कृषि वैज्ञानिक गांव-गांव पहुंचकर किसानों को दे रहे उन्नत खेती की जानकारी

महासमुंद । विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन जिले में 5 से 20 मई तक किया जा रहा है। जिसके तहत निर्धारित ग्राम पंचायतों में शिविर एवं किसान रथ के माध्यम से किसानों को जागरूक व प्रेरित किया जा रहा है। शिविर में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कृषकों एवं ग्रामीणजनों को मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने, फसल चक्र परिवर्तन, प्राकृतिक जैविक खेती, उन्नत बीज, उन्नत कृषि यंत्र, संतुलित उर्वरक, उद्यानिकी फसलों के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

विकसित कृषि संकल्प यात्रा के अंतर्गत किसान रथ गांव-गांव जाकर किसानों को कृषि योजनाओं, उन्नत तकनीकों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। साथ ही किसानों को जैविक खाद, उन्नत बीज, मृदा स्वास्थ्य कार्ड तथा विभिन्न कृषि योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, एग्रीस्टेक पंजीयन और फसल बीमा योजना की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

शिविरों में सफल किसानों के अनुभव भी साझा किए जा रहे हैं ताकि अन्य किसान उनसे प्रेरणा लेकर उन्नत एवं लाभकारी खेती को अपनाने के लिए प्रोत्साहित हो सकें। इस दौरान ग्राम मोखापुटका, बानीगिरोला, पासिद, हरनादादर, जलकी, पोटिया, खुटेरी, लोहारकोट, भठोरी सहित अन्य ग्रामों में कृषि रथ पहुंची। संकल्प यात्रा 20 मई तक जारी रहेगा।

कृषि उप संचालक एफ  आर् कश्यप ने बताया कि यह रथ सुशासन शिविरों में जाकर भी किसानों को जानकारी प्रदान कर रहे हैं। शिविर में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा खरीफ सीजन की तैयारी, आधुनिक खेती तकनीकों का उपयोग, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, दलहन-तिलहन एवं मक्का उत्पादन में वृद्धि पर किसानों को जागरूक किया जा रहा है।

इसके अलावा मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर संतुलित खाद उपयोग एवं मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के उपायों पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।

कुकराडीह में लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने विधायक का जताया आभार

महासमुंद । महासमुंद ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कुकराडीह में विगत दिनों मौसम में परिवर्तन एवं आंधी तूफ ान के चलते बिजली की समस्या उत्पन्न हो गई थी। गांव में लगा ट्रांसफ ार्मर खराब हो गया। जिसके चलते बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ गई। इसके चलते ग्रामीणों को काफ ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इस परेशानी को ग्रामीणों ने महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के समक्ष बताया था।

विधायक  सिन्हा ने त्वरित कार्यवाही के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके चलते ग्राम कुकराडीह में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। विधायक ने ग्रामीणों की शिकायत पर त्वरित उनकी समस्या का निराकरण किया। इसके लिए ग्रामीण जीवन साहूए छबेलाल यादवए भगवानी ध्रुवए बल्ला दीवानए नरेश दीवानए नरसिंग साहूए योगेश साहू सहित सभी ग्रामीणों ने उनका आभार जताया है।

कई जिलों में 24 चोरियां, आरोपी गिरफ्तार…जेवर, बाइक और मोबाइल समेत सवा 32 लाख का सामान बरामद

महासमुंद, 9 मई। छत्तीसगढ़ के महासमुंद, दुर्ग, धमतरी, जांजगीर,चांपा में 24 चोरियां करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने पकड़ा है। उनके कब्जे से 163 ग्राम सोना, ढ़ाई किलो चांदी के आभूषण,बाइक और मोबाइल फ ोन समेत कुल 32 लाख 38 हजार 900 रुपए का सामान बरामद किया गया है।

आरोपी उन मकानों की पहले रेकी करता था, जहां मकान बन रहा होता था। बिल्डिंग मटीरियल बाहर पड़ी रहती थी। वहां केवल बच्चे या बुजुर्ग होते थे। खुद को बिल्डिंग मटीरियल सप्लायर बताकर सस्ती कीमत में छड़ और सीमेंट दिलाने का लालच देता था।

बातचीत के बहाने वह घर के अंदर जाता और मौका मिलते ही सोने-चांदी के गहने पार कर देता था। पहले भी पुलिस हिरासत से आरोपी इलाज के बहाने फ रार हो चुका है। वो चोरी के जेवर पिथौरा,भंवरपुर और सरायपाली के स्थानीय ज्वेलर्स को बेचता था,जिनमें से कुछ की बरामदगी हो चुकी है और बाकी की तलाश जारी है। पुलिस उन ज्वेलरी कारोबारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है जिन्होंने चोरी का माल खरीदा था।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बगारपाली निवासी ओमप्रकाश ठाकुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि 27 अप्रैल 2026 की सुबह उनके घर से करीब 40 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए हैं। पुलिस ने जांच शुरू की और संदिग्धों पर नजर रखी। इसी दौरान वाहन चेकिंग के समय पुलिस को एक संदिग्ध युवक पर शक हुआ। पूछताछ में आरोपी ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंचराम उर्फ  पंचू निषाद 38 निवासी ग्राम चंदली,थाना चंद्रपुर, जिला सक्ती के रूप में हुई है।                                              पुलिस  की पूछताछ में पता चला कि आरोपी जिले के कई थाना क्षेत्रों में सक्रिय था। वह बेहद शातिर तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी पहले मकानों की रेकी करता था, फि र मौका पाकर घरों से कीमती जेवरात चुरा लेता था। दरअसल बगारपाली निवासी ओमप्रकाश ठाकुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि 27 अप्रैल 2026 की सुबह उनके घर से करीब 40 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए हंै।

पुलिस ने जांच शुरू की और संदिग्धों पर नजर रखी। इसी दौरान वाहन चेकिंग के समय पुलिस को एक संदिग्ध युवक पर शक हुआ। पूछताछ में आरोपी ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंचराम उर्फ  पंचू निषाद ग्राम चंदली, थाना चंद्रपुर, जिला सक्ती के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी जिले के कई थाना क्षेत्रों में सक्रिय था। वह बेहद शातिर तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।  आरोपी पहले मकानों की रेकी करता था, फि र मौका पाकर घरों से कीमती जेवरात चुरा लेता था। पुलिस ने पिथौरा के जीएस ज्वेलर्स और भंवरपुर के कैलाश ज्वेलर्स से चोरी के गहने जब्त किए हैं। सरायपाली के तमन्ना ज्वेलर्स और संतोष ज्वेलर्स से आभूषणों की रिकवरी अभी बाकी है। पुलिस ने पिथौरा के जीएस ज्वेलर्स और भंवरपुर के कैलाश ज्वेलर्स से चोरी के गहने जब्त किए हैं। सरायपाली के तमन्ना ज्वेलर्स और संतोष ज्वेलर्स से आभूषणों की रिकवरी अभी बाकी है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी उन घरों को निशाना बनाता था, जहां मकान बन रहा होता था। बाहर ईंट, गिट्टी और दूसरी निर्माण सामग्री पड़ी रहती थी। वह खासतौर पर ऐसे घर चुनता था, जहां केवल बच्चे या बुजुर्ग रहते थे। आरोपी खुद को बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर बताकर सस्ती कीमत में छड़ और सीमेंट दिलाने का लालच देता था। बातचीत के बहाने वह घर के अंदर जाता और मौका मिलते ही सोने-चांदी के गहने चोरी कर फरार हो जाता था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने 5 महीने में महासमुंद में 15 चोरी की है। चोरियों के बाद वह पंजाब चला जाता था। दुर्ग जिले के उतई, रनचिरई, जामगांव, धमतरी के भखारा, अंडा, मगरलोड़ और जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ, बिर्रा थाना क्षेत्रों में भी चोरी की है। चोरी के बाद वह जेवरात को कई ज्वेलर्स दुकानों में बेच देता था। एसपी प्रभात कुमार का कहना है कि चोरी के जेवर खरीदने वाले कुछ ज्वेलरी कारोबारियों की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है। मामले में आगे जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

समाधान शिविर शासन और जनता के बीच संवाद स्थापित करने का माध्यम-विधायक सिन्हा

महासमुंद । प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत लोहारीडीह में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, जिला स्काउट एवं गाइड संघ के अध्यक्ष ऐतराम साहू, जनपद अध्यक्ष दिशा दीवान, उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू मौजूद थे।

इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर एवं आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है। सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा लोगों की समस्याओं का समाधान उनके गांव एवं क्षेत्र में ही सुनिश्चित करना है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को खुलकर प्रशासन के समक्ष रखने की अपील की।

विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि समाधान शिविर शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। यह एक ऐसा मंच है। जहां आम जनताए जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन एक साथ बैठकर समस्याओं का समाधान निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज गौरव का विषय है कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की लगभग 70 लाख माताओं एवं बहनों को लाभ मिल रहा है। इस क्षेत्र में भी हजारों महिलाओं को योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है तथा नए पात्र हितग्राहियों के नाम जो?ने की प्रक्रिया भी आगे जारी रहेगी। विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत क्षेत्र की 15 पंचायतों में 3 हजार 611 हितग्राहियों को आवास मिल गई है। राज्य एवं केंद्र सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक गरीब परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराया जाए और कोई भी व्यक्ति आवास से वंचित न रहे। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए किए गए कई महत्वपूर्ण कार्य अब धरातल पर दिखाई देने लगे हैं। बजट में की गई घोषणाओं को शामिल कर तेजी से क्रियान्वित किया जा रहा है। सिकसेर.कोडार परियोजना भी अब फलीभूत हो रही हैए जिससे क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीणों को आने वाले समय में बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार विकास और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है।

तथा आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

छत्तीसगढ़  राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने कहा कि सुशासन तिहार शासन की जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। समाधान शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान किया जा रहा है। इससे लोगों का शासन एवं प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। श्री चंद्राकर ने कहा कि अधिकारियों से कहा कि आमजन से जुड़ेे कार्यों में संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता बनाए रखें तथा प्राप्त आवेदनों का समय.सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें।

जिला स्काउट एवं गाइड संघ के अध्यक्ष येतराम साहू ने कहा कि राज्य सरकार आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं और सेवाओं को गांव.गांव तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा हैए जिससे लोगों को त्वरित लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रभावी मंच है।

श्री साहू ने कहा कि सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की सुविधाओं से वंचित न रहे। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा अपने गांव के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। इस अवसर पर जनपद सदस्य विजय लक्ष्मी जांगड़े, अंजली खैरवार,  सुधा चंद्राकर, राहुल चंद्राकर, प्रशांत श्रीवास्तव, आनंद साहू, रमेश साहू आदि मौजूद थे।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा आमजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्राप्त कर त्वरित कार्यवाही की गई। विधायक श्री सिन्हा ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर हितग्राहियों से संवाद किया एवं अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ निराकरण किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं सरलता के साथ पहुंचे। साथ ही शिविर में मुख्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभ का वितरण किया गया।

महासमुंद: शादी से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

महासमुंद। सिंघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम चिंवराकुटा में शादी से पैदल घर लौट रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

मिली जानकारी अनुसार 7 मई को रात लगभग 2 बजकर 10 मिनट को झसकेतन बरिहा पिता सुकुमार बरिहा शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहा था। तभी एनएच 53 पर बिहारी कृषि सेवा केन्द्र के पास, सडक़ पार करते समय झसकेतन को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे उसके सिर और बाएं पैर में चोट लगी और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध धारा 106-1 बीएनएस के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।

महासमुंद: जमीन विवाद में पिता-पुत्र की बेरहमी से पिटाई, तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

महासमुंद । बागबाहरा थाना क्षेत्रांगर्त ग्राम चारभांठा में तीन दिन पूर्व जमीन संबंधी विवाद के चलते तीन लोगों ने पिता पुत्र के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों पर बीएनएस की धारा 296, 115-2, 351-2, 3-5 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।  पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भीखम पिता धरमदास निराला ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 5 मई की रात उसके रिश्तेदारी के भतीजा पुनऊ निराला, नरेन्द्र एवं विकास उसके घर आए और मेरे हक की जमीन में आने जाने का रास्ते की मांग करते हुए तीनों ने हम दोनों पिता पुत्र के साथ मारपीट की। उन्होंने पहले मेरे पुत्र हेमन्त के साथ गाली.गलौज कर लाठी.डंडे से मारपीट की। मैं उसे बचाने गया तो मेरे साथ भी मारपीट की। तथा जान से मारने की धमकी दी।

महासमुंद : बाइक की ठोकर से सायकल सवार गंभीर

महासमुंद। बसना नगर में एक अज्ञात बाइक की ठोकर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में उसके हाथ, पैर टूटे गए। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुड़ेकेल निवासी रामजी साव 12 नवंबर 2025 को सायकल से बंसुला से बसना आ रहे थे। इसी दौरान दोपहर छाबड़ा बूट हाउस के सामने मेन रोड में अज्ञात मोटर सायकल चालक अपने मोटर सायकल को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए रामजी साव के सायकल को ठोकर मार दी।

जिससे उसके दाहिने हाथ एवं दाहिने पैर में चोट लगी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिये सामुदायिक केन्द्र भेजा गया जहां इलाज जारी है।

देश की 16वीं राष्ट्रीय जनगणना प्रक्रिया के तहत महासमुंद शहर में 1 मई से डिजिटल जनगणना को शुरुआत हुई

महासमुंद,9मई। देश की 16वीं राष्ट्रीय जनगणना प्रक्रिया के तहत महासमुंद शहर में 1 मई से डिजिटल जनगणना को शुरुआत हुई।

नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने स्वयं स्वगणना कर नागरिकों से भी इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया है कि यह जनगणना पूरी तरह डिजिटल पद्धति से आयोजित की जा रही है।

1 मई से 30 मई  तक प्रगणक घर-घर जाकर एचएलओ के माध्यम से जानकारी दर्ज कर रहे हैं। पालिकाध्यक्ष ने सभी वार्डवासियों से अपील की है कि प्रगणक के द्वारा मांगी जाने वाली जानकारी देते हुए राष्ट्रीय विकास के इस कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

बसना: रबी फसल धान की ओपन नीलामी से खरीदी होगी शुरू, किसानों की मांग पर मंडी का फैसला मंडी सचिव ने कहा किसानो के लिए होगी उचित व्यवस्था

बसना: रबी फसल धान की ओपन नीलामी से खरीदी होगी शुरू, किसानों की मांग पर मंडी का फैसला
मंडी सचिव ने कहा किसानो के लिए होगी उचित व्यवस्था

बसना। बसना क्षेत्र में रबी सीजन की धान फसल तैयार होने के बाद अब बाजार व्यवस्था को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का आरोप है कि क्षेत्र से बड़ी मात्रा में धान सीधे ओडिशा भेजा जा रहा है, जहां सरकार द्वारा लगभग 3100 रुपये प्रति क्विंटल तक समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। वहीं स्थानीय स्तर पर कुछ बिचौलियों, कोचियों एवं धान मिलरों द्वारा किसानों से कम दाम पर धान खरीदी कर उसे ऊंचे दाम पर बाहर बेचा जा रहा है। इससे किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है और कृषि उपज मंडी के राजस्व को भी नुकसान हो रहा है।

इसी समस्या को लेकर कृषि उपज मंडी बसना प्रांगण में किसानों एवं मंडी अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के सैकड़ों किसान शामिल हुए और उन्होंने धान खरीदी व्यवस्था को लेकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं

किसानों ने कहा कि गांव-गांव में हो रही सीधी खरीदी के कारण उन्हें मजबूरी में कम कीमत पर धान बेचना पड़ता है। यदि मंडी में खुली नीलामी व्यवस्था शुरू हो जाए तो व्यापारी प्रतिस्पर्धात्मक बोली लगाएंगे और किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल सकेगा।
बैठक में किसानों ने मांग रखी कि मंडी प्रांगण में ओपन नीलामी बोली के माध्यम से धान खरीदी शुरू कराई जाए, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संचालित हो सके। किसानों ने यह भी कहा कि मंडी व्यवस्था सक्रिय होने से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को निजी बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
किसानों की मांग पर मंडी अधिकारियों ने सहमति जताते हुए सोमवार से बसना कृषि उपज मंडी में रबी फसल धान खरीदी शुरू करने का निर्णय लिया। मंडी प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि खरीदी प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाया जाएगा।

मंडी में धान की बोली लगाकर खरीदी की जाएगी, जिससे किसानों को बाजार के अनुरूप उचित दर मिल सके।
मंडी सचिव श्रवण कुरुवंशी ने बताया कि किसानों की मांग को देखते हुए सोमवार से गर्मी फसल धान की खरीदी प्रारंभ की जाएगी। किसान मंडी प्रांगण में अपनी उपज लेकर आएंगे और बोली प्रक्रिया के माध्यम से व्यापारियों द्वारा खरीदी की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए मंडी परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

बैठक में शहर एवं आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से उग्रसेन साखरे, केशव साव, मिनकेतन, धर्मानंद, सोनसाय, पुरणोनंद, भुवनेश्वर, मुकुंद, निर्मल, चित्रसेन, सुखराम, संतोष, छवि, छात्रपाल, लोकनाथ, उदेराम, धनेश्वर, दिगंबर, रामनाथ, प्रीतम, जागेश्वर, चक्रधर एवं भूषण सहित सैकड़ों किसानों ने भाग लिया और मंडी में खरीदी शुरू होने के फैसले का स्वागत किया।

तालाबों में पानी भरने जिला प्रशासन की पहल, बंद खदान से पाइप से लिफ्ट कर तालाबों में भरा गया पानी

बलौदाबाजार: भीषण गर्मी के कारण जिले क़ी अधिकांश तालाब सूखने के कारण ग्रामीणों को निस्तारी क़ी समस्या से निजात दिलाने जिला प्रशासन द्वारा पहल क़ी जा रही है। नहर के माध्यम से अधिकांश तालाबों में पानी भर गया है किन्तु जिन क्षेत्रों में नहर नहीं हैं वहां अभी भी पानी क़ी समस्या हैं। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर विकासखंड सिमगा क्षेत्र के गांव में बंद पड़े खदान से पम्प से पानी लिफ्ट कर आस-पास के गांव के तालाबों में पानी भरा जा रहा है। एसडीएम सिमगा अतुल शेट्टे ने बताया कि ग्राम रानीजरौद में बंद खदान में पम्प से पाइप लगाकर करीब डेढ़ किलोमीटर वाटर लिफ्ट कर ग्राम खपरी के तालाब को भरा गया हैं। अब खपरी में पम्प लगाकर इसके आस पास के गांव के तालाब को भरने क़ी तैयारी क़ी जा रही है। उन्होंने बताया कि पेयजल हेतु टैंकर क़ी व्यवस्था क़ी गई है। इससे लोगों को पेयजल और निस्तारी क़ी समस्या से निजात मिलेगी।