।

शिविर में कान के संक्रमण, पर्दे में छेद, कान की जन्मजात व बाहरी बीमारियाँ, मुँह और गले के कैंसर की पहचान व उपचार, नाक की एलर्जी, सांस लेने में समस्या, टॉन्सिल, एडेनॉइड, चक्कर आना, थायरॉइड की समस्या, आवाज और श्वसन नली से जुड़ी बीमारियों का इलाज किया जाएगा। इसके अलावा नाक से खून आना, नाक की हड्डी टेढ़ापन, पुराने बिगड़े ऑपरेशन का समाधान, तथा सुनने की जांच व हियरिंग एड मशीन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि शिविर में आने वाले सभी मरीजों की जांच आधुनिक उपकरणों से की जाएगी। साथ ही ऑडियोमेट्री और बीटा टेस्ट की सुविधा भी दी जाएगी। शिविर में परामर्श के बाद यदि किसी मरीज को ऑपरेशन की आवश्यकता होगी तो अस्पताल में विशेषज्ञ टीम द्वारा सुरक्षित रूप से ऑपरेशन किया जाएगा।

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित करता रहा है। प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की जांच करवाएं।

सरायपाली : क्रिकेट बैट से जानलेवा हमला, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल

सरायपाली : देवलभांठा में क्रिकेट बैट से जानलेवा हमला, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल

महासमुंद/सरायपाली। Saraipali news mahajanpad news
थाना सरायपाली अंतर्गत ग्राम देवलभांठा में 4 सितंबर की रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गांव के ही युवक ने किसान दंपत्ति पर घर में घुसकर मारपीट की। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

बसना: चिमरकेल में ऑपरेटर से मारपीट, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

बसना: चिमरकेल में ऑपरेटर से मारपीट, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

महासमुंद/देवरी।
जिले के ग्राम चिमरकेल स्थित 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन में मंगलवार शाम मारपीट और गाली-गलौज की घटना सामने आई है। ड्यूटी पर तैनात सब स्टेशन ऑपरेटर ने चार आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ड्यूटी के दौरान हमला
पीड़ित ऑपरेटर, जो ग्राम देवरी का रहने वाला है, ने बताया कि वह 2 सितंबर 2025 की शाम करीब 7 बजे सब स्टेशन में मौजूद था। तभी ग्राम चिमरकेल निवासी

बल्लु सिदार पिता पटू सिदार,
युवराज सिदार पिता गोरेलाल सिदार,
प्रकाश साव पिता श्यामलाल साव,
पदुमदास पिता ज्ञानदास

सब स्टेशन में घुस आए। आरोप है कि इन लोगों ने विद्युत परमिट के नाम पर दबाव बनाते हुए मां-बहन की गालियां दीं, और विरोध करने पर हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

जान से मारने की धमकी भी
पीड़ित का कहना है कि चारों आरोपियों ने मिलकर उसे गंभीर रूप से धमकाया और कहा कि “जान से मार देंगे।” इस घटना को मौके पर मौजूद मनोहर सिदार और सुरेश कोसरिया ने देखा और बीच-बचाव किया।

पारिवारिक सलाह के बाद रिपोर्ट
पीड़ित ऑपरेटर ने घटना की जानकारी पहले परिवार को दी और परामर्श के बाद थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने पुलिस से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस की कार्रवाई
थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बसना: लोहड़ीपुर में गणेश जागरण की चर्चा के दौरान विवाद, किसान के सिर पर जानलेवा हमला – आरोपी पर मामला दर्ज

बसना: लोहड़ीपुर में गणेश जागरण की चर्चा के दौरान विवाद, किसान के सिर पर जानलेवा हमला – आरोपी पर मामला दर्ज

महासमुंद/बसना।
थाना बसना अंतर्गत चौकी भंवरपुर क्षेत्र के ग्राम लोहड़ीपुर में गुरुवार की शाम एक किसान पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोपी ने दुकान के पास मारपीट करते हुए गाली-गलौज और धमकी दी। घटना में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

घटना का विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम लोहड़ीपुर निवासी गोरेलाल मानिकपुरी पिता कार्तिकराम मानिकपुरी (उम्र 54 वर्ष) 4 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे गांव के धोबालाल पटेल की दुकान पर गणेश प्रतिमा जागरण के संबंध में चर्चा के लिए पहुंचे थे।

इसी दौरान गांव का ही लव कुमार सिदार पिता उजल सिंह सिदार वहां पहुंचा और गोरेलाल से विवाद करने लगा। आरोप है कि उसने कहा – “गोरेलाल गांव का सब कुछ है, उसकी ही बात सब मानते हैं” और इसके बाद उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में आरोपी ने किसी वस्तु से गोरेलाल के सिर पर जोरदार वार किया, जिससे खून बहने लगा और पीड़ित वहीं गिर पड़ा।

गवाहों ने छुड़ाया
शोर-शराबा सुनकर पास ही नीम चौक पर बैठे ग्रामीण भजमन दीवान, राजु दास मानिकपुरी और संतोष गधेल मौके पर पहुंचे और किसी तरह पीड़ित को आरोपी से छुड़ाया। इसके बाद ग्रामीणों ने घायल किसान को थाने ले जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई
चौकी भंवरपुर से अपराध क्रमांक 0/2025 को थाना बसना भेजा गया, जहां पर असल नंबरी अपराध दर्ज कर लिया गया है। मामले में आरोपी लव कुमार सिदार के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

घायल की हालत
पीड़ित गोरेलाल मानिकपुरी को सिर में गंभीर चोट आई है और खून बहने की वजह से उसे तत्काल प्राथमिक उपचार कराया गया। वर्तमान में उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Lutti Dam incident: एक ही परिवार के पांच लोगों की एक साथ उठी अर्थी, शोक में डूबा पूरा गांव

Lutti Dam incident: एक ही परिवार के पांच लोगों की एक साथ उठी अर्थी, शोक में डूबा पूरा गांव

 

छत्तीसगढ़/बलरामपुर जिले के लुत्ती जलाशय में मृत एक ही परिवार के पांच लोगों को नम आंखों से अंतिम विदाई दे दी गई। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में गांववाले और रिश्तेदार जुटे। घटना में लापता मासूम सहित दो लोगों का अभी तक पता नहीं चल सका है। प्रशासनिक स्तर पर उनकी तलाश की जा रही है। इस घटना ने ऐसा दर्द दिया है कि न सिर्फ प्रभावित परिवार बल्कि समूचा गांव अभी भी शोकमग्न है। टूटे घर, नष्ट हुई फसलें तथा मृत बकरे-बकरियां तबाही की निशानी बनकर अभी भी नजर आ रही हैं।

लुत्ती जलाशय का बड़ा हिस्सा टूट गया था

मंगलवार की रात धनेशपुर गांव के लुत्ती जलाशय का बड़ा हिस्सा टूट गया था। बाढ़ का पानी घरों में घुस गया था। लोग जलप्रवाह में बह गए थे। घटना में रामवृक्ष सिंह की पत्नी,दो बहु, पोती-पोता समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। उनका एक पोता तथा गांव का एक व्यक्ति अब भी लापता है। रामवृक्ष सिंह भी कई मीटर तक बह गए थे। उन्हें भी चोटें आई थी। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखा गया था। रामवृक्ष के दोनों बेटे चेन्नई में काम के सिलसिले में गए थे। दोनों बेटों के लौट आने के बाद मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया।

अर्थी निकली तो पूरा गांव रो उठा

रामवृक्ष सिंह की पत्नी मृतका बतसिया सिंह का अग्नि संस्कार किया गया। उनकी बड़ी बहु चिंता सिंह (35), बेटी प्रिया (10) तथा छोटी बहु रजंती सिंह (30) व उसके पुत्र कार्तिक सिंह के शव को दफन किया गया। एक साथ जब इनकी अर्थी निकली तो पूरा गांव रो उठा। स्वजन ने बताया कि मृतका चिंता सिंह व रजंती सिंह गर्भवती थी। परिवार के लोग नए सदस्य आने की जानकारी से ही खुश थे। इस घटना ने परिवार की खुशियां छीन ली। पूरा परिवार तबाह हो गया है। घटना में रामवृक्ष सिंह सुरक्षित बचे थे। इनकी आंखों से आंसू नहीं रुक रहे हैं। पूरी घटना से वे स्तब्ध हैं। कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं है। प्रशासन द्वारा अंतिम संस्कार के लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी।

जारी है लापता लोगों की तलाश

लापता मासूम और अधेड़ की तलाश अभी भी जारी है। गांववालों ने बताया कि कुछ बकरे-बकरियों और गो वंश का शव अभी भी खुले में पड़ा हुआ है। इससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है। एक बार प्रभावित क्षेत्र की सघन तलाशी और साफ-सफाई कराए जाने की आवश्यकता है।

अभी तक जिम्मेदारी तय नहीं

लुत्ती जलाशय टूटने की घटना के बाद बलरामपुर जिले के सभी जलाशयों की जांच कराई जा रही है। खासकर गुणवत्ता देखी जा रही है कि जलाशय की स्थिति कैसी है। अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण में जहां कमी नजर आएगी, वहां सुधार कार्य कराया जाएगा। इतनी बड़ी घटना के बाद भी अभी तक कारणों की जांच आरंभ नहीं की गई है। गांववाले दावा कर रहे हैं कि कई दिनों से जलाशय का रिसाव हो रहा था। इस बात की जानकारी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को भी थी। इसके बाद भी सुधार की पहल नहीं की गई। इसका नतीजा यह हुआ कि जलाशय टूट गया। विभाग की ओर से इस घटना के लिए अभी तक किसी पर भी जिम्मेदारी तय नहीं की गई है।