सरायपाली: पानी भरते ही टंकी से बहने लगा झरने की तरह पानी, सरपंच संघ अध्यक्ष बोले – “मोदी जी की योजना को ठेकेदारों ने किया बदनाम” 47 लाख लागत

सरायपाली: पानी भरते ही टंकी से बहने लगा झरने की तरह पानी, सरपंच संघ अध्यक्ष बोले – “मोदी जी की योजना को ठेकेदारों ने किया बदनाम” 47 लाख लागत

महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम जलगढ़ में जल जीवन मिशन योजना की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गांव में लाखों रुपये की लागत से निर्मित पानी टंकी में पहली बार पानी भरते ही कई स्थानों से रिसाव शुरू हो गया। टंकी से चारों तरफ झरने की तरह पानी बहता देख ग्रामीणों में भारी नाराजगी फैल गई।
मामले को लेकर सरपंच संघ अध्यक्ष एवं ग्राम जलगढ़ के सरपंच श्रीमती रेखा लिंगराज साहू ने निर्माण कार्य में भारी लापरवाही और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 से गांव में पाइपलाइन, पानी टंकी और घर-घर नल कनेक्शन का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन आज तक कई घरों में नल कनेक्शन नहीं पहुंच पाया है और ठेकेदार द्वारा कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है।

देखे वीडियो

सरपंच संघ के अध्यक्ष रेखा साहू के अनुसार पानी के समस्या का मामला सिर्फ जलगढ़ का नहीं है सरायपाली क्षेत्र में कई ऐसे गांव है जहां पानी के लिए समस्याएं हो रही है खासकर गर्मी के दिनों में
सरपंच के अनुसार गांव में पानी की समस्या को देखते हुए लगभग 500 मीटर दूर स्थित बोरवेल से पानी लाकर टंकी में पहली बार भरा गया, लेकिन पानी भरते ही टंकी के चारों तरफ से रिसाव शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा था मानो टंकी नहीं बल्कि कोई झरना बह रहा हो।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य पूरी तरह गुणवत्ता विहीन तरीके से किया गया है। टंकी तक चढ़ने के लिए बनाई गई सीढ़ियां भी अभी से टूटने लगी हैं। वहीं पाइपलाइन और अन्य निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। वीडियो 

कार्य स्थल पर लगे सूचना बोर्ड के अनुसार यह कार्य “जल जीवन मिशन” के अंतर्गत ग्राम जलगढ़ में जल प्रदाय योजना के रेट्रोफिटिंग कार्य के रूप में कराया गया। योजना की कुल लागत लगभग 47.65 लाख रुपये बताई गई है। बोर्ड में ठेकेदार एजेंसी के रूप में “शिवम कंस्ट्रक्शन” मेसर्स भरत राठी का नाम दर्ज है, जबकि एजेंसी जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन महासमुंद को बताया गया है। कार्य आदेश क्रमांक 344/DL/2021-22 के तहत इस योजना की समय सीमा 9 माह निर्धारित की गई थी।

योजना के तहत 50 कि. ली . स्टेजिंग क्षमता की उच्च स्तरीय पानी टंकी, 12 मीटर ऊंचाई का जलाशय, 1050 मीटर एवं 100 मीटर वितरण पाइपलाइन, यूपीवीसी पाइप, पंप कक्ष, क्लोरीनेटर रूम और क्लोरीनेटर सिस्टम का निर्माण किया जाना था। लेकिन चार वर्ष बीतने के बाद भी योजना पूरी तरह चालू नहीं हो पाई है।

सरपंच और ग्रामीणों का कहना है कि 47 लाख खर्च होने के बावजूद गांव में नियमित जल आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। कई घरों में आज भी नल कनेक्शन नहीं पहुंचा है और जहां कनेक्शन दिया गया है वहां पानी नहीं पहुंच रहा। अब पहली बार पानी भरते ही टंकी में रिसाव शुरू हो जाना निर्माण गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।
सरपंच संघ अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi की “हर घर नल, हर घर जल” योजना का उद्देश्य ग्रामीणों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना था, लेकिन जिम्मेदार इंजीनियरों और ठेकेदारों की लापरवाही से योजना बदनाम हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते जांच और सुधार नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

सरपंच श्रीमती रेखा साहू और ग्रामीणों ने पूरे मामले की तकनीकी जांच कराने, निर्माण कार्य की गुणवत्ता की स्वतंत्र जांच करवाने और दोषी अधिकारियों व ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

मामले में phe विभाग के SDO के नंबर पर फोन लगाने पर बंद आया

सरायपाली पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: नाले के पास महुआ शराब बनाते रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी, भेजा गया जेल

सरायपाली – जिले में अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत् सरायपाली पुलिस ने आरोपी मोतीलाल बरिहा को महुआ शराब बना रहा था जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दिनांक 09.05.2026 को सरायपाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि सरायपाली नवागढ़ नाला ग्राम नवागढ़ थाना सरायपाली के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बना रहा है कि मुखबीर सूचना पर थाना स्टॉफ उनि0 नंद किशोर सिन्हा, प्र0आर0 21 राधाचरण प्रधान, आर0 606 हितेश साहू, आर0 476 विकास दिव्य, आर0 69 हरिश साहू, आर0 858 नरेन्द्र तारक, गोपनीय सैनिक मनोहर बंजारा, सैनिक 24 उद्धव सोनी के द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया।

सूचक के बताये स्थान पर मिले एक व्यक्ति को पुछताछ करने पर अपना नाम मोतीलाल बरिहा पिता फुलसिंह बरिहा उम्र 26 वर्ष करगीपाली चैकी कनकबीर, थाना सारंगढ़ जिला सारगंढ़ बिलाईगढ़ छ0ग0 बताया व उनके पास 03 नीले रंग की ड्रम में 200 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब कीमती 40,000/रू0, 05 नग महुआ शराब बनाने वाले इस्तेमाली छोटा बड़ा एल्युमुनियम बर्तन कीमती 5000/रू0 एवं 08 नग 200 लीटर वाला ड्रम में भरा हुआ 1000 किलो महुआ पास को घटनास्थल में नष्ट किया गया। आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी द्वारा जूर्म स्वीकार करने से गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम..

मोतीलाल बरिहा पिता फुलसिंह बरिहा उम्र 26 वर्ष करगीपाली चैकी कनकबीर, थाना सारंगढ़ जिला सारगंढ़ बिलाईगढ़ छ0ग0 आरोपी के कब्जे से जप्त सामग्री की जानकारी-02 नीले रंग की 100-100 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक ड्रम में भरी 75-75 लीटर एवं 01 नीले रंग की 50 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक ड्रम में भरी 50 लीर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब जुमला 200 लीटर, कीमती 40,000/रू0 एवं 05 नग महुआ शराब बनाने वाले इस्तेमाली छोटा बड़ा एल्युमुनियम बर्तन कीमती 5000/रू0 जुमला शराब -200 लीटर, कुल कीमती 45,000/रूपये।

सलाम है इस माँ के जज्बे को: 5वीं पास माँ ने संघर्षों से लड़कर 4 बेटियों को बनाया शिक्षक, एक बनी डिप्टी कलेक्टर

बसना – मां की आंखों में अपने बच्चों के लिए पलने वाले सपने अक्सर शब्दों से कहीं बड़े होते हैं। उन सपनों को साकार करने के लिए वह कितने संघर्ष, कितने त्याग और कितनी तपस्या करती है, इसका अंदाजा तब होता है जब उन सपनों की चमक सफलता बनकर सामने आती है। विश्व मदर्स डे के अवसर पर बसना अंचल से एक ऐसी ही प्रेरक कहानी सामने आई है, जो यह साबित करती है कि यदि मां के इरादे मजबूत हों तो सीमित संसाधन भी बच्चों की उड़ान को रोक नहीं सकते।

वनांचल ग्राम बड़ेसाजापाली की साधारण ग्रामीण महिला रामप्यारी साहू जो स्वयं केवल पांचवीं तक शिक्षा प्राप्त की है, लेकिन अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने का ऐसा संकल्प लिया कि आज उनकी स चार बेटियां छत्तीसगढ़ के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में शिक्षिका के रूप में सेवाएं दे रही हैं, जबकि सबसे छोटी बेटी कुमारी नंदिनी साहू बस्तर संभाग के – जगदलपुर में डिप्टी कलेक्टर बनकर पूरे – क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं।

कहते हैं कि मां ही बच्चे की पहली गुरु होती है। उसकी सीख, उसके संस्कार और उसका विश्वास ही बच्चों के जीवन की दिशा तय करते हैं। रामप्यारी साहू ने इस कहावत को अपने जीवन से चरितार्थ कर दिखाया। भले ही उनकी औपचारिक शिक्षा पांचवीं तक सीमित रही, लेकिन शिक्षा के महत्व को उन्होंने गहराई से समझा और यही सोच अपने बच्चों में भी रोपी।

श्रीमती राम प्यारी के साहू ने बताया कि ग्राम नगरदा रे (बिलाईगढ़) क्षेत्र के एक छोटे से गांव में क पली-बढ़ी और केवल पांचवीं तक पढ़ी हैं की। रामप्यारी साहू का विवाह शिक्षक मेघनाथ स साहू के साथ हुआ। विवाह के बाद वे ग्राम । बड़ेसाजापाली आईं। साधारण ग्रामीण ने परिवेश, लघु कृषक परिवार, सीमित ही संसाधन और कम शिक्षा के बावजूद उनके क मन में एक ही विश्वास था कि शिक्षा ही वह को शक्ति है जो जीवन की हर कठिन राह को व आसान बना सकती है। समय के साथ।

परिवार बड़ा हुआ। घर में पांच बेटियां और दा एक बेटा हुआ। पति शिक्षक थे, इसलिए घर में में शिक्षा का वातावरण था। लेकिन ग्रामीण हैं जीवन की कठिनाइयों और सीमित साधनों व्य के बीच इतने बड़े परिवार का पालन-पोषण म आसान नहीं था। इसके बावजूद रामप्यारी ग साहू ने कभी बच्चों की पढ़ाई को बोझ नहीं बनने दिया।

वे अक्सर अपने बच्चों से कहा करती न्ह थी कि “हम भले कम पढ़े हैं, लेकिन हमारे को बच्चे जरूर आगे बढ़ेंगे।” रामप्यारी साहू की व्य बेटियां रूपेश्वरी साहू, जीतेश्वरी साहू, मंटू साहू, मेनका साहू और नंदिनी साहू, तथा सबसे छोटे पुत्र नीलकंठ साहू के पालन-पोषण एवं संस्कार देने में उन्होंने मेहनत, त्याग और समर्पण का परिचय दिया।

वर्ष 2015 में उनके पति मेघनाथ साहू का निधन हो गया। परिवार की सारी जिम्मेदारी रामप्यारी साहू के कंधों पर आ गई। उस समय कई लोगों को लगा कि अब इतने बड़े परिवार में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है, लेकिन उन्होंने परिस्थितियों के सामने हार नहीं मानी ।

ग्रामीण अंचल की यह प्रेरक कहानी यह संदेश देती है कि यदि माता-पिता बच्चों को शिक्षा, सही मार्गदर्शन और मजबूत संस्कार दें, तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनते। लेकिन उन्होंने अपने बच्चों को जीवन का सबसे बड़ा पाठ सिखाया। राम प्यारी अपने बच्चों से हमेशा कहती हैं कि मेहनत, विश्वास और सपनों को कभी छोटा मत समझो। सपनों को धरातल पर उतारने का निरंतर प्रयास करो।

विश्व मदर्स डे पर रामप्यारी साहू की यह प्रेरक यात्रा हर मां को सलाम करने का अवसर देती है और यह साबित करती है कि एक मां का विश्वास, त्याग और हौसला बच्चों को आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है।

मां के संघर्ष त्याग और विश्वास की जीत..

पति के 2015 में निधन के बाद आंखों में आंसू दिल में अपने बच्चों के भविष्य को संवारने का अटूट संकल्प। उन्होंने विषम परिस्थितियों में बच्चों को संभाला और हमेशा यही कहा कि तुम लोग पढ़-लिखकर आगे बढ़ो, यही तुम्हारे पिता के सपनों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।” मां के इसी विश्वास और प्रेरणा से चारों बेटियाँ शिक्षक बन गई। मां की प्रेरणा ने सबसे छोटी बेटी नंदिनी साहू के मन में बड़ा सपना जगाया।

मां के संघर्ष और उनके अटूट विश्वास ने संघर्ष, त्याग व विश्वास की जीत नंदिनी को लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के साथ पढ़ाई जारी रखी और अंततः वह मुकाम हासिल किया। जिसका सपना कभी उनकी मां और पिता ने देखा था। आज चारों बेटियां शिक्षिका के रूप में नई पीढ़ी को शिक्षित कर रही हैं और नंदिनी साहू डिप्टी कलेक्टर बनकर प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभा रही हैं, छोटा पुत्र झारखंड में यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। यह सफलता केवल 5 बेटियों एवं एक बेटा की नहीं, बल्कि उनकी मां रामप्यारी साहू के संघर्ष, त्याग, संस्कार और अटूट विश्वास की जीत है।

बसना: जन्मदिन पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना, अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण, रक्तदान शिविर और मेधावी छात्रों का सम्मान

*बसना* । बसना विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय और जनप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल का जन्म दिवस आज 10 मई को पूरे क्षेत्र में सेवा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जहां एक ओर भक्ति की अविरल धारा बही, वहीं दूसरी ओर विधायक जी ने मरीजों की सेवा और मेधावी छात्रों का सम्मान कर अपने जन्मदिन को सार्थक बनाया।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में बसना में दो दिवसीय अष्ट प्रहरी हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। इस महायज्ञ में कुल 7 कीर्तन मंडलियों को आमंत्रित किया गया था। इन मंडलियों द्वारा पिछले दो दिनों से बिना रुके, अनवरत “हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे” महामंत्र का जाप किया गया।

भक्तिमय वातावरण के बीच आज महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ संकीर्तन का समापन हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि परमात्मा के नाम का संकीर्तन ही कलयुग में शांति का एकमात्र मार्ग है। अष्ट प्रहरी महायज्ञ के माध्यम से हमने क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है। संकीर्तन की यह गूँज जन-जन के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेगी।

अपने जन्म दिवस के अवसर पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दिन की शुरुआत देव दर्शन के साथ की। उन्होंने गढ़फुलझर स्थित मां रामचंडी मंदिर, बसना के मां जानकी मंदिर, बड़े शिव मंदिर, आदियोगी मंदिर, श्री हनुमान मंदिर और मां समलेश्वरी मंदिर में माथा टेका और पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।

विधायक जी ने सादगी और सेवा की मिसाल पेश करते हुए ‘अवर लेडी अस्पताल’ का भ्रमण किया। वहां उन्होंने भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना और उन्हें फल वितरित किए। इधर, विधायक कार्यालय में सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सांसद,जिला अध्यक्ष ,भाजपा प्रतिनिधि,प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्र के हजारों शुभचिंतकों ने प्रत्यक्ष मिलकर डॉ. अग्रवाल को दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दीं।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अपने जन्म दिवस के विशेष अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कक्षा दसवीं और बारहवीं की प्रावीण्य सूची (Merit List) में स्थान बनाने वाले मेधावी छात्रों को श्रीफल, शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए विधायक जी ने कहा कि विद्यार्थी ही देश और क्षेत्र का भविष्य हैं। इन बच्चों की कड़ी मेहनत ने आज बसना का नाम रोशन किया है। मेरा प्रयास रहेगा कि हमारे क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा के सर्वोत्तम अवसर मिलें ताकि वे सफलता के नए सोपान तय कर सकें।

इसी कड़ी में, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के जन्म दिवस को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाते हुए बालाजी अस्पताल की विशेषज्ञ टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस अवसर पर जनसेवा की भावना को चरितार्थ करते हुए एक विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान करने वाले युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान महादान है और आपके द्वारा दी गई रक्त की एक बूंद किसी का जीवन बचा सकती है।अस्पताल की टीम द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य और रक्तदाताओं के सेवा भाव की उपस्थित जनों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।

दिन भर चले विभिन्न कार्यक्रमों और स्नेह वर्षा के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए डॉ. संपत अग्रवाल ने भावुक शब्दों में कहा कि आज आप सभी ने जो प्रेम और आशीर्वाद मुझे दिया है, वही मेरी असली पूंजी है। आप सभी का यह स्नेह मुझे जनसेवा के मार्ग पर निरंतर चलने की शक्ति प्रदान करता है। मैं सदैव आपके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूँगा।

इस शुभ अवसर पर इस गरिमामय अवसर पर सांसद, जिला अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ता, क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों और वार्डों से आए कार्यकर्ताओं व आमजन ने विधायक डॉ. संपत अग्रवाल का भव्य स्वागत कर उन्हें फूलों के हार और स्मृति चिन्ह भेंट किए। पूरे दिन बसना विधायक कार्यालय ‘नीलांचल भवन’ और मंगल भवन उत्सव के रंग में रंगा रहा, जहाँ आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण के साथ समर्थकों ने अपने प्रिय नेता के प्रति अटूट विश्वास प्रकट किया।

अंत में, उन्होंने दूर-भाष और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देने वाले समस्त शुभचिंतकों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संकल्प लिया कि वे बसना विधानसभा के विकास और जन-कल्याण के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।

बसना : तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-थ्रेसर को मारी टक्कर, मजदूर घायल

बसना :- महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र में तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाए जा रहे ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-थ्रेसर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक मजदूर घायल हो गया तथा ट्रैक्टर एवं थ्रेसर मशीन क्षतिग्रस्त हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम साल्हेतराई निवासी किसान, जो खेती-किसानी का कार्य करता है, दिनांक 09 मई 2026 को अपनी ट्रैक्टर क्रमांक CG06GK1225 में धान मिसाई करने वाली थ्रेसर मशीन जोड़कर धान मिसाई कार्य हेतु बसना जा रहा था।

बताया गया कि दोपहर करीब 03:15 बजे NH-53 मार्ग स्थित रेमड़ा मोड़ के पास वह धान मिसाई कार्य में लगे मजदूरों को ट्रैक्टर में बैठा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रक क्रमांक BR02G9081 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए ट्रैक्टर-थ्रेसर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक के बाजू वाली सीट पर बैठे विश्वजीत बरिहा निवासी साल्हेतराई के दाहिने हाथ में चोट आई है। वहीं ट्रैक्टर एवं थ्रेसर मशीन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

पीड़ित द्वारा मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज

बसना :- महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले आरोपी बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भुकेल निवासी मिनीकेतन पोर्ते पिता तेजराम पोर्ते उम्र 27 वर्ष, 02 फरवरी 2026 को अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG06HD0801 बजाज प्लेटिना से बसना में दिवाल पुट्टी का काम करने गया था। काम खत्म होने के बाद वह वापस अपने घर लौट रहा था।

इसी दौरान NH-53 मार्ग स्थित जगत चौक भुकेल के पास पीछे से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक CG06HA5468 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मृतक की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मिनीकेतन पोर्ते मोटरसाइकिल सहित डिवाइडर से जा टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक को उपचार के लिए डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रायपुर ले जाया गया, जहां उपचार दौरान उसकी मृत्यु हो गई। अस्पताल से प्राप्त मेमो के आधार पर थाना गोलबाजार रायपुर में मर्ग कायम किया गया था। बाद में मर्ग डायरी थाना बसना भेजी गई, जहां जांच के दौरान गवाहों एवं परिजनों के कथन लिए गए।

जांच में आरोपी बाइक चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाना पाए जाने पर पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है।

महासमुंद : पैतृक संपत्ति विवाद में बुजुर्ग पिता को जान से मारने की धमकी, बेटे-बहू के खिलाफ शिकायत

महासमुंद:-  महासमुंद शहर के इमलीभांठा क्षेत्र में पैतृक संपत्ति विवाद को लेकर एक बुजुर्ग पिता ने अपने बेटे एवं बहू के खिलाफ गाली-गलौच, धमकी और मारपीट की कोशिश करने की शिकायत थाना महासमुंद में दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 03 इमलीभांठा निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग, जो बोन कैंसर से पीड़ित हैं, ने पुलिस को बताया कि उनके पास पैतृक जमीन एवं मकान है। उनका बेटा रविकांत निगम पिछले कई वर्षों से संपत्ति के बंटवारे की मांग कर रहा है। बुजुर्ग ने बताया कि खेती से होने वाली आय से उनका इलाज एवं घर का खर्च चलता है।

पीड़ित के अनुसार दिनांक 08 मई 2026 को दोपहर करीब 3 बजे उनका बेटा रविकांत निगम एवं बहू रिंकी घर पहुंचे और जमीन-मकान के बंटवारे की बात को लेकर विवाद करने लगे। जब बुजुर्ग ने अपने जीते जी बंटवारा देने से मना किया तो दोनों ने कथित रूप से गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा मारपीट करने का प्रयास किया।

बुजुर्ग ने बताया कि घटना के दौरान उनकी बहन अमोद श्रीवास्तव एवं घर में काम करने वाली महिला सुमन मौजूद थीं, जिन्होंने घटना को देखा एवं सुना। पीड़ित ने पुलिस से उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

महासमुंद पुलिस की कार्रवाई : अवैध शराब पिलाने की सुविधा देने वाला आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद- महासमुंद पुलिस ने अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायपुर रोड NH-353 स्थित बजाज शोरूम के पास एक चखना ठेला संचालक लोगों को अवैध रूप से शराब पीने-पिलाने की सुविधा दे रहा है।

सूचना पर थाना महासमुंद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखकर वहां मौजूद कुछ लोग भाग निकले, जबकि मौके पर एक व्यक्ति मिला जिसने अपना नाम राजकुमार साहू निवासी शंकर नगर महासमुंद बताया। तलाशी दौरान उसके चखना ठेला से लगभग 90 एमएल देशी प्लेन शराब एवं शराब सेवन में प्रयुक्त डिस्पोजल गिलास बरामद किए गए।

आरोपी से शराब पिलाने संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, किन्तु वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जिस पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। बाद में प्रकरण जमानतीय होने पर आरोपी को जमानत मुचलके पर रिहा किया गया।

महासमुंद police द्वारा मामले में आगे की विवेचना की जा रही है।

लैलूंगा में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, दबने से दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत।

रायगढ़। तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई। जिससे ट्रैक्टर के पलटने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। ग्रामीण खेत जोताई का काम कर वापस घर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार की है। जहां ग्राम भेड़ीमुड़ा का रहने वाला अलेश भगत 40 साल सुबह तकरीबन 6 बजे अपने ट्रैक्टर को लेकर गांव के महादेव भगत 45 साल के साथ खेत जोताई करने गया था। दोपहर तक खेत में काम करने के बाद दोनों करीब 12 बजे वापस ट्रैक्टर में सवार होकर घर जाने के लिए निकले। ट्रेक्टर को महादेव भगत चला रहा था। तभी रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रोड से नीचे उतर गई और ट्रैक्टर पलट गया। इससे उसमें दब जाने से अलेश भगत और महादेव दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जब आसपास के लोगों उसे देखा तो तत्काल मामले की सूचना उनके परिजनो को दी गई।

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; अवैध कबाड़ से लदे 4 वाहन जब्त, 14 टन लोहा बरामद।

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों, चोरी के माल की खरीदी-बिक्री और अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन_प्रहार” के तहत थाना पूंजीपथरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तमनार चौक पर नाकेबंदी कर अवैध कबाड़ लोड चार वाहनों को पकड़ा है। कार्रवाई में कुल 14 टन 700 किलो लोहा एवं टीना कबाड़ जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख 23 हजार 800 रुपये है। साथ ही चारों वाहनों समेत कुल 31 लाख 23 हजार 800 रुपये की संपत्ति जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। Also Read – हमशक्ल लाया दूसरे की जमीन बेचने, रिटायर्ड लोको पायलट के साथ धोखाधड़ी मामले में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 09 मई 2026 को तमनार चौक पर सघन नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि धरमजयगढ़-घरघोड़ा क्षेत्र से अलग-अलग वाहनों में कबाड़ लोड कर पूंजीपथरा की ओर लाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने चारों वाहनों को रोककर जांच की, जिसमें भारी मात्रा में कबाड़ सामग्री लोड मिली। क्रमवार कार्रवाई इस प्रकार रही—

1. ट्रक क्रमांक CG 04 MR 2867 को रोककर जांच की गई, जिसे चालक पुरूषोत्तम यादव चला रहा था। वाहन में करीब 03 टन 700 किलो लोहा एवं टीना कबाड़ लोड मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 88 हजार 800 रुपये है। 2. माजदा छः चक्का वाहन क्रमांक CG 14 MD 7161 को चालक दीपक राम मांझी चला रहा था। वाहन में करीब 04 टन कबाड़ लोड मिला, जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये है। 3. माजदा वाहन क्रमांक CG 04 JD 7747 की जांच में चालक पुनवा राम नौरंग मिला, जिसके वाहन में करीब 03 टन लोहा एवं टीना कबाड़ पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 75 हजार रुपये है।

4. माजदा वाहन क्रमांक CG 11 BM 6416 को चालक किशना सतनामी चला रहा था। वाहन में करीब 04 टन कबाड़ लोड मिला, जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये है। चारों वाहन चालकों से कबाड़ परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई भी चालक संतोषप्रद जवाब अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। चोरी अथवा संदिग्ध संपत्ति होने के संदेह पर सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में पृथक कार्रवाई करते हुए धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत इस्तगासा तैयार किया गया साथ ही पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाई की जा रही है। 1. पुरूषोत्तम यादव पिता त्रिलोचन यादव उम्र 30 वर्ष सा0 धरजयगढ, जिला रायगढ छ0ग0 2. दीपक राम मांझी पिता फिटकूराम मांझी उम्र 23 वर्ष सा0 पालीडीह थाना पत्थलागांव जिला जशपुरनरगर 3. पुनवा राम नौरंग पिता हसतराम नवरंग उम्र 50 वर्ष सा0 कुटराबोर थाना जैजैपुर जिला सक्ती छ0ग0 4. किशना सतनामी पिता रामजी सतनामी उम्र 26 साल सा0 नंदेली भांठा थाना सक्ती जिला सक्ती