Thursday, June 25, 2026

पुरानी रंजिश पर बवाल: ड्यूटी से लौट रहे सिक्योरिटी सुपरवाइजर पर हमला, ‘जान से मारने’ की धमकी देकर फरार हुए आरोपी

महासमुंद: जिले के ग्राम बिरकोनी क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। चंडी गेट के पास एक सिक्योरिटी सुपरवाइजर के साथ गाली-गलौज करते हुए दो युवकों ने हाथ-मुक्का से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बिरकोनी (वार्ड नं. 04) निवासी पीड़ित युवक ‘ड्राईकेन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ में सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। घटना 9 मई 2026 की है, जब वह अपनी ड्यूटी खत्म कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था।

चंडी गेट के पास डिवाइडर पार करते समय उसकी बाइक के सामने वहीं काम करने वाला एक अन्य गार्ड, पूरन यादव आ गया। जब सुपरवाइजर ने उसे टोकते हुए कहा कि “आगे क्यों आ रहे हो?”, तो पूरन अनसुना कर आगे बढ़ गया। इसी बीच सामने से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए मनीष यादव और लक्ष्मीनारायण उर्फ गोलू साहू ने गाड़ी रोकी और विवाद शुरू कर दिया।

बीच सड़क पर मारपीट और धमकी

पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उसे देखते ही मां-बहन की गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं। आरोपी मनीष यादव ने हाथ-मुक्के से पीड़ित के दाहिने गाल और कनपटी पर जोर से प्रहार किया, जिससे उसे गंभीर चोट आई है। वहीं लक्ष्मीनारायण ने पीड़ित का कॉलर पकड़ रखा था।

मारपीट के दौरान आरोपियों ने पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए कहा— “तू होली के समय भाग गया था और बच गया था, अगर अब ज्यादा करेगा तो जान से खत्म कर देंगे।”

गवाहों ने कराया बीच-बचाव

सरेराह हो रही इस मारपीट को देख वहां मौजूद संजय सिंह चौहान और आसपास के राहगीरों ने हस्तक्षेप किया और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपी वहां से धमकी देते हुए फरार हो गए।

पुलिस कार्रवाई

पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मारपीट और आपराधिक धमकी (Criminal Intimidation) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, ताकि चोट की गंभीरता का पता चल सके। पुलिस मामले की अग्रिम जांच कर रही है।

महासमुंद: सड़क पर भिड़े बाइक और ऑटो चालक, मारपीट के बाद गाड़ियों में की तोड़फोड़; दोनों पक्षों पर FIR दर्ज

महासमुंद :- वार्ड नं 07 नयापारा महासमुंद निवासी मोहम्मद अली ने पुलिस को बताया कि वह किराये का ऑटो चलाता है. 8 मई को दोपहर करीब 12.45 बजे वह अपनी ऑटो रिक्शा क्रमांक CG 04 PE 0937 में सवारी लेकर महासमुंद बस स्टैंड से अटल निवास नयापारा जा रहा था इसी बीच बस स्टैण्ड साहू दुकान के पास मौजूद कांता प्रसाद मारकण्डे और उसके अन्य साथी पुरानी रंजिश के चलते अश्लील गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का, लात एवं डंडे से मारपीट किये. आरोपियों ने ऑटो को भी तोडफोड की है. मारपीट से मोहम्मद अली को चोंट लगी है.

दुसरे पक्ष ने भी दर्ज करायी FIR

महामायापारा निवासी कामता प्रसाद मारकण्डे में पुलिस को बताया कि 08 मई को दोपहर करीब 12:36 बजे वह अपने ई बाईक से तुमाडबरी खाद गोदाम से बोर पम्प का काम कर वापस अपने दुकान महामाया तालाब की ओर आ रहा था. तभी तुमगांव चौक के पहले ओवरब्रीज ढलान मोड पर रिक्शा चालक मोहम्मद अली ने कामता प्रसाद मारकण्डे को देख अपनी गाडी का ब्रेक लगाया. कामता प्रसाद भी उसे देखकर अपनी गाड़ी का ब्रेक लगा दिया.

दोनों गाड़ी करीब 10 फीट की दुरी पर रूक गये फिर रिक्शा वाले ने दिखाई नहीं देता है कहकर अश्लील गाली देकर जान से मारने की धमकी देकर रिक्शा से बांस का डण्डा निकालकर मारपीट किया और बाईक को तोडफोड करने लगा.

दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कान्ता प्रसाद मारकण्डे व अन्य लोग के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत तथा आरोपी मोहम्मद अली के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

मनेन्द्रगढ़ के गांव में गांजे की खेती का पर्दाफाश, ग्रामीण गिरफ्तार

मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी में पुलिस ने अवैध गांजे की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम पंचायत मंगोरा में हो रही गांजे की खेती का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। यह मामला खड़गवां थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को खड़गवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंगोरा में गांजे की खेती किए जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने छापेमारी की और मौके से गांजे के 36 पौधे जब्त किए गए। इसी के साथ ही पुलिस ने सर्वजीत नाम के एक आरोपी को भी पकड़ा है, जिसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से गांजे के पौधों को अन्य पौधों के बीच में लगाया गया है। पुलिस ने मौके से गांजे के 36 पौंधों को जब्त कर लिया है और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।

बसना : 5 वीं तक पढ़ी माँ ने चार बेटियों को बनाया शिक्षक, एक बेटी बनी डिप्टी कलेक्टर..

छोटा पुत्र कर रहा झारखंड में यूपीएससी की तैयारी

एक मां की संघर्ष, संस्कार व संकल्प की प्रेरक गाथा

 

बसना । मां की आंखों में अपने बच्चों के लिए पलने वाले सपने अक्सर शब्दों से कहीं बड़े होते हैं। उन सपनों को साकार करने के लिए वह कितने संघर्ष, कितने त्याग और कितनी तपस्या करती है, इसका अंदाजा तब होता है जब उन सपनों की चमक सफलता बनकर सामने आती है। विश्व मदर्स डे के अवसर पर बसना अंचल से एक ऐसी ही प्रेरक कहानी सामने आई है, जो यह साबित करती है कि यदि मां के इरादे मजबूत हों तो सीमित संसाधन भी बच्चों की उड़ान को रोक नहीं सकते।

वनांचल ग्राम बड़ेसाजापाली की साधारण ग्रामीण महिला रामप्यारी साहू जो स्वयं केवल पांचवीं तक शिक्षा प्राप्त की है, लेकिन अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने का ऐसा संकल्प लिया कि आज उनकी स चार बेटियां छत्तीसगढ़ के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में शिक्षिका के रूप में सेवाएं दे रही हैं, जबकि सबसे छोटी बेटी कुमारी नंदिनी साहू बस्तर संभाग के – जगदलपुर में डिप्टी कलेक्टर बनकर पूरे – क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं।

कहते हैं कि मां ही बच्चे की पहली गुरु होती है। उसकी सीख, उसके संस्कार और उसका विश्वास ही बच्चों के जीवन की दिशा तय करते हैं। रामप्यारी साहू ने इस कहावत को अपने जीवन से चरितार्थ कर दिखाया। भले ही उनकी औपचारिक शिक्षा पांचवीं तक सीमित रही, लेकिन शिक्षा के महत्व को उन्होंने गहराई से समझा और यही सोच अपने बच्चों में भी रोपी।

श्रीमती राम प्यारी के साहू ने बताया कि ग्राम नगरदा रे (बिलाईगढ़) क्षेत्र के एक छोटे से गांव में क पली-बढ़ी और केवल पांचवीं तक पढ़ी हैं की। रामप्यारी साहू का विवाह शिक्षक मेघनाथ स साहू के साथ हुआ। विवाह के बाद वे ग्राम । बड़ेसाजापाली आईं। साधारण ग्रामीण ने परिवेश, लघु कृषक परिवार, सीमित ही संसाधन और कम शिक्षा के बावजूद उनके क मन में एक ही विश्वास था कि शिक्षा ही वह को शक्ति है जो जीवन की हर कठिन राह को व आसान बना सकती है। समय के साथ

परिवार बड़ा हुआ। घर में पांच बेटियां और दा एक बेटा हुआ। पति शिक्षक थे, इसलिए घर में में शिक्षा का वातावरण था। लेकिन ग्रामीण हैं जीवन की कठिनाइयों और सीमित साधनों व्य के बीच इतने बड़े परिवार का पालन-पोषण म आसान नहीं था। इसके बावजूद रामप्यारी ग साहू ने कभी बच्चों की पढ़ाई को बोझ नहीं बनने दिया।

वे अक्सर अपने बच्चों से कहा करती न्ह थी कि “हम भले कम पढ़े हैं, लेकिन हमारे को बच्चे जरूर आगे बढ़ेंगे।” रामप्यारी साहू की व्य बेटियां रूपेश्वरी साहू, जीतेश्वरी साहू, मंटू साहू, मेनका साहू और नंदिनी साहू, तथा सबसे छोटे पुत्र नीलकंठ साहू के पालन-पोषण एवं संस्कार देने में उन्होंने मेहनत, त्याग और समर्पण का परिचय दिया।

वर्ष 2015 में उनके पति मेघनाथ साहू का निधन हो गया। परिवार की सारी जिम्मेदारी रामप्यारी साहू के कंधों पर आ गई। उस समय कई लोगों को लगा कि अब इतने बड़े परिवार में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है, लेकिन उन्होंने परिस्थितियों के सामने हार नहीं मानी ।

ग्रामीण अंचल की यह प्रेरक कहानी यह संदेश देती है कि यदि माता-पिता बच्चों को शिक्षा, सही मार्गदर्शन और मजबूत संस्कार दें, तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनते। लेकिन उन्होंने अपने बच्चों को जीवन का सबसे बड़ा पाठ सिखाया। राम प्यारी अपने बच्चों से हमेशा कहती हैं कि मेहनत, विश्वास और सपनों को कभी छोटा मत समझो। सपनों को धरातल पर उतारने का निरंतर प्रयास करो ।

विश्व मदर्स डे पर रामप्यारी साहू की यह प्रेरक यात्रा हर मां को सलाम करने का अवसर देती है और यह साबित करती है कि एक मां का विश्वास, त्याग और हौसला बच्चों को आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है।

मां के संघर्ष त्याग और विश्वास की जीत

पति के 2015 में निधन के बाद आंखों में आंसू दिल में अपने बच्चों के भविष्य को संवारने का अटूट संकल्प। उन्होंने विषम परिस्थितियों में बच्चों को संभाला और हमेशा यही कहा कि तुम लोग पढ़-लिखकर आगे बढ़ो, यही तुम्हारे पिता के सपनों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।” मां के इसी विश्वास और प्रेरणा से चारों बेटियाँ शिक्षक बन गई। मां की प्रेरणा ने सबसे छोटी बेटी नंदिनी साहू के मन में बड़ा सपना जगाया।मां के संघर्ष और उनके अटूट विश्वास ने संघर्ष, त्याग व विश्वास की जीत नंदिनी को लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के साथ पढ़ाई जारी रखी और अंततः वह मुकाम हासिल किया। जिसका सपना कभी उनकी मां और पिता ने देखा था। आज चारों बेटियां शिक्षिका के रूप में नई पीढ़ी को शिक्षित कर रही हैं और नंदिनी साहू डिप्टी कलेक्टर बनकर प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभा रही हैं, छोटा पुत्र झारखंड में यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। यह सफलता केवल 5 बेटियों एवं एक बेटा की नहीं, बल्कि उनकी मां रामप्यारी साहू के संघर्ष, त्याग, संस्कार और अटूट विश्वास की जीत है।

सरायपाली : सायकल के फ्रीव्हील से महिला पर किया वार, अस्पताल में भर्ती

बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम खैरझिटकी में एक महिला के साथ सायकल के फ्रीव्हील से मारपीट की खबर सामने आई है. घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 8 मई को ग्राम जलगढ निवासी किसान रेशमलाल साहू को विजय बारिक ने फोन कर बताया कि तेरी दीदी कुंती साहू को ग्राम खैरझिटकी का नुराधन साहू पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट किया है.
घटना की जानकारी होने पर रेशमलाल अपनी पत्नि सुप्रभा साहू के साथ ग्राम खैरझिटकी पहुंचा, जहां देखा उसकी दीदी कुंती साहू घर के परछी में लेटी थी. उसके सिर और हाथ से खून बह रहा था. रेशमलाल को उसके जीजा राजकुमार साहू ने बताया कि घर के सामने रोड़ में कुंती साहू खड़ी थी.इसी दौरान गांव का नुराधन साहू आया और पुरानी रंजिश को लेकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मार दूंगा कहकर धमकी देते हुए हाथ में रखे सायकल के फ्रीव्हील पाना से सिर, ,हाथ, कमर और चेहरे में मारकर चोट पहुँचाया.
मारपीट करते देख राजकुमार साहू, प्रेमानंद साहू और दीपेश साहू देखे, सुने एवं बीच बचाव किये. कुंती को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल महासमुंद रेफर किया गया. पुन: रायपुर रीफर करने पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी नुराधन साहू के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस ने ओडिशा के तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस ने ओडिशा के तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। तीनों आरोपी ओडिशा से गांजा बैग और ट्रॉली में भरकर मध्यप्रदेश बिक्री के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रेलवे स्टेशन के बाहर पकड़ लिया।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के सामने पार्किंग क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर के पास पीपल के पेड़ के नीचे एक महिला और दो युवक बैग लेकर बैठे हैं। उनके पास बड़ी मात्रा में गांजा है और वे किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना, साइबर सेल और रेलवे पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सिद्धांत गोंडा (28) निवासी डिमरीकाल, थाना खजुरीपाड़ा, जिला कंधमाल (ओडिशा), कश्यप साहनी (45) निवासी घोड़ापथरा (ओडिशा) और चंद्रिका साहनी (40) बताया।

1.76 लाख का गांजा और मोबाइल जब्त

पुलिस ने जब उनके बैगों की तलाशी ली तो एक बैग से 6.382 किलोग्राम, ट्रॉली बैग से 8.084 किलोग्राम और तीसरे बैग से 3.304 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजे की कुल कीमत करीब 1.76 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपियों के पास से दो कीपैड मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

MP के जाने के लिए वाहन की तलाश कर रहे थे

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा के कंधमाल जिले से गांजा खरीदकर मध्यप्रदेश के खुरई में बिक्री करने के लिए ट्रेन से रायगढ़ पहुंचे थे। वहां से आगे जाने के लिए वाहन की तलाश कर रहे थे।

पुलिस जांच में आरोपियों के पास गांजा परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही

SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस जिले में अवैध मादक पदार्थ कारोबारियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत स्टेशन के बाहर से तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया

अपहरण कर कांग्रेस नेत्री के पति की हत्या की कोशिश, अधमरा छोड़ भागे बदमाश

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में कांग्रेस की पूर्व पार्षद के पति के साथ अपहरण कर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर दो आरोपियों ने पहले पीड़ित का अपहरण किया, फिर गाली-गलौज करते हुए लात-मुक्कों और कड़े से उसकी जमकर पिटाई कर दी। हमले में पीड़ित के सिर और आंख में गंभीर चोट आई है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस आरोपियों की तलाश और मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के मुताबिक पीड़ित रोशन लाल पाटले गणेश नगर चुचुहियापारा वार्ड क्रमांक 46 की पूर्व पार्षद के पति हैं। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते यू मुरली राव और विष्णु तिवारी ने उन्हें घूमने के बहाने कार में बैठाकर जबरन अपने साथ ले गए और गाली-गलौच करते हुए लात-मुक्कों के साथ कड़े से हमला कर दिया। इस हमले में रोशन लाल पाटले के सिर और आंख में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद सिरगिट्टी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

CG – वीणापाणि संगीत महाविद्यालय-विद्यालय में 10 मई से प्रवेश प्रारंभ जानें एडमिशन से जुड़ी सारी बातें पढ़े पूरी ख़बर

सरायपाली//बसना- नगर में पहली बार संचालित हो रहे प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद द्वारा मान्यता प्राप्त वीणापाणि संगीत महाविद्यालय बस्ती सरायपाली (पंजीयन क्रमांक -एम.पी.-274) में संगीत के विभिन्न विधाओं में शिक्षा ग्रहण करने हेतु शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो रही है।

इसके लिए10मई से आवेदन फार्म संगीत विद्यालय से प्राप्त कर सकेंगे।संगीत की कक्षाएं जून माह से प्रारंभ होंगी। इच्छुक शिक्षार्थी अधिक जानकारी के लिए मो.9131171909 पर सम्पर्क कर सकेंगे। संगीत शिक्षा के संबंध में विद्यालय संचालक जन्मजय नायक ने बताया कि वर्तमान पीढ़ी मोबाईल से चिपकने के बजाय यदि कुछ घंटे संगीत साधना में में लगाए तो यह यज्ञ आहूति से कम नहीं होगी तथा उनमें संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों के विकास के साथ उनके बौध्दिक, आध्यात्मिक क्षमता में अभिवृद्धि होगी।

नायक ने आगे बताया जिनको संगीत का शौक है तथा अपनी प्रतिभा को निखारना चाहते हैं और संगीत को अपना कैरियर बनाना चाहते हैं,उनके लिए सुनहरा अवसर है। आने वाले समय में प्रत्येक शासकीय विद्यालय,महाविद्यालय, नवोदय,केन्द्रीय विद्यालय में संगीत शिक्षकों की भर्ती की संभावना है। आज के संगीत शिक्षण का निर्णय कल का उज्ज्वल भविष्य हो सकता है।

कृषि वैज्ञानिक गांव-गांव पहुंचकर किसानों को दे रहे उन्नत खेती की जानकारी

महासमुंद । विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन जिले में 5 से 20 मई तक किया जा रहा है। जिसके तहत निर्धारित ग्राम पंचायतों में शिविर एवं किसान रथ के माध्यम से किसानों को जागरूक व प्रेरित किया जा रहा है। शिविर में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कृषकों एवं ग्रामीणजनों को मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने, फसल चक्र परिवर्तन, प्राकृतिक जैविक खेती, उन्नत बीज, उन्नत कृषि यंत्र, संतुलित उर्वरक, उद्यानिकी फसलों के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

विकसित कृषि संकल्प यात्रा के अंतर्गत किसान रथ गांव-गांव जाकर किसानों को कृषि योजनाओं, उन्नत तकनीकों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। साथ ही किसानों को जैविक खाद, उन्नत बीज, मृदा स्वास्थ्य कार्ड तथा विभिन्न कृषि योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, एग्रीस्टेक पंजीयन और फसल बीमा योजना की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

शिविरों में सफल किसानों के अनुभव भी साझा किए जा रहे हैं ताकि अन्य किसान उनसे प्रेरणा लेकर उन्नत एवं लाभकारी खेती को अपनाने के लिए प्रोत्साहित हो सकें। इस दौरान ग्राम मोखापुटका, बानीगिरोला, पासिद, हरनादादर, जलकी, पोटिया, खुटेरी, लोहारकोट, भठोरी सहित अन्य ग्रामों में कृषि रथ पहुंची। संकल्प यात्रा 20 मई तक जारी रहेगा।

कृषि उप संचालक एफ  आर् कश्यप ने बताया कि यह रथ सुशासन शिविरों में जाकर भी किसानों को जानकारी प्रदान कर रहे हैं। शिविर में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा खरीफ सीजन की तैयारी, आधुनिक खेती तकनीकों का उपयोग, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, दलहन-तिलहन एवं मक्का उत्पादन में वृद्धि पर किसानों को जागरूक किया जा रहा है।

इसके अलावा मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर संतुलित खाद उपयोग एवं मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के उपायों पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।

कुकराडीह में लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने विधायक का जताया आभार

महासमुंद । महासमुंद ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कुकराडीह में विगत दिनों मौसम में परिवर्तन एवं आंधी तूफ ान के चलते बिजली की समस्या उत्पन्न हो गई थी। गांव में लगा ट्रांसफ ार्मर खराब हो गया। जिसके चलते बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ गई। इसके चलते ग्रामीणों को काफ ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इस परेशानी को ग्रामीणों ने महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के समक्ष बताया था।

विधायक  सिन्हा ने त्वरित कार्यवाही के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके चलते ग्राम कुकराडीह में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। विधायक ने ग्रामीणों की शिकायत पर त्वरित उनकी समस्या का निराकरण किया। इसके लिए ग्रामीण जीवन साहूए छबेलाल यादवए भगवानी ध्रुवए बल्ला दीवानए नरेश दीवानए नरसिंग साहूए योगेश साहू सहित सभी ग्रामीणों ने उनका आभार जताया है।