ग्रामीण क्षेत्र में, हाट बाजार में महासमुंद पुलिस का जागरूकता अभियान

ग्रामीण क्षेत्र में, हाट बाजार में महासमुंद पुलिस का जागरूकता अभियान

नशा मुक्ति हेतु नेशनल नशा मुक्ति हेल्प लाईन नंबर 14446 एवं मानस हेल्प लाईन नंबर 1933 पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में टोल फ्री नंबरों का किया गया प्रचार ।

ग्राम बुंदेली बाजार चौकी बुंदेली, ग्राम भोरिंग चौक थाना तुमगांव, ग्राम छुईपाली थाना सिंघोड़ा, ग्राम पिथौरा शासकीय चंद्रपाल कॉलेज, ग्राम सिरपुर थाना तुमगांव, ग्राम बलौदा चौकी बलौदा, ग्राम गढ़फुलझर थाना बसना, ग्राम पटेवा बाजार क्षेत्र थाना पटेवा, ग्राम कोमाखान साप्ताहिक बाजार थाना कोमाखान, ग्राम बानाईदादर थाना संकरा, ग्राम सरायपाली साप्ताहिक बाजार थाना सरायपाली, ग्राम बेलसोंडा थाना महासमुंद, ग्राम भंवरपुर साप्ताहिक बाजार चौकी भंवरपुर, ग्राम बीकेबाहरा थाना खल्लारी द्वारा साइबर अपराध, यातायात सुरक्षा नशामुक्ति महिला संबंधी सुरक्षा एवं डायल 112 की जानकारी दिया गया । महासमुंद जिला के समस्त ग्रामों व क्षेत्रो में साइबर जागरूकता एवं नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस टीम के द्वारा ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की जानकारियां साझा की गई : – कोई भी अनजान व्यक्ति अगर फोन करके ओटीपी पूछता है तो ओटीपी ना बताएं, किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें,किसी भी अनजान व्यक्ति फोन करके यह कहे कि आपके नाम से FIR हो गया है आपको जेल जाने से बचने के लिए आपको पैसा देना पड़ेगा, तो किसी भी प्रकार से कोई फोन पे,गूगल पे के माध्यम से पैसा ना भेजें, कोई पुलिस ऑफिसर, सीबीआई, या जज बनकर वीडियो कॉल करे तो डरें नहीं, अनजान नम्बर से वीडियो कॉल attain न करें, किसी के हाथ में अपना mobile न दें आदि के बारे में बताया गया तथा साइबर फ्रॉड होने पर टोल फ्री नंबर 1930 एवं साइबर थाना में शिकायत करने बताया गया तथा नशा के दुष्परिणाम एवं नशा से बचने के बारे में बताया गया.डायल 112 के महत्व को भी साझा किया गया जिसमें लगभग 2000 ग्रामवासी लाभान्वित हुए ।

महासमुन्द पुलिस के द्वारा मोटर सायकल चोर पर कार्यवाही।

महासमुन्द पुलिस के द्वारा मोटर सायकल चोर पर कार्यवाही।

चोरी के मोटर सायकल के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 01 नग मोटर सायकल जप्त।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13.05.2025 को प्रार्थी गिरीश चंद्राकर निवासी घोडारी नें थाना महासमुंद में रिपोर्ट दर्ज कराया की प्रार्थी की मोटर सायकल टीव्हीएस राईडर क्रमांक सीजी 04 टीएल 5978 को प्रार्थी द्वारा घोडारी शराब दुकान के सामने खडा कर रखा था प्रार्थी की मोटर सायकल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था प्रार्थी की रिपोर्ट पर दिनांक 13.05.2025 को थाना महासमुंद में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप क्रमांक 205/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था

विवेचना के दौरान घटनास्थल के आस पास का सीसीटीव्ही फुटेज देखा गया घटनास्थल के आस पास में उत्तम पाल पिता ध्रुवा(ध्रुवा) उम्र 20 वर्ष एवं हिमांशु शर्मा पिता स्व सुशील शर्मा उम्र 18 वर्ष घोडारी की गतिविधि संदिग्ध पाये जाने पर संदिग्धों से पुछताछ किया गया पुछताछ में आरोपीगण नें मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया आरोपीगण के आधिपत्य से चोरी हुई मोटरसाइकिल जप्त कर थाना सिटी कोतवाली महासमुंद में अपराध धारा 303(2) BNS के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया यह संपूर्ण कार्यवाही महासमुन्द पुलिस के द्वारा की गई।

महतारी वंदन योजना की 16 वीं किश्त के तहत 648 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी

महतारी वंदन योजना की 16 वीं किश्त के तहत 648 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आज दो तारीख को माह जून 2025 की सोलहवीं किश्त का भुगतान जारी कर दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश की 69.30 लाख से अधिक महिलाओं को कुल 648.24 करोड़ रुपये की सहायता राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की गई।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए इस योजना की शुरुआत मार्च 2024 में की गई थी। अब तक लगातार 16 माहों में 10433.64 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश की महिलाओं को प्रदाय की जा चुकी है। योजना के अंतर्गत 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है।

योजना से होने वाले भुगतान एवं अन्य जानकारी से अवगत होने के लिए महतारी वंदन योजना के पोर्टल  अथवा महतारी वंदन योजना का मोबाईल ऐप भी है जिसे हितग्राही प्लेस्टोर से डाउनलोड कर अपनी जानकारी देख सकते हैं। यदि कोई आवेदिका इस सहायता राशि का लाभ नहीं लेना चाहती है, अर्थात् लाभ त्याग करना चाहती है तो वे पोर्टल में लाभ त्याग के ऑप्शन में जाकर लाभ त्याग कर सकती है।

महतारी वंदन योजनांतर्गत सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से दी जा रही है। जिन हितग्राहियों का खाता डीबीटी इनेबल नहीं है वे तत्काल बैंक जाकर आधार सीडिंग करवायें क्योंकि उनको भुगतान किये जाने पर राशि वापस हो जा रही है तथा इस हेतु उन्हें एसएमएस के माध्यम से सूचित भी किया गया है। यदि किसी हितग्राही को किसी प्रकार की शिकायत हो तो इस पोर्टल में शिकायत करें ऑप्शन में जाकर अपनी समस्या ऑनलाईन दर्ज कर सकती है।

आधार कार्ड अपडेट कराने की अपील

महिला एवं बाल विकास विभाग ने हितग्राही महिलाओं  से अपील की है कि वह अपना आधार कार्ड अपडेट कराएं, ताकि राशि के भुगतान में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। ज्ञात हो कि आधार कार्ड को हर 10 वर्षों में अपडेट करना अनिवार्य है। कई हितग्राहियों का भुगतान आधार इनएक्टिव होने के कारण निरस्त किया गया है। ऐसे हितग्राहियों को आधार केंद्र में जाकर पहचान एवं निवास प्रमाण-पत्र के साथ आधार अपडेट कराना आवश्यक है, ताकि आगामी किश्त का भुगतान सुनिश्चित हो सके।

 

काउंसलिंग के दूसरे दिन 447 अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग

काउंसलिंग के दूसरे दिन 447 अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग

देर रात तक काउंसलिंग जारी महासमुंद जिले में शासन के निर्देशानुसार विद्यालयों का युक्तियुक्तकरण के तहत समायोजन किया जा रहा है। आज काउंसलिंग के दूसरे दिन कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की मौजूदगी में पूर्णतः पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है। आज कुल 447 शिक्षकों का काउंसलिंग होना था जिसमें से समाचार लिखे जाने तक 305 शिक्षकों की काउंसलिंग की गई तथा उन्हें पदस्थापना आर्डर जारी कर दिया गया। अनुपस्थित शिक्षकों को जिला स्तरीय समिति के सर्वानुमति से पदस्थापना आदेश जारी किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, अपर कलेक्टर श्री रविराज ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय लहरे, डीएमसी रेखराज शर्मा सहित जिला स्तरीय समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।

काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान अतिशेष शिक्षकों को सबसे पहले कंप्यूटरिकृत प्रोजेक्टर के माध्यम से रिक्त स्थानों की सूची प्रदर्शित की गई, जिसमें उन्हें यह पूर्ण अवसर दिया गया कि वे अपने इच्छा अनुसार स्कूल का चयन कर ले। सहमति पत्र जमा करने के पश्चात उन्हें तत्काल पद स्थापना आदेश भी जारी किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय लंगेह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री एस आलोक पूरे काउंसलिंग के दौरान मौजूद रहे।

राज्यपाल श्री डेका से छत्तीसगढ़ राज्य बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल श्री डेका से छत्तीसगढ़ राज्य बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में  छत्तीसगढ़ राज्य बेवरेज कॉर्पोरेशन रायपुर के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर श्री मद्दी गिरधर राव, श्री अनमोल मद्दी भी उपस्थित थे।

 

कोविड-19 के नए वेरिएंट JN-1 को लेकर महासमुंद जिला प्रशासन अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने तेज की तैयारियाँ

कोविड-19 के नए वेरिएंट JN-1 को लेकर महासमुंद जिला प्रशासन अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने तेज की तैयारियाँ

देश के कुछ राज्यों में कोविड-19 के नए वेरिएंट JN-1 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। शासन के 28 मई 2025 को जारी निर्देशों के अनुपालन में महासमुंद जिले में स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री पी कुदेशिया ने जानकारी दी कि कोविड-19 प्रबंधन को लेकर जिले में सभी स्वास्थ्यकर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। कोविड से जुड़ी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध जिला चिकित्सालय में 6 बेड (ICU with ventilator) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर 2-2 बेड आरक्षित रखे गए हैं।साथ ही शासन द्वारा विशेष रूप से ILI (Influenza Like Illness) और SARI (Severe Acute Respiratory Infection) मामलों की निगरानी पर ज़ोर दिया गया है। सभी स्वास्थ्य संस्थानों को आई.एच.आई.पी. पोर्टल पर नियमित रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए निम्नलिखित सावधानियों का पालन करना आवश्यक है जिसमें हाथों को नियमित रूप से साबुन और साफ पानी से धोएं, अस्पतालों और भीड़भाड़ वाले स्थानों में मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। बिना धोए हाथों से आंख, नाक और मुंह को न छुएं।खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को रूमाल या कोहनी से ढकें और इसमें से किसी भी लक्षण के दिखाई देने पर घर पर ही रहें और संतुलित एवं पौष्टिक आहार लें।

उच्च जोखिम वाले समूह (हाई रिस्क ग्रुप) में आने वाले व्यक्तियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है जिसमें नवजात शिशु एवं छोटे बच्चे,कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यूनिटी) वाले व्यक्ति, 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक,गर्भवती महिलाएं और अस्थमा, डायबिटीज, हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति शामिल है।वर्तमान में महासमुंद जिले में कोविड-19 का कोई सक्रिय मामला नहीं है। हालांकि, किसी भी संभावित लहर से निपटने के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क एवं तैयार हैं।

मुख्यमंत्री ने दुधारू पशु प्रदाय योजना का किया शुभारंभ.           

मुख्यमंत्री ने दुधारू पशु प्रदाय योजना का किया शुभारंभ.                                                                                                    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कोण्डागांव जिले के भोंगापाल से डेयरी समग्र विकास योजना अंतर्गत दुधारू पशु प्रदाय योजना का शुभारंभ किया। जनजातीय समुदाय के 08 चयनित हितग्राहियों को दुधारू पशु का वितरण कर इस महती योजना का राज्य स्तरीय आगाज हुआ। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की मदद से दुधारू पशु प्रदाय योजना का क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित के माध्यम से पायलट प्रोजेक्ट के तहत 6 जिलों क्रमशः जशपुर, बलरामपुर, कांकेर, कोंडागांव, महासमुंद और सारंगढ़ बिलाईगढ़ के 325 अनुसूचित जनजाति परिवारों के महिला हितग्राहियों को कुल 650 दुधारू पशु प्रदाय किया जाएगा। इस योजना के तहत अनुसूचित क्षेत्रों में डेयरी उद्यमिता को बढ़ावा देने और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ते हुए अनुसूचित जनजाति परिवारों को परिवारों के आर्थिक एवं सामाजिक जीवन स्तर में सुधार होगा। इससे दुग्ध उत्पादन में भी वृद्धि होगी।

गौरतलब है कि डेयरी सहकारिता के कव्हरेज, सस्टेनेबल डेयरी पारिस्थितिकी तंत्र निर्माण तथा दुग्ध उत्पादन और विपणन से किसानों और पशुपालकों को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में एनडीडीबी, छत्तीसगढ़ सरकार और छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए थे। इसी कड़ी में आज दुधारू पशु प्रदाय योजना की शुरुआत हुई। इसके माध्यम से दुग्ध और दुग्ध उत्पादों के वितरण में सुधार, पशु प्रजनन, पशु स्वास्थ्य, पशु पोषण से उत्पादकता में वृद्धि, दुग्ध प्रसंस्करण अवसंरचना का सुदृढ़ीकरण और प्रशिक्षण व क्षमता निर्माण का कार्य पायलट प्रोजेक्ट के लिए चयनित जिलों में प्रारम्भ किया जा रहा हैं। योजना अंतर्गत किसानों और पशुपालकों को उन्नत नस्ल के दुधारू गायों का वितरण किया जाएगा।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री महेश कश्यप, विधायक सुश्री लता उसेंडी, विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, बौद्ध धर्मगुरु भदन्त आर्य नागार्जुन सुरई ससई, श्री अनिल खोब्रागड़े संयोजक बुद्ध महोत्सव और बड़ी संख्या में बौद्ध समाज के अनुयायी, प्रबुद्धजन मौजूद थे।

 

अवैध शराब की बिक्री पर महासमुन्द पुलिस की कार्यवाही।

अवैध शराब की बिक्री पर महासमुन्द पुलिस की कार्यवाही।

लक्ष्मी गौरी ढाबा बसना में अवैध शराब की बिक्री पर महासमुंद पुलिस की कार्यवाही।

थाना बलौदा क्षेत्र में अवैध महुआ शराब पर कार्यवाही

महासमुन्द पुलिस के द्वारा 02 प्रकरणों में कुल 57.9 लीटर शराब कीमती 10110 रूपये जप्त कर 02 आरोपियों के विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण दर्ज किया गया।

सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री करने वाले के उपर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था जिसके तहत् समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों व सायबर सेल महासमुन्द की टीम द्वारा अपने अपने क्षेत्र मे लगातार गस्त पेटोलिग कर मुखबिरो को सजग कर अवैध शराब निर्माण व बिक्री करने वाले एवं मादक पदार्थ परिवहन पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था।

प्रकरण 01 थाना बसना* क्षेत्र में दिनांक 01/06/2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिलने पर घटना स्थल एनएच 53 रोड के किनारे आरोपी के लक्ष्मी गौरी ढाबा के सामने ग्राम भठोरी पर आरोपी (01) अमित अग्रवाल पिता महेन्द्र अग्रवाल उम्र 37 साल निवासी वार्ड नंबर 13 बसना, थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 के कब्जे से एक पीला रंग के प्लास्टीक थैला अंदर रखे 19 पौवा गोवा, 04 पौवा मेगडावल नंबर वन, 03 पौवा रायल स्टेज अंग्रेजी शराब प्रत्येक पौवा में 180, 180 एमएल कुल 4680 एमएल कीमती 3670 रूपये तथा एक सफेद रंग के प्लास्टीक थैला के अंदर 18 पौवा देशी प्लेन शराब कुल जुमला 7.920 लीटर शराब कीमती 5110 रूपये एवं वाहन स्कूटी एक्टीवा ग्रे कलर क्रमांक CG06HD5109 कीमती 50,000 रूपये कुल कीमती 55,110 रूपये जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

प्रकरण 02 थाना बलौदा* क्षेत्र में दिनांक 31/05/2025 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम खोखेपुर गाय गोठान के पास अवैध महुआ शराब रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है कि पुलिस की टीम के द्वारा मौका पहुच कर एक व्यक्ति को पकडा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना (02) मुनीराम सिदार पिता सुन्दर सिदार उम्र 50 साल साकिन टीभुपाली थाना बलौदा जिला महासमुन्द (छ0ग0) का निवासी होना बताया जिसके कब्जे से दो प्लास्टिक थैला के अंदर 04 प्लास्टिक पालीथीन में प्रत्येक में लगभग 05-05 लीटर भरी हुयी अवैध महुआ शराब एवं दो प्लास्टिक बोरी के अंदर 06 प्लास्टिक पालीथीन में भरी हुयी प्रत्येक में लगभग 05-05 लीटर अवैध महुआ शराब जुमला 50 लीटर महुआ शराब मिला। संदेही को शराब रखनें के संबंध में नोटिस देकर वैध कागजात पेश करनें कहा गया, जो कोई कागजात नही होना लिखित में देने पर आरोपी के कब्जे से 50 लीटर महुआ शराब कीमती 5000 रूपये कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

महासमुन्द जिले में अवैध शराब के विरूध्द अभियान के तहत् 02 प्रकरणों में 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर कुल 57.9 लीटर शराब कीमती 10110 रूपये जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही गई। यह संपूर्ण कार्यवाही महासमुन्द पुलिस के द्वारा की गई।

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के केन्द्रीय महाधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के केन्द्रीय महाधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज का है गौरवशाली अतीत, छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने में सामाजिक संस्थाओं की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज का अतीत गौरवशाली रहा है। समाज में छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे प्रतापी शासक हुए, वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल जैसी महान विभूतियाँ हुईं, जिन्होंने देशी रियासतों के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज न केवल परिश्रम और स्वाभिमान का प्रतीक है, बल्कि यह समाज छत्तीसगढ़ के विकास का आधार स्तंभ भी है। छत्तीसगढ़ को नई दिशा और विकसित राज्य बनाने में इस समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। मुख्यमंत्री श्री साय आज दुर्ग जिले के ग्राम कोलिहापुरी में आयोजित चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के केन्द्रीय महाधिवेशन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा तथा विधायक श्री अजय चन्द्राकर, श्री गजेन्द्र यादव एवं श्री ललित चन्द्राकर विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के अधिकांश लोग मूल रूप से किसान हैं और व्यापक स्तर पर कृषि कार्य से जुड़े हैं। प्रदेश सरकार किसान भाइयों के चेहरों पर हमेशा खुशी देखना चाहती है। सरकार लगातार किसान भाइयों की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। इस समय ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में 29 मई से 12 जून 2025 तक चल रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिकों को किसानों से सीधे जोड़ना और नई कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं तथा सफल कृषि मॉडलों की जानकारी देना है। कृषि वैज्ञानिकों के 100 समूह छत्तीसगढ़ के विभिन्न इलाकों में किसानों से संवाद कर रहे हैं। ये वैज्ञानिक किसानों को ऑर्गेनिक खेती, खाद और ‘सॉयल हेल्थ कार्ड’ के सही उपयोग के बारे में जागरूक कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ का हर किसान तकनीकी रूप से सक्षम हो और उनकी आय में वृद्धि हो।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में खेती-किसानी तभी मजबूत होगी जब किसान भाइयों को उनकी उपज की सही कीमत मिलेगी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने विधानसभा चुनाव के समय गारंटी दी थी कि प्रदेश में सरकार बनने पर किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया जाएगा। इसे पूरा करते हुए हमने किसानों के खातों में सरकार बनते ही राशि अंतरित की। मोदी जी की गारंटी के अनुरूप छत्तीसगढ़ में किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी की जा रही है। बीते खरीफ सीजन में राज्य में 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी का नया रिकॉर्ड बना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को उनकी उपज की पूरी कीमत मिल रही है। धान खरीदी के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं, जिससे प्रदेश में खेती के प्रति किसानों का रुझान बढ़ रहा है। प्रदेश में सिंचाई के संसाधनों को बढ़ावा देने के साथ-साथ पशुपालन और मत्स्य पालन को भी प्राथमिकता दी जा रही है। दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए गरीब परिवारों को दो-दो दुधारू पशु दिए जाएंगे, जिनकी देखभाल की जिम्मेदारी राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड को सौंपी गई है। किसानों को दूध बेचने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए दुग्ध एकत्र करने के लिए भी व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले में मिलेट्स (कोदो, कुटकी और रागी) की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रोसेसिंग संयंत्र की स्थापना की जा रही है। यह अनाज पहले गरीबों का भोजन माना जाता था, लेकिन अब यह पोषणयुक्त होने के कारण उच्च वर्ग में भी लोकप्रिय हो रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमने नई औद्योगिक नीति बनाई है, जिसमें प्रदेश की जरूरत के हिसाब से उद्योग की स्थापना के लिए अनेक प्रावधान किए गए हैं। हमारी सरकार का संकल्प है – सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। इसी भावना से हम समाज के हर वर्ग के लिए योजनाएँ बना रहे हैं और उन्हें कार्यरूप में परिणत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएँ लागू की गई हैं। महतारी वंदना योजना के तहत 70 लाख से अधिक महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इससे महिलाएँ आत्मनिर्भर बन रही हैं और सिलाई, कढ़ाई, सब्ज़ी उत्पादन जैसे कार्यों से अपनी आमदनी बढ़ा रही हैं। मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना को एक बार फिर शुरू किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामलला दर्शन योजना के तहत अब तक 22,000 से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित हो चुके हैं। उन्होंने अवगत कराया कि सुशासन तिहार में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों का दौरा किया। योजनाओं की जमीनी स्तर पर मॉनिटरिंग की और जनता जनार्दन से फीडबैक लिया। तीन चरणों में संपन्न सुशासन तिहार में 40 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनका निराकरण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सरकार प्रशासनिक पारदर्शिता और डिजिटल व्यवस्था की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रही है। अब जमीन की रजिस्ट्री के तुरंत बाद नामांतरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे आम जनता को राहत मिली है। भ्रष्टाचार को रोकने के लिए अधिकांश कार्य ऑनलाइन किए जा रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने विशेष ध्यान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल नौकरी पाने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन और समाज को बेहतर बनाने का जरिया है। प्रदेश में आईआईटी, आईआईआईटी, लॉ यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज जैसे प्रमुख संस्थान स्थापित किए गए हैं। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और उन्हें समाज के लिए उपयोगी नागरिक बनाने का कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कुर्मी समाज की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज उन्नत कृषक और व्यापारी समाज है, जो छत्तीसगढ़ के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह समाज न केवल खेती और व्यापार में अग्रणी है, बल्कि शिक्षित और संगठित भी है। उन्होंने आग्रह किया कि विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने में सभी सामाजिक संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब कोई समाज मजबूत होता है तो उससे पूरा राष्ट्र मजबूत होता है। शिक्षा, सेवा और जागरूकता से ही समाज और राष्ट्र का सशक्त निर्माण संभव है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समाज को जोड़कर सही मार्ग दिखाने वालों का समाज में हमेशा सम्मान होता है। आज समाज की नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम को विधायक श्री अजय चन्द्राकर, श्री ललित चन्द्राकर और बीज विकास निगम के अध्यक्ष श्री चन्द्रहास चन्द्राकर ने भी संबोधित किया। चन्द्रनाहू क्षत्रीय कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री विनोद चन्द्राकर ने स्वागत उद्बोधन में केन्द्रीय महाधिवेशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर चन्द्रनाहू क्षत्रीय कुर्मी समाज के पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

1 जून को छिल पावन में विश्व दुग्ध दिवस का आयोजन*

*1 जून को छिल पावन में विश्व दुग्ध दिवस का आयोजन*

01 जून 2025/ पशुधन विकास विभाग एवं छत्तीसगढ़ राज्य दुग्ध सहकारी महासंघ मर्यादित देवभोग के द्वारा आज विश्व दुग्ध संघ के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त रूप से किया गया l कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ पूजा अर्चना कर किया गया

इस अवसर पर पशुधन विकास विभाग से उपसंचालक डॉ अंजना नायडू के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आर जी यादव, डॉ जगमोहन चंद्राकर, डॉ श्रीमती अंजू शर्मा , डॉ प्रमोद कोसरिया तथा छिलपावन दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम पटेल सचिव श्री भागवत पटेल सरपंच श्री राधेश्याम पटेल दुग्ध उत्पादक पशुपालक, ग्रामवासी एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे l

कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ आर जी यादव के द्वारा विश्व दुग्ध दिवस के आयोजन एवं दुग्ध की उपयोगिता के संबंध में पशुपालकों एवं उपस्थित नागरिकों को जानकारी दी गई l डॉ जगमोहन चंद्राकर के द्वारा उन्नत पशुपालन , हरे चारे के महत्व के बारे में जानकारी दी गई l डॉ प्रमोद कोसरिया के द्वारा ऑन स्पॉट थनैला बीमारी के पहचान हेतु सी एम टी टेस्ट किया गया , समिति द्वारा लैक्टोमीटर से फैट प्रतिशत निकाले जाने की विधि का प्रदर्शन किया गया ,शासकीय योजनाओं एवं एन एल एम योजना अंतर्गत पशुधन बीमा की जानकारी प्रदान की गई l कार्यक्रम के अंत में श्री भागवत पटेल समिति सचिव के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया l