महासमुंद/ग्राम सिरपुर बाड़ी मे बिजली तार से लगा करंट तत्काल मृत्यु रिपोर्ट दर्ज कर कारवाही जारी

महासमुंद/ग्राम सिरपुर बाड़ी में बिजली के तार से लगा।करंट तत्काल मृत्यु रिपोर्ट दर्ज कर कारवाही

बंसत पाणिग्राही चौकी प्र भारी सिरपुर द्वारा बिना नंबरी अपराध क्रमांक 0/2025 धारा 106(1) BNS की नालसी असल नंबरी वास्ते भेजे हैं जिसे पेश कर रहा हूं, बिना नंबरी नालसी पर असल नंबरी अपराध कायम क– मैं सउनि बसंत पाणिग्राही चौकी सीसिरपुर थाना तुमगांव में पदस्थ हूं । मर्ग क्र0 37/25 धारा 194 BNSS का जांच किया । जांच पर पाया गया कि आरोपी टुकेश चक्रधारी पिता स्व0 रामकुमार चक्रधारी उम्र 36 वर्ष निवासी वार्ड नं0 9 सिरपुर द्वारा अपने खेतबाडी को एल्युमिनियम झटका तार से फेसिंग कर घेराव किया है जिससे तार में आरोपी अपने घर से विद्युत तार से जोड दिया था जिससे मृतक नेतराम चक्रधारी दिनांक 23/06/25 को प्रात: करीब 5.00 बजे शौक के लिए बाहर जा रहा था कि तार पार करते समय उसके पैर में फंस जाने से बिजली करेंट से मृत्यु हो गया है एवं PM रिपोर्ट में भी डाक्टर द्वारा नेतराम चक्रधारी पिता स्व0 दयालु राम चक्रधारी उम्र 23 वर्ष निवासी सिरपुर की मृत्यु बिजली करेंट लगने एवं हदय संबंधी गति विधि रूकने से होना लेख किया गया है। आरोपी टुकेश चक्रधारी का कृत्य लापरवाहीपूर्वक उपेक्षापूर्वक मानव जीवन का संकटापन्न में लाते हुए बिजली करेंट लगाने से पाये जाने एवं अपराध धारा 106(1) BNS का पाये जाने से अपराध क्रमांक 0/25 कायम कर विवेचना में लिया गया। मर्ग इंटीमेशन नकल जैल है- अकाल एवं आकस्मिक मृत्यु की सूचना पंजी धारा(194 BNSS) थाना तुमगांव चौकी सिरपुर जिला महासमुंद छ0ग0 मर्ग क्र0 37/25 मृत्यु का कारण बिजली करेंट लगने से मृतक का नाम व पता नेतराम चक्रधारी पिता स्व0 दयालु राम चक्रधारी उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड नं0 9 सिरपुर चौकी सिरपुर दिनांक घटना समय 23/06/25 के करीब 5.30 बजे घटनास्थल टुकेश चक्रधारी का खेतबाडी ग्राम सिरपुर वार्ड नं0 9 दिनांक घटना सूचना 23/06/25 के 7.30 बजे सूचनाकर्ता का नाम – यादराम चक्रधारी की ओर से आर0 855 मनोज तंवर चौकी सिरपुर थाना तुमगांव जिला महासमुंद विवरण- मैं चौकी सिरपुर में आर0 के पद पदस्थ हूं चौकी सिरपुर से बिना नंबरी मर्ग इंटीमेशन नंबरी कराने हेतु लाकर पेश किया असल नंबरी की जावे मर्ग इंटीमेशन नकल जैल है- अकाल एवं आकस्मिक मृत्यु की सूचना पंजी (194 BNSS) थाना तुमगांव चौकी सिरपुर जिला महासमुंद छ0ग0 मर्ग क्र0 0/25 मृत्यु का कारण बिजली करेंट लगने से मृतक का नाम व पता नेतराम चक्रधारी पिता स्व0 दयालु राम चक्रधारी उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड नं0 9 सिरपुर चौकी सिरपुर दिनांक घटना समय 23/06/25 के करीब 5.30 बजे घटनास्थल टुकेश चक्रधारी का खेतबाडी ग्राम सिरपुर वार्ड नं0 9 दिनांक घटना सूचना 23/06/25 के 6.30 बजे सूचनाकर्ता का नाम – यादराम चक्रधारी पिता स्व0 दयालु राम चक्रधारी उम्र 35 वर्ष साकिन बरेकेल कला थाना पटेवा जिला महासमुंद ********** विवरण – सूचक अपने रिश्तेदार डीलकुमार के साथ चौकी उपस्थित आकर मौखिक मर्ग इंटीमेशन चाक कराया कि वह ग्राम बरेकेल कला थाना पटेवा का रहने वाला है इसका भाई मृतक नेतराम चक्रधारी सिरपुर में रहकर मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा था आज दिनांक 23/06/25 को सूचक अपने ससुराल ग्राम मरौद में था कि सिरपुर का रहने वाला कार्तिक राम चक्रधारी इसे मोबाईल से सूचना दिया कि उसका भाई बिजली करेंट में खतम हो गया है एवं टुकेश चक्रधारी के बाडी के पास पडा है सूचना मिलते कि यह आया और देखा तो टुकेश चक्रधारी के बाडी में झटका तार में लगाए बिजली करेंट में पैर में फंस कर मृत पडा है पता चला कि टुकेश अपने घर से बिजली तार से बाडी में घेरा लगाया गया झटका तार में करेंट लगा दिया था जिसमें नेतराम सम्भवत: शौच जाते समय पैर में फंस जाने से पैर में चिपक कर फौत हो गया है कि नेतराम की मृत्यु बिजली करेंट लगने से हुई है कि रिपोर्ट पर मर्ग सदर कायम कर जांच में लिया गया। सूचना श्रीमान SDM महोदय महासमुंद को भेजी जाती है। अस्पष्ट हस्ताक्षर सउनि बसंत पाणिग्राही स्पष्ट हस्ताक्षर यादराम अस्पष्ट हस्ताक्षर अंग्रेजी में मनोज क्र 855 अस्पष्ट हस्ताक्षर ASI टीकाराम सारथी 23/06/25 धारा 106(1) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया। 13. कार्यवाही जो की गई उपरोक्त विवरण धारा – 106(1) BNS. अभियोगी /सूचनाकर्ता के हस्ताक्षर/निशानी अंगुठा अस्पष्ट हस्ताक्षर हिंदी में मो.नं. अस्पष्ट हस्ताक्षर प्रभारी अधिकारी (नाम) बसंत पाणिग्राही (पद) सउनि (नं.यदि है) चौकी सिरपुर , अस्पष्ट हस्ताक्षर अभियोगी/सूचनाकर्ता के हस्ताक्षर/निशानी अंगूठा प्रति, श्रीमान CJM महोदय महासमुंद की ओर सूचनार्थ।

महासमुंद/कोमाखान तेज रफ्तार मोटरसाइकल से एक्सीडेंट इलाज के दौरान गई जान चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कारवाही

महासमुंद/कोमाखान तेज रफ्तार मोटरसाइकल से एक्सीडेंट इलाज के दौरान गई जान चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कारवाही

थाना कोमाखान के मर्ग क्रमांक 19/2025 धारा 194 BNSS के मृतक हुमन ऊर्फ हेमलाल मांझी पिता गंगाराम मांझी उम्र 34 साल साकिन कोचर्रा थाना कोमाखान जिला महासमुंद छ0ग0 का जांच किया , मर्ग जांच दौरान गवाहों एवं मृतक का भाई अवधराम ठाकुर एवं मृतक की मां रसनी बाई का कथन लिया गया जो अपने अपने कथन मे बताये कि मृतक हुमन ऊर्फ हेमलाल मांझी दिनांक 20.05.2025 को शाम के समय अपने मोटरसायकल क्रं0 CG 06 HA 7808 से ग्राम खदरही नवागांव से वापस अपने घर कोचर्रा आ रहा था कि रास्ते में भालुचुंवा नवाडीह के आगे हुडार बांध के पास सामने से आ रही मोटरसायकल क्रं0 CG 06 GX 1195 का चालक तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते एक्सीडेंट करने से सिर में चोट लगने से मृतक हुमन ऊर्फ हेमलाल मांझी का ईलाज के दौरान CHC बागबाहरा में फौत हो गया । आरोपी मोटर सायकल CG 06 GX 1195 का चालक के द्वारा अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी मो0सा0 चालक के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया मर्ग इंटिमेशन नकल जैल है, अकाल एवं आकस्मिक मृत्यु की सूचना पंजी (धारा 194 बीएनएसएस.) थाना कोमाखान जिला महासमुंद छ.ग.) मर्ग क्रमांक 19/2025 मृत्यु का कारण – रोड एक्सीडेंट मृतक का नाम व पता – हुमन ऊर्फ हेमलाल मांझी पिता गंगाराम मांझी उम्र 34 साल साकिन कोचर्रा थाना कोमाखान जिला महासमुंद छ0ग0 दिनांक समय घटना – 20/05/2025 के 20.20 बजे, घटना स्थल – CHC बागबाहरा मूल घटनास्थल बांधापारा थाना कोमाखान क्षेत्र दिनांक समय सूचना –20/06/2025 के 11/00 बजे सूचनाकर्ता का नाम – आर.क्रं.494 अरूण सिंह पिता स्व0 कीर्तन सिंह उम्र 38 साल थाना बागबाहरा जिला महासमुंद छ.ग. द्वारा थाना बागबाहरा के मर्ग क्रं0 0/25 धारा 194 BNSS की मर्ग डायरी असल मर्ग नंबरी हेतु मर्ग डायरी पेश किया मर्ग इंटिमेशन नकल जैल है थाना बागबाहरा जिला महासमुंद मर्ग क्रं. 0/2025 मृत्यु का कारण रोड एक्सीडेंट से मृतक का नाम – हुमन ऊर्फ हेमलाल मांझी पिता गंगाराम मांझी उम्र 34 साल साकिन कोचर्रा थाना कोमाखान जिला महासमुंद छ0ग0 दिनांक घटना समय 20/05/2025 के 20.20 बजे, घटना स्थल CHC बागबाहरा दिनांक समय सूचना 21/05/2025 के 07/00 बजे, सूचनाकर्ता का नाम – राजेश कुमार पिता गणेशराम 55 वर्ष स्वीपर CHC बागबाहरा थाना बागबाहरा विवरण सूचक CHC बागबाहरा के स्वीपर राजेश कुमार द्वारा डा0 योगांक चंद्राकर द्वारा लिखित अस्पताली मेमो मे जिसमें हुमन मांझी पिता गंगाराम मांझी उम्र 35 वर्ष साकिन कोचर्रा की रोड एक्सीडेंट से मृत्यु होने के संबंध में लाकर पेश किया अस्पताली मेमो नकल जैल है प्रति थाना प्रभारी थाना बागबाहरा जिला महासमुंद में मृत हुए व्यक्ति की सूचना आपको सूचित किया जाता है कि निम्न व्यक्ति की अस्पताल में मृत्यु हो गयी है आवश्यक कार्यवाही हेतु आपको पत्र प्रेषित है व्यक्ति का नाम हुमन मांझी पिता गंगाराम मांझी उम्र 34 साल पुरूष ग्राम कोचर्रा थाना कोमाखान मृत्यु का संभावित कारण रोड एक्सीडेंट भर्ती दिनांक व समय 20/5/25 के 19/30 बजे मृत्यु का दिनांक थाना 20/5/25 के 20/20 बजे चिकित्सा अधिकारी का हस्ताक्षर नाम डा0 योगेन्द्र चंद्राकर सामु. स्वा. केन्द्र बागबाहरा जिला महासमुंद छ.ग. स्पष्ट हस्ता. सूचक की रिपोर्ट पर मर्ग सदर कायम कर पंचनामा कार्यवाही में लिया गया प्रतिलिपि श्रीमान SDM महो. बागबाहरा की ओर सूचनार्थ ।

महासमुंद/ सोलर पॉवर से रोशन जिंदगियां : छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना ला रही क्रांति

महासमुंद/ सोलर पॉवर से रोशन जिंदगियां : छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना ला रही क्रांति

केन्द्र एवं राज्य सरकार की महती योजना प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना ने न सिर्फ लोगों के बिजली बिल को शून्य किया है, बल्कि उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव भी लाया है। इस योजना के माध्यम से लोग न केवल ऊर्जा के खर्च से मुक्त हो रहे हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। अब वे हर माह बिजली बिल भुगतान की झंझट से मुक्ति पा चुके हैं। महासमुंद जिले में अधिकारियों ने बताया कि अभी तक 142 सोलर कनेक्शन सफलतापूर्वक स्थापित किए जा चुके हैं।

महासमुंद जिले के कौशिक कॉलोनी निवासी एवं रिटायर्ड बैंक मैनेजर श्री लक्ष्मीकांत पाणिग्रही ने बताया कि उन्होंने अपने घर की छत पर 6 किलोवाट का रूफटॉप सोलर प्लांट लगाया है। इस प्लांट की कुल लागत लगभग 3.15 लाख रुपये आई, जिसमें से 78,000 रुपये की सब्सिडी उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से प्राप्त हुई। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया, पहले हर महीने मुझे सामान्य दिनों में 6,000 रुपये और गर्मियों में 12,000 रुपये तक का बिजली बिल चुकाना पड़ता था, लेकिन अब मेरा बिजली बिल शून्य आ रहा है। यह योजना न सिर्फ बचत करवा रही है, बल्कि पर्यावरण की भी रक्षा कर रही है।

इसी तरह हाउसिंग बोर्ड निवासी एवं शिक्षिका श्रीमती ज्योति विश्वाश ने भी 3 किलोवाट का सोलर पैनल अपने घर की छत पर स्थापित किया। उन्होंने बताया सोलर पैनल लगते ही सिर्फ 15 दिनों में मेरा बिजली बिल शून्य हो गया। पहले हर महीने 3,000 रुपये तक का बिल आता था, अब बिजली बिल की कोई चिंता नहीं है। साथ ही 24 घंटे निर्बाध बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना से मुझे न सिर्फ मासिक बिजली बिल से मुक्ति मिली, बल्कि बारिश के दिनों में होने वाली आपदा की स्थिति में बिजली बंद की चिंता भी खत्म हो गई है।

विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि महासमुंद जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना के तहत, 142 परिवार न सिर्फ ऊर्जा बचा रहे हैं, बल्कि अपनी जीवनशैली में भी बड़ा बदलाव ला रहे हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पंजीयन कार्य जारी है। उल्लेखनीय है कि सोलर प्लांट को विद्युत ग्रिड से जोड़ा जाता है। यदि उपभोक्ता जरूरत से अधिक बिजली पैदा करता है, तो अतिरिक्त बिजली ग्रिड को सप्लाई कर सकता है, जिससे अतिरिक्त आय भी मिलती है। सरकार द्वारा एक किलोवाट वाले प्लांट पर 30 हजार रुपए सब्सिडी, 2 किलोवाट वाले प्लांट पर 60 हजार रुपए सब्सिडी एवं 3 किलोवाट से अधिक क्षमता वाले प्लांट पर 78,000 रुपये तक की सब्सिडी का प्रावधान है। जो कनेक्शन के लगते ही 15 से 30 दिन के भीतर प्राप्त हो जाता है।

 

महासमुंद/सफलता की कहानी मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मनोज यादव ने बदली व्यवसाय की दिशा

महासमुंद/सफलता की कहानी मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मनोज यादव ने बदली व्यवसाय की दिशा

योजना से मिला आर्थिक संबल, बढ़ा व्यवसाय, बढ़ी आमदनी।                                                                                                                                 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं, महिलाओं और उद्यमशील नागरिकों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में छोटे-मझोले उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहित करना, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित हों और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिले। योजना के अंतर्गत पात्र आवेदकों को निर्धारित परियोजना लागत पर अनुदान और बैंकों के माध्यम से ऋण की सुविधा प्रदान की जाती है। इसी योजना के अंतर्गत महासमुन्द जिले के बसना विकासखंड के ग्राम सराईपाली निवासी श्री मनोज कुमार यादव ने योजना का लाभ लेकर अपने छोटे कम्प्यूटर कार्य केंद्र (च्वाइस सेंटर) को विस्तार देने का कार्य किया। पूर्व में सीमित संसाधनों के साथ संचालित यह व्यवसाय मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के सहयोग से एक सफल स्वरोजगार इकाई में परिवर्तित हुआ है।

मनोज यादव का पहले से एक छोटा-सा च्वाइस सेंटर था, जिसे वे लंबे समय से चला रहे थे। वे अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते थे, परंतु आर्थिक संसाधनों की कमी एक बड़ी चुनौती थी। इसी बीच उन्हें ग्रामोद्योग विभाग, जिला पंचायत महासमुन्द द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की जानकारी मिली। मनोज ने इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया और एक लाख रुपए की लागत पर परियोजना स्वीकृत हुई। इसमें से उन्हें 35 प्रतिशत अनुदान प्राप्त हुआ और शेष राशि का ऋण उन्होंने बैंक से प्राप्त किया। इस आर्थिक सहयोग से उन्होंने अपने कम्प्यूटर सेंटर का विस्तार किया, आवश्यक उपकरण खरीदे और सेवाओं की गुणवत्ता को बढ़ाया। उन्होंने बताया कि इस योजना से मिले ऋण और अनुदान से न केवल उनका व्यवसाय बड़ा हुआ बल्कि उनकी आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई। उन्होंने समय पर ऋण की किश्तें चुकाते हुए बैंक का पूरा ऋण अदा कर दिया है। आज वे न केवल अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं, बल्कि क्षेत्र के अन्य लोगों को भी डिजिटल सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

मनोज छत्तीसगढ़ शासन के इस अभिनव कार्यक्रम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहते हैं कि मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मुझे आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला। मैं शासन का दिल से आभार व्यक्त करता हूं, जिसने मेरे जैसे सामान्य व्यक्ति को खुद का व्यवसाय खड़ा करने में सहायता की। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम जैसी योजनाएं युवाओं के सपनों को साकार करने का माध्यम बन रही हैं, जो राज्य के समग्र विकास में सहायक सिद्ध हो रही हैं।

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर एक्टिव, 48 घंटे में झमाझम आंधी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर एक्टिव, 48 घंटे में झमाझम आंधी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. बंगाल की खाड़ी, उड़ीसा और मध्य भारत के ऊपर बने मौसम तंत्र के चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी से हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया है. आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और अंधड़ के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं, कुछ स्थानों पर भारी वर्षा और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने खासकर मध्य छत्तीसगढ़ के लिए अगले 48 घंटों को लेकर अलर्ट जारी किया है.

उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे तटीय उड़ीसा व पश्चिम बंगाल के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बना है. इसके प्रभाव से एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है, जो धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है. यह सिस्टम उत्तर उड़ीसा, गंगेटिक पश्चिम बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने की संभावना जताई गई है.

उत्तर-पूर्व अरब सागर से लेकर छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल तक 1.5 से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो भारी बादलों के निर्माण का कारण बन रही है. साथ ही, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश के ऊपर समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर भी एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो स्थानीय स्तर पर मौसम को प्रभावित कर रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार, 27 जून को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है. इसके अलावा एक-दो स्थानों पर भारी बारिश, गरज चमक, अंधड़ और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है. मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में विशेष रूप से भारी वर्षा की संभावना जताई गई है.

अगले 6 दिनों तक बरसात का सिलसिला जारी

छत्तीसगढ़ में अगले छह दिनों तक मौसम लगभग ऐसा ही बना रहेगा. प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में किसानों और नागरिकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है.

बीते 24 घंटे में कहां-कितनी बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों में बारिश दर्ज की गई, जिसमें बिलासपुर संभाग में तीव्र वर्षा देखने को मिली. मुख्य वर्षा आंकड़े (सेमी में): दरीं: 11, घरघोड़ा: 9, पाटन, पथरिया, बकावंड, पटना: 8, बलौदा बाजार, गंगालूर, तिल्दा, छाल, भाटापारा आदि: 7, लोरमी, नवागढ़, जांजगीर, बैकुंठपुर, सरसिवा: 5, सैकड़ों स्थानों पर 2 से 4 सेमी तक की वर्षा दर्ज किया गया है.

तापमान का हाल

प्रदेश में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री पेण्ड्रारोड में दर्ज हुआ. तापमान में यह गिरावट सक्रिय मानसून का संकेत है.

रायपुर का मौसम कैसा रहेगा?

रायपुर में 27 जून को दिनभर आसमान मेघमय रहेगा. एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम 24°C के आस-पास रहने की संभावना जताई गई है.

छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता अब रंग दिखा रही है. लगातार बारिश, गरज-चमक और अंधड़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन व नागरिकों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. किसान वर्ग को भी कृषि कार्यों में वर्षा की अनुकूलता का लाभ उठाने की सलाह दी जा

महासमुंद/ सोलर पॉवर से बदली जिंदगी : अब बिजली बिल से पूरी तरह मुक्ति। बिजली बिल 15 दिन में शून्य हो गया –

महासमुंद/ सोलर पॉवर से बदली जिंदगी : अब बिजली बिल से पूरी तरह मुक्ति। बिजली बिल 15 दिन में शून्य हो गया – श्रीमती ज्योति विश्वास पर्यावरण के लिए भी लाभप्रद है सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना – श्री लक्ष्मीकांत पाणिग्रही बिजली बिल 15 दिन में शून्य हो गया – श्रीमती ज्योति विश्वास

महासमुंद, 27 जून 2025/ केन्द्र एवं राज्य सरकार की महती योजना प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना ने न सिर्फ लोगों के बिजली बिल को शून्य किया है, बल्कि उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव भी लाया है। इस योजना के माध्यम से लोग न केवल ऊर्जा के खर्च से मुक्त हो रहे हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। अब वे हर माह बिजली बिल भुगतान की झंझट से मुक्ति पा चुके हैं। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में अभी तक 142 सोलर कनेक्शन सफलतापूर्वक स्थापित किए जा चुके हैं।
महासमुंद के कौशिक कॉलोनी निवासी एवं रिटायर्ड बैंक मैनेजर श्री लक्ष्मीकांत पाणिग्रही ने बताया कि उन्होंने अपने घर की छत पर 6 किलोवाट का रूफटॉप सोलर प्लांट लगाया है। इस प्लांट की कुल लागत लगभग 3.15 लाख रुपये आई, जिसमें से 78,000 रुपये की सब्सिडी उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से प्राप्त हुई। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया, पहले हर महीने मुझे सामान्य दिनों में 6,000 रुपये और गर्मियों में 12,000 रुपये तक का बिजली बिल चुकाना पड़ता था, लेकिन अब मेरा बिजली बिल शून्य आ रहा है। यह योजना न सिर्फ बचत करवा रही है, बल्कि पर्यावरण की भी रक्षा कर रही है।

इसी तरह हाउसिंग बोर्ड निवासी एवं शिक्षिका श्रीमती ज्योति विश्वाश ने भी 3 किलोवाट का सोलर पैनल अपने घर की छत पर स्थापित किया। उन्होंने बताया सोलर पैनल लगते ही सिर्फ 15 दिनों में मेरा बिजली बिल शून्य हो गया। पहले हर महीने 3,000 रुपये तक का बिल आता था, अब बिजली बिल की कोई चिंता नहीं है। साथ ही 24 घंटे निर्बाध बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना से मुझे न सिर्फ मासिक बिजली बिल से मुक्ति मिली, बल्कि बारिश के दिनों में होने वाली आपदा की स्थिति में बिजली बंद की चिंता भी खत्म हो गई है।
विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री पी.आर. वर्मा ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना के तहत, 142 परिवार न सिर्फ ऊर्जा बचा रहे हैं, बल्कि अपनी जीवनशैली में भी बड़ा बदलाव ला रहे हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पंजीयन कार्य जारी है।

उल्लेखनीय है कि सोलर प्लांट को विद्युत ग्रिड से जोड़ा जाता है। यदि उपभोक्ता जरूरत से अधिक बिजली पैदा करता है, तो अतिरिक्त बिजली ग्रिड को सप्लाई कर सकता है, जिससे अतिरिक्त आय भी मिलती है। सरकार द्वारा एक किलोवाट वाले प्लांट पर 30 हजार रुपए सब्सिडी, 2 किलोवाट वाले प्लांट पर 60 हजार रुपए सब्सिडी एवं 3 किलोवाट से अधिक क्षमता वाले प्लांट पर 78,000 रुपये तक की सब्सिडी का प्रावधान है। जो कनेक्शन के लगते ही 15 से 30 दिन के भीतर प्राप्त हो जाता है।

बसना/ लापरवाही पर संकुल समन्वयक मनबोध नंद तत्काल प्रभाव से निलंबित / दूसरे जिले के 150 किलो मीटर दूर भेजे गए मुख्यालय

बसना/ लापरवाही पर संकुल समन्वयक मनबोध नंद तत्काल प्रभाव से निलंबित / दूसरे जिले के 150 किलो मीटर दूर भेजे गए मुख्यालय

महासमुंद, 27 जून 2025/ संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग रायपुर के निर्देश पर बुक स्कैनिंग कार्य की समीक्षा हेतु सहायक संचालक श्रीमती उषा किरण खलखो एवं श्रीमती सुरेखा थानथराट द्वारा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बसना एवं संकुल समन्वयक बसना के साथ संयुक्त रूप से संकुल केन्द्र भूकेल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान संकुल समन्वयक श्री मनबोध नंद मूल पद शिक्षक, शा.

पू. मा. शाला पौसरा, विकासखंड बसना महासमुंद द्वारा पुस्तक वितरण में चार दिवस की देरी एवं 08 विद्यालयों में कार्य प्रारंभ न होने की स्थिति पर संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया। साथ ही 25 जून को आयोजित गूगल मीट बैठक में भी वे अनुपस्थित रहे। पाठ्यपुस्तकों की डिलीवरी 21 जून को प्राप्त होने के बावजूद वितरण 25 जून को करने, स्कैनिंग कार्य में लापरवाही तथा विभागीय दिशा-निर्देशों की अवहेलना को गंभीर कदाचार एवं अनुशासनहीनता मानते हुए उक्त कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-03 के प्रतिकूल पाया गया।

संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर श्री राकेश कुमार पाण्डेय ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक के प्रतिवेदन के आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 (1) के तहत श्री मनबोध नंद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा तथा उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मगरलोड, जिला धमतरी नियत किया गया है।

सरायपाली/जन्मदिन पर बांटे किसानों को खेती के लिए 12 क्विंटल मुंगफली बीज

सरायपाली/जन्मदिन पर बांटे किसानों को खेती के लिए 12 क्विंटल मुंगफली बीज

सरायपाली। देश हित मानव सेवा कल्याण के लिए इस वर्ष ग्राम चकरदा की हरिता पटेल अपने जन्मदिन पर एक अनूठी पहल की है। हरिता पटेल अन्नपूर्णा महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष एवं स्वाभीमान महिला कृषक उत्पादन कंपनी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के पद पर पदस्थ है। उन्होंने विगत दिनों अपने जन्मदिन पर एसी ही एक अनूठी पहल करते हुए ग्राम चकरदा और बानीगिरोला में 66 किसानों को निःशुल्क मूंगफली बीज का उपहार महिला नेतृत्व में ग्राम विकास की मिसाल दी। कुल 32 एकड़ कृषि भूमि में मूंगफली की खेती हेतु कुल 12 क्विंटल 16 किलोग्राम बीज वितरित किया गया।

केन्द्र सरकार की योजना नेशनल ऑईल सीड एण्ड इडिबल आईल स्कीम के सहयोग से हरिता पटेल ने अपने जन्मदिन पर इस योजना का लाभ ग्रामीणों को दिलाई। ग्राम चकरदा और बानीगिरोला में 16-16 एकड़ भूमि पर, प्रति एकड़ 38 किलोग्राम की दर से 12 क्विंटल 16 किग्रा बीज वितरण किया गया। ग्राम चकरदा में 26 किसान तथा बानीगिरोला में 40 किसाना उक्त योजना के तहत लाभ उठाए।

हरिता पटेल ने चर्चा में बताया कि उनके लिए कार्य करना ही सच्चा उत्सव है। यह पहल महिलाओं, ग्रामवासियों और कृषि क्षेत्र के लिए एक छोटा-सा समर्पण है। महिला नेतृत्व यदि संकल्प ले तो ग्राम विकास और कृषि उन्नति दोनों में नई दिशा दे सकता है। यह आयोजन केवल बीज वितरण नहीं, बल्कि सामुदायिक एकता, सेवा-भाव महिला नेतृत्व का प्रतीक है।

उक्त अवसर पर कृषि विभाग, हेमंत प्रधान, शिशुपाल एफपीओ, ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि नेपाल सिंह सिदार, श्रीमती गीता राजेन्द्र पटेल (उपसरपंच), गणेश पटेल (पंच), भुवनेश्वर दास (सरपंच प्रतिनिधि), रमेश दास और ग्राम पंचायत टीम, ग्रामीण किसान और स्वयंसेवी, अन्नपूर्णा महिला स्व सहायता समूह की सदस्य, कृषि सखी, सक्रिय महिलाएं और ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

रायपुर : प्रदेश में अब तक 115.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

रायपुर : प्रदेश में अब तक 115.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 115.1 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक जशपुर जिले में सर्वाधिक 264.3 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। राजनांदगांव जिले में सबसे कम 35.9 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 107.4 मि.मी., सूरजपुर में 156.8 मि.मी., बलरामपुर में 245.7 मि.मी., कोरिया में 212.2 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 127.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले में 81.0 मि.मी. बलौदाबाजार में 125.8 मि.मी., गरियाबंद में 109.9 मि.मी., महासमुंद में 92.9 मि.मी. और धमतरी में 64.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर में 83.1 मि.मी., मुंगेली में 96.8 मि.मी., रायगढ़ में 174.3 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 103.2 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 139.0 मि.मी., सक्ती में 69.1 मि.मी. कोरबा में 130.2 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 136.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। दुर्ग जिले में 66.7 मि.मी., कबीरधाम में 64.6 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 92.7 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 58.9 मि.मी., बालोद में 69.4 मि.मी. बेमेतरा में 45.5 मि.मी और बस्तर जिले में 145.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। कोंडागांव में 88.1 मि.मी., कांकेर में 108.6 मि.मी., नारायणपुर में 71.9 मि.मी., दंतेवाड़ा में 149.7 मि.मी., सुकमा में 68.9 मि.मी. और बीजापुर में 213.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

 

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हुए शामिल : छेरापहरा की रस्म अदायगी कर मांगा प्रदेशवासियों के लिए आशीर्वाद

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हुए शामिल : छेरापहरा की रस्म अदायगी कर मांगा प्रदेशवासियों के लिए आशीर्वाद

राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  आज गायत्री नगर रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित महाप्रभु श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा महोत्सव में शामिल हुए। राज्यपाल श्री डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर ‘छेरा-पहरा‘ की रस्म निभाई। राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी ने श्री जगन्नाथ जी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित रथ यात्रा में शामिल हुए। रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में विशेष विधि-विधान के साथ महाप्रभु जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व भगवान की प्रतिमाओं को मंदिर से रथ तक लाया गया और मार्ग को सोने की झाड़ू से स्वच्छ किया गया। इस परंपरा को छेरापहरा कहा जाता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सभी प्रदेशवासियों को रथ यात्रा की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व ओडिशा के लिए जितना बड़ा उत्सव है, उतना ही बड़ा उत्सव छत्तीसगढ़ के लिए भी है। श्री साय ने कहा कि भगवान जगन्नाथ किसानों के रक्षक हैं। उन्हीं की कृपा से वर्षा होती है, धान की बालियों में दूध भरता है और किसानों के घरों में समृद्धि आती है। मैं भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूं कि इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ में भरपूर फसल हो। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा से मेरी विनती है कि वे हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और हमें शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की ओर अग्रसर करें।

मुख्यमंत्री ने सोने की झाड़ू से छेरापहरा की रस्म निभाई

राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में पुरी की रथ यात्रा की तर्ज पर यह पुरानी परंपरा निभाई जाती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छेरापहरा की रस्म पूरी करते हुए सोने की झाड़ू से मार्ग बुहारकर रथ यात्रा का शुभारंभ किया। इसके उपरांत उन्होंने भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा को रथ तक ले जाकर विराजित किया।

ओडिशा की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में होती है रथ यात्रा

रथ यात्रा के लिए भारत में ओडिशा राज्य प्रसिद्ध है। ओडिशा का पड़ोसी राज्य होने के कारण छत्तीसगढ़ में भी इस उत्सव का व्यापक प्रभाव है। आज निकाली गई रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ, उनके भ्राता बलभद्र और बहन सुभद्रा की विशेष विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मंदिर के पुजारी के अनुसार उत्कल संस्कृति और दक्षिण कोसल की संस्कृति के बीच यह एक अटूट साझेदारी का प्रतीक है। ऐसी मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ का मूल स्थान छत्तीसगढ़ का शिवरीनारायण तीर्थ है, जहां से वे जगन्नाथ पुरी में स्थापित हुए। शिवरीनारायण में ही त्रेता युग में प्रभु श्रीराम ने माता शबरी के प्रेमपूर्वक अर्पित मीठे बेर ग्रहण किए थे। यहां वर्तमान में नर-नारायण का भव्य मंदिर स्थापित है।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री धर्मलाल कौशिक सहित अन्य गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।