90 साल पुरानी परंपरा, राजनांदगांव में छह सितंबर को निकलेंगी 34 मनमोहक झांकियां, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर टिकेंगी निगाहें

90 साल पुरानी परंपरा, राजनांदगांव में छह सितंबर को निकलेंगी 34 मनमोहक झांकियां, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर टिकेंगी निगाहें

 

छत्तीसगढ़/ राजनांदगांव गणेशोत्सव की झांकियां छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक 90 साल पुरानी गौरवशाली परंपरा है। “संस्कारधानी” के नाम से मशहूर इस शहर की झांकियां इतनी मशहूर हैं कि अब ये रायपुर के विसर्जन समारोह का भी एक अहम हिस्सा बन गई हैं। इस साल भी, छह सितंबर को पूरी रात राजनांदगांव में 34 मनमोहक झांकियां निकलेंगी, जिनमें से आधे से ज़्यादा झांकियां रायपुर की गणेश समितियों द्वारा पहले ही बुक कर ली गई हैं। इस साल की झांकियों में देशप्रेम, वीर जवानों और पौराणिक कथाओं के साथ-साथ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी अनूठी थीम भी देखने को मिलेगी, जो आकर्षण का केंद्र रहेगी।

यह परंपरा 1930 में शुरू हुई थी और 1970 में मूवमेंट वाली झांकियों की शुरुआत ने इसे और भी भव्य बना दिया। इस साल शहर में कुल 34 झांकियां निकलेंगी, जिनमें से करीब 15 झांकियां रायपुर की समितियों ने पहले ही बुक कर ली हैं। बस स्टैंड, बाल समाज, नवरतन मंडल, सुमति मंडल और महावीर मंडल जैसी कई प्रमुख समितियों की झांकियां इस साल रायपुर जाएंगी। इन झांकियों के लिए समितियों को दो से चार लाख रुपये तक मिलते हैं। हर साल इन झांकियों को अलग-अलग थीम पर तैयार किया जाता है। इनमें पौराणिक कथाओं, देशप्रेम और समसामयिक विषयों पर आधारित झांकियां शामिल होती हैं। ये झांकियां रात भर शहर के प्रमुख मार्गों से निकलती हैं और इन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।

पूरी टीम जाती है साथ, मिलता है नया लुक

इन झांकियों को किराये पर ही दिया जाता है, इसलिए पूरी टीम, जिसमें तकनीशियन, वेल्डर और ड्राइवर शामिल होते हैं, झांकी के साथ रायपुर जाती है। करीब 20-30 लोगों की यह टीम झांकी के रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी संभालती है। कई झांकियों में रायपुर ले जाने के बाद थीम और डिजाइन में छोटे-मोटे बदलाव भी किए जाते हैं, ताकि वहां भी दर्शकों को कुछ नया देखने को मिले।

राजनांदगांव का सबसे पुराना मंडल बाल समाज

राजनांदगांव में भी कई समितियां रायपुर, दुर्ग और नागपुर से रेडिमेड झांकियां मंगाती है। कई मंडल ऐसा ही करते हैं। राजनांदगांव का सबसे पुराना मंडल बाल समाज है। इसने इस बार झांकी रायपुर से मंगाई है। यह ‘आपरेशन सिंदूर’ की थीम पर तैयार की गई है। बताया जा रहा है कि यहां के बाद रायपुर में इसमें लगाए गए जेट, एयरोड्रम को बदल दिया जाएगा, ताकि उसमें नयापन बना रहे। ऐसा ही कई झांकियों में भी किया जाता है। इससे रायपुर और राजनांदगांव शहरों के बीच कला और संस्कृति का यह आदान-प्रदान और भी मजबूत हो रहा है।

बैलगाड़ी में निकली थी पहली झांकी

अविभाजित मध्यप्रदेश के जमाने से इंदौर के बाद राजनांदगांव की विसर्जन झांकिया पूरे देश में अपनी पहचान स्थापित कर चुकी हैं। जिस परंपरा की शुरुआत बैलगाड़ी से हुई थी, वह अब बड़ी और लंबी गाडि़यों में चलित मूर्तियों और लाखों के डीजे सेटअप के साथ महंगी लाईट्स की सजावट तक जा पहुंचा है। गणेश पर्व की विसर्जन झांकी की सिर्फ एक दिन की तैयारी में पूरे महीने का वक्त और करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं। ये झांकिया यहां से निकलकर रायपुर और दूसरे प्रदेशों में ले जाई जाती हैं। जहां दूसरे आयोजनों में इन्हें शामिल किया जाता है।

पिछले वर्ष ये झांकियां रही चर्चा में

2024 में रायपुर की गणेश झांकी विसर्जन में कई झांकियां चर्चा में रहीं, जिनमें अलग-अलग थीम पर आधारित झांकियां शामिल थीं। श्री विनायक गणेशोत्सव समिति द्वारा कुंभकरण वध का एक अनोखा दृश्य प्रस्तुत किया गया था। लायंस क्लब गणेशोत्सव समिति ने प्राचीन भारतीय परंपरा अश्वमेघ यज्ञ पर आधारित झांकी तैयार की थी। इसके साथ वाराणसी की गंगा आरती, खाटू श्याम मंदिर, बरसाना की होली और अयोध्या में बने श्री राम मंदिर से संबंधित झांकियां भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय थीं।

झांकियां तीन मार्गों से मानव मंदिर चौक तक पहुंचेगी

इस वर्ष नगर में कुल 34 चलित झांकियां निकाली जाएंगी। ये झांकियां तीन प्रमुख मार्गों से मानव मंदिर चौक पहुंचेंगी। पहला मार्ग महावीर चौक से, दूसरा गुरुनानक चौक से और तीसरा दुर्गा चौक से तय किया गया है। मानव मंदिर चौक में सभी झांकियां एकत्रित होंगी और इसके बाद प्रशासन द्वारा तय बैच व रैंक के अनुसार आगे बढ़ेंगी। विसर्जन का मुख्य मार्ग गुरुद्वारा चौक, मानव मंदिर चौक, आजाद चौक , भारत माता चौक, कामठी लाइन, सुरजन गली, रामाधीन मार्ग, तिरंगा चौक और फिर गंज चौक होगा। इस दौरान यातायात की दिशा परिवर्तित की जाएगी और पार्किंग के लिए शहर में अलग-अलग स्थानों को चिह्नित किया गया है।

सादी वर्दी में भी होंगे जवान

झांकियों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 800 से अधिक अधिकारी और जवानों की तैनाती की गई है। इनमें 17 पैदल पेट्रोलिंग दल, 13 फिक्स पिकेट, जकर आउटर वाहन, पांच मोटरसाइकिल पार्टियां और चार एडी स्क्वाड शामिल हैं। खास बात यह कि भीड़ में सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। पिछली बार पुलिस ने इसी तरीके से कई बदमाशों को हथियार और आपत्तिजनक वस्तुओं के साथ गिरफ्तार किया था।

त्रिनेत्रम और ड्रोन से होगी निगरानी

नगर में स्थापित इंटीग्रेटेड सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम ‘त्रिनेत्रम’ के जरिए झांकियों की पल-पल की गतिविधि पर कंट्रोल रूम से नजर रखी जाएगी। तीन जवान लगातार कैमरों की मदद से भीड़ और झांकियों की निगरानी करेंगे। कहीं भी संदिग्ध गतिविधि या गड़बड़ी नजर आते ही मैदानी अमले को तुरंत अलर्ट किया जाएगा। यह पहली बार है जब झांकियों की मानिटरिंग के लिए त्रिनेत्रम का उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा ड्रोन कैमरे भी झांकी रूट पर उड़ान भरेंगे।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश का दौर जारी, कई स्थानों पर बौछारें पड़ने का अनुमान

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश का दौर जारी, कई स्थानों पर बौछारें पड़ने का अनुमान

राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में बीते 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ क्षेत्रों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ तेज बौछारें पड़ने का अनुमान है।

रायपुर में ऐसा रहा तापमान

रायपुर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की आर्द्रता 95 प्रतिशत और शाम की 72 प्रतिशत रही। राजधानी में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य जिलों में कहीं-कहीं तेज वर्षा हुई।

प्रदेश का मौसम का हाल

दुर्ग में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश का सर्वाधिक और न्यूनतम तापमान रहा। शनिवार को राजधानी का आकाश सामान्यतः मेघाच्छादित रहेगा। एक-दो बार गरज-चमक के साथ बौछारें गिरने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री के आस-पास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि प्रदेश के कुछ स्थानों पर वज्रपात हो सकता है। नागरिकों से अपील की गई है कि मौसम खराब होने पर खुले स्थानों से दूर रहें और सतर्क रहें।

जिलेवार प्रमुख वर्षा आंकड़े (मिमी में) : भैसमा 120, डोंडी लोहारा 90, अड़भार 70, कटघोरा व रामानुजगंज 60-60, सक्ती, केल्हारी, चांपा, लैलूंगा, कोटाडोल, अकलतरा व मनेंद्रगढ़ सहित कई अन्य स्थानों पर 40 से 50 मिमी तक वर्षा हुई।मौसम विज्ञानियों ने कहा : उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश और उससे लगे पूर्वी राजस्थान पर एक स्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित कर रहा है। मानसून द्रोणिका जैसलमेर से बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है, जो आगामी दिनों में भी वर्षा का कारण बनेगा।

छत्तीसगढ़: महतारी वंदन योजना के तहत मुख्यमंत्री श्री साय ने महिलाओं के खातों में अंतरित किए 1000-1000 रुपये

छत्तीसगढ़: महतारी वंदन योजना के तहत मुख्यमंत्री श्री साय ने महिलाओं के खातों में अंतरित किए 1000-1000 रुपये

 

अब तक 12,376.19 करोड़ की राशि पहुँची हितग्राहियों तक

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ जिले के खरसिया में आयोजित भव्य कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त का भुगतान करते हुए प्रदेश की 69,15,994 महिलाओं के खातों में 1000-1000 रुपये की राशि अंतरित की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भी उपस्थित रहीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह योजना महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उनके आत्मसम्मान को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह आर्थिक सहयोग प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और परिवार की आर्थिक मजबूती में सहायक सिद्ध होगा।

सितम्बर माह की 19वीं किस्त में कुल 647.13 करोड़ रुपये का अंतरण किया गया। इस भुगतान को मिलाकर अब तक योजना के तहत औसतन 69,28,334 पात्र महिलाओं को सीधे उनके बैंक खातों में 12,376.19 करोड़ रुपये की राशि दी जा चुकी है।

गौरतलब है कि 1 मार्च 2024 से शुरू की गई महतारी वंदन योजना का उद्देश्य विवाहित एवं 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र महिलाओं को हर माह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। यह योजना प्रदेश की महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो रही है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि यह योजना प्रदेश की महिलाओं को नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सम्मान प्रदान कर रही है। यह उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है और उन्हें आर्थिक प्रगति की मुख्यधारा से जोड़ रही है।

राज्य सरकार ने घोषणा की है कि महिलाओं के विकास, सुरक्षा और स्वाभिमान को प्राथमिकता देते हुए महतारी वंदन योजना को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से संवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार कदम उठाती रहेगी।

 

दैनिक राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन 

दैनिक राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

 

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻शनिवार, ०६ सितम्बर २०२५🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:१२, सूर्यास्त: 🌅 ०६:३८

चन्द्रोदय: 🌝 १७:५०, चन्द्रास्त: 🌜२९:१३

अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)

ऋतु: 🏔️ शरद

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)

मास 👉 भाद्रपद ,पक्ष 👉 शुक्ल

तिथि 👉 चतुर्दशी (२५:४१ से पूर्णिमा)

नक्षत्र 👉 धनिष्ठा (२२:५५ से शतभिषा)

योग 👉 अतिगण्ड (११:५२ से सुकर्मा)

प्रथम करण 👉 गर (१४:३१ तक)

द्वितीय करण 👉 वणिज (२५:४१ तक)

॥ गोचर ग्रहा: ॥

सूर्य 🌟 सिंह ,चंद्र 🌟 कुम्भ (११:२१ से)

मंगल 🌟 कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 सिंह (उदय, पूर्व, मार्गी)

गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)

शुक्र 🌟 कर्क (उदित, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)

राहु 🌟 कुम्भ ,केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५० से १२:४०

अमृत काल 👉 १२:५० से १४:२३

रवि योग 👉 ०५:५६ से २२:५५

विजय मुहूर्त 👉 १४:२१ से १५:१२

गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:३३ से १८:५६

सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:३३ से १९:४२

निशिता मुहूर्त 👉 २३:५२ से २४:३८

राहुकाल 👉 ०९:०६ से १०:४०

राहुवास 👉 पूर्व

यमगण्ड 👉 १३:५० से १५:२४

दुर्मुहूर्त 👉 ०५:५६ से ०६:४७

होमाहुति 👉 चन्द्र

दिशा शूल 👉 पूर्व

अग्निवास 👉 पाताल (२५:४१ से पृथ्वी)

भद्रावास 👉 मृत्यु (२५:४१ से)

चन्द्र वास 👉 दक्षिण (पश्चिम ११:२१ से)

शिववास 👉 भोजन में (२५:४१ से श्मशान में)

☄चौघड़िया विचार☄

॥ दिन का चौघड़िया ॥

१ – काल २ – शुभ ३ – रोग ४ – उद्वेग

५ – चर ६ – लाभ ७ – अमृत ८ – काल

॥रात्रि का चौघड़िया॥

१ – लाभ २ – उद्वेग ३ – शुभ ४ – अमृत

५ – चर ६ – रोग ७ – काल ८ – लाभ

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा

पश्चिम-दक्षिण (वायविंडिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष

पंचक आरम्भ ११:२१ से, अनन्त चतुर्दशी व्रत, गणेश विसर्जन आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

आज २२:५५ तक जन्मे शिशुओ का नाम धनिष्ठा नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (गी, गू, गे) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम शतभिषा नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमशः (गो, सा) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त

सिंह – २८:२९ से ०६:४८

कन्या – ०६:४८ से ०९:०६

तुला – ०९:०६ से ११:२७

वृश्चिक – ११:२७ से १३:४६

धनु – १३:४६ से १५:५०

मकर – १५:५० से १७:३१

कुम्भ – १७:३१ से १८:५७

मीन – १८:५७ से २०:२०

मेष – २०:२० से २१:५४

वृषभ – २१:५४ से २३:४९

मिथुन – २३:४९ से २६:०४+

कर्क – २६:०४+ से २८:२५+

पञ्चक रहित मुहूर्त

रज पञ्चक – ०५:५६ से ०६:४८

शुभ मुहूर्त – ०६:४८ से ०९:०६

चोर पञ्चक – ०९:०६ से ११:२७

शुभ मुहूर्त – ११:२७ से १३:४६

रोग पञ्चक – १३:४६ से १५:५०

शुभ मुहूर्त – १५:५० से १७:३१

मृत्यु पञ्चक – १७:३१ से १८:५७

अग्नि पञ्चक – १८:५७ से २०:२०

शुभ मुहूर्त – २०:२० से २१:५४

मृत्यु पञ्चक – २१:५४ से २२:५५

अग्नि पञ्चक – २२:५५ से २३:४९

शुभ मुहूर्त – २३:४९ से २५:४१+

रज पञ्चक – २५:४१+ से २६:०४+

शुभ मुहूर्त – २६:०४+ से २८:२५+

चोर पञ्चक – २८:२५+ से २९:५७+

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम में सफ़लता पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570

फोन पेय 8889391334

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए कोई नई समस्या लेकर आएगा। बुद्धि विवेक होते हुए भी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे। घर में संतान के कारण कोई ना कोई परेशानी लगी रहेगी। संतानों का अनापेक्षित अथवा उद्दंड व्यवहार मन को दुखी कर सकता है। कार्य क्षेत्र पर आपका कुशल व्यवहार एवं निर्णय लेने की क्षमता लोगों को पसंद आएगी लेकिन लाभ प्राप्त करने के लिए सहयोगी नहीं बनेगी। आज किसी की खुशामद अथवा कुछ उटपटांग कार्य करके ही लाभ प्राप्त किया जा सकता है। परंतु इससे शत्रु वृद्धि भी होनी संभव है। संध्या के आस-पास दिन भर की मेहनत रंग लाएगी धन लाभ किसी ना किसी साधन से अवश्य होगा। पारिवारिक जीवन में भाई बंधुओं के अतिरिक्त अन्य किसी से कोई अपेक्षा ना रखें। मध्यान्ह बाद सुखोपभोग में वृद्धि होने से मानसिक राहत मिलेगी सेहत मानसिक तनाव को छोड़ सामान्य ही रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन परिवार अथवा कार्य क्षेत्र पर पूर्व में बरती किसी अनियमितता के चलते अव्यवस्था अथवा अन्य उलझन बढ़ने का भय दिन के आरंभ से ही लगा रहेगा। दिन के आरंभ में पूर्व की गतिविधियों का अवलोकन करेंगे इन में सुधार करने का निर्णय लेंगे लेकिन परिस्थितिवश ऐसा कर नहीं पाएंगे। कार्यक्षेत्र पर आज किसी न किसी रूप में परिजन अथवा अन्य पैतृक संबंधी ही बाधक बन सकते हैं। लाभ कमाने के लिए आज जोखिम से ना घबराए जिस कार्य में झंझट लगेगा उससे बाद में कुछ ना कुछ लाभ अवश्य मिलेगा। धन की आमद संतोषजनक हो जाएगी। लेकिन बिना मानसिक एवं बौद्धिक परिश्रम किए सफल नहीं हो सकते। दांपत्य जीवन में आज सुख की कमी अनुभव होगी धैर्य से आज का दिन बताए रात्रि के बाद वातावरण में स्वत ही परिवर्तन आने लगेगा। किसी कुटुंबी जन के कारण यात्रा हो सकती है। सेहत में छुटपुट विकार लगे रहेंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन बीते कल की तुलना में राहत भरा रहेगा सेहत में थोड़ा सुधार आएगा। फिर भी सेहत से संबंधित लापरवाही से बचें खासकर ज्यादा परिश्रम वाले कार्य ना करें। परिवार में आज पैतृक कारणों से खींचतान लगी रहेगी संध्या तक इसको अनदेखा करने का प्रयास करें इसके बाद स्थिति स्वतः ही सुधरने लगेगी कार्य व्यवसाय से आज भी आशा तो काफी लगा कर रखेंगे। लेकिन सोचे कार्य अंत समय में या तो बिगड़ेंगे अथवा आगे के लिए टलेंगे। आज व्यवसाय से संबंधित कोई वादा समय पर पूरा ना करने पर मन में अपमान का भय सताएगा। दैनिक खर्चों की पूर्ति जोड़ तोड़ कर हो ही जाएगी। आज आवश्यकता पड़ने पर जीवनसाथी अथवा किसी अन्य पारिवारिक सदस्य से आर्थिक मदद लेनी पड़ेगी इस कारण ताने भी सुनने को मिलेंगे। पेट, मूत्र संबंधित व्याधि अथवा जुखाम से परेशानी हो सकती है। यात्रा टालने का प्रयास करें हानि हो सकती है

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आप बीते समय से मिल रही निराशा एवं असफलता के कारण धर्म से विमुख हो सकते हैं। दिन के आरंभिक भाग में थोड़ी शांति रहेगी। लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते विविध उलझनों में फंस जाएंगे फिर भी बीते कल की तुलना में आज थोड़ी राहत का अनुभव भी होगा। कार्यक्षेत्र पर किसी पुराने संपर्क द्वारा मिली सहानुभूति जीवन को नई राह दिखाएगी। व्यवसाई वर्ग को अधूरे कार्य पूर्ण करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम करना पड़ेगा। लेकिन धन लाभ इकट्ठा ना होकर थोड़ा-थोड़ा होगा इसलिए कार्यक्षेत्र पर अधिक सतर्कता बरतनी पड़ेगी। अन्यथा आपके हिस्से का लाभ एवं कोई नया सौदा किसी प्रतिस्पर्धी को मिल सकता है। पुरानी उधारी एवं अन्य खर्चों के कारण बचत नहीं कर पाएंगे। घरेलू मामलों में अति आवश्यकता होने पर ही अपने विचार रखें छोटी-छोटी बातों पर अनबन हो सकती है। नेत्र संबंधित समस्या अथवा रक्त पित्त विकार उत्पन्न होंगे। अनदेखा ना करें अन्यथा आगे परेशानी बढ़ भी सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन भी किसी ना किसी प्रसंग को लेकर आपका मन राग-द्वेष से भरा रहेगा। आपकी दिनचर्या भी अन्य दिनों से धीमी रहेगी एक बार किसी कार्य में विलंब होने पर अन्य कार्य भी अव्यवस्थित हो जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर स्वयं तो लापरवाही करेंगे अन्य लोगों भी आपकी देखा देख कार्य में विलंब करेंगे। कार्यक्षेत्र पर परिस्थितियां पल-पल में बदलेंगी एक पल जहां से लाभ की संभावना रहेगी अगले ही पल वहां से निराश होना पड़ेगा। आज आप स्वयं के बलबूते निर्णय लें तो कुछ ना कुछ लाभ अवश्य होगा अन्यथा गलत मार्गदर्शन मिलने से हानि ही निश्चित है। कई दिनों से अटके सरकारी कार्य अथवा सरकारी उलझनों में कुटुंब का सहयोग मिलने से मुक्ति मिल सकती है। दांपत्य जीवन में भी अन्य दिनों की अपेक्षा शांति का अनुभव होगा। संध्या के समय उत्तम भोजन मिष्ठान आदि का सुख मिलेगा। सेहत मौसमी बीमारियों के चलते थोड़ी नरम रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि कार्य करेगा। आज आपके स्वभाव में सुखोपभोग की इच्छा भी प्रबल रहेगी। इसके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार भी रहेंगे। लेकिन आज विपरीतलिंगी आकर्षण एवं अभद्र भाषा के प्रयोग से बचना होगा अन्यथा सार्वजनिक क्षेत्र पर अपमान के साथ शत्रुओं में वृद्धि भी हो सकती है। कार्य क्षेत्र से आज आश्चर्यजनक रूप से लाभ मिलेगा। जिस कार्य से उम्मीद नहीं रहेगी वह भी धन लाभ करा देगा। सहकर्मियों के प्रति नरम व्यवहार रखें छोटी-छोटी बातों पर शक करना आपको ही परेशानी में डाल सकता है। घरेलू वातावरण कामना पूर्ति करने पर कुछ समय के लिए शांत रहेगा फिर भी परिजन किसी ना किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आज भी शरीर में त्रिदोष के असंतुलन से पीड़ा हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन भी बीते कल की भांति ही मिला-जुला फल देगा। आज दिन के आरंभिक भाग में काम करने का मन नहीं करेगा प्रत्येक कार्य में आलस से करेंगे। कार्यक्षेत्र पर भी विलंब होगा लेकिन थोड़ी देर में ही स्थिति को संभाल लेंगे। आज किसी परिचित को आपसे आर्थिक मदद की आवश्यकता पड़ेगी लेकिन स्वयं की ही स्थिति ठीक ना होने के कारण इसे टालने का प्रयास करेंगे फिर भी परोपकारी स्वभाव रहने के कारण मदद करेंगे। आज तेल संबंधित अथवा दूध से संबंधित उत्पाद भूमि भवन संबंधित कार्य में निवेश निकट भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। पारिवारिक वातावरण छोटी मोटी बातों को छोड़ सामान्य ही रहेगा। माता से कोई मनोकामना पूर्ण होने पर जिद बहस हो सकती है। लेकिन भाई बंधुओं से बहस का सामर्थ नहीं बना पाएंगे। घर में यात्रा की योजना बनेगी शीघ्र ही इस पर खर्च भी करना पड़ेगा। सर्दी जुखाम की परेशानी हो सकती।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज दिन के पूर्वार्ध से लेकर संध्या तक आपको विविध प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। किसी भी कार्य को करने का प्रयास करेंगे उसमें आर्थिक कारणों से व्यवधान आएंगे धन का प्रबंध कहीं से कर भी लेंगे तो कोई ना कोई अन्य बाधा कार्य को पूर्ण होने से रोकेगी। कार्यक्षेत्र पर भी प्रतिस्पर्धी हावी रहेगे जिसके चलते आज धन लाभ होते होते अंतिम चरण में या तो टलेगा या आशा से बहुत कम होगा। किसी भी प्रकार के नए कार्य में निवेश से बचे ना ही आज कोई नई वस्तु खरीदें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। नौकरीपेशा जातक अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें आपकी प्रत्येक गतिविधियों पर नजर लगाए हुए हैं। दांपत्य जीवन में आपके किसी अनैतिक कृत्य को लेकर झगड़ा हो सकता है। पेट में गर्मी होने से अन्य विकार उत्पन्न होंगे। यात्रा में सतर्कता बरतें चोट आदि का भय भी है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। लेकिन आज आपके स्वभाव में स्वार्थ सिद्धि की भावना आवश्यकता से कुछ अधिक ही रहेगी। अपने काम निकालने के लिए परिजनों का सहारा लेंगे जाने-अनजाने किसी पारिवारिक सदस्य का अहित भी कर सकते हैं। स्वभाव में दिखावे की भावुकता रहने से जल्दी से कोई आपके कार्य के लिए मना नहीं करेगा। कार्यक्षेत्र पर भी भाग्य का सहारा मिलने से निश्चित ही धन की आमद होगी। लेकिन किसी सरकारी उलझन अथवा अन्य सरकार संबंधित खर्चे बढ़ने से बचत नहीं कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र अथवा कुटुंब में किसी के विपरीत व्यवहार का भी सामना करना पड़ेगा इस को अनदेखा करें अन्यथा अपने मूल उद्देश्य से भटक सकते हैं। आज मौसम जनित बीमारी अथवा छाती के निचले हिस्सों में कुछ ना कुछ समस्या उत्पन्न होगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आप व्यर्थ के प्रपंचों में पड़कर खराब करेंगे या तो जल्दी से किसी कार्य को हाथ में नहीं लेंगे लेंगे तो उसमें अपनी मनमानी ही करेंगे। दोपहर तक का समय व्यर्थ की भागदौड़ में खराब होगा इसके बाद का समय आपके लिए लाभदायक रहेगा। लेकिन स्वभाव की लापरवाही एवं व्यवहारिकता की कमी के कारण इसका उचित पूर्ण लाभ नहीं उठा पाएंगे। कार्य क्षेत्र पर लोग आपकी उदारता का अनुचित फायदा उठा सकते हैं। सहकर्मी एवं अधिकारी वर्ग भी आपके ऊपर सामर्थ्य से अधिक बोझ डालेंगे जिससे सुविधा अनुभव होगी। संध्या के आसपास किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने पर दिनभर की उलझनों को भूल जाएंगे। पारिवारिक वातावरण में थोड़ी बहुत छींटा कशी लगी रहेगी फिर भी कोई आपके सामने सर उठाने की हिम्मत नहीं करेगा। सर्दी जुखाम से परेशानी होगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके अनुकूल है। बीते हुए कल की तुलना में आज उसके विपरीत फल मिलेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर अपने शुभ आचरण एवं परोपकारी स्वभाव के चलते सम्मान के पात्र बनेंगे। कार्यक्षेत्र पर भी अपने बुद्धि विवेक से बिगड़े कार्य को बनाने की क्षमता रखेंगे। जिससे अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे लेकिन सहकर्मी क्यों में ईर्ष्या का भाव उत्पन्न होगा। पठन पाठन अथवा इससे संबंधित किसी अन्य व्यवसाय से जुड़े जातकों को मध्यान्ह के समय अपमानित होना पड़ेगा। लेकिन संध्या के समय कुछ विशेष लाभ होने से इस को भूल जाएंगे। आप अपने पराक्रम से जितना भी धन कमाएंगे वह किसी न किसी कार्य में खर्च हो जाएगा। भविष्य के लिए बचत ना कर पाने का दुख होगा। घर परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। परिजन किसी पर्यटन क्षेत्र की यात्रा के लिए जिद कर सकते हैं। गिरने कटने सके चोट का भय है सतर्कता से कार्य करें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन भी आपके लिए प्रतिकूल फलदायक है। बीते दिनों जिन लोगों से आप को किसी न किसी रूप में मानसिक कष्ट मिल रहा था आज उनको अपने हिसाब से उत्तर देंगे। जिस वजह से आज भी किसी न किसी का विरोध देखना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र पर मध्यान तक व्यर्थ की गतिविधियों में लिप्त रहेंगे जिनका दैनिक कार्यों से कोई लेना-देना नहीं रहेगा। दोपहर के बाद किसी वरिष्ठ सामाजिक व्यक्ति का सहयोग मिलने से अपनी योजनाओं को दिशा दे पाएंगे लेकिन धन की आमद आज आवश्यकता से भी कम ही होगी। कोई अक्समात कार्य आने से किसी से उधार भी लेने की नौबत आ सकती है। पारिवारिक वातावरण कुछ समय को छोड़ ठीक ही रहेगा। मन में प्रतिशोध की भावना ना रखें अन्यथा फल विपरीत भी हो सकते। आज मांसपेशियों अथवा शरीर के जोड़ों संबंधित समस्या हो सकती है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

महासमुन्द : शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के 25 उत्कृष्ट शिक्षकों विधायक संपत अग्रवाल ने किया सम्मान

महासमुन्द : शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के 25 उत्कृष्ट शिक्षकों विधायक संपत अग्रवाल ने किया सम्मान

महासमुंद, 5 सितम्बर 2025//छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष 2025 के उपलक्ष्य पर शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा, महासमुंद द्वारा जिले के 25 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान किया गया।

जिला पंचायत के सभा कक्ष में आज सम्मान समारोह में जिले के प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों से चयनित शिक्षकों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल थे। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर, नगर पालिका परिषद महासमुंद उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, समाजसेवी संदीप दीवान एवं महेंद्र सिक्का सहित अनेक गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि
आज का यह आयोजन केवल सम्मान समारोह नहीं है, बल्कि यह उन शिक्षकों को नमन है, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और निष्ठा से आने वाली पीढ़ियों का भविष्य गढ़ा है। यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे शिक्षक समाज का सम्मान है।”

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि “शिक्षक समाज की रीढ़ हैं। गुरु केवल पढ़ाते नहीं, वे जीवन गढ़ते हैं। डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासक — हर पद पर पहुँचने वाला व्यक्ति अपने गुरु की देन है।”
इस अवसर पर सम्मानित होने वाले शिक्षकों में विकासखंड महासमुंद से जितेंद्र कुमार साहू, मन्नू लाल चौधरी, सुनीता बंजारे, रश्मि पटेल एवं पुष्पा साहू,
विकासखंड बागबाहरा से दीपा महार, हेमचंद्र चौधरी, पूरी हरपाल, मनोज साहू एवं अनिल कुमार चक्रधारी
विकासखंड पिथौरा से जय राम पटेल, अभिनंदन नाग, भोजराज प्रधान, राजेश प्रधान एवं क्रांतिपाल मण्डल।
विकासखंड बसना से उग्रसेन पटेल, अरुण कुमार निषाद, अनिता चौधरी, विरेन्द्र कुमार भोई एवं प्रेमानंद भोई
विकासखंड सरायपाली से : पुष्पा पारेश्वर, दया सागर नायक, ज्योति कुमार ठेठवार, अशोक कुमार साहू एवं दिलीप नायक शामिल है। इस अवसर पर बधाई देते हुए
जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे एवं जिला मिशन समन्वयक श्री रेखराज शर्मा ने कहा कि इस सम्मान का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करना है, ताकि अन्य शिक्षक भी प्रेरणा लेकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान दें।

कार्यक्रम का संचालन एपीसी संपा बोस एवं बीआरसीसी महासमुंद जागेश्वर सिन्हा ने किया तथा आभार प्रदर्शन एपीसी विद्या साहू ने किया।

सांकरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ढाबा, भगतदेवरी से बल्दीडीह तक पुलिस की दबिश शराब पर कार्यवाही

सांकरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ढाबा, भगतदेवरी से बल्दीडीह तक पुलिस की दबिश शराब पर कार्यवाही

महासमुंद। थाना सांकरा पुलिस ने अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 03 सितंबर 2025 को तीन अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।

पहला मामला – ढाबा में शराब पिलाते हुए आरोपी गिरफ्तार

प्रधान आरक्षक एवं हमराह स्टाफ आरक्षक 476, 603 टाउन पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान चैनडीपा चौक, सांकरा के पास मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम भगतदेवरी स्थित सुशील कानुनगो ढाबा में लोगों को शराब पिलाई जा रही है।
पुलिस मौके पर पहुंची तो शराब पीने वाले भाग निकले, जबकि आरोपी प्रकाश कुमार प्रधान पिता कान्तान प्रसाद (43 वर्ष), साकिन परसवानी थाना सांकरा पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 04 नग खाली झिल्ली, 03 डिस्पोजल गिलास एवं 02 नग पानी पाउच की खाली झिल्ली जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

दूसरा मामला – घर के सामने शराब पिलाता मिला आरोपी

उसी दिन दूसरी टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम भगतदेवरी में सुरज तांडी पिता दसरथ तांडी (45 वर्ष) अपने घर के सामने शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया।
उसके कब्जे से 05 नग खाली झिल्ली, 04 डिस्पोजल गिलास एवं 03 पानी पाउच की खाली झिल्ली जब्त की गई। आरोपी का कृत्य भी धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाया गया और जमानत पर रिहा किया गया।

तीसरा मामला – महिला आरोपी के मकान से दो लीटर महुआ शराब बरामद

इसी दिन जुर्म जरायम पतासाजी पर रवाना पुलिस टीम को सूचना मिली कि ग्राम बल्दीवडीह की राजकुमारी वैष्णव पति टिेकेश्वर वैष्णव (51 वर्ष) अपने घर में शराब बिक्री हेतु अवैध रूप से रखी हुई है।
गवाहों की मौजूदगी में जब दबिश दी गई तो राजकुमारी वैष्णव से एक हरे रंग की दो लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक बोतल में दो लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब (कीमत ₹400) बरामद की गई। आरोपी महिला को मौके पर गिरफ्तार कर धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। बाद में सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत पर रिहा कर दिया गया।

पुलिस का संदेश

थाना सांकरा पुलिस ने लगातार हो रही कार्रवाई पर कहा कि आम नागरिकों को अवैध शराब के दुष्परिणाम से बचाने और समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान जारी रहेगा

बसना : गुजरात से आएंगे वरिष्ठ स्किन स्पेशलिस्ट, बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में मिलेगा निःशुल्क उपचार दाद, खाज, खुजली और सफेद दाग का इलाज – बसना में 7 सितम्बर को मुफ्त

बसना : गुजरात से आएंगे वरिष्ठ स्किन स्पेशलिस्ट, बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में मिलेगा निःशुल्क उपचार दाद, खाज, खुजली और सफेद दाग का इलाज – बसना में 7 सितम्बर को मुफ्त

महासमुंद। त्वचा संबंधी बीमारियों से परेशान मरीजों के लिए खुशखबरी है। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल, बसना में 7 सितम्बर 2025, रविवार को निःशुल्क चर्म रोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।

इस शिविर में गुजरात के प्रसिद्ध चर्म एवं गुप्त रोग विशेषज्ञ डॉ. एन.एस. पटानी (MBBS, MD – Skin) मरीजों का उपचार करेंगे। डॉ. पटानी को 25 से अधिक वर्षों का अनुभव है और वे अहमदाबाद स्थित वी.एस. हॉस्पिटल में सेवाएँ दे चुके हैं।

इन रोगों का होगा इलाज
शिविर में दाद, खाज-खुजली, सफेद दाग, फंगल इंफेक्शन, बालों का झड़ना, कुष्ठ रोग, शरीर में दाने, सोरायसिस, नाखून में सफेदी या कालापन जैसी समस्याओं का निदान और उपचार किया जाएगा।

आयोजनकर्ता
अग्रवाल नर्सिंग होम प्रबंधन ने बताया कि मरीज अपनी समस्याओं का निःशुल्क परामर्श लेकर लाभ उठा सकते हैं। शिविर पूरी तरह निःशुल्क होगा और इसके लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा।
📞 अधिक जानकारी हेतु संपर्क नंबर: 9303623130, 7773086100, 7770868473।

महासमुंद : सरायपाली में 5 सितम्बर को लगेगा नेत्र शिविर, आँखों के रोगों का होगा विशेषज्ञों से उपचार

महासमुंद : सरायपाली में 5 सितम्बर को लगेगा नेत्र शिविर, आँखों के रोगों का होगा विशेषज्ञों से उपचार

महासमुंद। आँखों की समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए खुशखबरी है। सरायपाली में 5 सितम्बर 2025, दिन शुक्रवार को विशेष नेत्र परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक अरविंदो नेत्रालय विजन सेंटर, पतेरापाली (सरायपाली) में होगा।

कार्यक्रम में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेश अग्रवाल (ऑक्यूलोप्लास्टिक एवं मोतियाबिंद फेको सर्जन, सतलुज नेत्रालय चंडीगढ़ से प्रशिक्षित) मरीजों का उपचार करेंगे। साथ ही ऑप्टोमेट्रिस्ट अरशद हुसैन भी उपलब्ध रहेंगे।

इन रोगों का होगा इलाज
शिविर में मोतियाबिंद, कम दिखाई देना, कांचबिंद, ग्लूकोमा, आँखों में खराश, बार-बार संक्रमण, चश्मे का नंबर बदलना, झुकी या अंदर-बाहर मुड़ी हुई पलकें, आँखों से पानी आना, खुजली, जलन, लालीपन जैसे नेत्र रोगों का परामर्श व इलाज मिलेगा।

आयोजनकर्ता
यह शिविर अग्रवाल मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल, बसना (जिला महासमुंद) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि मरीज अपनी आँखों की समस्या का समय पर इलाज करवाने हेतु इस अवसर का लाभ उठाएँ।
📞 अधिक जानकारी और पंजीयन हेतु संपर्क नंबर: 91111-67022, 91312-76828।

पिथौरा: ठेला, झोपड़ी और घर के आड़ में शराबखोरी, पिथौरा पुलिस की धरपकड़ 6 अवैध शराबखोरी के मामले मे कार्यवाही

पिथौरा: ठेला, झोपड़ी और घर के आड़ में शराबखोरी, पिथौरा पुलिस की धरपकड़ 6 अवैध शराबखोरी के मामले मे कार्यवाही

महासमुंद। थाना पिथौरा पुलिस ने अवैध शराब पिलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अलग-अलग छह स्थानों पर दबिश देकर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा तथा उनके कब्जे से देशी शराब, खाली पौवा, डिस्पोजल गिलास, पानी पाउच व नगदी बरामद कर कार्रवाई की। सभी मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है तथा अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।

मामला 1:

03.09.25 को प्रधान आरक्षक हमराह स्टाफ के साथ ग्राम मेमरा की ओर रवाना हुआ। मुखबीर की सूचना पर लहरौद ओव्हरब्रिज किनारे बयां जाने रोड से धीरज उपाध्याय पिता रामजीत उपाध्याय उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 15 मस्जिदपारा पिथौरा को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 180 एमएल पौवा में भरी लगभग 90 एमएल देशी प्लेन शराब, दो खाली शीशी, दो डिस्पोजल गिलास व 40 रुपये जब्त किए गए। आरोपी पर धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज हुआ।

मामला 2:

उसी दिन खेल मैदान के पास लहरौद से लोकनाथ जलक्षत्री पिता स्व. बेनीराम जलक्षत्री उम्र 49 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 04 पिथौरा पकड़ा गया। आरोपी से 90 एमएल देशी प्लेन शराब, दो खाली शीशी, दो डिस्पोजल गिलास, दो पानी पाउच और 40 रुपये जब्त किए गए। आरोपी को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ा गया।

मामला 3:

ग्राम राजासेवैयाखुर्द रोड किनारे झोपड़ी के आड़ से विदेशी भोई पिता नंदलाल भोई उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम बिजेमाल थाना सांकरा को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 90 एमएल देशी शराब, दो खाली पौवा, डिस्पोजल गिलास और चना पैकेट (कीमत 50 रु.) जब्त किए गए। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।

मामला 4:

कर्मचारी कॉलोनी वार्ड क्रमांक 08 लहरौद से तारणीश शुक्ला पिता नारायण प्रसाद शुक्ला उम्र 26 वर्ष निवासी पिथौरा पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से शराब की गंध वाले दो खाली पौवा, दो डिस्पोजल गिलास और दो पानी पाउच बरामद हुए। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर बाद में जमानत पर रिहा किया गया।

मामला 5:

टप्पा सेवैया पेट्रोल पंप के पास से उमेन्द्र कुमार महिलांग पिता मंहगू महिलांग उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम टप्पा सेवैया को पकड़ा गया। आरोपी से शराब की गंध वाले दो खाली पौवा, डिस्पोजल गिलास और पानी पाउच जब्त किए गए। आरोपी को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ा गया।

मामला 6:

वार्ड क्रमांक 12 टिकरापारा लाखागढ़ से घनश्याम साहू पिता स्व. श्री सिल्लू साहू उम्र 35 वर्ष निवासी पिथौरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से शराब की गंध वाले दो खाली पौवा, डिस्पोजल गिलास और पानी पाउच बरामद हुए। उसके विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

—

📌 पुलिस ने बताया कि सभी मामलों में आरोपियों को धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

महासमुंद/ रोजगार मेला: 7 हजार से 32 हजार तक वेतन, 3000 हजार से अधिक से पदों पर होगी भर्ती

 

महासमुंद, सितम्बर 2025/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, महासमुंद द्वारा शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 सितम्बर 2025 को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। रोजगार मेला का आयोजन शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में प्रातः 11ः00 बजे से अपराह्न 4ः00 बजे तक होगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा कम्प्यूटर ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, फील्ड ऑफिसर, मार्केटिंग, बीमा एजेंट, बीमा सखी, बैंक एजेंट, ग्रामीण बैंक मित्र, बैंक रिलेशनशिप मैनेजर, टेक्नीशियन, इलेक्ट्रिकल फिटर सहित विभिन्न पदों के लिए लगभग 3505 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 7 हजार से 32 हजार रुपए तक प्रदान किया जाएगा। इन पदों के लिए 8वीं से लेकर स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बी.ई. एवं एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे।

जिसमें एलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा सिक्युरिटी गार्ड के 250 पद, सुपरवाईजर एवं मार्केटिंग, असिस्टेंट सुपरवाईजर के 20-20 पद, एजेंट के 15 एवं फील्ड ऑफिसर के 15 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी तरह बॉम्बे इंटिग्रेटेड सिक्युरिटी रायपुर द्वारा सिक्युरिटी गार्ड के 150 पद एवं सिक्युरिटी सुपरवाईजर के 10 पद पर, मन्ना सिक्युरिटी सर्विस रायपुर द्वारा सिक्युरिटी गार्ड के 70 पद एवं सुपरवाईजर के 10 पद, भारतीय जीवन बीमा निगम महासमुंद द्वारा बीमा सखी के 500 पद, ग्रामीण वृतक अभिकर्ता के 200 पद, शहरी वृतक अभिकर्ता के 100 पद, सामान्य अभिकर्ता के 200 पद, एमसीए बीमा सखी के 50 पद एवं सीसीए के 25 पद पर, एकॉल इंफॉर्मेशन रायपुर व बेमेतरा द्वारा टेक्निशियन के 100 पद व सुपरवाईजर के 10 पद, एयरटेल पेमेंट बैंक रायपुर द्वारा रूरल बैंक मित्र के 25 पद, नीट लिमिटेड भिलाई द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर आईसीआईसी बैंक के 30 पद, एक्सिस बैंक के लिए 20 पद एवं एचडीएफसी बैंक रिलेशनशिप मैनेजर के 10 पद, टेक्नोटेक टास्क रायपुर द्वारा कस्टमर सर्विस

एसोसिएटेड के 300 पद पर, टीव्हीएस ट्रे निग एंड सर्विस चेन्नई द्वारा अप्रेंटिशिप ऑपरेटर के 500 पद, इस्टाकार्ड सर्विस एटीडी रायपुर द्वारा डिलीवरी बॉय के 35 एवं डिलीवरी गर्ल के 15 पद, राजस्थान टेक्सटाईल मिल झलवाल राजस्थान द्वज्ञरा मशीन ऑपरेटर के 500 पद, एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस महासमुंद द्वारा एडवाईजर के 20 पद तथा डीएएगएलईडी रायपुर द्वारा सुपरवाईजर, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं सिक्युरिटी गार्ड के 3-3 पद पर भर्ती की जाएगी।
इच्छुक आवेदकों को क्यू आर कोड के माध्यम से आवेदन करना होगा एवं निर्धारित तिथि को मेला स्थल पर साक्षात्कार हेतु उपस्थित होना होगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति साथ लेकर आएं।