रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर किया स्वागत

रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर किया स्वागत

 केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर आज स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री धर्मलाल कौशिक, श्री किरण देव, श्री अमर अग्रवाल, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब , मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह,  मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानंद, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेद सिंह उपस्थित थे।

 

महासमुंद -/ सुपर 40 निःशुल्क कोचिंग संस्था बागबाहरा ने फिर किया धमाल!प्रयास परीक्षा में 34 बच्चों ने मारी बाज़ी,नवोदय में 11 बच्चो का इस साल हुआ है चयन 

महासमुंद -/ सुपर 40 निःशुल्क कोचिंग संस्था बागबाहरा ने फिर किया धमाल!प्रयास परीक्षा में 34 बच्चों ने मारी बाज़ी,नवोदय में 11 बच्चो का इस साल हुआ है चयन

सुपर 40 संस्था बागबाहरा, जो निःशुल्क कोचिंग के माध्यम से विकासखंड बागबाहरा के ग्रामीण प्रतिभाओं जिनमें अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति,पिछड़ा वर्ग के नवोदय एवं प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्रों को तैयार करती है, ने एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है। वर्ष 2018‑19 से अब तक 300 से अधिक बच्चों का चयन संस्था द्वारा प्रत्यक्ष करवाया गया है। इस वर्ष 34 होनहार छात्रों ने प्रयास विद्यालय और 11 छात्रों ने इस वर्ष नवोदय की प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के बदौलत अपना स्थान बनाया है
इस वर्ष चयनित छात्रों की सूची:

प्रियंका साहू, राजीव साहू, आयुष कुर्रे, ईशांत साहू, ओमकार सेन, तनिष्ठा साहू, डी. स्वास्तिक, देवेंद्र पटेल, यामेश पटेल, फ़नीष साहू, , तुषार साहू, राहुल शबर, भूमिका दीवान, मनीष दीवान, कुमकुम घृतलहरे, शौभाग्या पांडे, रूखमणी ठाकुर, निवेश तांडे, गौरव कुमार दीवान, काजल दीवान, टोमिन साहू, गरिमा दीवान, चेमेश दीवान, तन्मय ठाकुर,भावना तांडी, चिराग साहू, खिलेश सुरमनी, आलिया भारद्वाज, भूमिका पटेल,खुशी साहू, प्रियमराज पटेल, वेदप्रकाश साहू, छाया बघेल, नीलम ध्रुव।नवोदय में प्रतीक्षा सूची से दिव्या चंद्राकर और जीवेश साहू का चयन हुआ है।सेवा,समर्पण और त्याग से अपनी बलवती इरादों को अंजाम दे रहे सेवाभावी शिक्षकों का समर्पण परिणाम दे रहा है।
संस्था का सामुदायिक योगदान और प्रशासनिक समर्थन भी उल्लेखनीय रहा।

*बच्चो की इस उपलब्धि पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस.आलोक,जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा रेखराज शर्मा विकासखंड शिक्षा अधिकारी के के वर्मा, रामता मन्नाडे एबीईओ व भूपेश्वरी साहू बीआरसी,संकुल समन्वयको ने निरंतर सफलता को सराहा और कहा कि यह पहल विकासखंड व जिले के लिए प्रेरणास्पद है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि संस्था इसी तरह अपनी गुणवत्ता बनाए रखेगी,उन्होंने इस पुनीत कार्य की प्रशंसा करते हुए सभी शिक्षकों एवं संयोजकों को धन्यवाद दिया और इस कार्यक्रम को नियमित रूप से जारी रखने की प्रेरणा दी ।*
इस तरह की गतिविधियाँ स्थानीय छात्रों को प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं के लिए बेहतर तरीके से तैयार करती हैं।
*बच्चों की इस उपलब्धि पर संयोजक हीरासिंग नायक प्राचार्य सेजेस कोमाखान सहित शिक्षण टीम — कुलदीप साहू, अनिल कुमार चक्रधारी, केदारनाथ साहू, धीरज तिवारी, रश्मि शर्मा, जगदेव साहू, धनेश्वर साहू, सुभाष चंद्राकर, योगेंद्र चंद्राकर, महादेव देवांगन, छोटू निषाद, अश्वनी दीवान, लोकनाथ रैदास, राजेंद्र साहू, दौलत दीवान, रहमान खान और अन्य सहयोगी शिक्षकों ने विद्यार्थियों और उनके पालकों को शुभकामनाएं देते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।*
सुपर 40 संस्था बागबाहरा की रविवार की नि:शुल्क कक्षाएँ और समर्पित प्रयास शिक्षा को प्रतिस्पर्धात्मक तैयारी में उत्कृष्ट सहायता देते रहे हैं।
यह निरंतर प्राप्त होती सफलता संस्था, छात्रों और पूरे समुदाय के लिए गर्व का विषय है।

बसना / विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन,कहा-रक्त से रिश्ते जोड़ने की अनमोल पहल

बसना / विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन,कहा-रक्त से रिश्ते जोड़ने की अनमोल पहल

*मानवता का पर्व: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किया मारवाड़ी युवा मंच के रक्तदान शिविर का उद्घाटन*

*बच्चों की मुस्कान के लिए टपका लहू: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा-रक्तदान से बनती है ज़िंदगी*

*विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन,कहा-रक्त की बूँदों में मानवता की चमक*

*बसना/पिथौरा।* बसना विधानसभा के पिथौरा में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर न सिर्फ एक जनसेवी आयोजन था, बल्कि यह मानवीय करुणा, समाजिक उत्तरदायित्व और युवाओं के समर्पण का जीवंत प्रतीक भी बना। शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना और फीता काटकर किया।

*रक्तदान सेवा नहीं, संवेदना है*

अपने उद्बोधन में विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान केवल देह से दिया गया रक्त नहीं, यह दिल की गहराइयों से उपजा वह भाव है जो किसी अनजान को जीवन की डोर थमा सकता है। उन्होंने थैलीसीमिया व सिकल सेल जैसी बीमारियों से जूझ रहे बच्चों की व्यथा को साझा करते हुए बताया कि समय पर रक्त न मिल पाने के कारण कितनी मासूम जिंदगियाँ खतरे में पड़ जाती हैं। उन्होंने कहा रक्तदान केवल एक सेवा नहीं बल्कि जीवन की लौ है । यह वह अमूल्य दान है जिससे किसी की सांस लौट सकते हैं कोई मैन फिर मुस्कुरा सकती है कोई बच्चा फिर से स्कूल जा सकता है।ऐसे में यह शिविर उनके लिए आशा की एक किरण है।

उन्होंने मंच की सराहना करते हुए कहा, इस संस्था की यह पहल केवल रक्तदान नहीं, बल्कि समाज में सहृदयता, सहयोग और समर्पण का पुनर्जागरण है। ऐसे प्रयासों से ही हम एक सशक्त, संवेदनशील और जागरूक समाज की नींव रख सकते हैं।

*सम्मान और प्रेरणा का संगम*

इस अवसर पर रक्तदाताओं को मंच की ओर से प्रमाण-पत्र एवं हेलमेट प्रदान किए गए। विधायक डॉ. अग्रवाल ने व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक रक्तदाता को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

*संगठन की सतत पहल*

शिविर के संयोजक सौरभ अग्रवाल ‘मोनू’ ने जानकारी दी कि मारवाड़ी युवा मंच हर वर्ष दो प्रमुख रक्तदान शिविर आयोजित करता है। साथ ही, उनके समर्पित सदस्य हर पंद्रहवें दिन रक्तदान कर समाज में निःस्वार्थ सेवा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।

उन्होंने बताया कि शिविर का प्रमुख उद्देश्य 0 से 10 वर्ष की उम्र के उन बच्चों को नि:शुल्क रक्त उपलब्ध कराना है, जो थैलीसीमिया जैसी आनुवंशिक बीमारी से पीड़ित हैं। नियमित रक्त की आवश्यकता पूरी न होने पर यह बीमारी बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है।

*”दूसरों के दर्द को जो महसूस करे, वही सच्चा इंसान है”*

शिविर के संयोजक सौरभ ने भावुक पंक्तियों के माध्यम से मानवता को पुकारते हुए कहा:
“पहचाने दर्द कोई दूसरों का, वही तो सच्चा इंसान है;
कोई छोटा-मोटा ये दान नहीं, रक्तदान तो सबसे महान है!”

*रक्त की कमी से कोई अपनो को न खोए:विधायक डॉ संपत अग्रवाल*

इस अवसर पर विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने जनता से अपील करते हुए कहा कि रक्त की कमी से कोई अपनों को ना कोई लिए हम सब मिलकर संकल्प करते हैं कि रक्तदान जैसे महादान में हम सभी अपना योगदान है और सेवा में सहभागी बने।

*जनभागीदारी से बना समाज सेवा का उत्सव*

इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच पिथौरा के कार्यकर्ता सौरभ अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, श्रेयांश गोयल, अनमोल अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक संगठन और स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

शिविर ने न केवल रक्त की आपूर्ति को सशक्त बनाया, बल्कि युवाओं के भीतर सेवा, संवेदना और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी प्रबल की।

बसना महिला कांग्रेस को मजबूत करने की जिम्मेदारी, महिला शहर अध्यक्ष के रूप में नसरीन बानो को मिला

बसना महिला कांग्रेस को मजबूत करने की जिम्मेदारी, महिला शहर अध्यक्ष के रूप में नसरीन बानो को मिला

बसना – बसना महिला कांग्रेस को मजबूत और विस्तार करने के लिए बसना महिला शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं, आपको बता दे कि प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस एवं राज्य सभा सांसद फूलोंदेवी नेताम के अनुशंसा एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, राजा देवेन्द्र बहादुर के निर्देश पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुर्गा सागर ने नसरीन बानो को बसना महिला शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी हैं, उन्होंने मिडिया से कहा सभी शिर्ष एवं स्थानीय नेताओं का आभार व्यक्त किया, मेरा पहला उद्देश्य जिस तरह कांग्रेस महिलाओ के सम्मान में हमेशा तत्पर रहती हैं उसी तरह मैं भी महिलाओ के साथ हो रहे

अन्याय के खिलाफ आवाज उठाउंगी और निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेविका बन कर रहूंगी, वही नसरीन बानो के बसना महिला शहर अध्यक्ष बनने पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी बसना अध्यक्ष विजय कुमार साह, टिकेश्वर पटेल, हेमसागर पटेल, विशंकर नायक, जिला कांग्रेस कमेटी महासमंद के उपाध्यक्ष

इस्तियाक खेरानी, वरिष्ठ काग्रेसी मनजीत सिंह सलूजा, तौकीर सरवर दानी, ख्वाजा तनवीर सईद, रज्जू छाबड़ा, खालिद दानी, महिपाल सिंह जटाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सरायपाली अमृत पटेल, श्रीमती सीता पटेल, श्रीमती मंदाकिनी साहू, श्रीमती दुकली बाई तांडी, श्रीमती याशमीन बेगम, लखन पटेल सरपंच ग्राम पंचायत बरबसपुर राधेराम नंद, विनोदिनी गढ़तिया, आल्हादिनी प्रधान सहित कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निभाया वादा

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निभाया वादा        ’ग्रामीण स्कूलों में शिक्षकों की पदस्थापना से लौटी शिक्षा व्यवस्था में रौनक’

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने एक बार फिर अपने कथनी और करनी में सामंजस्य का परिचय देते हुए ग्रामीण अंचलों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का वादा निभाया है। सुशासन तिहार के अवसर पर उन्होंने अचानक भरतपुर विकासखंड के ग्राम कुँवारपुर (माथमौर) में पहुँचकर जब ग्रामीणों से सीधा संवाद किया था, तब वहां की शालाओं में एकल शिक्षक व्यवस्था पर चिंता जताते हुए ग्रामीणों ने शिक्षकों की मांग रखी थी। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही आश्वासन दिया था कि विद्यालय खुलते ही शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।

मुख्यमंत्री के इस वादे को निभाते हुए शासन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्राथमिक शाला तोजी, छपराटोला, दर्रीटोला और शिवटोला में शिक्षकों की युक्तियुक्तकरण नीति के तहत पदस्थापना कर दी गई है। इस निर्णय से इन विद्यालयों में अब नियमित शिक्षण कार्य प्रारंभ हो सकेगा और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उस दिन ग्रामवासियों में गहरी प्रसन्नता और गर्व की लहर दौड़ गई थी। और अब जब विद्यालयों में शिक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं, तो ग्रामीणों ने इस त्वरित और संवेदनशील पहल पर मुख्यमंत्री श्री साय का हृदय से आभार प्रकट किया है। ग्राम पंचायत तोजी के उप सरपंच श्री हीरालाल यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने इस कदम को ग्रामीण शिक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया।

’शिक्षा को प्राथमिकता, शासन की संवेदनशीलता का प्रतीक’

यह पदस्थापन केवल शिक्षकों की नियुक्ति भर नहीं है, बल्कि यह राज्य सरकार की उस नीति का हिस्सा है जो ष्हर स्कूल में शिक्षक, हर बच्चे को शिक्षाष् के संकल्प को साकार करने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। शासन द्वारा युक्तिकरण नीति के अंतर्गत शिक्षक विहीन व एकल शिक्षक शालाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि प्रदेश का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

इस निर्णय से न केवल बच्चों को लाभ मिलेगा, बल्कि इससे अभिभावकों, ग्रामीण समाज और स्कूल के बीच विश्वास की डोर और मजबूत होगी। आने वाले समय में इन विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति, परीक्षा परिणाम और शिक्षा की गुणवत्ता में भी स्पष्ट सुधार देखने को मिलेगा।

 

रायपुर : मेगा स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल

रायपुर : मेगा स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल

 मेगा कैंप से ग्रामीणों को मिलेगा समुचित स्वास्थ्य लाभ – स्वास्थ्य मंत्री

जिले को मिलेगा 6 नया सर्व सुविधायुक्त एम्बुलेंस जिला मुख्यालय बलरामपुर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय परिसर में दो दिवसीय मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर जिला प्रशासन एवं दीन-हीन सेवा समिति के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया है। जिसका उद्देश्य जिले के सुदूर एवं वनांचल क्षेत्रों में निवासरत लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, सरगुजा सांसद श्री चिन्तामणी महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हिरामुनि निकुंज, उपाध्यक्ष श्री धीरज सिंह देव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर उपस्थित थे।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर तीन बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने उपस्थित लोगों को योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए नियमित योगाभ्यास करने को कहा। उन्होंने कहा कि योग एक ऐसा माध्यम है, जिससे हम निरोगी बनते हैं। स्वस्थ रहने के लिए मनुष्य के जीवन में योगाभ्यास जरूरी है। इसके लिए सभी अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करें और जीवन भर स्वस्थ्य रहे।

स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने दो दिवसीय मेगा स्वास्थ्य शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए कृषि मंत्री श्री नेताम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस दो दिवसीय मेगा कैंप के आयोजन से जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को समुचित स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच कर ईलाज किया जा रहा है। यह क्षेत्र के लिए उपलब्धि है। इस दौरान उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने सभी विकासखण्डों के लिए सर्व सुविधायुक्त एम्बुलेंस की घोषणा की।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पंजीयन काउंटर एवं विभिन्न रोगों के लिए बनाये गये कक्षों, दवाई वितरण व्यवस्था का अवलोकन भी किया। स्वास्थ्य मंत्री ने रक्तदान कक्ष का अवलोकन किया वहां उपस्थित आमनागरिकों से मुलाकात कर अधिक से अधिक रक्तदान करने हेतु प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा का कार्य है और प्रत्येक स्वस्थ्य व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन कर चिकित्सकीय दलों को लोगों का स्वास्थ्य जांच कर बेहतर उपचार करने को कहा।

बसना/अवैध शराब जब्त आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कार्यवाही।                                                             

बसना/अवैध शराब जब्त आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कार्यवाही।                                                                                                                                     थाना बसना में सउनि के पद पर पदस्थ हूं आज दिनांक 20/06/2025 को हमराह स्टाफ के साथ जुर्म जरायम पतासाजी एवं पेट्रोलिंग पर टाऊन/देहात रवाना हुआ था कि मुखबीर से सूचना मिलने पर घटना स्थल गढफुलझर रोड छोटेडाभा के पास आरोपी चंदन सिंह ठाकुर ऊर्फ दारा पिता अर्जुन सिंह ठाकुर उम्र 42 साल साकिन लमकसा, थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टीक थैला अंदर रखे 30 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक पौवा में 180, 180 एमएल शराब भरी हुई कुल 5400 एमएल कीमती 2400 रूपये एवं वाहन हीरो एचएफ डीलक्स मो0सा क्रमांक CG06 GW 9885 कीमती 50,000 रूपये कुल कीमती 52,400 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द मौके पर देहाती नालसी पर अपराध धारा

34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर असल अपराध पंजीबद्ध किया जाता है- देहाती नालसी नकल जैल है- देहाती नालसी थाना बसना जिला महासमुंद अप0 क्रमांक 0/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट, नाम प्रार्थी – शासन की ओर से सउनि पंकज बाघ, थाना बसना, दि0घ0स0 20/06/2025 के 18-30 बजे, घटना स्थल – गढफुलझर रोड ग्राम छोटेडाभा के पास, दिनांक रिपोर्ट समय – 20/06/2025 के 19-10 बजे, नाम आरोपी – चंदन सिंह ठाकुर ऊर्फ दारा पिता अर्जुन सिंह ठाकुर उम्र 42 साल साकिन लमकसा, थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0, जप्त संपत्ति – एक सफेद रंग के प्लास्टीक थैला अंदर रखे 30 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक पौवा में 180, 180 एमएल शराब भरी हुई कुल 5400 एमएल कीमती 2400 रूपये एवं वाहन हीरो एचएफ डीलक्स मो0सा क्रमांक CG06 GW 9885 कीमती 50,000 रूपये कुल कीमती 52,400 रूपये, विवेचक – सउनि पंकज बाघ थाना बसना जिला

महासमुंद छ0ग0 विवरण – मैं थाना बसना में सउनि के पद पर पदस्थ हूं कि आज दिनांक 20/06/2025 को 13 से 20 बजे तक पेट्रोलिंग अधिकारी के रूप में तैनात था इसी दौरान जरिये मोबाईल सूचना मिला कि एक व्यक्ति अपने काला लाल रंग के मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक CG06 GW 9885 में अवैध रूप से शराब बिक्री करने बसना से गढफुलझर की ओर जा रहा है कि सूचना पर थाना प्रभारी महोदय को अवगत कराते स्वतंत्र गवाह बनने राहगीर प्रमोद कुमार तथा खेमराज महंती को रोककर मुखबीर के सूचना से अवगत कराते धारा 179 बीएनएसएस का नोटिस दिया जो स्वतंत्र गवाह बनने सहमति दिये जिनके साथ हमराह स्टाफ मौके पर नाका बंदी किया थोडी देर पश्चात संदिग्ध वाहन में एक व्यक्ति झोला में कुछ सामान आते दिखा जिसे हाथ का ईसारा देकर रोककर मुखबीर की सूचना से अवगत कराकर पूछताछ करने पर अपना नाम चंदन सिंह ठाकुर ऊर्फ दारा पिता अर्जुन सिंह ठाकुर उम्र 42 साल साकिन लमकसा, थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 होना बताते देशी प्लेन शराब बिक्री हेतु ले जाना बताया कि उक्त संदेही से सहमति लेकर पुलिस पर्टी एवं गवाहों की तथा शासकीय अधीग्रहित वाहन की तलाशी कराइ गई किसी प्रकार का आपत्ति जनक वस्तु नहीं मिला बाद संदेही एवं उसकी मोटर सायकल की तलाशी ली गई कि संदेही के कब्जे से एक सफेद रंग के थैला में देशी प्लेन शराब भरी हुई बरामद हुई जिसे संदेही के द्वारा निकालकर पेश किया समक्ष गवाहन गिनती करने पर थैला अंदर से 30 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक पौवा में 180, 180 एमएल कुल 5400 एमएल कीमती 2400 रूपये बरामद किया गया कि संदेही को उक्त शराब रखने बिक्री करने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध कागजात

लायसेंस पेश करने धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस दिया गया जो कोई कागजात नही होना लिखित में दिया। आरोपी से बरामद उक्त 30 पौवा देशी प्लेन शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक CG06 GW 9885 को जप्त कर देशी प्लेन शराब को उसी थैले में सीलबंद कर आरोपी चंदन सिंह ठाकुर का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को दिनांक 20/06/2025 के 19-00 बजे गिर0 किया गया। मामला अजमानतीय होने से गिरफ्तारी की सूचना परिजन को दिया गया। आरोपी के विरूद्ध दर्ज कारवाही

रायपुर : बतौली में दो उर्वरक विक्रेताओं पर कार्रवाई

रायपुर : बतौली में दो उर्वरक विक्रेताओं पर कार्रवाई

विक्रय पर प्रतिबंध खरीफ सीजन 2025 में किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग उर्वरक विक्रय केन्द्रों का लगातार निरीक्षण कर रही है। कृषि विभाग की टीम ने इसी सिलसिले में बीते दिनों बतौली विकासखंड के उर्वरक विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बगीचा रोड स्थित धनंजय कृषि सेवा केन्द्र और मेन रोड, बतौली स्थित सुबोध कृषि सेवा केन्द्र में नियमों का उल्लंघन पाये जाने पर दोनों प्रतिष्ठानों पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही, उर्वरक विक्रय पर रोक लगाते हुए स्टॉक जब्त किया गया है।

यह कार्रवाई सहायक संचालक कृषि श्री अभिषेक झा के नेतृत्व में की गई, जिसमें कृषि विकास अधिकारी श्री जे. आलम, श्री कृपा शंकर यादव, उर्वरक निरीक्षक श्री पवन साय भगत और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता शामिल रहे। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे केवल प्रमाणित और अधिकृत विक्रेताओं से ही उर्वरक खरीदें। विभाग द्वारा जांच और निगरानी की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि किसानों को घटिया उर्वरक से होने वाली क्षति से बचाया जा सके।

 

बसना / छत्तीसगढ़ी फिल्म बनाने वाले शिक्षक को धोखाधड़ी मामले मे एफआईआर के बाद सस्पेंड कर दिया गया है कुछ दिनों पहले ही पति पत्नी दोनों को गिरफ्तार किया गया है

बसना / छत्तीसगढ़ी फिल्म बनाने वाले शिक्षक को धोखाधड़ी मामले मे एफआईआर के बाद सस्पेंड कर दिया गया है कुछ दिनों पहले ही पति पत्नी दोनों को गिरफ्तार किया गया है

बसना

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरफ्तार शिक्षक लोकनाथ खूंटे शासकीय प्राथमिक शाला पलसापाली (ब) को डीईओ ने निलंबित कर दिया है। शिक्षक ने अपने करीबियों से 18 लाख 73 हजार रुपए की धोखाधड़ी की थी। जिसे पुलिस ने 16 जून को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी अपनी पत्नी के साथ मिलकर लोगों से ठगी की घटना को अंजाम देता था। लोगों से ठगी के मिले पैसो को छत्तीसगढ़ी फिल्म बनाने के लिए खर्च कर दिया था। निलंबन आदेश में डीईओ विजय कुमार लहरे ने कहा कि लोकनाथ खूंटे, सहायक शिक्षक को 16 जून से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने के नाम पर लाखों की ठगी, शिक्षक पति-पत्नी गिरफ्तार

जल्दी अमीर बनने के लालच में दो सहायक शिक्षकों ने कई लोगों से लाखों की ठगी कर डाली। पुलिस ने इस मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम भंवरपुर निवासी निर्मला पटेल ने चौकी भंवरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने लोकनाथ खुंटे और संगीता खुंटे को अपने किराए के मकान में रहने दिया था। बातचीत के दौरान दोनों ने शेयर मार्केट में निवेश कर 18 माह में रकम दोगुनी करने का लालच दिया। उनकी बातों में आकर निर्मला पटेल ने अपने पति मनोज पटेल की सहमति से 2 लाख 48 हजार रुपये निवेश कर दिए।

जब 18 माह बीतने के बाद भी पैसे वापस नहीं मिले, तो जांच करने पर पता चला कि ग्राम झारबंद के पिताम्बर चौधरी (4,50,000 रु.), भंवरपुर के ज्योति ओगरे (8,00,000 रु.), ग्राम रसोडा के हेमलाल बंजारा और दुर्पत लाल नायक (दोनों से 3,75,000 रु.) सहित कई अन्य लोगों से भी इसी तरह ठगी की गई है। कुल मिलाकर ठगी की राशि 18 लाख 73 हजार रुपये से अधिक है।

मामला दर्ज होते ही पुलिस की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी दंपती लोकनाथ खुंटे (39) और संगीता खुंटे (37) को सांकरा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वे दोनों ग्राम पलसापाली और कोटेनदरहा में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। जल्दी अमीर बनने के चक्कर में उन्होंने लोगों से पैसा लेकर मुवी बनाने और मौज मस्ती में खर्च कर दिया। फिलहाल उनके पास कोई रकम शेष नहीं है।

महासमुंद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भंवरपुर चौकी थाना बसना में अपराध क्रमांक 236/2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 34 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस की टीम द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

बसना / छत्तीसगढ़ प्रदेश गाँड़ा समाज पंजीयन क्रमांक 5322 विकास खण्ड बसना से परिक्षेत्र क्रमांक 03 साल्हेझरिया में परिक्षेत्र पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से शांतिपूर्वक मनोनीत किया गया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश गाँड़ा समाज पंजीयन क्रमांक 5322 विकास खण्ड बसना से परिक्षेत्र क्रमांक 03 साल्हेझरिया में परिक्षेत्र पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का शांतिपूर्वक निर्वाचन।

छत्तीसगढ़ प्रदेश गाँड़ा समाज पंजीयन क्रमांक 5322 विकास खण्ड बसना से परिक्षेत्र क्रमांक 03 साल्हेझरिया में परिक्षेत्र पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से शांतिपूर्वक मनोनीत किया गया।

निर्वाचन अधिकारी प्रहल्लाद सागर, पदुम चौहान पर्यवेक्षक बंशी तांडी एवं ब्लॉक अध्यक्ष गौतम चौहान ब्लॉक सचिव आनंद प्रभाकर, परिक्षेत्र अध्यक्ष फिरतराम चौहान के उपस्तिथि में सम्पूर्ण पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का निर्विवाद मनोनयन किया गया, जिसमे क्रमशः सरंक्षक के लिए गंगाराम चौहान, अध्यक्ष हेतु गोकुलानंद चौहान, उपाध्यक्ष के लिए अंतराम चौहान, सचिव हेतु निरंजन सागर, कोषाध्यक्ष दयाराम चौहान, एवं सह सचिव कांतिलाल नंद, सहकोषाध्यक्ष श्यामलाल चौहान, सलाहकार सहदेव चौहान,

और मिडिया प्रभारी खीरसागर चौहान को सर्वसम्मति से परिक्षेत्र क्रमांक 03 साल्हेझरिया के लिए मनोनीत हुए। साथ ही परिक्षेत्र के प्रत्येक गांव से कार्यकारिणी सदस्य चुना गया जिसमे बालमकुन्द चौहान,मन्नू चौहान,निर्मल लोहक, सरोज रणबीरा तिहारु चौहान सुरेश जगत, ज्योतिप्रकाश सागर,जयकुमारसागर, सुरेन्द्र चौहान, किशन सोनवानी लालाराम ग्वाल,मनोहर चौहान, परदेशी चौहान,श्यामलाल चौहान, धनेश्वर चौहान, रविलाल चौहान, खेदूराम चौहान, गंगाराम चौहान, सदस्य मनोनीत हुए. उक्त कार्यक्रम परिक्षेत्र में सम्पन्न हुआ जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने जेवरा, कपड़खूंटा, आमपाली, बरोली, केँवटापाली, हाड़ापथरा, कुदारीबहरा, इंदरपुर, बिरसिंगपाली, केरमुड़ा, कटेल, चोरभट्टी, एवं साल्हेझरिया के सामाजिक बंधुओं का विशेष योगदान एवं उपस्थित रही।